Home Blog Page 132

6 वर्ष की बालिका ने रखा पहला रोज़ा, परिवार में खुशी का माहौल

0
Oplus_131072

खेतासराय(जौनपुर): रमज़ान का पाक महीना चल रहा है, और इस दौरान बच्चों में भी इबादत का खास उत्साह देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में छः वर्षीय नूर फातिमा ने अपना पहला रोज़ा रखकर सबको आश्चर्यचकित कर दिया। कस्बा के जोगियाना वार्ड निवासी सफर शेख की छः वर्षीय पुत्री नूर फातिमा ने बचपन से ही अपने परिवार को रोज़े रखते हुए देखा और इस बार उसने भी खुद रोज़ा रखने की इच्छा जताई। परिवार ने पहले सोचा कि उम्र कम होने के कारण यह मुश्किल होगा, लेकिन उसकी जिद और हौसले को देखते हुए उसे रोज़ा रखने की इजाज़त दी गई ।

सुबह सहरी में उसने पूरे उत्साह के साथ खाना खाया और फिर नियत करके रोज़ा रखा। पूरे दिन उसने धैर्य और समर्पण के साथ रोज़ा निभाया और इफ्तार के समय परिवार के साथ मिलकर अपना पहला रोज़ा खोला। इस मौके पर परिवार के सदस्यों ने उसकी हिम्मत की सराहना की और उसे दुआएं दीं। बच्ची के माता-पिता का कहना है कि वे उसकी हिम्मत और धार्मिक आस्था से बहुत खुश हैं। उन्होंने बताया कि यह उनके लिए गर्व का क्षण है कि इतनी छोटी उम्र में उनकी बेटी ने यह कदम उठाया। इस छोटी बच्ची के हौसले ने समाज में एक मिसाल कायम की है और सभी को यह संदेश दिया है कि इबादत और धार्मिक आस्था के लिए उम्र मायने नहीं रखती, बल्कि सच्चे दिल और समर्पण की जरूरत होती है।

रमजान महीने को लेकर नन्हे बच्चों के हौसले बुलंद

0

शाहगंज, जौनपुर। शनिवार को सूर्यास्त के बाद चंद्रमा दर्शन के उपरांत पवित्र माह रमजान का आरंभ हो गया इसके बाद लोगों में रमजान को लेकर उत्साह देखने को मिला।


आपको बता दे की रमजान बरकत और इबादत का महीना माना जाता है. जहा सभी मुसलमान रोजा रख कर इबादत करते हैं और अपने और देश की खुशहाली की दुआ करते हैं. हर मुसलमान के बच्चों पर 5 साल की उम्र से रोजा और नमाज फर्ज हो जाता है। इसी क्रम में क्षेत्र के बड़ा गांव निवासी मोहम्मद आसिफ पत्रकार का 7 वर्षीय पुत्र मोहम्मद काशिफ, (अलहम्द) रविवार को अपना पहला रोज़ा मुकम्मल किया।


मोहम्मद काशिफ के दादा अलाउद्दीन ने बताया हमारे परिवार के लगभग सभी बच्चों ने मौसम चाहे जैसा भी रहे अपने 5 साल की आयु में अपना पहला रोज़ा मुकम्मल किया है।

इसी के तहत जवाहर नगर की रहने वाली 5 साल की नायरा खान अपनी जिंदगी का पहला रोजा रख कर दीन इस्लाम के बताए रास्ते पर चल पड़ी है. वही नायरा खान के लिए उसके घर वालों ने लजीज पकवान बनाए थे. नायरा खान के पिता अमजद खान का कहना है कि हम लोगों ने शुरु से ही अपने बच्चों को दीनी और दुनियाई तालीम दी है. ताकि हमारे बच्चे जिंदगी के दोनों सफर में कामयाबी हासिल कर सके। दूसरी तरफ नगर के पूर्वी कौड़िया निवासी मोहम्मद अली 5 वर्षीय पुत्र मुराद अली बंटी ने अपना पहला रोजा मुकम्मल कर लिया जिसको लेकर परिवार में हर्ष है।

jaunpur News : पुरानी पेंशन बहाली आंदोलन में सांसद प्रिया सरोज का समर्थन

0
Jaunpur News: MP Priya Saroj's support in old pension restoration movement
Jaunpur News: MP Priya Saroj's support in old pension restoration movement

jaunpur News Today : पुरानी पेंशन बहाली आंदोलन में अटेवा को हमारा पूर्ण समर्थन : प्रिया सरोजआज अटेवा पेंशन बचाओ मंच जौनपुर के प्रतिनिधि मण्डल से मुलाकात के दौरान मछलीशहर सांसद प्रिया सरोज ने कहा कि पेंशन कर्मचारियों का संवैधानिक अधिकार है , बुढ़ापे में सम्मान पूर्वक जीवन जीने का आधार है। सांसद जी ने अटेवा प्रतिनिधि मण्डल को आश्वस्त किया कि वह पेंशन मुद्दे को सदन में उठाने के साथ साथ प्रधानमंत्री को पत्र के माध्यम से और वित्त मंत्री जी से व्यक्तिगत रूप से मिलकर पेंशन बहाली आंदोलन में हर सम्भव सहयोग प्रदान करेंगी। उन्होंने सिर्फ आश्वासन ही नहीं दिया बल्कि तत्काल प्रधानमंत्री जी को पत्र भी लिखवाया। प्रतिनिधि मण्डल का नेतृत्व मण्डल उपाध्यक्ष रमेश चंद्र यादव ने किया । प्रतिनिधि मण्डल में जिला संयोजक चन्दन सिंह,जिला महामंत्री इन्दु प्रकाश यादव, जिला कोषाध्यक्ष नन्द लाल पुष्पक, जिला कैडर प्रभारी द्वय टी यन यादव एवं जगदीश यादव, जिला उपाध्यक्ष द्वय डॉ राजेश उपाध्याय एवं लाल चन्द्र चौरसिया, संगठन मंत्री द्वय सुबाष सरोज एवं अरविंद यादव, जिला संयुक्त मंत्री ब्रह्म शील यादव, आशीष लोहिया, जिला कैडर सह प्रभारी प्रदीप चौहान, नवीन शर्मा, संजय कन्नौजिया, जलालपुर अध्यक्ष अशोक यादव,खुटहन अध्यक्ष आनन्द स्वरूप यादव एवं अटेवा के अन्य कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

प्रधानमंत्री को सांसद प्रिया सरोज ने आज एक पत्र लिखा अटेवा पेंशन बचाओ मंच जौनपुर के प्रतिनिधि मण्डल से मुलाकात के दौरान मछलीशहर सांसद प्रिया सरोज ने कहा कि पेंशन कर्मचारियों का संवैधानिक अधिकार है , बुढ़ापे में सम्मान पूर्वक जीवन जीने का आधार है। सांसद जी ने अटेवा प्रतिनिधि मण्डल को आश्वस्त किया कि वह पेंशन मुद्दे को सदन में उठाने के साथ साथ प्रधानमंत्री को पत्र के माध्यम से और वित्त मंत्री जी से व्यक्तिगत रूप से मिलकर पेंशन बहाली आंदोलन में हर सम्भव सहयोग प्रदान करेंगी। उन्होंने सिर्फ आश्वासन ही नहीं दिया बल्कि तत्काल प्रधानमंत्री जी को पत्र भी लिखवाया। प्रतिनिधि मण्डल का नेतृत्व मण्डल उपाध्यक्ष रमेश चंद्र यादव ने किया । प्रतिनिधि मण्डल में जिला संयोजक चन्दन सिंह,जिला महामंत्री इन्दु प्रकाश यादव, जिला कोषाध्यक्ष नन्द लाल पुष्पक, जिला कैडर प्रभारी द्वय टी यन यादव एवं जगदीश यादव, जिला उपाध्यक्ष द्वय डॉ राजेश उपाध्याय एवं लाल चन्द्र चौरसिया, संगठन मंत्री द्वय सुबाष सरोज एवं अरविंद यादव, जिला संयुक्त मंत्री ब्रह्म शील यादव, आशीष लोहिया, जिला कैडर सह प्रभारी प्रदीप चौहान, नवीन शर्मा, संजय कन्नौजिया, जलालपुर अध्यक्ष अशोक यादव,खुटहन अध्यक्ष आनन्द स्वरूप यादव एवं अटेवा के अन्य कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

jaunapur mahotsav 2025 पर मंथन शुरू

0
Officials brainstorm with the minister on jaunapur mahotsav 2025
Officials brainstorm with the minister on jaunapur mahotsav 2025

Officials brainstorm with the minister on jaunapur mahotsav 2025:

JAUNPUR MAHOTSAV NEWS: जौनपुर महोत्सव की तैयारियों को लेकर खेल एवं युवा कल्याण मंत्री गिरीश चंद्र यादव की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जौनपुर महोत्सव के आयोजन के संबंध में बैठक शनिवार देर सायं संपन्न हुई।


जौनपुर महोत्सव 10, 11 और 12 मार्च को शाही किला में आयोजित होना प्रस्तावित है। बैठक में जौनपुर महोत्सव को लेकर कार्यक्रमों की रूप-रेखा तय की गई। जौनपुर महोत्सव में श्रम विभाग के द्वारा स्टॉल लगाकर श्रमिकों का पंजीकरण और नवीनीकरण, डीएफओ और उद्यान अधिकारी द्वारा नव विवाहित जोड़ो को सहजन के पौधे का वितरण, एलडीएम के द्वारा मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के प्रचार-प्रसार का स्टॉल, खादी ग्रामोद्योग विभाग सहित अन्य विभागों के द्वारा अपने-अपने विभाग से संबंधित स्टाल लगाए जाएंगे।

मंत्री के द्वारा निर्देशित किया गया कि जौनपुर महोत्सव में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, शहीदों के परिजनों और जनपद की प्रतिभाओं का सम्मान किया जाए। अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को निर्देशित किया कि अभियान चलाकर झाड़ियों की कटाई तथा साफ-सफाई कराए। अधिशासी अभियन्ता पीडब्ल्यूडी को निर्देशित किया गया कि जिन सड़कों की स्वीकृति हो गई है उन सड़कों को ठीक करा दिया जाए यदि कोई गड्ढे है तो उन्हें तत्काल गड्डा मुक्त किया जाए। महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों में स्थानीय कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका दिया जाए। इसमें बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों के बच्चों द्वारा भी प्रतिभाग कराया जाएगा। महोत्सव में सामूहिक विवाह कराये जाने के सम्बन्ध में जिला समाज कल्याण अधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। jaunapur mahotsav

को देखते हएबयातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये। जिलाधिकारी डा. दिनेश चन्द्र के द्वारा मंत्री को आश्वस्त कराया गया कि सभी विभागों के समन्वय से जौनपुर महोत्सव का आयोजन भव्य तरीके से कराया जायेगा।


             इस अवसर पर अध्यक्ष नगरपालिका परिषद जौनपुर मनोरमा मौर्य, जिलाध्यक्ष बीजेपी पुष्पराज सिंह, मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट इशिता किशोर, अपर जिलाधिकारी भू-राजस्व अजय अम्बष्ठ, पीडी के0के0 पाण्डेय, बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ0 गोरखनाथ पटेल, सहित अन्य उपस्थित रहे।

पिस्टल से युवक ने सिर में मारी गोली,पत्नी घर के बाहर काम कर रही थी  

0
पिस्टल से युवक ने सिर में मारी गोली,पत्नी घर के बाहर काम कर रही थी  
पिस्टल से युवक ने सिर में मारी गोली,पत्नी घर के बाहर काम कर रही थी  

युवक ने अवैध पिस्टल से सिर में गोली मारकर की आत्महत्या,घटना का कारण स्पष्ट नहीं, पुलिस जांच में जुटी

JAUNPUR CRIME NEWS चंदवक [ जौनपुर ] स्थानीय थाना क्षेत्र के क्षेत्र के डीहा गांव( भीमपुर) गांव में शुक्रवार रात 10 बजे कोइलारी बाजार से घर पहुंचे युवक ने कमरें में जाते ही अवैध पिस्टल से सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली चलने की आवाज सुनकर घर में कोहराम मच गया। परिजन आनन-फानन में बिना पुलिस को सूचना दिए घायल को ट्रॉमा सेंटर वाराणसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस को घटना की जानकारी सुबह मिली, जिसके बाद मौके पर पहुंचकर अवैध पिस्टल और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया।

आत्महत्या का कारण बना रहस्य


मृतक राकेश सरोज (38), पुत्र दसरथ सरोज, खेती के साथ-साथ व्यवसाय भी करता था। रोज की तरह शुक्रवार शाम को बाइक से कोइलारी बाजार गया और खाने-पीने के बाद देर रात घर लौटा। पत्नी सरिता घर के बाहर किचन में काम कर रही थी, तभी वह कमरे में गया और खुद को गोली मार ली। आवाज सुनकर पत्नी जब कमरे में पहुंची तो खून से लथपथ राजेश को देखकर चीख पड़ी। शोर सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे।

परिजनों ने आनन-फानन में उसे ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस को सुबह इसकीजानकारी मिली और जब टीम घर पहुंची, तो अवैध पिस्टल और कारतूस बरामद किया गया।परिवार में शोक, आत्महत्या का कारण अज्ञातमृतक का परिवार आर्थिक रूप से संपन्न है। उसके चार भाई नौकरी और व्यवसाय में लगे हैं। पुलिस को कोई पारिवारिक विवाद भी नहीं मिला, जिससे आत्महत्या के कारणों पर संदेह बना हुआ है।मृतक के तीन बच्चे गरिमा, आर.एस., अहन हैं। पत्नी सरिता और मां का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस आत्महत्या के पीछे के कारणों की गहराई से जांच कर रही है।

jaunpur लाल सुटकेस मे युवती का शव,हत्या कांड का खुलासा, प्रेमी गिरफ्तार

0
Oplus_131072

Jaunpur crime news जौनपुर। 28 फरवरी को अज्ञात युवती के शव को सूटकेश मे भरकर फेंकने की घटना का कोतवाली पुलिस ने 12 घंटे के अंदर किया खुलासा, कातिल प्रेमी गिरफ्तार शुक्रवार को दोपहर दो बजे कमला हास्पिटल के सामने गहरे नाले पर सूटकेश में अज्ञात युवती का शव बरामद हुआ था।

नगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मिथिलेश कुमार की पुलिस टीम ने सीसीटीबी फुटेज के आधार पर घटना का पर्दा फास करते हुए घटना कारित करने वाले अभियुक्त विशाल साहनी मूडादेव पोस्ट टिकरी थाना रोहनिया, वाराणसी उम्र 22 वर्ष को मुखबिरी सूचना के आधार पर ढाई बजे गिरफ्तार किया गया अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल लोहे का राड बरामद हुआ है।

jaunpur लाल सुटकेस मे युवती का शव,हत्या कांड का खुलासा, प्रेमी गिरफ्तार

एसपी सिटी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दरम्यान बताया कि प्रेमी अभियुक्त से मृतक लड़की अनन्या से 2019 से अवैध संबंध था जिसके चलते अनन्या का विवाह विच्छेद वैवाहिक संबंध टूट गया।

एसपी सिटी अरविंद वर्मा ने बताया कि दोनों वाराणसी के एक ही गांव के निवासी थे। 24 फरवरी को प्रेमी कातिल विशाल अनन्या से मिलने जौनपुर आया था। जहाँ अनन्या शहर के एक किराये के मकान में रहती थी दोनो रात भर एक साथ रहे सुबह 25 फरवरी को किसी बात को लेकर अनबन हुई जिसके चलते विशाल ने लोहे के राड से अनन्या को मार कर घायल कर दिया, उसके बाद हाथ पैर बांध कर लाल रंग के सूटकेश में भरा ई रिक्शा बुलाकर अनन्या की लाश को नाले मे फेक दिया।

जौनपुर: राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा में 4 बच्चो का चयन

0
Oplus_131072

Jaunpur News जौनपुर । राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा 2025 में मड़ियाहूं ब्लॉक में स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय कुढ़ा रामपुर में कुल चार बच्चों का चयन हुआ है जिसमें पुनीत यादव, आयुष यादव, आशुतोष यादव एवं अदिति यादव हैं। खण्ड शिक्षा अधिकारी मड़ियाहूं श्री उदय भान कुशवाहा ने इन बच्चों को बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।


नोडल शिक्षक श्री आनन्द यादव एवं शिक्षक राजकुमार , रामआसरे तथा सुरेन्द्र कुमार ने बच्चों का विद्यालय स्तर पर माल्यार्पण कर बधाई दी है। उपरोक्त जानकारी विद्यालय के सहायक अध्यापक एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष पू मा शि संघ मड़ियाहूं यादवेन्द्र नाथ यादव ने दी है।

सरजू प्रसाद शैक्षिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था की तरफ से सम्मान समारोह आयोजित

0
सरजू प्रसाद शैक्षिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था की तरफ से सम्मान समारोह आयोजित
सरजू प्रसाद शैक्षिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था की तरफ से सम्मान समारोह आयोजित

जौनपुर : सरजू प्रसाद शैक्षिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था जज कॉलोनी जौनपुर के तत्वाधान में  जनपद के महान विभूति डॉक्टर शिव सूरत द्विवेदी चिकित्सा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए संस्था की तरफ से सम्मान समारोह आयोजित कर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि डॉक्टर  डॉ शिव सूरत द्विवेदी ने कहा कि मेरा जन्म जौनपुर जनपद के पास पश्चिमाचल के छोटे से गांव कठार में हुआ था पिता देवनारायण द्विवेदी माता सूखदा देवी के यहां 24 जुलाई 1938 में हुआ था 1947 में जब देश आजाद नहीं हुआ था तब प्राइमरी स्कूल में कक्षा चार पास किया था 1953 में हाई स्कूल राजा हरपाल सिंह सिंगरामऊ से पास किया था और तिलकधारी इंटर कॉलेज में 1955 में पास किया था और इस साल लखनऊ मेडिकल कॉलेज में टेस्ट पास कर एडमिशन लिया 1955 से 1960 तक मेडिकल की पढ़ाई करता रहा 1960 1960 मार्च में एमबीबीएस पास किया एमबीबीएस करने के बाद 2 माह कबीर चौरा और 1 साल विंध्याचल में सरकारी सेवा दिया 4 जनवरी 1961 में इस्तीफा देकर

जौनपुर जनपद में आ गया अपने बड़े भाई के यहां रहकर डिस्पेंसरी खोला तब से यहां मैं चिकित्सा कार्य कर रहा हूं 30 साल पुराने मकान में फिर नए मकान में आ गया 1981 में में यहां जाकर नए मकान में मैं सेवा दे रहा हूं चिकित्सा करते हुए 65 साल हो गया है मेरे काम का एक ही तरीका रहा है पिताजी कहते थे तुम  ब्राह्मण हो  तुम्हारी डबल ड्यूटी हो गई है कोई भी मरीज पैसा नहीं है तो उसे भी दवा मिलनी चाहिए  कि कभी भी किसी से मैं फीस नहीं लूंगा मैं किसी से ₹1 आज तक फीस के नाम पर शुल्क नहीं लिया है अपने क्लिनिकल डायग्नोसिस से मरीज को सस्ती दवा से ही इलाज करता हूं मेरे चार पुत्र हैं जिनमें तीन डॉक्टर है एक इंजीनियर है मेरी इच्छा यही है कि जब तक हूं निस्वार्थ भाव से मरीजों की सेवा करता रहूं डॉक्टर साहब ने आम जनमानस को स्वस्थ रहने के लिए सुझाव दिया कि मन में कोई तनाव न लें विपरीत परिस्थितियों में भी सहनशीलता रखें  पसंद ना आए और सहमत नहीं भी हो तो वहां अपनी असहमति चुप होकर बता दें क्योंकि वाणी से जो भी चीज निकलती है वह हृदय उसकी बात ही देता है सात्विक भोजन भूख से थोड़ा कम शांति और धैर्य के साथ बात नहीं करनी चाहिए भोजन की मात्रा नहीं बढ़ानी चाहिए शाकाहारी भजन होना चाहिए भगवान ने छोटी आत बड़ी लंबी दिया है आदमी का स्वभाव शाकाहारी है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए  डिप्टी चीफ डिफेंस काउंसिल डॉक्टर दिलीप कुमार सिंह ने कहा कि डॉक्टर साहब ने पूरा जीवन दिन दुखों की सेवा हेतु समर्पित कर दिया है इनका जनपद हमेशा  एहसानमंद रहेगा। कार्यक्रम का संचालन साहित्यकार डॉ  गिरीश श्रीवास्तव गिरीश ने कहा कि डॉक्टर साहब दीपक की तरह समाज को प्रकाशित करते रहे हम सब उनके सतायु होने की शुभकामनाएं व्यक्त करते हैं आप जब तक रहेंगे हम सब लाभान्वित होते रहेंगे। डॉ सी सूरत द्विवेदी जी को अंगवस्त्रम माला माल्यार्पण कर इस स्मृति चिन्ह प्रदान कर और श्री राम चंद्र जी का  एक पुस्तक देकर सम्मानित किया गया  उक्त अवसर पर  ठाकुर प्रसाद राय  वशिष्ठ नारायण सिंह  प्रमोद कुमार प्रजापति  सुभाष सरोज  इत्यादि लोग उपस्थित रहे  ।अंत में कार्यक्रम संयोजक  पूर्व अध्यक्ष चाइल्ड वेलफेयर कमेटी  संजय उपाध्याय ने  आए हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया ।

National Science Day jaunpur

0
National Science Day jaunpur
National Science Day jaunpur

भारत तेजी से उभरती हुई अर्थव्यवस्थाओं में एक,कुलपति JAUNPUR

  • Conclusion of two-day programme of National Science Day jaunpur

JAUNPUR NEWS जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर के परिसर के आर्यभट्ट सभागार में विज्ञान संकाय के बायोटेक्नोलॉजी, बायोकेमिस्ट्री, माइक्रोबायोलॉजी एवं एनवायर्नमेंटल साइंस विभाग  द्वारा आयोजित राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के दो दिवसीय कार्यक्रम का समापन हो गया | दूसरे दिन पोस्टर एवं मॉडल प्रस्तुतीकरण हुआ l विज्ञान दिवस 28 फरवरी जो सीवी रमन इफेक्ट के नाम से जाना जाता है कि उपलक्ष्य में मनाया जाता है इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर राम लखन सिंह पूर्व कुलपति नीलांबर पीतांबर विश्वविद्यालय पलामू झारखंड पधारे उन्होंने छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए एवं राष्ट्र के विकसित भारत के लिए युवाओं को वैज्ञानिक सोच नवाचार शोध और अनुसंधान के क्षेत्र में  आगे बढ़-चढ़कर करने के लिए आह्वान किया |

उन्होंने कहा कि कोई राष्ट्र का विकास तभी हो सकता है जब वहां के युवा की वैज्ञानिक सोच हो और अपने नित्य कर्मों में अध्ययन के साथ-साथ वह समाज के नव निर्माण में और एक विकसित राष्ट्र बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अपने नवाचारों के माध्यम से कर सकता है और राष्ट्र का प्रत्येक क्षेत्र यथा कृषि, स्वास्थय, अवसंरचना, अन्तरिक्ष  में समावेशी विकास हो सके l

 National Science Day कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रोफेसर वंदना सिंह कुलपति ने कहा की हम अमृत कल के समय में जी रहे हैं और नित्य नए नवाचारों से हम अपने भारत को मजबूत कर रहे हैं |भारत तेजी से उभरती हुई अर्थव्यवस्थाओं में से एक है और 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए हमें अपने युवा पीढ़ी को सशक्त करना पड़ेगा | इस दिशा में भारत सरकार के स्टार्टअप, इनक्यूबेटर, शोध और अनुसंधान में प्रोत्साहन दिया जा रहा है | उन्होंने वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय को भारत सरकार की तरफ से दिल्ली में पर्स योजना के तहत सम्मान किया जा रहा है और वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय प्रदेश का एकमात्र ऐसा विश्वविद्यालय है जिसको यह 7.13 करोड़ का प्रोजेक्ट मिला है | इस प्रोजेक्ट से आने वाले कुछ ही समय में विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के लिए मील का पत्थर साबित होगा |

विज्ञान का संकाय के संकाय अध्यक्ष एवं कार्यक्रम के संयोजक प्रोफेसर राजेश शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया।

दुसरे दिन होने वाले कार्यक्रम पोस्टर प्रस्तुतीकरण के निर्णायक में प्रो. संतोष कुमार, प्रो. सौरभ पाल एवं डॉ राम नरेश यादव  रहे मॉडल एग्जीबिशन के निर्णायक मंडल में प्रो. मनोज मिश्र, प्रो. राजकुमार, प्रो. मिथिलेश सिंह, प्रो. प्रमोद कुमार |

इस अवसर पर कार्यक्रम के प्रथम दिन एवं द्वितीय दिवस के कार्यक्रम का सम्पूर्ण विवरण आयोजन सचिव डॉ मनीष कुमार गुप्ता बायोटेक्नोलॉजी विभाग द्वारा प्रस्तुत किया गया और यह बताया गया कि

रंगोली प्रतियोगिता में

प्रथम स्थान पर कोमल जायसवाल एवं  ग्रुप रहा,  द्वितीय स्थान पर तान्या प्रजापति समूह रहे, तृतीय स्थान पर शालिनी पांडेय समूह रहे ।

क्विज कंपटीशन में

प्रथम स्थान पर  बिपिन कुमार मैकेनिकल इंजीनियरिंग, द्वितीय स्थान पर अलीजा आज़मी एवं  साक्षी पांडेय,  तृतीय स्थान अनुराग सिंह और श्याम सुंदर ने प्राप्त किया ।

साइंस फिक्शन स्टोरी राइटिंग में

प्रथम स्थान पर शीतल सिंह  बीएससी बायोटेक्नोलॉजी, द्वितीय  स्थान पर  विशाल यादव एमएससी माइक्रोबायोलॉजी, तृतीय स्थान पर वैष्णवी अरोड़ा बीएससी बायोटेक्नोलॉजी रहे।

पोस्टर प्रतियोगिता में

प्रथम स्थान पर सताक्षी श्रीवास्तव बीएससी आनर्स बायो टेक्नोलॉजी, द्वितीय स्थान पर अनुराग यादव बीएससी बायोटेक्नोलॉजी मोहम्मद हसन महाविद्यालय,  अनुज्ञा निषाद एवं नैना सिंह एमएससी बायोटेक्नोलॉजी तृतीय स्थान पर रहे ।

मॉडल प्रतियोगिता में

प्रथम स्थान पर  साक्षी पांडेय, नेहा नाज एवं सुंदर चौहान समूह, एमएससी माइक्रोबायोलॉजी, द्वितीय स्थान पर श्रेया सिंह एवं सृष्टि सिंह बीएससी हॉनर्स  बायोटेक्नोलॉजी तथा आस्था श्रीवास्तव, नितिन चौहान, विशाल यादव, प्रीति विश्वकर्मा दिव्यांश, हेरा पलक तृतीय स्थान पर रहे

इस कार्यक्रम में कुल 539 प्रतिभागियों ने पंजीकरण कराया और परिसर के विभागों बायोटेक्नोलॉजी, बायो केमिस्ट्री, माइक्रोबायोलॉजी एनवायर्नमेंटल साइंस, रज्जू भईया संस्थान, इंजीनियरिंग संस्थान, फार्मेसी संस्थान विधि संस्थान के अलावा शिया कॉलेज और मो. हसन महाविद्यालय के छात्रों ने भी भाग लिया|

इस कार्यक्रम का संचालन विश्वविद्यालय के बायोटेक्नोलॉजी विभाग की छात्रा स्नेहा कुमारी और छात्र शुभम सिंह चौहान ने किया | विशिष्ट अतिथि का जीवन परिचय बायोटेक्नोलॉजी विभाग की शोध छात्र आतिफा हफीज ने पढ़ा | धन्यवाद ज्ञापन आयोजन सचिव डॉ मनीष कुमार गुप्ता दिया |

इस अवसर पर प्रो. प्रमोद यादव, डॉ. एस पी तिवारी, डॉ नीरज अवस्थी , डॉ इन्द्रेश गंगवार, डॉ जान्हवी श्रीवास्तव, डॉ दिग्विजय सिंह राठौर, डॉ सुजीत चौरसिया, डॉ पुनीत धवन, डॉ विवेक पांडे, डॉ संजीव कुमार मौर्य, डॉ दिनेश कुमार, डॉ. सिपाही लाल, डॉ विवेक सिंह, डॉक्टर श्वेता सोनम, डॉ. मारुति प्रसाद, डॉ राजेश कुमार, डॉ विजय शंकर पांडे, मिस ईशानी भारती, डॉ प्रतिमा श्रीवास्तव, डॉ दीपक कुमार, डॉ अभय कुमार आदि थे।

JAUNPUR सुजानगंज बक्सा डोभी सुईथाकला ब्लॉक की प्रगति ख़राब 

0
JAUNPUR सुजानगंज बक्सा डोभी सुईथाकला ब्लॉक की प्रगति ख़राब 
JAUNPUR सुजानगंज बक्सा डोभी सुईथाकला ब्लॉक की प्रगति ख़राब 

Baksa Dobhi Suithakala block’s progress is poor

JAUNPUR NEWS जौनपुर 28 फरवरी l जिला स्वास्थ्य शासी निकाय की बैठक में जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र आज अचानक नाराज हो गए  कलेक्ट्रेट सभागार की बैठक में जिलाधिकारी द्वारा ब्लॉकवार सरकारी इकाइयों में हुए प्रसव की समीक्षा कर रहे थे जिसमे  ऐसे ब्लॉक यथा सुजानगंज, बक्सा, डोभी, सुईथाकला सहित अन्य की खराब प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी को संबंधित चिकित्सा अधीक्षक के विरुद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिए। 

इसके साथ ही उन्होंने टीकाकरण की समीक्षा की तथा शत प्रतिशत टीकाकरण कराने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी द्वारा राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की समीक्षा के दौरान सुजानगंज, महाराजगंज, मछलीशहर, सिरकोनी की खराब प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए इसकी नियमित समीक्षा करने के निर्देश सीएमओ को दिए।जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि तहसील दिवस पर मेडिकल कैंप का आयोजन कर लोगों को चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने 70 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाने के भी निर्देश दिए। इसके पश्चात जिलाधिकारी ने नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद के ऐसे क्षेत्र जिन्हें सर्टिफिकेशन प्रमाणित किया गया है वहां के संबंधित ग्राम प्रधान कृष्ण कुमार,दीपिका सिंह, लीलावती सहित अन्य द्वारा सहयोग प्रदान करने पर उन्हें सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी साई तेजा सीलम, एसीएमओ, जिला पंचायत राज अधिकारी, चिकित्सा अधीक्षक सहित अन्य उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े : बच्चों से हाथ-पैर दबवाने के चक्कर में शिक्षक निलम्बित