Home Blog Page 95

jaunpur crime: 6 बदमाश गिरफ्तार

0

JAUNPUR CRIME NEWS: पुलिस मुठभेड़ में 6 बदमाश गिरफ्तार, दो को लगी गोली

शाहगंज ]जौनपुर]थाना शाहगंज, खुटहन पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 6 बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। खुटहन रोड पर नायरा पेट्रोल पंप के पास हुई मुठभेड़ में दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए।मामला बीते 6 जून का है। शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के निजामपुर में अरबाब टूर एंड ट्रेवल्स के संचालक मोहम्मद सऊद अपनी दुकान की सफाई कर रहे थे।


इसी दौरान बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया। उन्होंने संचालक को गोली मारी और लैपटॉप लूटकर फरार हो गए थे। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर टीमें गठित की गईं। पुलिस ने सभी 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।घायल बदमाशों में रोबिन कुमार और राजमन कुमार शामिल हैं। इन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। अन्य गिरफ्तार आरोपियों में शिवांग सिंह, शिवम सिंह, राजन कुमार और रिंकू कुमार शामिल हैं।पांच आरोपी आजमगढ़ जिले और एक लखनऊ का निवासी है। पुलिस ने इनके पास से 4 तमंचे, 6 खोखा कारतूस, 2 जिंदा कारतूस, लूटा गया लैपटॉप और घटना में इस्तेमाल किया गया वाहन बरामद किया है।इस कार्रवाई में शाहगंज के प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह, थाना खुटहन के प्रभारी निरीक्षक मुन्ना राम धमिया समेत टोनों थानों की पुलिस टीम शामिल थी।

पीड़ित महिला के परिजनो को दरोगा दे रहे गोली मारने की धमकी ,वीडियो वायरल

0

विपक्षी से पैसा लेकर जमीन पर कब्जा कराने का आरोप

सरायख्वाजा थाना क्षेत्र की सोमवार की शाम कोटवार बाजार में कई वर्षों से जमीनी विवाद को लेकर मारपीट हुई और मामला न्यायालय में विचाराधीन चल रहा है, उसके बाद भी सिद्दीकपुर के चर्चित दरोगा विपक्षी से पैसा लेकर जमीन कब्जा कराने का लगा, आरोप जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा है। तेजी से वायरल हो रहा है। और दरोगा विपक्षी के परिजनों के सामने ही महिला को उसके सामने नाती को गोली मारने व एनकाउंटर करने की धमकी भी दे रहे हैं।

बता दें कि सिद्धिकपुर पुलिस चौकी के चर्चित दरोगा ने कोटवार बाजार में कई सालों से जमीनी विवाद को लेकर मामला न्यायालय में विचाराधीन है ,इसके बाद भी चर्चित दरोगा पर विपक्षी पार्टी से पैसा लेकर जमीन पर कब्जा कराने का आरोप लगाया जा रहा है। पीड़ित व्यक्ति ने मौके पर कब्जा करने से हस्तक्षेप किया तो उसके परिजनों के सामने विशाल को थाने में गोली मारने व एनकाउंटर करने की धमकी भी दे रहे हैं। जिससे पीड़ित परिवार दहशत में है ,महिला एनकाउंटर से नाती को बचाने के लिए दरोगा का पैर भी छू कर जान बक्सने की गुहार लगा रही है।

NEET में सफलता के बाद श्रेष्ठा और यशवीर का आकाश इंस्टीट्यूट ने किया सम्मान

0

इंस्टीच्यूट के बच्चों ने ढोल नगाड़े और पटाखों के साथ किया खुशी का इजहार

जौनपुर। नीट 2025 की परीक्षा में सफल होने पर जौनपुर स्थित आकाश इंस्टीट्यूट में जौनपुर के दो मेधावियों का टीचर और बच्चों ने ढोल नगाड़े के साथ स्वागत किया। इंस्टीट्यूट के प्रबंधन, टीचर ने दोनों मेधावियों श्रेष्ठा गुप्ता और यशवीर का वाजिद पुर तिराहा स्थित इंस्टीट्यूट के हाल में माला पहनाकर कर स्मृति चिन्ह दिया। इस दौरान मिष्ठान खिलाकर खुशी का इजहार किया गया।


इस मौके पर आकाश इंस्टीट्यूट के रीजनल बिजनेश मैनेजर अहमद अली ने कहा कि सफल इंसान कोई अलग कार्य नहीं करता वह हर कार्य को अलग ढंग से करता है। श्रेष्ठा और यशवीर की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि इन दोनों मेधावियों ने संस्थान का सम्मान बढ़ाया है। संस्थान इनके सुनहरे भविष्य की कामना करता है। इंस्टीट्यूट के ब्रांच मैनेजर हेमंत मिश्रा, फैकल्टी हिमांशु श्रीवास्तव, रविंद्र दूबे, गया प्रसाद, काउंसलर एकता जायसवाल, अंजली सिंह, मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव राय साहब, मुकेश प्रजापति, अश्वनी सिंह, आदि ने NEET 2025 में सफल श्रेष्ठा और यशवीर को मिठाई खिलाकर उनके मंगलमय भविष्य की कामना की।


इस अवसर पर श्रेष्ठा गुप्ता के पिता डॉ अमलेंद्र गुप्ता और माता ममता गुप्ता ने आकाश इंस्टीट्यूट की मुक्त कंठ से प्रशंसा करते हुए कहा कि बिटिया की सफलता में इंस्टीट्यूट का बहुत बड़ा योगदान है। आकाश इंस्टीट्यूट जौनपुर में अध्ययनरत यशवीर ने भी संस्थान की तारीफ की।

यूपी पुलिस में चयन के बाद नियुक्ति पत्र मिलते ही गांव में जश्न

0

शाहगंज ( जौनपुर ) कोतवाली क्षेत्र के बीबीगंज चौकी अंतर्गत कोपा गांव निवासी अनंत चौहान पुत्र अजय प्रकाश चौहान को रविवार लखनऊ के वृंदावन मैदान में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा नियुक्ति पत्र प्राप्त किया। नियुक्ति पत्र प्राप्त कर वह अपने गांव पहुंचे ग्रामीणों एवं परिजनों ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया।


उनके बड़े भाई अतुल चौहान जो बिजली विभाग में संविदा लाइनमैन के रूप में अपनी सेवा देते हैं। उन्होंने बताया कि गांव के लिए यह गौरव का क्षण है। क्योंकि छोटे भाई को अपने जिले से सातवां स्थान प्राप्त हुआ है।इस दौरान दर्जनों की संख्या में लोग अनंत चौहान के घर पहुंच बधाई दी।

बेजुबानों की सेवा मानवीय संवेदनाओं की सबसे बड़ी पहचान: अजीत सिंह चौहान

0
Oplus_131072

क्षेत्र के पहले बेजुबानों के हास्पिटल से पशु पालकों में हर्ष

शाहगंज (जौनपुर ) नगर के सुल्तानपुर मार्ग पर पेट्स क्लीनिक व सर्जिकल सेंटर का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस उपाधीक्षक अजीत सिंह चौहान रहे। कहा बेजुबान पशु पक्षियों की सेवा मानवीय संवेदनाओं की सबसे बड़ी पहचान है। रविवार को नगर के सुल्तानपुर रोड स्थित पालीवाल पेट्स क्लीनिक व सर्जिकल सेंटर के उद्घाटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि व्यक्त की। उन्होंने कहा कि पशु पक्षी हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं।

इनकी सेवा करना पुनीत कार्य है। जिसके लिए उन्होंने क्लीनिक संस्थापक डा आलोक सिंह पालीवाल की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रों के बीच पूजन पाठ के साथ ही बतौर मुख्य अतिथि क्षेत्राधिकारी द्वारा फीता काट कर किया गया। तत्पश्चात क्लीनिक संस्थापक डा पालीवाल व अन्य लोगों द्वारा मुख्य अतिथि का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। क्लीनिक भ्रमण के दौरान मुख्य अतिथि व आगंतुकों द्वारा ओपीडी, आपरेशन थियेटर, ग्रुमिंग व स्टोर सेक्सन समेत अन्य सुविधाओं का निरीक्षण किया गया। क्लीनिक की व्यवस्था देख आगंतुकों ने संस्थापक की भूरि भूरि प्रशंसा की। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक प्रतिनिधि सन्तोष कुमार पाण्डेय, डा राजकुमार मिश्रा, डा अभिषेक रावत, डा महफूज अहमद, डा विकास सिंह, डा अभिषेक सिंह, बृजेश शुक्ल, पंकज सिंह, राघवेन्द्र शुक्ल समेत आए हुए पशुपालकों ने इस तरह के कार्य की जमकर सराहना की। कार्यक्रम का समापन संस्थापक के पिता नरसिंह पालीवाल ने आगंतुकों का आभार व्यक्त कर किया।

आकाशीय बिजली गिरने से जौनपुर में 4 की मौत

0
Oplus_131072

जौनपुर ।( चंदवक)स्थानीय थाना क्षेत्र में रविवार की शाम काशीदासपुर गांव में बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से तीन बच्चों की मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब बच्चे आम के बगीचे में आम बीन रहे थे। मृतकों में दो सगे भाई भी शामिल हैं। बिजली गिरने की घटना से पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मरने वालो में अंश यादव, आशु यादव पुत्र राहुल यादव है जो सगे भाई थे वहीं आयुष यादव पुत्र अनिल यादव है।

सूचना मिलते ही चन्दवक थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारी मामले की जांच में जुटे हैं। स्थानीय प्रशासन घटना की जानकारी लेकर आगे की कार्रवाई कर रहा है।

वहीं इसी थाना क्षेत्र के करनेहुआ गांव में भी आकाशीय बिजली गिरने से ब्रजेश राजभर 25 वर्ष की मौत हो गई है। मौत से परिजन में कोहराम मचा हुआ है।

समृद्धि नीट की परीक्षा हुई पास ,डॉक्टर बनेंगी

0

अच्छे रैंक से जेईई की परीक्षा में रही सफल कड़ी मेहनत और अथक प्रयास से बेटी हुई सफल : मनोज अग्रहरि

शाहगंज | नगर के रामलीला भवन चौक निवासी रेडीमेड वस्त्र प्रतिष्ठान मनोज ड्रेसेज के स्वामी समाजसेवी मनोज अग्रहरि की पुत्री संबृद्धि ने कड़ी मेहनत कर देश के सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक नेशनल इलिजिबिलिटी कम इंट्रेंस टेस्ट यूजी (नीट यूजी)  में सफलता प्राप्त कर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। शनिवार को घोषित परिणाम में समृद्धि ने 720 अंकों में से 562 अंक प्राप्त कर 3613वीं रैंक हासिल किया। जिसको लेकर परिजनों एवं शुभचिंतकों में खुशी की लहर व्याप्त है।

बताते चलें इसी वर्ष जनवरी माह में समृद्धि ने अभियांत्रिकी के क्षेत्र में करियर को लेकर जेईई की परीक्षा में भी अच्छे रैंक से सफलता हासिल कर चुकी है। लेकिन चिकित्सा सेवा हेतु समृद्धि ने जेईई में चयनित होने के बावजूद छोड़ दिया था। माता नूपुर व पिता मनोज अग्रहरि ने बताया कि संबृद्धि का आज की भौतिकता के बजाय बचपन से पढ़ाई में विशेष रुझान रहा। वहीं समृद्धि ने अपनी सफलता का श्रेय माता पिता और गुरुजनों को दिया। कहां आम लोगों विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों में चिकित्सा सेवा देना लक्ष्य है। फिलहाल नगर की बेटी का नीट में अच्छे अंक से सलेक्शन से परिजनों व क्षेत्र में खुशी व्याप्त है।

