Home Blog Page 104

डॉ. आलोक गुप्ता को भूटान में मिला ‘बेस्ट अकादेमी अवार्ड’

0
JAUNPUR NEWS संविधान और साझी विरासत पर बैठक संपन्न

JAUNOUR NEWS जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के प्रबंध अध्ययन संकाय के वित्तीय अध्ययन विभागाध्यक्ष डॉ. आलोक गुप्ता को भूटान में आयोजित अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में ‘बेस्ट अकादेमी अवार्ड’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें 10-13 मई 2025 के बीच रॉयल यूनिवर्सिटी ऑफ भूटान के नार्बुलिंग रिग्टर कॉलेज, पारो में आयोजित सम्मेलन में प्रदान किया गया।
डॉ. गुप्ता को यह सम्मान कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के क्षेत्र में उनके विशिष्ट योगदान एवं “ रोल आफ एआई एंड सोशल मीडिया इन सोशल ट्रांसफारमेशन” विषय पर प्रस्तुत शोधपत्र के लिए दिया गया। संगोष्ठी में वे “सतत और न्यायसंगत भविष्य की ओर: विज्ञान, प्रौद्योगिकी, राजनीति एवं अर्थशास्त्र की भूमिका” विषयक तकनीकी सत्र के अध्यक्ष भी रहे। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न देशों के शिक्षकों एवं शोधकर्ताओं को संबोधित करते हुए कृत्रिम बुद्धिमत्ता की सामाजिक परिवर्तन में भूमिका और इसके नए शोध क्षेत्रों पर प्रकाश डाला।
डॉ. गुप्ता ने एआई के बढ़ते प्रभाव, संभावनाओं एवं चुनौतियों पर बल देते हुए इसे अनुसंधान और नवाचार का नया मंच बताया। उनके इस सम्मान पर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने उन्हें बधाई दी।

इसके अतिरिक्त जय नारायण मिश्रा पीजी कॉलेज, लखनऊ के पूर्व प्राचार्य प्रो. सुनील दत्त शर्मा, संकायाध्यक्ष प्रो. अजय द्विवेदी, विभाग के प्राध्यापक सुशील कुमार, डॉ. अबू सालेह, मनोज त्रिपाठी, यशी सिंह सहित छात्रों ने भी उन्हें बधाई दी।

नेपाल में जौनपुर का बजा डंका संगीत पशुपतिनाथ ताल अवार्ड से सम्मानित

0
नेपाल में जौनपुर का बजा डंका संगीत पशुपतिनाथ ताल अवार्ड से सम्मानित
नेपाल में जौनपुर का बजा डंका संगीत पशुपतिनाथ ताल अवार्ड से सम्मानित

JAUNPUR NEWS : जौनपुर का नेपाल में बजा डंका ।संगीत पशुपतिनाथ ताल अवार्ड से सम्मानित, अवधेश यादव नेपाल की राजधानी काठमांडू में आयोजित 11वें इंटरनेशनल ड्रामा डांस एंड म्यूजिक फेस्टिवल मे अंतरराष्ट्रीय स्तर के कई देशों के कलाकारों ने हिस्सा लिया,भारत की ओर से जनपद जौनपुर के तबला वादक अवधेश कुमार यादव को तबला एकल वादन के लिए आमंत्रित किया गया जिसमें अवधेश को बेहतर प्रदर्शन के लिए नेपाल के प्रतिष्ठित सम्मान- संगीत पशुपतिनाथ ताल अवार्ड 2025 से सम्मानित किया गया। जिससे क्षेत्र में बेहद खुशी का माहौल है। बता दें कि नेपाल की राजधानी काठमांडू में इंटरनेशनल ड्रामा डांस एंड म्यूजिक फेस्टिवल का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 17 18 मई को कई देशों के सैकड़ो कलाकारों ने हिस्सा लियाl

जिसमें भारत की ओर से जौनपुर जिले के सराय ख्वाजा थाना अंतर्गत खम्हौरा गांव के निवासी तबला वादक अवधेश यादव को चयनित किया गया महोत्सव में अवधेश ने अपनी कला कौशल का शानदार प्रदर्शन किया जिसमें उन्हें संस्था द्वारा सम्मान प्रदान किया गया, बता दे अवधेश यादव संगीत में तीन बार नेट एवं भारत में प्रथम स्थान पाकर जे0आर0एफ की परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके हैं वर्तमान में वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से सम्बद्ध टीडी कॉलेज के डॉ0 नरेंद्र देव पाठक के निर्देशन में शोध कार्य कर रहे हैं इस सफलता के लिए उनके बड़े भाई कवि संतोष यादव राजकुमार अंकुर दीपक आशुतोष आदि लोगों ने बधाई दी है।

रिपोर्ट – इंद्रेश यादव 

खेतासराय नगर पंचायत में 38.63 करोड़ रुपये का बजट सर्वसम्मति से पारित

0
खेतासराय नगर पंचायत में 38.63 करोड़ रुपये का बजट सर्वसम्मति से पारित
खेतासराय नगर पंचायत में 38.63 करोड़ रुपये का बजट सर्वसम्मति से पारित

जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा, नगर विकास के लिए योजनाओं को मिलेगी गति

खेतासराय (जौनपुर)-।खेतासराय नगर पंचायत कार्यालय में बुधवार को हुई बोर्ड बैठक में आगामी वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 38 करोड़ 63 लाख रुपये का बजट सर्वसम्मति से पारित किया गया। बैठक की अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष वसीम अहमद ने की। बैठक शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई, जिसमें नगर के सर्वांगीण विकास को लेकर गहन मंथन हुआ।

बैठक के दौरान सभासदों ने पेयजल आपूर्ति, सफाई व्यवस्था, जल निकासी, स्ट्रीट लाइट, सड़कों के सुदृढ़ीकरण और नाली निर्माण जैसे जनहित के अहम मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। सभासदों ने सुझाव दिया कि नगर की निकासी की समस्या का समाधान किया, साथ ही, बरसात के मौसम में जलजमाव की समस्या से निपटने के लिए नालों की नियमित सफाई पर बल दिया गया।

नगर पंचायत अध्यक्ष वसीम अहमद ने बताया कि यह बजट जन अपेक्षाओं और नगर की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि पारित बजट को अब शासन को भेजा जाएगा, जिसके अनुमोदन के बाद नगर के विकास कार्यों को और अधिक गति मिलेगी। उन्होंने सभासदों के सहयोग की सराहना की और भरोसा जताया कि सभी मिलकर खेतासराय को एक विकसित और स्वच्छ नगर बनाएंगे।

बैठक में अधिशासी अधिकारी प्रदीप गिरी ने भी नगर में चल रही विकास योजनाओं की जानकारी दी और बजट के विभिन्न मदों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि स्वच्छता अभियान, जल निकासी समेत आदि पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इस अवसर पर सभासद शमीम अहमद, इलियास खान, खालिद खान, सलीम अहमद, शैलेश यादव, विवेक यादव, सतीश यादव, भाई लाल सोनकर, अमित सोनकर, एजाज अहमद, अनिल प्रजापति, आसिम, अमीन, कविता श्रीवास्तव सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

JAUNPUR NEWS:दो सगे भाइयों की डूबने से मौत

0
JAUNPUR NEWS
JAUNPUR NEWS

JAUNPUR NEWS: Two brothers died due to drowning

JAUNPUR NEWS जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बघेन्द्रा गांव में आज दशरथा पोखरे में नहाते समय दो सगे भाइयों की डूबने से मौत ।क्षेत्राधिकारी अजीत रजक ने बताया कि आज सुबह 10 बजे नयनसन गांव से पुलिस को सूचना मिली की दो बच्चे जिनकी उम्र क्रमशः 13 और 16 वर्ष थी ।पोखरे में नहा रहे थे नहाने समय डूब कर उनकी मृत्यु हो गई दोनो बच्चो के शव को पंचनामा कर पुलिस पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Jaunpur डैशबोर्ड पर खराब रैंकिंग वाले विभागों के अधिकारियों के वेतन बाधित

0
Oplus_131072

Jaunpur (जौनपुर) डैशबोर्ड पर खराब रैंकिंग वाले विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों के वेतन बाधित जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड से संबंधित बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक संपन्न हुई।

जिलाधिकारी ने सीएम डैशबोर्ड पर दैनिक विद्युत आपूर्ति, भवन निर्माण, फैमिली आईडी, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, आदि की विस्तृत समीक्षा की।

बैठक में जिलाधिकारी ने ऐसे विभाग जिनके द्वारा डी या ई रैंकिंग प्राप्त की गई थी, उनके प्रति कड़ी नाराजगी व्यक्त की इसके साथ ही जल जीवन मिशन ग्रामीण अंतर्गत विगत 45 दिनों में एफएसएसटी, टैप कनेक्शन का कोई भी कार्य न कराए जाने पर अधीक्षण अभियंता के प्रति कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए सभी अधिकारीगण, एई जेई सहित समस्त स्टाफ के वेतन अग्रिम आदेश तक रोकने के निर्देश दिए।


जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि पोर्टल पर नियमित फीडिंग कराएं। फैमिली आईडी की खराब प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए इसकी प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए।
आईजीआरएस में खराब रैंकिंग पर नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देशित किया कि आईजीआरएस पर प्राप्त होने वाली शिकायतों का ससमय निस्तारण हो, संबंधित अधिकारी शिकायतकर्ता से संवाद करते हुए गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराना सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाडिया, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 लक्ष्मी सिंह, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी डॉ0 अरुण कुमार यादव, परियोजना निदेशक के के पांडे, जिला विकास अधिकारी मीनाक्षी देवी, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी दिव्य शुक्ला, जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय, बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ0 गोरखनाथ पटेल सहित अन्य अधिकारीगण कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

एंटी करप्शन कार्यालय का हुआ भव्य उद्घाटन

0
एंटी करप्शन कार्यालय का हुआ भव्य उद्घाटन
एंटी करप्शन कार्यालय का हुआ भव्य उद्घाटन

जौनपुर सिद्धिकपुर के जफ्फरपुर में एंटी करप्शन कमेटी कार्यालय का उद्घाटन हुआ जिसमें मुख्य अतिथि सुजीत सिंह,यूपी प्रेसिडेंट ने दीप प्रज्वलित कर कार्यालय का शुभारंभ किया वही साथ में कमेटी के वाइस प्रेसिडेंट विजय बहादुर सिंह भी साथ रहे। यूपी प्रेसिडेंट ने बताया कि एंटी करप्शन कमेटी हर संभवत लोगों की मदद करेगी। जनपद में हमेशा तीव्रता से अपना कार्य करेगी। इस मौके पर कमेटी के नितिन सिंह एडवोकेट लीगल एडवाइजर , सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

JAUNPUR PU के 3 छात्रों को इसरो में इंटर्नशिप का अवसर

0
JAUNPUR PU के 3 छात्रों को इसरो में इंटर्नशिप का अवसर
JAUNPUR PU के 3 छात्रों को इसरो में इंटर्नशिप का अवसर

Three students of JAUNPUR PU got internship opportunity in ISRO

JAUNPUR PU NEWS जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के यू.एन.एस. इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, जौनपुर के इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग विभाग के तीन छात्र नितेश कुमार, दीपक यादव और प्रमन चौरेसिया—को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के टेलीमेट्री ट्रैकिंग एंड कमांड नेटवर्क, लखनऊ केंद्र में इंटर्नशिप के लिए चयनित किया गया है। यह इंटर्नशिप उनके बी.टेक पाठ्यक्रम के प्रोजेक्ट कार्य का हिस्सा है।

छात्रों का यह चयन विभाग के शिक्षक डॉ. अजय कुमार मौर्य के मार्गदर्शन में हुआ, जिन्होंने तकनीकी तैयारी, दस्तावेज़ प्रक्रिया और परामर्श में महत्वपूर्ण योगदान दिया। विभागाध्यक्ष प्रो. रवि प्रकाश के अकादमिक नेतृत्व ने भी इस उपलब्धि को संभव बनाया।


इस अवसर पर JAUNPUR PU विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए कहा, “इसरो जैसी प्रतिष्ठित संस्था में चयन होना छात्रों की मेहनत और शिक्षकों के समर्पण का परिणाम है। यह विश्वविद्यालय के लिए गर्व का विषय है।
इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग विभाग ने समयबद्ध रूप से छात्रों के समस्त दस्तावेज, बायोडाटा एवं प्रोजेक्ट स्वीकृति पत्र इसरो को प्रेषित किए।इस उपलब्धि पर विभाग के शिक्षकों—डॉ. रीतेश बरनवाल, डॉ. पी.सी. यादव, सुश्री पूनम सोनकर और डॉ. पारुल त्रिवेदीने छात्रों को बधाई दी और इसे विश्वविद्यालय की एक बड़ी उपलब्धि बताया।यह इंटर्नशिप न केवल छात्रों के उज्ज्वल भविष्य का संकेत है, बल्कि पूर्वांचल विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठा को भी सुदृढ़ करती है।

