Home Blog

नागेन्द्र प्रताप बने अटेवा बरसठी अध्यक्ष और शैलेन्द्र कुमार महामंत्री

0


Jaunpur News: अटेवा पेंशन बचाओ मंच जौनपुर के ब्लॉक इकाई बरसठी का अध्यक्ष नागेन्द्र प्रताप एवं शैलेन्द्र कुमार महामंत्री निर्वाचित हुए। सरोज यादव अटेवा बरसठी महिला विंग की अध्यक्ष निर्वाचित हुई। अटेवा उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष सतेंद्र राय , प्रदेश सह संयोजक महिला विंग डॉ यामिनी सिंह, मण्डल उपाध्यक्ष रमेश चंद्र यादव एवं माण्डलिक महामंत्री सन्दीप कुमार चौधरी की गरिमामय उपस्थिति में तथा जिला संयोजक चन्दन सिंह, जिला महामंत्री इन्दु प्रकाश यादव , जिला कोषाध्यक्ष नन्द लाल पुष्पक के नेतृत्व में ब्लॉक इकाई बरसठी का पुनर्गठन किया गया। पुनर्गठन प्रभारी सुबाष सरोज, प्रमोद कुमार प्रजापति एवं विनोद कुमार यादव रहे। पुनर्गठन कार्यक्रम में पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष रत्ती लाल निषाद को संरक्षक, अनुज पाण्डेय वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कृष्ण कुमार राय कोषाध्यक्ष, सूर्यमणि एवं विवेक शुक्ल उपाध्यक्ष, संतोष कुमार कैडर प्रभारी, राजीव मौर्य सह कैडर प्रभारी, अमरजीत यादव एवं राजेंद्र प्रसाद प्रवक्ता, वीरेंद्र कुमार एवं जय सिंह संगठन मंत्री, शैलेष कुमार पांडेय एवं अफसर अली मीडिया प्रभारी, सुनील कुमार सोशल मीडिया प्रभारी, बसन्त लाल सरोज, दिलीप प्रजापति एवं परमेश्वर संयुक्त मंत्री तथा रोहित कुमार प्रचार मंत्री निर्वाचित हुए।

नागेन्द्र प्रताप बने अटेवा बरसठी अध्यक्ष और शैलेन्द्र कुमार महामंत्री

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष सतेंद्र राय ने 25 सितम्बर को अधिक से अधिक लखनऊ चलने का आवाह्न किया, प्रदेश सह संयोजिका महिला विंग डॉ यामिनी सिंह ने मातृ शक्तियों का आवाह्न किया कि अधिक से अधिक संख्या में लखनऊ पहुँचकर पेंशन आंदोलन को सम्बल प्रदान करें,मण्डल उपाध्यक्ष रमेश चंद्र यादव ने संगठित होकर पेंशन आंदोलन मजबूती प्रदान करने का आवाह्न किया , माण्डलिक महामंत्री सन्दीप चौधरी ने अटेवा के संघर्ष गौरव से परिचय कराया। इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ श्याम सुंदर उपाध्याय , जिला उपाध्यक्ष डॉ राजेश उपाध्याय,जिला कैडर प्रभारी टी यन यादव, सह कैडर प्रभारी प्रदीप चौहान, जिला आई टी सेल प्रभारी अखिलेश सिंह, अध्यक्ष सिकरारा डॉ कृपा निधि यादव, अध्यक्ष करंजाकला प्रदीप उपाध्याय, अध्यक्ष मछलीशहर अखिलेश यादव, अध्यक्ष रामनगर शेर बहादुर,अध्यक्ष रामपुर माणिक चन्द्र पटेल, .. एवं विकास खण्ड बरसठी के सैकड़ों शिक्षक कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में आशीष यादव, डॉ कृपा निधि यादव एवं ओमप्रकाश अम्बेडकर ने अपने गीतों के माध्यम से कार्यक्रम को खुशनुमा और उत्साहवर्धक बनाये रखा। कार्यक्रम का संचालन जिला संगठन मंत्री सुबाष सरोज एवं जिला कोषाध्यक्ष नन्द लाल पुष्पक ने किया।

