Home Blog Page 101

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 की तैयारियाँ शुरू,JAUNPUR NEWS

0
JAUNPUR NEWS अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 की तैयारियाँ शुरू
JAUNPUR NEWS अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 की तैयारियाँ शुरू

JAUNPUR NEWS Preparations begin for International Yoga Day 2025

International Yoga Day 2025 JAUNPUR जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 के अवसर पर भव्य और व्यापक स्तर पर तैयारियाँ आरंभ हो चुकी हैं। मा. कुलाधिपति एवं श्री राज्यपाल, उत्तर प्रदेश की प्रेरणा से विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, योग दिवस से संबंधित विविध गतिविधियों की श्रृंखला 1 जून से प्रारंभ होकर 21 जून तक चलेगी। इन आयोजनों का उद्देश्य विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं आमजन में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करना है।


कुलपति प्रो. वंदना सिंह के मार्गदर्शन में तैयार की गई इस आयोजन श्रृंखला की रूपरेखा अत्यंत व्यापक और जनहितकारी है। 1 जून से शुरू होने वाले कार्यक्रमों में चंदन वाटिका की स्थापना, सामूहिक योग अभ्यास, योग पर संगोष्ठियाँ, योग मैराथन, योग वाटिका, योग प्रदर्शनी का आयोजन, योग साहित्य पर पुस्तक प्रकाशन, सामूहिक सूर्य नमस्कार तथा विद्यार्थियों, शिक्षको, कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों के लिए सात दिवसीय निःशुल्क योग शिविर का आयोजन 5-11 जून, 2025 से किया जा रहा है, जिसमे आर्ट ऑफ़ लिविंग, बंगलुरु के प्रशिक्षित योग आचार्य द्वारा योगाभ्यास एवं ध्यान का प्रशिक्षण दिया जायेगा। इस शिविर के प्रथम दिन मेडिकल कॉलेज जौनपुर की टीम द्वारा समस्त प्रतिभागियों का आवश्यक मूलभूत निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया जायेगा।


छात्र कल्याण अधिष्ठाता एवं योग दिवस के संयोजक प्रो. प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम “एक पृथ्वी – एक स्वास्थ्य के लिए योग” निर्धारित की गई है। साथ ही, इस वर्ष योग दिवस की 10वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में विश्वविद्यालय द्वारा 10 विशिष्ट कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की जाएगी।सभी कार्यक्रमों के सुचारु संचालन हेतु कुलपति द्वारा प्रो. मनोज मिश्र, प्रो. राजकुमार, प्रो. गिरिधर मिश्र, डॉ. राज बहादुर यादव (समन्वयक, राष्ट्रीय सेवा योजना), डॉ. मनोज कुमार पांडेय, डॉ. जान्हवी श्रीवास्तव, डॉ. दिग्विजय सिंह राठौर एवं योग प्रशिक्षक जय सिंह को नोडल अधिकारी नामित किया गया है।


इन समस्त आयोजनों का मुख्य आकर्षण 21 जून को आयोजित होने वाला “अंतरराष्ट्रीय योग दिवस” समारोह होगा, जिसके अंतर्गत विश्वविद्यालय परिसर में एक भव्य योग शिविर आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राएं, शिक्षकगण, कर्मचारी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक भाग लेंगे। उत्तर प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों तथा सम्बद्ध महाविद्यालयों में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सुबह सात बजे एक साथ ‘सूर्य नमस्कार योग मुद्रा’ कार्यक्रम आयोजित करते हुए विश्व कीर्तिमान स्थापित किया जाना है।विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी सम्बद्ध महाविद्यालयों को निर्देशित किया है कि वे भी उक्त 10 कार्यक्रमों को अपने-अपने परिसर में आयोजित करें तथा कार्यक्रम की विस्तृत रिपोर्ट व जिओ-टैग फ़ोटो विश्वविद्यालय को उपलब्ध कराएं।

स्वपवित्तपोषित शिक्षक संघ ने वित्त अधिकारी को दिया ज्ञापन

0
स्वपवित्तपोषित शिक्षक संघ ने वित्त अधिकारी को दिया ज्ञापन
स्वपवित्तपोषित शिक्षक संघ ने वित्त अधिकारी को दिया ज्ञापन

स्वपवित्तपोषित शिक्षक संघ ने कुलपति वित्त अधिकारी को दिया ज्ञापन

प्राचार्य शिक्षकों का डाटा समर्थ पोर्टल पर अपलोड करने का जोर

परीक्षकों के मूल्यांकन प्राश्रमिक भुगतान करने की मांग

जौनपुर । वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में उत्तर प्रदेश स्ववित्रपोषित महाविद्यालय शिक्षक एशोसियेशन के पदाधिकारियो ने कुलपति वित्त अधिकारी को ज्ञापन दिया, जिसमे शिक्षकों प्राचार्यो का डाटा समर्थ पोर्टल पर अपलोड करने की मांग की। वही मूल्यांकन के बाकी पराश्रमिक भुगतान करने की मांग की। इसके अलावा स्ववित्रपोषित शिक्षकों को भी पीएचडी शोध निदेशक बनाए जाने के संबंध में जोर दिया।

बता दे की उत्तर प्रदेश स्ववित्रपोषित महाविद्यालय शिक्षक एशोसियेशन के अध्यक्ष डॉ. प्रभाकर सिंह ,महामंत्री डॉ निलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में दो दर्जनो शिक्षक पदाधिकारी पूर्वांचल विश्वविद्यालय पहुंचे। कुलपति और वित्त अधिकारी को ज्ञापन दिया। जिसमें शिक्षकों ने मांग किया कि विषम सेमेस्टर 2025 की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन का प्रारंश्रिक अभी तक भुगतान नहीं किया गया। जिससे हजारों शिक्षकों का प्रारिश्रमि भुगतान न होने से उन्हे समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इस दौरान शिक्षकों ने वित्त अधिकारी संतोष कुमार शर्मा को ज्ञापन दिया, उङाका दल के वाह के भुगतान को बढ़ाने की मांग की। वित्त अधिकारी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बैंक की जिम्मेदारों से बात किया और शिक्षकों के भुगतान एक हफ्ते के अंदर किए जाने का निर्देश दिया। जिससे शिक्षक को राहत मिली।

इसके बाद शिक्षक नेताओं ने कुलपति को ज्ञापन दिया ।जिसमें सेल्फ फाईनेन्स शिक्षकों को भी पीएचडी में शोध निर्देशक बनने की मांग की ,कहां की शोध निर्देशक बनने में भेदभाव ना करें , जबकि यह सामान योग्यता वेतन सेवा शर्तों पर शिक्षक सेवा दे रहे हैं तो उनके उन्हें शोध निरीक्षक क्यों नहीं बनाया जा रहा है। यह भेदभाव पूर्ण हो या कई सवाल खड़े करते हैं। सभी महाविद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षकों का डाटा समर्थ पोर्टल पर अपलोड किया जाए और उन्हें एक यूनिक आईडी भी दी जाए ,इस बारे मे संपूर्ण जानकारी ऑनलाइन हो सके और मूल्यांकन एवं अन्य कार्य के लिए बार-बार शिक्षकों को अनुमोदन विस्तारण सैलरी स्टेटमेंट आदि ना देना पड़े ।उन्हें एक क्लिक में सारी जानकारी विश्वविद्यालय को मिल जाए जिससे शिक्षकों को बार-बार समस्याओं का सामना न करना पड़े। मौके पर डॉ अमित कुमार सिंह, डॉ राजेश श्रीवास्तव, डॉ सलीम खान, डॉ संजीव सिंह, डॉ रविंद्र त्रिपाठी, डॉ सतीश चंद दुबे, डॉ सीमा सिंह ,डॉ संतोष सिंह, डा इंद्र सिंह, डॉ पिंटू गुप्ता, डॉ निजामुद्दीन ,डॉ पूजा उपाध्याय डॉ चंदन सिंह डॉ शशिकांत डॉ श्रद्धा दुबे मौजूद रही।

