खेतासराय (जौनपुर): पर्यावरण संरक्षण एवं हरित वातावरण को बढ़ावा देने के लिए उद्योग व्यापार मण्डल की नगर इकाई अध्यक्ष संजय विश्वकर्मा के नेतृत्व में शुक्रवार को पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान पीपल, जामुन, नीम एवं बरगद जैसे छायादार एवं पर्यावरण के लिए उपयोगी पौधों से पौधरोपण किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित व्यापारियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने पौधरोपण कर लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया। इस दौरान उक्त अध्यक्ष श्री विश्वकर्मा ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौती से निपटने के लिए पौधरोपण सबसे प्रभावी उपाय है। यदि प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करे, तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और सुरक्षित पर्यावरण मिल सकता है।
भाजपा नेता जगदम्बा प्रसाद पाण्डेय ने कहा कि व्यक्ति को अपने जीवन में पौधरोपण जरूर करना चाहिए। जिससे आस-पास के वातारण शुद्ध रहते है तथा इसके लिए लोगों को प्रेरित भी करना चाहिए। इस अवसर पर व्यापार मण्डल के मुनव्वर अली, पप्पू पटवा, गौरव मौर्य, साहिल सेठ, परविंदर मोदनवाल, नासिर अली, अमित जायसवाल, सनी मौर्य सहित सहित आदि लोग उपस्थित रहे।







