Home Blog Page 111

काश्तकारों का भुगतान रुका, हाईवे निर्माण पर ब्रेक

0

मुआवजा न मिलने और भूमि अधिक अधिग्रहण का ग्रामीणों ने लगाया आरोप

खेतासराय (जौनपुर) खेतासराय क्षेत्र के मनेछा चल रहे काशी-अकबरपुर राष्ट्रीय राजमार्ग (बाईपास) के नवनिर्माण कार्य को शनिवार को दर्जनों ग्रामीणों ने रोक दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि बिना समुचित मुआवजा दिए उनकी भूमि का अधिग्रहण किया जा रहा है। कलवारी पोखरा से चकशाहग्यास, चकमारूफपुर, कनवरिया, रुधौली, मारूफपुर, सफीपुर और महरौडा होते हुए बन रहे इस मार्ग के निर्माण स्थल पर अचानक ग्रामीणों का जमावड़ा हुआ और काम बंद करा दिया।

काश्तकारों का भुगतान रुका, हाईवे निर्माण पर ब्रेक

सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार पीयूष सिंह, कानूनगो संजय राय, लेखपाल पुनीत, अनिरुद्ध, अंकित तथा परियोजना प्रबंधक दिनेश पटेल मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन सभी किसान अपनी मांगों पर अडिग रहे।

तहसीलदार ने दिया आश्वासन

तहसीलदार आशीष सिंह से फोन पर वार्ता के दौरान उन्होंने बताया कि एनएचआई अधिकारियों से बातचीत हुई है और बुधवार तक सभी काश्तकारों को भुगतान कर दिया जाएगा। साथ ही, प्रोजेक्ट मैनेजर को निर्देश दिया गया कि भुगतान न होने तक कार्य रोक दिया जाए।

जमीन अधिग्रहण में अनियमितता का आरोप

ग्रामीणों ने सिर्फ मुआवजे की देरी का ही नहीं, बल्कि भूमि अधिग्रहण में गड़बड़ी का भी आरोप लगाया। किसानों का कहना है कि उन्हें तीन बिस्वा जमीन का नोटिस मिला, लेकिन चौदह बिस्वा जमीन जबरन कब्जाई जा रही है। किसान रामधारी, रामफेर बिंद सहित अन्य ने प्रशासन पर उचित माप-जोख के बिना कार्यवाही करने का आरोप लगाया।

इस विरोध में अशोक बिन्द, बाबूराम, तिलकधारी, रामकरण, रामबली, चंद्रिका, रामफेर, लालचंद, फूलचंद, रामसिंगार, रामचंद्र, मोहन बिन्द, छविराज गौतम, संदीप गुप्ता, अशोक गुप्ता समेत तमाम ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक उचित मुआवजा नहीं मिलेगा, तब तक निर्माण कार्य नहीं शुरू होने दिया जाएगा।

पाँचवीं पुण्यतिथि पर वरिष्ठ पत्रकार राजेन्द्र सोनी को श्रद्धांजलि

0

खेतासराय(जौनपुर):- वरिष्ठ पत्रकार राजेन्द्र सोनी की पाँचवीं पुण्यतिथि के अवसर पर रविवार को मुख्य मार्ग पर स्थित केडी हॉस्पिटल पर कार्यक्रम का आयोजन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर साथी पत्रकार, सामाजिक कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने उनकी पत्रकारिता में दिए गए योगदान को याद किया।

तहसील पत्रकार संघ के उपाध्यक्ष पत्रकार अज़ीम सिद्दीकी ने स्व. राजेन्द्र सोनी के निर्भीक लेखन, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और समाज सेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को रेखांकित करते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा सच के पक्ष में कलम चलाई। आज के दौर में उनकी पत्रकारिता से प्रेरणा लेने की आवश्यकता है।

कार्यक्रम में हबीब हॉस्पिटल के संचालक डॉ. शौकत खान ने कहा कि स्व. राजेन्द्र सोनी ने अपने जीवन में पत्रकारिता के उच्च आदर्शों को निभाते हुए जनसमस्याओं को प्रमुखता से उजागर किया। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितजनों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी। इसके पूर्व उनके चित्र माल्यापर्ण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार राममूर्ति यादव, आनंद सिंह, विवेक श्रीवास्तव, सुरेश कुमार, यूसुफ खान, राकेश शर्मा, भानु प्रताप सिंह, मोनू श्रीवास्तव समेत आदि लोग उपस्थित रहे। अंत में कार्यक्रम का संचालन कर रहे नीरज सोनी ने आगन्तुकों के प्रति आभार प्रकट किया।

pahalgam terror attack:पत्नी ने बिंदी उतारी तो पति ने हाथ का कलावा

0
pahalgam terror attack:पत्नी ने बिंदी उतारी तो पति ने हाथ का कलावा
pahalgam terror attack:

pahalgam terror attack today : जनपद जौनपुर के कपल नया खुलासा किया है बैसरन घाटी पहलगाम में 22 अप्रैल को दहसत भरी दास्तां बयां  किया है पत्नी ने बिंदी उतारी तो पति ने हाथ का कलावा पहलगाम घाटी में आतंकी घटना स्थल से 700 मीटर दूर मौजूद पति सूर्यमणि पांडेय पत्नी विजय लक्ष्मी निवासी भूपत पट्टी। ने पहलगाम से लौटने के बाद आज भी खौफ में है। 18 अप्रैल को बाबतपुर एयरपोर्ट वाराणसी से श्री नगर के लिए निकले पति ने बताया कि वह 22 तारीख को  पहलगाम में हुए आतंकी हमले के दिन वही थे। बैसरन घाटी जिसे मिनी स्विट्जरलैंड कहा जाता है  वहां जाने के लिए  दोनो ने 2 घोड़ा किया । सड़क से 5 किलोमीटर तक का सफर घोड़े से तय कर बैसरन घाटी पहुंचे वहां नाश्ता पानी के लिए घोड़े से उतरते समय पत्नी विजयलक्ष्मी के हाथ में चोट लग गई l

शनिवार को पत्नी विजय लक्ष्मी ने ANI से बात चीत करते हुए बताया  कि जब उनको चोट लगी तो उन्होंने समझ लिया कि वह अब आगे आगे का सफर नही कर पाएंगी । यहीं से वापस लौटिए। तब वहीं पास की कैंटीन में नाश्ता करने लगे। तभी घाटी में सात-आठ सौ मीटर दूर तीन-चार फायर की आवाज सुनाई दी । घोड़े वालों ने कहा कि गुब्बारा फूटा होगा।धुआं दिख रहा था।तभी कुछ लोग दौड़ते हुए बचाओ बचाओ कहते हुए हम लोगों की तरफ आने लगे और बोले कि टेररिस्ट अटैक हुआ है। हम लोग यह सुनकर कांप उठे और पैदल ही भागने लगे।घोड़े वाले दौड़ते हुए हम लोगों के पीछे आए और कहे फायरिंग हुई है। आप लोग घोड़े पर बैठें और तुरंत नीचे चलिए। मोबाइल निकाला तो घोड़े वाले ने मना किया कोई रिकॉर्डिंग या फोटोग्राफी न करो, जान बचाओ। हाथ का कलवा और शिखा काटने को बोला व पत्नी से सिंदूर, बिंदी निकालने को कहा। पत्नी ने बिंदी निकाल दिया। सिंदूर टोपी के नीचे छिपा ली। पत्नी रोने लगी। घोड़े वाले ने कहा कि आप डरिए मत औरतों को नहीं मारते हैं।

रास्ते में दौड़ते हुए जो लोग आ रहे थे वह कह रहे थे कि हिंदू पूछ कर गोली मार रहे हैं।इतनी देर में तीन-चार बार फायरिंग की आवाज और सुनाई पड़ी। करीब 25 मिनट में हम लोग घोड़े से पहलगाम पहुंचे तब तक वहां सीआरपीएफ के लोग आ गए थे।गाड़ी में बैठ गए सीआरपीएफ कवर करते हुए होटल तक लाई और यह हिदायत दिया कि आप लोग बाहर न निकलें। करीब 3:30 बजे हम लोग होटल में पहुंच चुके थे। होटल वाले व ड्राइवर कैंडल जुलूस  के साथ नारा लगा रहे थे की मेहमान हमारी जान है,कश्मीर की पहचान है, कत्लेआम बंद करो। कहे कि हम लोग अपनी जान दे देंगे आप लोगों को कुछ नहीं होने देंगे। 24 अप्रैल को पति पत्नी हवाई जहाज से बाबतपुर एयरपोर्ट वाराणसी पहुचे रिजर्व वाहन से सही सलामत घर जौनपुर  लौट आये । kashmir attack,pahalgam

JAUNPUR NEWS: कजगांव पुलिस बूथ का हुआ उद्घाटन

0
JAUNPUR NEWS कजगांव पुलिस बूथ का हुआ उद्घाटन
JAUNPUR NEWS: कजगांव पुलिस बूथ का हुआ उद्घाटन

JAUNPUR NEWS: कजगांव पुलिस बूथ का हुआ उद्घाटन

JAUNPUR NEWS IN HINDI जौनपुर। जिले के जफराबाद थाना क्षेत्र के कजगांव नगर पंचायत में थाना जफराबाद के द्वारा बनवाये गये।एक पुलिस बूथ का फीता काटकर भव्य उद्घाटन हुआ।वहीं कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित एसपी सिटी आयूष श्रीवास्तव व क्षेत्राधिकारी देवेश सिंह रहे।इस कार्यक्रम के दौरान एसपी सिटी ने बताया कि जफराबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत एक पुलिस चौकी तथा चार पुलिस बूथ बनवाया जा रहा है। ऐसी तमाम पुलिस बूथ पूरे जिले भर में बनवाए जा रहे हैं।जिसके लिए उन्होंने थाना जफराबाद तथा क्षेत्रवासियों को बधाई दिए।तत्पश्चात क्षेत्राधिकारी देवेश सिंह ने बताया कि थाना जफराबाद द्वारा अपराध को नियंत्रित करने के लिए बनवाया गया है।इस पुलिस बूथ का कार्य अत्यंत ही सराहनीय रहेगा।तत्पश्चात उपस्थित उक्त अतिथियों ने मंत्रोच्चारण के साथ पुलिस बूथ का फीता काटकर भव्य उद्घाटन किया।

उपस्थित अतिथियों तथा क्षेत्रवासियों के प्रति थानाध्यक्ष जय प्रकाश यादव व उपनिरीक्षक धनुष धारी पाण्डेय ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हमारा पूरा प्रयास रहेगा कि हमारे क्षेत्र में कोई भी सज्जन व्यक्ति किसी दुर्जन से प्रताणित न हो।इस अवसर पर थानाध्यक्ष लाइन बाजार सतीश सिंह,अमित कुमार,दीपक दिक्षित, कृष्णा सिंह,निजामुद्दीन अंसारी,विरेन्द्र सिंह, अखिलेंद्र सिंह, संजय यादव,अरविन्द पटेल,राम शब्द यादव,प्रियंका यादव,रमेश सेठ,विकास यादव,रमेश सिंह चौहान, प्रकाश यादव,समीम अन्सारी,मिन्टू कन्नौजिया, राजेन्द्र प्रसाद पटेल,सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

संदिग्ध अवस्था में युवक का शव मिलने से सनसनी

0

  • गाँव के बाहर नहर में युवक की मिली लाश

परिवार ने जताई हत्या की आशंका

खेतासराय(जौनपुर):- स्थानीय थाना क्षेत्र के लखमापुर गाँव के पास नहर में गाँव के ही एक युवक की लाश मिलने से सनसनी फ़ैल गई। शनिवार की अल सुबह लाश मिलने की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हत्या की आशंका जताते हुए मृतक के चाचा ने तहरीर दी है। पुलिस मामले की जाँच कर रही है।

लखमापुर निवासी साहुल (24 वर्ष) पुत्र स्व. संतलाल यादव प्रदेश में ट्रेलर चलाता था। लगभग तीन सप्ताह पहले मुंबई से घर आया था। शुक्रवार को गांव की दलित बस्ती में एक बारात आई थी। रात्रि लगभग आठ बजे घर से शादी में शामिल होने गया था। घर से थोड़ी दूरी पर नहर की पुलिया के नीचे साहुल की लाश मिली तो परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। मां दुर्गावती बेटे के शव से लिपटकर दहाड़े मारने लगी। मृतक की नाक से खून निकल रहा था। दाहिने आंख के ऊपर चोट के निशान देख चाचा नंदलाल यादव ने हत्या की आशंका जताई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुट गई। दो भाईयों में मृतक साहुल बड़ा था। छोटा भाई अंकित सूरत में रहता है। दोनों भाइयों में अभी किसी की शादी नहीं हुई है। थाना प्रभारी रामाश्रय राय ने हत्या की आशंका से इंकार किया है। उनका कहना है कि पुलिया से गिरने पर चोट आने से मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।

संदिग्ध अवस्था में युवक का शव मिलने से सनसनी

राज एजुकेशन सोसाइटी का कार्यक्रम रघुवंशी होटल में सकुशल संपन्न

0
Oplus_131072

जौनपुर। राज एजुकेशन सोसाइटी द्वारा किया गया कार्यक्रम शहर स्थित रघुवंशी होटल में किया गया। जहां पर महिलाओं के साथ मिलकर “वन नेशन वन इलेक्शन” विषय पर एक महिला संवाद किया गया जिसमें सभी महिलाओं ने अपने-अपने विचार साझा किया। एक राष्ट्र एक चुनाव की अवधारणा भारत के लोकतंत्र को अधिक सशक्त व्यवस्थित और परिणाम दाई बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।यह न केवल हमारे राजनीतिक तंत्र को सरल और पारदर्शी बनाएगा, बल्कि इससे समय धन और संसाधनों की व्यापक बचत भी होगी जिसमें अनीता सेठ ने कहा मैं एक राष्ट्र एक चुनाव का समर्थन करती हूं इससे वोटिंग पैटर्न का मुद्दा बदलेगा और स्थानीय पार्टी जो छुटपुट होती है उनको नुकसान उठाना होगा, मीरा अग्रहरि ने भी एक राष्ट्रीय एक चुनाव का समर्थन किया उन्होंने कहा कि चुनाव में आचार संहिता लग जाती है और यह परिणाम जारी होने तक लागू रहती है इससे जो देश की विकास की परियोजनाएं लागू होती है उनमें देरी होती है, ममता गुप्ता ने कहा मैं एक राष्ट्र एक चुनाव से सहमत हूं छोटी-छोटी पार्टियां क्षेत्रीय मुद्दों को लेकर चुनाव लड़ती हैं ऐसा होने से उनका अस्तित्व खतरे में पड़ जाएगा, सोनी जायसवाल ने कहा मैं एक राष्ट्र एक चुनाव से सहमत हूं चुनाव के दौरान अक्सर एजेंसी द्वारा काले धन को लेकर आरोप लगाते हैं इस पर भी एक राष्ट्रीय एक चुनाव जरुरी है ।

मधुलिका जी ने कहा कि मैं एक राष्ट्र एक चुनाव से सहमत हूं इससे केंद्र में राजकोष की बचत होगी जब आर्थिक बचत होगी तो उससे देश का विकास होगा, मंजू जयसवाल ने कहा की एक राष्ट्र एक चुनाव के होने से जो हमारा अतिरिक्त धन बार-बार चुनाव के समय पर खर्च होता है वह बचेगा भारत एक विकासशील देश है वह धन विकास के कार्यों पर लगाया जाएगा, ज्योति श्रीवास्तव ने कहा कि मैं भी एक राष्ट्र एक चुनाव के मुद्दे से संतुष्ट हूं क्योंकि मैं एक सरकारी टीचर हूं और जब-जब चुनाव होता है तो सभी लोगों को चुनाव के समय अन्य जगहों पर ड्यूटी पर लगा दिया जाता है जिससे हम महिलाओं को अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है क्योंकि हमें को घर और नौकरी दोनों ही को लेकर साथ-साथ चलना पड़ता है साथ ही सरकार में जो सरकारी कार्य होते हैं चुनाव के समय पूर्व संचार संहिता लग जाती है जिससे जब तक चुनाव का परिणाम घोषित नहीं होता वह लगी रहती है और इससे सरकारी कामकाज ठप्प जाते हैं और सभी कामों में देरी होती है। सरिता जी ने कहा मैं एक राष्ट्र एक चुनाव से सहमत हूं इससे देश की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। ,संस्था प्रबंधक अंजू पाठक ने कहा एक राष्ट्र एक चुनाव देश के लोकतंत्र को सशक्त सुव्यवस्तिथ, परिणाम दायक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है यह ना हमारे राजनीतिक तंत्र को सरल और पारदर्शी बनाएगा बल्कि इससे समय धन और संसाधनों की व्यापक बचत होगी अंत में संस्था प्रबंधक ने सभी महिलाओं का आभार व्यक्त किया।

पेंशन मुद्दे की धमक से गूँजेंगी दिल्ली

0
पेंशन मुद्दे की धमक से गूँजेंगी दिल्ली
पेंशन मुद्दे की धमक से गूँजेंगी दिल्ली

JAUNPUR NEWS : जौनपुर : 1 मई को दिल्ली में पुरानी पेंशन बहाली हेतु प्रस्तावित विशाल धरना के मद्देनजर होटल रिवर व्यू में अटेवा करंजाकला बैठक आयोजित की गई । बैठक की शुरुआत में कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में दिवंगत हुए लोगों को श्रद्धांजलि दी गई। बैठक में मुख्य रूप से दिल्ली कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा हुई और साथ ही साथ ब्लॉक कार्यकारिणी का पुनर्गठन भी किया गया। कार्यक्रम के संयोजक मण्डल उपाध्यक्ष एवं पूर्वांचल विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ के महामंत्री रमेश यादव ने बैठक को सम्बोधित करते हुए बताया कि 1 मई मजदूर दिवस के अवसर पर आयोजित राष्ट्र व्यापी धरना प्रदर्शन कार्यक्रम की तैयारियां अंतिम दौर में हैं। दिल्ली के जंतर मंतर पर 1 मई को ऐतिहासिक धरना होगा जिसमें जौनपुर की उपस्थिति भी ऐतिहासिक होगी।

मुख्य अतिथि राज कॉलेज की अंग्रेजी की प्राध्यापक डॉ रेखा त्रिपाठी ने अपने संघर्षों का उल्लेख करते हुए कहा कि संघर्ष ही जीवन है और संघर्ष के दम पर ही अपनी मंजिल को पाया जा सकता है। जिला संयोजक चन्दन सिंह और जिला महामंत्री इंदु प्रकाश यादव ने सभी पदाधिकारियों का आवाह्न किया कि अपने साथ अधिक से अधिक पेंशन विहीनो को साथ लेकर दिल्ली चलें। महिला विंग की कार्यकारी जिला संयोजिका आराधना चौहान ने मातृ शक्तियों से अधिक से अधिक संख्या में दिल्ली पहुँचने की अपील किया। जिला उपाध्यक्ष राज कॉलेज के संस्कृत विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ श्याम सुंदर उपाध्याय ने कहा कि पुरानी पेंशन योजना कर्मचारियों के साथ साथ जनसामान्य और ग्रामीण बाजार के विकास के लिए अति आवश्यक है। जिला कैडर सह प्रभारी जगदीश यादव ने अटेवा की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि जल्द ही हमारी मंजिल हमारे कदमों में होगी।

इस अवसर पर पूनम जायसवाल, जिला कैडर प्रभारी टी यन यादव,जिला आई टी सेल प्रभारी सन्दीप चौधरी, जिला संगठन मंत्री अरविंद यादव, प्रमोद प्रजापति, ब्रह्म शील यादव, डॉ कृपा निधि यादव, अटेवा जौनपुर की आवाज आशीष यादव, जिला कैडर सह प्रभारी प्रदीप चौहान,आनन्द स्वरूप, प्रदीप उपाध्याय,मनीष यादव, विनीता यादव,कविता, कृष्ण कुमार गुप्त, राहुल शर्मा, जय सिंह यादव, सौरभ श्रीवास्तव, वीरेन्द्र यादव, एवं सैकड़ों पेंशन विहीन शिक्षक कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला संगठन मंत्री सुभाष सरोज एवं संचालन बबिता चौबे, प्रदीप उपाध्याय एवं जिला कोषाध्यक्ष नन्द लाल पुष्पक ने किया।

91 प्रतिशत अंक पाकर मीरब ने बढ़ाया क्षेत्र का मान

0
91 प्रतिशत अंक पाकर मीरब ने बढ़ाया क्षेत्र का मान
91 प्रतिशत अंक पाकर मीरब ने बढ़ाया क्षेत्र का मान

खेतासराय (जौनपुर) खेतासराय थाना क्षेत्र के सीधा जैगहा गांव की निवासी मीरब ने हाईस्कूल की परीक्षा में 91 प्रतिशत अंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। मीरब डॉक्टर वकील नजीर इण्टर कॉलेज मानीकलां की छात्रा है। उनकी इस उल्लेखनीय सफलता से न सिर्फ परिवार, बल्कि विद्यालय और पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। मीरब की मेहनत, लगन और अनुशासन का ही परिणाम है कि उसने यह बड़ी उपलब्धि हासिल की। पिता महताब ने बेटी की सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं, विद्यालय प्रशासन और शिक्षकों ने भी मीरब को बधाई दी और उसके उज्ज्वल करियर की शुभकामनाएं दीं। मीरब की इस सफलता से क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनको बधाई एवं शुभकामनाएं देने वालों का सिलसिला जारी है। सफलता के बाद एक सवाल के जवाब में मीरब ने बताया कि वह मेहनत से पढ़ाई करके एक अच्छा डॉक्टर बनकर समाज का सेवा करना चाहती है।

शांति व्यवस्था हेतु खेतासराय पुलिस ने किया पैदल मार्च

0
शांति व्यवस्था हेतु खेतासराय पुलिस ने किया पैदल मार्च
शांति व्यवस्था हेतु खेतासराय पुलिस ने किया पैदल मार्च

खेतासराय (जौनपुर) खेतासराय क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने एवं आमजन में सुरक्षा की भावना जागृत करने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन द्वारा शुक्रवार शाम को पैदल मार्च किया गया। यह अभियान पुलिस अधीक्षक डा. कौस्तुभ के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव एवं क्षेत्राधिकारी शाहगंज अजीत सिंह चौहान के पर्यवेक्षण में संपन्न हुआ।

पैदल मार्च का नेतृत्व थानाध्यक्ष खेतासराय रामाश्रय राय द्वारा किया गया। यह मार्च शाम 5 बजे से 7 बजे तक मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों कस्बा खेतासराय, जमदहा, जैगहा बाजार एवं मानीकलां बाजार में किया गया।

मार्च के दौरान पुलिस बल ने लोगों से संवाद स्थापित कर उन्हें सतर्क एवं सहयोगी रहने की अपील की। साथ ही, किसी भी प्रकार की अफवाहों से बचने और संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी तत्काल पुलिस को देने का संदेश भी दिया गया।

जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन जिला कारागार का किया निरीक्षण 

0
जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन जिला कारागार का किया निरीक्षण 
जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन जिला कारागार का किया निरीक्षण 

जौनपुर । निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्यों की अद्यतन प्रगति की जानकारी ली गई।इस दौरान जिलाधिकारी ने जिला कारागार के निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी लेते हुए कहा कि शासन का यह एक महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट है। नवीन जिला कारागार बन जाने से कारागार के संचालन में भी गति आएगी। यह करीब 179.79 करोड़ का प्रोजेक्ट है, जो फरवरी 2026 तक पूर्ण होना है।

अभी तक लगभग 25 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो गया है। कार्य की गुणवत्ता के दृष्टिगत थर्ड पार्टी से वेरिफिकेशन भी कराया गया है। जिलाधिकारी द्वारा अपेक्षित प्रगति हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही जिलाधिकारी ने कार्यस्थल पर जाकर कार्य की प्रगति देखी, श्रमिकों से संवाद किया तथा कार्यदाई संस्था के प्रतिनिधि को निर्देशित किया कि कार्य मानक के अनुरूप तथा गुणवत्तापरक होनी चाहिए। इस अवसर पर परियोजना निदेशक के.के. पांडेय, कार्यदाई संस्था के प्रतिनिधि सहित अन्य उपस्थित रहे।