पुरानी पेंशन बहाली को लेकर 25 सितंबर लखनऊ चलो अभियान तेज, शाहगंज में 50 शिक्षकों ने ली सदस्यता

0

जौनपुर/शाहगंज: पुरानी पेंशन बहाली के लिए 25 सितंबर 2026 को लखनऊ में प्रस्तावित विशाल शिक्षक-कर्मचारी रैली को सफल बनाने हेतु अटेवा पेंशन बचाओ मंच, जौनपुर के जिला महामंत्री इंदु प्रकाश यादव जी के नेतृत्व में सदस्यता, जागरूकता सहयोग अभियान निरंतर जारी है।

इसी क्रम में आज शाहगंज ब्लॉक के रानीमऊ न्याय पंचायत अंतर्गत पी.एम. श्री विद्यालय चकराज सहावे एवं प्राथमिक विद्यालय ढंढवारा कला सहित अन्य विद्यालयों में जनसंपर्क कर शिक्षकों को लखनऊ चलने के लिए आमंत्रित किया गया।

रानीमऊ न्याय पंचायत से सक्रिय सदस्यों के रूप में श्री ओमप्रकाश वर्मा, श्री विनोद कुमार प्रजापति, श्री कौशल सिंह, श्री राम नवल यादव एवं श्री विजय कुमार का चयन किया गया।

इस अवसर पर अटेवा शाहगंज के तहसील अध्यक्ष डॉ. ध्रुवराज योगी जी ने कंपोजिट विद्यालय मनेछा के समस्त स्टाफ सहित लगभग 50 शिक्षकों को अटेवा की सदस्यता ग्रहण कराई और 25 सितंबर के ऐतिहासिक पेंशन आंदोलन के लिए जागरूक किया। उन्होंने न्याय पंचायत के समस्त अध्यापकों का आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया। सभी साथियों ने एक स्वर में हुंकार भरी – पुरानी पेंशन लेकर रहेंगे!

सोशल मीडिया पर पूर्वांचल के बेजुबान जगत के कुशल शिल्पी की चर्चा तेज,डाक्टर आलोक रहे अव्वल

0
सोशल मीडिया पर पूर्वांचल के बेजुबान जगत के कुशल शिल्पी की चर्चा तेज,डाक्टर आलोक रहे अव्वल

जौनपुर: सत्तरह सितंबर को पूर्वांचल में बेजुबान जगत के एक कुशल शिल्पी को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा चल रही है। फेसबुक पर किए गए एक सवाल – “पूर्वांचल में बेजुबान जगत का ख्यातिप्राप्त कुशल शिल्पी कौन?” ने लोगों का ध्यान खींचा है। जिसमें लोगों द्वारा अभी तक आजमगढ़ जनपद के बूढ़ापुर राजकीय पशु चिकित्सालय पर तैनात डाक्टर आलोक सिंह पालीवाल को अव्वल नंबर बताया।

इस पोस्ट को अब तक 3391 से अधिक लोगों ने देखा है, 80 से ज्यादा कमेंट और 12 शेयर हो चुके हैं। कमेंट बॉक्स में लोग लगातार एक ही नाम का जिक्र कर रहे हैं – डाक्टर आलोक जी।जौनपुर के पूर्व तैनाती क्षेत्र सुइथाकला के लोगों का कहना है कि डाक्टर पालीवाल ने अपने हुनर और सेवा भाव से बेजुबान जगत के लिए जो कार्य किया है, वह अतुलनीय है। उनकी कला सिर्फ शिल्प नहीं, बल्कि बेजुबानों के प्रति करुणा और समर्पण का प्रतीक हैं।इस संबंध में लोगों ने अपील की है कि इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया जाए ताकि सरकार तक यह आवाज पहुंच सके।

Jaunpur News: दहेज के लिए विवाहिता के सिर के बाल का शौहर ने किया मुंडन

0

मायके वालों के पहुंचने पर पीड़िता को घर लाया गया, पति समेत ससुराल पक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Jaunpur News बक्शा, जौनपुर। थाना क्षेत्र के बर्रे पट्टी गांव की एक विवाहिता ने अपने पति समेत ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज की मांग को लेकर मारपीट, प्रताड़ित करने और सिर के बाल मुंडवाने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर के आधार पर बक्शा पुलिस ने पति सद्दाम और देवर अहमद समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता के मुताबिक, 16 सितंबर 2026 की रात करीब नौ बजे उसके पति सद्दाम पुत्र रमजान ने दहेज को लेकर उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि पति ने लात-मुक्कों और डंडे से उसकी पिटाई की तथा उसके सिर के बाल मुंडवा दिए। इसके बाद उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई।

पीड़िता ने बताया कि घटना के बाद उसने फोन कर अपनी मां को सूचना दी। रात करीब 11:30 बजे मायके से पहुंचे परिजन उसे अपने साथ लेकर चले गए। तहरीर में पति सद्दाम,देवर अहमद के साथ ससुराल पक्ष के अन्य सदस्यों पर भी प्रताड़ित करने में शामिल होने का आरोप लगाया गया है।

पुलिस ने पीड़िता की लिखित तहरीर के आधार पर मुकदमा अपराध संख्या 475/2026 दर्ज किया है। मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 85, 115(2), 352 एवं 351(3) तथा दहेज प्रतिषेध अधिनियम, 1961 की धारा 3 व 4 के तहत कार्रवाई की गई है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। मुकदमे में लगाए गए आरोपों की जांच उपनिरीक्षक मुन्नीलाल कन्नौजिया विवेचक द्वारा किया जा रहा।

बेबाक और सच्ची पत्रकारिता के लिए वरिष्ठ पत्रकार बाबा सिंह सम्मानित

0

जेसीआई शाहगंज संस्कार के महान दिवस समारोह में सीओ ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

खेतासराय (जौनपुर): जेसीआई शाहगंज संस्कार की ओर से बुधवार को आरडी इन होटल में महान दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सामाजिक सरोकारों के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए वरिष्ठ पत्रकार उमेश कुमार सिंह उर्फ बाबा सिंह को सम्मानित किया गया। क्षेत्राधिकारी शाहगंज गिरेंद्र सिंह ने उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

समारोह में पत्रकारिता के माध्यम से समाज की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने और जनहित के मुद्दों को सामने लाने के लिए बाबा सिंह के योगदान की सराहना की गई। सम्मान मिलने पर वरिष्ठ पत्रकार ने आयोजक संस्था के पदाधिकारियों के प्रति आभार जताते हुए कहा कि पत्रकारिता में निष्पक्षता और जनसरोकार को प्राथमिकता देना ही सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। सीओ शाहगंज गिरेंद्र सिंह ने कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का महत्वपूर्ण स्तंभ है और निष्पक्ष पत्रकारिता समाज को सही दिशा देने में अहम भूमिका निभाती है। उन्होंने कहा कि पत्रकारों को तथ्यों के आधार पर जनसमस्याओं को सामने लाने का कार्य करना चाहिए।

बेबाक और जिम्मेदार पत्रकारिता से प्रशासन को भी क्षेत्र की वास्तविक समस्याओं की जानकारी मिलती है। उन्होंने सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके योगदान की सराहना की। कार्यक्रम में जेसी सप्ताह के चेयरमैन इकरार खान, आमिश खान, कुशाग्र अग्रहरि, मोहम्मद शाहिद नईम, डॉ. नीरज सोनी, उप चेयरमैन डॉ. सौम्या अग्रहरि, जेसीआई के पूर्व अध्यक्ष अखलाक अहमद, गुलाम साबिर, रामलीला समिति के पूर्व अध्यक्ष संदीप जायसवाल, पंकज सिंह, अशोक सोनकर समेत नगर के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

