Home Blog Page 127

Jaunpur Crime जौनपुर पुलिस की तरफ से जिले में 9 लोगो का लाल कार्ड

0
Oplus_131072

JAUNPUR Crime NEWSजौनपुर । रामपुर पुलिस ने होली त्यौहार के त्योहार को देखते हुए 09 ट्रब्ल्स मेकर्स को गिरफ्तार कर लाल कार्ड दे दिया ।

पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद अपराध की रोकथाम एवं वांछित अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के दिशा निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूँ के पर्यवेक्षण में थाना रामपुर पुलिस टीम द्वारा प्र0नि0 देवानन्द के नेतृत्व में उप निरीक्षक हीरामणि दूबे मय हमराह का0 रामेश्वर यादव के द्वारा चेकिंग के दौरान ज्ञात हुआ कि जमालापुर बाजार में पिछले वर्ष होली त्यौहार में बात विवाद हुआ था, इस वर्ष भी होली त्यौहार के मद्देनजर आपस में कहासुनी व कसीदगी व्याप्त है, शांति भंग का प्रबल संभावना है। मौके पर मौजूद उभय पक्षों को समझाने बुझाने का प्रयास किया गया किन्तु मानने को कासिर रहे । एवं दूसरे प्रकरण में उ0नि0 कमलेश कुमार मय हमराह का0 पंकज यादव द्वारा प्रथम पक्ष केहबीब पुत्र स्व0 जब्बार उम्र करीब 48 वर्ष निवासी आशानन्दनपुर थाना रामपुर द्वितीय पक्ष के. बसन्त लाल गौड पुत्र स्व0 देवीचरन गौड़ उम्र करीब 59 वर्ष नि0गण भिऊरा थाना रामपुर जौनपुर को अन्तर्गत धारा 170 BNSS में हिरासत पुलिस में लेकर अभियुक्तगण उपरोक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया। अभि0गण को लाल कार्ड देकर आवश्यक हिदायत मुनासिब किया गया ।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण

  1. मंगला प्रसाद गुप्ता पुत्र स्व0 छोटेलाल गुप्ता उम्र करीब 44 वर्ष निवासी जमालापुर थाना रामपुर जौनपुर ।
  2. बन्टी जायसवाल पुत्र सियाराम जायसवाल उम्र करीब 39 वर्ष निवासी जमालापुर थाना रामपुर जौनपुर ।
  3. प्रमोद कुमार उर्फ रन्जू गौतम पुत्र राधेश्याम उम्र करीब 34 वर्ष निवासी जमालापुर थाना रामपुर जौनपुर ।
  4. गोरखनाथ पुत्र स्व0 रामलखन उम्र करीब 44 वर्ष निवासी जमालापुर थाना रामपुर जौनपुर ।
  5. गुलाबचन्द उर्फ खलीफा पुत्र हरिलाल उम्र करीब 33 वर्ष निवासी जमालापुर थाना रामपुर जौनपुर ।
  6. रजनीश उर्फ राहुल गौतम पुत्र लालमणि गौतम उम्र करीब 27 वर्ष निवासी जमालापुर थाना रामपुर जौनपुर ।
  7. सतीश उर्फ मुंकर पुत्र स्व0 पन्नालाल निवासी जमालापुर थाना रामपुर जौनपुर ।
  8. हबीब पुत्र स्व0 जब्बार उम्र करीब 48 वर्ष निवासी आशानन्दनपुर थाना रामपुर जौनपुर।
  9. बसन्त लाल गौड पुत्र स्व0देवीचरन गौड़ उम्र करीब 59 वर्ष नि0गण भिऊरा थाना रामपुर जौनपुर।

Jaunpur News छात्रों को इटरनिटी,नोएडा में मिला शानदार प्लेसमेंट

0
Oplus_131072

jaunpur News जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय (वीबीएसपीयू) में कोड इटरनिटी, नोएडा द्वारा प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित किया गया, जिसमें इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट छात्रों को सुनहरा अवसर मिला। भर्ती प्रक्रिया वेब डेवलपर, ग्राफिक्स डिजाइनर, सेल्स एग्जीक्यूटिव और एचआर मैनेजर पदों के लिए हुई।


चयन प्रक्रिया दो चरणों में पूरी हुई—पहला समूह चर्चा (GD) और दूसरा व्यक्तिगत साक्षात्कार (PI)। प्लेसमेंट ड्राइव का संचालन केंद्रीय प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट सेल में हुआ। कोड इटरनिटी के सीईओ आदर्श श्रीवास्तव, सीटीओ राहुल मिश्रा और एचआर टीम ने छात्रों की तकनीकी दक्षता और आत्मविश्वास की सराहना की।
कुल 17 छात्र चयनित हुए, जिनमें 10 सीएस/आईटी, 4 एमसीए/बीसीए और 3 एचआरडी/सेल्स के छात्र शामिल हैं। चयनित छात्रों की घोषणा करते हुए आदर्श श्रीवास्तव ने कहा कि छात्रों की प्रतिभा और सीखने की ललक देखकर खुशी हुई। भविष्य में भी हम ऐसे प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित करेंगे।


