back to top
Home Blog Page 90

छताईकला गांव में श्रीमद् भागवत कथा के पहले दिन निकली भव्य कलश यात्रा

0

[ शाहगंज ] श्रीमद् भागवत कथा के पहले दिन छताई कला गांव स्थित हनुमान गढी मंदिर से कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें गांव की 151 महिलाओं ने अपने सिर पर मंदिर से कलश उठाकर पूरे गाँव का भ्रमण करते हुए श्री शीतला प्रसाद सिंह विषेन के आवास पर चल रहे श्रीमद् भागवत कथा पंडाल में पहुंचकर यात्रा का समापन किया। कलश यात्रा के दौरान गांव की महिलाएं व युवतियां सिर पर कलश रखकर मंगल गीत गाते चलती रही साथ में बैंड-बाजे हांथी घोड़े भी साथ चलते नजर आए। मथुरा से आए कथा वाचक हिमेश शास्त्री व आयोजक सत्येंद्र सिंह अपनी पत्नी बबिता सिंह के साथ सिर पर भगवत पुराण रखे हुए चलते रहे। डीजे की धुन पर चल रहे भक्ति गीतों पर युवा नृत्य थिरकते रहे।

आयोजक शितला प्रसाद सिंह ने कलश यात्रा में शामिल भक्तों का स्वागत किया।इस मौके पर नीतेन्द्र सिंह , संदीप सिंह, अजय सिंह, दीपक सिंह,चतुर्भुज सिंह,राजेश पासवान ,आनंद राजभर ,सतई यादव ,धीरेंद्र कुमार सिंह,अजय सिंह ,वीरेंद्र मौर्य ,पारस नाथ मौर्य, श्रीनाथ मौर्य, अमन सिंह ,प्रेम प्रकाश सिंह सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

प्राचीन कोट मरी माई शक्ति धाम भेला,समोधपुर में श्री रामचरितमानस पाठ का आयोजन

0

प्राचीन कोट मरी माई शक्ति धाम भेला,समोधपुर में श्री रामचरितमानस पाठ का आयोजन

[शाहगंज जौनपुर ] विकासखंड क्षेत्र के प्राचीन कोट मरी माई शक्ति धाम भेला,समोधपुर में समाजसेवी एवं उच्च न्यायालय प्रयागराज के अधिवक्ता धर्मेंद्र कुमार सिंह( पिंटू)के सौजन्य से सोमवार को श्री रामचरितमानस पाठ का आयोजन किया गया। पिंटू सिंह ने बताया कि श्री रामचरितमानस मानव जीवन को सही तरीके से जीने के लिए एक आचार संहिता है। प्रभु श्री राम के जीवन के आदर्शों को आत्मसात करने से मानव जीवन सुखमय होगा। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम आयोजित होने से मनुष्य को श्री रामचरितमानस की प्रत्येक चौपाई से जीवन के हर पहलू को जीने की सीख मिलती है।उन्होंने कहा कि श्री रामचरितमानस की प्रत्येक चौपाई में मानव जीवन का मूल्य निहित है।भगवान श्री राम और माता सीता का जीवन मनुष्य को सही दिशा में जीने का मार्ग प्रशस्त करता है।

उन्होंने कहा कि समाज में उत्पन्न होने वाली सामाजिक विकृतियों और सामाजिक विघटन का मुख्य कारण यह है कि हम इस अनुपम धर्म ग्रंथ को केवल पढ़ते हैं। अपने जीवन में मूल्यों को आत्मसात नहीं करते। यदि चरित्र और नैतिकता का पतन हो रहा है तो हमें यह समझना चाहिए कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के आदर्श को हम अपने जीवन में लागू नहीं कर पा रहे हैं।उन्होंने प्रभु श्री राम के जीवन को हर मनुष्य के लिए अनुकरणीय बताया।भाई- भाई के बीच परस्पर मधुर संबंधों में दरार, पति-पत्नी ,पिता पुत्र गुरु शिष्य आदि पवित्र रिश्ते में मतभेद और मनमुटाव का मुख्य कारण श्री रामचरितमानस की शिक्षाओं को जीवन में महत्व न देना है।इस अवसर पर उग्रसेन सिंह (राना),राजेंद्र प्रसाद तिवारी, मन्नर बिन्द, दयाराम प्रजापति,राजेश सिंह, दीपक सिंह सोमवंशी,विकास तिवारी,विष्णु प्र काश तिवारी,मुन्ना तिवारी,जीत बहादुर सिंह,दीपेंद्र प्रताप सिंह सोनू,पीयूष सिंह, शिवम सिंह(प्रांजुल ), दिलीप प्रजापति,राकेश प्रजापति, सुरेश विश्वकर्मा, अंकित विश्वकर्मा,अंकज तिवारी,सौरभ तिवारी,राज तिवारी(बाबा),चंदन तिवारी, निशु,आदित्य,हनु आदि मौजूद रहे।

अयोध्या में प्राण-प्रतिष्ठा से पूर्व नगर में निकला भव्य जुलूस

0

डी.जे. के धुन पर थिरकते रहे लोग

जय श्री राम के नारों से गुज उठा नगर

खेतासराय (जौनपुर) अयोध्या में भव्य राममन्दिर में प्रभु श्रीराम चन्द्र जी की प्राण-प्रतिष्ठा के अब चंद दिन बचे है। जिसको लेकर जगह-जगह कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसकी कड़ी में कस्बा में सोमवार की दोपहर भव्य शोभायात्रा निकाला गया। जिसमें डी.जे. रथ व भारी संख्या में बाइक शामिल रही। जिससे समूचा कस्बा जय श्रीराम ने नारों से गुज उठा।

जानकारी के अनुसार सोमवार की दोपहर भाजपा नेता कृष्ण कुमार बरनवाल (बाबूसाहब) के नेतृत्व में गोलाबाजार स्थित रामलीला मैदान में लोग एकत्र हो गए। जहां से डी.जे. रथ व बाइक के साथ भव्य जुलूस निकाला गया। जुलूस उक्त स्थान से प्रारम्भ होकर गोरारी पहुँचा जहाँ से वापिस होकर मुख्य चौराहा होते हुए स्टेशन पहुँचा वहाँ से पुनः वापिस होकर ओरियंटल बैंक पहुँचा। जहाँ से वापिस होकर खुटहन मार्ग होते हुए सोंधी दशमी मैदान पहुँचा। वहाँ से वापिस होकर पुरानी बाजार रोड होते हुए प्रारम्भ स्थान पर देर शाम आकर समाप्त हो गया। इस दौरान डी.जे. के धुन लोग थिरकते रहे। जुलूस में भारी संख्या में ध्वज पताखा लिए जय श्री राम के नारे लगा रहे थे।

जिससे समूचा नगर जय श्री राम के नारों से गूंज रहा था। इस अवसर पर मुख्य रूप से अमलेंद्र गुप्ता, अजय साहू, मनीष गुप्ता, ईशान जायसवाल, शुभम जायसवाल, सोनू बिंद, ड़ा. प्रमोद राजभर, शिवम साहू, कपूरचन्द्र जायसवाल, अनूप गुप्ता, जगदीश यादव, अरुण राजभर, सत्यम जायसवाल, आदि लोग मौजूद रहे। अंत में आयोजक किशन बरनवाल (बाबू साहब) ने आगन्तुको के प्रति आभार व्यक्त किया।

श्रीमद् भागवत कथा का किया जा रहा है भव्य आयोजन

0

JAUNPUR NEWS: शाहगंज तहसील मुख्यालय से करीब डेढ़ किलोमीटर पश्चिम दिशा में स्थित ग्राम छताईकला के निवासी शीतला प्रसाद सिंह की अगुवाई में श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन से पूरे गांव सहित पूरे क्षेत्र में हर्षोल्लास का माहौल देखा जा रहा है ।आज प्रेस वार्ता करते हुए शीतला प्रसाद सिंह ने गांव व क्षेत्र सहित जनपद वासियों से अपील किया है कि वह अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना सहयोग करें।

उन्होंने कहा की श्रीमद भागवत कथा के स्मरण करने मात्र से हमारे सभी पाप नष्ट हो जाते है और अनंत पुण्यों की प्राप्ति होती है। श्रीमद भागवत कथा का श्रवण करने हेतु देवता गण भी तरसते रहते है। और मानव प्राणी को इस कथा का लाभ व आशीर्वाद आसानी से भी मिल सकता है। श्रीमद भागवत कथा सुनने मात्र से मानव जीवन का पूरी तरह से कल्याण हो जाता है।कथा की सार्थकता तब ही सिद्ध होती है जब इसे हम अपने जीवन व व्यवहार में धारण कर निरंतर हरि स्मरण करते हैं।अपनेजीवनकोआनंदमय,मंगलमय बनाकर अपना आत्म कल्याण करें। शीतला प्रसाद सिंह के पुत्र सत्येन्द्र सिंह (पर्यावरणविद् ) ने कहा कि श्रीकृष्ण की रासलीला के दर्शन करने के लिए शिवजी को गोपी का रूप धारण करना पड़ा। वास्तव में भगवान की कथा के दर्शन हर किसी को प्राप्त नहीं होते। कलियुग में भागवत साक्षात श्रीहरि का रूप है। पावन हृदय से इसका स्मरण मात्र करने पर करोड़ों पुण्यों का फल प्राप्त हो जाता है। इस कथा को सुनने के लिए देवी देवता भी तरसते हैं और दुर्लभ मानव प्राणी को ही इस कथा का श्रवण लाभ प्राप्त होता है। कथा के श्रवण मात्र से ही प्राणी मात्र का कल्याण संभव है।

छताईं कला व शाहगंज एवं इसके आसपास के सभी ग्राम के सभी भक्तजनों के लाभार्थ की आपके क्षेत्र में प्रथम बार भागवत कथा का भव्य आयोजन दिनांक 15 जनवरी से 22 जनवरी तक ग्राम छताईं कला में किया जा रहा है। सुप्रसिद्ध कथा वाचक, मथुरा के श्री हिमेश शास्त्री जी महाराज, अपनी ओजस्वी वाणी से आपको कथा के वचनामृत का पान कराएँगे।कथा प्रतिदिन दोपहर ठीक 12:30 बजे से 4 बजे तक होगी। 15 जनवरी को कलश यात्रा एवं शोभा यात्रा प्रातः 8 बजे से ग्राम छताईं कला में निकाली जायेगी ।कलश उठाने का बहुत ही महत्त्व है। कलश सुख-समृद्धि का प्रतीक है। जो लोग कलश यात्रा में चलते हैं सुख-समृद्धि उनका साथ कभी नहीं छोड़ती और वे परमात्मा की विशेष कृपा के पात्र हो जाते हैं।इस शुभ अवसर पर ग्राम छताईं कला में स्थित प्राचीन हनुमान गढ़ी मन्दिर में श्री नर्मदेश्वर शिवलिंग की स्थापना शिव परिवार के साथ की जा रही है और भगवान श्री राधा कृष्ण की अलौकिक मूर्ति की स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम भी होगा। श्री नर्मदेश्वर महादेव के स्वयंभू शिवलिंग को नर्मदा नदी से लाया गया है। एवं श्री राधा कृष्ण की अद्भुत एवं सुन्दर प्रतिमा को राजस्थान के अलवर जिले में वियतनाम के सफ़ेद पत्थर से भारत के प्रसिद्ध कारीगरों द्वारा बनाया गया है।इस शुभ अवसर पर भगवान के अभिषेक के लिए पूरे भारत की विभिन्न नदियों, तीर्थ स्थानों के सरोवरों का जल, क्षीर सागर एवं मानसरोवर झील का जल लाया गया है। कथा के अन्तिम दिन 22 जनवरी को हवन पूजन के साथ विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया है जिसमे आप सभी लोग उपस्थित होकर अमृत रुपी प्रसाद ग्रहण करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता शीतला प्रसाद सिंह द्वारा किया जा रहा है साथ ही में सत्येंद्र सिंह,नितेंद्र सिंह, चतुर्भुज सिंह,प्रेमप्रकाश सिंह ,विनीत सिंह हनुमान,अजय सिंह बबलू सहित सभी ग्रामवासी अपना पूरा सहयोग कर रहे हैं।

भारत विकास परिषद शौर्य ने वन्दे मातरम् महासमूह गान करके रचा ​इतिहास: प्रान्त प्रचारक

0

जौनपुर। भारत विकास परिषद शौर्य शाखा के संस्थापक अध्यक्ष डा. संदीप पाण्डेय के नेतृत्व में स्वामी विवेकानन्द जयन्ती राष्ट्रीय ​युवा दिवस के अवसर पर एक भव्य आयोजन किया गया। जिसमें सर्वप्रथम संस्था के पदाधिकारियों, सदस्यों, सभी नगरवासियों, विद्यालय के छात्र—छात्राओं और महिलाओं समेत एक ऐतिहासिक और भव्य युवा चेतना शोभायात्रा निकाली गयी जो भण्डारी स्टेशन से कार्यक्रम स्थल बीआरपी कालेज के मैदान तक गयी। जहां कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रान्त प्रचारक काशी प्रान्त रमेश जी, मुख्य वक्ता क्षेत्रीय संगठन मंत्री भारत विकास परिषद विक्रान्त खण्डेलवाल, जिला संघचालक डा. सुभाष सिंह तथा संस्थापक अध्यक्ष डा. संदीप पाण्डेय के हाथों दीप प्रज्ज्व​लन करके किया गया।

दोपहर 2 बजकर 15 मिनट पर राष्ट्रीय गीत वन्दे मातरम् ​कार्यक्रम स्थल से गाया गया। जिसमें लगभग 5 हजार लोग उपस्थित रहे। साथ ही साथ इसी समय पर शहर के विभिन्न स्थानों, विद्यालयों, शैक्षणिक संस्थाओं में भी दोपहर 2:15 बजे वन्दे मातरम् गीत गाया गया। संस्थापक अध्यक्ष डा. संदीप पाण्डेय ने अपने स्वागत उद्बोधन में सभी का अभिवादन करते हुए अपने पूर्व के कार्यों के विषय में तथा आने वाली योजनाओं के विषय में चर्चा की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रमेश जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारत विकास परिषद शौर्य द्वारा यह भव्य आयोजन ऐतिहासिक है और निश्चित ही संस्था आने वाले समय में इतिहास रचेगी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के ऐसे बहुत सारे विचार प्रवाह संगठन निरंतर राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दे रह हैं।

उन्होंने स्वामी विवेकानन्द जी के ऊपर एक कविता पाठ किया, जिसने उपस्थित समस्त जनमानस को मंत्रमुग्ध कर दिया। मुख्य वक्ता विक्रान्त खण्डेलवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि युगपुरूष स्वामी विवेकानन्द भारत विकास परिषद परिवार के आदर्श हैं इस​लिये स्वामी विवेकानन्द जयन्ती का यह कार्यक्रम हर जगह आयोजित है लेकिन शौर्य शाखा द्वारा किया गया यह भव्य कार्यक्रम ऐतिहासिक है। उन्होंने इसके लिये अध्यक्ष सहित समस्त पदाधिकारियों को बधाई दी। विशिष्ट अतिथि जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने इस कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा ​कि लगभग 15 वर्षों से अपने कार्यकाल में स्वामी विवेकानन्द जयन्ती का इतना भव्य उत्सव नहीं देखा। इसके लिये उन्होंने अध्यक्ष सहित शौर्य परिवार को बधाई दी। कार्यक्रम में महिला संयोजिका ज्योति श्रीवास्तव के नेतृत्व में कई सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। इसके पश्चात् मुख्य अतिथि और सम्मानित मंच के द्वारा कुछ विशिष्ट व्यक्तियों को सम्मानित किया गया।