JAUNPUR NEWS मछलीशहर ब्लाक का डीएम ने किया निरीक्षण    

0
JAUNPUR NEWS मछलीशहर ब्लाक का डीएम ने किया निरीक्षण    
JAUNPUR NEWS मछलीशहर ब्लाक का डीएम ने किया निरीक्षण    

JAUNPUR NEWS जौनपुर: जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र के द्वारा गुरुवार को खण्ड विकास कार्यालय मछलीशहर का औचक निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी द्वारा विकासखंड में नीति आयोग द्वारा निर्धारित संकेतकों और संबंधित विभाग जैसे कृषि विभाग बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, शिक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग के संबंध में बैठक की गई।बैठक में उन्होंने निर्देश दिया कि जिन जिन इंडीकेटरों में प्रगति कम है उनमें अपेक्षित सुधार लाया जाए। जिलाधिकारी के द्वारा विकासखंड मछलीशहर के अंतर्गत ताजुद्दीनपुर गांव में जल जीवन मिशन के कार्यों का निरीक्षण भी किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि पानी का टंकी का निर्माण पूरा हो गया है, पंप चालू हालत में है। जिलाधिकारी के द्वारा निर्देशित किया गया कि कनेक्शन की संख्या और अधिक बढ़ाते हुए अधिक संख्या में लोगों को पेयजल योजना का लाभ दिलाया जाए।निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सौरभ कुमार, खंड विकास अधिकारी सचिन भारती, जिला कृषि अधिकारी विनय कुमार सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।

JAUNPUR:मासूम से रेप,26 दिन कोर्ट 25 साल की जेल 

0
JAUNPUR:मासूम से रेप,26 दिन की कोर्ट 25 साल की जेल 
jaunpur crime news

Jaunpur court’s big decision in the case of rape of a minor, accused Khurshid Alam sentenced to 25 years of imprisonment

JAUNPUR CRIME NEWS ; जौनपुर की कोर्ट ने आज एक ऐतिहासिक फैसला सुनाया है नाबालिग़ से दुष्कर्म के दोषी को महज 26 दिन में 25 साल की सजा और 50 हजार रुपये  का जुर्माना लगाया है, भारतीय न्याय संहिता का नया कानून बनने के बाद जनपद जौनपुर के अपर सत्र न्यायाधीश उमेश कुमार दृतीय ने 6 साल  की बच्ची से रेप के मामले में खुर्शीद आलम नानक आरोपी को 25 वर्ष की सजा सुनाई है। 27 अप्रैल 2025 को जाफराबाद ताडतला मोहल्ले में घर से बाहर खेल रही थी  लड़की ।

JAUNPUR:मासूम से रेप,26 दिन कोर्ट 25 साल की जेल 

प्राप्त जानकारी के मुताविक पॉक्सो एक्ट में 25 साल की सजा, चार्ज बनने के 26 दिनों में सुनाई सजा, 6 साल की बच्ची से किया था रेप, BNS का नया कानून बनाने के बाद यूपी में  सबसे कम समय  में सजा सुनाई अपर सत्र न्यायाधीश उमेश कुमार द्वितीय ने 6 साल की बच्ची से रेप के मामले में 25 साल की सजा सुनाई है. चार्ज बनने के 26 दिनों में कोर्ट ने सजा सुनाई है. कोर्ट ने दोषी करार देते हुए 50 हज़ार रुपये का जुर्माना भी लगाया है. घटना के कुल एक माह दो दिन में पत्रावली पर संज्ञान लेने के 1 महीने में अपर सत्र न्यायाधीश उमेश कुमार द्वितीय ने सुनाया फैसला है.

आप को बता दे कि 27 अप्रैल 2025 को जफराबाद क्षेत्र स्थित शिव मंदिर के बाहर खेल रही छ:वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना हुई थी. परिजनों ने  इसकी शिकायत थाने पर तहरीर दी थी. पुलिस ने इस मामले में खुर्शीद आलम उर्फ मोहम्मद हमजा को हिरासत में लिया था. जफराबाद पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए मात्र 24 घंटे के अंदर ही विवेचना पूरी कर न्यायालय में पेश कर दिया था l

घटना की जानकारी देते हुये बताया अभियोजन पक्ष के वकील राजेश उपाध्याय ने बताया कि  29 अप्रैल को चार्जशीट कोर्ट द्वारा संज्ञान में ली गयी. 3 मई को इस मामले में चार्ज बन गया. चार्ज बनने के 26 दिन के अंदर इस मामले में कोर्ट द्वारा आरोपी को सजा सुनाई गयी है. इसके अलवा कोर्ट ने इस मामले में 50 हज़ार रुपये का जुर्माना लगाया है.थाना जफराबाद पर पंजीकृत मु0अ0सं0-81/2025 धारा-65(2) बीएनएस व 5एम/6  पाक्सो एक्ट के आरोपी अभियुक्त 1.खुर्शीद आलम उर्फ मोहम्मद हमजा पुत्र हमीदउल्ला अंसारी निवासी सैयद अलीपुर थाना जफराबाद जनपद जौनपुर को आरोपित धारा उपरोक्त में 25 वर्ष के कठोर कारावास व मु0 50,000/- रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।@TAFTISHOFCRIME

JAUNPUR NEWS:विकास खण्ड खुटहन के सुपर प्रधान

0
https://taftishofcrime.in/jaunpur-news-31/
https://taftishofcrime.in/jaunpur-news-31/

JAUNPUR NEWS जौनपुर :आजाद से अब तक जो रास्ते कयी कारणों से नहीं बन सके थे उन रास्तों को बनाया गया गांव के प्रायमरी विद्यालय से पूर्व तरफ अहिरखेतार जाने का रास्ता राम उदय के घर से अरुण उपाध्याय के घर तक न बन सका था जिससे स्कूल जाने वाले बच्चों को आजादी से आज तक परेशानियों से होकर गुजरना पड़ता था बरसात के मौसम में पानी से डूबा रहता था पर कयी ग्राम प्रधान हुए लम्बे चौड़े वादे भी किए पर कोई बनाने की हिम्मत न जुटा सके वर्तमान प्रधान पुत्र सुनील यादव द्वारा सभी से वार्तालाप कर दो बड़े पुरवे को मार्ग से जोड़ने का सराहनीय काम किया गया i

अब बच्चे बरसात के मौसम में आसानी से विद्यालय पहुंच जायेंगे बरसात के मौसम में अहिरखेतार पुरवे में पानी को लेकर आए दिन विवाद होता रहता था पानी ढेसूर ताल में निकासी के लिए पक्की नाली का निर्माण कराया महमदपुर जाने के लिए बाईपास कच्चा रास्ता पटाया गया व उसी मार्ग से ढेसूर ताल जाने के लिए रास्ता बनाया गया सारदा सहायक से निकली माइनर पर रास्ता बनाया गया इससे लोगों को आने जाने में सुगमता होगी हरिजन बस्ती में सीसी रोड़ व नाली का निर्माण कराया गया हर घर शौचालय बनवाने के साथ सामुदायिक शौचालय का पंचायत भवन के पास निर्माण कराया गांव ग्राम प्रधान विद्या देवी बताती है हमारे कार्य का सारा‌ श्रेय विडियो गौरवेंद्र सिंह को जाता है उन्हीं के प्रयास से मैं कठिन कामों को पूरा कर सकी

महिला सशक्तिकरण पर संगोष्ठी का हुआ आयोजन

0
महिला सशक्तिकरण पर संगोष्ठी का हुआ आयोजन
महिला सशक्तिकरण पर संगोष्ठी का हुआ आयोजन

उत्कृष्ट कार्य के लिए समूह की दर्जन भर महिलाओं को प्रशस्ति-पत्र देकर किया गया सम्मानित

खेतासराय (जौनपुर) विकास खण्ड शाहगंज सोंधी के सभागार में गुरुवार को ब्लॉक मिशन प्रबन्धन इकाई शाहगंज सोंधी के तत्वाधान में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें समूह की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए बल दिया गया है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे खण्ड विकास अधिकारी पीयूष त्रिपाठी ने कहा कि शासन की मंशा है महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना तथा रोजगार की मुख्य धारा से जोड़ना है, विकसित देश में महिलाएं आत्मनिर्भर है किसी भी राष्ट्र को विकसित बनाने में मातृ-शक्ति का अहम योगदान होता है। यदि महिलाएं रोजगार से जुड़ी है तो देश की अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलाता है। आजीविका मिशन स्व रोजगार का सबसे बड़ा माध्यम है। जिसमे सरकार रोजगार के लिए समूह को ऋण कम ब्याज की दर पर मुहैया करवाती है जिससे रोजगार का सृजन हो सके। जिससे महिलाएं स्व रोजगार करके आत्म निर्भर हो सके।

कार्यक्रम में सबरहद गाँव निवासी रुक्मणि समूह सखी, जैगहाँ निवासी ज्योति ज्वाला, इटौरी गाँव निवासी बैंक सखी रेशम प्रजापति, खेतासराय निवासी बैंक सखी गीता बिंद, आर्यनगर कला गाँव निवासी समूह सखी चित्रकला, ताखा पश्चिम गाँव की समूह सखी सुमन को प्रशस्ति-पत्र देकर प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम का संचालन कमलाकांत मौर्य ने किया। इस अवसर पर एडीओ पंचायत संजय यादव, एडीओ आइएसबी प्रमोद सिंह, नरेंद्र गौतम, ज्योति ज्वाला, विजय कुमार यादव, सचिव विनोद यादव, शेखर यादव समेत आदि लोग उपस्थित रहे। आयोजक ब्लॉक मिशन प्रबन्धक संदीप द्विवेदी ने आगंतुकों के प्रति आभार प्रकट किया।

JAUNPUR:2025 परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्रा हुए सम्मानित 

0
JAUNPUR परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मान 
JAUNPUR परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मान 

Students who performed excellently in the examinations were honoured ,JAUNPUR

JAUNPUR NEWS जौनपुर :हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले  छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मान हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभावान छात्र-छात्राओं के सम्मान में कार्यक्रम कलेक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह में आयोजित किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। जिलाधिकारी ने सभी मेधावी छात्रों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि यह बच्चे आने वाले विकसित भारत के कर्णधार है। कहा कि इन मेधावी छात्रों के माता-पिता ने बड़े ही पुण्य कार्य किए होंगे जो इन्हें आज यह सम्मान प्राप्त हो रहा है। जिलाधिकारी ने कहा कि शिक्षा से कैसे शीर्ष स्थान पर पहुंचा जा सकता है, इसके लिए मुख्य विकास अधिकारी उदाहरण स्वरूप है। शिक्षा के माध्यम से सब कुछ प्राप्त किया जा सकता है। जिलाधिकारी ने कहा कि ज्ञान और हुनर कभी खराब नहीं जाते। शिक्षा और हुनर व्यक्तित्व के विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। बच्चों से कहा कि लक्ष्य बनाकर कार्य करें। इसके साथ ही उन्होंने सभी बच्चों को सुझाव दिया कि अंकों के आधार पर कभी अपने भीतर अहंकार न पाले। भगवान के प्रति हमेशा नतमस्तक रहे।

जिलाधिकारी ने अपने अनुभव को साझा करते हुए कहा कि बदलते परिवेश में चुनौतियां भी बढ़ रही हैं, भारत में सभी परीक्षाओं में बिना प्रवेश परीक्षा के कालेज में प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। माननीय मुख्यमंत्री जी के द्वारा नकल विहीन परीक्षा संपन्न कराई जा रही है। उन्होंने सभी बच्चों से कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ स्वास्थ्य पर भी विशेष ध्यान दें क्योंकि स्वस्थ मन में ही स्वस्थ मस्तिष्क का वास होता है। जिलाधिकारी ने बच्चों से कहा कि अपने विषय पर विशेषज्ञता हासिल करें, इसके साथ ही अपने भीतर साहित्यिक अभिरुचि उत्पन्न करें। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी बच्चे अपने भीतर राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना जागृत करें।मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाडिया ने अपने अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि खुद को इतना मजबूत करें कि विषम परिस्थितियों का सामना करने के लिए हमेशा तैयार रहें। उन्होंने कहा कि बच्चों को देखकर अपना बचपन याद आ रहा है, सभी बच्चों से कहा कि मेहनत करो फल की चिंता मत करो क्योंकि मेहनत कभी बेकार नहीं जाती।

 जौनपुर के डीएम ने अवैध कट बंद करने के निर्देश दिए है 

0
 जौनपुर के डीएम ने अवैध कट बंद करने के निर्देश दिए है 
 जौनपुर के डीएम ने अवैध कट बंद करने के निर्देश दिए है 

 जौनपुर के डीएम Jaunpur DM has given instructions to stop illegal cuts

जौनपुर 28 मई :अवैध खनन रोकने के लिए जौनपुर के डीएम डॉ0 दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न । जिलाधिकारी ने जनपद के राष्ट्रीय राजमार्गों पर किए गए सुरक्षात्मक तथा सुधारात्मक कार्यवाही के संदर्भ में जानकारी ली तथा बदलापुर में अवैध कट को बंद किए जाने के संबंध में अब तक किए गए कार्यों की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि अन्य जगहों पर भी जहां-जहां भी अवैध कट हैं, शीघ्र बंद किए जाएं। चिन्हित लगभग 24 ब्लैक स्पॉट्स तथा एनएच 31 तथा एनएच भदोही पर सड़क सुरक्षा को लेकर किए गए कार्यों की समीक्षा की। अतिक्रमण खत्म करने हेतु किये जा रहे कार्यों के संदर्भ में भी जानकारी ली तथा निर्देशित किया कि अतिक्रमण हटाने को लेकर टीम गठित कर कार्य किया जाए।


इसके साथ ही जिलाधिकारी ने अवैध खनन तथा इसके परिवहन को रोकने के लिए टास्क फोर्स के गठन की भी समीक्षा करते हुए ओवरलोडिंग कर मिट्टी ढोने वाले वाहनों पर कार्यवाही करने, ईंट भट्टों में मिट्टी के अवैध संग्रहण पर जुर्माना लगाने के निर्देश के साथ ही अवैध खनन पर चालान करने तथा जिस गाटे का अनुमोदन नहीं है, वहां से अवैध तरीके से खनन करने पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि भट्ठों पर कार्य करने वाले श्रमिकों का पंजीकरण ई-श्रम पोर्टल पर अवश्य होना चाहिए, संबंधित अधिकारी यह सुनिश्चित करें इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाडिया, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सौरभ कुमार, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 राम अक्षयवर चौहान, मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अंबष्ट, नगर मजिस्ट्रेट इंद्र नंदन सिंह, उपजिलाधिकारी, ईंट भट्टा संचालक सहित सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

 JAUNPUR: अनुज यादव हत्याकांड में लड़की के पिता गिरफ्तार 

0
Oplus_131072

arrested including the girl’s father in Anuj Yadav murder case IN jaunpur

JAUNPUR CRIME NEWS जौनपुर : छात्र अनुज यादव मर्डर केस में 12 घंटे के अंदर पुलिस ने हत्यारे को पकड़ने में कामयाब हासिल की है आज सिकरारा थाना क्षेत्र के समाधगंज बाजार के पास अनुज यादव पुत्र भोला यादव निवासी जमालपुर थाना मछलीशहर  को उसी के गांव के मनोज यादव नामक व्यक्ति द्वारा चाकू मारकर हत्या कर दी गयी थी, सूचना पर तत्काल थाना पुलिस व वरिष्ठ पुलिस अधिकारियो द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण किया गया तथा शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया। मृतक के परिजन के तहरीर पर मनोज यादव के विरुध्द हत्या की धाराओ में अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु तीन  टीमो का गठन किया गया था पुलिस टीम की संयुक्त प्रयास से आज  मनोज यादव की गिरफ्तारी की गयी। अभियुक्त से पुछताछ की गयी तो उसके द्वारा बताया गया कि मृतक का उसकी पुत्री के साथ मिलना-जुलना तथा सम्बन्ध थे, इसी कारण गुस्से मे आकर मेरे द्वारा यह घटना कारित की गयी। गिरफ्तार अभियुक्त के पास से घटना मे प्रयुक्त आलाकत्ल चाकू तथा मोटरसायकिल  बरामद हुआ है ।

JAUNPUR:लालजी के परिवार की सहायता हेतु 4 सदस्यीय समिति का गठन

0
JAUNPURलालजी के परिवार की सहायता हेतु 4 सदस्यीय समिति का गठन
JAUNPUR:लालजी के परिवार की सहायता हेतु 4 सदस्यीय समिति का गठन

A 4-member committee was formed to help Lalji’s family,JAUNPUR NEWS

JAUNPUR NEWS HINDI जनपद जौनपुर के थाना जफराबाद अंतर्गत सा. मौ. मोहम्मदपुर कांध गांव में गत 25 मई 2025 को नेवादा हाईवे के पास निजी दुकान में लालजी गौतम, गुड्डू गौतम और यादवीर की मृत्यु से सम्बन्धित मार्मिक और संवेदनशील प्रकरण के सन्दर्भ में जिलाधिकारी ने अवगत कराया है कि पुलिस प्रशासन के द्वारा तत्काल मुकदमा पंजीकृत कर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है। स्व0 गुड्डू की पत्नी सरिता ने जिलाधिकारी से मिलकर अपने परिवार की सुरक्षा तथा अपराधियों की गिरफ्तारी आदि की मांग की, जिसपर जिलाधिकारी ने उन्हें सांत्वना देते हुए कहा कि शासन की योजनाओं से बच्चों को लाभान्वित किया जायेगा, जिससे उनकी शिक्षा प्रभावित न हो तथा परिवारजन को पेंशन आदि का लाभ भी दिया जायेगा।
             

जिलाधिकारी ने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि यह घटना बहुत ही मार्मिक है। इस कठिन घड़ी में जिला प्रशासन तथा पुलिस प्रशासन पीड़ित परिवार के प्रति संवेदनशील है तथा कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है, अपराधियों पर सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी। जिलाधिकारी डा. दिनेश चन्द्र तथा पुलिस अधीक्षक डा. कौस्तुभ द्वारा लगातार घटनाक्रम पर नजर रखी जा रही है। जिलाधिकारी ने बताया कि मृतक के नाबालिक बच्चों को भारत सरकार की महिला एवं बाल विकास विभाग के मिशन वात्सल योजना के तहत स्पॉन्सरशिप योजना से आच्छादित किया जाएगा, जिसमें प्रत्येक बच्चे को रु0 4000 महीना, 18 वर्ष की आयु पूर्ण होने तक दिया जाएगा। महिला कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा दोनों विधवा महिलाओं को निराश्रित महिला पेंशन से आच्छादित किया जाएगा, जिसमें प्रत्येक महीने रु0 1000 मिलेगा तथा समाज कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के तहत दोनों परिवारों को रुपए 30-30 हजार आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी, साथ ही उन्हें श्रम विभाग के अन्तर्गत संचालित योजनाओं का लाभ भी दिया जाएगा।


जिलाधिकारी के द्वारा एक चार सदस्यीय कमेटी गठित की गई है जिसमे बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी और सहायक श्रम आयुक्त सदस्य होंगे, जिनके द्वारा मृतक के घर पर जाकर उन्हें शासन की योजनाओं से लाभान्वित किये जाने हेतु उनकी पात्रता के सम्बन्ध में सत्यापन करते हुए उन्हें राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना, पेंशन, शिक्षा आदि से सम्बन्धित योजनाओं का लाभ प्रदान करने हेतु अग्रेतर कार्यवाही सुनिश्चित किया जाएगा।