Home Blog Page 116

ढ़लाई से पहले आंधी में उड़ गई मकान की शटरिंग

0

खेतासराय ( जौनपुर):आंधी के साथ गरज चमक के साथ हुई बारिश के चलते किसान समेत अन्य लोगों को काफी नुकसान उठाना पड़ा। गुरुवार को आई आंधी के दौरान उसरहटा गांव में मकान की ढ़लाई से पहले छत की शटरिंग आंधी में उड़ गई। इससे मकान मालिक को काफी नुकसान उठाना पड़ा। उसरहटा निवासी कामिल मकान निर्माण करा रहे हैं।

मकान के छत की ढ़लाई के लिए शटरिंग का काम पूरा हो चुका था वायरिंग के लिए पाइप बिछ चुकी थी। दो दिन बाद छत की ढ़लाई होनी थी। इससे पहले गुरुवार को तेज आंधी, आंधी के साथ हुई बारिश के दौरान छत की शटरिंग हुई सरिया हवा के साथ उड़ गई लगभग 20 मीटर की दूरी पर जाकर गिरी संयोग अच्छा था किसी तरह का जानी नुकसान नही हुआ।

खेतासराय पुलिस ने पाक्सो एक्ट के वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

0

खेतासराय(जौनपुर): जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत खेतासराय पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पाक्सो एक्ट के तहत वांछित अभियुक्त अब्दुल खालिद को पुलिस ने बादशाही पोखरे के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव के दिशा-निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी शाहगंज अजीत सिंह चौहान के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई।

थानाध्यक्ष रामाश्रय राय के नेतृत्व में थाना खेतासराय की पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर यह गिरफ्तारी की। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अब्दुल खालिद पुत्र लतीफ निवासी मझौरा, थाना खेतासराय के रूप में हुई है। उसके खिलाफ थाना खेतासराय में मु.अ.सं. 69/2025, धारा 3/4 पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। अभियुक्त को गुरुवार की दोपहर करीब 2 बजे बादशाही पोखरे के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष रामाश्रय राय, उपनिरीक्षक विद्यासागर सिंह, हेड कांस्टेबल नफीस अहमद सिद्दीकी तथा कांस्टेबल अंकुश सिंह शामिल थे।

गुरैनी में बन रहा पुलिस बूथ, सुरक्षा व्यवस्था को मिलेगी मजबूती

0
Oplus_131072

खेतासराय( जौनपुर) पुलिस अधीक्षक महोदय के कुशल निर्देशन एवं थानाध्यक्ष खेतासराय रामाश्रय राय के नेतृत्व में क्षेत्रीय सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने हेतु एक महत्त्वपूर्ण पहल की जा रही है। इसी क्रम में मुख्य आरक्षी नफीस अहमद सिद्दीकी एवं आरक्षी अंकुश सिंह के अथक परिश्रम से गुरैनी में 14 बाई 14 फीट का एक अत्याधुनिक पुलिस बूथ का निर्माण कार्य प्रगति पर है।

गुरैनी में बन रहा पुलिस बूथ, सुरक्षा व्यवस्था को मिलेगी मजबूती

यह पुलिस बूथ न केवल स्थानीय लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करेगा, बल्कि क्षेत्र में पुलिस की सतत उपस्थिति से अपराध नियंत्रण में भी अहम भूमिका निभाएगा। ग्रामीणों ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि इससे क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी।

पुलिस प्रशासन द्वारा की जा रही यह पहल जनसुरक्षा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। थानाध्यक्ष रामाश्रय राय ने बताया कि यह बूथ क्षेत्र में त्वरित पुलिस सहायता पहुँचाने में मील का पत्थर साबित होगा। गौरतलब है कि आने वाले दिनों में इस बूथ को पूर्ण रूप से सुसज्जित कर जनसेवा हेतु समर्पित कर दिया जाएगा।

कहने को आदर्श नगर पंचायत लेकिन सुविधा गाँव से भी बदस्तर

0
कहने को आदर्श नगर पंचायत लेकिन सुविधा गाँव से भी बदस्तर
कहने को आदर्श नगर पंचायत लेकिन सुविधा गाँव से भी बदस्तर

