Home Blog Page 10

लखनपुर चौकिया में निर्विरोध चुनाव,दीपक विश्वकर्मा बने रेड ब्रिगेड के अध्यक्ष

0
लखनपुर चौकिया में निर्विरोध चुनाव,दीपक विश्वकर्मा बने रेड ब्रिगेड के अध्यक्ष
लखनपुर चौकिया में निर्विरोध चुनाव,दीपक विश्वकर्मा बने रेड ब्रिगेड के अध्यक्ष

करंजाकला सदर विधानसभा क्षेत्र के चौकिया में आयोजित हुआ चुनावी कार्यक्रम, समाज सेवा का लिया संकल्प

जौनपुर: सदर विधानसभा क्षेत्र के लखनपुर चौकिया में स्थित डा.पी.के.संतोषी के आवास पर शुक्रवार को दोपहर करीब 2.30 बजे श्री विश्वकर्मा चैरिटेबल ट्रस्ट रेड ब्रिगेड, जौनपुर के तत्वावधान में चुनाव अधिकारी श्री आदर्श कुमार विश्वकर्मा प्रधान सम्पादक दैनिक तरूण मित्र जौनपुर एवं उपचुनाव अधिकारी श्री संजय विश्वकर्मा जी (सचिव विश्वकर्मा समिति) के नेतृत्व में अध्यक्ष व सचिव पद के लिए चुनाव सकुशल संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया निर्विरोध रही, जिसमें दीपक विश्वकर्मा को अध्यक्ष तथा दिलीप विश्वकर्मा को सचिव चुना गया। चुनाव एवं नियुक्ति के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, ट्रस्ट के पदाधिकारी एवं विश्वकर्मा समाज के सम्मानित लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण और संगठनात्मक एकता से भरा रहा।

समाज के उत्पीड़न के खिलाफ हर स्तर पर संघर्ष का भरोसा

नवनियुक्त जिला अध्यक्ष दीपक विश्वकर्मा ने पदभार ग्रहण करने के बाद समाज के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कहा कि विश्वकर्मा समाज के लोगों के साथ रेड ब्रिगेड हर संभव सहायता के लिए तत्पर रहेगा। मैं इस पद की गरिमा को बनाए रखते हुए पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करूंगा। उन्होंने यह भी कहा कि वे समाज के हर दुख-सुख में तन, मन और धन से साथ खड़े रहेंगे तथा संगठन को और अधिक मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयास करेंगे।

जहां बुलाएंगे, वहां पहुंचूंगा- दीपक विश्वकर्मा

मीडिया से बातचीत के दौरान दीपक विश्वकर्मा ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि समाज के लोग जब चाहें, जहां चाहें, मुझे बुला सकते हैं। रेड ब्रिगेड हमेशा उनके साथ खड़ा रहेगा। मेरी प्राथमिकता समाज की सुरक्षा, सम्मान और अधिकार प्रति निष्ठावान रहेगी । उनके इस बयान का कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने तालियों के साथ स्वागत किया।

कार्यक्रम में ये रहे प्रमुख रूप से उपस्थित

इस अवसर पर श्री विश्वकर्मा चैरिटेबल ट्रस्ट रेड ब्रिगेड जौनपुर एवं विश्वकर्मा समाज के कई प्रमुख लोग मौजूद रहे। जिनमें भानु प्रकाश विश्वकर्मा (राष्ट्रीय सलाहकार एवं पूर्व जिला अध्यक्ष), विपिन विश्वकर्मा (पूर्व सचिव), राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार संतोषी , दीपक, चंद्रेश, अनिल दीपांकर साहिल मल्होत्रा राकेश सत्या दिलीप छैल बिहारी समेत आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित और सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

आजमगढ़ के माहुल में भव्य कार्यक्रम में शामिल होने का किया आह्वान

0
आजमगढ़ के माहुल में भव्य कार्यक्रम में शामिल होने का किया आह्वान
आजमगढ़ के माहुल में भव्य कार्यक्रम में शामिल होने का किया आह्वान

कांग्रेस हमारे राजा को सम्मान नहीं किया जिसके हकदार थे: अनिल राजभर

खेतासराय (जौनपुर): उत्तर प्रदेश सरकार के श्रम एवं सेवायोजन विभाग के मंत्री अनिल राजभर का शुक्रवार को खेतासराय शक्ति मैरज हाल में आगमन हुआ। जहाँ कार्यकार्ताओं के साथ बैठक कर आगामी 22 फरवरी को आजमगढ़ जनपद के माहुल में आयोजित होने वाले भव्य कार्यक्रम को लेकर जनसामान्य से बड़ी संख्या में सहभागिता करने का आह्वान किया।

मंत्री अनिल राजभर का खेतासराय पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि आज़ादी के बाद से कांग्रेस पार्टी हमारे महाराज सुहेल देव राजभर का सम्मान नहीं किया जिसके वे हकदार थे। उन्होंने महाराज सुहेलदेव के ऐतिहासिक योगदान पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि महाराज सुहेलदेव जी भारतीय इतिहास के उन महान नायकों में से हैं, जिन्होंने विदेशी आक्रांताओं के विरुद्ध अद्भुत वीरता का परिचय दिया। उन्होंने न केवल देश की सीमाओं की रक्षा की, बल्कि भारतीय संस्कृति, सभ्यता और स्वाभिमान की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया।

उन्होंने कहा कि इतिहास के पन्नों में महाराज सुहेलदेव के साथ अन्याय हुआ है और उन्हें वह स्थान नहीं दिया गया, जिसके वे वास्तविक हकदार थे। आज आवश्यकता है कि नई पीढ़ी को उनके बलिदान, रणनीतिक कौशल और राष्ट्रभक्ति से परिचित कराया जाएं, जो केवल एक योद्धा नहीं थे, बल्कि शोषित, वंचित और पिछड़े वर्गों के स्वाभिमान और आत्मसम्मान के प्रतीक थे। उन्होंने समाज को एकजुट कर विदेशी ताकतों को परास्त किया और यह संदेश दिया कि जब समाज संगठित होता है, तो कोई भी शक्ति उसे कमजोर नहीं कर सकती।

उन्होंने आगे कहा कि माहुल में आयोजित होने वाला कार्यक्रम इतिहास, संस्कृति और सामाजिक चेतना को जागृत करने वाला होगा, जिसमें देश-प्रदेश भर से लोग भाग लेंगे। यह केवल एक राजनीतिक आयोजन नहीं, बल्कि महान योद्धा महाराज सुहेलदेव के शौर्य, स्वाभिमान और राष्ट्ररक्षा के इतिहास को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम होगा। इस कार्यक्रम में राजभर समाज के अलावा अन्य समाज के लोगों को भी जोड़ने पर बल दिया ताकि अपनी देश की सांस्कृतिक, सनातन को बढ़ावा मिलें।

अंत में मंत्री अनिल राजभर ने क्षेत्रीय जनता से अपील करते हुए कहा कि 22 फरवरी को माहुल पहुंचकर महाराज सुहेलदेव के सम्मान में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाएं। यह आयोजन आने वाली पीढ़ियों को अपनी जड़ों से जोड़ने का कार्य करेगा। इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष उपेन्द्र नाथ मिश्रा, ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह, राजू बिन्द, प्रमोद राजभर, सफर शेख, राकेश राजभर, बलिहारी राजभर, सोनू बिन्द, हरेंद्र यादव, लखन्दर राजभर, अशोक राजभर, बलिराम राजभर, डॉ. सर्वेश राजभर, जवाहर राजभर, अम्बिका राजभर, अजय राजभर, अरविंद राजभर, अश्विनी गौतम समेत आदि लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ भाजपा नेता जगदम्बा प्रसाद पाण्डेय ने किया।

नर्मदेश्वर शिव व शनिदेव मंदिर की हुई प्राण-प्रतिष्ठा, नगर में निकली भव्य शोभायात्रा

0
नर्मदेश्वर शिव व शनिदेव मंदिर की हुई प्राण-प्रतिष्ठा, नगर में निकली भव्य शोभायात्रा
नर्मदेश्वर शिव व शनिदेव मंदिर की हुई प्राण-प्रतिष्ठा, नगर में निकली भव्य शोभायात्रा

खेतासराय(जौनपुर): कस्बा स्थित पुलिस चौकी परिसर में नवनिर्मित नर्मदेश्वर शिव मंदिर एवं शनिदेव महाराज की प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा शुक्रवार को वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ भव्य पूजनोत्सव के रूप में संपन्न हुई। इस अवसर पर नगर में आकर्षक शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।

प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पूर्व डीजे साउंड के बीच विशाल रथ पर सुसज्जित सभी प्रतिमाओं के साथ शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में मुख्य यजमान के रूप में खेतासराय थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह, खुटहन थानाध्यक्ष रामाश्रय राय एवं कस्बा इंचार्ज वरिष्ठ उप निरीक्षक अनिल कुमार पाठक शामिल रहे।

यह मंदिर जिले के निवर्तमान पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में स्थापित किया गया, जिनके सतत प्रयासों से यह धार्मिक स्थल आकार ले सका। कार्यक्रम में खेतासराय नगर के प्रबुद्ध नागरिकों सहित सैकड़ों श्रद्धालुओं की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

शोभायात्रा का शुभारंभ पुलिस चौकी परिसर से होकर थाना परिसर पहुंचा, जहां विद्वान पंडितों द्वारा आरती उतारी गई। इसके पश्चात यात्रा मुख्य चौराहा, पुरानी बाजार, संकट मोचन हनुमान मंदिर, गोला बाजार होते हुए पुनः नर्मदेश्वर शिव मंदिर परिसर में आकर सम्पन्न हुई।

मंदिर परिसर में पुलिस उपाधीक्षक अजित सिंह चौहान, थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह एवं खुटहन प्रभारी रामाश्रय राय की उपस्थिति में काशी से आए विद्वान पंडितों द्वारा हवन-पूजन कर विधिवत प्राण-प्रतिष्ठा कराई गई।

मंदिर की स्थापना में निवर्तमान पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ की भूमिका सराहनीय रही। उन्होंने इस ऐतिहासिक मंदिर को भव्य स्वरूप देने के लिए थाना स्टाफ एवं नगरवासियों को निरंतर प्रेरित किया।

इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अजय सिंह, भाजपा नेता जगदंबा प्रसाद पांडेय, धर्मरक्षक मनीष गुप्ता, सभासद सतीश यादव पिंकू, इलियास उर्फ मोनू, चेयरमैन वसीम अहमद, धर्मचंद्र गुप्ता, व्यापार मण्डल ने नगर अध्यक्ष संजय विश्वकर्मा, युवा व्यापार मण्डल महामंत्री गौरव मौर्य, अंजू बिन्द डॉ. चंद्रजीत मौर्य समेत आदि लोग उपस्थित रहे।

बॉक्स

विधि-विधान से स्थापना में सहयोग देने वाले पुलिसकर्मी

खेतासराय: पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव के निर्देशन में संपन्न हुए मंदिर लोकार्पण समारोह में कस्बा इंचार्ज उप निरीक्षक अनिल कुमार पाठक, वरिष्ठ उप निरीक्षक तारीख अंसारी, हेड कांस्टेबल संजय पांडेय, आशुतोष तिवारी, अंबिका यादव, राजकुमार यादव, देवी प्रसाद चौहान, संदीप सिंह, उप निरीक्षक कपिलदेव, नेहा यादव, प्रियंका प्रजापति, पूजा कुमारी, मंजू बाला सहित अन्य पुलिसकर्मियों का सराहनीय योगदान रहा।

बोतलबंद पानी ब्रांड्स पर लगे प्रतिबंध से जौनपुर में खुशी

0

यूपी में बोतलबंद पानी ब्रांड्स पर लगे प्रतिबंध से जौनपुर में खुशी की लहर, मिठाई बाटकर मनाई जीत।

जौनपुर : उत्तर प्रदेश में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए/एफएसएसएआई) द्वारा बोतलबंद पानी के 39 ब्रांड्स पर प्रतिबंध लगाए जाने की खबर ने जौनपुर की जनता में खुशी की लहर दौड़ा दी है। राज्य स्तर पर चलाए गए अभियान में नमूनों की जांच में ये ब्रांड्स पीने योग्य नहीं पाए गए थे, जिसके बाद इनकी निर्माण, सप्लाई और बिक्री पर रोक लगा दी गई।

इस फैसले को जौनपुर के निवासियों ने अपनी लंबे समय से चली आ रही लड़ाई की जीत माना है। अवैध और घटिया गुणवत्ता वाले आर.ओ./पैकेज्ड वाटर प्लांट्स के खिलाफ जौनपुर में पिछले कई महीनों से चल रहे जन-अभियान के संयोजक विकास तिवारी ने कहा, यह सिर्फ 39 ब्रांड्स का प्रतिबंध नहीं, बल्कि जनता की सेहत की जीत है। हमने अम्बेडकर तिराहा पर हजारों हस्ताक्षर एकत्र किए थे और उच्च अधिकारियों तक अपनी आवाज पहुचाई थी।एफएसडीए का यह कड़ा कदम हमारे प्रयासों का नतीजा है।

विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण समीक्षा बैठक संपन्न

0

जौनपुर:आयुक्त वाराणसी मंडल रोल प्रेक्षक श्री एस.राजलिंगम जी की अध्यक्षता में तथा जिलाधिकारी जिला निर्वाचन अधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के संबंध में समीक्षा बैठक संपन्न हुई। आयुक्त रोल प्रेक्षक के जनपद आगमन पर जिला निर्वाचन अधिकारी तथा राजनैतिक दल के प्रतिनिधिगण द्वारा पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्रम देकर स्वागत किया गया।

आयुक्त/रोल प्रेक्षक जी ने बताया कि मा0 भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के क्रम में ड्राफ्ट पब्लिकेशन हो चुका है, आलेख्य मतदाता सूची में जो भी त्रुटियां है उनपर दावे और आपत्तियां ली जा रही है, जिनकी मैपिंग अभी नहीं हो पाई है, सुनवाई के लिए नोटिस निर्गत की जा रही है तथा नियत तिथि पर सुनवाई हेतु बुलाया जा रहा है। जो लॉजिकल डिस्क्रिपेंसीज है उसको सही किया जा रहा है जिससे त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार हो सके। उन्होंने कहा कि प्राप्त दावे और आपत्तियों पर माननीय भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सत्यापन और नियमानुसार जांच के उपरांत ही अग्रेतर कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने राजनैतिक दलों से सहयोग की अपेक्षा की।

राजनैतिक दल के प्रतिनिधिगण द्वारा प्रेक्षक को अवगत कराया गया कि जिलाधिकारी जिला निर्वाचन अधिकारी के नेतृत्व में प्रशासन द्वारा एसआईआर के दौरान पूरा सहयोग किया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने प्रेक्षक जी को आश्वस्त कराया कि उनके दिये गये निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित कराया जायेगा।  

बैठक में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि के रूप में जिलाध्यक्ष सपा राकेश मौर्य, भाजपा से यादवेन्द्र प्रताप सिंह, उपाध्यक्ष कांग्रेस राकेश सिंह, सीपीआईएम से के.एस. रघुवंशी, सहित अन्य सम्मानित प्रतिनिधिगण रघुनाथ यादव, गुलाबचंद यादव, लालबहादुर पटेल, आरिफ हबीब, श्याम बहादुर यादव, विजय कुमार पटेल, पियूष गुप्ता, चन्द्रेज भारती, स्कंद कुमार पटेल, हीरालाल विश्वकर्मा, रवि यादव, जितेन्द्र यादव, जयप्रकाश पटेल, रामरतन, सुभष चन्द्र गौतम, विरेन्द्र कुमार, सहित मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, उपजिला निर्वाचन अधिकारी परमानंद झा, मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अम्बष्ट, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सौरभ कुमार, नगर मजिस्ट्रेट इन्द्र नन्दन सिंह, ईआरओ सहित अन्य उपस्थित रहे।

आयुष पाण्डेय का UGC नेट जेआरएफ में हुआ चयनित, क्षेत्र में खुशी की लहर

0
Oplus_131072

जौनपुर। प्रशस्य जेम्स के डायरेक्टर, ज्योतिष एवं रत्न विशेषज्ञ, समाजसेवी डॉ. संदीप पाण्डेय के भतीजे एवं प्रबंधक केपी पाण्डेय इंटर कॉलेज जफराबाद जौनपुर संजीव पाण्डेय के सुपुत्र आयुष पाण्डेय ने यूजीसी नेट परीक्षा में जेआरएफ के लिए 99.93 परसेंटाइल के साथ चयनित होकर पूरे परिवार का गौरव बढ़ाया है। आयुष वर्तमान समय में दिल्ली विश्वविद्यालय के हंसराज डिग्री कॉलेज के छात्र रहे हैं।

इन्होंने अपनी हाईस्कूल की पढ़ाई डॉ. रिजवी लर्नस एकेडमी जौनपुर से 9.2 सीजीपीए के साथ उत्तीर्ण की। तत्पश्चात केंद्रीय विद्यालय कंचनपुर वाराणसी से 92.6 प्रतिशत अंकों के साथ 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की। इसके बाद हंसराज कॉलेज (दिल्ली विश्वविद्यालय) से हिन्दी विषय में स्नातक किया और दिल्ली विश्वविद्यालय के हिन्दी विभाग से परास्नातक की उपाधि प्राप्त की। भविष्य में आज के इस माहौल में आयुष बहुत प्रशासनिक पदों की इच्छा न करते हुए अपने इस अध्ययन को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हिन्दी भाषा की उन्नति में लगाना अपना उद्देश्य समझते हैं।

JAUNPUR NEWS,लम्बे समय से चले आ रहे जमीनी विवाद का हुआ निस्तारण   

0
JAUNPUR NEWS,लम्बे समय से चले आ रहे जमीनी विवाद का हुआ निस्तारण   
JAUNPUR NEWS,लम्बे समय से चले आ रहे जमीनी विवाद का हुआ निस्तारण   

जौनपुर सुजानगंज पुलिस टीम द्वारा जमीनी विवाद के निस्तारण के क्रम में दो पक्षों के मध्य कई वर्षों से चले आ रहे जमीनी विवाद में सुलह समझौता के आधार पर विवाद का निस्तारण कराया गया- पुलिस अधीक्षक महोदय जौनपुर द्वारा चलाये जा रहे अभियान गाँव का झगड़ा गाँव में निपटाएं, कोर्ट कचहरी हम क्यों जाएं के क्रम में व अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आतिश कुमार सिंह व क्षेत्राधिकारी बदलापुर सुशील चन्द्र तिवारी के कुशल निर्देशन में व थानाध्यक्ष सुजानगंज मय पुलिस टीम के द्वारा चौपाल लगाकर गाँव के जमीनी विवाद के निस्तारण के क्रम में ग्राम हीरापुर में प्रथम पक्ष श्री बुद्ध नारायण मिश्र पुत्र स्व0 कमला प्रसाद मिश्र व अन्य तथा द्वितीय पक्ष के 1.सुभाष चन्द्र व 2.भोलानाथ पुत्रगण जमुना प्रसाद व अन्य निवासीगण ग्राम उमपुर थाना सुजानगंज जनपद जौनपुर के मध्य गाटा सँ 225/.077 हे0 में कई वर्षों से चले आ रहे विवाद, जिसमें मु0नं0 678/018  माननीय न्यायालय में चल रहा था तथा उक्त के सम्बन्ध में मारपीट के विवाद पर थाना स्थानीय पर भी मु0अ0सं0-138/2025 धारा 191(2), 352, 351(2) बीएनएस पंजीकृत है।

उक्त विवाद में सैकड़ों प्रार्थना पत्र व आईजीआरएस विगत वर्षों में पड़ चुके हैं लेकिन समाधान नहीं हो रहा था उक्त विवाद में थानाध्यक्ष सुजानगंज मय पुलिस टीम के मौके पर जाकर तथा दोनों पक्षों को मौके पर बुलाकर आपस में बातचीत करते हुये, रजामन्दी पूर्वक स्वेच्छा से बिना किसी जोर दबाव के बात चीत कर समक्ष गवाहन के सुलहनामा कराया गया व उभय पक्षों व गवाहान से शपथ पत्र पर हस्ताक्षर करवाया गया तथा भविष्य में विवाद न करने हेतु बताया गया तथा हिदायत किया गया कि मा0 न्यायालय में जाकर शपथ पत्र दाखिल कर मुकदमा वापस करा लें। गाँव के लोगों द्वारा, पुलिस द्वारा कई वर्षों के विवाद के निस्तारण पर भूरि भूरि प्रशंसा किया गया। पक्ष बुद्धनारायण मिश्र पुत्र स्व0 कमला प्रसाद मिश्र आदि निवासी ग्राम उमरपुर थाना सुजानगंज जनपद जौनपुर द्वितीय पक्ष .सुभाषचन्द्र व 2.भोलानाथ पुत्रगण जमुना प्रसाद व अन्य निवासी ग्राम उमपुर थाना सुजानगंज जनपद जौनपुर

jaunpur News,पूर्वांचल विश्वविद्यालय में AI मंथन का विस्तार

0
Oplus_131072

JAUNPUR NEWS : शिक्षक और अधिकारियों ने सीखी एआई की बारीकियां वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की कुलपति के निर्देशन में बुधवार को विश्वविद्यालय के विश्वेश्वरैया सभागार में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) विषय पर एक दिवसीय ‘हैंड्स-ऑन ट्रेनिंग’ सत्र का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम उत्तर प्रदेश की माननीय कुलाधिपति महोदया की प्रेरणा से लखनऊ में आयोजित ‘एआई मंथन 2026’ की सीख को विश्वविद्यालय स्तर पर लागू करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था।


कुलपति प्रो. वंदना सिंह के निर्देशन में इस कार्यशाला में विश्वविद्यालय के शैक्षणिक और प्रशासनिक कार्यों में आधुनिक तकनीक के समावेश पर बल दिया। कार्यक्रम की शुरुआत में इंजीनियरिंग संकाय के संकायाध्यक्ष प्रो. सौरभ पाल ने कार्यशाला की रूपरेखा प्रस्तुत की और बताया कि किस प्रकार एआई भविष्य की शिक्षा व्यवस्था का आधार बनने जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान विषय विशेषज्ञ डॉ. दिलीप यादव और डॉ. सुनील यादव ने प्रतिभागियों को एआई टूल्स के व्यावहारिक उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी और उनकी समस्याओं का समाधान किया।
इस अवसर पर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में विश्वविद्यालय की प्रवेश प्रक्रिया (Admission Process) को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने के लिए विकसित किए जा रहे ‘एआई चैटबॉट’ का प्रस्तुतीकरण किया गया। यह चैटबॉट इंजीनियरिंग संकाय के संकायाध्यक्ष और कंप्यूटर साइंस के विभागाध्यक्ष के कुशल मार्गदर्शन में तैयार किया जा रहा है, जिससे भविष्य में छात्र-छात्राओं को प्रवेश संबंधी जानकारी प्राप्त करने में सुगमता होगी।
कार्यशाला का संचालन डॉ. दिव्येंदु मिश्र और धन्यवाद ज्ञापन डॉ. विक्रांत भटेजा ने किया। इस गौरवमयी अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव केश लाल, परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद सिंह और वित्त अधिकारी आत्मधर प्रकाश द्विवेदी, प्रो. अविनाश पाथर्डिकर, प्रो. मनोज मिश्र, प्रो. अशोक श्रीवास्तव, प्रो. रजनीश भास्कर, प्रो. संतोष कुमार, प्रो. अजय प्रताप सिंह, डॉ. अमरेंद्र सिंह, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. चंदन सिंह, डॉ. अनुराग सिंह और डॉ. ज्ञानेंद्र पाल सहित विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के प्रोफेसर एवं शिक्षक गण उपस्थित रहे।

कायस्थ समाज के लिए समर्पित है कायस्थ महासभा

0

जौनपुर। बंगाल से शुरू हुआ कायस्थ महासभा 7235 भारत आज देश स्तर पर मजबूती से कार्य कर रहा हैं और राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में तेज़ी से पूरे देश में विस्तार हो रहा है उक्त विचार कायस्थ महासभा 7235 भारत के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष सत्य प्रकाश श्रीवास्तव एडवोकेट हाईकोर्ट मुंबई ने आज उत्तर प्रदेश के जौनपुर दौरे पर आए कायस्थ महासभा 7235 के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष एवं ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस जौनपुर के जिला अध्यक्ष डॉ उमाकांत श्रीवास्तव प्रिंसिपल साहब के उमरपुर आवास पर अपने स्वागत अभिनंदन समारोह में कहा कि कायस्थ समाज जौनपुर का नाम देश भर में चर्चा में रहता है और लोग आपसी एकजुटता का मिसाल देते है।

सत्य प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा है अभी महाराष्ट्र में प्रदेश कार्यसमिति बैठक मुंबई में हुआ था जिसमें कायस्थ समाज ने भारी संख्या में शामिल हो कर कायस्थ महासभा 7235 से जुड़कर संगठन को मजबूत बनाए बैठक में सांसद संजय निरुपम जी सहित अनेक जनप्रतिनिधि मंत्री अधिकारी ने मार्गदर्शन दिया और मुंबई में भगवान चित्रगुप्त जी मंदिर निर्माण हेतु साथ देने का वादा किया। और कहा कि कायस्थ समाज ने देश के आजादी से लेकर आज तक राष्ट्रहित में कार्य कर रहा है और करता रहेगा।

कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव साधु ने कहा कि कायस्थ महासभा 7235 भारत संगठन कायस्थ समाज को जोड़ने एवं जागरूक करने का कार्य करता है और जौनपुर में एक नई पीढ़ी युवाओं की फौज खड़ी हो गई हैं 

उत्तर प्रदेश अध्यक्ष दिनेश चन्द श्रीवास्तव दीनू जी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कायस्थ महासभा 7235 संगठन मजबूत किया जा रहा है शीघ्र ही लखनऊ में एक प्रदेश कार्यसमिति बैठक एवं कायस्थ सम्मलेन आयोजित किया जाएगा जिसमें पूरे उत्तर प्रदेश के कायस्थ समाज के लोग शामिल होंगे और कहा कि शीघ्र ही लखनऊ में एक प्रदेश कार्यालय खोला जाएगा। सम्मान समारोह की अध्यक्षता वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष कायस्थ महासभा एवं जिला अध्यक्ष ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस जौनपुर डॉ उमाकांत श्रीवास्तव प्रिंसिपल ने किया संचालन कायस्थ महासभा 7235 जौनपुर के जिला अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव एडवोकेट ने किया।

सम्मान समारोह में कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता विश्व प्रकाश श्रीवास्तव दीपक पत्रकार पी टी आई, मेडिकल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संजय श्रीवास्तव,अखिल भारतीय चित्रांश महासभा के जिला अध्यक्ष दयाल सरन श्रीवास्तव,कायस्थ संघ अंतर्राष्ट्रीय के जिला अध्यक्ष अजय वर्मा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संतोष श्रीवास्तव सोनू ,राष्ट्रीय नेता उमेश श्रीवास्तव,अखिलेश श्रीवास्तव डॉ सुधीर श्रीवास्तव, डॉ मिथलेश श्रीवास्तव,अमर श्रीवास्तव अनीश श्रीवास्तव अनिल श्रीवास्तव आर्यन श्रीवास्तव मनीष श्रीवास्तव एडवोकेट आदि मौजूद रहे।

गूजरताल में स्कूली बच्चों ने किया पक्षियों का दीदार,वेटलैंड संरक्षण का मिला संदेश

0
गूजरताल में स्कूली बच्चों ने किया पक्षियों का दीदार,वेटलैंड संरक्षण का मिला संदेश
गूजरताल में स्कूली बच्चों ने किया पक्षियों का दीदार,वेटलैंड संरक्षण का मिला संदेश

वेटलैंड और पक्षी संरक्षण से ही सुरक्षित रहेगा भविष्य :डॉ. रवि कुमार सिंह

खेतासराय (जौनपुर) विश्व वेटलैंड दिवस के अवसर पर सोमवार को वन विभाग की ओर से खुदौली स्थित वन पार्क में अंतर्राष्ट्रीय वेटलैंड एवं बर्ड फेस्टिवल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान गूजरताल क्षेत्र में स्कूली बच्चों को विभिन्न प्रजातियों के पक्षियों का दीदार कराया गया। विशेषज्ञों ने बच्चों को पक्षियों की पहचान, उनके आवास और संरक्षण के महत्व की जानकारी दी।

कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों में पर्यावरण संरक्षण, आर्द्रभूमि (वेटलैंड) और पक्षी संरक्षण के प्रति जागरूकता पैदा करना रहा। इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने पेंटिंग, निबंध, क्ले और मॉडल प्रतियोगिताओं के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, जल संचयन और जैव विविधता संरक्षण का संदेश दिया।

कस्बा स्थित अरिहंत इण्टर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। चित्रकला प्रतियोगिता में दिव्यांशी जैन ने प्रथम, साली भद्र ने द्वितीय और मोहम्मद इब्राहिम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निबंध प्रतियोगिता में कनक विश्वकर्मा, शिवांगी और कृति चौधरी को क्रमशः स्थान मिला। क्ले प्रतियोगिता एवं मॉडल प्रतियोगिता में देवांशी को विजेता घोषित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वन संरक्षक वाराणसी वृत्त (सीएफ) डॉ. रवि कुमार सिंह ने विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए। उन्होंने कहा कि वेटलैंड और तालाब हमारे जीवन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। आज हम प्रकृति से दूर होते जा रहे हैं, ऐसे में समय रहते सचेत होने की आवश्यकता है। पक्षियों का कलरव और स्वच्छ ऑक्सीजन प्रकृति की अमूल्य देन है।
उन्होंने बताया कि 2 फरवरी को ईरान में वेटलैंड संरक्षण को लेकर एक अंतरराष्ट्रीय संधि हुई थी, जिसके तहत प्रत्येक देश अपने वेटलैंड की रक्षा करेगा।

भारत इस दिशा में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। देश में कुल 98 वेटलैंड घोषित हैं, जिनमें 11 उत्तर प्रदेश में हैं। तमिलनाडु देश का पहला राज्य है, जहां 20 वेटलैंड घोषित किए गए हैं। हमें प्रयास करना चाहिए कि उत्तर प्रदेश भी इस क्षेत्र में अग्रणी बने। कार्यक्रम की अध्यक्षता डीएफओ प्रोमिला ने की। इस दौरान आरएफओ जौनपुर शालिनी चौरसिया, एसडीओ शाहगंज सरफराज अहमद, एसडीओ जौनपुर हरिओम श्रीवास्तव, रंजना सिंह सहित अन्य वन अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन आरएफओ बदलापुर सुशील ने किया। अंत में रेंजर शाहगंज राकेश ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

बॉक्स

गुजरताल के संरक्षण एवं विकास को ध्यान में रखते हुए आने वाले समय में कई आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे। इस क्षेत्र में पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के साथ-साथ पर्यटकों की सुविधाओं के लिए वाचिंग टावर, मोटर बोट, पर्यटक हट तथा अन्य आधारभूत संरचनाओं का विकास किया जाएगा। इन सुविधाओं से झील की प्राकृतिक सुंदरता को सुरक्षित रखते हुए वन्य जीवों और पक्षियों के अवलोकन में सहायता मिलेगी, जिससे यह क्षेत्र पर्यटकों के लिए अधिक आकर्षक बन सकेगा।

डॉ. रवि कुमार सिंह
वन संरक्षक वाराणसी वृत्त (सीएफ)