मनेछा के पास गिरा पड़ा था, कुत्तों के भौंकने पर वहाँ पहुँचे ग्रामीण
खेतासराय(जौनपुर) वाराणसी-अयोध्या रेलवे प्रखंड पर स्थित मनेछा रेलवे क्रासिंग के पास एक युवक शनिवार की देर शाम ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया था सूचना पाकर मौके पर पहुँची पुलिस ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोंधी में इलाज कराया जिसे बेहतर इलाज के लिए जिला चिकित्सालय रिफर कर दिया। जहाँ इलाज के दौरान रविवार को उसकी मौत हो गई। उक्त घायल युवक के सिर में काफी गम्भीर चोट आयी हुई थी, जिसके पास से इंटरसिटी एक्सप्रेस का एक रेलवे टिकट मिला जो जौनपुर से बहराइच के लिये था। देखने में उसकी उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष लग रही थी। पुलिस उसकी पहचान करने में जुट गई गई, शव को मर्चरी हाउस में सुरक्षित रख लिया गया है फिलहाल शव का शिनाख्त नहीं हो पाया है जिसका शिनाख्त करने की कोशिश में पुलिस जुटी हुई है।
कल से शुरू हो रहे Jaunpur Mahotsav 2025 में आप सादर आमंत्रित है
You have invited me to the three-day Jaunpur Mahotsav starting from tomorrow
JAUNPUR MAHOTSAV 2025 जौनपुर :सोमवार से शुरू हो रहे तीन दिवसीय जौनपुर महोत्सव का आयोजन इस बार फिर शाही किला में होगा 10 मार्च से 12 मार्च तक चलने वाले इस जौनपुर महोत्सव में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , गोरखपुर के सांसद रवि किशन ,दिनेश लाल यादव उर्फ़ निरहुआ आम्रपाली दुबे समेत देश के जाने माने कलाकारों और कवियों का आगमन होगा इस विषय की जानकारी देते हुए मंत्री गिरीश यादव ने बताया कि 10, 11 और 12 मार्च को होने वाले कार्यक्रम की रूपरेखा के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि 10 मार्च को अपराह्न 4:00 बजे से कार्यक्रम की शुरुआत की जाएगी। जिसमें सर्वप्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, शहीदों के परिजन, प्रतिभाशाली खिलाड़ी सहित जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया जाएगा।
राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) खेल एवं युवा कल्याण गिरीश चंद्र यादव ने कलेक्ट्रेट सभागार में महोत्सव के संबंध में प्रेस वार्ता की गई। प्रेस वार्ता के दौरान मंत्री ने बताया कि विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा जिसमें शिव तांडव, महिषासुर मर्दिनी, स्थानीय कलाकारों द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी। उन्होंने कहा कि हमारी प्राथमिकता है कि जौनपुर महोत्सव के माध्यम से हर स्थानीय कलाकार को मंच मिल सके जिससे वह अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सके। 11 मार्च को भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन के साथ ही भोजपुरी कलाकारों द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी। 12 मार्च को सामूहिक विवाह के आयोजन के संदर्भ में जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 1001 जोड़ों को आशीर्वाद देंगे। समाज कल्याण विभाग के माध्यम से मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन किया जा रहा है।
जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र ने मा0 मंत्री जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जौनपुर महोत्सव के दौरान हमने ऐसे सभी कलाकारों को आमंत्रित करने का प्रयास किया है जिन्हें हम मंच देकर उनके प्रतिभा को लोगों के सामने प्रस्तुत कर सकें। साथ ही उन्होंने बताया कि जनपद के विकास से संबंधी प्रदर्शनी भी लगेगी तथा सभी विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर योजनाओं का प्रचार प्रचार कराया जाएगा जिससे पात्र और वंचित लोगों तक शासन की योजनाओं का लाभ दिया जा सके।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष पुष्पराज, पुलिस अधीक्षक डॉ0 कौस्तुभ, मुख्य विकास अधिकारी साई तेजा सीलम, अपर जिलाधिकारी वित्त रामअक्षयबर चौहान, मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अंबष्ट, परियोजना निदेशक कृष्ण करुणाकर पांडेय, जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय सहित इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया के पत्रकार बंधु उपस्थित रहे।
JAUNPUR Crime NEWSजौनपुर । रामपुर पुलिस ने होली त्यौहार के त्योहार को देखते हुए 09 ट्रब्ल्स मेकर्स को गिरफ्तार कर लाल कार्ड दे दिया ।
पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद अपराध की रोकथाम एवं वांछित अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के दिशा निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूँ के पर्यवेक्षण में थाना रामपुर पुलिस टीम द्वारा प्र0नि0 देवानन्द के नेतृत्व में उप निरीक्षक हीरामणि दूबे मय हमराह का0 रामेश्वर यादव के द्वारा चेकिंग के दौरान ज्ञात हुआ कि जमालापुर बाजार में पिछले वर्ष होली त्यौहार में बात विवाद हुआ था, इस वर्ष भी होली त्यौहार के मद्देनजर आपस में कहासुनी व कसीदगी व्याप्त है, शांति भंग का प्रबल संभावना है। मौके पर मौजूद उभय पक्षों को समझाने बुझाने का प्रयास किया गया किन्तु मानने को कासिर रहे । एवं दूसरे प्रकरण में उ0नि0 कमलेश कुमार मय हमराह का0 पंकज यादव द्वारा प्रथम पक्ष केहबीब पुत्र स्व0 जब्बार उम्र करीब 48 वर्ष निवासी आशानन्दनपुर थाना रामपुर द्वितीय पक्ष के. बसन्त लाल गौड पुत्र स्व0 देवीचरन गौड़ उम्र करीब 59 वर्ष नि0गण भिऊरा थाना रामपुर जौनपुर को अन्तर्गत धारा 170 BNSS में हिरासत पुलिस में लेकर अभियुक्तगण उपरोक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया। अभि0गण को लाल कार्ड देकर आवश्यक हिदायत मुनासिब किया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
मंगला प्रसाद गुप्ता पुत्र स्व0 छोटेलाल गुप्ता उम्र करीब 44 वर्ष निवासी जमालापुर थाना रामपुर जौनपुर ।
बन्टी जायसवाल पुत्र सियाराम जायसवाल उम्र करीब 39 वर्ष निवासी जमालापुर थाना रामपुर जौनपुर ।
प्रमोद कुमार उर्फ रन्जू गौतम पुत्र राधेश्याम उम्र करीब 34 वर्ष निवासी जमालापुर थाना रामपुर जौनपुर ।
गोरखनाथ पुत्र स्व0 रामलखन उम्र करीब 44 वर्ष निवासी जमालापुर थाना रामपुर जौनपुर ।
गुलाबचन्द उर्फ खलीफा पुत्र हरिलाल उम्र करीब 33 वर्ष निवासी जमालापुर थाना रामपुर जौनपुर ।
रजनीश उर्फ राहुल गौतम पुत्र लालमणि गौतम उम्र करीब 27 वर्ष निवासी जमालापुर थाना रामपुर जौनपुर ।
सतीश उर्फ मुंकर पुत्र स्व0 पन्नालाल निवासी जमालापुर थाना रामपुर जौनपुर ।
हबीब पुत्र स्व0 जब्बार उम्र करीब 48 वर्ष निवासी आशानन्दनपुर थाना रामपुर जौनपुर।
बसन्त लाल गौड पुत्र स्व0देवीचरन गौड़ उम्र करीब 59 वर्ष नि0गण भिऊरा थाना रामपुर जौनपुर।
jaunpur News जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय (वीबीएसपीयू) में कोड इटरनिटी, नोएडा द्वारा प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित किया गया, जिसमें इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट छात्रों को सुनहरा अवसर मिला। भर्ती प्रक्रिया वेब डेवलपर, ग्राफिक्स डिजाइनर, सेल्स एग्जीक्यूटिव और एचआर मैनेजर पदों के लिए हुई।
चयन प्रक्रिया दो चरणों में पूरी हुई—पहला समूह चर्चा (GD) और दूसरा व्यक्तिगत साक्षात्कार (PI)। प्लेसमेंट ड्राइव का संचालन केंद्रीय प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट सेल में हुआ। कोड इटरनिटी के सीईओ आदर्श श्रीवास्तव, सीटीओ राहुल मिश्रा और एचआर टीम ने छात्रों की तकनीकी दक्षता और आत्मविश्वास की सराहना की। कुल 17 छात्र चयनित हुए, जिनमें 10 सीएस/आईटी, 4 एमसीए/बीसीए और 3 एचआरडी/सेल्स के छात्र शामिल हैं। चयनित छात्रों की घोषणा करते हुए आदर्श श्रीवास्तव ने कहा कि छात्रों की प्रतिभा और सीखने की ललक देखकर खुशी हुई। भविष्य में भी हम ऐसे प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित करेंगे।
केंद्रीय प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट सेल के निदेशक प्रो. अविनाश डी. पाथर्डीकर ने इस आयोजन के लिए कंपनी की भर्ती टीम को धन्यवाद दिया और छात्रों को आश्वस्त किया कि आगे भी ऐसे अवसर मिलते रहेंगे। इस प्लेसमेंट ड्राइव से विश्वविद्यालय के छात्रों को इंडस्ट्री में कदम रखने का शानदार मौका मिला। कार्यक्रम में प्लेसमेंट सेल के कार्यालय प्रभारी श्याम त्रिपाठी, मुख्य छात्र सदस्य दिव्यांशु संजय समेत कई छात्र उपस्थित रहे।
jaunpur News जौनपुर। शनिवार को ट्रेन से गिरकर घायल हुए ब्यक्ति की इलाज के दरमतां मौत हो गई थाना खेतासराय पर सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति मनेछा रेलवे क्रॉसिंग के पास ट्रेन से गिर गया है, सूचना पर थाना स्थानीय की पुलिस मौके पर पहुंची तो ट्रेन से गिरे हुए व्यक्ति के सिर में चोट लगी थी, जिसकी तलाशी ली गई तो केवल मात्र एक टिकट जौनपुर से बहराइच तक दिनांक 08मार्च को इंटरसिटी एक्सप्रेस का मिला था, घायल व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी, उम्र लगभग 32-35 वर्ष, घायल व्यक्ति को प्राथमिक उपचार हेतु पीएचसी सोंधी लाया गया जहां गंभीर हालत होने पर जिला चिकित्सालय जौनपुर भर्ती कराया गया, घायल व्यक्ति की आज सुबह मृत्यू हो गयी है, शव का शिनाख्त कराये जाने का प्रयास किया जा रहा है। मृतक का शव जिला चिकित्सालय मर्चरी हाउस मे रखवाया गया हैं।
देश- प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर रहीं महिलाएं : खुशबू प्रजापति
JAUNPUR NEWS जौनपुर। प्रदेश की मिस यूपी क्वीन खुशबू प्रजापति ने कहा कि अब महिलाएं किसी भी मामले में पुरुषों से पीछे नहीं हैं। महिलाएं इस समय पुरुषों के साथ कंधे से कंधा व कदम से कदम मिलाकर चल रही हैं और राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। इन्हें अब अपनी शक्ति को पहचान कर देश के विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिये। आज नारी शक्ति द्रौपदी मुर्मू व आनंदीबेन पटेल के रूप में देश के सर्वोच्च पद राष्ट्रपति व राज्यपाल के पद पर आसीन होकर देश प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर रही है।
आज महिलाएं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन रही हैं। हर सेक्टर में पुरुषों से कदम से कदम मिलाकर चल रही हैं। कहा कि नारी का सम्मान ही समाज की वास्तविक प्रगति है। हर सफल महिला के पीछे उसकी मेहनत, संघर्ष और आत्मविश्वास होता है। सशक्त महिला ही सशक्त समाज का निर्माण करती है। महिलाएं किसी से कम नहीं, वे अपने बलबूते इतिहास रचने की क्षमता रखती हैं।
खुटहन (जौनपुर) 8 मार्च कपसियां गांव में शनिवार की सायं अज्ञात कारणों से लगी आग में चार रिहायशी छप्पर व उसमें रखा हजारों का गृहस्थी का सामान जल गया। ग्रामीणों ने आग पर पानी फेंक उसे काबू में किया।
गांव निवासी राम अवध के छप्पर में शाम लगभग छह बजे आग की लपटें उठने लगी। देखते ही देखते आग बढ़ कर उनके दोनों छप्पर में पहुंच गई। उनकी एक बाइक, साइकिल व गृहस्थी का सामान जल गया। छप्पर से उठ रही लौ बगल हरिश्याम के छप्पर तक पहुंच गई। इनका भी दो छप्पर व उसमें रखा गृहस्थी का सामान जल गया।अगलगी में एक लाख से अधिक की क्षति का अनुमान है। लेखपाल विवेक सरोज घटनास्थल पर पहुंच नुकसान का आकलन किया।
गुणवत्ता पूर्ण उपज के लिए किसान को सम्मानित किया गया
खुटहन [जौनपुर] गुरुवार को बीरी समसुदीनपुर गांव में श्रीराम कम्पनी ने गांव के किसान लालजीत यादव को अंगवस्त्र देकर सम्मानित कियाइस दौरान गांव के तमाम किसान मौजूद रहेगांव निवासी लालजीत यादव श्रीराम कम्पनी द्वारा गेंहू के उपचारित बीज को लगभग एक एकड़ में बुवाई किये थेअच्छी फसल तैयार होने पर श्रीराम फर्टिलाइजर एण्ड केमिकल के एमजीओ अतुल कुमार व कृषि विशेषज्ञ अजीत यादव ने किसान को सम्मानित कर बताया किश्रीराम सुपर 303 गेंहू बीज किसानों की पहली पसंद बनता जा रहा है उन्होंने कहा ठोस बालियां व मजबूत तनों के कारण फसल गिरने के प्रति सहनशील है बड़े वजनदार कठोर व चमकदार दाने भूरी रोग रतुआ व झुलसा के प्रति सहनशील है
खेतासराय (जौनपुर) खेतासराय पुलिस टीम ने शनिवार की सुबह करीब 10 बजे कोर्ट से फरार चल रहे एक अभियुक्त को दबोच लिया। थाने लाकर विधिक कार्यवाही करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया। थानाध्यक्ष रामाश्रय राय ने बताया कि कस्बा के पुरानी बाजार निवासी कमरुद्दीन पुत्र इसहाक को उनके घर से दबोच लिया गया। जो कोर्ट से फरार चल रहे थे। थाने लाकर आवश्यक कार्यवाई करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया गया।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस:पीएचसी सोंधी पर संगोष्ठी का हुआ आयोजन
प्रभातफेरी निकालकर महिलाओं को किया जागरूक
खेतासराय (जौनपुर) अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर कार्यक्रम का आयोजन कर महिला दिवस मनाया गया। जिसके क्रम में विकासखण्ड शाहगंज सोंधी के सभागार में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्य कर रही मातृशक्ति को ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अजय सिंह ने प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया। जिसमें पंचायत सहायक, बी.सी. सखी, बैंक सखी, समूह सखी के साथ समूह की महिलाएं शामिल रही। कार्यक्रम में बी.एम.एम. संदीप द्विवेदी, रवींद्र कुमार, अरुण कुमार, शेखर, मिठाईलाल समेत आदि लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन बी.सी. कमलाकांत ने किया। वही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोंधी पर शनिवार को एक प्रभातफेरी निकाली गयी। जो खेतासराय चौराहे पर जाकर सम्पन्न हो गया। रैली में, महिला दिवस की यही पैगाम नारी का हो सदा सम्मान, इस सृष्टि की शान है नारी जगत जननी महान है नारी, हम सबकी यही पुकार नारी का हो सदा सम्मान आदि तख्ती पर लिखे नारों को लगाते हुए कतारबद्ध होकर महिलाएं चल रही थी। रैली सम्पन्न होने के पश्चात एक संगोष्टी का आयोजन किया गया। जिसमें डॉक्टर समरीन ने कहा कि महिलाएं आज पुरुषों से किसी कार्य में पीछे नहीं है, महिलाएं देश को आगे बढ़ाने में विशेष योगदान दे रही है, विज्ञान, शिक्षा, स्वास्थ्य व व्यवसाय के क्षेत्र में नारी सशक्त हो चुकी है। अब महिलाओं के साथ किसी प्रकार का शोषण या अत्याचार नहीं होना चाहिए। वही कार्यक्रम में डॉक्टर फिरदौसिया ने कहा कि बिना महिला के परिवार की कल्पना नहीं की जा सकती है, आज महिलाएं न होती तो सृष्टि की कल्पना नहीं की जा सकती, इसीलिए सभी को महिला का सम्मान करना चाहिए। इस दौरान प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉक्टर सूर्य प्रकाश यादव, डॉक्टर फैजान अंसारी, अवधेश कुमार तिवारी, रश्मि सेठ, विनीता, राधेश्याम टण्डन समेत आदि लोग उपस्थित रहे।