केंद्रीय प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट सेल के निदेशक प्रो. अविनाश डी. पाथर्डीकर ने इस आयोजन के लिए कंपनी की भर्ती टीम को धन्यवाद दिया और छात्रों को आश्वस्त किया कि आगे भी ऐसे अवसर मिलते रहेंगे। इस प्लेसमेंट ड्राइव से विश्वविद्यालय के छात्रों को इंडस्ट्री में कदम रखने का शानदार मौका मिला।
कार्यक्रम में प्लेसमेंट सेल के कार्यालय प्रभारी श्याम त्रिपाठी, मुख्य छात्र सदस्य दिव्यांशु संजय समेत कई छात्र उपस्थित रहे।

Jaunpur news ट्रेन से गिरकर घायल हुए अज्ञात ब्यक्ति की इलाज के दौरान मौत

0
Oplus_131072

jaunpur News जौनपुर। शनिवार को ट्रेन से गिरकर घायल हुए ब्यक्ति की इलाज के दरमतां मौत हो गई थाना खेतासराय पर सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति मनेछा रेलवे क्रॉसिंग के पास ट्रेन से गिर गया है, सूचना पर थाना स्थानीय की पुलिस मौके पर पहुंची तो ट्रेन से गिरे हुए व्यक्ति के सिर में चोट लगी थी, जिसकी तलाशी ली गई तो केवल मात्र एक टिकट जौनपुर से बहराइच तक दिनांक 08मार्च को इंटरसिटी एक्सप्रेस का मिला था, घायल व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी, उम्र लगभग 32-35 वर्ष, घायल व्यक्ति को प्राथमिक उपचार हेतु पीएचसी सोंधी लाया गया जहां गंभीर हालत होने पर जिला चिकित्सालय जौनपुर भर्ती कराया गया, घायल व्यक्ति की आज सुबह मृत्यू हो गयी है, शव का शिनाख्त कराये जाने का प्रयास किया जा रहा है। मृतक का शव जिला चिकित्सालय मर्चरी हाउस मे रखवाया गया हैं।

JAUNPUR NEWS सशक्त महिला सशक्त समाज

0
JAUNPUR NEWS सशक्त महिला सशक्त समाज
JAUNPUR NEWS सशक्त महिला सशक्त समाज

देश- प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर रहीं महिलाएं : खुशबू प्रजापति

JAUNPUR NEWS जौनपुर। प्रदेश की मिस यूपी क्वीन खुशबू प्रजापति ने कहा कि अब महिलाएं किसी भी मामले में पुरुषों से पीछे नहीं हैं। महिलाएं इस समय पुरुषों के साथ कंधे से कंधा व कदम से कदम मिलाकर चल रही हैं और राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। इन्हें अब अपनी शक्ति को पहचान कर देश के विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिये। आज नारी शक्ति द्रौपदी मुर्मू व आनंदीबेन पटेल के रूप में देश के सर्वोच्च पद राष्ट्रपति व राज्यपाल के पद पर आसीन होकर देश प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर रही है।

आज महिलाएं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन रही हैं। हर सेक्टर में पुरुषों से कदम से कदम मिलाकर चल रही हैं। कहा कि नारी का सम्मान ही समाज की वास्तविक प्रगति है। हर सफल महिला के पीछे उसकी मेहनत, संघर्ष और आत्मविश्वास होता है। सशक्त महिला ही सशक्त समाज का निर्माण करती है। महिलाएं किसी से कम नहीं, वे अपने बलबूते इतिहास रचने की क्षमता रखती हैं।

  • mohammad kasim

चार रिहायशी छप्पर व उसमें रखा हजारों का सामान जला

0
चार रिहायशी छप्पर व उसमें रखा हजारों का सामान जला

खुटहन (जौनपुर) 8 मार्च कपसियां गांव में शनिवार की सायं अज्ञात कारणों से लगी आग में चार रिहायशी छप्पर व उसमें रखा हजारों का गृहस्थी का सामान जल गया। ग्रामीणों ने आग पर पानी फेंक उसे काबू में किया।

गांव निवासी राम अवध के छप्पर में शाम लगभग छह बजे आग की लपटें उठने लगी। देखते ही देखते आग बढ़ कर उनके दोनों छप्पर में पहुंच गई। उनकी एक बाइक, साइकिल व गृहस्थी का सामान जल गया। छप्पर से उठ रही लौ बगल हरिश्याम के छप्पर तक पहुंच गई। इनका भी दो छप्पर व उसमें रखा गृहस्थी का सामान जल गया।अगलगी में एक लाख से अधिक की क्षति का अनुमान है। लेखपाल विवेक सरोज घटनास्थल पर पहुंच नुकसान का आकलन किया।

गुणवत्ता पूर्ण उपज के लिए किसान को सम्मानित किया गया

0
गुणवत्ता पूर्ण उपज के लिए किसान को सम्मानित किया गया
गुणवत्ता पूर्ण उपज के लिए किसान को सम्मानित किया गया

खुटहन [जौनपुर] गुरुवार को बीरी समसुदीनपुर गांव में श्रीराम कम्पनी ने गांव के किसान लालजीत यादव को अंगवस्त्र देकर सम्मानित कियाइस दौरान गांव के तमाम किसान मौजूद रहेगांव निवासी लालजीत यादव श्रीराम कम्पनी द्वारा गेंहू के उपचारित बीज को लगभग एक एकड़ में बुवाई किये थेअच्छी फसल तैयार होने पर श्रीराम फर्टिलाइजर एण्ड केमिकल के एमजीओ अतुल कुमार व कृषि विशेषज्ञ अजीत यादव ने किसान को सम्मानित कर बताया किश्रीराम सुपर 303 गेंहू बीज किसानों की पहली पसंद बनता जा रहा है उन्होंने कहा ठोस बालियां व मजबूत तनों के कारण फसल गिरने के प्रति सहनशील है बड़े वजनदार कठोर व चमकदार दाने भूरी रोग रतुआ व झुलसा के प्रति सहनशील है

कोर्ट से फरार चल अभियुक्त को पुलिस ने दबोचा

0
कोर्ट से फरार चल अभियुक्त को पुलिस ने दबोचा
कोर्ट से फरार चल अभियुक्त को पुलिस ने दबोचा

खेतासराय (जौनपुर) खेतासराय पुलिस टीम ने शनिवार की सुबह करीब 10 बजे कोर्ट से फरार चल रहे एक अभियुक्त को दबोच लिया। थाने लाकर विधिक कार्यवाही करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया। थानाध्यक्ष रामाश्रय राय ने बताया कि कस्बा के पुरानी बाजार निवासी कमरुद्दीन पुत्र इसहाक को उनके घर से दबोच लिया गया। जो कोर्ट से फरार चल रहे थे। थाने लाकर आवश्यक कार्यवाई करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया गया।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस:पीएचसी सोंधी पर संगोष्ठी का हुआ आयोजन

0
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस:पीएचसी सोंधी पर संगोष्ठी का हुआ आयोजन
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस:पीएचसी सोंधी पर संगोष्ठी का हुआ आयोजन

प्रभातफेरी निकालकर महिलाओं को किया जागरूक

खेतासराय (जौनपुर) अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर कार्यक्रम का आयोजन कर महिला दिवस मनाया गया। जिसके क्रम में विकासखण्ड शाहगंज सोंधी के सभागार में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्य कर रही मातृशक्ति को ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अजय सिंह ने प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया। जिसमें पंचायत सहायक, बी.सी. सखी, बैंक सखी, समूह सखी के साथ समूह की महिलाएं शामिल रही। कार्यक्रम में बी.एम.एम. संदीप द्विवेदी, रवींद्र कुमार, अरुण कुमार, शेखर, मिठाईलाल समेत आदि लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन बी.सी. कमलाकांत ने किया। वही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोंधी पर शनिवार को एक प्रभातफेरी निकाली गयी। जो खेतासराय चौराहे पर जाकर सम्पन्न हो गया। रैली में, महिला दिवस की यही पैगाम नारी का हो सदा सम्मान, इस सृष्टि की शान है नारी जगत जननी महान है नारी, हम सबकी यही पुकार नारी का हो सदा सम्मान आदि तख्ती पर लिखे नारों को लगाते हुए कतारबद्ध होकर महिलाएं चल रही थी। रैली सम्पन्न होने के पश्चात एक संगोष्टी का आयोजन किया गया। जिसमें डॉक्टर समरीन ने कहा कि महिलाएं आज पुरुषों से किसी कार्य में पीछे नहीं है, महिलाएं देश को आगे बढ़ाने में विशेष योगदान दे रही है, विज्ञान, शिक्षा, स्वास्थ्य व व्यवसाय के क्षेत्र में नारी सशक्त हो चुकी है। अब महिलाओं के साथ किसी प्रकार का शोषण या अत्याचार नहीं होना चाहिए। वही कार्यक्रम में डॉक्टर फिरदौसिया ने कहा कि बिना महिला के परिवार की कल्पना नहीं की जा सकती है, आज महिलाएं न होती तो सृष्टि की कल्पना नहीं की जा सकती, इसीलिए सभी को महिला का सम्मान करना चाहिए। इस दौरान प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉक्टर सूर्य प्रकाश यादव, डॉक्टर फैजान अंसारी, अवधेश कुमार तिवारी, रश्मि सेठ, विनीता, राधेश्याम टण्डन समेत आदि लोग उपस्थित रहे।

JAUNPUR शादी का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह का भण्डाफोड़.

0
JAUNPUR शादी का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह का भण्डाफोड़.
JAUNPUR शादी का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह का भण्डाफोड़.

Gang involved in cheating people on the pretext of marriage busted. Two arrested in jaunpur

  • महिला समेत दो गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी…

JAUNPUR CRIME खेतासराय (जौनपुर) खेतासराय पुलिस टीम ने शनिवार को शादी का झांसा देकर ठगी करने के मामले का भंडाफोड़ करते हुए एक महिला समेत दो को गिरफ्तार कर लिया तथा थाने लाकर विधिक कार्यवाही करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया। थानाध्यक्ष रामाश्रय राय ने बताया कि राजस्थान के झुंझुनू जिला के खेतड़ी तहसील के मेहाड़ा थाना क्षेत्र के डाडा फतेहपुर गांव निवासी पृथ्वी सिंह पुत्र प्रहलाद सिंह ने लिखित सूचना के माध्यम से क्षेत्र के ललई पुत्र शिवचरण निवासी सन्दहा थाना सरायख्वाजा,बजंरगी पुत्र नंदलाल निवासी मलहज़,शाहगंज,बृजेश व एक महिला कामिनी पत्नी अमरजीत निवासी मोहमदाबाद खेतासराय के विरूद्ध तहरीर दिया था।

आरोप है कि महिला अपने आपको को लड़की की चाची बताकर लड़के की शादी कराने की बात बतायी गयी और प्रार्थी को खेतासराय बुलाया गया। जिससे मोटी रकम ठगकर फरार हो गए। सूचना के आधार पर पुलिस अभियोग दर्ज कर मामले की छानबीन में जुटी रही, इसी बीच पुलिस बल द्वारा अभियुक्त ललई पुत्र शिवचरन व कामिनी पत्नी अमरजीत को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष श्री राय ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त पूछताछ में बताया कि हम लोगों का एक सक्रिय गिरोह है जो राजस्थान, मध्यप्रदेश व पश्चिम के लोगों से सम्पर्क स्थापित कर शादी के लिये बुलाया जाता है फिर उनको विश्वास में लेकर लड़की का फोटो दिखाकर शादी, बारात के लिए एडवांस में मोटी रकम ली जाती है फिर गायब हो जाते थे। जिसके दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाई करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि मामले कि गहनता से जाँच की जा रही है कि इनका तार कहा से जुड़ा है, गिरोह में शामिल अन्य की तलाश की जा रही है जल्द ही सलाखों के पीछे होंगे।

JAUNPUR उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला अधिकारी सम्मानित 

0
JAUNPUR उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला अधिकारी सम्मानित 
JAUNPUR उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला अधिकारी सम्मानित 

Women officers honoured for outstanding work JAUNPUR

JAUNPUR NEWS जौनपुर 08 मार्च : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ० दिनेश चंद्र द्वारा विभिन्न विभागों से उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला अधिकारियों और कर्मचारियों, खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।  इस दौरान जिलाधिकारी ने सभी महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज की सशक्त महिलाएं देश के विकास में तथा समाज के हित में अपना महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। आकस्मिकता के अवसर पर अथवा आपदा के अवसर पर भी महिलाएं लगातार उपस्थित रहकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रही है। सभी महिलाएं अपने आप में सम्मानित हैं।

 इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य विभाग, राजस्व विभाग, पुलिस विभाग, दिव्यांगजन विभाग, शिक्षा विभाग, बाल एवं पुष्टाहार विभाग, कृषि विभाग सहित अन्य विभागों में उल्लेखनीय काम करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने बेसिक शिक्षा विभाग से कक्षा 5 की कंपोजिट विद्यालय तारा उमरी की छात्रा दीपिका विश्वकर्मा द्वारा रश्मिरथी के सर्ग तीन के प्रथम भाग के मनमोहक प्रस्तुतीकरण पर स्मृतिचिन्ह देकर तथा अंगवस्त्रम पहनाकर सम्मानित किया तथा प्रोत्साहित भी किया। इस दौरान उन्होंने दीपिका को इनाम स्वरूप रु0 11000 धनराशि की फिक्स्ड डिपॉजिट करने के निर्देश भी दिए।   इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट इशिता किशोर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 लक्ष्मी सिंह, उपजिलाधिकारी योगिता सिंह, निधि शुक्ला, जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी दिव्या शुक्ला सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारीगण उपस्थित रहे।