साफ-सफाई न होने से नालियां हुई चोक जल जमाव से उठ रही दुर्गंध

खेतासराय (जौनपुर) नगर पंचायत खेतासराय में टूटी नालियां, चोक होकर बजबजा रही है, जिसके गंदे पानी से संक्रामक रोग फैलने का भय नागरिक को सता रहा है। इस समस्या को लेकर नगर वासियों ने नगर पंचायत खेतासराय को लिखित प्रार्थना-पत्र के माध्यम से अवगत कराया। बावजूद इसके समस्या का समाधान नहीं हो सका तो खुद जाम नालियों को साफ करने के लिए नागरिक उतर गए। जो क्षेत्र के चर्चा का विषय बना हुआ है। जिससे नगर पंचायत खेतासराय की कार्यशैली पर सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं। मज़े की बात यह है कि यह समस्या नगर पंचायत कार्यालय के ठीक सामने का मामला है। स्थानीय निवासी अनिल कुमार ने बताया कि नियमित सफाई न होने के कारण वार्ड की नालियों में गंदा पानी जमा हो रहा है, जिससे संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया और दुर्गंध आती है। हम लोगों ने कई बार लिखित रूप से शिकायत की, लेकिन नगर पंचायत प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। वही इस मामले को लेकर स्थानीय निवासियों का कहना है कि पानी निकासी के लिए बनी नालियां टूट गयी है। सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। नालियों का गंदा पानी सड़कों पर फैल रहा है, जिससे न सिर्फ बदबू आती है बल्कि आवागमन में भी असुविधा हो रही है।


मोहल्ले में फॉगिंग न होने से डेंगू, मलेरिया और अन्य संक्रामक बीमारियों के फैलने का भय है। इस वार्ड नई सुविधा गाँव से भी बदस्तर हो गयी है कहने को सिर्फ नगर पंचायत है। समस्या को लेकर शिकायत के बावजूद भी नगर पंचायत की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई तो मजबूर होकर मोहल्ले के नागरिकों ने खुद ही झाड़ू, फावड़ा और टोकरी उठाकर सफाई अभियान शुरू कर दिया।


भारी संख्या में श्रमदान किया। नागरिकों ने मांग की है कि नगर पंचायत जल्द से जल्द नालियों की मरम्मत कराए और नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करे, ताकि क्षेत्र में स्वच्छता बनी रहे और बीमारियों से बचाव हो सके। जनता की इस पहल ने एक बार फिर प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब सवाल इस बात का है कि नगर पंचायत खेतासराय द्वारा आम समस्याओं को लेकर इतना उदासीन क्यों है आखिर क्या मज़बूरी है कि जनता की समस्या को लेकर समाधान करने में पीछे हो रहा है, वह अलग बात है कि स्वच्छ भारत, स्वास्थ्य भारत का कागजी घोड़ा दौड़ाया जा रहा है। वही दूसरी तरफ स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाया जा रहा संचारी रोग अभियान के तहत जागरूकता अभियान कैसे साकार होगा। जब खुद जिम्मेदार इसकी धज्जियां उड़ाने में लगे हो?

मजदूरों का हक मारने वाली BJP सरकार 2027 में सत्ता से बाहर होगी  

0
Oplus_131072

मजदूरों का हक मारने वाली योगी सरकार को 2027 में सत्ता से बाहर करेंगे प्रदेश के मजदूर: डॉ. अमित

  • समाजवादी मजदूर सभा, जौनपुर की मासिक बैठक

जौनपुर। समाजवादी मजदूर सभा, जौनपुर की तरफ से कलेक्ट्रेट के सामने अर्जुन भवन में मासिक बैठक हुई । तमाम पदाधिकारी मौजूद रहकर समाज में दबे कुचले वर्ग व मजदूरों की समस्याओं पर अपने विचार रखें।

मजदूरों का हक मारने वाली BJP सरकार 2027 में सत्ता से बाहर होगी  

इस मौके पर मुख्य अतिथि समाजवादी मजदूर सभा के राष्ट्रीय महासचिव डा. अमित यादव ने अपने विचार ब्यक्त करते हुए संगठन को और मजबूत बनाने पर जोर दिया। अमित यादव ने मौजूदा सरकार की नीतियों का विश्लेषण करते हुए कहा कि भाजपा सरकार मजदूरों का शोषण कर रही हैं और उनके हक के पैसे का दुरूपयोग कर रही हैं। बिल्डिंग एंड अदर कंस्ट्रक्शन वर्कर बोर्ड के बजट का घोटाला हो रहा हैं। पूर्व में माo श्री अखिलेश यादव जी के नेतृत्व वाली समाजवादी सरकार में इस बजट से मजदूरों को साइकिल बाटी गई थी और आज सरकार इसे सामूहिक विवाह कराने में खर्च कर रही। अभी कुछ दिनों पूर्व जौनपुर में सामूहिक विवाह के 1000 जोड़े को आशीर्वाद देंने मुख्यमंत्री आए थे। इसमें एक भाई बहन की शादी करा दी गई साथ ही प्रशासन के लोग अभी तक इस योजना में लाभार्थी जोड़ों का नाम भी सार्वजनिक नहीं कर पाईं हैं। इससे साफ प्रतीत होता हैं कि मजदूरों के हक का पैसा का सरकार घोटाला कर रही हैं। ऐसी सरकार को उत्तर प्रदेश के मजदूर 2027 सत्ता से बाहर करेंगे।


बैठक को प्रदेश उपाध्यक्ष आनंद पांडे, प्रदेश सचिव साहब लाल गौतम एवं अन्य पदाधिकारियों ने संबोधित किया।
जिलाध्यक्ष ने सभी विधानसभा अध्यक्षों से अनुरोध किया कि बाबासाहेब की जयंती स्वाभिमान स्वमान दिवस के रूप में मनाये। मासिक बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मनोज कुमार शर्मा ने किया। इस अवसर पर प्रदीप यादव, सादिक अली, देवशरण यादव, मनीष शर्मा, डॉ अजय यादव, बीरेंद्र, विशाल कन्नौजिया, मो अजीम, जेके निषाद, इंद्रेज, मेंहदीलाल, अरविंद यादव अमरनाथ सेठ, अनीस खान, सदानंद, संदीप मौजूद रहे। संचालन जिला महासचिव मंजय कन्नौजिया ने किया।

रिपार्ट – इन्द्रेश यादव

JAUNPUR CRIME :बजरंगदल के पूर्व संयोजक के भाई का मिला शव 

0
JAUNPUR NEWSबजरंगदल के पूर्व संयोजक के भाई का मिला शव 
JAUNPUR NEWSबजरंगदल के पूर्व संयोजक के भाई का मिला शव 

JAUNPUR CRIME खुटहन : बजरंगदल के पूर्व संयोजक के भाई का शव मिलने से फैली सनसनी, हत्या की आशंका थाना क्षेत्र के उपाध्यायपुर निवासी बजरंग दल के पूर्व संयोजक अनुपम पंडित के भाई का शव बगल के गांव स्थित एक बाग में मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस तमाम कयासों के बीच हत्या की आशंका जताते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी होते ही सर्किल के थानों की पुलिस समेत क्षेत्राधिकारी शाहगंज अजीत कुमार सिंह चौहान मौके पर पहुंच कर मामले की जानकारी ली।

उक्त गांव निवासी अनुराग शर्मा (32) पुत्र प्रदीप कुमार मंगलवार शाम घर से अपने एक मित्र के साथ कहीं गए थे। रात में आठ बजे भाई अनुपम से मोबाइल पर हुई बातचीत में अनुराग थोड़े ही समय में वापसी करने की बात कही थी, लेकिन देर रात तक वापस न होने पर परिजन खोजबीन में लगे। इसी बीच बुधवार सुबह घर से लगभग दो सौ मीटर दूर खुटहन थाना क्षेत्र के फतेहगढ़ गांव के राम रायपुर मजरे में एक आम के बागीचे में उनका शव संदिग्ध हालत में मिला।

बताया जा रहा है कि युवक के शरीर पर केवल एक शर्ट था, शव के पास से सिगरेट की एक डिब्बी पाई गई। घटना की सूचना पर जहां परिजनों में कोहराम मच गया। लोगों की मानें तो मृतक की कई लोगों से अदावत भी रही। बहरहाल पुलिस तमाम कयासों के बीच हत्या की आशंका जताते जांच में जुटी है। पति की मौत से जहां पत्नी शालू बेसुध सी है, वहीं बेटियां लाडो और सुधी का रो-रोकर बुरा हाल है।

क्षेत्राधिकारी अजित सिंह चौहान ने बताया कि मृतक के शरीर पर कोई चोट नहीं पाई गई है, फिर भी हत्या की आशंका जताते हुए लाश को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है। रिपोर्ट के द्वारा ही मामले में कोई दिशा मिल सकती है।

कैबिनेट मंत्री डॉ संजय ने त्रिपुरारी मिश्रा व सुमित्रा देवी का मुर्ति स्थापना के लिए किया शिलान्यास

0

त्रिपुरारी मिश्रा शिक्षा के माध्यम से अंधकार से प्रकाश की ओर ले गए डॉ संतोष

जौनपुर।बालपुर ख़रैला में एम एस डी ग्रुप ऑफ कॉलेज के चेयरमैन एवं ब्राह्मण समाज के प्रदेश अध्यक्ष डॉ सन्तोष कुमार मिश्रा के पिता महाराज पंडित त्रिपुरारी मिश्रा के प्रथम पुण्य तिथि के अवसर पर महाराज एवं राजमाता सुमित्रा देवी के मूर्ति स्थापना हेतु शिलान्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री मत्स्य विभाग उत्तर प्रदेश डॉ संजय निषाद ने महाराज एवं राजमाता के तेल चित्र के सामने दीप प्रज्वलित व पुष्प अर्पित किए ।मूर्ति स्थापना हेतु शिलान्यास के लिए लगे हुए शिलापट्ट का फीता काट कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि का स्वागत डॉ संतोष मिश्रा ने अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर किया। डॉ संजय ने अपने सम्बोधन में कहा आज समाज में ऐसे भी लोग है जो अपने वृद्ध माता पिता को अनाथालयो में छोड़ दे रहे है वही दूसरी ओर डॉ संतोष मिश्रा जैसे लोग भी है जो माता पिता को अमर करने के लिए प्रतिमा बनाने के लिए शिलान्यास करा रहे हैं ऐसे लोग अपने समाज के लिए एक अच्छा उदाहरण प्रस्तुत कर रहे है, लोगो को अनुशरण करना चाहिए। राजा साहब ने अपनी पिता की पुण्यतिथि पर मां पिता के लिए अच्छी सोच है जिसके लिए बधाई के पात्र है। गरीबों,असहयो की मदद करते रहते हैं साथ ही मेडिकल कॉलेज जैसे उच्च संस्थानों की स्थापना कर राष्ट्र के विकास में योगदान दे रहे हैं। ये गरीब विघार्थियों के लिए अपने विघालय में विशेष सहयोग देते रहते हैं जिसकी चर्चा प्रदेश स्तर तक है। डॉo संतोष कुमार मिश्रा राजा साहब ने मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मेरे पिता ने समाज के सेवा में निरंतर कार्य किए और 22 साल तक ग्राम प्रधान थे।आज के 40 साल पहले उन्होंने कलंदपुर गांव में श्री जायसवाल जूनियर हाई स्कूल की स्थापना करके समाज को शिक्षा के माध्यम से अंधकार से प्रकाश की ओर ले गए।वे अपने जीवन में गरीबों को पेंशन, राशन और जरूरतमंद को हर संभव मदद करने का काम करते थे।


मैं उनके पद चिन्हों पर चलने का प्रयास करूंगा। मेरी माता बहुत निडर और साहसी थी, कभी संकट में विचलित नहीं हुई। मैने उनके मूर्ति के स्थापना कर स्वयं को कृतज्ञ समझता हूं।इसी क्रम में चंद्रजीत राजभर , पंडित गिरिजा शंकर तिवारी, नागेंद्र दूबे मिर्जापुर आदि ने अपने अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालान अवधेश शर्मा ने किया। इस अवसर पर पंडित गिरिजा शंकर तिवारी महराज, कुलगुरू मुन्ना गिरी ,

