Homeउत्तर प्रदेशजौनपुरछात्रों ने उत्साह के साथ लगवाया डीपीटी का टीका

छात्रों ने उत्साह के साथ लगवाया डीपीटी का टीका

खेतासराय(जौनपुर): टीडी और डीपीटी टीकाकरण वंचित रह गए नेशनल चिल्ड्रेन स्कूल के बच्चों को शुक्रवार को टीकाकरण किया गया। स्वास्थ्य विभाग और शिक्षा विभाग के संयुक्त प्रयास से चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान के तहत कक्षा एक और पाँच के छात्र छात्राओं ने उत्साह के साथ टीका लगवाया। टीकाकरण टीम में पीएचसी सोंधी की एएनएम तमन्ना और आशा मिसन गौतम शामिल रही। स्कूल के शिक्षक सुभाष चन्द्र श्रीवास्व, संदीप यादव, गायत्री जायसवाल, अर्चना यादव, रवीना, रिंकू पांडेय, मुश्ताक अहमद समेत शिक्षकों का भरपूर सहयोग रहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments