खेतासराय(जौनपुर): दुल्हा आजाद बिन्द हत्याकांड के वांछित आरोपियों को सहयोग देने तथा पुलिस कार्रवाई के दौरान उन्हें फरार कराने में मदद करने वाले आधा दर्जन आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान भेज दिया।
थानां प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार को नौली क्षेत्र से छह वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में मनोज कुमार राजभर, शरद उर्फ सनोज, राकेश राजभर, सुभाष राजभर, सर्वेश राजभर और वीरेंद्र राजभर शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि दुल्हा आजाद बिन्द हत्याकांड के मुख्य आरोपियों को इन लोगों ने सहयोग प्रदान किया था। साथ ही, आरोप है कि पुलिस टीम के दबिश देने पर मुठभेड़ जैसी स्थिति में उन्होंने पुलिस कार्रवाई में बाधा उत्पन्न करते हुए हत्याकांड के वांछित आरोपियों को भागने में मदद की थी। विवेचना के दौरान साक्ष्य संकलन के आधार पर उक्त सभी के नाम प्रकाश में आए है।