बीमार ऊंट को छोड़कर भाग निकला मालिक, जिम्मेदारी को लेकर पसोपेश

0

तीन दिन पहले दो लोग ऊंट लेकर पहुँचे थे गाँव, हालत बिगड़ने पर छोड़कर हुए रफूचक्कर

खेतासराय (जौनपुर): क्षेत्र के गोरारी खलीलपुर (आर्यनगर कला) गाँव में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहाँ बीमार ऊंट को उसके मालिक पंचायत भवन परिसर में लावारिस हालत में छोड़कर फरार हो गए। कई दिनों से पंचायत भवन में पड़े ऊंट की हालत देखकर ग्रामीणों में बेचैनी है। सूचना पर पशुपालन विभाग ने चिकित्सक को भेजकर ऊंट का इलाज कराया, लेकिन उसके स्थायी इंतजाम को लेकर अब भी स्थिति साफ नहीं है।

ग्रामीणों के मुताबिक करीब चार दिन पूर्व दो लोग ऊंट लेकर गाँव में आए थे। दोनों गाँव में घूम-घूमकर भिक्षा माँगते थे और रात में पंचायत भवन परिसर में ठहरते थे। उनके साथ मौजूद एक ऊंट पहले से ही बीमार था। देखते ही देखते उसकी तबीयत और बिगड़ गई। इसके बाद उसके मालिक ऊंट को पंचायत भवन पर ही छोड़कर चुपचाप वहाँ से निकल गए।

सुबह ग्रामीणों ने पंचायत भवन परिसर में ऊंट को अकेले और बीमार हालत में देखा तो इसकी खबर पशुपालन विभाग को दी। सूचना मिलते ही विभाग ने चिकित्सक को मौके पर भेजा। चिकित्सक ने ऊंट की जाँच कर दवा देकर उपचार किया। इसके बाद पशुपालन विभाग की ओर से मामले की सूचना वन विभाग तथा खण्ड विकास अधिकारी गजेंद्र प्रताप सिंह को भी दी गई।

ग्रामीणों का कहना है कि ऊंट के मालिक की काफी तलाश की गई, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। मालिक के अचानक गायब हो जाने के बाद अब ऊंट की देखभाल को लेकर ग्रामीणों के सामने भी पशोपेश की स्थिति है।

ग्रामीणों का कहना है कि बेजुबान पशु को बीमारी की हालत में लावारिस छोड़ देना गम्भीर मामला है। उनका सवाल है कि आखिर मालिक के फरार होने के बाद इस ऊंट की जिम्मेदारी किसकी है? ग्रामीणों ने संबंधित विभागों से माँग की है कि ऊंट को सुरक्षित स्थान पर पहुँचाकर उसके इलाज और देखभाल का माकूल इंतजाम किया जाए।

भक्ति और उल्लास के बीच निकली गणपति बप्पा की भव्य विसर्जन शोभायात्रा

0

खेतासराय (जौनपुर): कस्बे में मंगलवार को गणपति बप्पा की विसर्जन शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। आदर्श कन्या इण्टर कॉलेज के सामने रहने वाले बब्लू साहू के आवास पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी विधि-विधान से गणपति बप्पा की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की गई थी। मंगलवार को श्रद्धालुओं ने भावपूर्ण माहौल में बप्पा को विदाई दी।

करीब एक दशक से चली आ रही इस परम्परा में इस बार भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। गणपति पूजन के दौरान श्रद्धालुओं ने सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। आयोजन के दौरान भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें कस्बे सहित आसपास के क्षेत्रों से पहुँचे लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

विसर्जन के लिए निकली शोभायात्रा में डी.जे. की धुन के बीच श्रद्धालु गणपति बप्पा के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा कस्बे के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। इस दौरान जगह-जगह लोगों ने पुष्प अर्पित कर बप्पा के दर्शन किए।

विसर्जन स्थल पर पहुँचने के बाद विधि-विधान से गणपति प्रतिमा का विसर्जन किया गया। बप्पा की विदाई के दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह के साथ भावुकता भी देखने को मिली। आयोजन ने कस्बे में धार्मिक आस्था, आपसी भाईचारे और सामाजिक सहभागिता का सन्देश दिया।

गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ… के जयघोष के साथ श्रद्धालुओं ने बप्पा को विदाई दी। सुरक्षा के लिहाज से उपनिरीक्षक अनिल पाठक पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। इस दौरान मुख्य रूप से जगदम्बा प्रसाद पाण्डेय, व्यापार मण्डल के नगर अध्यक्ष संजय विश्वकर्मा, मनीष गुप्ता, शांतिभूषण मिश्रा, गुल्लुर, सनी गुप्ता, गौरव मौर्या, अनिल प्रजापति, प्रमोद सोनी, डॉ. अमलेंद्र गुप्ता, रिंकू सेठ, पप्पू पटवा, विक्की गुप्ता, राकेश सेठ समेत आदि लोग मौजूद रहे।

समाज सेवा के लिए हमेशा खड़े रहते थे बीओ राजबहादुर :राज्यमंत्री

0
समाज सेवा के लिए हमेशा खड़े रहते थे बीओ राजबहादुर :राज्यमंत्री
समाज सेवा के लिए हमेशा खड़े रहते थे बीओ राजबहादुर :राज्यमंत्री

समसपुर पनियरिया में मनाई गई दूसरी पुण्यतिथि

जौनपुर । प्रदेश के स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने अपने चाचा समर बहादुर उर्फ राज बहादुर यादव के बारे में सम्बोधित करते हुए कहा कि वह हमेशा समाजसेवा के लिए खड़े रहते थे और लोगों की दुख सुख में मदद करते थे, दिखावे से एकदम दूर थे,नौकरी मे रहते हुए लोगों की मदद करते रहते थे । उक्त बाते स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव अपने गृह समसपुर पनियरिया में चाचा के दूसरी पुण्यतिथि के अवसर पर कहीं और उनके जीवन क्षेत्र पर प्रकाश डाला।

भाजपा नेता रामसूरत मौर्या ने कहा कि स्व: समर बहादुर उर्फ राजबहादुर समाज के हर वर्ग के लिए हमेशा खड़े रहते थे और अपने दायित्व के प्रति हमेशा संवेदनशील रहते थे, पूर्वांचल विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ के पूर्व महामंत्री रमेश यादव ने कहा कि वह गांव में ही नहीं आसपास के क्षेत्र में जरूरतमंदों की हमेशा मदद करते थे उनके बारे में जितना कहा जाए कम ही होगा। भाजपा नेता रविंद्र मिश्रा, राजदेव यादव ,श्याम कन्हैया सिंह, शरद सिंह, जितेन्द्र सिंह झिनकू, अजय सिंह खर्चू, संतोष सिंह, मनोज सिंह ने उनके जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। इस दौरान ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि सुनील कुमार यादव मम्मन ने पिता की पुण्यतिथी पर आने वाले सभी लोगों के प्रति आभार जताया । इस अवसर पर दुर्गेश सिंह पिंटू ,राजन मिश्रा, जिला पंचायत सदस्य श्याम बाबू यादव, रमेश विश्वकर्मा , संतोष यादव, सुजीत सिंह, रमेश यादव, उमाशंकर प्रमोद यादव सत्य लाल यादव समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

एंटी करप्शन मिशन के प्रदेश मीडिया प्रभारी बने राकेश शर्मा का स्वागत

0

खेतासराय (जौनपुर): एंटी करप्शन मिशन में उत्तर प्रदेश प्रदेश मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी मिलने के बाद लखनऊ से गृह क्षेत्र खेतासराय पहुँचे राकेश शर्मा का सोमवार को समर्थकों और शुभचिंतकों ने फूल-मालाओं से स्वागत किया। नई जिम्मेदारी मिलने पर लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए संगठन के लिए बेहतर कार्य करने की उम्मीद जताई।

