Home Blog Page 115

जौनपुर,प्रयागराज प्रतापगढ़, सुल्तानपुर समेत कई जिलो में आज मौसम खराब रहेगा

0
Oplus_131072

The weather will be bad today in many districts including Jaunpur, Prayagraj Pratapgarh, Sultanpur

जौनपुर। मौसम की भविष्यवाणी जौनपुर प्रयागराज प्रतापगढ़ सुल्तानपुर शाहगंज और आसपास के जनपदों में 8:00 बजे से 10 तक बिजली की गरज चमक और झंझावात वज्रपात और आंधी तूफान के साथ बारिश होने जा रही है माध्यम से तेज वर्षा सावधान रहें 20 से लेकर 50 मिली मीटर की वर्षा कहीं-कहीं बहुत तेजी से हो सकती है वर्षा काल में बाहर न निकले।

जौनपुर,प्रयागराज प्रतापगढ़, सुल्तानपुर समेत कई जिलो में आज मौसम खराब रहेगा

10 से 12 अप्रैल तक जौनपुर और पूर्वांचल तथा देश में बादल बूंदाबांदी हल्की कहीं कहीं ओलावृष्टि तेज़ वर्षा आंधी तूफान बिजली की चमक और गरज वज्रपात तथा झंझावात का मौसम रहेगा और दिल्ली से लखनऊ सुल्तानपुर दक्षिणी भारत हिमालय के पार्वती भागों और पूर्वोत्तर भागों में झंझावात के साथ माध्यम से भारी वर्षा की भविष्यवाणी जो 9 अप्रैल को हमारे केंद्र द्वारा की गई थी बिल्कुल सही सिद्ध हुई

आज का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस होने से मौसम काफी सुहावना और ठंडा रहेगा। पूर्वी और उत्तरी पूर्वी बहुत तेज हवाएं चलती रहेंगी और सुबह मौसम बहुत खराब होगा माध्यम से भरीवर्षा की प्रबल संभावना दोपहर के पहले 8:00 से 10:00 के बीच सुबह है।

कल का अधिकतम तापमान आज से थोड़ा अधिक 37.डिग्री और न्यूनतम 23डिग्री सेल्सियस रहेगा कल हल्के मध्यम बादल के साथ जौनपुर और पूर्वांचल तथा आसपास के जिलों में अचानक ही अनेक जगहों पर बिजली की गरज चमक झंझावात के साथ बूंदाबांदी हल्की वर्षा कहीं-कहीं हो सकती है कल के बाद मौसम और चक्रवार्ती विक्षोभ शांत होने की पूरी संभावना है

हवा की दिशा पूर्वी उत्तर पूर्वी रहने से दिन में गर्मी और उमस होगी कल अर्थात 13 अप्रैल को जौनपुर के कुछ भागों और जनपद के आसपास के सभी जिलों में गरज चमक के साथ बूंदाबादी हल्की वर्षा होने का योग है हमारे केंद्र द्वारा पहले भी कहा गया था कि 9 अप्रैल तक जौनपुर में कोई भी बारिश नहीं होगी उस के बाद ही बंगाल की खाड़ी और भूमध्य सागर के विक्षोभ के कारण पूरे देश में बादल बूंदाबांदी वर्षा का मौसम रहेगा यह मौसम 13/14 तक रहेगा

वायु गुणवत्ता सूचकांक 100 से 150 के बीच रहेगा जो संतोष जनक है काम करने और सांस लेने में कम परेशानी होगी

पराबैंगनी किरणों का स्तर 2 से 5 के बीच रहेगी जो बहुत कम गंभीर होता है इससे धूप और अधिक असर नहीं करती है

हवा में प्रदूषित कणों की मात्रा और गंदगी बहुत कम होने से वातावरण साफ प्रतीत होगा लखनऊ से लेकर दिल्ली और उत्तराखंड से लेकर नेपाल के अधिकांश भागों में आज अर्थात 10 अप्रैल को वज्रपात झंझावात के साथ मध्यम तेज बारिश होगी