खुटहन । भूमि विवाद में मनबढ़ो ने विधवा को पीटा

0

खुटहन । भूमि विवाद में मनबढ़ो ने विधवा व उसकी पुत्री को पी बनुआडीह गांव में शनिवार की शाम भूमि विवाद को लेकर मनबढ़ो ने विधवा और उसकी पुत्री को पीटकर घायल कर दिया। जिसका उपचार सीएससी पर किया गया। महिला ने चार आरोपितों के खिलाफ थाने में नामजद तहरीर दिया है।

गांव निवासी मीना पत्नी स्व राम सिंगार ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि वह अपने बैनामे की भूमि में मिट्टी पाट रही थी। तभी मनबढ़ पड़ोसी श्यामसुंदर, अमृतलाल, धर्मेन्द्र और प्रदीप उसे लात घूंसो से मारने लगे। आरोप है कि उसे बचाने आई उसकी पुत्री रिंका को भी पीटकर घायल कर दिए

तहरीम ने दूसरे प्रयास में नीट परीक्षा में हासिल की सफलता,क्षेत्र का नाम किया रोशन

0

ऑनलाइन क्लास से की तैयारी, डॉक्टर बन समाज सेवा का है सपना

खेतासराय (जौनपुर):- दृढ़ संकल्प और निरंतर प्रयास की मिसाल पेश करते हुए यूनूसपुर गांव निवासी तहरीम इक़्तेदार ने नीट परीक्षा में 525 अंक प्राप्त कर शानदार सफलता अर्जित की है। उन्हें ऑल इंडिया स्तर पर 27,441वीं रैंक प्राप्त हुई है। यह सफलता उन्होंने अपने दूसरे प्रयास में हासिल की, जिससे यह सिद्ध हो गया कि मेहनत कभी व्यर्थ नहीं जाती।

तहरीम ने नीट परीक्षा की तैयारी पूरी तरह ऑनलाइन क्लासेस और डिजिटल संसाधनों के माध्यम से की। घर पर रहकर इंटरनेट की सहायता से उन्होंने एकाग्रता और रणनीति के साथ अध्ययन किया। उन्होंने बताया कि पहले प्रयास में असफलता मिलने के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी, अपनी कमजोरियों को पहचाना और नए सिरे से तैयारी शुरू की।

शिक्षा की बात करें तो तहरीम ने हाईस्कूल की पढ़ाई सेंट जॉन्स स्कूल जौनपुर से पूरी की, जबकि इंटरमीडिएट की परीक्षा जामिया मिल्लिया इस्लामिया से उत्तीर्ण कर टॉप किया। उनकी इस सफलता से न केवल परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। तहरीम की लगन और समर्पण ने यह साबित कर दिया कि सही दिशा, परिश्रम और आत्मविश्वास के साथ किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।

परिजनों ने बेटी की इस उपलब्धि पर मिठाइयां बाँटकर खुशी का इज़हार किया। तहरीम अब मेडिकल क्षेत्र में करियर बनाना चाहती हैं और डॉक्टर बनकर समाज की सेवा करने का सपना रखती हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने दादा बेदार अहमद, पिता इक़्तेदार अहमद और माता तंज़ीम बानो को दिया है। इस अवसर पर शाहनवाज़ सिद्दीकी, मेराज अहमद, डॉ. माहिम, अनम इक़्तेदार, गुलशन बानो, तबरेज़ अहमद सहित परिजनों और ग्रामीणों ने तहरीम को बधाई दी।

