Home Blog Page 97

24 घण्टे में दो ट्रांसफार्मर फुंकने से अंधेरा,उमस भरी गर्मी में बेहाल ग्रामीण

0

खेतासराय(जौनपुर):- क्षेत्र के सोंगर गांव में बिजली की गंभीर समस्या से ग्रामीण बेहाल हैं। बीते 24 घंटे में दो ट्रांसफार्मर फुंकने से गांव में अंधेरा पसरा हुआ है और लोग उमस भरी गर्मी में परेशान हैं। इस ट्रांसफार्मर से जुड़े 150 से अधिक उपभोक्ता बिजली संकट का सामना कर रहे हैं।

जानकारी के अनुसार सोंगर विद्युत उपकेंद्र के अंतर्गत गांव में स्थापित 250 केवीए का ट्रांसफार्मर 7 जून को अचानक जल गया। ग्रामीणों की शिकायत पर विभाग ने अगले दिन नया ट्रांसफार्मर लगवाया। हालांकि, उसके कुछ ही देर बाद उसमें से फिर धुआं निकलने लगा।

गांव निवासी इश्तियाक ने बताया कि जब ट्रांसफार्मर से धुआं उठने लगा तो स्थानीय लाइनमैन ने ओवरलोडिंग की आशंका से कुछ उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटकर जांच की, परंतु ट्रांसफार्मर फिर भी काम नहीं कर सका। इससे गांव में बिजली की स्थिति और अधिक चिंताजनक हो गई है।

ग्रामीणों का कहना है कि पांच दिन से उन्हें भीषण गर्मी में रातें जागकर गुजारनी पड़ रही हैं। पंखे और कूलर ठप हो चुके हैं और बच्चों व बुजुर्गों की हालत सबसे ज्यादा खराब हो रही है। इस संबंध में पूछे जाने पर जेई देवेंद्र यादव ने बताया कि ट्रांसफार्मर जला नहीं है, बल्कि ओवरलोड के कारण समस्या उत्पन्न हो रही है। उन्होंने कहा कि तकनीकी जांच कराकर समस्या का समाधान जल्द कर दिया जाएगा।

jaunpur News : दवा के अभाव में नगर पंचायत कजगांव के लोग परेशान

0
Oplus_131072

jAunpur News : नगर पंचायत में नहीं कराया जा रहा दवा का छिड़काव,लोग परेशान -जिले के नगर पंचायत कजगांव में इस समय मच्छरों के प्रकोप के कारण जहां लोग डेंगू व मलेरिया जैसी घातक बीमारी के शिकार हो रहे हैं वहीं दुसरी तरफ नगर पंचायत में रहने वाले लोग पुरी तरह से परेशान है।

देर रात तक मच्छरों के चुगने से जाग रहे हैं मच्छरों का प्रकोप का आलम यह है कि दिन हो या रात उनका वार चलता ही रहता है मच्छरों के प्रकोप से अधिकांश छोटे-छोटे बच्चे मलेरिया व डेंगू की गिरफ्त में आ जा रहे हैं इसके बावजूद नगर पंचायत पुरी तरह से कुम्भकर्णी निद्रा में मस्त है नगर पंचायत क्षेत्र में लोगों का कहना है कि गर्मी का मौसम चलने के कारण इस समय मच्छरों का प्रकोप बहुत तेजी से बड़ा हुआ है।ऐसी दशा में मच्छरों का दवा छिड़काव नही किया जा रहा है।मच्छरों के दवा के छिड़काव के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति किया जा रहा है मच्छरों के विषैले प्रकोप से बचाने वह लोगों को राहत पहुंचाने का कोई उपाय ठीक ढ़ग से नहीं किया जा रहा जब कि शासन द्वारा इस विभाग को धन और दवा भी उपलब्ध कराया जाता है लेकिन ऐसा प्रतीत होता है कि नगर पंचायत के अध्यक्ष सहित अधिशासी अधिकारी व अन्य कर्मचारी भी मच्छरों की हनक से भयभीत होकर उनके विरुद्ध अभियान चलाने में अपने आप को कमजोर समझते हैं क्या कारण है कि मच्छरों के विरुद्ध कीटनाशक दवा का छिड़काव सिर्फ नहीं किया जा रहा और नहीं फागिंग मशीन द्वारा मच्छरों की जनसंख्या वृद्धि को कम करने का प्रयास किया जा रहा है ऐसे में नगर पंचायत शासन के मन्सा को पूरी तरह से मुंह चिढ़ा रहा है।

पिता की बंदूक की गोली से घायल बेटे की इलाज के दरम्यान मौत

0
Oplus_131072

जौनपुर। चंदवक गोमती नदी घाट पर मंगलवार को रात 8 बजे एक जमीनी विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपने लासेंसी बंदूक से विपक्षी को मारने की नीयत से गोली चला दी। किन्तु गोली विपक्षी को न लगकर खुद के उसके 14 वर्षीय बेटे ओम नाविक के पेट में जाकर लग गयी।

जिसको सी एच सी डोभी बिरीबारी ले जाया गया। जहां स्थिति नाजुक देख चिकित्सको ने ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। बताते हैं कि चंदवक घाट निवासी देवीदीन नाविक पुत्र गुलाब प्रसाद व बच्चे लाल,अच्छे लाल व बेचू पुत्र गण मेवालाल नाविक के बीच जमीनी विवाद एक अर्से से चल रहा था। उसी रंजिश को लेकर तीन दिन पूर्व दोनों पक्षों में लाठी डंडे से मारपीट हुई थी। जिसमें बच्चे लाल,अच्छे लाल व बेचू गंभीर रूप से घायल हो गये थे। जो वाराणसी के एक अस्पताल में भर्ती थे। स्वस्थ होने के बाद तीनों मंगलवार को घर आ गये । रात आठ बजे फिर दोनों पक्षो में विवाद होने लगा। इसी दौरान देवीदीन नाविक ने अपने लाइसेंसी बंदूक से विपक्षियों पर फायर कर दिया ,लेकिन गोली विपक्षी को न लगकर उसके बेटे ओम प्रसाद नाविक 14 वर्षिय के पेट में जाकर लग गई। जिसे उपचार हेतु सी एच सी बीरी बारी डोभी ले जाया गया। जहां स्थिति अत्यंत नाजुक देख ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया।
वही पिढी़त द्वारा एंबुलेंस को फोन किया तो एक घंटें बाद एंबुलेंस आने एंव डाक्टरों व स्टार्स वाडब्याय के लापरावाहीयो के वजय से उसकी हालत नाजुक बन गई थीं वाडब्याय राजू सिंह दुरब्यवार के वजह से पिढी़त अगलबगल की जनता उससे बहुत नाराज हैं सूचना मिलते ही चंदवक पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई।

सबरहद फीडर की बदहाल बिजली व्यवस्था से ग्रामीण बेहाल

0

कागज़ों पर हो रही 24 घंटे विद्युत आपूर्ति, उपभोक्ता त्रस्त

65 साल पुराने तारों से जान को ख़तरा, आंदोलन की चेतावनी

खेतासराय (जौनपुर):- उत्तर-प्रदेश सरकार जहां एक ओर ग्रामीण और कस्बाई इलाकों में 24 घंटे निर्बाध विद्युत आपूर्ति का दावा कर रही है, वहीं ज़मीनी हकीकत इससे बिल्कुल उलट है। शाहगंज उपखंड के अंतर्गत आने वाले सबरहद फीडर से जुड़े गांवों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह चरमराई हुई है। उमस भरी भीषण गर्मी में एक घंटा भी लगातार बिजली न मिल पाने से उसरहटा, हाजी रफीपुर, अरंद, पाराकमाल, अरनौला, मोल्लापुर जैसे गांवों के लोग नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं।

मौसम विभाग ने क्षेत्र में तापमान के 43 डिग्री सेल्सियस को पार करने के बाद हीटवेव की चेतावनी जारी की है और इलाके को यलो ज़ोन घोषित किया गया है। ऐसे में बार-बार बिजली का आना-जाना लोगों की जान जंजाल बन हुआ है। न पंखा चल पा रहा है, न कूलर और न ही बल्ब तक ठीक से जल पा रहा है। इस स्थिति ने बुज़ुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को सबसे ज़्यादा प्रभावित किया है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, इस फीडर में लगे 65 साल पुराने 11 हज़ार वोल्टेज के तार अब जर्जर अवस्था में पहुंच चुके हैं, जो आए दिन टूटकर गिरते रहते हैं। इससे न केवल बिजली बाधित हो रही है, बल्कि जान-माल का ख़तरा भी बना हुआ है। लोगों ने कई बार विद्युत विभाग से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। एक निवासी ने बताया, इतनी पुरानी लाइनें हैं कि कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। बिजली की आंख-मिचौली ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है।

ग्रामीणों का आरोप है कि इस क्षेत्र के जनप्रतिनिधि भी इस समस्या से पूरी तरह बेखबर हैं। जनता की समस्याओं पर न तो उनका ध्यान है और न ही कोई पहल हो रही है। लोगों का कहना है कि देश जहां आज़ादी का अमृत महोत्सव मना रहा है, वहीं शाहगंज विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण आज भी बिजली, पानी और सड़क जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। व्यापारी वर्ग भी बिजली की अनियमितता से परेशान है। रातभर जागकर किसी तरह दिन काटना इन लोगों की मजबूरी बन चुकी है। लगातार बढ़ते कनेक्शन और लोड के कारण तारों पर अधिभार बढ़ रहा है, जिससे बार-बार टूटने की घटनाएं सामने आ रही हैं।

अब ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को ठीक नहीं किया गया, तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे। उनका कहना है कि यह आंदोलन तब तक चलेगा जब तक उन्हें नियमित, सुरक्षित और निर्बाध बिजली आपूर्ति की गारंटी नहीं मिलती। ऐसी स्थिति में व्यवस्थाएं सरकार के दावों पर सवाल खड़ा करती है, बल्कि बिजली विभाग की उदासीनता और जनप्रतिनिधियों की निष्क्रियता को भी उजागर करती है। यदि समय रहते कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया, तो यह संकट और भी भयावह रूप ले सकता है।

समर कैंप का भव्य समापन: बच्चों की प्रतिभा को मिला सम्मान

0
Oplus_131072

बीईओ विपुल कुमार उपाध्याय ने प्रतिभाशाली बच्चों को किया सम्मानित

जौनपुर:- बेसिक शिक्षा परिषद के निर्देशानुसार पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में आयोजित समर कैंप का समापन समारोह सोमवार को बीआरसी परिसर में हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) विपुल कुमार उपाध्याय ने विभिन्न शैक्षिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। समर कैंप का आयोजन क्षेत्र के उत्कृष्ट विद्यालयों में स्थान प्राप्त पूर्व माध्यमिक विद्यालय गोसाईंपुर में किया गया था,।

जिसका संचालन प्रधानाध्यापक वीरेंद्र प्रताप के नेतृत्व में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। कैंप के लिए नामित अनुदेशक तारा देवी एवं शिक्षामित्र सुषमा दुबे के मार्गदर्शन में लगभग 30 बच्चों ने भाग लिया। बच्चों ने चार्ट निर्माण, चित्रकला, कविता पाठ, कहानी लेखन, समूह चर्चा एवं खेलकूद जैसी विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों में प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

समर कैंप का भव्य समापन: बच्चों की प्रतिभा को मिला सम्मान

बीईओ ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से बच्चों की रचनात्मक क्षमताओं को निखारने में मदद मिलती है। उन्होंने विद्यालय की गतिविधि-आधारित शैक्षणिक योजनाओं और शिक्षण परिवेश की भूरि-भूरि प्रशंसा की, समारोह में ग्राम प्रधान अजीत कुमार यादव, विद्यालय प्रबंध समिति के पूर्व अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह, प्रेम प्रकाश विश्वकर्मा, भानुप्रताप मिश्रा सहित अनेक अभिभावक भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी बच्चों को मिष्ठान्न एवं मौसमी फल आम वितरित किए गए।

अहिल्याबाई होलकर धर्म की देवी,रामकुमार पाल रास्ट्रीय अध्यक्ष आत्म निर्भर भारत

0
Ahilyabai Holkar is the Ramkumar Pal is the national president of Atmanirbhar Bharat
Ahilyabai Holkar is the Ramkumar Pal is the national president of Atmanirbhar Bharat

Ahilyabai Holkar is the goddess of religion, Ramkumar Pal is the national president of Atmanirbhar Bha

अहिल्याबाई होल्कर जी की 300वी जयंती समारोह के शुभ अवसर पर आज । प्रतीक हॉस्पिटल नगर पंचायत ढकवा पट्टी प्रतापगढ़ देश की जानी मानी हस्त्तियो।का आगमन हुआ । प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष , समाजसेवी , उद्दोग पति ,राम कुमार पाल के मंच पर पहुचते ही धनगढ़ समाज के लोगो ने जम कर स्वागत किया। उक्त कार्यक्रम में पत्रकारों से बात करते हुएनेहरू युवा केन्द्र के अध्यक्ष समाज सेबी उद्द्योग पति राम कुमार पाल ने अहिल्याबाई होल्कर को धर्म की देवी बताया समाज के उत्थान में उनका महत्वपूर्ण स्थान रहा अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंतीसामाजिक समरसता व महिला सशक्तिकरण की प्रेरणादायक था। ऐतिहासिक रूप से मर्यादा, न्याय और सशक्तिकरण की देवी मानी जाने वाली अहिल्याबाई का जीवन, आज भी लाखों लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

अहिल्याबाई होलकर धर्म की देवी,रामकुमार पाल रास्ट्रीय अध्यक्ष आत्म निर्भर भारत

उनका जन्म 1725 को महाराष्ट्र के चोंडी ग्राम में उनका जन्म हुआ था—और 1767 से 1795 तक इंदौर राज्य पर शासन करने का गौरव हासिल किया।

प्रतापगढ़ के प्रतीक हॉस्पिटल पर आयोजित समारोह में उपस्थित जन सभा को संबोधित करते हुए सूचना एवं प्रद्योगिकी राज्यमंत्री अजीत सिंह पाल ने कहा कि अहिल्याबाई ने 8,500 से अधिक मंदिरों का पुनर्निर्माण करवाया और 39 अनाथालय स्थापित किए उन्होंने इसे ‘राम राज्य’ का सजीव रूप बताया और महिलाओं के योगदान को भी सराहा।


इस कार्यक्रम में पूर्व विधायक सदर प्रतापगढ़ राज कुमार पाल।।अजित सिंह पाल मंत्री उत्तर प्रदेशप्रीति पाल जिला पंचायत सदस्य ,डॉक्टर दीपिका पाल ,डॉक्टर पंकज पाल डॉक्टर दिलीप पाल ,डॉक्टर अमर नाथ पाल समेत हजारो पाल समाज के लोग मौजूद रहे।

जौनपुर की बेटी अनन्या समर्थ’ ने शहर का नाम किया रोशन

0
जौनपुर की बेटी अनन्या समर्थ' ने शहर का नाम किया रोशन
जौनपुर की बेटी अनन्या समर्थ' ने शहर का नाम किया रोशन

JAUNPUR NEWS जौनपुर की बेटी ‘अनन्या समर्थ’ ने अन्तरराष्ट्रीय मंच पर अपने शहर का नाम किया रोशन शहर के लाइन बाजार थाना क्षेत्र निवासी मृदुला श्रीवास्तव एवं सुदीप कुमार श्रीवास्तव की होनहार बेटी ‘अनन्या समर्थ’ ने एक लंबे संघर्ष व न थकने वाले प्रयास को एक सम्मान जनक मुकाम तक पहुंचाकर खुद की प्रतिभा को साबित करते हुए,अंतरराष्ट्रीय आइकॉनिक बेस्ट नेगेटिव रोल ऑफ इंडियन टेलिविजन अवार्ड 2025 के लिए नामित हुई हैं, जो निःसंदेह न सिर्फ माता-पिता, परिवार, रिश्तेदारों व शहर के लिए गर्व का विषय है, बल्कि जौनपुर की आने वाली प्रतिभाओं के लिए प्रेरणा दायी भी है।


बताते चलें कि अनन्या समर्थ मुम्बई में रहकर अपने बूते पर बिना किसी गॉडफ़ादर के स्वयं के अभिनय के जूनून को सच साबित करके दिखाया। जौनपुर शहर में पली बढ़ी अनन्या का बचपन से ही एक एक्टर बनने का सपना था, जो बिल्कुल भी आसान नहीं था, बिना किसी गॉडफादर के, लेकिन जौनपुर शहर की इस बेटी ने आमतौर पर नामुमकिन से दिखने वाले सपने को सचकर दिखाया। अनन्या मुम्बई माया नगरी के तौर तरीकों से अनजान कभी भी भयभीत नहीं हुईं, उसका सपना बड़ा और संकल्प दृढ़ था सो उन्होंने अपने एक्ट्रेस बनने के सपने को साकार किया।
मिस जौनपुर भी रह चुकी हैं ‘अनन्या समर्थ’ l

जौनपुर की बेटी अनन्या समर्थ' ने शहर का नाम किया रोशन


इस खुशी के मौके पर अनन्या ने अपने इस उपलब्धि के लिए अपने माता पिता व परिवार को स्वयं के उत्साहवर्धन व सपोर्ट हेतु धन्यवाद देते हुए स्वयं को भाग्यशाली मानती हैं। साथ ही जौनपुर शहर की नई प्रतिभाओं के लिए कहा कि बड़े सपने देखने और उसे साकार करने में कभी न घबराएं नहीं आगे बढ़े। आपकी सोच व आपका सच्चा संघर्ष आपको कभी भी निराश नही होने देता सफलता अवश्य मिलती है।

खेतासराय:ईदगाह में उमड़ा जनसैलाब,अमन-चैन की दुआओं संग हुई इबादत

0
खेतासरायईदगाह में उमड़ा जनसैलाब,अमन-चैन की दुआओं संग हुई इबादत
खेतासराय:ईदगाह में उमड़ा जनसैलाब,अमन-चैन की दुआओं संग हुई इबादत

ईदगाह में उमड़ा जनसैलाब, अमन-चैन की दुआओं संग हुई इबादत

खेतासराय (जौनपुर):- कस्ब सहित ग्रामीण इलाकों में ईद-उल-अजहा की नमाज़ रविवार को अकीदत और सुकून के साथ अदा की गई। इस मौके पर क्षेत्रीय प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। शांति और व्यवस्था बनाए रखने के लिए जगह-जगह पुलिस बल तैनात किया गया था, वहीं आसमान से ड्रोन कैमरे के जरिए निगरानी भी की जाती रही।

खेतासराय:ईदगाह में उमड़ा जनसैलाब,अमन-चैन की दुआओं संग हुई इबादत
खेतासराय:ईदगाह में उमड़ा जनसैलाब,अमन-चैन की दुआओं संग हुई इबादत

कस्बे के शाही ईदगाह में सुबह के समय भारी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग नमाज़ अदा करने पहुंचे। नमाज़ से पूर्व इमाम कारी जलालुद्दीन ने उपस्थित लोगों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की। उन्होंने ईद-उल-अजहा के पवित्र मौके पर साफ-सफाई और कुर्बानी के पश्चात अवशेष को तयशुदा स्थान पर ही दफन करने की हिदायत दी, जिससे किसी प्रकार की असुविधा या गंदगी न फैले।

उक्त शाही ईदगाह पर 07:15 बजे नमाज़ अदा करने के पश्चात लोगों ने परंपरा के अनुसार ग़रीब और यतीम लोगों को दान दिया और एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद पेश करते हुए घरों की ओर रवाना हो गए। इस दौरान प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए एसपी सिटी आयुष श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी शाहगंज अजीत सिंह चौहान, उप जिलाधिकारी राजेश चौरसिया, नायब तहसीलदार शीतला सिंह, लेखपाल विवेक सिंह और थानाध्यक्ष रामाश्रम राय अपनी टीम के साथ उपस्थित रहे।

मुल्क में अमन चैन के लिए दुआ में उठे हजारों हाथ

0
मुल्क में अमन चैन के लिए दुआ में उठे हजारों हाथ
मुल्क में अमन चैन के लिए दुआ में उठे हजारों हाथ

मुंगराबादशाहपुर। नगर क्षेत्र में ईद उल अजहा का त्योहार पूरे धार्मिक रीति रिवाज के साथ मनाया गया। इस मौके पर ईदगाह व विभिन्न मस्जिदों में मुसलमानों ने नमाज अदा कर मुल्क में अमन चैन और तरक्की की दुआ मांगी और एक दूसरे से गले मिलकर मुबारकबाद दी।

शनिवार को ईद उल अजहा (बक़रीद)के मौके पर ईदगाह मैदान में सुबह से ही मुस्लिमों समुदाय के लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह 6 बजे ईदगाह पर मौलाना शव्वाल अशरफी व ज़म ज़म मस्जिद के इमाम मौलाना वहीद कादरी ने सामूहिक रूप से नमाज अदा कराई।इसके अलावा नगर के अलग-अलग मस्जिदों ईदुल अजहा की नमाज अदा की गई।थाना प्रभारी दिलीप सिंह ने मयफोर्स के साथ सुबह से ही सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गस्त करते रहे।

JAUNPUR NEWS:कार में लगी आग धू-धू कर हुई खाक 

0
JAUNPUR NEWS:कार में लगी आग धू-धू कर हुई खाक 
JAUNPUR NEWS:कार में लगी आग धू-धू कर हुई खाक 

The car caught fire and turned into ashes,jaunpur news

JAUNPUR NEWS : जौनपुर सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के कंदरापुर  गांव के पास धौरइल मार्ग पर आज देर शाम संदिग्ध परिस्थितियों में एक स्वीप्ट कार में अचानक आग लग गई देखते ही देखते ही देखते कार आग का शोला बन गई कार में आग कैसे लगी इस कारण का अभी पता नहीं चल सका है स्थानीय लोगों की माने तो पांच की संख्या में कार सवार किसी बारात में जा रहे थे बगल बैठकर  शराब पी रहे थे ,गाड़ी किसकी है कौन थे कहां जा रहे थे अभी इसका पता नहीं चल सका फ़िलहाल इस मामले में दुर्घटना स्थल परपहुंची पुलिस मामले की जाँच में जुटी l