Home Blog Page 90

JAUNPUR NEWS,कृषि यंत्र की खरीद पर मिलेगा अनुदान,बुकिंग 12 जुलाई तक 

0
JAUNPUR NEWS,कृषि यंत्र की खरीद पर मिलेगा अनुदान,बुकिंग 12 जुलाई तक 
JAUNPUR NEWS,कृषि यंत्र की खरीद पर मिलेगा अनुदान,बुकिंग 12 जुलाई तक 

Subsidy will be available on purchase of agricultural equipment, booking till July 12 jaunpur news :

JAUNPUR NEWS IN HINDI : किसान भाइयों को कृषि यंत्र की खरीद पर अनुदान प्राप्त करने का सुनहरा अवसर उप कृषि निदेशक ने जनपद जौनपुर के किसान भाइयों को अवगत कराया है कि कृषि विभाग द्वारा जनपद में संचालित विभिन्न योजनान्तर्गत कृषि यंत्रों एवं कृषि रक्षा उपकरणों की खरीद पर योजनान्तर्गत अधिकतम अनुमन्य अनुदान डी0बी0टी0 के माध्यम से दिये जाने का प्रावधान है।


उक्त के क्रम में शासन के निर्देशानुसार यंत्रों की बुकिंग हेतु विभागीय पोर्टल  https://agridarshan.up.gov.in 27 जून को दोपहर 12 बजे से कट आफ डेट 12 जुलाई तक खुला रहेगा। यंत्रो पर अनुदान प्राप्त करने हेतु इच्छुक कृषक उक्त पोर्टल के माध्यम से आनलाइन निर्धारित टोकन धनराशि जमा करते हुए टोकन जनरेट करके कृषि यंत्र पर अनुदान का लाभ प्राप्त कर सकते है। किसान भाइयों से अनुरोध करना है कि उक्त पोर्टल के अतिरिक्त अन्य किसी पोर्टल पर टोकन जनरेट या धनराशि जमा न करें।


बुकिंग हेतु उपलब्ध प्रमुख कृषि यंत्र – हाई टेक हब फॉर कस्टम हायरिंग,बैच ड्रायर, कस्टम हायरिंग केन्द्र, थ्रेसिंग फलोर, फार्म मशीनरी बैंक स्मॉल गोदाम, किसान ड्रोनऑयल एक्शट्रेक्शन मिनी ऑयल एक्शट्रेक्शन यूनिट, कम्बाइन हार्वेस्टर विथ एस0एम0एस0,पापिंग मशीन, सुपर सीडर,रोटावेटर,पैडी मल्टी क्राप थेशर, पैडी स्ट्राचापर एवं अन्य समस्त कृषि यंत्र तथा फसल अवशेष प्रबन्धन के यंत्र है।

यह भी पढ़े : JAUNPUR NEWS,57 परिषदीय विद्यालयों की हुई पेयरिंग 

JAUNPUR NEWS,57 परिषदीय विद्यालयों की हुई पेयरिंग 

0
JAUNPUR NEWS,57 परिषदीय विद्यालयों की हुई पेयरिंग 
JAUNPUR NEWS,57 परिषदीय विद्यालयों की हुई पेयरिंग 

In the first phase, 57 council schools of the district were paired,jaunpur news

JAUNPUR NEWS TODAY IN HINDI : जनपद जौनपुर में शासन के मंशानुसार अपर्याप्त छात्र संख्या वाले परिषदीय विद्यालयों में नजदीक के विद्यालयों के संसाधनों के उपयोग किए जाने,जनहित एवं छात्रहित के उद्देश्य से जन समुदाय,अभिभावक,विद्यालय प्रबंध समिति इत्यादि की सहमति तथा संबंधित विकासखंड के खंड शिक्षा अधिकारी के प्रस्ताव व संस्तुति के आधार पर,जिलाधिकारी दिनेश चंद्र के अनुमोदनोपरांत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा 57 विद्यालय जिनमे 39 प्राथमिक एवं 18 उच्च प्राथमिक विद्यालयों का नजदीक के परिषदीय विद्यालयों में पेयरिंग कर दिया गया है।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ0 गोरखनाथ पटेल ने बताया कि उक्त विद्यालयों में अध्ययनरत छात्राओं एवं शिक्षकों द्वारा आगामी 1 जुलाई से पेयरिंग हुए विद्यालय में अध्ययन एवं अध्यापन होगा। द्वितीय चरण के पेयरिंग हेतु खण्ड शिक्षाधिकारी से 28 जून तक प्रस्ताव मांगा गया है।

यह भी पढ़े : JAUNPUR NEWS मोनी और संदीप का अंतरजातीय विवाह सम्पन्न 

JAUNPUR NEWS मोनी और संदीप का अंतरजातीय विवाह सम्पन्न 

0
JauNpur News,जौनपुर में 1 और अंतरजातीय विवाह सम्पन्न  
jaunpur news अंतरजातीय विवाह

Another inter-caste marriage took place in Jaunpur news

  • दोनों पक्ष के सहमति से भगवान निषाद राज मंदिर में धूमधाम के साथ 
    हुई शादी

JAUNPUR NEWS TODAY IN HINDI जौनपुर । प्रेम की हुई जीत संदीप सेठ व मोनी निषाद का प्रेम परवान चढ़ा और यह जीने मरने की कसमें खाई ,इस संबंध के विरोधी दोनों पक्ष के परिजन आखिरकार अंतरजातीय विवाह के लिए तैयार हो गए और धार्मिक रीति रिवाज से दोनों प्रेमी जोड़े की शादी जोगियापुर के भगवान निषाद राज मंदिर गोमती नदी तट पर संपन्न हुई। जिसमें समाजसेवी एवं मंदिर के संस्थापक धर्मेंद्र निषाद व रामकृष्ण बाबा, ननकू रामराज ,जेपी निषाद मनोज नगर की विशेष भूमिका रही।

 बता दे की शहर खासनपुर के निवासी संदीप सेठ का प्रेम जोगियापुर के मोनी निषाद से चल रहा था ,कई बार यह शादी करने के लिए परिजनों से मिन्नते की, लेकिन परिजन राजी नहीं हुए । परिजन इसके विरोध पर उतर आए, यह प्रेमी जोङे भी जीने मरने की कसमें खाई थे। जिसे लेकर लोगों ने दोनों परिजनों को समझाया, साल भर  चली उठा पठक के बीच समाजसेवी धर्मेंद्र निषाद व रामकृष्ण बिन्द बाबा ननकू रामराज, जेपी निषाद, मनोज नगर ,नीरज निषाद ने इस मामले में हस्तक्षेप कर साकारात्मक पहल किया और दोनों पक्ष शादी के लिए राजी करवाया, इसके बाद मोनी निषाद के परिजन व संदीप सेठ के परिजन खासनपुर के चौरा माता मंदिर में विवाह की पहल शुरू हुई और वहां से भगवान निषाद राज मंदिर जोगियापुर के संस्थापक धर्मेंद्र निषाद ने शादी के लिए दोनों पक्षों को रजामंद किया था और दोनों पक्ष की रजामंदी से शादी भगवान निषाद राज मंदिर में संपन्न हुई ।

शादी पुरी रीति रिवाज से हुई अंतरजातीय विवाह पर सभी लोगों ने आशीर्वाद दिया, जिसमें वर पक्ष के खासनपुर निवासी मदन सेठ ,सोनी सेठ, पिंटू सेठ ,चिंटू सेठ मौजूद रहे। वहीं वधू पक्ष मोनी की माता अमरावती देवी भाई कल्लू व अन्य सदस्य रहे। विशेष योगदान देने वाले नीरज निषाद, शिव पूजन , प्रदीप निषाद , वरिष्ठ अधिवक्ता बृजेश निषाद मुकेश निषाद गोलू मौजूद रहे । बारे में समाजसेवी एवं युवा नेता धर्मेंद्र निषाद का कहना है कि जब लड़का लड़की एक दूसरे को पसंद कर रहे थे तो इसमें उनके जीवन की खुशी मिलनी चाहिए और इसलिए दोनों परिवार रजामंदी से शादी संपन्न हुई इसमें किसी को कोई एतराज नहीं है।

JAUNPUR NEWS:सीटी स्कैन जॉच निशुल्क

0
JAUNPUR NEWSसीटी स्कैन जॉच निशुल्क
JAUNPUR NEWS:सीटी स्कैन जॉच निशुल्क

Now CT scan will be free in the district hospital jaunpur news

JAUNPUR NEWS today जौनपुर::जिला चिकित्सालय में सीटी स्कैन जॉच कराये जाने हेतु अब किसी भी प्रकार का कोई शुल्क देय नही होगा। राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के राजकीय चिकित्सालय में रोगियों को निःशुल्क सिटी स्कैन सुविधा उपलब्ध कराए जाने का निर्णय लिया गया है। पूर्व में उक्त सीटी स्कैन जांच हेतु जिला अस्पताल में शुल्क रु0 500 निर्धारित था। अब जॉच निःशुल्क हो जाने से गरीब, कमजोर, असहाय लोगो को मदद मिलेगी तथा उन्हें बेहतर सुविधाएं मिल सकेगी।

राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) खेल एवं युवा कल्याण गिरीश चंद्र यादव द्वारा अवगत कराया गया है कि जिसे अब जनहित में निःशुल्क कर दिया गया है। इस दौरान मंत्री द्वारा कहा गया कि शासन गरीब, असहाय सहित सभी लोगो को बेहतर चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराने हेतु कटिबद्ध है। इसी क्रम में गत 23 जून  को जनपद के अमर शहीद उमानाथ सिंह जिला चिकित्सालय में भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड द्वारा कारपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व के अंतर्गत रुपए 1.56 करोड़ की लागत से स्थापित 32 स्लाइस सीटी स्कैन की मशीन का लोकार्पण किया गया था।

jaunpur News:बदलापुर बस स्टेशन से बसों का संचालन जल्द होगा शुरू 

0
jaunpur Newsबदलापुर बस स्टेशन से बसों का संचालन जल्द होगा शुरू 
jaunpur Newsबदलापुर बस स्टेशन से बसों का संचालन जल्द होगा शुरू 

Bus operations will start soon from Badalpur bus station jaunpur news :

JAUNPUR NEWS IN HINDI जौनपुर:बदलापुर बस स्टेशन से बसों का संचालन अब जल्द शुरू हो जायेगा dm डॉ0 दिनेश चन्द्र द्वारा नवनिर्मित बदलापुर बस स्टेशन का औचक निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पाया कि बस स्टेशन के लोर्कापण का कार्य पूर्ण हो चुका है इसके पश्चात भी अभी तक बस स्टेशन से बसों का संचालन नही हो रहा है जिसपर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए स्टेशन इंचार्ज को निर्देशित किया कि बस स्टेशन को क्रियाशील करते हुए शीघ्र बसों का संचालन शुरु किया जाए,

जिससे यात्रीगण सुगमतापूवर्क यात्रा कर सके।जिलाधिकारी ने कहा कि बदलापुर के इसआधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित बस स्टेशन का लोकार्पण हो चुका है किंतु संचालन नहीं किया जा रहा है यह अत्यन्त खेदजनक है, बसों के संचालन के सन्दर्भ में जानकारी लेते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि इसे शीघ्र क्रियाशील किया जाए,अन्यथा संबंधित के विरुद्ध यथोचित कार्रवाई की जाएगीइस अवसर पर उपजिलाधिकारी बदलापुर योगिता सिंह, खण्ड विकास अधिकारी धर्मेंद्र प्रसाद द्विवेदी सहित अन्य उपस्थित रहे।


इसके पश्चात जिलाधिकारी द्वारा बदलापुर में पीली नदी पर हो रहे खोदाई के कार्य का औचक निरीक्षण किया गया। उन्होंने खोदाई के कार्य की प्रगति के सम्बन्ध में जानकारी लेते हुए वहां मौजूद श्रमिकों,जेसीबी संचालकों में मिष्ठान वितरित करते हुए उनके मनोबल को बढ़ाया तथा उनके कार्यो की सराहना की।उन्होंने कहा कि पीली नदी को जीवन्त करने के इस पुनीत कार्य में आप सभी का प्रयास बेहद सराहनीय है। इस दौरान जिलाधिकारी ने पोकलैण्ड चालकों को अंगवस्त्रम देकर सम्मानित भी किया।

यह भी पढ़े : FREE CT SCAN जौनपुर जिला अस्पताल में फ्री सिटी स्कैन की सुविधा शुरू

शाहगंज :मोहर्रम जुलूस में रहेंगे सुरक्षा के कड़े इंतेजाम

0
शाहगंज :मोहर्रम जुलूस में रहेंगे सुरक्षा के कड़े इंतेजाम
शाहगंज :मोहर्रम जुलूस में रहेंगे सुरक्षा के कड़े इंतेजाम

शाहगंज : मोहर्रम जुलूस में रहेंगे सुरक्षा के कड़े इंतेजाम शांति समिति की बैठक सम्पन्न

जौनपुर। शाहगंज कोतवाली प्रेशर में पीस मीटिंग के दौरान प्रभारी निरीक्षक उपेंद्र सिंह ने बताया मोहर्रम के जुलूस के दौरान सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त रहेंगे।पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती रहेगी।प्रभारी निरीक्षक ने स्थानीय नागरिकों के अलावा आयोजन से जुड़े लोगों से संवाद करते हुए कहा जुलूस से जुड़ीं व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के संबंध में जरूरी दिशा निर्देश दिए।

कोतवाली प्रांगण में बृहस्पतिवार को आयोजित बैठक मेंआगामी मोहर्रम में किसी भी नई परंपरा की शुरुआत नहीं करने पर जोर दिया। इसके साथ ही अफसरों ने नगर पंचायत, स्वास्थ्य व बिजली विभाग से संबंधित तैयारियों की बाबत आयोजकों से बातचीत की।प्रशासनिक दिशा निर्देश के अनुसार जहां-जहां ताजिया रखे जाते हैं, वहीं पर रखे जाए। जिस रास्ते से जुलूस निकलता रहा है उसी रास्ते से जुलूस निकाला जाए।उन्होंने कस्बे वासियों से इस पर्व को सहयोग करने की अपील की। बैठक मेंकोतवाली प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह, बड़ागांव चौकी इंचार्ज मुन्नालाल शर्मा, हां उपनिरक्षक आनंद प्रजापति, मुख्य आरसी संतोष यादव, समेत बड़ागांव निवासी पूर्व ग्राम प्रधान मोहम्मद अजहर, समीम हैदर, वारिस हाशमी,अबूज़र आब्दी, खानवाई निवासी सज्जाद असकरी आसिफ आब्दी, हुसैनाबाद से मोसीम, गोणिला गांव निवासी डॉक्टर सैयद असीर,समेत पीस कमेटी के सदस्य व ताजियादारों और धर्मगुरु उपस्थित रहे।

SHAHGANJ के वार्डों में जारी है आयुष्मान रजिस्ट्रेशन अभियान

0
SHAHGANJ के वार्डों में जारी है आयुष्मान रजिस्ट्रेशन अभियान
SHAHGANJ के वार्डों में जारी है आयुष्मान रजिस्ट्रेशन अभियान

SHAHGANJ NEWS शाहगंज (जौनपुर) नगर पालिका क्षेत्र शाहगंज के विभिन्न वार्डों में आयुष्मान भारत योजना के तहत पात्र नागरिकों का रजिस्ट्रेशन कार्य तेजी से जारी है। इस संबंध में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहगंज के अधीक्षक डॉ. रफीक फारूकी ने जानकारी दी कि नगर के प्रत्येक वार्ड में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा शिविर लगाकर आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं, ताकि अधिक से अधिक पात्र लाभार्थी इस योजना से जुड़ सकें।

डॉ फारूकी ने बताया कि 70 वर्ष या उससे अधिक आयु के नागरिकों को प्राथमिकता के आधार पर पंजीकृत किया जा रहा है, जिससे उन्हें योजना के तहत निःशुल्क इलाज की सुविधा उपलब्ध हो सके। उन्होंने बताया कि शिविर में पंजीकरण के लिए लाभार्थी को अपना आधार कार्ड एवं लिंक मोबाइल नंबर साथ लाना अनिवार्य है, ताकि OTP के माध्यम से आधार सत्यापन तुरंत किया जा सके।उन्होंने कहा कि जो पात्र लोग किसी कारणवश अभी तक योजना से वंचित हैं, वे स्वयं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर संपर्क करें, अथवा अपने वार्ड की सभासद से मिलकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।

डॉ. फारूकी ने बताया कि अब तक 100 से अधिक आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं और यह प्रक्रिया लगातार वार्ड स्तर पर चल रही है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि जो भी इस योजना के पात्र हैं, वे आगे आकर इस महत्वपूर्ण स्वास्थ्य योजना का लाभ अवश्य उठाएं।आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत पात्र परिवारों को ₹5 लाख तक सालाना मुफ्त इलाज की सुविधा प्रदान की जाती है, जिसे लेने के लिए आयुष्मान कार्ड आवश्यक है।

FREE CT SCAN जौनपुर जिला अस्पताल में फ्री सिटी स्कैन की सुविधा शुरू

0
FREE CT SCAN जौनपुर में फ्री हुई सिटी स्कैन की सुविधा, गरीबो मरीजो को मिलेगा लाभ
FREE CT SCAN जौनपुर में फ्री हुई सिटी स्कैन की सुविधा, गरीबो मरीजो को मिलेगा लाभ

FREE CT SCAN City scan facility is free in Jaunpur, poor patients will get benefit

JAUNPUR NEWS :जनपद जौनपुर में गरीब असहाय लोगो के लिए खुशखबरी है आज से शहीद उमानाथ सिंह जिला चिकित्सालय में मरीजो का [FREE CT SCAN] ‘निः शुल्क सिटी स्कैन किया जायेगा,इसकी जानकारी राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) खेल एवं युवा कल्याण गिरीश चंद्र यादव ने प्रेस रिलीज के माध्यम से दिया है,जिला चिकित्सालय में सीटी स्कैन जॉच कराये जाने हेतु अब किसी भी प्रकार का कोई शुल्क देय नही होगा।

राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के राजकीय चिकित्सालय में रोगियों को निःशुल्क सिटी स्कैन सुविधा उपलब्ध कराए जाने का निर्णय लिया गया है। पूर्व में उक्त सीटी स्कैन जांच हेतु जिला अस्पताल में शुल्क रु0 500 निर्धारित था। जिसे अब जनहित में निःशुल्क कर दिया गया है। इस दौरान मंत्री द्वारा कहा गया कि शासन गरीब, असहाय सहित सभी लोगो को बेहतर चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराने हेतु कटिबद्ध है। इसी क्रम में गत 23 जून को जनपद के अमर शहीद उमानाथ सिंह जिला चिकित्सालय में भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड द्वारा कारपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व के अंतर्गत रुपए 1.56 करोड़ की लागत से स्थापित 32 स्लाइस सीटी स्कैन की मशीन का लोकार्पण किया गया था। अब जॉच निःशुल्क हो जाने से गरीब, कमजोर, असहाय लोगो को मदद मिलेगी तथा उन्हें बेहतर सुविधाएं मिल सकेगी।

जौनपुर: डॉ सत्य नारायण दुबे शरतेंदु’ ने किया बाल्मीकि रामायण का ऐतिहासिक पद्यानुवाद

0
जौनपुर के डॉ सत्य नारायण दुबे शरतेंदु' ने किया बाल्मीकि रामायण का पद्यानुवाद
जौनपुर के डॉ सत्य नारायण दुबे शरतेंदु' ने किया बाल्मीकि रामायण का पद्यानुवाद

Dr. Satya Narayan Dubey Sharatendu of Jaunpur did the historical poetic translation of Valmiki Ramayana ।

JAUNPUR NEWS :जौनपुर जनपद के प्रसिद्ध साहित्यकार डॉ सत्य नारायण दुबे ‘शरतेंदु’ ने 87वर्ष की अवस्था में भी निरंतर लेखन कर के दुर्गा शप्तशती, गीता और बाल्मीकि रामायण कथामृत सरल हिंदी पद्यानुवाद करके जौनपुर को गौरवान्वित किया है। मड़ियाहूं तहसील के ददरा ग्राम निवासी ऐसे लेखक हैं जो पांच दशक से अधिक समाज को लेखनी के माध्यम से प्रेरित कर रहे हैं। इनकी बी.एड., एम.एड., बीटीसी की पाठ्य पुस्तकें, जौनपुर का गौरवशाली इतिहास सहित 300 से अधिक कहानी, काव्य, उपन्यास विद्यार्थियों, पाठकों में अत्यधिक लोकप्रिय हैं।
रोवर्स रेंजर्स के जिला कमिश्नर और वी.ब.सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय शिक्षा संकाय के डीन प्रोफेसर अजय कुमार दुबे की डॉ शरतेंदु जी के साथ लिखित चार पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं, ने बताया कि डॉ शरतेंदु जी विगत 7 वर्षों से बाल्मीकि रामायण का हिंदी पद्यानुवाद कर रहे थे प्रारंभ में स्वास्थ्य कारणों से केवल सुंदर कांड का पद्यानुवाद करने का विचार था किंतु प्रभु श्री राम की कृपा और आशीर्वाद से वह बाल्मीकि रामायण के समस्त कांडों का पद्यानुवाद कर के प्रकाशित कर चुके हैं जो कि जनपद ही नहीं वरन भारतवर्ष के लिए भी एक गौरव का विषय है ।


डॉ शरतेंदु जी 1 जुलाई 1964 से 30 जून 1999 तक गांधी स्मारक पी जी कॉलेज समोधपुर में शिक्षक शिक्षा विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर पद पर कार्य किया, इनकी नियुक्ति भले ही बी.एड. विभाग में हुई लेकिन बी.ए. में इतिहास , राजनीति शास्त्र, हिंदी की कक्षाएं भी शौकिया लिया करते थे जिस कक्षा में जो विषय पढ़ाया कुछ समय बाद उस पर पाठय पुस्तक भी लिख डाला ऐसी प्रतिभा के धनी और इरादे के पक्के संकल्पना को पूर्ण करने वाले इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक, स्नातकोत्तर, एम.एड. पी-एच.डी.की डिग्री प्राप्त की । इनके गुरुजनों में प्रोफेसर रघुपति सहाय, फिरॉक गोरखपुरी ,प्रोफेसर हरिवंश राय बच्चन, सूर्यकांत त्रिपाठी निराला , डॉ रामकुमार वर्मा ,डॉ धीरेंद्र वर्मा, डॉ धर्मवीर भारती, अर्थशास्त्र के शिक्षक प्रोफेसर जे के मेहता, दर्शन शास्त्र के शिक्षक डॉ संगम लाल पांडेय थे। पूर्व राष्ट्रपति डॉ शंकर दयाल शर्मा ने भारत भूमि महान काव्य कृति का राष्ट्रपति भवन में विमोचन कर डॉ शरतेंदु को सम्मानित किया।
ताल कटोरा स्टेडियम,नई दिल्ली में भारतीय दलित साहित्य अकादमी में देश के प्रमुख राजनेताओं की उपस्थिति में एक बार डॉ भीमराव अंबेडकर राष्ट्रीय पुरस्कार और दूसरी बार विशिष्ट सेवा पुरस्कार से अलंकृत हुए ।

जय स्वतंत्र भारत काव्य ग्रंथ का श्री माता प्रसाद, पूर्व राज्यपाल अरुणाचल प्रदेश ने विमोचन के साथ ही विशिष्ट सम्मान के साथ सम्मानित किया।* अर्थो अघोरेश्वर भगवान राम चरिततम काव्य ग्रंथ पर सर्वेश्वरी समूह शाखा ने ससम्मान पुरस्कृत किया।*

उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान ने डॉ शरतेंदु की कृति लोक साहित्य की रूपरेखा पर रामनरेश त्रिपाठी नामित पुरस्कार प्रदान किया ।*
डॉ शरतेंदु जी का जन्म 25 नवम्बर 1938 को ददरा मड़ियाहूं जौनपुर में हुआ तथा 1999 में गांधी स्मारक पी जी कॉलेज समोध पुर से बीएड विभाग से सेवानिवृत्त होने के पश्चात आज भी 87 वर्ष से अधिक आयु की अवस्था में 8 से 10 घंटे प्रतिदिन दिन लेखन कार्य करके विद्यार्थियों, शोधार्थियों, शिक्षकों आदि का निःस्वार्थ भाव से सतत सहयोग और मार्गदर्शन करना, मीडिया और प्रचार प्रसार से दूर सभी के लिए प्रेरणा स्रोत बने हुए हैं और मौन साधना के रूप में निरंतर लेखन कार्य में रत हैं ।

खराब ट्रांसफार्मर परेशान किसान,प्रभावित हो रही धान की रोपाई,घेराव करेंगे 

0
खराब ट्रांसफार्मर परेशान किसान,प्रभावित हो रही धान की रोपाई,अब घेराव करेंगे 
JAUNPUR NEWSखराब ट्रांसफार्मर परेशान किसान

Bad transformers are troubling farmers, paddy plantation is getting affected in janpur

बिजली ट्रांसफार्मर से त्रस्त किसान ,धान की रोपाई प्रभावित हो रही अब किसान बिजली विभाग का घेराव करेंगे 

JAUNPUR NEWS जौनपुर। किसानो को सही समय पर बिजली नहीं मिलने के कारण सिचाई नहीं हो पा रही है , विभाग की उदासीनता के चलते धान की खेती इस साल अधर में गांव के किसान परेशान हो रहे है खराब बिजली ट्रांसफार्मर के बार बार जलने से ग्रामीणों में आक्रोश ब्याप्त है विकास खंड कारंजा कला के तियरी गांव  मे एक पखवाड़े से ट्रांसफार्मर के चलते उमस भरी गर्मी में लोग परेशान है।

गांव में बिजली की सप्लाई ठप है जानकारी के मुताबिक उप विद्युत केंद्र कबीरदीनपुर ग्राम सभा तियरी में 25 केवीए ट्रांसफार्मर लगा हुआ है इसमें की कई बार ट्रांसफार्मर बदल बदल कर लगाया जा रहा है वह जल जा रहा इस पर ग्रामीणों जब एसडीओ और बिजली विभाग  से बातचीत किया गया तो वह लोग बता रहे हैं कि जहां से ट्रांसफॉर्मर रिपेयरिंग होकर आ रहा है l

उन लोगों की इसमें भूमिका है चुकी वह रिपेयर सही ढंग से नहीं कर रहे हैं इसीलिए यह बार-बार लगता ही उड़ रहा है टिज तियरी गांव में लगभग 100 घर अंधेरे में रह रहे हैं और इस तपती गर्मी में पानी कि भी दिक्कत हो रही है। गांव वालो की मांग है कि ट्रांसफार्मर का पॉवर कम होने की वजह से लोड नही ले पा रहा है लिहाजा ज्यादा पॉवर 32 केबी का ट्रांफ़सर्मर लगाया जाय तब कही जा कर इस खराब प्रदर्शन कर रहे ट्रांसफार्मर की समस्या से छुटकारा मिलेगा,और विधुत आपूर्ति सही ढंग से बहाल हो सकेगी तभी जाकर किसान अपने खेतों में धान की रोपाई स समय कर सकेंगे l