जौनपुर:बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 78वां स्वतंत्रता दिवस,देखे एक झलक 

जौनपुरबड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 78वां स्वतंत्रता दिवस,देखे एक झलक 
जौनपुर:बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 78वां स्वतंत्रता दिवस,

#78th Independence Day, celebrated with great enthusiasm, see a glimpse in jaunpur

जौनपुर जनपद में 78वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। देश के 78वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) खेल एवं युवा कल्याण विभाग गिरीश चंद्र यादव सदस्य विधानसभा परिषद बृजेश सिंह “प्रिंसू” जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत किया गया। 

कार्यक्रम में हर घर तिरंगा के कार्यक्रम के तहत निबन्ध प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं उ०प्रा०वि० बिथार की कक्षा 8 की रिया यादव, उ०प्रा०वि० गरियांव की कक्षा 8 की छात्रा प्रिंसी मिश्रा, उ०प्रा०वि० मयंदीपुर की कक्षा 8 की छात्रा शगुन यादव, उत्तर प्राथमिक विद्यालय दाउदपुर की कक्षा 8 की छात्रा सेजल बिन्द, उ०प्रा०वि० बड़ेरी गार्गी मिश्रा कक्षा 07, उ० प्रा०वि० डीहजहनिया की कक्षा 8 के छात्र अनुज यादव, उ०प्रा०वि० कुकुड़ीपुर के कक्षा 8  के छात्र श्रेयश जैसवार,उ०प्रा०वि० भूलनडीह आलिया बानो कक्षा 07, उ०प्रा०वि० ढेमा विवेक कुमार गौतम कक्षा 6 को राज्यमंत्री के हाथों सम्मानित किया गया।  

राज्यमंत्री ने जौनपुर जनपदवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चरणो में शीश झुकाकर उनको नमन किया और कहा कि उनके नेतृत्व में ही डॉ० श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी, डॉ० भीमराव अंबेडकर जी, सरदार भगत सिंह, राम प्रसाद बिस्मिल जी, चंद्रशेखर आजाद जी ऐसे सभी वीर सपूत जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति देकर इस देश को आजादी दिलाई। काकोरी ट्रेन एक्शन नाम बदलने पर उन्होंने मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि आज इस बात का संकल्प लेकर जाएं कि देश सबसे बड़ा है और देश के आगे कुछ भी नहीं है। भारत की संस्कृति को लोग पूरी दुनिया मे पहचानते हैं और जानते हैं। देश में मा० प्रधानमंत्र के नेतृत्व में भगवान श्री रामजी के मंदिर का निर्माण हुआ और इससे ज्यादा और उपलब्धि क्या हो सकती है। भारत टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में तेजी से प्रगति किया है डिजिटल पेमेंट में दुनिया के देशों में नंबर एक है।

सदस्य विधान परिषद बृजेश सिंह “प्रिंसू” ने कहा कि आज एक ऐसा शुभ अवसर है जो स्वतंत्रता सेनानियों के संकल्पों, उन महान स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों की याद दिलाता है। ज्ञात और अज्ञात किसी भी रूप में जिन लोगों ने देश को आजाद करने में अपना योगदान किया और अपना बलिदान दिया उन सभी के प्रति अपने कृतज्ञता व्यक्त किया। 

 उन्होंने कहा कि राष्ट्र ऐसे महापुरुषों को अपना आदर्श मानकर उनके मार्गदर्शन पर आगे बढ़ता रहेगा। वर्ष 2047 तक इस देश को आत्मनिर्भर भारत बनाने का संकल्प देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने लिया है। भारत आत्मनिर्भर बनेगा और इसी संकल्पना को पूर्ण भाव से देश के नागरिकों द्वारा पूर्ण किया जायेगा। निश्चित रूप से हम कह सकते हैं कि हमारा उत्तर प्रदेश बदल रहा है हमारा देश बदल रहा है। इन छोटे-छोटे बच्चों का आत्मविश्वास उनका प्रदर्शन उनका मंचन जिस तरीके से आज हो रहा है, उत्तर प्रदेश के परिवर्तन का परिचायक है। 

 उन्होंने सभी जौनपुर जनपद व देशवासियों से राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए कार्य करने का आहवाहन किया। उन्होंने कहा कि देश के लिए क्रांतिकारियों ने अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। सभी ने एक स्वर में कहा कि विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा। 

जिलाधिकारी जौनपुर रविन्द्र कुमार माँदड़ ने कहा कि अमर शहीदों के बलिदानों को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। उन्होंने कहा कि देश को आजादी बड़े संघर्षों व बलिदानों के उपरांत मिली है, इसलिए सभी इस आजादी की महत्वता को समझें। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को मिले, यह सुनिश्चित करें। कार्यक्रम में बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ० गोरखनाथ पटेल के नेतृत्व में रमेश यादव की टीम के द्वारा बुंदेलखंडी नृत्य और सविता अंशुमन के द्वारा देशभक्ति गीत और एमएसडी शादाब ग्रुप के द्वारा मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया गया। 

 इसके साथ ही कंपोजिट विद्यालय गुरैनी, प्राथमिक विद्यालय पुलिस लाइन, उदपुर गेलवा, बदलापुर, सिद्दीकपुर और कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय करंजाकला के बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुतियां दी। 

सूचना एवं संस्कृति विभाग के पंजीकृत गायक दीपक पाठक जौनपुर ,विवेक मिश्रा, राहुल पाठक सहित कुसुकलता सोनकर आदि के  द्वारा देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। कार्यक्रम का संचालन सलमान शेख के द्वारा किया गया। प्रभारी पर्यटन सूचना अधिकारी मनोकामना राय द्वारा कार्यक्रम के सफल आयोजन पर धन्यवाद ज्ञापित किया गया।  

जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में ध्वजारोहण किया गया और उपस्थित समस्त को पंचप्रण की शपथ भी दिलाई गई। इस अवसर पर जिलाधिकारी के द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया। इसके उपरांत गांधी तिराहे और अंबेडकर तिराहे पर महात्मा गांधीजी की और बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।

फोटो – गांधी तिराहे  पर महात्मा गांधीजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते डीएम  

आजादी के 78 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर DM रविन्द्र कुमार माँदड के निर्देश पर ब्लड डोनेशन कॅम्प का आयोजन आई.एम.ए. भवन में आयोजित किया गया। ब्लड डोनेशन कैम्प में जिला प्रशासन सहित स्वास्थ्य विभाग के आई.एम.ए. जौनपुर, रेड-क्रास सोसाइटी, जनपद के स्वयंसेवी संगठनों तथा शैक्षणिक संस्थानों द्वारा प्रतिभाग करते हुये समाज के स्वस्थ नागरिकों से आजादी के पर्व पर रक्तदान करने हेतु प्रेरित किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा रक्त दान कार्यक्रम का आई.एम.ए. भवन पर फीता काटकर उद्घाटन किया गया।

 आजादी के 78 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आई.एम.ए. भवन में ब्लड डोनेशन कॅम्प में लोगो ने चढ़ बढ़ कर लिया भाग