Home Blog Page 92

आपातकाल लोकतंत्र के लिए काला दिवस: डॉ. उमेश चंद्र तिवारी

0
आपातकाल लोकतंत्र के लिए काला दिवस डॉ. उमेश चंद्र तिवारी
आपातकाल लोकतंत्र के लिए काला दिवस: डॉ. उमेश चंद्र तिवारी

JAUNPUR NEWS सुइथाकला :आपातकाल दिवस पर लोकतंत्र की रक्षा का लिया संकल्पसुइथाकला। 50 वां आपातकाल दिवस विकासखंड सभागार में बुधवार को धूमधाम मनाया गया। मुख्य अतिथि डॉ उमेश चंद्र तिवारी ने लोकतंत्र की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने नागरिक अधिकारों की रक्षा और लोकतांत्रिक मूल्यों के संरक्षण के बारे में लोगों को जागरूक किया। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने आपातकाल को लोकतंत्र के लिए काला दिवस बताया। उन्होंने इस दिन को देश के नागरिकों की स्वतंत्रता तथा उनके अधिकारों को कुचलने वाला दिन बताया।कहा कि 25 जून 1975 को लागू आपातकाल भारतीय लोकतंत्र का एक काला अध्याय था, जब संविधान के अनुच्छेद 352 के तहत नागरिक अधिकारों को निलंबित कर दिया गया था। उन्होंने नागरिकों से आह्वान किया कि वे लोकतंत्र के प्रति सजग और सचेत रहें ताकि भविष्य में देश को दोबारा ऐसे दौर से न गुजरना पड़े।

बीडीओ जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि यदि भविष्य में लोकतंत्र पर कोई संकट आता है तो प्रत्येक नागरिक को एक जागरूक प्रहरी की भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने युवाओं से इतिहास से सीख लेकर अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने की अपील की।कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा नेता संजय सिंह व संचालन किया। मौके पर राजेश उपाध्याय, मण्डल अध्यक्ष अवधेश दूबे, ओम प्रकाश तिवारी, डॉ. रणंजय सिंह , वेद प्रकाश तिवारी, एडीओ पंचायत जय प्रकाश मौर्य, जितेंद्र शाह, राजेंद्र सिंह सोनल आदि लोग उपस्थित रहे।

रिपोर्ट – मोहम्मद कासिम 

DPRO JAUNPUR नत्थू लाल गंगवार की हुई विदाई

0
Change block type or style Move Heading block from position 2 up to position 1 Move Heading block from position 2 down to position 3 Change alignment Change text alignment Displays more block tools DPRO JAUNPUR नत्थू लाल गंगवार की हुई विदाई  Nathulal Gangwar was bid farewell foto dpro jaunpur news
Dpro jaunpur

Nathulal Gangwar was bid farewell foto dpro jaunpur news

JAUNPUR NEWS जौनपुर -जनपद में लगभग दो वर्षों से कार्यरत रहे जिला पंचायत राज अधिकारी ( DORO) नत्थू लाल गंगवार को बुधवार को विदाई दी गयी।उनका स्थानांतरण जिला पंचायत राज अधिकारी रामपुर जनपद के पद पर हुआ।विदाई समारोह में मौजूद वक्ताओं ने कहा कि नत्थू लाल गंगवार की कार्य शैली इस जनपद में काफी लोक प्रिय रही है।

इनके द्वारा जनपद के लिए किये गये तमाम कार्यों को हम सभी लोग हमेशा याद करते रहेंगे। वक्ताओं ने यह भी कहा कि आपके द्वारा कम दिनों में जनपद के लिए तमाम सराहनीय कार्य किये गये।हम सभी लोगों को हमेशा आप की याद आता रहेगा।विदाई समारोह में दीपक पटेल,अरविन्द कुमार पटेल,बृजमणि पटेल,सन्त राज यादव, अजय कुमार,दीपक विश्वकर्मा समेत तमाम कर्मचारी उपस्थित रहे।

Jaunpur News : डीएम ने वीवीपैट वेयरहाउस का जाना हाल

0
the DM inspected the VVPAT warehouse,jaunpur news :
the DM inspected the VVPAT warehouse,jaunpur news :


In view of the Panchayat elections, the DM inspected the VVPAT warehouse,jaunpur news :

JAUNPUR NEWS जौनपुर । जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र के द्वारा भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के क्रम में कलेक्ट्रेट परिसर स्थित वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सीसीटीवी कैमरे, सुरक्षा सहित अन्य व्यवस्थाओं के दृष्टिगत जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। त्रैमासिक निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बताया कि निरीक्षण में ईवीएम मशीन की वास्तविक स्थिति देखी गई है, इस दौरान सभी व्यवस्थाएं मानक के अनुरूप पाई गई।

वही दूसरी ओर बुधवार को दोपहर जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र ,पुलिस अधीक्षक डॉ0 कौस्तुभ के द्वारा संयुक्त रूप से जिला कारागार का त्रैमासिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान बैरकों की सघन तलाशी दी गई , तलाशी के दौरान कुछ भी आपत्तिजनक नहीं मिला। जेल अस्पताल में जाकर बंदियों के स्वास्थ्य संबंधित जानकारी प्राप्त की गई। पाक शाला में जाकर बंदियों को दिए जाने वाले भोजन के गुणवत्ता के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई।इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ लक्ष्मी सिंह, जेलर सहित अन्य उपस्थित रहे।

JAUNPUR,पुलिस भर्ती परीक्षा में उत्तीर्ण छात्रों से मिलकर DM हुए गदगद 

0
JAUNPUR,पुलिस भर्ती परीक्षा में उत्तीर्ण छात्रों ने डीएम के सामने रखी अपनी बात 
JAUNPUR,पुलिस भर्ती परीक्षा में उत्तीर्ण छात्रों ने डीएम के सामने रखी अपनी बात 

Students who passed the police recruitment exam met the DM IN jaunpur :

JAUNPUR NEWS IN HINDI जौनपुर: पुलिस भर्ती परीक्षा में उत्तीर्ण छात्रों ने जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र से कलेक्ट्रेट सभागार में मुलाकात किया। जिलाधिकारी ने सभी उत्तीर्ण छात्रों से परिचय प्राप्त करते हुए बधाई दिया तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि सभी अपने कर्तव्यों का ईमानदारी और निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे। आप सभी ने अथक परिश्रम और संघर्ष के बल पर इस मुकाम को हासिल किया है,चुनौतियां कभी खत्म नहीं होती, ऐसे में अपनी जिजीविषा को बनाए रखिएगा, पुलिस विभाग एक अत्यंत महत्वपूर्ण विभाग है, ऐसे में आपका दायित्व अत्यंत महत्वपूर्ण हो जाता है। उन्होंने उत्तीर्ण छात्रों के परिवारजन को भी शुभकामनाएं दी।

पुलिस भर्ती परीक्षा में उत्तीर्ण हुए अभ्यर्थियों जिनसे संबंधित कोई वाद न्यायालय में विचाराधीन है अथवा न्यायालय द्वारा दोष मुक्त कर दिया गया है, उनकी नियुक्ति के संबंध में पुलिस अधीक्षक द्वारा कुल 42 अभ्यर्थियों के बाबत अभिमत मांगा गया था। जिसमें सर्वोच्च न्यायालय द्वारा अवतार सिंह बनाम भारत संघ में अवधारित व्यवस्था के अंतर्गत अभिमत पुलिस अधीक्षक जौनपुर को ससमय प्रेषित कर दिया गया है।जिलाधिकारी ने बताया कि उत्तीर्ण छात्रों से संबंधित जो भी वाद संबंधी अभिमत प्रेषित किए जाने थे, प्रेषित कर दिए गए हैं जिससे अभ्यर्थियों को नियुक्ति के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।

यह भी पढ़े : JAUNPUR NEWS पुलिस सहायता केंद्र का कोतवाल ने किया उद्घाटन

JAUNPUR NEWS पुलिस सहायता केंद्र का कोतवाल ने किया उद्घाटन

0
JAUNPUR NEWS पुलिस सहायता केंद्र बदलापुर पड़ावका कोतवाल ने किया उद्घाटन
JAUNPUR NEWS पुलिस सहायता केंद्र बदलापुर पड़ाव"का कोतवाल ने किया उद्घाटन

The police assistance center “Badlapur Padav” was inaugurated by the police inspector.jaunpur news :

JAUNPUR NEWS IN HINDI जौनपुर :पुलिस सहायता केंद्र बदलापुर पड़ाव”का कोतवाल ने किया उद्घाटन थाना कोतवाली के अंतर्गत  बन कर तैयार हुए पुलिस सहायता केंद्र बदलापुर पड़ाव” का उद्घाटन कोतवाली प्रभारी मिथिलेश मिश्रा द्वारा किया गया। इस मौके थाना क्षेत्र के सम्भ्रांत व्यक्ति, पत्रकार बंधु व थाना स्थानीय के पुलिस अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित रहे। तो वही दूसरी ऒर थाना गौराबादशाहपुर अन्तर्गत बन कर तैयार हुए “आगन्तुक कक्ष” का उद्घाटन किया गया व वृक्षारोपण किया गया, तत्पश्चात द्वारा सम्भ्रान्त व्यक्तियों से वार्ता करआगामी त्यौहार मोहर्रम आदि को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की गयी, साथ ही सभी से अपील की गयी कि अराजक तत्वों के सम्बंध में पुलिस एवं प्रशासन का सहयोग करें। इसके अतिरिक्त बैठक में उपस्थित अधिकारी कर्मचारीगण को भी सतर्क दृष्टि रखते हुए आगामी त्यौहार को सकुशल व शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु निर्देशित किया गया । इस मौके पर थानाध्यक्ष गौराबादशाहपुर व थाना क्षेत्र के सम्भ्रांत व्यक्ति, पत्रकार बंधु व थाना स्थानीय के पुलिस अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

JAUNPUR,विद्युत की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

0
JAUNPUR,विद्युत की चपेट में आने से अधेड़ की मौत
JAUNPUR,विद्युत की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

A middle aged man died after getting electrocuted while plucking berries,JAUNPUR NEWSW

खेतासराय (जौनपुर) क्षेत्र के सोंगर गाँव में मंगलवार को एक अधेड़ की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। यह हादसा लोहे की सरिया से जामुन तोड़ने के दौरान हाईटेंशन तार से सरिया छू जाने के दौरान होना बताया जा रहा है। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। गाँव निवासी नासिर (50 वर्ष) पुत्र अब्दुल बारी दोपहर में लोहे की सरिया से जामुन तोड़ रहे थे। जामुन के पेड़ के ऊपर से 11 हजार लाइन का तार गुजरा है। जामुन तोड़ने के दौरान लोहे की सरिया तार से छू गया। सरिया में करंट उतर जाने से नासिर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना से परिजनों को कोहराम मच गया।

अब किसके सहारे कटेगा रौनक का बुढापा

सोंगर गांव निवासी नासिर की करंट लगने से मौत के बाद अब उनकी पत्नी दहाड़ें मार कर रो रही हैं कि अब किसके सहारे कटेगा रौनक का बुढापा। क्योंकि ये दम्पति संतान विहीन है इनकी कोई संतान नही है। पति पत्नी का एक दूसरे के सहारे बुढापा कट रहे थे। अचानक मृत्यु के बाद पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल हुआ है।

खेतासराय:शांति समिति की बैठक में छाया रहा बिजली,पानी का मुद्दा

0
खेतासराय:शांति समिति की बैठक में छाया रहा बिजली,पानी का मुद्दा
खेतासराय:शांति समिति की बैठक में छाया रहा बिजली,पानी का मुद्दा

शांति समिति की बैठक में छाया रहा बिजली, पानी और सफाई का मुद्दा

खेतासराय (जौनपुर) मोहर्रम को लेकर एसडीएम और क्षेत्राधिकारी ने मंगलवार को नगर पंचायत कार्यालय में ताजियेदारों के साथ शांति समिति की बैठक की। जिसमें एसडीएम कुणाल गौरव और क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान ने परंपरागत तरीके से त्योहार मनाने को ताजियेदारों से कहा। बैठक में बिजली पानी और साफ सफाई का मुद्दा छाया रहा। चौकदार तबरेज आलम ने कर्बला में नाली का पानी जाने की शिकायत की। एसडीएम ने निस्तारण का भरोसा दिलाया। क्षेत्राधिकारी ने त्योहार में शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। थाना प्रभारी रामाश्रय राय ने कहा कि शरारती तत्वों पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी। चेयरमैन वसीम अहमद ने साफ-सफाई और पानी की व्यवस्था कराने का आश्वासन दिया। बैठक में उपनिरीक्षक मो. तारिक़ अंसारी, मो.असलम खान,जगदंबा प्रसाद पाण्डेय, संजय विश्वकर्मा, शांतिभूषण मिश्रा, अनिल प्रजापति, सलीम अहमद, नवाब अहमद मौजूद रहे।

श्री राम जानकी मंदिर गोरारी में देर रात तक चलता रहा भण्डारा

0
श्री राम जानकी मंदिर गोरारी में देर रात तक चलता रहा भण्डारा
श्री राम जानकी मंदिर गोरारी में देर रात तक चलता रहा भण्डारा

श्री राम जानकी मंदिर गोरारी में भंडारे का आयोजन,हज़ारों श्रद्धालुओं ने छका प्रसाद,

JAUNPUR NEWS खेतासराय (जौनपुर) खेतासराय-शाहगंज मुख्य मार्ग के गोरारी स्थित श्री राम जानकी मंदिर में मंगलवार को एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें हज़ारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और प्रसाद ग्रहण किया। भक्ति और श्रद्धा के इस अनुपम संगम में क्षेत्र के कोने-कोने से श्रद्धालु पहुंचे और मंदिर परिसर भजन-कीर्तन से गूंज उठा।

भंडारे की शुरुआत विधिवत पूजन-अर्चन के साथ हुई। मंदिर के मुख्य पुजारी द्वारा विशेष हवन व आरती के बाद प्रसाद वितरण प्रारंभ हुआ। भंडारे में पूड़ी, सब्ज़ी, हलवा व अन्य व्यंजन श्रद्धालुओं को परोसे गए। कार्यक्रम के आयोजन में भक्तों की सराहनीय भूमिका रही, जिन्होंने व्यवस्था को सुसंगठित बनाए रखा।

कार्यक्रम में यजमान रहे उद्योग व्यापार मण्डल के नगर अध्यक्ष संजय विश्वकर्मा कि श्रद्धालुओं की आस्था और सहभागिता से भव्य रूप में भण्डारे का आयोजन हुआ। भण्डारा का शाम 6 बजे से शुरू होकर देर रात तक चलता रहा। जिसमें क्षेत्र के आस-पास के दो हज़ार से अधिक श्रद्धालुओं में प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान मुख्य रूप से आकाश विश्वकर्मा, रवि गुप्ता, रिंकू सोनकर, विजय शर्मा, अन्नू गुप्ता, जगदम्बा पाण्डेय, पूर्व प्रधान आनन्द बरनवाल, विनीता मौर्या, अनिल प्रजापति, रोहित गुप्ता, शुभम शर्मा समेत आदि लोग मौजूद रहे।

JAUNPUR NEWS: मर्जर आदेश शिक्षा के संवैधानिक अधिकार की अवहेलना

0
right to education - ATETVA jaunpur News
right to education - ATETVA jaunpur News

Merger order is a violation of the constitutional right to education – ATETVA jaunpur News

JAUNPUR NEWS : अटेवा जौनपुर ने मर्जर आदेश के विरोध में ज्ञापन दिया है , अटेवा जौनपुर के जिला अध्यक्ष चन्दन सिंह व जिला उपाध्यक्ष डॉ राजेश उपाध्याय जी ने सपा विधायक श्री पंकज पटेल जी (मुंगराबादशाहपुर विधायक) को मिलकर परिषदीय विद्यालयों में हो रहे मर्जर आदेश से अवगत कराया।। विधायक जी ने कहा कि यह संविधान द्वारा निःशुल्क शिक्षा के अधिकार को कर रहा है प्रभावित।। बेटी की शिक्षा में होगा बाधक।। विधायक ने कहा कि मर्जर आदेश का होगा पुरजोर विरोध।

ज्ञापन देने सौंपने वालों में तहसील अध्यक्ष रोहित सिंह संरक्षक सत्य प्रकाश मिश्रा, अमित कुमार उपाध्याय, चंद्रमणि, वेद प्रकाश उपाध्याय, अनुज कुमार, सौरभ सिंह, धर्मेन्द्र कुमार, शिव प्रकाश शर्मा सुनिल गुप्ता आदि सहित सैकड़ों अध्यापक मौजूद रहे।।

JAUNPUR वन इंडिया फैशन शोरूम का हुआ भव्य उद्घाटन

0
JAUNPUR वन इंडिया फैशन शोरूम का हुआ भव्य उद्घाटन
JAUNPUR वन इंडिया फैशन शोरूम का हुआ भव्य उद्घाटन

One India Fashion Showroom inaugurated with grand ceremony,JAUNPUR

वन इंडिया फैमिली मार्ट में ग्राहकों की सभी सुविधाएं एक छत के निचे उपलब्ध अशोक कुमार जाटव

JAUNPUR NEWS TODAY IN HINDI जौनपुर। देशभर में फैशन रिटेल क्षेत्र में अपनी खास पहचान बना चुके वन इंडिया फैमिली मार्ट ने अब एक नए रूप में कदम बढ़ाया है उपभोक्ताओं की बढ़ती ज़रूरतों और उनकी खरीदारी को और अधिक सुविधाजनक,आकर्षक और लाभदायक बनाने के उद्देश्य से वन इंडिया फैमिली मार्ट अब एक नए अवतार में वन इंडिया फैशन’ बन गया है । जनता की सुविधा का ख्याल रखते हुए लहरतारा स्थित वन इंडिया फैशन शोरूम का हुआ भव्य उदघाटन हंसराज विश्वकर्मा विधान परिषद सदस्य/जिला अध्यक्ष,और एडवोकेट अशोक कुमार जाटव महानगर उपाध्यक्ष भाजपा ने फीता काटकर उद्घाटन किया,दीप प्रज्ज्वलन के उपरांत उद्घाटन समारोह सम्पन्न हुआ ।उद्घाटन समारोह में कंपनी की तरफ से एरिया मैनेजर विवेक पांडे तथा एरिया एलपी मनीष शर्मा उपस्थित रहे ।एडवोकेट अशोक कुमार जाटव महानगर उपाध्यक्ष भाजपा ने बताया की वाराणसी में वन इंडिया फैशन’ शोरूम की दूसरी शाखा का उद्घाटन हुआ है लहरतारा के निवासियों कों अब दूर जाना नहीं पड़ेगा यहां ग्राहकों की सभी सुविधाएं एक छत के निचे उपलब्ध है ।

वन इंडिया फैशन शोरूम के एरिया मैनेजर विवेक पाण्डेय ने बताया की यह परिवर्तन केवल नाम का नहीं, बल्कि सेवा,गुणवत्ता और उपभोक्ता अनुभव के हर पहलू में बेहतरी का प्रतीक है अब वन इंडिया फैशन में ग्राहकों को मिलेगा बेहतर वैरायटी, बेहतर क्वालिटी और बेहतर दाम | हमारी नई पेशकश में 50,000 से भी अधिक फैशन कलेक्शन उपलब्ध हैं जिनमें ट्रेंडी कपड़े,एसेसरीज़ और फैमिली शॉपिंग के लिए हर आयु वर्ग के लिए उपयुक्त विकल्प मौजूद हैं ।पिछले वर्षों में ग्राहकों की बदलती अपेक्षाओं और उनकी खरीदारी को सुविधाजनक बनाने के लिए हमने अपने सभी 50+ स्टोर्स को,जो कि देश के नौ राज्यों में फैले हुए हैं एक नए रूप में ढालने का कार्य शुरू किया है ।ग्राहकों की शॉपिंग को और भी आनंददायक बनाने के लिए हर खरीदारी पर सुनिश्चित उपहार के साथ-साथ लकी ड्रा के माध्यम से आकर्षक इनाम जीतने का मौका भी प्रदान किया जा रहा है ।हमारी कोशिश है कि फैशन से जुड़ी हर जरूरत को एक ही छत के नीचे कम समय में और आसानी से पूरा किया जा सके । यह केवल एक बदलाव नहीं बल्कि ग्राहकों के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक है ।वन इंडिया फैशन अब फैशन की नई पहचान ।इस अवसर परतिरुपति मिश्र,पंकज सिंहरिंकू भारती एडवोकेट, साहिल, सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे ।