JAUNPUR NEWS जौनपुर : हनुमान जी को भगवान शिव का 11वां रुद्र अवतार माना जाता है जिन्होंने भगवान राम की सहायता के लिए यह अवतार लिया था। सुंदरकांड में भगवान शंकर की रूद्र रूप हनुमान जी द्वारा किए गए महान कार्यों का वर्णन है। उक्त बातें मृत्युंजय महादेव धाम उमरछा में आयोजित सुंदरकांड प्रतियोगिता के अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए पूर्व जिला अध्यक्ष सुशील कुमार उपाध्याय ने कही।

रामायण के सुंदरकांड और धार्मिक ग्रंथो के अनुसार वे भगवान शिव के ही अंश है और उन्होंने त्रेता युग में भगवान राम का साथ देने के लिए हनुमान के रूप में अवतार लिया था सुंदरकांड में हनुमान जी की वीरता भक्ति और समर्पण को दर्शाया गया है।इसके पूर्व रामचरित मानस के पांचवें अध्याय सुंदरकांड की शुरुआत पंडित हीरामनी के मार्गदर्शन में यजमान संतोष कुमार सिह सपत्नीक द्वारा पूजा पाठ करके की गई। मारुति नंदन मानस गायन ग्रुप शंभूगंज जौनपुर के शिव शंकर तिवारी, अच्छेलाल पाण्डेय, गोलू सिंह कमलेश मिश्र द्वार संगीतमय पाठ प्रस्तुत किया गया।
दर्शकों के साथ-साथ, लाल साहब शुक्ला सुधाकर शुक्ला और सतीश उपाध्याय ने अपने निर्णय को बंद लिफाफे में सुरक्षित रखा।उक्त अवसर पर रमाशंकर उपाध्याय रमाशंकर शुक्ल पद्माकर शुक्ला ज्वाला प्रसाद मिश्र सुरेश चंद उपाध्याय अशोक शुक्ल सूर्यनाथ शुक्ला रोशन, सतीश शुक्ल प्रजापति राजेश शुक्ला, पदमा उपाध्याय नीलम, ज्योति शुक्ल जयशंकर शुक्ला कैलाश नाथ शुक्ला राजेंद्र गौतम प्रधान संतोष शुक्ला, सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। प्रसाद के लिए भंडारा का भी आयोजन किया गया।





