Homeउत्तर प्रदेशजौनपुरShahganj News ,शाहगंज क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान की हुई भावभीनी विदाई

Shahganj News ,शाहगंज क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान की हुई भावभीनी विदाई

ईमानदारी व कर्तव्यनिष्ठा के लिए याद किए जाएंगे सीओ अजीत सिंह चौहान

  • mohammad kasim

( शाहगंज ) जौनपुर: कोतवाली शाहगंज परिसर में क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने उपस्थित होकर उन्हें भावभीनी विदाई दी।

समारोह में वक्ताओं ने अजीत सिंह चौहान के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी, निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ किया। उनके नेतृत्व में क्षेत्र में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनी रही और आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई।

इस दौरान कोतवाली पुलिस तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों व नागरिकों ने उन्हें माल्यार्पण कर स्वागत किया तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। कोतवाली प्रभारी तेज बहादुर सिंह सहित अन्य सहकर्मियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनके कार्य और व्यवहार को सदैव याद रखा जाएगा।

अपने संबोधन में अजीत सिंह चौहान ने सभी सहयोगियों, पुलिसकर्मियों और क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि शाहगंज में बिताया गया समय उनके जीवन के यादगार पलों में शामिल रहेगा और यहां का सहयोग उन्हें हमेशा प्रेरित करता रहेगा।

समारोह का समापन आपसी शुभकामनाओं और भावुक विदाई के साथ हुआ। इस अवसर पर सभासद अर्पित जायसवाल, सभासद प्रतिनिधि सुनील अग्रहरि ‘टप्पू’, लायंस क्लब अध्यक्ष अरुण पाण्डेय, सचिव रविकांत जायसवाल, जेसीआई शाहगंज सीटी के पूर्व अध्यक्ष सौरभ सेठ, भाजपा युवा नेता वेद प्रकाश जायसवाल सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments