Home Blog Page 133

Jaunpur crime जौनपुर की झील मे सूटकेश के अंदर महिला का मिला शव

0

jaumpur Crime news : सूटकेश में महिला की लाश मिलने से हड़कंप नगर कोतवाली क्षेत्र के जेसीज चौराहे के पास गहरे नाले में एक सूटकेश में महिला की लाश मिलने से क्षेत्र में सन सनसनी फैल गई । सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्डम के लिए भेज दिया है एस पी जौनपुर ने बताया कि शव का पोस्टमार्डम कराया जाएगा और डॉक्टर के पैनल से जांच कराई जाएगी ।


आज दोपहर 1 बजे पता चला कि जेसीज चौराहा से वाजिदपुर को जाने वाली रोड पर कमला हॉस्पिटल के सामने जहां कूड़ा फेंका जाता है गहरे खाई में सूटकेश में एक महिला की लाश पड़ी है । मौके पर पुलिस भी पहुंच गई ।



कल एक लड़का पेशाब करने वहां पहुंचा । सामने उसे सूटकेश दिखा जिसमें लाश है । वह लड़का किसी समाज सेवी को बताया समाज सेवी ने 112 पुलिस टीम को सूचित किया । 112 टीम पहुंच कर देखा और कोतवाली पुलिस को सूचित किया कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच कर लाश को गहरे नाले से ऊपर लाई और पोस्टमार्डम के लिए भेज दिया ।


पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ ने बताया कि सूटकेश में एक महिला की लाश पाई गई है जिसकी उम्र 35 वर्ष की अधेड़ महिला की लग रही है शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्डम कराया जाएगा । शिनाख्त होने पर दोषियों के विरुद्ध कारवाही की जाएगी ।

खुटहन ब्लाक में बंद पड़े हैं सामुदायिक शौचालय

0
खुटहन ब्लाक में बंद पड़े हैं सामुदायिक शौचालय
खुटहन ब्लाक में बंद पड़े हैं सामुदायिक शौचालय

खुटहन ब्लाक में बंद पड़े हैं सामुदायिक शौचालय

खुटहन [ जौनपुर] विकास खण्ड खुटहन में स्वच्छता अभियान के तहत लाखों रुपए की लागत से बने सामुदायिक शौचालय में ताला बंद है जिससे आस पास रहने वाले बस्तियों के लोगों के जीवन स्तर में कोई बदलाव नहीं हो सकालोग खुले में शौच करने को मजबूर हैं,भागमलपुर गांव के हरिजन बस्ती में वर्षों पूर्व बना सामुदायिक शौचालय में ग्राम प्रधान सचिव द्वारा ताला बंद किया गया हैनतिजतन लोग सड़क पर शौच कर रहे हैं जबकि सरकार की मंसा थी स्वच्छ गांव बनाने कि गरीब के जीवन स्तर में बदलाव लाने के लिए लाखों रुपए खर्च किए गए जिम्मेदार गांव में विकास कार्य देखने तक नहीं आते l

जीवित महिला को ब्लॉक के बाबू ने दिखाया मृतक ,पेंशन बंद

0

खुटहन ब्लाक के बाबू ने जीवित महिला को मृतक दिखा कर पेंशन किया बंद

खुटहन ( जौनपुर| ) खुटहन ब्लाक का एक मामला प्रकाश में आया है विकास खण्ड खुटहन के समाज कल्याण अधिकारी सौरभ शेखर व बाबू ने जीवित महिला को मृतक दिखा पेंशन बंद कर दिया वृद्धा अधिकारियों के कार्यालय का चक्कर काट रहीं हैं।

क्षेत्र के दरना गांव निवासी महिला बसंती (65) पत्नी बाबू लाल ने बताया माह बीत जाने के बाद जब पेंशन निकालने गई तो पैसा नहीं आया पता किया तो ब्लाक के कर्मचारियों द्वारा मृतक घोषित कर दिया गया तब से वृद्धा पेंशन के कागजात लेकर भटक रही है ।

ब्रह्म कुमारी संगठन ने धूमधाम से मनाई महाशिवरात्रि

0

खेतासराय के गोरारी उपकेंद्र में हुआ भव्य आयोजन

खेतासराय (जौनपुर) महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर ब्रह्म कुमारी विश्वविद्यालय उपकेंद्र, गोरारी (खेतासराय) में भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने श्रद्धा और भक्ति के साथ शिव जयंती का उत्सव मनाया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबन्धक अनिल उपाध्याय व व्यापार मण्डल के नगर अध्यक्ष संजय विश्वकर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन और शिव वंदना के साथ किया। संस्था से जुड़े सदस्यों ने शिव महिमा का वर्णन किया और ईश्वरीय ज्ञान पर आधारित प्रवचन दिए। इस अवसर पर श्री उपाध्याय ने कहा कि महाशिवरात्रि आत्मा के परमात्मा से मिलने का दिव्य अवसर है, जहां हम आत्मिक शुद्धता और आध्यात्मिक उन्नति के मार्ग पर आगे बढ़ सकते हैं।

भक्तों ने शिव ध्वज फहराकर ईश्वरीय सत्ता के प्रति अपनी आस्था प्रकट की। आयोजन में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए और उन्होंने शिव जयंती का पुण्य लाभ प्राप्त किया। संस्थान के पदाधिकारियों ने शिवरात्रि के महत्व को समझाते हुए कहा कि यह पर्व केवल एक परंपरा नहीं, बल्कि आत्म-जागृति और सद्गुणों को अपनाने का संदेश देता है। अंत में प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अवसर पर ब्रह्म कुमारी रूही दीदी, रुचि दीदी, सुनीता, गौरी, सुषमा, अजीत, नारायण, डॉ. जगदीश समेत आदि लोग उपस्थित रहे।

महाशिवरात्रि कावरिया संघ शाहगंज की निकली  शिव बारात 

0
महाशिवरात्रि कावरिया संघ शाहगंज की निकली  शिव बारात 
महाशिवरात्रि कावरिया संघ शाहगंज की निकली  शिव बारात 

शाहगंज (जौनपुर)। श्री महाशिवरात्रि काँवरिया संघ शाहगंज के द्वारा श्री शंकर जी की भव्य शोभायात्रा एवं शिव बारात निकाली गई जो नगर के पक्का पोखरा स्थित काली चौरा मंदिर से निकलकर पश्चिमी कौड़िया पुराना चौक,मानस मंदिर,शाहपंजा,चुडी मोहल्ला,रामलीला भवन कोतवाली चौक,सब्जी मंडी कोतवाली मार्ग,कलेक्टरगंज श्री रामपुर रोड डाकखाना त्रिमुहानी रोड,जेसीज चौराहा,अयोध्या मार्ग होते हुए बेलवाई श्री भुनेश्वरनाथ महादेव शंकरधाम मे पहुँच भक्तों ने जलाभिषेक किया।

उक्त शिव बारात में काँवरिया संघ के अध्यक्ष कृष्ण कुमार अग्रहरी सहित दिनेश मोदनवाल मनोज जायसवाल, मनीष अग्रहरि, शिव शंकर जायसवाल, बसंत लाल जायसवाल, रामकुमार अग्रहरि, अमरनाथ शर्मा, सुशील सेठ, ब्रजनाथ मोदनवाल शिवम जायसवाल गट्टू ओम प्रकाश, बैजनाथ व अशोक अग्रहरि आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। मनोज ड्रेसेज के अधिष्ठाता मनोज कुमार अग्रहरी एवं मुकेश कुमार मोदनवाल सहित उनके सदस्यों द्वारा तथा पक्का पोखरा पर लोगों द्वारा शोभायात्रा तथा शिव बारात का स्वागत किया गया।

  • mohammad kasim

राष्ट्रीय सेवा योजना का विशेष शिविर का पाचवां दिन

0
राष्ट्रीय सेवा योजना का विशेष शिविर का पाचवां दिन
राष्ट्रीय सेवा योजना का विशेष शिविर का पाचवां दिन

राष्ट्रीय सेवा योजना का विशेष शिविर का पाचवां दिन–फरीदुल हक मेमोरियल पी जी कॉलेज तालिमाबाद सबरहद

शाहगंज [ जौनपुर] में राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय विशेष शिविर के पाचवां दिन मतदाता जागरूकता रैली मजडीहा, डोमनपुर,उसरहट्टा, सबरहद गाव में निकाली गयी । मतदाता जागरूकता से आम जनमानस को अवगत कराना था।उसमें मतदान के महत्व को बताना था स्वयंसेवको में रिकां,रोली, असरा अनम, मरियम असलम आमरीन,उज्मा खान, अभिषेक कुमार,खुशी चौहान, अं

कित राजभर, अफरा खान ने तत्परता के साथ जागरूक किया। भोजनोपरान्त बौद्धिक कार्यक्रम आयोजित किया गया । इस सत्र के मुख्य अतिथि डॉ रामचन्द्र मौर्य जीरहे।कार्यक्रम में अफरा, प्रिन्स कुमार, खुशी, अकिता,प्रियंका, अंजली गुप्ता ने मतदान के महत्व पर प्रकाश डाला।मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहां कि वर्तमान परिवेश में अगर हम मतदान के प्रति जागरूक नहीं होंगे तो आने वाला भविष्य हमारा बेहतर नहीं होगा इसलिए बेहतर भविष्य के लिए और लोकतंत्र के लिए मतदान अति आवश्यक है जिससे एक बेहतर समाज के साथ-साथ मजबूत लोकतंत्र की भी परिकल्पना सुनिश्चित होगी।इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षक डॉ राकेश सिंह, श्री रेयाज अहमद, डॉ संजय यादव, श्री धूरेन्द मौर्य, डॉ रविन्द्र यादव, डॉ विनय कुमार,श्रीमती अनिता देवी, डॉ पूजा रानी,डॉ भाष्कर तिवारी, डॉ रामचंद्र मौर्य,श्री खुर्शीद हसन खान, श्री अमित श्रीवास्तव,श्रीमती गीता यादव सहित कार्यक्रम अधिकारी डॉ अमित दयानाथ गुप्ता, डॉ अनामिका मिश्रा, डॉ शिव प्रसाद यादव, ओम प्रकाश चौरसिया ने भी अपने विचार व्यक्त किए कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त शिक्षक उपस्थित रहें।

शाहगंज सिटी नेअग्निशमन कर्मियों को सम्मानित किया

0
शाहगंज सिटी नेअग्निशमन कर्मियों को सम्मानित किया
शाहगंज सिटी नेअग्निशमन कर्मियों को सम्मानित किया

शाहगंज की प्रमुख सामाजिक संस्था जेसीआई शाहगंज सिटी ने गुरुवार को अग्निशमन कर्मियों को सम्मानित किया । इन कर्मियों को नागरिक सुरक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया । नौली स्थित फायर स्टेशन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अग्निशमन कर्मियों ने प्राइमरी स्कूल बड़नपुर के बच्चों को आग लगने पर बरती जाने वाली सावधानियों और आग पर काबू पाने के तरीके के बारे में भी जानकारी दी ।

अध्यक्ष दीपा सेठ ने बताया कि जेसीआई इंडिया के कार्यक्रम सैल्यूट टू साइलेंट स्टार्स के तहत अग्निशमन कर्मियों को सम्मानित किया गया । उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत संस्था उन लोगों को सम्मानित करती है, जो समाज से कोई अपेक्षा किए बगैर बड़ी लगन के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हैं । इस कड़ी में नौली स्थित फायर स्टेशन पर कार्यक्रम कर लीडिंग फायरमैन रामप्रकाश यादव, फायरमैन अरविंद खरवार, अखिलेश राय, होमगार्ड सभाजीत यादव और फॉलोअर वेदप्रकाश को माला एवं शॉल पहनाकर सम्मानित किया । सभी को संस्था की तरफ से सम्मान पत्र भी सौंपा गया ।

इस दौरान बड़नपुर प्राथमिक विद्यालय के छात्रों को अग्निशमन कर्मियों ने आग बुझाने का तरीका बताया । छात्रों को बताया गया कि सिलेंडर में आग लगने पर उस पर गीला बोरा डालकर या कंबल डालकर आग बुझाने का प्रयास करना चाहिए । बताया गया कि एलपीजी सिलेंडर अगर खड़ा रहेगा तो विस्फोट नहीं करेगा लेकिन अगर उसे जमीन पर लिटाकर उस पर बालू, मिट्टी डाला गया तो उसमें विस्फोट का खतरा पैदा हो जाता है ।

मुख्य अतिथि राष्ट्रीय समन्वयक अविनाश जायसवाल ने कहा कि अपनी जान पर खेलकर नागरिकों की सुरक्षा कर रहे अग्निशमन कर्मियों को सम्मानित करने का कार्य सराहनीय है । धन्यवाद ज्ञापन उपाध्यक्ष अमृता जायसवाल ने किया । संचालन पूर्व अध्यक्ष सौरभ सेठ ने किया । कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष उज्ज्वल सेठ, देवी प्रसाद चौरसिया, दीपक सिंह और रवि अग्रहरि आदि मौजूद रहे ।

  • mohammad kasim

राह चलते कंटेनर का टायर फटने से लगी आग, लाखों का सामान ख़ाक

0

राह चलते कंटेनर का टायर फटने से लगी आग, लाखों का सामान जला

खुटहन ( जौनपुर ) :बनुआडीह गांव में शाहगंज वाया प्रयागराज मार्ग पर गुरुवार की भोर सामान लोड कर जा रहे कंटेनर के पीछे का टायर फट जाने से आग लग गई। आग की उठती लपटें देख चालक वाहन से कूदकर अपनी जान बचाई। कंटेनर सहित उस पर लदा बजाज कंपनी का लाखों की कीमत का आटो पार्ट्स जल गया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग बुझाई।

इसी थाना क्षेत्र के दरना गांव निवासी रिंकू यादव कंटेनर का चालक है। वह नागपुर से आटो पार्ट्स लोड कर नेपाल जा रहा था। रात में उक्त बाजार के पास अचानक पिछला टायर तेज आवाज के साथ फट गया। वह गाड़ी रोक रहा था कि टायर में आग लग गई। वह वाहन से कूदकर आग पर पानी फेंक बुझाने का प्रयास करता रहा। लेकिन आग बढ़ती हुई पीछे ट्राली में लदे सामानों तक पहुंच गई। कागज और दफ्ती के बंडलो में पैक किया गया सामान भी धू- धू कर जलने लगा। मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम आने तक लाखों का सामान जल गया। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

महाशिवरात्रि पर स्वयंसेवको ने किया घोष वादन व पथ संचलन

0
महाशिवरात्रि पर स्वयंसेवको ने किया घोष वादन व पथ संचलन
महाशिवरात्रि पर स्वयंसेवको ने किया घोष वादन व पथ संचलन

शाहगंज [ जौनपुर ] महाशिवरात्रि के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, शाहगंज के द्वारा अखिल भारतीय घोष दिवस पर स्वरांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्वयंसेवकों ने घोष का वादन किया तथा नगर में पथ संचलन किया। कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य वक्ता जौनपुर विभाग के कार्यवाह डॉ. नितेश जी ने कहा कि भारतवर्ष में प्राचीन काल से घोष वादन की परंपरा रही है। युद्ध के प्रारंभ व संचालन में घोष से रणभेरी होती थी। संघ ने अपने स्वयंसेवकों को प्रेरित करने के लिए तथा अपने शारीरिक कार्यक्रमों की गुणवत्ता के लिए घोष को अपने कार्यक्रम में सम्मिलित किया। भगवान शंकर ने अपने डमरू को चौदह बार बजाया तो उससे जो सूत्र व स्वर निकले, उससे व्याकरण और संगीत के स्वर विकसित हुए । इसी भावना से प्रेरित होकर महाशिवरात्रि को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अखिल भारतीय घोष दिवस के रूप में मनाता है। घोष संघ की शारीरिक रचना का अभिन्न अंग है।


वर्तमान में लगभग पूरे भारत वर्ष में 70000 से अधिक स्वयंसेवक में घोष का वादन करते हैं। 1982 में आयोजित एशियाड खेलों में संघ के द्वारा विकसित शिवराज रचना का नौसेना के द्वारा वादन किया गया। संघ केवल व्यक्तियों का समूह ही नहीं है बल्कि ऐसे के व्यक्तियों का संगठन है जो कदम से कदम और स्वर से स्वर मिलाकर चलता है ।

इस अवसर पर नगर संघचालक माननीय दिलीप जी, नगर सहसंघचालक श्रीराम जी, विभाग शारीरिक शिक्षण प्रमुख श्री वीरेंद्र जी, जिला प्रचारक श्री रजत जी, जिला सह शारीरिक शिक्षण प्रमुख श्री मुकेश जी नगर कार्यवाह हनुमान जी, विनय जी, रूपेश जी व अन्य स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

  • mohammad kasim

महाशिवरात्रि कांवरिया संघ द्वारा निकाली गई शाही सवारी   

0
महाशिवरात्रि कांवरिया संघ द्वारा निकाली गई शाही सवारी   
महाशिवरात्रि कांवरिया संघ द्वारा निकाली गई शाही सवारी   

शाहगंज स्टार लायंस क्लब शाहगंज स्टार के अध्यक्ष अपने प्रतिष्ठान फैशन फर्स्ट निकट रामलीला भवन चौराहे पर पूजन कर सैकड़ों श्रद्धालुओ को प्रसाद एवं पानी वितरण

जौनपुर l शाहगंज में विगत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी महाशिवरात्रि कांवरिया संघ द्वारा महाशिवरात्रि के पावन पर्व श्री शंकर जी की बारात एवं शोभायात्रा तथा महाकाल की शाही सवारी (पालकी ) श्री काली चौरा मंदिर पक्का पोखरा से उठकर नगर भ्रमण करते हुए श्री भुवनेश्वरनाथ महादेव सिद्ध पीठ शंकरधाम बिलवाई के लिए प्रस्थान की ।जिसमें शिव भक्तों ने शोभायात्रा एवं शिव बारात में उपस्थित होकर प्रसाद ग्रहण कर पुण्य के भागी बने।
महाशिवरात्रि कांवरिया संघ के अध्यक्ष के साथ ही अन्य पदाधिकारियों इस आयोजन के बारे में जानकारी दी ।
साथ ही लायंस क्लब शाहगंज स्टार ने आयोजित किया महाशिवरात्रि कांवरिया संघ द्वारा शाही सवारी देवों के देव महादेव बाबा भोलेनाथ की बारात में प्रसाद वितरण

शाहगंज नगर की अंतरर्राष्ट्रीय सामाजिक संस्था लायंस क्लब शाहगंज स्टार लायंस क्लब शाहगंज स्टार के अध्यक्ष अपने प्रतिष्ठान फैशन फर्स्ट निकट रामलीला भवन चौराहे पर पूजन कर सैकड़ों श्रद्धालुओ को प्रसाद एवं पानी वितरण किया गया ।
कार्यक्रम का संचालन एवं आभार संस्था अध्यक्ष मनीष अग्रहरि ने किया और कार्यक्रम को सफल बनाने में लायन रूपेश जायसवाल, लायन मनोज जायसवाल,लायन रविकांत जायसवाल, लायन मनोज पांडेय ,लायन मनीष श्रीवास्तव, लायन शिम प्रकाश सिम्पू, लायन रितेश आर्या , लायन राजीव गुप्ता गुप्ता (गप्पू),लिओ चंदन अग्रहरि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

  • mohammad kasim