Home Blog Page 116

JAUNPUR 207 ई-रिक्शा चालकों के खिलाफ चालानः 

0
JAUNPUR 207 ई-रिक्शा चालकों के खिलाफ चालानः 
JAUNPUR 207 ई-रिक्शा चालकों के खिलाफ चालानः 

JAUNPUR NEWS जौनपुर : यातायात पुलिस ने आज  उ0प्र0 शासन की मंशानुरूप चलाये जा रहे अभियान के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपंजीकृत एवं अवैध रुप से संचालित ई-रिक्शा के विरुद्ध  चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत जनपद जौनपुर में बिना लाइसेंस, बिना चेसिस तथा बिना फिटनेस ई-रिक्शा वाहनों को चेक किया गया जिसमें त्रुटि पाये जानें पर उनके विरुद्ध चालान/सीज की कार्यवाही भी की गयी। साथ ही आठ अप्रैल  से 22 अप्रैल तक चल रहे हेलमेट अभियान के तहत दो पहिया वाहन पर चालक तथा सह यात्री के द्वारा हेलमेट नहीं धारण करनें पर चेकिंग तथा प्रवर्तन की कार्यवाही किया गया ।

ई-रिक्शा अभियान में दिनांकः01.04.2025 से 10.04.2025 तक प्रवर्तन का विवरणः-
1. ई-रिक्शा चालकों के विरूद्ध चालानः- 207
2. ई-रिक्शा के चालान पर कारित जुर्मानाः- 438800/
3. ई-रिक्शा सीज – 35

हेलमेंट अभियान में दिनांकः08.04.2025 से 10.04.2025 तक प्रवर्तन का विवरणः-
1. हेलमेट न धारण करने पर चालकों के विरूद्ध चालानः-462
2. हेलमेट चालान पर कारित जुर्मानाः-585000/

सीटी जलने से आधा दर्जन फीडर की बिजली आपूर्ति ठप्प

0
Oplus_131072

शाहगंज उपकेंद्र की आपूर्ति बाधित, सैकडों गांव अंधेरे में डूबे, ग्रामीणों में हाहाकार

खेतासराय(जौनपुर):- गुरुवार शाम आई तेज आंधी और बारिश के बाद बिजली आपूर्ति पहले से ही बाधित थी, वहीं शुक्रवार की दोपहर एक और बड़ी तकनीकी खामी सामने आ गई। शाहगंज विद्युत उपकेंद्र में लगे 1 लाख 32 हजार वोल्ट की सप्लाई के करंट ट्रांसफार्मर (सीटी) के जल जाने से हाई वोल्टेज आपूर्ति पूरी तरह ठप्प हो गई।

इस तकनीकी खराबी के कारण खण्ड सबरहद पर स्थित 33 हजार वोल्टेज की लाइन भी प्रभावित हुई, जिससे सोंगर, सबरहद, बरईपुर, रेलवे फीडर सहित आधा दर्जन फीडरों की बिजली आपूर्ति बंद हो गई। इसके चलते सैकड़ों गांव अंधेरे में डूब गए हैं और ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली आपूर्ति ठप होने से ग्रामीणों में हाहाकार मचा हुआ है। कई क्षेत्रों में पीने के पानी की भी समस्या उत्पन्न हो गई है, वहीं कृषि कार्यों पर भी बुरा असर पड़ा है। इस संबंध में जब अवर अभियंता (जेई) भानु पटेल से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मरम्मत का कार्य चल रहा है और जल्द ही समस्या का समाधान कर आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।

गुलाबी समिति की जिलाध्यक्ष बिट्टू किन्नर को मिली नई जिम्मेदारी

0
Oplus_131072

क्राइम रिसर्च इंटेलिजेंट ब्यूरो ट्रस्ट के किन्नर प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त

खेतासराय (जौनपुर):- अतुल्य वेलफेयर ट्रस्ट की गुलाबी समिति की जिलाध्यक्ष बिट्टू किन्नर को मिली, नई जिम्मेदारी क्राइम रिसर्च इंटेलिजेंट ब्यूरो ट्रस्ट की किन्नर प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया। सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय योगदान के लिए पहचानी जाने वाली बिट्टू किन्नर, जो अतुल्य वेलफेयर ट्रस्ट की गुलाबी समिति की जिलाध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं, को अब क्राइम रिसर्च इंटेलिजेंट ब्यूरो ट्रस्ट की किन्नर प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

इस नियुक्ति की घोषणा संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने एक समारोह में की, जहाँ समाजसेवियों और स्थानीय गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही। बिट्टू किन्नर की इस नियुक्ति को सामाजिक समरसता और हाशिए पर खड़े समुदायों के प्रतिनिधित्व की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

बिट्टू किन्नर ने इस अवसर पर कहा, मैं इस जिम्मेदारी को एक अवसर नहीं, बल्कि समाज की सेवा का एक माध्यम मानती हूँ। मैं हर उस व्यक्ति की आवाज बनना चाहती हूँ, जिसे आज भी अनसुना किया जाता है। गौरतलब है कि बिट्टू किन्नर लंबे समय से समाजसेवा में सक्रिय हैं और खास तौर पर शिक्षा, स्वास्थ्य और आत्मनिर्भरता को लेकर कार्य करती रही हैं। उनकी नियुक्ति से समाज में सकारात्मक बदलाव की उम्मीद की जा रही है। इस अवसर पर मनीष गुप्ता (धर्मरक्षक), डॉ. अमलेंद्र गुप्ता, अनूप मोदनवाल, सत्यम जायसवाल, मनीष यादव समेत आदि लोगों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

JAUNPUR NEWS : मृतक शुभम निषाद के परिजनों का आरोप निकला झूठा ,सीएमओ

0
Oplus_131072

शेखर कांति हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉक्टर रमित सिंह ने मृतक शुभम के परिजनों और दो युटयुबरों को भेजा कानूनी नोटिस

JAUNPUR NEWS जौनपुर । जौनपुर शहर में स्थित शेखरकांती हॉस्पिटल के डाक्टर पर मरीज शुभम निषाद के परिजनों द्वारा लगाया गया आरोप विभागीय जांच में गलत पाया गया। परिजनों ने शुभम निषाद के मरने के तीन दिन बाद तक इलाज के नाम पर पैसा लेने का आरोप शेखरकांती हॉस्पिटल के चिकित्सक डॉ रमित कुमार सिंह पर लगाया था। सीएमओ डॉ लक्ष्मी सिंह ने डॉ प्रभात कुमार से मामले की जांच कराई । घटना के दूसरे दिन हुई पोस्ट मार्टम रिपोर्ट में एक दिन पहले मरने की बात कही गई। उधर शेखर कांति हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉक्टर रमित सिंह ने परिजनों और दो यूट्यूबरो को कानूनी नोटिस भेजा है।


ज्ञातव्य है कि शुभम निषाद नामक युवक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया था जिसका इलाज नईगंज स्थित एक निजी अस्पताल में चल रहा था। इलाज के दौरान शुभम की मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया कि मौत की खबर मरने के तीन दिन बाद उन्हें बताया गया। मौत की खबर सुनते ही परिजनो ने डॉक्टर के ऊपर लापरवाही आरोप लगाते हुए अस्पताल में जमकर हंगामा किया और डॉक्टर के स्टाफ द्वारा बॉडी न देने का आरोप लगाते हुए डीएम से शिकायत भी की l


शिकायत मिलने के बाद जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को मामले की जांच करने के लिए आदेश दिए। इधर मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जाँच पड़ताल में जुट गई है।


इस मामले में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर लक्ष्मी सिंह ने बताया कि 3 अप्रैल को जिलाधिकारी ने मुझे जांच करने के आदेश दिए थे। मैंने तुरंत दोपहर 2 बजे के लगभग एडिशनल सीएमओ डॉक्टर प्रभात को जांच करने के लिए नर्सिंग होम में भेज दिया था। डॉ प्रभात ने मौके पर पहुंचकर देखा तो मरीज जिंदा था और वेंटिलेटर पर जीवन मौत से संघर्ष कर रहा था। उसी दिन शुभम की मौत हो गई। बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पीएम रिपोर्ट में आया कि शुभम की मौत उसी दिन हुई है। एडिशनल सीएमओ की जांच रिपोर्ट और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर यह कहा जा सकता है कि परिजनों द्वारा 3 दिन पूर्व शुभम निषाद के मरने का आरोप सरासर गलत है।


इस बारे में शेखर कांति अस्पताल के डायरेक्टर डॉक्टर रमित चंद सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों और कुछ अन्य लोगों द्वारा सोशल मीडिया में उनके खिलाफ गलत खबरें प्रसारित की गई जिससे उनकी प्रतिष्ठा धूमिल हुई और मानसिक आघात पहुंचा है जबकि मृतक के परिजनों से पैसा मिला ही नहीं था ।डॉ रमित सिंह ने बताया कि उन्होंने मृतक शुभम निषाद के परिजनों और झूठी खबर चलाने के मामले में सोशल मीडिया पर खबर चलाने वाले दो यू ट्यूबरो को कानूनी नोटिस भेजी है। कानूनी नोटिस भेजने के बाद सोशल मीडिया में फर्जी खबर चलाने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।

ढ़लाई से पहले आंधी में उड़ गई मकान की शटरिंग

0

खेतासराय ( जौनपुर):आंधी के साथ गरज चमक के साथ हुई बारिश के चलते किसान समेत अन्य लोगों को काफी नुकसान उठाना पड़ा। गुरुवार को आई आंधी के दौरान उसरहटा गांव में मकान की ढ़लाई से पहले छत की शटरिंग आंधी में उड़ गई। इससे मकान मालिक को काफी नुकसान उठाना पड़ा। उसरहटा निवासी कामिल मकान निर्माण करा रहे हैं।

मकान के छत की ढ़लाई के लिए शटरिंग का काम पूरा हो चुका था वायरिंग के लिए पाइप बिछ चुकी थी। दो दिन बाद छत की ढ़लाई होनी थी। इससे पहले गुरुवार को तेज आंधी, आंधी के साथ हुई बारिश के दौरान छत की शटरिंग हुई सरिया हवा के साथ उड़ गई लगभग 20 मीटर की दूरी पर जाकर गिरी संयोग अच्छा था किसी तरह का जानी नुकसान नही हुआ।

खेतासराय पुलिस ने पाक्सो एक्ट के वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

0

खेतासराय(जौनपुर): जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत खेतासराय पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पाक्सो एक्ट के तहत वांछित अभियुक्त अब्दुल खालिद को पुलिस ने बादशाही पोखरे के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव के दिशा-निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी शाहगंज अजीत सिंह चौहान के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई।

थानाध्यक्ष रामाश्रय राय के नेतृत्व में थाना खेतासराय की पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर यह गिरफ्तारी की। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अब्दुल खालिद पुत्र लतीफ निवासी मझौरा, थाना खेतासराय के रूप में हुई है। उसके खिलाफ थाना खेतासराय में मु.अ.सं. 69/2025, धारा 3/4 पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। अभियुक्त को गुरुवार की दोपहर करीब 2 बजे बादशाही पोखरे के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष रामाश्रय राय, उपनिरीक्षक विद्यासागर सिंह, हेड कांस्टेबल नफीस अहमद सिद्दीकी तथा कांस्टेबल अंकुश सिंह शामिल थे।

गुरैनी में बन रहा पुलिस बूथ, सुरक्षा व्यवस्था को मिलेगी मजबूती

0
Oplus_131072

खेतासराय( जौनपुर) पुलिस अधीक्षक महोदय के कुशल निर्देशन एवं थानाध्यक्ष खेतासराय रामाश्रय राय के नेतृत्व में क्षेत्रीय सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने हेतु एक महत्त्वपूर्ण पहल की जा रही है। इसी क्रम में मुख्य आरक्षी नफीस अहमद सिद्दीकी एवं आरक्षी अंकुश सिंह के अथक परिश्रम से गुरैनी में 14 बाई 14 फीट का एक अत्याधुनिक पुलिस बूथ का निर्माण कार्य प्रगति पर है।

गुरैनी में बन रहा पुलिस बूथ, सुरक्षा व्यवस्था को मिलेगी मजबूती

यह पुलिस बूथ न केवल स्थानीय लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करेगा, बल्कि क्षेत्र में पुलिस की सतत उपस्थिति से अपराध नियंत्रण में भी अहम भूमिका निभाएगा। ग्रामीणों ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि इससे क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी।

पुलिस प्रशासन द्वारा की जा रही यह पहल जनसुरक्षा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। थानाध्यक्ष रामाश्रय राय ने बताया कि यह बूथ क्षेत्र में त्वरित पुलिस सहायता पहुँचाने में मील का पत्थर साबित होगा। गौरतलब है कि आने वाले दिनों में इस बूथ को पूर्ण रूप से सुसज्जित कर जनसेवा हेतु समर्पित कर दिया जाएगा।

कहने को आदर्श नगर पंचायत लेकिन सुविधा गाँव से भी बदस्तर

0
कहने को आदर्श नगर पंचायत लेकिन सुविधा गाँव से भी बदस्तर
कहने को आदर्श नगर पंचायत लेकिन सुविधा गाँव से भी बदस्तर

साफ-सफाई न होने से नालियां हुई चोक जल जमाव से उठ रही दुर्गंध

खेतासराय (जौनपुर) नगर पंचायत खेतासराय में टूटी नालियां, चोक होकर बजबजा रही है, जिसके गंदे पानी से संक्रामक रोग फैलने का भय नागरिक को सता रहा है। इस समस्या को लेकर नगर वासियों ने नगर पंचायत खेतासराय को लिखित प्रार्थना-पत्र के माध्यम से अवगत कराया। बावजूद इसके समस्या का समाधान नहीं हो सका तो खुद जाम नालियों को साफ करने के लिए नागरिक उतर गए। जो क्षेत्र के चर्चा का विषय बना हुआ है। जिससे नगर पंचायत खेतासराय की कार्यशैली पर सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं। मज़े की बात यह है कि यह समस्या नगर पंचायत कार्यालय के ठीक सामने का मामला है। स्थानीय निवासी अनिल कुमार ने बताया कि नियमित सफाई न होने के कारण वार्ड की नालियों में गंदा पानी जमा हो रहा है, जिससे संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया और दुर्गंध आती है। हम लोगों ने कई बार लिखित रूप से शिकायत की, लेकिन नगर पंचायत प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। वही इस मामले को लेकर स्थानीय निवासियों का कहना है कि पानी निकासी के लिए बनी नालियां टूट गयी है। सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। नालियों का गंदा पानी सड़कों पर फैल रहा है, जिससे न सिर्फ बदबू आती है बल्कि आवागमन में भी असुविधा हो रही है।


मोहल्ले में फॉगिंग न होने से डेंगू, मलेरिया और अन्य संक्रामक बीमारियों के फैलने का भय है। इस वार्ड नई सुविधा गाँव से भी बदस्तर हो गयी है कहने को सिर्फ नगर पंचायत है। समस्या को लेकर शिकायत के बावजूद भी नगर पंचायत की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई तो मजबूर होकर मोहल्ले के नागरिकों ने खुद ही झाड़ू, फावड़ा और टोकरी उठाकर सफाई अभियान शुरू कर दिया।


भारी संख्या में श्रमदान किया। नागरिकों ने मांग की है कि नगर पंचायत जल्द से जल्द नालियों की मरम्मत कराए और नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करे, ताकि क्षेत्र में स्वच्छता बनी रहे और बीमारियों से बचाव हो सके। जनता की इस पहल ने एक बार फिर प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब सवाल इस बात का है कि नगर पंचायत खेतासराय द्वारा आम समस्याओं को लेकर इतना उदासीन क्यों है आखिर क्या मज़बूरी है कि जनता की समस्या को लेकर समाधान करने में पीछे हो रहा है, वह अलग बात है कि स्वच्छ भारत, स्वास्थ्य भारत का कागजी घोड़ा दौड़ाया जा रहा है। वही दूसरी तरफ स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाया जा रहा संचारी रोग अभियान के तहत जागरूकता अभियान कैसे साकार होगा। जब खुद जिम्मेदार इसकी धज्जियां उड़ाने में लगे हो?

मजदूरों का हक मारने वाली BJP सरकार 2027 में सत्ता से बाहर होगी  

0
Oplus_131072

मजदूरों का हक मारने वाली योगी सरकार को 2027 में सत्ता से बाहर करेंगे प्रदेश के मजदूर: डॉ. अमित

  • समाजवादी मजदूर सभा, जौनपुर की मासिक बैठक

जौनपुर। समाजवादी मजदूर सभा, जौनपुर की तरफ से कलेक्ट्रेट के सामने अर्जुन भवन में मासिक बैठक हुई । तमाम पदाधिकारी मौजूद रहकर समाज में दबे कुचले वर्ग व मजदूरों की समस्याओं पर अपने विचार रखें।

मजदूरों का हक मारने वाली BJP सरकार 2027 में सत्ता से बाहर होगी  

इस मौके पर मुख्य अतिथि समाजवादी मजदूर सभा के राष्ट्रीय महासचिव डा. अमित यादव ने अपने विचार ब्यक्त करते हुए संगठन को और मजबूत बनाने पर जोर दिया। अमित यादव ने मौजूदा सरकार की नीतियों का विश्लेषण करते हुए कहा कि भाजपा सरकार मजदूरों का शोषण कर रही हैं और उनके हक के पैसे का दुरूपयोग कर रही हैं। बिल्डिंग एंड अदर कंस्ट्रक्शन वर्कर बोर्ड के बजट का घोटाला हो रहा हैं। पूर्व में माo श्री अखिलेश यादव जी के नेतृत्व वाली समाजवादी सरकार में इस बजट से मजदूरों को साइकिल बाटी गई थी और आज सरकार इसे सामूहिक विवाह कराने में खर्च कर रही। अभी कुछ दिनों पूर्व जौनपुर में सामूहिक विवाह के 1000 जोड़े को आशीर्वाद देंने मुख्यमंत्री आए थे। इसमें एक भाई बहन की शादी करा दी गई साथ ही प्रशासन के लोग अभी तक इस योजना में लाभार्थी जोड़ों का नाम भी सार्वजनिक नहीं कर पाईं हैं। इससे साफ प्रतीत होता हैं कि मजदूरों के हक का पैसा का सरकार घोटाला कर रही हैं। ऐसी सरकार को उत्तर प्रदेश के मजदूर 2027 सत्ता से बाहर करेंगे।


बैठक को प्रदेश उपाध्यक्ष आनंद पांडे, प्रदेश सचिव साहब लाल गौतम एवं अन्य पदाधिकारियों ने संबोधित किया।
जिलाध्यक्ष ने सभी विधानसभा अध्यक्षों से अनुरोध किया कि बाबासाहेब की जयंती स्वाभिमान स्वमान दिवस के रूप में मनाये। मासिक बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मनोज कुमार शर्मा ने किया। इस अवसर पर प्रदीप यादव, सादिक अली, देवशरण यादव, मनीष शर्मा, डॉ अजय यादव, बीरेंद्र, विशाल कन्नौजिया, मो अजीम, जेके निषाद, इंद्रेज, मेंहदीलाल, अरविंद यादव अमरनाथ सेठ, अनीस खान, सदानंद, संदीप मौजूद रहे। संचालन जिला महासचिव मंजय कन्नौजिया ने किया।

रिपार्ट – इन्द्रेश यादव

JAUNPUR CRIME :बजरंगदल के पूर्व संयोजक के भाई का मिला शव 

0
JAUNPUR NEWSबजरंगदल के पूर्व संयोजक के भाई का मिला शव 
JAUNPUR NEWSबजरंगदल के पूर्व संयोजक के भाई का मिला शव 

JAUNPUR CRIME खुटहन : बजरंगदल के पूर्व संयोजक के भाई का शव मिलने से फैली सनसनी, हत्या की आशंका थाना क्षेत्र के उपाध्यायपुर निवासी बजरंग दल के पूर्व संयोजक अनुपम पंडित के भाई का शव बगल के गांव स्थित एक बाग में मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस तमाम कयासों के बीच हत्या की आशंका जताते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी होते ही सर्किल के थानों की पुलिस समेत क्षेत्राधिकारी शाहगंज अजीत कुमार सिंह चौहान मौके पर पहुंच कर मामले की जानकारी ली।

उक्त गांव निवासी अनुराग शर्मा (32) पुत्र प्रदीप कुमार मंगलवार शाम घर से अपने एक मित्र के साथ कहीं गए थे। रात में आठ बजे भाई अनुपम से मोबाइल पर हुई बातचीत में अनुराग थोड़े ही समय में वापसी करने की बात कही थी, लेकिन देर रात तक वापस न होने पर परिजन खोजबीन में लगे। इसी बीच बुधवार सुबह घर से लगभग दो सौ मीटर दूर खुटहन थाना क्षेत्र के फतेहगढ़ गांव के राम रायपुर मजरे में एक आम के बागीचे में उनका शव संदिग्ध हालत में मिला।

बताया जा रहा है कि युवक के शरीर पर केवल एक शर्ट था, शव के पास से सिगरेट की एक डिब्बी पाई गई। घटना की सूचना पर जहां परिजनों में कोहराम मच गया। लोगों की मानें तो मृतक की कई लोगों से अदावत भी रही। बहरहाल पुलिस तमाम कयासों के बीच हत्या की आशंका जताते जांच में जुटी है। पति की मौत से जहां पत्नी शालू बेसुध सी है, वहीं बेटियां लाडो और सुधी का रो-रोकर बुरा हाल है।

क्षेत्राधिकारी अजित सिंह चौहान ने बताया कि मृतक के शरीर पर कोई चोट नहीं पाई गई है, फिर भी हत्या की आशंका जताते हुए लाश को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है। रिपोर्ट के द्वारा ही मामले में कोई दिशा मिल सकती है।