JAUNPUR NEWS:श्रेष्ठा गुप्ता ने NEET परीक्षा किया पास,डॉक्टर बनेंगी 

0
JAUNPUR NEWSश्रेष्ठा गुप्ता ने NEET परीक्षा किया पास,डॉक्टर बनेंगी 
JAUNPUR NEWSश्रेष्ठा गुप्ता ने NEET परीक्षा किया पास,डॉक्टर बनेंगी 

Shrestha Gupta passed the NEET exam, will become a doctor

JAUNPUR NEWS खेतासराय (जौनपुर) कस्बा की होनहार छात्रा श्रेष्ठा गुप्ता ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) 2025 में 720 में से 554 नम्बर पाकर आल इंडिया रैंक 11074 प्राप्त कर जिले का नाम गौरवांवित किया है। उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी की लहर है और शिक्षा जगत में भी इसे प्रेरणास्रोत बताया जा रहा है। श्रेष्ठा ने कठिन परिश्रम, नियमित अभ्यास और आत्मविश्वास के बल पर इस प्रतिष्ठित परीक्षा को सफलता पूर्वक उत्तीर्ण किया। उन्होंने NEET जैसी कठिन परीक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन कर यह सिद्ध कर दिया कि समर्पण और निरंतरता से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

श्रेष्ठा गुप्ता की प्रारंभिक शिक्षा केंद्रीय विद्यालय वाराणसी से और कक्षा 9 से 10 तक शिव ज्योति कोटा राजस्थान से तथा कक्षा 11 व 12 की परीक्षा यूएसएम दिल्ली से विज्ञान वर्ग में 12वीं की परीक्षा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की थी। मेडिकल क्षेत्र में जाने का सपना उन्होंने बचपन से ही देखा था, और उसी दिशा में उन्होंने अपने लक्ष्य को स्पष्ट रखा। वे प्रतिदिन निर्धारित समयानुसार पढ़ाई करती थीं और कठिन विषयों पर विशेष ध्यान देती थीं। उनकी इस उपलब्धि पर माता-पिता, शिक्षकगण एवं मित्रों ने हर्ष व्यक्त किया है। श्रेष्ठा के पिता डॉ. अमलेंद्र गुप्ता ने बताया कि, श्रेष्ठा बचपन से ही पढ़ाई में गंभीर रही है और उसे डॉक्टर बनने का जुनून था। उसने अपनी मेहनत से हमारा और जिले का नाम रोशन किया है।

श्रेष्ठा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और मार्गदर्शकों को दिया है। उन्होंने कहा, यह सफलता अकेले मेरी नहीं है। मेरे माता-पिता ने हर कदम पर मेरा साथ दिया। मेरे शिक्षकों ने मुझे हमेशा प्रेरित किया और सही दिशा में मार्गदर्शन दिया। श्रेष्ठा अब देश के किसी प्रतिष्ठित मेडिकल कॉलेज में MBBS की पढ़ाई करके एक कुशल डॉक्टर बनने का सपना पूरा करना चाहती हैं। उनका उद्देश्य न केवल एक सफल चिकित्सक बनना है, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में सेवा देकर समाज को कुछ लौटाना भी है।

उनकी इस उपलब्धि से जौनपुर ही नहीं, बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश के विद्यार्थियों के लिए यह संदेश जाता है कि लगन, अनुशासन और धैर्य से किसी भी बड़े लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। डॉ.शौकत खान, डॉ.आलोक पालीवाल, दीपक गुप्ता प्रबंधक रामदेव विद्या मंदिर गुरैनी, डॉ. अरविन्द गुप्ता, मनीष गुप्ता भाजपा नेता, नवीन चतुर्वेदी, डॉ. सालिम, डॉ. प्रमोद भारद्वाज, सुभाष कुशवाहा भाजपा नेता, विनोद साहू पत्रकार, आनंद बरनवाल, अनूप गुप्ता समेत आदि लोगों ने बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी है।