Home Blog Page 133

बच्चों से हाथ-पैर दबवाने के चक्कर में शिक्षक निलम्बित

0
बच्चों से हाथ-पैर दबवाने के चक्कर में शिक्षक निलम्बित
बच्चों से हाथ-पैर दबवाने के चक्कर में शिक्षक निलम्बित

Teacher suspended for getting his hands and feet massaged by children

JAUNPUR NEWS जौनपुर 28 फरवरी :बच्चों से हाथ-पैर दबवाना मास्टर साहब को महंगा पड़ गया   
बदलापुर विकासखंड स्थित कंपोजिट विद्यालय ऊदपुर गेल्हवा में एक शिक्षक द्वारा बच्चों से हाथ-पैर दबवाने का वीडियो बीएसए के मोबाइल पर प्राप्त होने के क्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा0 गोरखनाथ पटेल द्वारा कड़ी कार्यवाही करते हुये  सम्बंधित  सहायक अध्यापक अखिलेश कुमार सिंह को निलम्बित करते हुये प्रकरण में जाँच कमेटी गठित कर दी है । मोबाइल पर प्राप्त वायरल वीडियो पर तत्काल संज्ञान लेते हुये बीसए द्वारा दोषी के विरूद्ध कड़ी अनुशासनात्मक कार्यवाही की गयी है।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा0 गोरखनाथ पटेल ने शुक्रवार को विकास खण्ड जलालपुर एवं रामनगर के विभिन्न परिषदीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण कर विद्यालय के भौतिक एवं शैक्षणिक परिवेश के साथ-साथ शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का जायजा लिया गया।बीएसए द्वारा विकास खण्ड जलालपुर के प्राथमिक विद्यालय छतारी का निरीक्षण करते हुये विद्यालय की प्रार्थना सभा में प्रतिभाग किया गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक के निर्धारित समय के पूर्व विद्यालय पर उपस्थित पाये जाने के क्रम में बीएसए द्वारा प्रधानाध्यापक की प्रशंसा की गयी। विद्यालय मे कार्यरत  सहायक अध्यापक प्रभात कुमार पाण्डेय, बिना किसी पूर्व सूचना के विद्यालय पर अनधिकृत रूप से अनुपस्थित पाये गये, जिसके कारन सम्बंधित शिक्षक का निरीक्षण तिथि का वेतन बीएसए द्वारा अवरूद्ध कर दिया गया। शिक्षक आलोक कुमार यादव विद्यालय में पूर्वान्ह लगभग 09ः15 बजे निरीक्षण के दौरान उपस्थित हुये, जिसके लिए बीएसए द्वारा स्पष्टीकरण निर्गत किया गया। विद्यालय मे कई तरह की अनियमितताएं मिलीं, जिसके कारण संबंधित विद्यालय के प्रधानाध्यापक को एक सप्ताह में समस्त कमियों में सुधार कर साक्ष्य सहित अवगत कराये जानें हेतु निर्देशित किया गया।

 विकासखण्ड रामनगर के पी0एम0 श्री विद्यालय नेवादा प्रथम का निरीक्षण के दौरान विद्यालय में कार्यरत शिक्षामित्र शैरूनिशा बिना किसी पूर्व सूचना के विद्यालय पर अनधिकृत रूप से अनुपस्थित पाये गये, जिसके कारण सम्बंधित शिक्षिका का निरीक्षण तिथि का मानदेय बीएसए द्वारा अवरूद्ध कर दिया गया। विद्यालय की मध्यान्ह भोजन पंजिका एवं छात्र उपस्थिति पंजिका में गम्भीर अनियमितता पाये जाने पर बीएसए द्वारा प्रभारी प्रधनाध्यापक सुशील कुमार दूबे का वेतन अग्रिम आदेश तक अदेय करते हुये स्पष्टीकरण निर्गत किया गया। विद्यालय की कक्षा 7 की छात्रा से हिंदी विषय के “उज्जवल” शब्द को ब्लैकबोर्ड पर लिखवाये जाने पर छात्रा द्वारा सही-सही लिखे जाने पर छात्रा को पुरष्कृत किया गया।

प्राथमिक विद्यालाय सादुल्लापुर के निरीक्षण में विद्यालय का रसोईंघर एवं प्रांगण की साफ-सफाई कराये जाने हेतु बीएसए द्वारा सम्बंधित प्रधानाध्यापक को निर्देशित किया गया।प्राथमिक विद्यालय चोरारी के निरीक्षण में विद्यालय को प्राप्त टैबलेट से आनलाईन मध्यान्ह भोजन के सम्बंध में सूचना अद्यतन न किये जाने, विद्यालय प्रांगण एवं कक्षा-कक्ष गन्दा, छात्र अधिगम अतिन्यून पाये जाने के साथ-साथ विद्यालय का भौतिक एवं शक्षणिक परिवेश शिक्षण अनुकूल न पाये जाने के कारण बीएसए द्वारा प्रधानाध्यापक पर कार्यवाही एवं समस्त शैक्षणिक कर्मचारियों का वेतन अदेय करते हुये विद्यालय में प्राप्त समस्त कमियों को एक सप्ताह में पूर्ण कर साक्ष्य सहित स्पष्तीकरण सम्बंधित खण्ड शिक्षा अधिकारी के माध्यम से प्रस्तुत किये जानें हेतु निर्देशित किया गया।

 पूर्व माध्यमिक विद्यालय चोरारी के निरीक्षण के दौरान विद्यालय को प्राप्त टैबलेट से आनलाईन मध्यान्ह भोजन के सम्बंध में सूचना अद्यतन न किये जाने, छात्र उपस्थिति पंजिका में अनुपस्थित छात्रों का अंकन 25 फरवरी से न किये जाने, विद्यालय प्रांगण एवं कक्षा-कक्ष गन्दा, छात्र अधिगम अतिन्यून पाये जाने के साथ-साथ विद्यालय का भौतिक एवं शैक्षिक परिवेश शिक्षण अनुकूल न पाये जाने के कारण बीएसए द्वारा प्रधानाध्यापक पर कार्यवाही एवं समस्त शैक्षणिक कर्मचारियों का वेतन अदेय करते हुये विद्यालय में प्राप्त समस्त कमियों को एक सप्ताह में पूर्ण कर साक्ष्य सहित स्पष्तीकरण सम्बंधित खण्ड शिक्षा अधिकारी के माध्यम से प्रस्तुत किये जानें हेतु निर्देशित किया गया।  

jaunpur News महिला के गले से चेन खिंचाई मे बदमाशों की गोली से घायल हुए विजय

0

jaunpur news : महिला के गले से चेन खींचकर बदमाश हुए फरार, बदमाशों की गोली से घायल हुए विजय

जौनपुर,सिटी स्टेशन के निकट कबीर मठ स्थित सैदनपुर कॉलोनी में पूर्व हेड मास्टर अध्यापिका मीरा (उम्र 68) श्रीवास्तव पत्नी रमेश चंद्र श्रीवास्तव को दिनदहाड़े बदमाशों ने घर में घुसकर गले सोने का चेन खींचकर बाइक से से हुए फरार,जाते समय बदमाशों को रोकने का प्रयास करने पर रमेश चंद्र श्रीवास्तव को गोली मारी। गोली उन्हें न लगकर पड़ोसी विजय चौरसिया के पेट से छूकर निकल गई जिससे वह घायल हो कर वही पर गिर पड़े। इस मौके पर मोहल्लेवासीयो की काफी भीड़ इकट्ठा हो गई।

Jaunpur crime जौनपुर की झील मे सूटकेश के अंदर महिला का मिला शव

0

jaumpur Crime news : सूटकेश में महिला की लाश मिलने से हड़कंप नगर कोतवाली क्षेत्र के जेसीज चौराहे के पास गहरे नाले में एक सूटकेश में महिला की लाश मिलने से क्षेत्र में सन सनसनी फैल गई । सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्डम के लिए भेज दिया है एस पी जौनपुर ने बताया कि शव का पोस्टमार्डम कराया जाएगा और डॉक्टर के पैनल से जांच कराई जाएगी ।


आज दोपहर 1 बजे पता चला कि जेसीज चौराहा से वाजिदपुर को जाने वाली रोड पर कमला हॉस्पिटल के सामने जहां कूड़ा फेंका जाता है गहरे खाई में सूटकेश में एक महिला की लाश पड़ी है । मौके पर पुलिस भी पहुंच गई ।



कल एक लड़का पेशाब करने वहां पहुंचा । सामने उसे सूटकेश दिखा जिसमें लाश है । वह लड़का किसी समाज सेवी को बताया समाज सेवी ने 112 पुलिस टीम को सूचित किया । 112 टीम पहुंच कर देखा और कोतवाली पुलिस को सूचित किया कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच कर लाश को गहरे नाले से ऊपर लाई और पोस्टमार्डम के लिए भेज दिया ।


पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ ने बताया कि सूटकेश में एक महिला की लाश पाई गई है जिसकी उम्र 35 वर्ष की अधेड़ महिला की लग रही है शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्डम कराया जाएगा । शिनाख्त होने पर दोषियों के विरुद्ध कारवाही की जाएगी ।

खुटहन ब्लाक में बंद पड़े हैं सामुदायिक शौचालय

0
खुटहन ब्लाक में बंद पड़े हैं सामुदायिक शौचालय
खुटहन ब्लाक में बंद पड़े हैं सामुदायिक शौचालय

खुटहन ब्लाक में बंद पड़े हैं सामुदायिक शौचालय

खुटहन [ जौनपुर] विकास खण्ड खुटहन में स्वच्छता अभियान के तहत लाखों रुपए की लागत से बने सामुदायिक शौचालय में ताला बंद है जिससे आस पास रहने वाले बस्तियों के लोगों के जीवन स्तर में कोई बदलाव नहीं हो सकालोग खुले में शौच करने को मजबूर हैं,भागमलपुर गांव के हरिजन बस्ती में वर्षों पूर्व बना सामुदायिक शौचालय में ग्राम प्रधान सचिव द्वारा ताला बंद किया गया हैनतिजतन लोग सड़क पर शौच कर रहे हैं जबकि सरकार की मंसा थी स्वच्छ गांव बनाने कि गरीब के जीवन स्तर में बदलाव लाने के लिए लाखों रुपए खर्च किए गए जिम्मेदार गांव में विकास कार्य देखने तक नहीं आते l

जीवित महिला को ब्लॉक के बाबू ने दिखाया मृतक ,पेंशन बंद

0

खुटहन ब्लाक के बाबू ने जीवित महिला को मृतक दिखा कर पेंशन किया बंद

खुटहन ( जौनपुर| ) खुटहन ब्लाक का एक मामला प्रकाश में आया है विकास खण्ड खुटहन के समाज कल्याण अधिकारी सौरभ शेखर व बाबू ने जीवित महिला को मृतक दिखा पेंशन बंद कर दिया वृद्धा अधिकारियों के कार्यालय का चक्कर काट रहीं हैं।

क्षेत्र के दरना गांव निवासी महिला बसंती (65) पत्नी बाबू लाल ने बताया माह बीत जाने के बाद जब पेंशन निकालने गई तो पैसा नहीं आया पता किया तो ब्लाक के कर्मचारियों द्वारा मृतक घोषित कर दिया गया तब से वृद्धा पेंशन के कागजात लेकर भटक रही है ।

ब्रह्म कुमारी संगठन ने धूमधाम से मनाई महाशिवरात्रि

0

खेतासराय के गोरारी उपकेंद्र में हुआ भव्य आयोजन

खेतासराय (जौनपुर) महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर ब्रह्म कुमारी विश्वविद्यालय उपकेंद्र, गोरारी (खेतासराय) में भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने श्रद्धा और भक्ति के साथ शिव जयंती का उत्सव मनाया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबन्धक अनिल उपाध्याय व व्यापार मण्डल के नगर अध्यक्ष संजय विश्वकर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन और शिव वंदना के साथ किया। संस्था से जुड़े सदस्यों ने शिव महिमा का वर्णन किया और ईश्वरीय ज्ञान पर आधारित प्रवचन दिए। इस अवसर पर श्री उपाध्याय ने कहा कि महाशिवरात्रि आत्मा के परमात्मा से मिलने का दिव्य अवसर है, जहां हम आत्मिक शुद्धता और आध्यात्मिक उन्नति के मार्ग पर आगे बढ़ सकते हैं।

भक्तों ने शिव ध्वज फहराकर ईश्वरीय सत्ता के प्रति अपनी आस्था प्रकट की। आयोजन में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए और उन्होंने शिव जयंती का पुण्य लाभ प्राप्त किया। संस्थान के पदाधिकारियों ने शिवरात्रि के महत्व को समझाते हुए कहा कि यह पर्व केवल एक परंपरा नहीं, बल्कि आत्म-जागृति और सद्गुणों को अपनाने का संदेश देता है। अंत में प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अवसर पर ब्रह्म कुमारी रूही दीदी, रुचि दीदी, सुनीता, गौरी, सुषमा, अजीत, नारायण, डॉ. जगदीश समेत आदि लोग उपस्थित रहे।

महाशिवरात्रि कावरिया संघ शाहगंज की निकली  शिव बारात 

0
महाशिवरात्रि कावरिया संघ शाहगंज की निकली  शिव बारात 
महाशिवरात्रि कावरिया संघ शाहगंज की निकली  शिव बारात 

शाहगंज (जौनपुर)। श्री महाशिवरात्रि काँवरिया संघ शाहगंज के द्वारा श्री शंकर जी की भव्य शोभायात्रा एवं शिव बारात निकाली गई जो नगर के पक्का पोखरा स्थित काली चौरा मंदिर से निकलकर पश्चिमी कौड़िया पुराना चौक,मानस मंदिर,शाहपंजा,चुडी मोहल्ला,रामलीला भवन कोतवाली चौक,सब्जी मंडी कोतवाली मार्ग,कलेक्टरगंज श्री रामपुर रोड डाकखाना त्रिमुहानी रोड,जेसीज चौराहा,अयोध्या मार्ग होते हुए बेलवाई श्री भुनेश्वरनाथ महादेव शंकरधाम मे पहुँच भक्तों ने जलाभिषेक किया।

उक्त शिव बारात में काँवरिया संघ के अध्यक्ष कृष्ण कुमार अग्रहरी सहित दिनेश मोदनवाल मनोज जायसवाल, मनीष अग्रहरि, शिव शंकर जायसवाल, बसंत लाल जायसवाल, रामकुमार अग्रहरि, अमरनाथ शर्मा, सुशील सेठ, ब्रजनाथ मोदनवाल शिवम जायसवाल गट्टू ओम प्रकाश, बैजनाथ व अशोक अग्रहरि आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। मनोज ड्रेसेज के अधिष्ठाता मनोज कुमार अग्रहरी एवं मुकेश कुमार मोदनवाल सहित उनके सदस्यों द्वारा तथा पक्का पोखरा पर लोगों द्वारा शोभायात्रा तथा शिव बारात का स्वागत किया गया।

  • mohammad kasim

राष्ट्रीय सेवा योजना का विशेष शिविर का पाचवां दिन

0
राष्ट्रीय सेवा योजना का विशेष शिविर का पाचवां दिन
राष्ट्रीय सेवा योजना का विशेष शिविर का पाचवां दिन

राष्ट्रीय सेवा योजना का विशेष शिविर का पाचवां दिन–फरीदुल हक मेमोरियल पी जी कॉलेज तालिमाबाद सबरहद

शाहगंज [ जौनपुर] में राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय विशेष शिविर के पाचवां दिन मतदाता जागरूकता रैली मजडीहा, डोमनपुर,उसरहट्टा, सबरहद गाव में निकाली गयी । मतदाता जागरूकता से आम जनमानस को अवगत कराना था।उसमें मतदान के महत्व को बताना था स्वयंसेवको में रिकां,रोली, असरा अनम, मरियम असलम आमरीन,उज्मा खान, अभिषेक कुमार,खुशी चौहान, अं

कित राजभर, अफरा खान ने तत्परता के साथ जागरूक किया। भोजनोपरान्त बौद्धिक कार्यक्रम आयोजित किया गया । इस सत्र के मुख्य अतिथि डॉ रामचन्द्र मौर्य जीरहे।कार्यक्रम में अफरा, प्रिन्स कुमार, खुशी, अकिता,प्रियंका, अंजली गुप्ता ने मतदान के महत्व पर प्रकाश डाला।मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहां कि वर्तमान परिवेश में अगर हम मतदान के प्रति जागरूक नहीं होंगे तो आने वाला भविष्य हमारा बेहतर नहीं होगा इसलिए बेहतर भविष्य के लिए और लोकतंत्र के लिए मतदान अति आवश्यक है जिससे एक बेहतर समाज के साथ-साथ मजबूत लोकतंत्र की भी परिकल्पना सुनिश्चित होगी।इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षक डॉ राकेश सिंह, श्री रेयाज अहमद, डॉ संजय यादव, श्री धूरेन्द मौर्य, डॉ रविन्द्र यादव, डॉ विनय कुमार,श्रीमती अनिता देवी, डॉ पूजा रानी,डॉ भाष्कर तिवारी, डॉ रामचंद्र मौर्य,श्री खुर्शीद हसन खान, श्री अमित श्रीवास्तव,श्रीमती गीता यादव सहित कार्यक्रम अधिकारी डॉ अमित दयानाथ गुप्ता, डॉ अनामिका मिश्रा, डॉ शिव प्रसाद यादव, ओम प्रकाश चौरसिया ने भी अपने विचार व्यक्त किए कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त शिक्षक उपस्थित रहें।

शाहगंज सिटी नेअग्निशमन कर्मियों को सम्मानित किया

0
शाहगंज सिटी नेअग्निशमन कर्मियों को सम्मानित किया
शाहगंज सिटी नेअग्निशमन कर्मियों को सम्मानित किया

शाहगंज की प्रमुख सामाजिक संस्था जेसीआई शाहगंज सिटी ने गुरुवार को अग्निशमन कर्मियों को सम्मानित किया । इन कर्मियों को नागरिक सुरक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया । नौली स्थित फायर स्टेशन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अग्निशमन कर्मियों ने प्राइमरी स्कूल बड़नपुर के बच्चों को आग लगने पर बरती जाने वाली सावधानियों और आग पर काबू पाने के तरीके के बारे में भी जानकारी दी ।

अध्यक्ष दीपा सेठ ने बताया कि जेसीआई इंडिया के कार्यक्रम सैल्यूट टू साइलेंट स्टार्स के तहत अग्निशमन कर्मियों को सम्मानित किया गया । उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत संस्था उन लोगों को सम्मानित करती है, जो समाज से कोई अपेक्षा किए बगैर बड़ी लगन के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हैं । इस कड़ी में नौली स्थित फायर स्टेशन पर कार्यक्रम कर लीडिंग फायरमैन रामप्रकाश यादव, फायरमैन अरविंद खरवार, अखिलेश राय, होमगार्ड सभाजीत यादव और फॉलोअर वेदप्रकाश को माला एवं शॉल पहनाकर सम्मानित किया । सभी को संस्था की तरफ से सम्मान पत्र भी सौंपा गया ।

इस दौरान बड़नपुर प्राथमिक विद्यालय के छात्रों को अग्निशमन कर्मियों ने आग बुझाने का तरीका बताया । छात्रों को बताया गया कि सिलेंडर में आग लगने पर उस पर गीला बोरा डालकर या कंबल डालकर आग बुझाने का प्रयास करना चाहिए । बताया गया कि एलपीजी सिलेंडर अगर खड़ा रहेगा तो विस्फोट नहीं करेगा लेकिन अगर उसे जमीन पर लिटाकर उस पर बालू, मिट्टी डाला गया तो उसमें विस्फोट का खतरा पैदा हो जाता है ।

मुख्य अतिथि राष्ट्रीय समन्वयक अविनाश जायसवाल ने कहा कि अपनी जान पर खेलकर नागरिकों की सुरक्षा कर रहे अग्निशमन कर्मियों को सम्मानित करने का कार्य सराहनीय है । धन्यवाद ज्ञापन उपाध्यक्ष अमृता जायसवाल ने किया । संचालन पूर्व अध्यक्ष सौरभ सेठ ने किया । कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष उज्ज्वल सेठ, देवी प्रसाद चौरसिया, दीपक सिंह और रवि अग्रहरि आदि मौजूद रहे ।

  • mohammad kasim

राह चलते कंटेनर का टायर फटने से लगी आग, लाखों का सामान ख़ाक

0

राह चलते कंटेनर का टायर फटने से लगी आग, लाखों का सामान जला

खुटहन ( जौनपुर ) :बनुआडीह गांव में शाहगंज वाया प्रयागराज मार्ग पर गुरुवार की भोर सामान लोड कर जा रहे कंटेनर के पीछे का टायर फट जाने से आग लग गई। आग की उठती लपटें देख चालक वाहन से कूदकर अपनी जान बचाई। कंटेनर सहित उस पर लदा बजाज कंपनी का लाखों की कीमत का आटो पार्ट्स जल गया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग बुझाई।

इसी थाना क्षेत्र के दरना गांव निवासी रिंकू यादव कंटेनर का चालक है। वह नागपुर से आटो पार्ट्स लोड कर नेपाल जा रहा था। रात में उक्त बाजार के पास अचानक पिछला टायर तेज आवाज के साथ फट गया। वह गाड़ी रोक रहा था कि टायर में आग लग गई। वह वाहन से कूदकर आग पर पानी फेंक बुझाने का प्रयास करता रहा। लेकिन आग बढ़ती हुई पीछे ट्राली में लदे सामानों तक पहुंच गई। कागज और दफ्ती के बंडलो में पैक किया गया सामान भी धू- धू कर जलने लगा। मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम आने तक लाखों का सामान जल गया। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।