Home Blog Page 119

शक्ति वाटिका:वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न

0
शक्ति वाटिका:वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न
शक्ति वाटिका:वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न

शक्ति वाटिका:आस्था एवं हरियाली का हुआ शुभारंभ,वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न

खेतासराय (जौनपुर) खेतासराय-खुटहन मुख्य मार्ग से लगे लिंक मार्ग पर स्थित शिव मन्दिर परिसर में शुक्रवार को शक्ति वाटिका आस्था एवं हरियाली योजना के तहत एक विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्रीय वन अधिकारी एवं रेंज के समस्त स्टाफ की सहभागिता रही। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अवधेश कुमार पाण्डेय, जिला सामाजिक समरसता संयोजक, जौनपुर (काशी प्रांत, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) ने मंदिर परिसर में पीपल और आम के पौधों का रोपण कर हरियाली के प्रति जनजागरण का संदेश दिया। इस आयोजन में शिव मन्दिर शाखा के प्रमुख पदाधिकारी सागर, अमित (सभासद), किशोर, शिवनाथ एवं सन्तोष ने मिलकर आम,आंवला तथा अमरुद के पौधों का रोपण किया।

शक्ति वाटिका न केवल धार्मिक आस्था से जुड़ी पहल है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी है। कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थितजनों ने पौधों की देखभाल का संकल्प लिया और भविष्य में भी ऐसे आयोजन करते रहने की प्रतिबद्धता जताई। इस अवसर पर राकेश कुमार क्षेत्रीय वन अधिकारी शाहगंज, जयहिंद यादव उप राजिक, ईश्वर चन्द वन दरोगा, गोरख प्रसाद वन दरोगा, मंहगू मौर्या माली, विकास यादव दैनिक सुरक्षा प्रहरी मौजूद रहे।

शाहापुर गांव में खेत में रखी गेहूं की फसल जलकर नष्ट

0
शाहापुर गांव में खेत में रखी गेहूं की फसल जलकर नष्ट
शाहापुर गांव में खेत में रखी गेहूं की फसल जलकर नष्ट

फायर ब्रिगेड और पुलिस ने संभाला मोर्चा

खेतासराय (जौनपुर) खेतासराय क्षेत्र के शाहापुर गांव में शुक्रवार को आग लगने से खेत में काट कर रखी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए आग बुझाने का प्रयास किया, बाद में फायर ब्रिगेड और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शाहापुर गांव निवासी खुर्शीद ने खेत में काटकर रखी गेहूं की फसल को एक किनारे इकट्ठा किया था। सुबह अचानक पास के खेत में सफेदा के पेड़ों के नीचे सूखी घास में आग लग गई, जो तेजी से फैलते हुए गेहूं की कटी फसल तक पहुंच गई। ग्रामीणों ने फसल को बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक लगभग दस हजार रुपए मूल्य की फसल जलकर नष्ट हो चुकी थी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। हालांकि, आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है।

UP परिवहन निगम में महिला परिचालकों की निकली भर्ती 

0
UP परिवहन निगम में महिला परिचालकों की निकली भर्ती 
गर्मी की जुताई करने से मृदा की संरचना में सुधार होता है

Recruitment of women conductors in Uttar Pradesh Transport Corporation 2025 जौनपुर :महिला अभ्यर्थियों को सीधी संविदा परिचालक पद पर अनुबन्ध पत्र के आधार पर आवद्ध किये जाने के लिए .मुख्यमंत्री  द्वारा की गयी उद्घोषणा के क्रम में महिला सशक्तिकरण अभियान एंव महिला संसम्मान की दिशा में यूपी  परिवहन निगम की भूमिका अग्रणी हो सके जिसके क्रम में विशेष सचिव महोदय परिवहन विभाग,उतर प्रदेश शासन के द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम में 

रोजगार मेले का आयोजन क्षेत्रीय स्तर पर चौधरी चरण सिंह बस स्टेशन क्षेत्रीय प्रबन्धक कार्यालय कैण्ट वाराणसी में 08 अप्रैल को 11.00 बजे से 17.00 बजे तक किया जाना प्रस्तावित है। महिला संविदा परिचालक पद हेतु शैक्षिक आर्हता इण्टरमिडिएट उतीर्ण एवं सीसीसी प्रमाण पत्र, न्यूनतम आयु 18 से 40 वर्ष, अनुसूचित जाति/जनजाति तथा अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों के लिये आयु सीमा में शासनादेश नियमानुसार छूट अनुमन्य होगी।  क्षेत्रीय प्रबन्धक वाराणसी परशुराम पाण्डेय ने बताया  कि उक्त के अतिरिक्त अधिमानी अर्हता के रूप में एनसीसी-सी प्रमाण पत्र, भारत स्काउट एवं गाईड, संस्था के राज्य पुरस्कार एवं राष्ट्रपति पुरस्कार प्रमाण पत्र धारक महिला अभ्यर्थी को इण्टरमीडिएट में प्राप्त प्राप्तांको पर 5 प्रतिशत वेटेज देते हुये मेरिट का निर्धारण किया जायेगा। एनएसएस प्रमाण पत्र धारक में भी समान कार्यवाही की जायेगी।

खेतासराय पुलिस ने पीस कमेटी सदस्यों के साथ की फ़्लैग मार्च

0

बलवा ड्रिल अभ्यास, जनता में विश्वास, अपराधियों में भय

खेतासराय (जौनपुर),03 अप्रैल:- खेतासराय पुलिस ने गुरुवार को सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाएं रखने के लिए बलवा ड्रिल (दंगा नियंत्रण अभ्यास) किया। पुलिस अधीक्षक जौनपुर डॉ. कौस्तुभ के निर्देशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी शाहगंज अजीत सिंह चौहान के पर्यवेक्षण में इस अभ्यास को अंजाम दिया गया।

खेतासराय पुलिस ने पीस कमेटी सदस्यों के साथ की फ़्लैग मार्च

थानाध्यक्ष खेतासराय रामाश्रय राय के नेतृत्व में तीन टीमों का गठन किया गया, जिन्होंने अलग-अलग स्थानों पर फ़्लैग मार्च किया। जिसमें चौकी कस्बा खेतासराय में थानाध्यक्ष स्वयं पीस कमेटी सदस्यों के साथ कस्बा में फ़्लैग मार्च कर शांति व्यवस्था बनाएं रखने का अपील किया। जबकि चौकी मानीकला में प्रभारी शैलेन्द्र राय और गुरैनी बाजार में हल्का प्रभारी विद्यासागर सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल ने फ्लैग मार्च किया।

खेतासराय पुलिस ने पीस कमेटी सदस्यों के साथ की फ़्लैग मार्च

अभियान का मुख्य उद्देश्य जनता में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ाना और असामाजिक तत्वों में भय उत्पन्न करना था, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। पुलिस ने आमजन से अपील की कि वे किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को दें। पुलिस प्रशासन ने आश्वस्त किया कि क्षेत्र में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं।

जिलाधिकारी जौनपुर के प्रयास से सर्वहित बीमा योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थी को मिला लाभ

0
जिलाधिकारी जौनपुर के प्रयास से सर्वहित बीमा योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थी को मिला लाभ
जिलाधिकारी जौनपुर के प्रयास से सर्वहित बीमा योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थी को मिला लाभ

Due to the efforts of District Magistrate Jaunpur, the eligible beneficiary got benefit under Sarvhit Bima Yojana

जौनपुर : जिलाधिकारी के प्रयास से मुख्यमंत्री किसान एवं सर्वहित बीमा योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थी को मिला लाभ सुदामा पत्नी स्व० भैयालाल निवासी ग्राम कुरनी तहसील मछलीशहर की मृत्यु 01 अक्टूबर 2017 को सड़क दुर्घटना में हो गयी थी। तत्पश्चात् मृतका के पुत्रगण द्वारा मुख्यमंत्री किसान एवं सर्वहित बीमा योजना के अन्तर्गत नॅशनल इन्श्योरेन्स क० लि० जौनपुर में सहायता धनराशि प्राप्त करने हेतु दावा प्रस्तुत किया गया। नॅशनल इन्श्योरेन्स क० लि० जौनपुर द्वारा सम्यक तथ्यो का अवलोकन किये बिना यह उल्लेख करते हुए कि परिवार रजिस्टर एवं मृत्यु प्रमाणपत्र का भौतिक सत्यापन करने पर सरसरी तौर पर फर्जी घोषित करते हुए दिनांक 18 जून 2024 को उक्त दावा निरस्त कर दिया गया।उच्च न्यायालय द्वारा पारित आदेश के समादर में प्रकरण का पुनः परीक्षण उपजिलाधिकारी मछलीशहर से कराया गया।


उपजिलाधिकारी द्वारा उपलब्ध कराये गये मृत्यु प्रमाणपत्र में मृत्यु दिनांक 01 अक्टूबर 2017 अंकित है जो दावा प्रस्तुत करते समय संलग्न दस्तावेजो यथा कुटुम्ब रजिस्टर एवं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी दिनांक 01 अक्टूबर 2017 अंकित है। उपजिलाधिकारी मछलीशहर द्वारां उपलब्ध करायी गयी आख्या के आधार पर जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय समिति द्वारा श्रीमती सुदामा के आनलाईन मृत्यु प्रमाणपत्र को सही पाये जाने पर मृतका के पुत्र श्री संदीप कुमार पुत्र स्व० भैयालाल निवासी ग्राम कुरनी तहसील मछलीशहर जनपद जौनपुर को मु० 5,00,000-00 का भुगतान किये जाने हेतु शाखा प्रबन्धक, नेशनल इन्श्योरेन्स क० लि० जौनपुर को निर्देशित किया गया।


मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश शासन द्वारा दिये गये निर्देशानुक्रम में पूर्व लम्बित प्रकरणों को यथाशीघ्र निस्तारित किये जाने के कम में 08 वर्षों की सुधी प्रतीक्षा के बाद जिलाधिकारी जौनपुर द्वारा मृतका श्रीमती सुदामा देवी के पुत्र श्री संदीप कुमार पुत्र स्व० भैयालाल निवासी ग्राम कुरनी तहसील मछलीशहर जनपद जौनपुर का मुख्यमंत्री किसान एवं सर्वहित बीमा योजना के अन्तर्गत प्रस्तुत दावा स्वीकृत करते हुए बीमा कम्पनी को मु० 5,00,000-00 का भुगतान करने हेतु निर्देशित किया गया।


जिलाधिकारी द्वारा पूर्व में भी इस प्रकार के कई प्रकरणों को निस्तारित करते हुए लाभ से वंचित पात्र व्यक्तियों को शासन की योजनाओ का लाभ प्रदान कराया गया।

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को किया पुरस्कृत

0
उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को किया पुरस्कृत
उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को किया पुरस्कृत

खेतासराय (जौनपुर) नगर के नेशनल चिल्ड्रेन स्कूल में बुधवार को प्रगति पत्र वितरण किया गया। वार्षिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्रों को पुरस्कृत किया गया। पुरस्कार पाने के बाद छात्रों के चेहरे पर खुशी की झलक दिखी।


कक्षा में रैंक पाने वाले एलकेजी के मो.हामिद रजा, श्रेयांश यादव, प्रियल, यूकेजी की दीपिका, रियान, पीहू सोनी, कक्षा एक की जारा, आलमीन बानो, शिवांश मौर्य, कक्षा दो की तनुजा, उम्मे रसिका, काशिफा, कक्षा तीन की अलीबा खान, अक्सा फात्मा, पीयूष सोनी, कक्षा चार के आशुतोष, गरिमा यादव, आयुष सोनी, कक्षा पांच के शनि बिंद, सारिम सिद्दीकी, अनय यादव, कक्षा छह की दिव्यांशी प्रजापति, अस्तित्व यादव, रीमा सोनकर, कक्षा सात की सिया यादव, श्रेजल प्रजापति, प्रियांशी सोनी को पुरस्कृत किया गया। निदेशक आरएम यादव ने सभी छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मौके पर सिकंदर यादव, मुश्ताक अहमद, संदीप यादव, विनय कुमार मौजूद रहे।

JAUNPUR NEWS:धुआँस से पशुशाला में लगी आग,तीन पशु झुलसे

0
JAUNPUR NEWS:धुआँस से पशुशाला में लगी आग,तीन पशु झुलसे
JAUNPUR NEWS:धुआँस से पशुशाला में लगी आग,तीन पशु झुलसे

पशुओं को बचाने गया एक युवक भी झुलसा

JAUNPUR NEWS खेतासराय (जौनपुर) खेतासराय के डोभी मोहल्ले में बीती रात एक पशुशाला में आग लगने से भारी नुकसान हुआ। इस हादसे में पशुशाला मालिक जितेन्द्र कुमार सहित उनके तीन मवेशी झुलस गए। आग लगने का कारण मच्छरों से बचाव के लिए जलाया गया धुंआस बताया जा रहा है।

रात में अचानक भड़की आग

मिली जानकारी के अनुसार, जितेन्द्र कुमार अपनी पशुशाला में रात को मवेशियों को मच्छरों से बचाने की धुंआस जलाया गया था, जो अनजाने में आग का कारण बन गया। रात करीब 10 बजे आग की लपटें तेज़ हो गई, जिससे पशुशाला में मौजूद दो भैस और एक पड़वा झुलस गए।

परिवार और ग्रामीणों ने मिलकर बचाई जान

रात करीब 10 बजे जब आग की लपटें ऊंची उठने लगीं तो परिवार वालों की नींद खुल गई। पशुओं की चीख-पुकार सुनते ही आस-पास के लोग आग बुझाने और मवेशियों को बचाने के लिए दौड़ पड़े। आग बुझाने के प्रयास में जितेन्द्र कुमार भी झुलस गए। ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक मवेशियों को काफी चोट लग चुकी थी।

पुलिस ने की जांच

सुबह होते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच-पड़ताल शुरू की। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ कि आग का मुख्य कारण धुंआस जलाया जाना बताया जा रहा है। झुलसे हुए जितेन्द्र कुमार और उनके पशुओं का इलाज जारी है।

स्कूल चलो अभियान: घर-घर दस्तक देने लगे शिक्षक

0
स्कूल चलो अभियान: घर-घर दस्तक देने लगे शिक्षक

बच्चों और अभिभावकों से मिलकर जागरूक करते शिक्षक

खेतासराय (जौनपुर) शासन के मानसा के अनुरूप प्रदेश भर में चलाए जा रहे स्कूल चलो अभियान के तहत स्थानीय अध्यापकों ने बच्चों और उनके अभिभावकों को विद्यालय भेजने के लिए जागरूक किया। इस अभियान के तहत बच्चों के भविष्य को सुधारने के लिए घर-घर जाकर अभिभावकों से मिलकर उन्हें शिक्षा की महत्वता के बारे में बताया जा रहा है। इस अभियान में क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय शेखपुरा मंसूर अली के प्रधानाचार्य राम सकल यादव, सहायक अध्यापक जगदंबा कनौजिया, शिक्षामित्र कामता प्रसाद यादव, और सहायक अध्यापिका फूला देवी ने शेखपुरा मंसूर अली गांव में भ्रमण कर अभिभावकों को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि बच्चों का शिक्षा जीवन में सफलता प्राप्त करने की कुंजी है, और यही समय है जब हर बच्चा स्कूल जाकर शिक्षा ग्रहण करे। अध्यापकों ने अभिभावकों को यह जानकारी दी कि प्राथमिक विद्यालय में निःशुल्क शिक्षा दी जाती है, साथ ही मध्यान्ह भोजन, बच्चों के खेलकूद की व्यवस्था, और अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध हैं।

यह सुनिश्चित करने की कोशिश की जा रही है कि सभी बच्चे विद्यालय जाएं, ताकि उनका मानसिक और शारीरिक विकास हो सके। इस दौरान प्रधानाचार्य राम सकल यादव ने कहा, हमारे स्कूल में बच्चों के लिए बहुत सारी सुविधाएं उपलब्ध हैं, लेकिन अभिभावकों का योगदान भी उतना ही महत्वपूर्ण है। अगर वे अपने बच्चों को नियमित विद्यालय भेजेंगे, तो न सिर्फ उनके बच्चे शिक्षित होंगे, बल्कि एक स्वस्थ समाज भी बनेगा। साथ ही, शिक्षामित्र कामता प्रसाद यादव ने यह भी बताया कि यदि कोई बच्चा विद्यालय नहीं जा रहा है, तो हमें उसे समझाकर और प्रेरित करके उसे स्कूल भेजने की जिम्मेदारी उठानी चाहिए। इससे ना केवल उस बच्चे का भविष्य संवरेगा, बल्कि गांव और समाज का भी समग्र विकास होगा। लोगों का यह मानना है कि इस प्रकार के अभियान से नारी सशक्तिकरण, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर जागरूकता बढ़ेगी। इसके साथ ही, यह अभियान ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाने में भी सहायक होगा। प्राथमिक विद्यालय शेखपुरा मंसूर अली के अध्यापकों द्वारा किए गए इस कार्य की स्थानीय लोग सराहना कर रहे हैं, और उम्मीद है कि इससे क्षेत्र में बच्चों के विद्यालय जाने की दर में इज़ाफा होगा। शिक्षा की महत्ता को समझते हुए, सभी अभिभावकों से यह अपील की जाती है कि वे अपने बच्चों को नियमित रूप से स्कूल भेजें ताकि वे एक उज्जवल भविष्य की ओर बढ़ सकें।

मेधावी छात्रों को किया गया सम्मानित

0
मेधावी छात्रों को किया गया सम्मानित
मेधावी छात्रों को किया गया सम्मानित

खेतासराय (जौनपुर) क्षेत्र के गुरैनी स्थित श्री रामदेव विद्या मंदिर में बुधवार को अंकपत्र व पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर विद्यालय के मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने अपनी-अपनी कक्षाओं में प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त किया था।

कार्यक्रम में अतिथि के रूप में समाजसेवी डॉ. अमलेंद्र गुप्ता, भाजपा नेता मनीष गुप्ता, ग्राम प्रधान बाबर सिद्दीकी उपस्थित रहे। इस दौरान विद्यार्थियों को उक्त अतिथियों ने अंक-पत्र और पुरस्कार प्रदान कर उनकी उपलब्धियों की सराहना की। पुरस्कार पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे, वहीं उनके अभिभावकों ने भी अपने बच्चों की सफलता पर गर्व महसूस किया।

पुरस्कृत छात्र-छात्राओं की सूची

कक्षा 1: प्रथम – उज्जवल राव, द्वितीय – आरोही गुप्ता
कक्षा 2: प्रथम – श्रेया बिंद, द्वितीय – अदिति यादव
कक्षा 3: प्रथम – आस्था यादव, द्वितीय – अर्पिता विश्वकर्मा
कक्षा 4: प्रथम – अनुराग यादव, द्वितीय – शिवम यादव
कक्षा 5: प्रथम – आकाश विश्वकर्मा, द्वितीय – राजलक्ष्मी
कक्षा 6: प्रथम – आंचल यादव, द्वितीय – आरूषी यादव
कक्षा 7: प्रथम – लवली यादव, द्वितीय – साधना गौतम
कक्षा 8: प्रथम – अनामिका विश्वकर्मा, द्वितीय – तनिष्का यादव

अतिथियों ने किया मेधावियों का उत्साहवर्धन

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाजसेवी डॉ. अमलेंद्र गुप्ता ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि शिक्षा ही व्यक्ति के उज्ज्वल भविष्य का आधार है। उन्होंने विद्यार्थियों से परिश्रम और अनुशासन को अपने जीवन का मूलमंत्र बनाने का आह्वान किया।

वही मनीष गुप्ता (मण्डल महामंत्री खेतासराय) ने छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि शिक्षा केवल परीक्षा पास करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज में बदलाव लाने का साधन भी है। उन्होंने बच्चों से ज्ञान और नैतिकता का संयोग बनाकर आगे बढ़ने की सलाह दी।

