Homeउत्तर प्रदेशजौनपुरसुम्बुलपुर में मिशन शक्ति के तहत जागरूकता कार्यक्रम

सुम्बुलपुर में मिशन शक्ति के तहत जागरूकता कार्यक्रम

महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान व अधिकारों के प्रति किया गया जागरूक

खेतासराय(जौनपुर): महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत खेतासराय पुलिस टीम ने बुधवार को सुम्बुलपुर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं एवं बालिकाओं को शासन द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, महिला सुरक्षा सेवाओं और उनके कानूनी अधिकारों की जानकारी दी।

इस दौरान टीम ने महिलाओं को किसी भी प्रकार की घरेलू हिंसा, उत्पीड़न, छेड़खानी अथवा अन्य समस्या होने पर चुप न रहने तथा तत्काल संबंधित विभाग अथवा पुलिस से सहायता लेने के लिए प्रेरित किया। महिलाओं और बालिकाओं को महिला हेल्पलाइन, आपातकालीन सहायता सेवाओं तथा पुलिस की विभिन्न सेवाओं के बारे में भी जानकारी दी गई। इस दौरान उपनिरीक्षक रविंद्र नाथ तिवारी, महिला आरक्षी नेहा यादव, महिला आरक्षी रितु प्रीति यादव व शालिनी गुप्ता उपस्थित रही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments