जौनपुर। प्राथमिक विद्यालय कांटी बरसठी व सरजू प्रसाद शैक्षिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था द्वारा शैक्षिक उन्नयन संगोष्ठी एवं छात्र सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया।जिसकी अध्यक्षता विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष भीम सरोज ने अध्यक्षता करते हुए कहा कि यह एक आदर्श विद्यालय का रूप ले चुका है यहां का शैक्षणिक वातावरण अत्यंत ही सराहनीय है। मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान कांटी अनीता यादव ने कहा कि शैक्षिक ,खेलकूद, चित्रकला एवं सांस्कृतिक जैसी प्रतियोगिताओं में सहभागिता करने वाले पुरस्कृत विद्यार्थियों के अंदर स्वस्थ प्रतिस्पर्धा उत्पन्न करता है इससे विद्यार्थियों की तार्किक क्षमता एवं व्यक्तित्व का विकास होता है।यहां की प्रधान अध्यापक अन्य शिक्षकों का शैक्षणिक कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण रहा है जिसकी जितनी तारीफ की जाए कम है।
मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कार वितरण कक्षा 5 में प्रथम आदर्श गाैडं मेडल, साइकिल व अंक पत्र तथा कक्षा 5 में द्वितीय अमन को व तृतीय सुधांशु को कलाई घड़ी, मेडल वह अंक पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही साथ एक से पांच तक के सभी छात्रों को कक्षा वार प्रथम द्वितीय तृतीय को मेडल देकर सम्मानित किया गया तथा उनके उज्जवल भविष्य हेतु मुख्य अतिथि द्वारा आशीर्वाद दिया गया।पुरस्कार वितरण के दौरान बच्चों में एक उत्साह पूर्ण माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम संयोजक कांटी प्रधानध्यापक प्रमोद कुमार प्रजापति ने कहा कि वर्तमान में सरकार ने परिषदीय विद्यालयों को उच्च कोटि सुविधा प्रदान कर रही हैं। जरूरत है आम नागरिकों को बढ़ चढ़कर इन सरकारी संस्थानों में सहभागिता सहयोग संरक्षण व सम्मान की।परिषदीय विद्यालय जितने समृद्ध होंगे भारत के नौनिहालों का भविष्य उतना ही खुशहाल होगा। उक्त अवसर पर गांव के वरिष्ठ समाजसेवी श्याम नाथ गाेंड प्रमोद कुमार तिवारी यूपीएस कांटी के प्रधानध्यापक अनिल कुमार सहायक अध्यापक परदेसी जी ,सहायक अध्यापक रवि कुमार अजीत प्रताप राजन मिश्रा शिक्षामित्र अनिल कुमार वंदना पांडेय हरिश्चंद्र सरोजा सुशीला रेनू सफाई कर्मी सुजीत यादव आदि उपस्थित रहे । प्रधानध्यापक संस्था द्वारा शैक्षणिक उत्साह पूर्ण माहौल के लिए सबका आभार व्यक्त किया गया।
Jaunpur News जौनपुर। भारत विकास परिषद शौर्य ने किया शाखा संयोजकों का चयन भारत विकास परिषद शौर्य के संस्थापक और लगातार तीसरी बार चयनित अध्यक्ष डॉ. संदीप पाण्डेय के नेतृत्व में शहर के प्रतिष्ठित सभागार में एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें काशी प्रांत के पदाधिकारियों के निर्देशानुसार सर्वसम्मति से शाखा संयोजकों का चयन किया गया। सर्वप्रथम इस कार्यक्रम में भारत माता एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्पार्पण और दीप प्रज्जवलित किया गया तथा संगठन के पदाधिकारियों द्वारा वंदे मातरम गीत गाया गया।
संगठन के अध्यक्ष डॉ. संदीप पाण्डेय ने अपने उद्बोधन में कहा कि काशी प्रांत की नई कार्यकारिणी द्वारा शाखा संयोजकों का पद सृजन एक सराहनीय निर्णय है और इसके द्वारा निश्चित रूप से शाखा के कार्यक्रमों को बल मिलेगा। संस्था सचिव अवधेश गिरी ने शाखा संयोजकों के दायित्व के विषय में लोगों को बताया।
वर्तमान कोषाध्यक्ष जनार्दन पाण्डेय और संगठन सचिव जयशंकर सिंह ने भी अपने विचार प्रस्तुत किए। अध्यक्ष की अनुमति से शाखा संयोजकों की चयन प्रक्रिया का आरंभ हुआ जिसमें सर्वप्रथम शाखा संयोजक ‘सम्पर्क’ के रूप में अतुल जायसवाल, शाखा संयोजक ‘सेवा’ के लिए दया निगम, शाखा संयोजक ‘संस्कार’ के लिए नीरज श्रीवास्तव, शाखा संयोजक ‘पर्यावरण’ के लिए पंकज सिंह का चयन किया गया।
सभी पदाधिकारियों का जोरदार तालियों से स्वागत किया गया। इसके अतिरिक्त बैठक में वर्षभर की बैठकों के संयोजक के रूप में नित्यानंद पाण्डेय तथा रचनात्मक गतिविधियों के संयोजक के रूप में सम्मिलित रूप से नीरज श्रीवास्तव, डॉ. आशुतोष और राहुल पाण्डेय को नियुक्त किया गया। अंत में राष्ट्रगान गाकर कार्यक्रम का समापन किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन निवर्तमान कोषाध्यक्ष अमित पाण्डेय ने किया।
भगवान परशुराम रामलीला समिति उमरछा द्वारा अखंड रामचरित मानस पाठ का हुआ आयोजन
भगवान परशुराम रामलीला समिति उमरछा द्वारा अखंड रामचरित मानस पाठ का हुआ आयोजन
जौनपुर : शासन के मंशा के अनुसार भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुशील कुमार उपाध्याय के नेतृत्व में भगवान परशुराम रामलीला समिति उमरछा द्वारा अखंड रामचरित मानस पाठ का आयोजन महावीर मंदिर उमरछा पर किया गया।हवन के उपरांत भक्तों जनों के मध्य महाप्रसाद का आयोजन किया गया। सुधाकर शुक्ल, कैलाश शुक्ल, शिवशंकर तिवारी, सदानंद शुक्ला, अरविंद शुक्ला, राकेश, विकास, विनोद, अभिशेष, सूरज आदि ने अखंड रामायण को सस्वर पाठ किया।
आचार्य अशोक दुबे जी ने मंत्रों के साथ पाठ की शुरुआत किया। त्रिलोकी नाथ, हीरामनी ने ढोलक बजाकर लोगों का मन मोह लिया। उक्त अवसर पर डॉ अजय सिंह भाजपा जिलाध्यक्ष मछलीशहर, इंद्र बहादुर सिंह, रविन्द्र मिश्रा, राकेश तिवारी अरुण उपाध्याय, कपिल मिश्रा, ऋतु सुरजीत, अमरीश दुबे ओमप्रकाश सिंह सहित सभी ग्राम वासी उपस्थित रहे। सुशील कुमार उपाध्याय ने भगवान परशुराम रामलीला समिति में सभी भक्त जनों के सहयोग के लिए धन्यवाद, राजेंद्र प्रसाद गौतम ग्राम प्रधान ने उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया।
खेतासराय (जौनपुर) सीबीआई में विधि अधिकारी बने अनूप कृष्ण यादव का मंगलवार की शाम गृह गांव सफीपुर आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। खेतासराय चौराहा पर पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने गाजा बाजा के साथ उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया। साथ में लखनऊ में विशेष न्यायाधीश पिता हरीश कुमार यादव और उनकी मां राजकुमारी भी रही। खेतासराय पहुंचने पर उन्होंने परिवार के साथ पहले दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना की। स्वागत करने वालों में कपिल देव यादव एडवोकेट, त्रिभुवन यादव, राकेश यादव, शरद यादव एडवोकेट, श्याम कन्हैया एडवोकेट, सूबेदार यादव, राजाराम यादव, शक्ति सिंह यादव, सतीश यादव सुरेंद्र आदि रहे।
संचारी रोग अभियान के तहत प्लास्टिक मुक्त अभियान जारी
विकासखण्ड शाहगंज सोंधी के ग्रामीणों को किया गया जागरूक
खेतासराय (जौनपुर)संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत विकास खण्ड शाहगंज सोंधी क्षेत्र के पंचायतों में सिंगल यूज़ प्लास्टिक मुक्त अभियान सक्रिय रूप से चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को क्षेत्र में महरौडा ग्राम पंचायत में विशेष अभियान के तहत दुकानों व घरों में प्लास्टिक एकत्र करने के लिए ग्रामीणों को प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर सहायक विकास अधिकारी पंचायत संजय यादव व ब्लॉक कोऑर्डिनेटर कमलाकांत मौर्य द्वारा गांव का निरीक्षण किया गया। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग न करें और उसे निर्धारित स्थान पर एकत्र करें ताकि समय रहते उसका निस्तारण किया जा सके। अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान न केवल पर्यावरण संरक्षण के लिए आवश्यक है, बल्कि संचारी रोगों की रोकथाम में भी अहम भूमिका निभाएगा। इस मौके पर न्याय पंचायत प्रभारी, समस्त सफाई कर्मचारी, ग्राम प्रधान मनोज कुमार बिंद, विजय कुमार सहित आदि ग्रामीण उपस्थित रहे।
छात्रों के हित की लड़ाई लड़ेगी समाजवादी छात्र सभा-विनीत कुशवाहा
प्रथम आगमन पर फूल-मालाओं से क्षेत्र में हुआ जोरदार स्वागत
खेतासराय (जौनपुर) समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष विनीत कुशवाहा का रविवार को पाराकमाल गांव में छात्र सभा के जिला सचिव अमान महताब के आवास पर मुख्य अतिथि का भव्य स्वागत अंगवस्त्रम व फूल मालाओं से किया गया।
स्वागत समारोह को सम्बोधित करते हुए श्री कुशवाहा ने कहा कि समाजवादी छात्र सभा छात्रों की समस्याओं को लेकर पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि छात्रों के हितों की अनदेखी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और हर मुद्दे पर मजबूती से आवाज़ उठा रही है। प्रदेश भर में समाजवादी छात्र सभा छात्रों के मुद्दों को लेकर मुखर है, और आगे भी यह संघर्ष जारी रहेगा।
इस मौके पर छात्र सभा के जिलाध्यक्ष दिलीप प्रजापति ने जौनपुर के छात्रों की स्थानीय समस्याओं से प्रदेश अध्यक्ष को अवगत कराया। वहीं, पूर्वांचल विश्वविद्यालय के छात्रों ने एक ज्ञापन सौंप कर अपनी समस्याएं रखीं, जिस पर श्री कुशवाहा ने गंभीरता से संज्ञान लेते हुए शीघ्र समाधान करने का आश्वासन दिया। जिला सचिव अमान महताब ने छात्रवृत्ति के मुद्दे को उठाते हुए कहा कि ओबीसी, एससी, एसटी और अल्पसंख्यक वर्ग के छात्रों को छात्रवृत्ति सबसे अंत मे मिल रही है, जबकि आर्थिक रूप से सक्षम ईडब्लूएस के छात्रों को इसका लाभ पहले मिल जा रहा है। उन्होंने मांग की कि छात्रों के साथ भेदभाव समाप्त कर सभी को समान रूप से देखा जाए तथा छात्र हित को देखते हुए आवश्यक कदम उठाए जाएं जो छात्र हित में हों।
कार्यक्रम में महताब आलम मन्नान, कमाल अहमद, गुफरान अहमद, शकील अहमद, मोहम्मद राफे, आकिब, उमैर खान, अब्दुल्लाह, राजीव कुमार, गोविंद यादव, संदीप बिंद, मुन्ना मौर्य समेत आदि लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत मे आयोजक अमान महताब ने आगंतुकों के प्रति आभार प्रकट किया।
JAUNPUR NEWS:निगरानी समिति दिशा की बैठक में उठे कई मुद्दे
JAUNPUR NEWS जौनपुर 07 अप्रैल : जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति “दिशा“ की बैठक सांसद सदर बाबू सिंह कुशवाहा की अध्यक्षता में तथा सांसद राज्यसभा सीमा द्विवेदी की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र, मुख्य विकास अधिकारी साई तेजा सीलम सहित अधिकारीगणों द्वारा अध्यक्ष सहित उपस्थित समस्त जनप्रतिनिधिगणों को अंगवस्त्रम, पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया गया।
बैठक में उपायुक्त मनरेगा से मनरेगा अन्तर्गत कराये जा रहे कार्यों, प्रस्तावों भुगतान आदि के सन्दर्भ में जानकारी लेते हुए उपायुक्त मनरेगा को निर्देश दिया गया कि पिछली बैठक में मनरेगा योजनार्न्तगत ग्रामीण सड़कों के पटरी मरम्मत का प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिया गया था लेकिन उसका अनुपालन नही किया गया जिस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए एक्सइएन पीडब्लूडी के प्रति कडी़ नाराजगी व्यक्त की। उन्होने एक्सइएन पीडब्लूडी को सख्त निर्देश दिये कि कार्यो में गुणवत्ता की अनदेखी नही होनी चाहिए। अध्यक्ष ने निर्देश दिया कि जो भी निर्माण और शिलान्यास कार्य हुए है उनमें 15 दिन के भीतर नियमानुसार बोर्ड लगाया जाना सुनिश्चित करें।
अध्यक्ष ने जिला पंचायत की पुरानी और खराब सड़को का मरम्मत कराने के निर्देश दिये। एनएचआइ वाराणसी खंड की समीक्षा के दौरान निर्देश दिया कि एनएच 731 पर 15 दिन के भीतर सांकेतिक बोर्ड ठीक कराये और जितने भी अवैध कट है उन्हे तत्काल बन्द कराने की कार्यवाही सुनिश्चित करें जिससे उक्त मार्ग पर आये दिन होने वाली सडक दुर्घटनाओं को रोका जा सके। इसके साथ ही टोल प्लाजा पर 20 किमी के अंतर्गत आने वाले गांवों की सूची चश्पा किया जाए। मा0 अध्यक्ष जी ने निर्देश दिया कि रेलवे स्टेशनों पर नियमित रूप से साफ सफाई कराना सुनिश्चित किया जाए और कचहरी स्टेशन को माल गाडी़ डिपों बनाए जाने का प्रस्ताव भेजे जाने के निर्देश दिए। रेलवे क्रासिंग पर निर्धारित समय से अधिक समय तक फाटक बन्द होने पर लगने वाले जाम के सन्दर्भ में जानकारी लेते हुए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये।
अध्यक्ष द्वारा जल जीवन मिशन (शहरी/ग्रामीण) के तहत खोदी गयी सड़कों और निर्माणाधीन/पूर्ण पानी की टंकियों की समीक्षा करते हुए विस्तृत जानकारी जनप्रतिनिधियों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। सीडीओं को निर्देश दिया कि कमेटी बनाकर जांच की जाए और इसके साथ ही सड़को का रेस्टोरेशन गुणवत्तापुर्ण ढंग से किया जाए।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी से चिकित्सा व्यवस्था के बारे में जानकारी लेते हुए निर्देश दिया कि अस्पतालों में साफ-सफाई, दवाओं की उपलब्धता, मरीजों से अच्छा व्यवहार एवं डाक्टर की नियमित उपस्थित होनी चाहिए। हौज ट्रामा सेन्टर में खराब सिटी स्कैन मशीन को ठीक कराने, जिला अस्पताल में आनलाइन रजिस्ट्रेशन सहित अन्य व्यवस्थाओं को कम्प्युटराइज्ड कराने कराने के निर्देश दिया। जिला अस्पताल में कुल बजट और व्यय के सम्बन्ध में विस्तृत रिपोर्ट मांगी। मुख्य चिक्त्सिधिकारी से जनपद में चिकित्सकों के रिक्त पदों की जानकारी लेते हुए पदों को भरने के निर्देश दिये।
अध्यक्ष ने विद्युत विभाग की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी को अलग से बैठक कराने के निर्देश दिये। दैवीय आपदा से टुटे हुए खम्भों को 02 दिन के भीतर बदलावने के निर्देश के साथ ही जर्जर तारों को बदलने, ट्रांसफार्मर क्षमतावृद्वि, परिषदीय विद्यालयों में विद्युतीय करण आदि के निर्देश दिये।
इसके साथ स्वच्छ भारत मिशन, राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल मिशन, सेतु निगम के अर्न्तगत चल रही परियोजनाओं, प्रधानमंत्री आवास योजना, पोस्ट आफिस मे आधार कार्ड बनाये जाने की प्रगति सहित अन्य विभागों में चल रही योजनाओं की विस्तृत समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
अन्त में अध्यक्ष ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि पात्र लोगो को योजनाओं का लाभ दिलाते हुए जनता के भलाई के लिए कार्य करें।जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र ने अध्यक्ष व सदस्यगण को आश्वस्त कराया कि जितने भी निर्देश दिये गये है उनका शत-प्रतिशत अनुपालन कराते हुए शीघ्र ही सभी जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया जाएगा।
इस अवसर पर विधायक जफराबाद जगदीश नारायण राय, बदलापुर रमेश चन्द्र मिश्रा,मड़ियाहूं डा0 आर केपटेल, मुगराबादशाहपुर पंकज पटेल, मछलीशहर डा0 रागिनी सोनकर,नगर पालिका जौनपुरअध्यक्ष मनोरमा मौर्या, जनप्रतिनिधिगण, विधायकों और एम0एल0सी के प्रतिनिधिगण, तथा सी0आर0ओ0 अजय अम्बष्ठ,अपर पुलिस अधीक्षक शहर आयुष श्रीवास्तव, परियोजना निदेशक कृष्ण करूणाकर पाण्डेय, जिला विकास अधिकारी मीनाक्षी देवी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ0 गोरखनाथ पटेल, सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
JAUNPUR :सरकारी विद्यालय में स्मार्ट क्लास का हुआ उद्घाटन
JAUNPUR NEWS जौनपुर : मड़ियाहूं ब्लॉक में सुदूर ग्रामीण क्षेत्र में स्थित कंपोजिट विद्यालय गौहर, मड़ियाहूं, जौनपुर में तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने हेतु स्मार्ट क्लास का उद्घाटन मड़ियाहूं खंड शिक्षा अधिकारी उदयभान कुशवाहा द्वारा किया गया। विद्यालय में स्मार्ट टीवी को सोशल वेलफेयर एंड अपलिफ्टमेंट ग्रुप दिल्ली के संस्थापक अवधेश अग्रवाल के माध्यम से श्री उमेश गुप्ता, पुणे ने सप्रेम भेंट किया। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी ने शिक्षक शिवम सिंह की सराहना करते हुए अपने उद्बोधन में कहा कि इस प्रयास से बच्चों के शैक्षिक संवर्धन में निश्चित रूप से लाभ मिलेगा। उन्होंने स्मार्ट टीवी प्रदान करने वाले अवधेश अग्रवाल जी एवं उनके पूरी टीम को आभार ज्ञापित किया। स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत नवीन नामांकन किए गए तथा उत्कृष्ट छात्रों को निपुण बैज लगाया गया। अभिभावकों ने बच्चों के अंग्रेजी व हिंदी लेखन तथा अन्य शैक्षिक परिवर्तन की भी सराहना की गई। सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने सबका मन मोह लिया।
सामुदायिक सहयोग में प्रणय पाल द्वारा शैक्षिक सामग्री प्रदान किया गया। ग्राम प्रधान गौहर संतोष गिरी की अध्यक्षता में शारदा संगोष्ठी व वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ग्रामवासियों से नवीन नामांकन एवं बच्चों के प्रगति पर चर्चा की गई। खेल में उत्कृष्ट कार्य हेतु रविचंद्र यादव जी को सम्मानित किया गया। प्रधानाध्यापक राम सजन यादव ने सभी का आभार ज्ञापित किया। इस अवसर पर विशाल सिंह, राम प्रसाद यादव, श्यामिनी सिंह, राकेश कुमार, राजकमल यादव, सौम्या सिंह, प्रेम तिवारी, जितेंद्र पाल, विजय कुमार, फूलचंद, अजय पाल, अमित अस्थाना, राकेश सिंह, दीपक सिंह, मीना, गीता, जय सिंह यादव, अश्विनी कुमार, अनिल यादव व अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।
जौनपुर-जिले के मल्हनी विधान सभा क्षेत्र के हटिया गांव में सांसद निधि योजना अंतर्गत कार्यदायी संस्था यूं.पी.सिडको के द्वारा इंटरलॉकिंग कार्य कराया गया। सोमवार को इंटरलॉकिंग सड़क का सदर सांसद बाबू सिंह कुशवाहा ने फिता काटकर लोकार्पण किया।
लोकार्पण के दौरान सांसद ने अपने उद्बोधन में कहा कि अच्छी सड़क ही ग्रामीण क्षेत्र का विकास की आधार है मेरा लक्ष्य है कि क्षेत्र के सभी गांव गलियों में पक्की सड़के हो जिससे गांव में रहने वाले लोगों को कहीं आने-जाने में किसी भी प्रकार की कोई समस्या न उत्पन्न हो सके। उन्होंने यह भी कहा कि जब सड़के अच्छी होती है तो ग्रामीण क्षेत्रों का विकास भी होता है। लोकार्पण समारोह के दौरान राकेश मौर्य,हीरालाल विश्वकर्मा,अरविन्द कुमार पटेल,संदीप गिरी,दीपक आर विश्वकर्मा,सोचन राम विश्वकर्मा,राम लखन गौतम, कपिल देव, मनोज मौर्य,शोभ नाथ यादव, हरिशंकर यादव, सुबास गौतम, रवि शंकर यदुवंशी,राज बहादुर सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
सीबी इंस्टीट्यूट ऑफ पैरामेडिकल साइंसेस का मनाया गया चौथा वार्षिक उत्सव
जौनपुर (जलालपुर ) सीबी इंस्टीट्यूट ऑफ पैरामेडिकल साइंसेस एण्ड डायग्नोस्टिक सेंटर का चौथा वर्षगांठ शनिवार शाम को धुमधाम से मनाया गया।। डीएम डॉ दिनेश चंद्र ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प कर व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया । डीएम दिनेश चंद ने कहा कि जौनपुर विद्वानों की भूमि है , इसकी मिट्टी में अजीब शक्ति है जिसके कण – कण में है शिक्षा और यहां से सदैव उम्दा अधिकारी और वैज्ञानिक निकल पूरे विश्व में अपनी छाप छोड़ते है । मैं खुद इस भूमि की सेवा करके गदगद हूं । इस इंस्टीट्यूट के संचालक को बधाई देता हूं की यह एक अच्छा प्रयास है। गांव के बच्चे शिक्षा से जुड़ रहे हैं और वह अपने रोजगार सृजन कर रहे हैं । विशिष्ट अतिथि अम्बरीष सिंह भोला ने कहा कि गरीबों के लिए कम पैसे में इस इंस्टीट्यूट द्वारा शिक्षक उपलब्ध कराना बेहतर प्रयास है। उन्होंने जो शिक्षा का दीप जलाया है यह काबिले तारीफ है। इंस्टीट्यूट में पढ़कर हजारों छात्र रोजगार पाएंगे ।
प्राचार्या डॉ अलकेश्वरी सिंह ने मंच से कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे संस्थान तारीफ के काबिल है और आज पैरामेडिकल के क्षेत्र में सीबी इंस्टीट्यूट ऑफ पैरामेडिकल एक ब्रांड है। अतिथियों का स्वागत मैनेजिंग डायरेक्टर अविनाश सिंह डायरेक्टर नेहा सिंह द्वारा स्मृति चिन्ह व शाल देकर किया गया। छात्र छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया जों आकर्षण का केंद्र रहा। इस अवसर पर राजेश मिश्रा,सुबुल चौबे, पंकज पांडेय, पंकज सीबी मिश्रा ,विकास सिंह,पवन गुप्ता , संदीप उपाध्याय, ,अनूप सिंह,अभिषेक शुक्ला , मनीष, राजकुमार,रितु सिंह , व छात्र छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालान धीरेन्द्र कुमार सिंह ने किया। धन्यवाद ज्ञापन संस्था के चैयरमेन चन्द्र भूषण सिंह ने किया