डॉoराजेशउपाध्याय(ज्योतिषाचार्य),राकेश कुमार तिवारी (व्यास जी) रविन्द्र मिश्रा,प्रिन्स मिश्रा, उत्कर्ष, विंध्यवासनि तिवारी आदि सम्मानित गणमान्य लोग उपस्थित रहे। धन्यवाद ज्ञापन रविन्द्र मिश्रा ने दिया।

सरजू प्रसाद शैक्षिक सामाजिक सांस्कृतिक संस्था ने प्रतियोगी छात्रों को किया पुरस्कृत।

0

जौनपुर। प्राथमिक विद्यालय कांटी बरसठी व सरजू प्रसाद शैक्षिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था द्वारा शैक्षिक उन्नयन संगोष्ठी एवं छात्र सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया।जिसकी अध्यक्षता विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष भीम सरोज ने अध्यक्षता करते हुए कहा कि यह एक आदर्श विद्यालय का रूप ले चुका है यहां का शैक्षणिक वातावरण अत्यंत ही सराहनीय है। मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान कांटी अनीता यादव ने कहा कि शैक्षिक ,खेलकूद, चित्रकला एवं सांस्कृतिक जैसी प्रतियोगिताओं में सहभागिता करने वाले पुरस्कृत विद्यार्थियों के अंदर स्वस्थ प्रतिस्पर्धा उत्पन्न करता है इससे विद्यार्थियों की तार्किक क्षमता एवं व्यक्तित्व का विकास होता है।यहां की प्रधान अध्यापक अन्य शिक्षकों का शैक्षणिक कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण रहा है जिसकी जितनी तारीफ की जाए कम है।

मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कार वितरण कक्षा 5 में प्रथम आदर्श गाैडं मेडल, साइकिल व अंक पत्र तथा कक्षा 5 में द्वितीय अमन को व तृतीय सुधांशु को कलाई घड़ी, मेडल वह अंक पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही साथ एक से पांच तक के सभी छात्रों को कक्षा वार प्रथम द्वितीय तृतीय को मेडल देकर सम्मानित किया गया तथा उनके उज्जवल भविष्य हेतु मुख्य अतिथि द्वारा आशीर्वाद दिया गया।पुरस्कार वितरण के दौरान बच्चों में एक उत्साह पूर्ण माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम संयोजक कांटी प्रधानध्यापक प्रमोद कुमार प्रजापति ने कहा कि वर्तमान में सरकार ने परिषदीय विद्यालयों को उच्च कोटि सुविधा प्रदान कर रही हैं। जरूरत है आम नागरिकों को बढ़ चढ़कर इन सरकारी संस्थानों में सहभागिता सहयोग संरक्षण व सम्मान की।परिषदीय विद्यालय जितने समृद्ध होंगे भारत के नौनिहालों का भविष्य उतना ही खुशहाल होगा। उक्त अवसर पर गांव के वरिष्ठ समाजसेवी श्याम नाथ गाेंड प्रमोद कुमार तिवारी यूपीएस कांटी के प्रधानध्यापक अनिल कुमार सहायक अध्यापक परदेसी जी ,सहायक अध्यापक रवि कुमार अजीत प्रताप राजन मिश्रा शिक्षामित्र अनिल कुमार वंदना पांडेय हरिश्चंद्र सरोजा सुशीला रेनू सफाई कर्मी सुजीत यादव आदि उपस्थित रहे । प्रधानध्यापक संस्था द्वारा शैक्षणिक उत्साह पूर्ण माहौल के लिए सबका आभार व्यक्त किया गया।

शाखा संयोजकों का भारत विकास परिषद शौर्य ने किया चयन

0

Bharat Vikas Parishad Shaurya selected branch coordinators।

Jaunpur News जौनपुर। भारत विकास परिषद शौर्य ने किया शाखा संयोजकों का चयन भारत विकास परिषद शौर्य के संस्थापक और लगातार तीसरी बार चयनित अध्यक्ष डॉ. संदीप पाण्डेय के नेतृत्व में शहर के प्रतिष्ठित सभागार में एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें काशी प्रांत के पदाधिकारियों के निर्देशानुसार सर्वसम्मति से शाखा संयोजकों का चयन किया गया। सर्वप्रथम इस कार्यक्रम में भारत माता एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्पार्पण और दीप प्रज्जवलित किया गया तथा संगठन के पदाधिकारियों द्वारा वंदे मातरम गीत गाया गया।

शाखा संयोजकों का भारत विकास परिषद शौर्य ने किया चयन

संगठन के अध्यक्ष डॉ. संदीप पाण्डेय ने अपने उद‍्बोधन में कहा कि काशी प्रांत की नई कार्यकारिणी द्वारा शाखा संयोजकों का पद सृजन एक सराहनीय निर्णय है और इसके द्वारा निश्चित रूप से शाखा के कार्यक्रमों को बल मिलेगा। संस्था सचिव अवधेश गिरी ने शाखा संयोजकों के दायित्व के विषय में लोगों को बताया।

शाखा संयोजकों का भारत विकास परिषद शौर्य ने किया चयन


वर्तमान कोषाध्यक्ष जनार्दन पाण्डेय और संगठन सचिव जयशंकर सिंह ने भी अपने विचार प्रस्तुत किए। अध्यक्ष की अनुमति से शाखा संयोजकों की चयन प्रक्रिया का आरंभ हुआ जिसमें सर्वप्रथम शाखा संयोजक ‘सम्पर्क’ के रूप में अतुल जायसवाल, शाखा संयोजक ‘सेवा’ के लिए दया निगम, शाखा संयोजक ‘संस्कार’ के लिए नीरज श्रीवास्तव, शाखा संयोजक ‘पर्यावरण’ के लिए पंकज सिंह का चयन किया गया।

शाखा संयोजकों का भारत विकास परिषद शौर्य ने किया चयन

सभी पदाधिकारियों का जोरदार तालियों से स्वागत किया गया। इसके अतिरिक्त बैठक में वर्षभर की बैठकों के संयोजक के रूप में नित्यानंद पाण्डेय तथा रचनात्मक गतिविधियों के संयोजक के रूप में सम्मिलित रूप से नीरज श्रीवास्तव, डॉ. आशुतोष और राहुल पाण्डेय को नियुक्त किया गया। अंत में राष्ट्रगान गाकर कार्यक्रम का समापन किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन निवर्तमान कोषाध्यक्ष अमित पाण्डेय ने किया।

अखंड रामचरित मानस पाठ का हुआ आयोजन 

0
भगवान परशुराम रामलीला समिति उमरछा द्वारा अखंड रामचरित मानस पाठ का हुआ आयोजन 
भगवान परशुराम रामलीला समिति उमरछा द्वारा अखंड रामचरित मानस पाठ का हुआ आयोजन 

भगवान परशुराम रामलीला समिति उमरछा द्वारा अखंड रामचरित मानस पाठ का हुआ आयोजन 

जौनपुर : शासन के मंशा के अनुसार भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुशील कुमार उपाध्याय के नेतृत्व में भगवान परशुराम रामलीला समिति उमरछा द्वारा अखंड रामचरित मानस पाठ का आयोजन महावीर मंदिर उमरछा पर किया गया।हवन के उपरांत भक्तों जनों के मध्य महाप्रसाद का आयोजन किया गया। सुधाकर शुक्ल, कैलाश शुक्ल,  शिवशंकर तिवारी, सदानंद शुक्ला, अरविंद शुक्ला, राकेश, विकास, विनोद, अभिशेष, सूरज आदि ने अखंड रामायण को सस्वर पाठ किया।

अखंड रामचरित मानस पाठ का हुआ आयोजन 

आचार्य अशोक दुबे जी ने मंत्रों के साथ पाठ  की शुरुआत किया। त्रिलोकी नाथ, हीरामनी ने ढोलक बजाकर लोगों का मन मोह लिया। उक्त अवसर पर डॉ अजय सिंह भाजपा जिलाध्यक्ष मछलीशहर, इंद्र बहादुर सिंह, रविन्द्र मिश्रा, राकेश तिवारी अरुण उपाध्याय, कपिल मिश्रा, ऋतु सुरजीत, अमरीश दुबे ओमप्रकाश सिंह सहित सभी ग्राम वासी उपस्थित रहे। सुशील कुमार उपाध्याय ने भगवान परशुराम रामलीला समिति में सभी भक्त जनों के सहयोग के लिए धन्यवाद, राजेंद्र प्रसाद गौतम ग्राम प्रधान ने उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया।