यूनियन बैंक की सिविल लाइन्स शाखा का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण
जौनपुर l यूनियन बैंक की सिविल लाइन्स शाखा का जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सीएम युवा उद्यमी योजना के लंबित आवेदनों के ससमय निस्तारण नहीं होने पर कड़ी नाराजगी जताई साथ ही शाखा का ऋण जमा अनुपात भी कम होने पर शाखा प्रबंधक चन्दन कुमार पर बैंक मैनेजमेंट द्वारा कड़ी कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिया।
स्टेट बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय पहुँच कर क्षेत्र प्रमुख अनिल कुमार को सभी आवेदनों को अविलम्ब निस्तारित करने हेतु निर्देशित किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने स्टेट बैंक में सर्वाधिक आवेदन लंबित रहने पर कड़ी नाराजगी जताई। जिलाधिकारी द्वारा अग्रणी जिला प्रबंधक अभय श्रीवास्तव को सभी बैंकों की जनपद में लंबित सीएम युवा उद्यमी योजना के आवेदनों का शीघ्र निस्तारण, स्वीकृत ऋण पत्रावलियों के शीघ्र वितरण हेतु स्पष्ट निर्देश दिया।
JAUNPUR CRIME NEWS जौनपुर । मुंगराबादशाहपुर। सोमवार की सुबह दुर्घटना में हुई किन्नर के शव को थाने के सामने सड़क पर रखकर किन्नरों ने चक्का जाम कर दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। किन्नरों का उग्र रूप देखकर पुलिस के हाथ-पांव फूल गए।
शनिवार की शाम को अंजली किन्नर (30) आर्टिका गाड़ी से ड्राइवर अंबुज मौर्या के साथ प्रयागराज गई थी रविवार की सुबह लौटते समय पांडेयपुर गांव के पास आर्टिका गाड़ी खाई में चली गई।
हादसे में किन्नर अंजली की मौत हो गई जबकि ड्राइवर अंबुज को गम्भीर हालत में वाराणसी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।मौत को लेकर रविवार की शाम हत्या करने का मुकदमा दर्ज किए जाने हेतु किन्नरों ने मुंगराबादशाहपुर थाना मे जमकर हंगामा किया था।
सोमवार की सुबह पोस्टमार्टम के बाद अंजली का शव घर पहुंचते ही किन्नरों में आक्रोश फैल गया और शव को लेकर थाने पहुंच गए और शव को सड़क पर रखकर किन्नरों ने चक्का जाम कर दिया और किन्नरों को समझाने के लिए पुलिस प्रशासन को पसीने बहाने पड़े। किन्नरों की बढ़ती संख्या एवं विरोध को देखते हुए पुलिस की सांस अटक गई ।
किन्नरों का आरोप है कि गाड़ी के ड्राइवर व उसके चार पांच साथियों द्वारा किन्नर अंजली का गैंग रेप किया गया फिर हत्या कर दी गई है।
मशहूर गायक पंडित अजय पोहनकर ने एकल कला प्रदर्शनी का किया उद्घाटन
जौनपुर: काशी विद्यापीठ ललित कला विभाग एवं सांख्य आर्ट फाऊंडेशन वाराणसी के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को शोध छात्र आजाद कपूर की एकल कला प्रदर्शनी का उद्घाटन जबलपुर किराना घराने की मशहूर गायक पंडित अजय पोहनकर ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस कला प्रदर्शनी का अवलोकन करने के लिए अनेक कलाकार व विद्यार्थीगण उपस्थित हुए।
इस क्रम में इस कला प्रदर्शनी का समापन अधिवक्ता अशोक कुमार जाटव महानगर उपाध्यक्ष भाजपा वाराणसी ने किया विभागाध्यक्ष प्रो सुनील कुमार विश्वकर्मा की उपस्थिति में संपूर्ण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर वरिष्ठ कलाकार प्रो सत्येंद्र सिंह बावनी, पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो मंजुला चतुर्वेदी, श्री संजय शुक्ला, डॉ शत्रुघ्न प्रसाद, डॉ रामराज, सिद्धार्थ सिंह, रिंकू भारती, राजू गोंड,एस ऐन्जेला, शालिनी कश्यप, दिव्यानी राय आदि लोग मौजूद रहे।
मुख्य विकास अधिकारी साई सीलम तेजा को दी गई भावभीनी विदाई
जौनपुर :मुख्य विकास अधिकारी साई तेजा सीलम के नगर आयुक्त प्रयागराज बनाए जाने और अपना प्रशिक्षण अवधि समाप्त होने के उपरांत मुख्यालय स्थानांतरण होने पर प्रशिक्षु उपजिलाधिकारी निधि शुक्ला को शनिवार को विकास भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में उन्हें भावभीनी विदाई दी गई।
जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी के सरल स्वभाव की सराहना करते हुए उनके साथ कार्य करने के दौरान के अपने अनुभवों को साझा किया। उन्होंने कहा कि मुख्य विकास अधिकारी अनुशासित और वरिष्ठ अधिकारियों के प्रति आदर, सम्मान और सकारात्मक दृष्टिकोण रखने वाले व्यक्ति है। उनके अंदर नेतृत्व की असीम क्षमता है। ये भाव उनके व्यक्तित्व को अन्य से अलग बनाता है।
प्रशिक्षु उपजिलाधिकारी निधि शुक्ला की सराहना करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में अपनी प्रशिक्षण अवधि के दौरान उन्होंने दिए गए सभी दायित्वों का कुशलता पूर्वक निर्वहन किया। हम इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते है। मुख्य विकास अधिकारी और प्रशिक्षु उपजिलाधिकारी ने सभी का आभार जताया।जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र, नगर मजिस्ट्रेट इन्द्र नंदन सिंह,ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सौरभ कुमार , उप जिलाधिकारी गण, बेसिक शिक्षा अधिकारी, तहसील और ब्लाक स्तरीय अधिकारियों ने मुख्य विकास अधिकारी के 03 साल के सुनहरे कार्यकाल की सराहना की। इस दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने मुख्य विकास अधिकारी को पुष्पगुच्छ और प्रतीक चिन्ह देकर उन्हें विदाई दी।इस मौके पर जिला विकास अधिकारी मीनाक्षी देवी, परियोजना निदेशक के. के.पांडेय, सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
चौथी पुण्यतिथि पर याद किए गए पत्रकार रिंकू श्रीवास्तव
पत्रकारों ने चित्र पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि
खेतासराय (जौनपुर):- नगर के मीडिया कार्यालय पर गुरुवार की दोपहर दिवंगत पत्रकार रिंकू श्रीवास्तव की चौथी पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किया गया। इस अवसर पर पत्रकारों, समाजसेवी निजी संगठनों ने और उनके सहयोगियों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और पुष्पांजलि अर्पित कर उनके प्रति अपनी भावनाएं प्रकट किया।
कार्यक्रम का आरंभ मौन श्रद्धांजलि से हुआ, जिसके बाद उपस्थित पत्रकारों ने स्व. रिंकू श्रीवास्तव के संघर्षशील जीवन, उनके समर्पण और पत्रकारिता के प्रति उनके दृष्टिकोण को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि रिंकू श्रीवास्तव न सिर्फ एक सजग और ईमानदार पत्रकार थे, बल्कि एक संवेदनशील और सहयोगी व्यक्तित्व के धनी भी थे, जिन्होंने हमेशा सामाजिक सरोकारों को प्राथमिकता दी। वरिष्ठ पत्रकार आनंद सिंह ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा, स्व. रिंकू ने पत्रकारिता के क्षेत्र में जो पहचान बनाई, वह युवा पत्रकारों के लिए प्रेरणास्रोत है। उनका मिलनसार स्वभाव और सत्य के लिए प्रतिबद्धता आज भी हम सभी के दिलों में जीवित है।
शाहगंज पत्रकार संघ के उपाध्यक्ष पत्रकार अज़ीम सिद्दीकी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा, स्व. रिंकू श्रीवास्तव का असमय जाना न केवल पत्रकारिता जगत बल्कि हम सभी सहयोगियों के लिए गहरी क्षति है। वे हमेशा कठिन परिस्थितियों में भी कंधे से कंधा मिलाकर चलने वाले साथी थे। उनकी कमी हमेशा खलेगी।
श्रद्धांजलि सभा में वरिष्ठ पत्रकार सैय्यद तारिक़, राममूर्ति यादव, श्यामचंद्र यादव, हाजी जियाउद्दीन, विवेक श्रीवास्तव, सुरेश कुमार, औरंज़ेब खान, राकेश शर्मा, मनीष यादव सहित अनेक पत्रकार और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने स्वर्गीय रिंकू श्रीवास्तव के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।
गौरतलब है कि स्व. रिंकू श्रीवास्तव फरीदपुर जैगहा गांव के निवासी थे और क्षेत्रीय मीडिया में उन्होंने अपनी निष्ठा, निर्भीक लेखनी व कर्मठता से विशेष पहचान बनाई थी। कोरोना महामारी के दौरान उनका आकस्मिक निधन हुआ था, जो पत्रकारिता जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति के रूप में देखा जा रहा है। श्रद्धांजलि सभा का समापन उनके आदर्शों पर चलने और उनके अधूरे कार्यों को आगे बढ़ाने की संकल्पना के साथ किया गया। कार्यक्रम का संचालन उमेश सिंह बाबा ने किया।
The body of Ghurhu Bind is coming from Pakistan to JAUNPUR, the administration will provide all possible help
जौनपुर :जनपद के बसीरहा गांव निवासी मछुआरे घुरहू बिंद जो पाकिस्तान जेल में बंद थे तथा उनकी मृत्यु पाकिस्तान के कराची जेल में हुई है, जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र ने अवगत कराया गया है कि उनके पैतृक गांव में पार्थिव शरीर पहुंचने के पश्चात संवेदनशीलता बरतते हुए परिवार की हर संभव मदद की जाए। उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री के निर्देश है कि ऐसे लोग जो गरीब है जो जीरो पॉवर्टी के अंतर्गत आते हैं उनका सत्यापन कराया जाए तथा उनको विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत आच्छादित किया जाए।
इसी क्रम में तीन सदस्यीय समिति का गठन किया गया है जिसके अंतर्गत तहसीलदार, मत्स्य अधिकारी तथा खंड विकास अधिकारी को सत्यापन हेतु उनके गांव भेजा गया। इसके पश्चात निर्णय लिया गया कि जैसे ही पार्थिव शरीर आएगी, उपरोक्तानुसार परिवार को विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत सुविधाएं दी जाएगी इसके साथ ही परिवार की आर्थिक स्थितियों का, परिस्थितियों का अध्ययन करते हुए मृतक के परिवार को माननीय प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत आवास दिए जाने हेतु सर्वेक्षण कराने तथा विधवा पेंशन का भी फॉर्म भरवाने के निर्देश दिए गए। मृतक के परिवार के बच्चों को मत्स्य विभाग योजना अंतर्गत तथा समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत योजनाओं से आच्छादित कर दिया जाएगा। इस दुख की घड़ी में परिवार की हर संभव मदद की जाएगी।
वार्षिक फीस सहित अन्य गैर जरूरी फीस लेकर बढा रहे अभिभावकों के ऊपर भार
सुविधा के नाम पर जारी है शोषण, नौसिखिया चालक डग्गामार वाहन से ढोते हैं बच्चे
दीवारों पर बड़े-बड़े होर्डिंग बैनर लगाकर प्रचार में करते हैं लाखों का खर्च
JAUNPUR NEWS खेतासराय (जौनपुर) क्षेत्र में इन दिनों शिक्षा के नाम पर लूट मची हुई है। अभिभावक अपने मासूम बच्चों के भविष्य को संवारने के चक्कर में बेचारा बनकर इनका शिकार हो रहे हैं। ऐसे लोगों पर जिम्मेदार भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। अच्छी शिक्षा के नाम पर अभिभावक को कथित निजी स्कूल अपने जाल में फंसाकर शोषण कर रहे हैं।
वर्तमान समय में शिक्षा का बाजारीकरण हो रहा है। नया सत्र चालू होते ही यह कार्य तेजी से गति पकड़ लेता है। बहकावे में आकर अभिभावक इसका शिकार हो रहे हैं और निजी विद्यालयों के ड्योढ़ी पर शिक्षा व्यवस्था दम तोड़ रही है। इस तरह बेतहाशा फीस वृद्धि व मनमानी किताब के मूल्यों से बच्चों को पढ़ाना अभिभावकों के माथे पर चिंता की लकीरें बढ़ा दे रही है। शिक्षा विभाग के जिम्मेदार मौनव्रत धारण किए हैं।
शिक्षा मानव विकास का मूल साधन है। इसके द्वारा मानव की जन्मजात शक्तियों का विकास, उसके ज्ञान एवं कौशल में वृद्धि, व्यवहार में परिवर्तन किया जा सकता है। उसे सभ्य व योग्य नागरिक बनाया जाता है। बच्चों के अंदर बहुत सी मानसिक शक्तियां विद्यमान रहती हैं। शिक्षक इन अंतर्निहित शक्तियों को प्रस्फुटन करने में सहायता प्रदान करता है। इसलिए शिक्षक को राष्ट्र निर्माता भी कहा जाता है। जिस प्रकार शिक्षक के होंगे, उसी प्रकार के नागरिक होंगे और उसी प्रकार राष्ट्र का निर्माण होगा।
कस्बा खेतासराय व आस-पास के क्षेत्रों में जहां बरसाती मेढ़क की तरह दिखाई देने वाले निजी विद्यालय अधिकतर गैर मान्यता प्राप्त हैं? वह अभिभावकों का शोषण करने में कोताही नहीं बरत रहे हैं। निजी विद्यालय व इंग्लिश मीडियम स्कूलों में केरला आदि जगहों से शिक्षकों से पढ़ाई के नाम पर सिर्फ बच्चों के भविष्य के साथ धड़ल्ले से खिलवाड़ किया जा रहा है। बोले-भाले अभिभावक अपने बच्चों का भविष्य संवारने के चक्कर में इन ठगों का शिकार हो रहे और जिम्मेदारों को इसकी परवाह नहीं है। सरकार की सख्ती के बावजूद शिक्षा का अधिकार अधिनियम की सरेराह धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। शिक्षा माफिया नौनिहालों के भविष्य के साथ जमकर खिलवाड़ करने में जुटे हुए हैं।
योजना के मुताबिक हर वर्ष नया सत्र शुरू होते ही किताबों का पैटर्न बदल दिया जाता है, बच्चे अगली कक्षा में जाते हैं तो उनका ड्रेस भी बदलता रहता है। किताब स्कूल से ही देने का नियम है, बच्चों को ले आने और ले जाने व बढ़िया सुविधा के नाम पर आंख में धूल झोककर पैसे ऐंठ लिया जा रहा है। कम पैसे में नौसिखिया चालकों से डग्गामार वाहनों द्वारा बच्चों की जान जोखिम में डालकर ढोने का काम बसूरती से जारी है। इन डग्गामार वाहनों का न तो कोई फिटनेस है, न ही आपात स्थिति में कोई सुरक्षा इंतज़ाम है। कई बार हादसा भी हो चुका है। लेकिन इनके खिलाफ आज तक एआरटीओ ने भी कोई कठोर कार्यवाही नहीं की, न ही शिक्षा विभाग से कोई अभियान चलाकर रोकने का काम किया गया।
फिलहाल क्षेत्र में अच्छी शिक्षा के नाम निजी स्कूल नौनिहालों की जिन्दगी के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। इनके खिलाफ कई बार शिकायत भी हुई, लेकिन आज तक कोई असर नहीं देखने को मिला। कहना बेमानी नहीं होगा कि ऊपर से लेकर नीचे तक सब मिल बांट कर खाने के चक्कर नौनिहालों के जिन्दगी को तबाह करने में लगे हैं।
The heat will increase from tomorrow and the temperature will rise to around 40 degrees Celsius,Heat Update
HEAT UPDATE IN INDIA मौसम की भविष्यवाणी : कल से बदल जाएगा मौसम मौसम में एक बार फिर परिवर्तन होने जा रहा है और कल से भीषण गर्मी पड़ेगी तापमान बढ़कर 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास हो जाएगा न्यूनतम तापमान भी 24 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला जाएगा पूर्वी हवा के कारण भयंकर उमस भी होगी इससे परिस्थितियों काफी भयानक और असह्य हो जाएंगी
वैसे एक बार फिर से जौनपुर का यह सौभाग्य है कि यहां मौसम परिवर्तन का भीषण प्रभाव झेलने को नहीं मिलेगा जबकि दक्षिण भारत पश्चिम उत्तर भारत उत्तर भारत और पूर्वोत्तर भारत में मौसम में जबरदस्त परिवर्तन आंधी तूफान झंझाबाद के साथ तेज वर्षा कहीं-कहीं ओलावृष्टि और वज्रपात भी होगा L
जौनपुर में 20 अप्रैल तक पूर्वी उत्तर पूर्वी हवा 10 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे के वेग से चलती रहेगी और लगातार गर्मी उमस पसीना सूर्य की तीखी किरनें लोगों को जलाती रहेंगी और 21 अप्रैल को हवा पछुआ होने के साथ-साथ तापमान भयंकर रूप से आगे बढ़ेगा और यह 43/44 डिग्री तक पहुंच जाएगा और तापलहर अर्थात लू की स्थिति जौनपुर और आसपास बन जाएगी हवा भी तेज हो जाएगी L
डॉ दिलीप कुमार सिंह मौसम विज्ञानी ज्योतिष शिरोमणि एवं निदेशक अलका शिप्रा वैष्णवी ज्योतिष मौसम पूर्वानुमान एवं विज्ञान अनुसंधान केंद्र जौनपुर
इस बीच वायु गुणवत्ता सूचकांक ढाई सौ से 300 के बीच काफी खतरनाक होगी और सूर्य की पराबैंगनी किरणें भी 8 से 10 तक पहुंच जाएंगे जो HEAT UPDATE Iबहुत भयानक होती हैं हवा में पीएम 2.5 और म 10 बढ़ जाने से स्थिति में और भी खराब होगी जबकि वायुमंडल में प्रदूषण और गंदगी बढ़ने से ताप में और भी वृद्धि होगी कहीं-कहीं आंधी बवंडर और कहीं-कहीं गरज चमक झंझावात के साथ बूंदाबांदी और वर्षा भी इस कालखंड में अर्थात 17 से 21 अप्रैल के बीच हो सकती है कृषि कार्य और खेती इत्यादि करने वालों को मौसम परिवर्तन कै इस चक्र पर ध्यान रखना होगा 17 से 21 के बीच मौसम कहीं भी और कभी भी अचानक बदल सकता है और वर्षा काल में वज्रपात के बीच बाहर निकलना जानलेवा हो सकता हैऔर 17 अप्रैल से 30 अप्रैल तक लगातार भयानक गर्मी और ताप लहर का मौसम रहेगा l
आईजीआरएस निस्तारण में लापरवाही पर खंड विकास अधिकारी और ग्राम विकास अधिकारी को स्पष्टीकरण
जौनपुर । जिलाधिकारी डॉ० दिनेश चंद्र द्वारा अधिकारियों को लगातार निर्देशित किया जा रहा है कि आईजीआरएस पर प्राप्त होने वाली शिकायतों का स्थलीय निरीक्षण कर, जांच कर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराना सुनिश्चित करें तथा शिकायतकर्ताओं से फीडबैक अवश्य लें। इसमें लापरवाही बरतने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसी क्रम में आईजीआरएस निस्तारण में लापरवाही पर जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारी और ग्राम विकास अधिकारी पर कार्रवाई की।
15 अप्रैल को आई०जी०आर०एस० पोर्टल पर अनुमोदन हेतु जिलाधिकारी के लागिन पर प्राप्त निस्तारण आख्या का परीक्षण किया गया जिसमें श्रीमती जोहरा पत्नी स्व० मेहदी, निवासी ग्राम विसांवा, थाना सिकरारा, जौनपुर के चकरोड बनाये जाने की शिकायत पर ग्राम पंचायत अधिकारी प्रेम नारायण,द्वारा आवास की जॉच रिपोर्ट संलग्न की गयी तथा खण्ड विकास अधिकारी, सिकरारा, सर्वेश मोहन द्वारा निस्तारण आख्या का बिना अवलोकन किये ही सरसरी तौर पर अपना हस्ताक्षर कर दिया गया है, जो जिलाधिकारी लागिन पर स्पेशल क्लोज किये जाने हेतु प्राप्त हुआ है। उपरोक्त से यह स्पष्ट है कि विकास खण्ड सिकरारा में प्राप्त शिकायतों का सरसरी तौर पर ही निस्तारण कर दिया जा रहा है।
उपरोक्त के अवलोकनोपरांत जिलाधिकारी ने कहा कि उच्चाधिकारी तथा मा० मुख्यमंत्री कार्यालय से प्राप्त निर्देशों की जान बूझकर अवहेलना की जा रही है, जो अत्यन्त ही आपत्तिजनक है।
आईजीआरएस निस्तारण में लापरवाही बरतने पर ग्राम पंचायत अधिकारी प्रेम नारायण, एवं खण्ड विकास अधिकारी, सिकरारा सर्वेश मोहन, को स्पष्टीकरण तीन दिवस के अन्दर उपलब्ध कराये जाने का निर्देश दिया गया और प्रतिकूल प्रविष्टि प्रदान करते हुये एक वेतन वृद्धि स्थायी रुप से रोकने की कार्यवाही किए जाने की चेतावनी दी गई। समय से स्पष्टीकरण प्राप्त नही होने पर संबंधित के विरुद्ध एक पक्षीय रुप से कार्यवाही कर दी जायेगी।
JAUNPUR CRIME NEWS जौनपुर :कोतवाली पुलिस टीम ने चेंकिग के दौरान एक पिस्टल, 4 जिन्दा कारतूस व 150 ग्राम डायजापाम नशीला पाउडर के साथ हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा अपराध की रोकथाम एवं आपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के दिशा निर्दशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण में प्र0नि0 मिथिलेश कुमार मिश्र व प्र0चौ0 राजकालेज उ0नि0 रामप्रकाश यादव मय हमराह भण्डारी रेलवे कालोनी के पास रोड पर चेकिंग मे मामूर थे कि एक व्यक्ति रसूलाबाद तिराहे की तरफ से भण्डारी स्टेशन की तरफ आता हुआ दिखाई दिया ,
जैसे ही उसकी नजर पुलिस बल पर पड़ी व पीछे मुड़ कर तेज कदमों से भागना चाहा कि संदिग्ध व्यक्ति का संदेह होने पर पुलिस बल द्वारा उस व्यक्ति को दौड़ा कर पकड़ लिया गया, पकड़े गये व्यक्ति से नाम पता पूछते हुए भागने का कारण पूछा गया तो अपना नाम भिन्न – भिन्न बताते हुए अन्त मे अपना नाम शहजादे पुत्र नजीर अहमद निवासी अबीरगढ़ टोला थाना कोतवाली, जौनपुर बताया, यह जानकर कि पकडा गया व्यक्ति कुख्यात अपराधी है नियमानुसार जामा तलाशी ली गयी तो उसके कब्जे से एक पिस्टल .32 बोर मय मैगजीन के व 4 जिन्दा कारतूस .32 बोर व 150 ग्राम डायजापाम नशीला पाउडर बरामद हुआ, कड़ाई से पूछताछ करने पर बताया कि यह नशीला पाउडर पुड़िया बनाकर बेचता हूं व बेचवाता हूं उससे प्राप्त धन से अपना जीवीकोपार्जन करता हूं। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 104/25 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट व मु0अ0सं0- 105/25 धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया । आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुये मा0 न्यायालय के समक्ष भेजा गया।