जौनपुर और आसपास उत्तर और पश्चिम उत्तर भारत उत्तर प्रदेश पश्चिम मध्य प्रदेश राजस्थान गुजरात महाराष्ट्र उड़ीसा आंध्र प्रदेश में एक बार फिर सेप्रचंड भीषण गर्मी 16 अप्रैल से और गुजरात राजस्थान महाराष्ट्र में ताप लहर चलेगी राजस्थान महाराष्ट्र गुजरात में कई स्थानों का तापमान 47 डिग्री सेल्सियस पार हो जाएगा

बंगाल की खाड़ी में बना हुआ विक्षोभ केरल श्रीलंका तमिलनाडु आंध्र अंडमान उड़ीसा बंगाल को छूता हुआ बांग्लादेश और पूर्वोत्तर भारत में सामान्य से मध्यम वर्षा करता हुआ निकल जाएगा जौनपुर और मध्य पश्चिम और पश्चिम उत्तर भारत में इसका विशेष और तीव्र प्रभाव होगा कुछ भागों में तेज आंधी तूफान के साथ वर्षा होगी ज्यादातर जौनपुर के उत्तरी पश्चिमी भाग और सुल्तानपुर लखनऊ बरेली और नोएडा तक इसका असर होगा

9अप्रैल के आसपास एक और पश्चिमी विक्षोभ पैदा होगा जिसके कारण उत्तरी भारत जौनपुर उत्तर प्रदेश और आसपास 10/12 /13अप्रैल केबाद अप्रैल की पहले बूंदाबांदी और माध्यम से भरीवर्षा झनझनाहट बिजली की गरज चमक वज्रपात ओलावृष्टि और आंधी तूफान के साथ हो सकती है

मध्य अमेरिका यूरोप के दक्षिणी भाग अरबप्रायद्वीप भारत का प्रायद्वीप और विषुवत रेखा भागों में भीषण गर्मी पड़ेगी कहीं कहीं आंधी बवंडर तूफान चक्रवात विशेष कर चीन अमेरिका जापान और दक्षिण पूर्व एशिया में और हल्के भूकंप भी आ सकते हैं भारत की तरह पूरे विश्व का मौसम भयंकर परिवर्तनशील रहेगा –

  • डॉक्टर दिलीप कुमार सिंह मौसम विज्ञानी ज्योतिष शिरोमणि और निदेशक अलका शिप्रा वैष्णवी ज्योतिष मौसम पूर्वानुमान एवं विज्ञान अनुसंधान केंद्र जौनपुर मोबाइल नंबर 70 177 13978

जौनपुर में राइफल शूटरों का दमदार प्रदर्शन 

0
जौनपुर में राइफल शूटरों ने किया दमदार प्रदर्शन 
जौनपुर में राइफल शूटरों ने किया दमदार प्रदर्शन 

जनपद जौनपुर में यूपी स्टेट राइफल एसोसिएशन के तत्वाधान में 12 अप्रैल से 15 अप्रैल तक एयर पिस्टल/एयर राइफल शूटिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया है। प्री यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप का उद्घाटन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्टाम्प एवं न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन विभाग रवींद्र जायसवाल जी ने किया।


इस अवसर पर माननीय राज्यमंत्री ने कहा गया कि इस ओपन शूटिंग कॉम्पिटिशन में देशभर से अलग-अलग राज्यों से यहां खिलाड़ी हिस्सा लेने आए है। शूटिंग चैंपियनशिप में निशानेबाजों की ओर से दमदार खेल देखने को मिला। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेल में भी देश विदेश में भारत का नाम रोशन हो रहा है। आज तमाम ऐसे खिलाड़ी हैं जो ओलंपिक में मेडल लेकर आ रहे है, जिले एवं स्टेट स्तर पर उनका चयन किया जा रहा है। इसके लिए उन्होंने सभी को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि इससे खिलाड़ियों का नर्सरी का विकास होगा। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर पूरे स्टेट के खिलाड़ी इस संगम में भाग ले रहे हैं इसके लिए उनको शुभकामना दी और कहा कि शासन स्तर से खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए कई योजनाएं संचालित किया जा रहा है।अतिथियों का स्वागत यूपी स्टेट राइफल एसोसिएशन के अध्यक्ष पूर्व सांसद श्याम सिंह यादव ने किया।

समाधान दिवस पर थाना खेतासराय में हुआ प्रार्थना पत्रों का निस्तारण

0
समाधान दिवस पर थाना खेतासराय में हुआ प्रार्थना पत्रों का निस्तारण
समाधान दिवस पर थाना खेतासराय में हुआ प्रार्थना पत्रों का निस्तारण

5 शिकायतें प्राप्त 3 का मौके पर हुआ समाधान

खेतासराय (जौनपुर) स्थानीय थाना परिसर में शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता थाना प्रभारी निरीक्षक रामाश्रय राय ने की। इस दौरान ग्रामीणों द्वारा कुल 5 प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए गए, जिनमें से 3 का मौके पर ही आपसी समझौते और प्राथमिक जांच के आधार पर निस्तारण कर दिया गया।

शेष दो मामलों में गहन जाँच की आवश्यकता को देखते हुए संबंधित मामलों की जाँच हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया और उन्हें मौके पर भेजा गया है। थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया कि सभी प्रकरणों का निष्पक्ष और त्वरित निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।

थाना समाधान दिवस का उद्देश्य जन शिकायतों का त्वरित निपटारा करना है ताकि आमजन को न्याय मिल सके और थाने पर अनावश्यक चक्कर न लगाने पड़ें। इस दौरान राजस्व विभाग के अधिकारी, हल्का लेखपाल, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि समेत अन्य संबंधित कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

कैबिनेट मंत्री OP राजभर पहुँचे नौली गाँव,बंधाया ढांढस

0
कैबिनेट मंत्री OP राजभर पहुँचे नौली गाँव,बंधाया ढांढस
कैबिनेट मंत्री OP राजभर पहुँचे नौली गाँव,बंधाया ढांढस

सड़क हादसों में मारे गए ग्रामीणों के परिजनों से की मुलाकात

खेतासराय (जौनपुर) क्षेत्र के नौली गाँव में शनिवार को उत्तर-प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर पहुंचे। उन्होंने हाल ही में अलग-अलग सड़क हादसों में मारे गए ग्रामीणों के परिजनों से भेंट कर गहरा दुःख प्रकट किया और उन्हें ढांढस बंधाया।

गौरतलब है कि बीते 23 मार्च को नौली गांव के निवासी संतोष राजभर (28 वर्ष) पुत्र ललसू राजभर, उज्ज्वल राजभर (16 वर्ष) पुत्र रत्तीलाल राजभर की मनेछा के पास एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई थी। इस हृदयविदारक घटना की जानकारी होते ही मंत्री ओमप्रकाश राजभर शनिवार को शोक संतप्त परिवारों से मिलने पहुंचे। उन्होंने परिजनों को सांत्वना दी और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

इसी दौरान मंत्री ओ.पी. राजभर ने गाँव के ही वृद्ध रमई राजभर की मृत्यु पर उनके आवास पहुंचकर शोक व्यक्त किया। इसके अलावा अहिरोंपरशुरामपुर निवासी पवन राजभर, जिनकी हाल ही में पंजाब के पटियाला में सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी, उनके घर भी जाकर उन्होंने शोक संवेदना प्रकट की।

मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि दुःख की इस घड़ी में सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है। उन्होंने पीड़ित परिवारों को हरसंभव सरकारी सहायता दिखाने का भरोसा दिलाया। इस दौरान पूर्व प्रधान शिवदवर राजभर, जिला पंचायत सदस्य डॉक्टर सर्वेश राजभर, जिला पंचायत सदस्य शोले राजभर, डॉक्टर लालमनि राजभर, ओमप्रकाश राजभर, लखंदर राजभर, राजू राजभर, गुड्डू यादव, मनोज सिंह समेत आदि उपस्थित रहे

भूमि विवाद में 5 महिला समेत 11 लोग गिरफ्तार

0
भूमि विवाद में 5 महिला समेत 11 लोग गिरफ्तार
भूमि विवाद में 5 महिला समेत 11 लोग गिरफ्तार

भूमि विवाद को लेकर 5 महिला समेत 11 शांतिभंग में गिरफ्तार, पुलिस ने किया चालान

खेतासराय (जौनपुर) खेतासराय क्षेत्र के ग्राम जमदहा और कस्बा क्षेत्र में भूमि विवाद के चलते उपजे विवाद में 5 महिला समेत 11 लोगों को पाबन्द कर लिया। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्तों में विजय लाल पुत्र बनवारी लाल, सुनीता पत्नी अर्जुन, आनंद कुमार पुत्र प्यारेलाल, अनीता पत्नी विजेंद्र, दीपिका पुत्री विजेंद्र सिंह निवासीगण जमदहा, मंजू पांडे पत्नी अंजनी पांडे, अंजनी पांडे पुत्र स्व. चंद्रशेखर पांडे, पूनम पांडे पुत्री स्व. उमाकांत पांडे, निर्मला पांडे पत्नी स्व. उमाकांत पांडे निवासीगण कस्बा बभनौटी व अमन कुमार पुत्र ओमप्रकाश,

इंद्रसेन पुत्र नागेंद्र निवासीगण कैराडीह थाना खुटहन को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष रामाश्रय राय, उपनिरीक्षक भोलानाथ सिंह, कांस्टेबल मोहम्मद तारीक अंसारी, हेड कांस्टेबल शिव गोविंद यादव, त्रिगुण कुमार, संजय पांडे, अंबिका यादव, महिला कांस्टेबल नेहा यादव, प्रियंका प्रजापति, कांस्टेबल विनय यादव शामिल रही।

JAUNPUR 207 ई-रिक्शा चालकों के खिलाफ चालानः 

0
JAUNPUR 207 ई-रिक्शा चालकों के खिलाफ चालानः 
JAUNPUR 207 ई-रिक्शा चालकों के खिलाफ चालानः 

JAUNPUR NEWS जौनपुर : यातायात पुलिस ने आज  उ0प्र0 शासन की मंशानुरूप चलाये जा रहे अभियान के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपंजीकृत एवं अवैध रुप से संचालित ई-रिक्शा के विरुद्ध  चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत जनपद जौनपुर में बिना लाइसेंस, बिना चेसिस तथा बिना फिटनेस ई-रिक्शा वाहनों को चेक किया गया जिसमें त्रुटि पाये जानें पर उनके विरुद्ध चालान/सीज की कार्यवाही भी की गयी। साथ ही आठ अप्रैल  से 22 अप्रैल तक चल रहे हेलमेट अभियान के तहत दो पहिया वाहन पर चालक तथा सह यात्री के द्वारा हेलमेट नहीं धारण करनें पर चेकिंग तथा प्रवर्तन की कार्यवाही किया गया ।

ई-रिक्शा अभियान में दिनांकः01.04.2025 से 10.04.2025 तक प्रवर्तन का विवरणः-
1. ई-रिक्शा चालकों के विरूद्ध चालानः- 207
2. ई-रिक्शा के चालान पर कारित जुर्मानाः- 438800/
3. ई-रिक्शा सीज – 35

हेलमेंट अभियान में दिनांकः08.04.2025 से 10.04.2025 तक प्रवर्तन का विवरणः-
1. हेलमेट न धारण करने पर चालकों के विरूद्ध चालानः-462
2. हेलमेट चालान पर कारित जुर्मानाः-585000/

सीटी जलने से आधा दर्जन फीडर की बिजली आपूर्ति ठप्प

0
Oplus_131072

शाहगंज उपकेंद्र की आपूर्ति बाधित, सैकडों गांव अंधेरे में डूबे, ग्रामीणों में हाहाकार

खेतासराय(जौनपुर):- गुरुवार शाम आई तेज आंधी और बारिश के बाद बिजली आपूर्ति पहले से ही बाधित थी, वहीं शुक्रवार की दोपहर एक और बड़ी तकनीकी खामी सामने आ गई। शाहगंज विद्युत उपकेंद्र में लगे 1 लाख 32 हजार वोल्ट की सप्लाई के करंट ट्रांसफार्मर (सीटी) के जल जाने से हाई वोल्टेज आपूर्ति पूरी तरह ठप्प हो गई।

इस तकनीकी खराबी के कारण खण्ड सबरहद पर स्थित 33 हजार वोल्टेज की लाइन भी प्रभावित हुई, जिससे सोंगर, सबरहद, बरईपुर, रेलवे फीडर सहित आधा दर्जन फीडरों की बिजली आपूर्ति बंद हो गई। इसके चलते सैकड़ों गांव अंधेरे में डूब गए हैं और ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली आपूर्ति ठप होने से ग्रामीणों में हाहाकार मचा हुआ है। कई क्षेत्रों में पीने के पानी की भी समस्या उत्पन्न हो गई है, वहीं कृषि कार्यों पर भी बुरा असर पड़ा है। इस संबंध में जब अवर अभियंता (जेई) भानु पटेल से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मरम्मत का कार्य चल रहा है और जल्द ही समस्या का समाधान कर आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।

गुलाबी समिति की जिलाध्यक्ष बिट्टू किन्नर को मिली नई जिम्मेदारी

0
Oplus_131072

क्राइम रिसर्च इंटेलिजेंट ब्यूरो ट्रस्ट के किन्नर प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त

खेतासराय (जौनपुर):- अतुल्य वेलफेयर ट्रस्ट की गुलाबी समिति की जिलाध्यक्ष बिट्टू किन्नर को मिली, नई जिम्मेदारी क्राइम रिसर्च इंटेलिजेंट ब्यूरो ट्रस्ट की किन्नर प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया। सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय योगदान के लिए पहचानी जाने वाली बिट्टू किन्नर, जो अतुल्य वेलफेयर ट्रस्ट की गुलाबी समिति की जिलाध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं, को अब क्राइम रिसर्च इंटेलिजेंट ब्यूरो ट्रस्ट की किन्नर प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

इस नियुक्ति की घोषणा संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने एक समारोह में की, जहाँ समाजसेवियों और स्थानीय गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही। बिट्टू किन्नर की इस नियुक्ति को सामाजिक समरसता और हाशिए पर खड़े समुदायों के प्रतिनिधित्व की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

बिट्टू किन्नर ने इस अवसर पर कहा, मैं इस जिम्मेदारी को एक अवसर नहीं, बल्कि समाज की सेवा का एक माध्यम मानती हूँ। मैं हर उस व्यक्ति की आवाज बनना चाहती हूँ, जिसे आज भी अनसुना किया जाता है। गौरतलब है कि बिट्टू किन्नर लंबे समय से समाजसेवा में सक्रिय हैं और खास तौर पर शिक्षा, स्वास्थ्य और आत्मनिर्भरता को लेकर कार्य करती रही हैं। उनकी नियुक्ति से समाज में सकारात्मक बदलाव की उम्मीद की जा रही है। इस अवसर पर मनीष गुप्ता (धर्मरक्षक), डॉ. अमलेंद्र गुप्ता, अनूप मोदनवाल, सत्यम जायसवाल, मनीष यादव समेत आदि लोगों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

JAUNPUR NEWS : मृतक शुभम निषाद के परिजनों का आरोप निकला झूठा ,सीएमओ

0
Oplus_131072

शेखर कांति हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉक्टर रमित सिंह ने मृतक शुभम के परिजनों और दो युटयुबरों को भेजा कानूनी नोटिस

JAUNPUR NEWS जौनपुर । जौनपुर शहर में स्थित शेखरकांती हॉस्पिटल के डाक्टर पर मरीज शुभम निषाद के परिजनों द्वारा लगाया गया आरोप विभागीय जांच में गलत पाया गया। परिजनों ने शुभम निषाद के मरने के तीन दिन बाद तक इलाज के नाम पर पैसा लेने का आरोप शेखरकांती हॉस्पिटल के चिकित्सक डॉ रमित कुमार सिंह पर लगाया था। सीएमओ डॉ लक्ष्मी सिंह ने डॉ प्रभात कुमार से मामले की जांच कराई । घटना के दूसरे दिन हुई पोस्ट मार्टम रिपोर्ट में एक दिन पहले मरने की बात कही गई। उधर शेखर कांति हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉक्टर रमित सिंह ने परिजनों और दो यूट्यूबरो को कानूनी नोटिस भेजा है।


ज्ञातव्य है कि शुभम निषाद नामक युवक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया था जिसका इलाज नईगंज स्थित एक निजी अस्पताल में चल रहा था। इलाज के दौरान शुभम की मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया कि मौत की खबर मरने के तीन दिन बाद उन्हें बताया गया। मौत की खबर सुनते ही परिजनो ने डॉक्टर के ऊपर लापरवाही आरोप लगाते हुए अस्पताल में जमकर हंगामा किया और डॉक्टर के स्टाफ द्वारा बॉडी न देने का आरोप लगाते हुए डीएम से शिकायत भी की l


शिकायत मिलने के बाद जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को मामले की जांच करने के लिए आदेश दिए। इधर मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जाँच पड़ताल में जुट गई है।


इस मामले में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर लक्ष्मी सिंह ने बताया कि 3 अप्रैल को जिलाधिकारी ने मुझे जांच करने के आदेश दिए थे। मैंने तुरंत दोपहर 2 बजे के लगभग एडिशनल सीएमओ डॉक्टर प्रभात को जांच करने के लिए नर्सिंग होम में भेज दिया था। डॉ प्रभात ने मौके पर पहुंचकर देखा तो मरीज जिंदा था और वेंटिलेटर पर जीवन मौत से संघर्ष कर रहा था। उसी दिन शुभम की मौत हो गई। बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पीएम रिपोर्ट में आया कि शुभम की मौत उसी दिन हुई है। एडिशनल सीएमओ की जांच रिपोर्ट और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर यह कहा जा सकता है कि परिजनों द्वारा 3 दिन पूर्व शुभम निषाद के मरने का आरोप सरासर गलत है।


इस बारे में शेखर कांति अस्पताल के डायरेक्टर डॉक्टर रमित चंद सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों और कुछ अन्य लोगों द्वारा सोशल मीडिया में उनके खिलाफ गलत खबरें प्रसारित की गई जिससे उनकी प्रतिष्ठा धूमिल हुई और मानसिक आघात पहुंचा है जबकि मृतक के परिजनों से पैसा मिला ही नहीं था ।डॉ रमित सिंह ने बताया कि उन्होंने मृतक शुभम निषाद के परिजनों और झूठी खबर चलाने के मामले में सोशल मीडिया पर खबर चलाने वाले दो यू ट्यूबरो को कानूनी नोटिस भेजी है। कानूनी नोटिस भेजने के बाद सोशल मीडिया में फर्जी खबर चलाने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।

ढ़लाई से पहले आंधी में उड़ गई मकान की शटरिंग

0

खेतासराय ( जौनपुर):आंधी के साथ गरज चमक के साथ हुई बारिश के चलते किसान समेत अन्य लोगों को काफी नुकसान उठाना पड़ा। गुरुवार को आई आंधी के दौरान उसरहटा गांव में मकान की ढ़लाई से पहले छत की शटरिंग आंधी में उड़ गई। इससे मकान मालिक को काफी नुकसान उठाना पड़ा। उसरहटा निवासी कामिल मकान निर्माण करा रहे हैं।

मकान के छत की ढ़लाई के लिए शटरिंग का काम पूरा हो चुका था वायरिंग के लिए पाइप बिछ चुकी थी। दो दिन बाद छत की ढ़लाई होनी थी। इससे पहले गुरुवार को तेज आंधी, आंधी के साथ हुई बारिश के दौरान छत की शटरिंग हुई सरिया हवा के साथ उड़ गई लगभग 20 मीटर की दूरी पर जाकर गिरी संयोग अच्छा था किसी तरह का जानी नुकसान नही हुआ।