इस कार्यक्रम में क्षेत्रीय महासचिव नवीन श्रीवास्तव, प्रमोद राम त्रिपाठी, जिला समन्वयक नीरज श्रीवास्तव, सचिव डा. आनन्द प्रकाश, प्रकल्प प्रमुख प्रमोद मौर्य, सह प्रकल्प प्रमुख आनन्द देव वर्मा, संजीव पाण्डेय, पंकज सिंह, अ​तुल जायसवाल, अवधेश गिरी, जनार्दन पाण्डेय, जयशंकर सिंह, प्रशान्त सिंह लकी, चंचल पाठक, आनन्द अस्थाना, राजेश, प्रमोद ​सैनी, सुजीत यादव, सन्दीप चौधरी, अमरनाथ पाण्डेय, अंजू सिंह, रश्मिता सिंह, राहुल अग्रहरि, देवीसेवक शुक्ल, डा. संदीप मौर्य, अमित निगम, प्रमोद शुक्ल, डा. वीके यादव, प्रभाकर सिंह आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन संस्था के उपाध्यक्ष अमित पाण्डेय तथा हर्षित गुप्ता ने किया।

राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर एनसीसी कैडेटों ने निकाली प्रभातफेरी

0

शिक्षण संस्थान में मनाया गया राष्ट्रीय युवा दिवस

खेतासराय (जौनपुर) स्वामी विवेकानंद जी के जयंती पर राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर क्षेत्र के शिक्षण संस्थानों में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसके क्रम में खुटहन मार्ग पर स्थित सर्वोदय इण्टर कॉलेज खुदौली में प्रधानाचार्य अनिल कुमार उपाध्याय के नेतृत्व में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रधानाचार्य ने एनसीसी कैडेट्स द्वारा निकाली गई प्रभातफेरी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। जो स्वच्छता जागरूकता पर आधारित था। प्रभातफेरी खुदौली ग्राम सभा का भ्रमण कर विद्यालय में आकर समाप्त हो गया।

जहाँ प्रधानाचार्य ने स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस दौरान उन्होंने उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वामी जी के द्वारा दिए गए शिकागो में धर्म पर आधारित भाषण आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उनकी एक बात उठो जागो और लक्ष्य प्राप्त न हो जाए तब तक रुको नहीं पर विशेष जानकारी देते हुए सभी छात्राओं को जीवन में उतार कर अपने लक्ष्य को बनाकर उसे प्राप्त करने के लिए अनवरत प्रयास करना चाहिए तभी आपका जीवन सफल हो सकता है। उन्होंने विद्यालय के पुस्तकालय में रखी हुई स्वामी विवेकानंद जी के जीवन पर आधारित पुस्तक को पुस्तकालय से प्राप्त कर सभी छात्र एवं शिक्षकों को उसके अध्ययन के लिए प्रेरित किया। प्रभातफेरी को सफल बनाने में एनसीसी अधिकारी कैप्टन राजेश कुमार यादव एवं फर्स्ट अफसर विनोद कुमार मिश्रा का विशेष योगदान रहा। इस दौरान रेखा यादव, सुगीता सिंह, किरन सिंह, दिनेश कुमार गुप्ता, प्रधान कार्यालय सहायक अनिल कुमार सिंह, आलोक कुमार श्रीवास्तव एवं मनोज कुमार सिंह समेत आदि लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अजय कुमार ने किया।

एनएसएस के विद्यार्थियों ने मनाया स्वामी विवेकानंद का जन्मदिन

क्षेत्र के अब्दुल अजीज अंसारी डिग्री कॉलेज मजडीहा में धूमधाम से राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया। जिसमें एनएसएस के स्वयंसेवक एवं स्वयंसेविकाओं समेत अन्य छात्र-छात्राएं शामिल रही।

कार्यक्रम में एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सलीम खान तथा प्राचार्य डॉक्टर एन.पी.उपाध्याय एवं मोहम्मद आमिर सिद्दीकी द्वारा स्वामी विवेकानन्द जी के मूर्ति पर माल्यार्पण किया। इस दौरान उक्त लोगों ने स्वामी विवेकानंद जी के जीवन पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर आशीष कुमार अस्थाना, डॉ. तसनीमा समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।

 राजा श्री कृष्ण दत्त महाविद्यालय  में मनाया गया  “राष्ट्रीय युवा दिवस

0

समोधपुर पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाई गई स्वामी विवेकानंद जयंती

0

सुइथाकला :  शाहगंज।गांधी स्मारक पीजी कॉलेज समोधपुर में शुक्रवार को स्वामी विवेकानंद की जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया गया ।कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रोफेसर रणजीत कुमार पाण्डेय ने की। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई ।संगोष्ठी में बोलते हुए प्राचार्य प्रोफेसर पांडेय ने कहा कि स्वामी विवेकानंद एक आध्यात्मिक मनीषी थे।स्वामी जी भारतीय सनातन धर्म परंपरा के पोषक थे।उन्होंने देश के वैदिक ज्ञान को विश्व स्तर पर पहचान दिलाई।उन्होंने छात्र-छात्राओं से अपने अंदर निहित आध्यात्मिक शक्ति को जगा कर सृष्टि के कल्याणार्थ प्रयोग करने का आह्वान किया। बीएड विभाग के प्राध्यापक डॉ.लालमणि प्रजापति ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ज्ञान एवं भक्ति की पराकाष्ठा थे। विवेकानंद वह शख्सियत थे जिन्होंने मानव जीवन के मूल उद्देश्य को पूर्ण करने का मूल मंत्र बताए।भौतिक विज्ञान के विभागाध्यक्ष डॉ लक्ष्मण सिंह ने कहा कि प्रत्येक युवा को निश्चित लक्ष्य बनाना चाहिए और उसकी प्राप्ति के लिए सतत प्रयत्न करना चाहिए ।

अर्थशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ नीलमणि सिंह ने विवेकानंद जी के बारें में बताते हुए कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी को किसी भी कार्य को मनोयोग से करना चाहिए ।राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ.इंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि हमें विवेकानंद जी के जीवन से प्रेरणा लेकर दृढ़ निश्चय से लक्ष्य की तरफ बढ़ना चाहिए ।कार्यक्रम अधिकारी डॉ आलोक प्रताप सिंह ‘विसेन’ ने कहा कि स्वामी विवेकानंद का जीवन आध्यात्मिक और प्रेरणादायक था। हिंदी विभागाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने कहा भारत युवाओं का देश है।युवाओं से विवेकानन्द ने कहा कि सभी शक्तियां आपके भीतर हैं,आप कुछ भी और सब कुछ कर सकते हैं।मनोविज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष विष्णुकांत त्रिपाठी ने बताया कि विवेकानंद जी कहते थे ‘मैं उस प्रभु का सेवक हूं, जिसे लोग मनुष्य कहते हैं’ ।समाजशास्त्र के विभागाध्यक्ष विकास कुमार यादव ने विवेकानंद जी के जीवन पर प्रकाश डाला ।भूगोल विभाग की विभागाध्यक्ष नीलम सिंह ने कहा प्रत्येक विद्यार्थी को स्वामी विवेकानंद अनमोल विचारों से सीख लेना चाहिए।भूगोल विभाग के प्रयोगशाला सहायक डॉ सन्दीप सिंह ने कहा कि स्वामी जी ने शिकागो के धर्म संसद में भारत का नाम गौरवान्वित किया ।शिक्षकों प्रह्लाद मौर्य, जितेंद्र कुमार सहित छात्र-छात्राओं ने भी अपने विचार प्रस्तुत किए ।संगोष्ठी का संचालन डॉ अवधेश कुमार मिश्रा ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ आलोक प्रताप सिंह विसेन ने किया।

वैद्य वासुदेव मिश्र के आदर्शों पर चलने की जरूरत:- अनिल उपाध्याय

0

भारती विद्यापीठ में वैद्य मनाया गया वैद्य जी का निर्वाण दिवस

खेतासराय (जौनपुर)  कस्बा स्थित भारती विद्यापीठ के संस्थापक पूज्य वैद्य वासुदेव मिश्र के निर्वाण दिवस को संस्थापक दिवस के रूप में बुधवार को मनाया गया। जिसमें अतिथि के रूप में आदर्श भारती महाविद्यालय के प्रबंधक अनिल कुमार उपाध्याय रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ वैद्य जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। महाविद्यालय एवं वासुदेव तपेश्वरी गर्ल्स इण्टर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने निर्गुण भजन इत्यादि के माध्यम से कार्यक्रम को आगे बढ़ाया। कार्यक्रम में प्राचार्य विनय कुमार सिंह ने कहा वैद्य जी की मनोविनोदपूर्ण शैली का अनुभूत चित्रण प्रस्तुत किया।

इस दौरान कार्यक्रम में प्रधानाचार्या सुनीता मिश्रा ने वैद्य जी आदर्शों पर चलने हेतु लोगों को प्रेरित किया। सत्यम उपाध्याय ने भी वैद्य जी के सादगीपूर्ण जीवन के बारे में विस्तार से बताते हुए उनका परमार्थी स्वरूप का वर्णन किया एवं बड़ा ही भावपूर्ण गज़ल प्रस्तुत किया। डॉ. धर्मराज पाण्डेय ने वैद्य जी के साथ व्यतीत पल का अपना अनुभव को साझा किया। अंत में वैद्य जी द्वारा स्थापित संस्थाओं के उत्तरोत्तर विकास में सर्वदा तत्पर पर प्रकाश डालते हुए अतिथि प्रबंधक अनिल कुमार उपाध्याय ने अपने सम्बोधन में गिरती हुई शिक्षा की गुणवत्ता पर चिंता जाहिर करते हुए वैद्य जी के आदर्शों पर चलने हेतु लोगों को प्रेरित किया। इस मौके पर आर्थिक रूप से कमजोर छात्राओं को वी. के. उपाध्याय एन्ड संस के द्वारा स्वेटर वितरण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डॉ. उमादत्त मिश्र ने अपने विचार प्रस्तुत कर आगन्तुको के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का सञ्चालन डॉ. अजय कुमार तिवारी ने किया। इस अवसर पर मुन्शी चौहान, आलोक श्रीवास्तव, डॉ. चन्द्रवीर सिंह, अखिलेश चन्द्र मिश्र, डॉ. श्यामजीत पाण्डेय, डॉ. विजय कुमार पाण्डेय, विकास पाण्डेय समेत आदि लोग उपस्थित रहे।

खेतासराय डबल मर्डर मामले में पूर्व सासंद धनंजय सिंह ने की आर्थिक मदद

0

परिजनों को दो लाख रुपए का सौंपा चेक, नौकरी का दिया आश्वास

खेतासराय(जौनपुर) 10 जनवरी:- खेतासराय में दो सगे भाइयों की निर्मम हत्याकांड में बुधवार की शाम पूर्व सांसद धनंजय सिंह के साथ एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंसू पीड़ित परिवार से मुलाक़ात कर ढाढस बंधाते हुए दो लाख का चेक सौंपते कर आर्थिक मदद किया और परिवार में बची एक मात्र बेटी विनीता को नौकरी दिलाने का आश्वासन दिया। जनप्रतिनिधियों को पहुँचते ही माहौल गमगीन हो गया। मृतक के पिता बेसहारा हुए फूलचन्द्र प्रजापति को दो लाख का चेक दिया और बेटी विनीता प्रजापति से शैक्षिक योग्यता के बारे में जानकारी लिया।

बेटी को नौकरी दिलाने का आश्वासन दिया।विदित हो कि 28 नवंबर को खेतासराय-खुटहन मार्ग पर दो सगे भाई अजय व अंकित चाउमीन की दुकान चला रहे थे। दोनों भाइयों को बारात में शामिल मनबढ़ युवकों ने निर्मम तरीके से चाकू गोदकर मौत के घाट उतार दिया था। घटना की रात ही पुलिस मुठभेड़ में छः आरोपितों गिरफ्तार कर लिया था। जिसमें तीन बदमाश के पैर में गोली लगी थी। इस मौक़े पर मुख्य रूप से प्रमोद मौर्या सोनू, दीनानाथ राजभर, महेंद्र प्रधान, रमेश निषाद, वीरेन्द्र, सुनील कुमार, ओमप्रकाश गुप्ता, डॉ प्रमोद राजभर, अनिल गौतम, अशोक यादव समाजसेवी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।