Homeन्यूज़शिक्षाप्रबंधकों ने उच्च शिक्षामंत्री से मुलाकात कर दिया ज्ञापन

प्रबंधकों ने उच्च शिक्षामंत्री से मुलाकात कर दिया ज्ञापन

जौनपुर गाजीपुर मऊ के कॉलेज की समस्याओं को गिनाया

जौनपुर । वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय प्रबंधक महासंघ के पदाधिकारियो ने लखनऊ में उच्च शिक्षामंत्री योगेंद्र उपाध्याय से उनके आवास पर मुलाकात की और कॉलेज की समस्याओं को लेकर उन्हें ज्ञापन दिया । और कहां की कॉलेज के साथ विश्वविद्यालय स्तर से काफी भेदभाव किया जाता है । मानकों के नाम पर उन्हें परेशान किया जाता है । उन्होंने प्रबंधको के मागो पर विचार विमर्श कर निस्तारण का आश्वासन दिया।

प्रबंधक महासंघ के अध्यक्ष डॉ दिनेश तिवारी ,संरक्षक अशोक दुबे प्रबंधक राजेश राय मऊ ने विश्वविद्यालय से जुड़े जौनपुर गाजीपुर व मऊ के कॉलेज की समस्याओं को लेकर प्रबंधक महासंघ के पदाधिकारी उच्चशिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय से मुलाकात किया और प्रबंधको ने कॉलेजो की समस्याओं को लेकर उन्हें ज्ञापन सौपा। जिसमे परीक्षा शुल्क वृद्धि का भार कॉलेज के ऊपर थोपा जा रहा है ,टीचर अनुमोदन पर चार एक्सपर्ट की जगह दो एक्सपर्ट करने की मांग किया। कॉलेज संबंधित अन्य आधा दर्जन समस्याओं चर्चा की । इस पर उच्चशिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय प्रबंधकों से सभी मागो पर विचार विमर्श किया । और आश्वासन दिया कि जो भी उनके डिमांड है उसे पर शीघ्र विचार कर उसका निस्तारण किया जाएगा । इस संबंध में विश्वविद्यालय से भी पत्राचार किया जाएगा। त्वरित कार्रवाई करने का जोड़ दिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments