जौनपुर : किसानों के लिए खुशखबरी है। बिजली आने का इंतजार नहीं करना पडे़गा। क्योंकि सरकार सोलर पंप उपलब्ध करा रही है। जौनपुर जनपद को 429 सोलर पंप का लक्ष्य आवंटित किया गया है। इस योजना हेतु इच्छुक कृषक का पंजीकरण कृषि विभाग के विभागीय वेबसाइट https://agriculture.up.gov.in/ पर होना अनिवार्य है। अनुदान पर सोलर पंप की बुकिंग हेतु विभागीय वेबसाइट https://agriculture.up.gov.in/ लिंक पर क्लिक करके की जायेगी। इसके लिए ऑनलाइन बुकिंग शुरू कर दी गई है। पोर्टल पर 15 दिसंबर तक किसान ऑनलाइन बुकिंग कर सकते है। इसके लिए पॉच हजार रूपये टोकन मनी के रूप में जमा करने होंगे और टोकन आवंटित होने के बाद दिये गये समय अवधि में किसान को अपना निर्धारित कृषक अंश जमा कराना होगा। अगर समय अवधि में किसान अपना निर्धारित कृषक अंश जमा नही किया तो टोकन निरस्त हो जाएगा और टोकन मनी के रूप में जमा की गयी निर्धारित धनराशि विभाग द्वारा जब्त कर ली जायेगी।
उप कृषि निदेशक ने बताया कि पी0एम0 कुसुम योजना के अंतर्गत सोलर पंप आवंटन की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है। वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए जौनपुर जनपद को 429 सोलर पंपों का लक्ष्य आवंटित किया गया है। यह सोलर पम्प अनुदान पर आवंटित किए जाएंगे। बताया कि दो एच0पी0 डी0सी0 सरफेस पंप का मूल्य 164322 रूपये, जिसमें अनुदान 98593 रूपये दिया जाएगा। किसान को 60729 रूपये का अंशदान जमा करना है।दो एच0पी0 ए0सी0 सरफेस पंप की कीमत भी उक्त है और अंशदान भी। दो एच0पी0 डी0सी0 सबमर्सिबल पंप की कीमत 167025 रूपये है, इसमें अनुदान 100215 रूपये है, जबकि किसान का अंश 61810 रूपये है। दो एच0पी0 डी0सी0 पंप का मूल्य 166578 रूपये है, किसान का अंश 61631 रूपये है। तीन एच0पी0 डी0सी0 पंप का मूल्य 222701 रूपये है। इसमे अनुदान 133621 रूपये है, जबकि किसान का अंश 84080 रूपये है। तीन एच0पी0 ए0सी0 पंप की कीमत 220523 रूपये है, इसमें अनुदान 132314 रूपयें है, जबकि किसान का अंश 83209 रूपये है। पॉच एच0पी0 ए0सी0 पंप की कीमत 313397 रूपये है, इसमें अनुदान 188038 रूपयें हैं, जबकि किसान का अंश 120359 है। 7.5 एच0पी0 ए0सी0 पंप का मूल्य 424972 रूपयें है, इसमें अनुदान 254983 रूपये है, जबकि किसान का अंश 164989 रूपये है। दस एच0पी0 ए0सी0 पंप का मूल्य 533610 रूपये है, इसमें अनुदान 254983 रूपये है, जबकि किसान का अंश 273627 रूपये है। बताया कि जनपद में 429 सोलर पंप आवंटित करने का लक्ष्य है। बताया गया कि 15 दिसंबर तक ही आवेदन कर सकते है। इसके बाद आवेदन नही होगा। बताया कि टोकन मनी के रूप में पॉच हजार रूपये फीस लगेगी। ऑनलाइन आवेदन ही विभाग द्वारा स्वीकार किया जाएगा।




