बिस्वा गांव में सैकड़ों की संख्या में लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन
खेतासराय (जौनपुर): क्षेत्र के बिस्वां गाँव में रविवार की दोपहर शिया समुदाय के लोगों ने ईरान के सर्वोच नेता सैय्यद अयातुल्लाह अली खमेनेई की मौत के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने गहरा दुःख व्यक्त किया। मस्जिद के इमाम मौलाना मीसम के नेतृत्व में सैडकों की संख्या में गांव की मस्जिद से जुलूस निकाल कर गाँव के इमामबाड़े तक ले गए, जबकि पुलिस के मना करने बाद मुख्य मार्ग तक जुलूस नही पहुँचा गाँव तक ही सीमित रहा शाम 4 बजे के करीब इमामबाड़े पर जुलूस का समापन हो गया। जुलूस में सैय्यद समीर आब्दी, सैफ आब्दी, कमाल हैदर, सोनू खान, सीनू, फ़िरोज रोशन आदि लोग शामिल रहे।