स्केनोवा डायग्नोस्टिक एण्ड ऑर्थो केयर का आईएएस ने किया शुभारंभ

0
स्केनोवा डायग्नोस्टिक एण्ड ऑर्थो केयर का आईएएस ने किया शुभारंभ

रेडियोलॉजिस्ट की सेवाएं देने वाली पहली महिला डॉक्टर

खेतासराय(जौनपुर):- क्षेत्र में चिकित्सा सेवाओं को एक नई दिशा देने के उद्देश्य से स्केनोवा डायग्नोस्टिक एण्ड ऑर्थो केयर का भव्य उद्घाटन रविवार की शाम शाहगंज कस्बे के आजमगढ़ रोड स्थित नई सब्जी मंडी के पास संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अमेरिका यूनिवर्सिटी से संबद्ध और भारतीय शिक्षा बोर्ड के कार्यकारी अध्यक्ष आईएएस डॉ. नागेन्द्र प्रसाद सिंह और विशिष्ट अतिथि के रुप में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आजमगढ़ राजीव पाठक उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि श्री सिंह ने समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आधुनिक और सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं की अत्यंत आवश्यकता है। स्केनोवा डायग्नोस्टिक जैसे संस्थान स्थानीय लोगों को उच्च गुणवत्ता की जांच सेवाएं उपलब्ध कराएंगे और उन्हें इलाज के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। यह एक सराहनीय पहल है। स्वास्थ्य और शिक्षा दो ऐसे स्तंभ हैं जिनसे समाज का विकास सुनिश्चित होता है। कहा स्केनोवा के माध्यम से आमजन को विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवाएं सुलभ होंगी जो यह क्षेत्र के लिए गर्व की बात है।

संस्थान के निदेशक डॉ. अबु फैसल (ऑर्थोपेडिक विशेषज्ञ) और मास्टर नूर आलम ने जानकारी देते हुए कहा कि स्केनोवा डायग्नोस्टिक में अत्याधुनिक तकनीकों से युक्त जांच सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। संस्थान में 3D और 4D सोनोग्राफी, डिजिटल एक्स-रे, आगामी समय में मल्टीस्लाइस सीटी स्कैन जैसी सेवाएं शुरू की जाएंगी। सेंटर की खास बता यह है कि शाहगंज में पहली बार अनुभवी महिला रेडियोलॉजिस्ट डॉ. नायला अशरहद आज़मी अपनी सेवाएं देंगी। डॉ. नायला ने महाराष्ट्र के प्रतिष्ठित संस्थानों से उच्च शिक्षा प्राप्त की है और वे विभिन्न अस्पतालों में अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। ।

इस अवसर पर डॉ. एमएस खान, हाजी नौशाद अहमद, मन्नान अहमद, डॉ. सुभाष सिंह, डा. अदनान हबीब, डा.ज़ैद अहमद, फ़ैज अहमद चुन्नू, डा. मेराज, मो.गुफरान, मो. आतिफ, सैयद नदीम, गुलाम साबिर, नवल किशोर एडवोकेट, डा. फारुक अरशद आदि उपस्थित रहे।

भगवान श्रीराम पर अमर्यादित टिप्पणी करने वाला युवक धराया

0
भगवान श्रीराम पर अमर्यादित टिप्पणी करने वाला युवक धराया
भगवान श्रीराम पर अमर्यादित टिप्पणी करने वाला युवक धराया

खेतासराय (जौनपुर) खेतासराय पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर भगवान श्रीराम के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी करने वाले युवक को महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई धार्मिक भावनाएं आहत करने की शिकायत मिलने के बाद की गई। प्रभारी निरीक्षक रामाश्रय ने बताया कि साकिब पुत्र मोहम्मद मकबूल, निवासी सेठूआपारा थाना खुटहन, जनपद जौनपुर द्वारा भगवान श्रीराम के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी, जिसे इंस्टाग्राम पर अपलोड किया गया था। यह पोस्ट हिंदू धर्म के अनुयायियों की आस्था को ठेस पहुँचाने वाली थी। शिकायत मिलते ही त्वरित संज्ञान लेते हुए पोस्टकर्ता की पहचान की और उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया।

jaunpur News : भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एव राज्य सभा सांसद अरूण सिंह का आगमन कल

0
Oplus_131072

Jaunpur News जौनपुर : मंगलवार को जौनपुर आयेगे भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एव राज्य सभा सांसद अरूण सिंह: भारतीय जनता पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी आमोद सिंह ने बताया कि 20 मई को भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एव राज्यसभा सांसद अरुण सिंह लखनऊ से सड़क द्वारा जौनपुर आएंगे उनका स्वागत लखनऊ जौनपुर बाईपास पर होगा उसके उपरांत वहां से चलकर वह दोपहर 02:00 बजे होटल होटल रिवर व्यू पहुंचेगे जहा पर वह अहिल्याबाई होलकर स्मृति संगोष्ठी मे शामिल होगे। उसके उपरांत वह सायं 05:00 बजे तिरंगा यात्रा मे शामिल होगे उनके नेतृत्व मे ही सद्भावना सेतु से पैदल मार्ग से चलकर शहीद स्तंभ कलेक्ट्रेट तक पहुंचेगी ।