राकेश शर्मा को संगठन की ओर से प्रदेश मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। नियुक्ति पत्र के अनुसार उनका कार्यकाल वर्ष 2027 तक रहेगा। लखनऊ में नियुक्ति पत्र सौंपे जाने के दौरान एंटी करप्शन मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमर सिंह, राष्ट्रीय प्रभारी प्रभात शंकर तिवारी, राष्ट्रीय संयोजक मोहर सिंह, प्रदेश संयोजक धर्मराज सिंह, प्रदेश महामंत्री अवधेश दुबे, प्रदेश संगठन मंत्री अश्विनी मिश्रा और अमेठी जिलाध्यक्ष ध्यान सिंह मौजूद रहे।

खेतासराय पहुंचने पर समर्थकों ने राकेश शर्मा का स्वागत करते हुए कहा कि स्थानीय क्षेत्र से जुड़े व्यक्ति को प्रदेश स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलना क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। स्वागत के दौरान समर्थकों में खासा उत्साह नजर आया।

राकेश शर्मा ने कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, वह उनके लिए सम्मान के साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी से दायित्व का निर्वहन करेंगे। भ्रष्टाचार के खिलाफ जनजागरूकता पैदा करना और संगठन के उद्देश्यों एवं संदेश को आम लोगों तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी।

उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई केवल किसी एक संस्था की जिम्मेदारी नहीं है। इसके लिए समाज में जागरूकता और सामूहिक प्रयास जरूरी हैं। इसमें मीडिया की भूमिका महत्वपूर्ण है। संगठन की गतिविधियों और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से सामने रखने का प्रयास किया जाएगा।

राकेश शर्मा को प्रदेश स्तर पर जिम्मेदारी मिलने पर स्थानीय लोगों और समर्थकों ने उम्मीद जताई कि वह संगठन के उद्देश्यों को मजबूती से आगे बढ़ाएंगे और भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूकता अभियान को प्रभावी बनाने में योगदान देंगे। इस दौरान मुख्य रूप से आनन्द सिंह, डा. आज़म, मनीष धर्मरक्षक, विशाल सोनकर, रविन्द्र पाण्डेय, मनीष यादव, जीशान खान उपस्थित रहे।

हिन्दी हमारी शान, हिन्दी हमारी हिंदुस्तान : सर्वोदय इंटर कॉलेज में गूंजा साहित्य का स्वर

0

खेतासराय (जौनपुर): सर्वोदय इण्टर कॉलेज खुदौली में सोमवार को हिंदी दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में शिक्षकों ने हिंदी भाषा की महत्ता, समृद्धि और राष्ट्र के साथ उसके भावनात्मक जुड़ाव पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम का शुभारंभ हिंदी प्रवक्ता कैप्टन राजेश कुमार यादव ने हिंदी हमारी शान है, हिंदी हमारी हिंदुस्तान है” के उद्घोष के साथ किया। प्रभात कुमार पांडेय ने कविता के माध्यम से हिंदी की विशेषताओं को रेखांकित करते हुए मातृभाषा के महत्व पर प्रकाश डाला। संदीप यादव, चंद्रशेखर मौर्य एवं ऋषिकेश कुमार भारती ने भी अपने विचार एवं प्रस्तुतियों के माध्यम से हिंदी दिवस के महत्व को सामने रखा।भौतिक विज्ञान प्रवक्ता संतोष कुमार त्रिपाठी ने श्रीपाल सिंह क्षेम की कविता एक पल ही जियो, फूल बनकर जियो का भावपूर्ण पाठ कर कार्यक्रम में साहित्यिक रंग भर दिया। अखिलेंद्र उपाध्याय ने हिंदी की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए स्वामी विवेकानंद के शिकागो भाषण का उल्लेख किया और कहा कि भारतीय संस्कृति एवं विचारों को विश्व पटल पर पहुंचाने में भाषा की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।इस दौरान विकास कुमार पाल, बृजेश कुमार, शेरअली, आशुतोष कुमार गुप्ता, एनसीसी अधिकारी फर्स्ट ऑफिसर विनोद कुमार मिश्रा, प्रधान लिपिक अनिल कुमार सिंह, मनोज कुमार सिंह सहित विद्यालय के शिक्षक एवं कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन अनिल कुमार यादव ने किया। प्रधानाचार्य दिनेश कुमार गुप्ता ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।