ग्राम प्रधान बाबर सिद्दीकी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में अव्वल आने वाले छात्र देश के भविष्य हैं। उन्होंने माता-पिता और शिक्षकों से आग्रह किया कि वे बच्चों को केवल किताबी ज्ञान ही नहीं, बल्कि उनके नैतिक और मानसिक विकास पर भी ध्यान दें।

विद्यालय के अध्यक्ष श्री राजदेव ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम से न केवल विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बढ़ता है बल्कि अन्य छात्रों को भी बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलती है, छात्रों की रुचि और समपर्ण बढ़ता है, जिससे उनके समग्र विकास में सहायता मिलती है।

विद्यालय प्रबंधक ने जताया आभार

विद्यालय के प्रबंधक दीपक गुप्ता ने समारोह में उपस्थित सभी अतिथियों, शिक्षकों, अभिभावकों और विद्यार्थियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम बच्चों को और अधिक मेहनत करने की प्रेरणा देगा। उन्होंने आशा व्यक्त की कि आने वाले वर्षों में यह परंपरा और अधिक भव्य रूप में आगे बढ़ेगी। कार्यक्रम का सफल संचालन विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक अभिषेक मिश्रा ने किया और अंत में प्रधानाचार्य सरोज यादव ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए समारोह का समापन किया।

SUICIDE:विश्व विद्यालय के महिला हॉस्टल में फंदे से लटकता मिला छात्रा का शव

0
SUICIDE:विश्व विद्यालय के महिला हॉस्टल में फंदे से लटकता मिला छात्रा का शव
SUICIDE:विश्व विद्यालय के महिला हॉस्टल में फंदे से लटकता मिला छात्रा का शव

Body of a student found hanging from a noose in the women’s hostel of the university SUICIDE IN JAUNPUR

Jaunpur crime news today girl suicide जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्व विद्यालय के लक्ष्मीबाई हॉस्टल में बीती रात्रि एमएससी बायोटेक द्वितीय वर्ष की एक 23 वर्षीय छात्रा शिवांगी मिश्रा ने अपने कमरे में पंखे पर दुपट्टे का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली  । सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के पूर्वांचल विश्वविद्यालय में लक्ष्मीबाई महिला छात्रा वास् के कमरा नंबर 35 में रहती थी।

बताया जा रहा है कि बीती रात्रि लगभग 11 बजेविश्व विद्यालय की कुछ छात्राएं हॉस्टल के बरामदे में टहल रही थी तब मृतक छात्रा किसी से फोन पर तेज आवाज में बात कर रही थी।कुछ समय बाद आवाज शांत हो गई अन्य छात्राओ ने उसे भी बरामदे में टहलने के लिए बुलाया जबाब न मिलने पर दरवाजे को पीटा जब आवाज नही आई तो आस पास की कड़कियो ने इसकी जानकारी वार्डन को दी वार्डन ने उसकी जानकारी अधिकारियों को दी ।

मौके पर पहुची पुलिस ने पंखे से लटक रहे  छात्रा के शव को नीचे उतारा। आनंद फानन में एंबुलेंस के सहारे उमानाथ सिंह जिला चिकित्सालय ले गए जहां पर डॉक्टरों ने उसकी स्थिति को देखते हुए मृत्यु घोषित कर दिया ।

पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर के आधार पर पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया बताया जा रहा है कि देर रात फांसी लगाने के पहले छात्र अपने होने वाले मंगेतर से बात कर रही थी  दोनो की इसी वर्ष सितंबर महीने में शादी होने वाली थी।

मृत छात्रा  जलालपुर थाना क्षेत्र के कोतवालपुर गांव निवासी सुभाष मिश्रा की 22 वर्षीय पुत्री शिवांगी मिश्रा विश्वविद्यालय के बायोटेक विभाग के द्वितीय वर्ष की पढाई कर रही  थी 25 सितंबर को इसी वर्ष शादी होने को थी । जो अब इस दुनिया में नहीं रही SUICIDE कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया l Jaunpur crime today BY taftish of crime