Wednesday, February 18, 2026
Homeउत्तर प्रदेशजौनपुरकूड़ा निस्तारण सेंटर का हो रहा घटिया निर्माण

कूड़ा निस्तारण सेंटर का हो रहा घटिया निर्माण

सभासद ने आरोप लगाकर जाँच का किया मांग

खेतासराय (जौनपुर) नगर पंचायत खेतासराय के कासिमपुर वार्ड में एम.आर.एफ. सेंटर का निर्माण हो रहा है। जिसका घटिया निर्माण व धन दुरुपयोग का सभासद ने आरोप लगाकर जाँच कराने की मांग की है जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। नगर के वार्ड नं. 7 कासिमपुर के सभासद सतीश कुमार ने अधिकारी अधिकारी को लेटर लिखा है कि कासिमपुर वार्ड में कूड़ा निस्तारण सेन्टर (एम.आर.एफ) का निर्माण कर चल रहा है। आरोप है कि ठेकेदार द्वारा उक्त निर्माण कार्य में भारी अनियमितता और घटिया सामाग्री का उपयोग किया जा रहा है।

निर्माण कार्य में मोरंग बालू की जगह सफेद बालू से जुड़ाई व प्लास्टर किया जा रहा है, निर्माण कार्य में घटिया किस्म का ईट का प्रयोग कर उसे ढक दिया गया है। इससे शासन के धन का दुरुपयोग किया जा रहा है। सभासद ने बताया कि इसकी शिकायत ठेकेदार से किया गया। इसके बाद भी घटिया निर्माण कार्य नहीं रोका गया। उन्होंने अधिशासी अधिकारी को पत्र के माध्यम से घटिया निर्माण कार्य और धन दुरूपयोग का आरोप लगाते हुए जाँच कर कार्यवाई की मांग किया है। जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments