Home Blog Page 135

गौरी शंकर धाम सुजानगंज का DM ने किया निरीक्षण 

0
गौरी शंकर धाम सुजानगंज का DM ने किया निरीक्षण 
गौरी शंकर धाम सुजानगंज का DM ने किया निरीक्षण 

DM inspected Gauri Shankar Dham Sujanganj JAUNPUR

JAUNPUR NEWS जौनपुर 25 फरवरी : जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र ने सुजानगंज में स्थित गौरी शंकर धाम में जाकर पूजा अर्चना की गयी और महाशिवरात्रि के दृष्टिगत मन्दिर में साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। उन्होंने कहा कि महाशिवरात्रि पर्व पर श्रद्धालुओं को दर्शन के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े, इसके दृष्टिगत तैयारियो का निरीक्षण किया गया है। मंदिरों तथा शिवालय में साफ सफाई होनी चाहिए। उन्होंने निर्देशित किया कि श्रद्धालुओं को पंक्तिबद्ध तरीके से दर्शन कराया जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि जो भी श्रद्धालु आएंगे उन्हें किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं होनी चाहिए।

वही दूसरी तरफ महा शिवरात्रि की पूर्व संध्या पर जेसीज चौराहा पर बनाये गये स्वागत शिविर और मछलीशहर बस स्टेशन पर प्रयागराज जाने वाले श्रद्वालुओं को फल, बिस्कुट, पानी इत्यादि सामग्री का वितरण किया गया।इस अवसर पर उन्होंने श्रद्धालुओं से संवाद करते हुए कहा कि महाकुंभ-के दृष्टिगत श्रद्धालुओं हेतु जो भी व्यवस्था की गयी थी वह आज भी जारी है। महाकुम्भ के अन्तिम स्नान पर भी श्रद्धालुओं हेतु सूक्ष्म जलपान, सुगमता पूवर्क यातायात व्यवस्था,सुरक्षा सहित अन्य व्यवस्था सुनिश्चित करायी जा रही है।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम, बेसिक शिक्षा अधिकारी डा0 गोरखनाथ पटेल,ज्योति श्रीवास्तव,प्रीति श्रीवास्तव,सोनी जायसवाल,अंजना सिंह,सुधा श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।


JAUNPUR NEWS एक क्लिक पर मिलेगी जर्नल शोध सामग्री

0
JAUNPUR NEWS एक क्लिक पर मिलेगी जर्नल शोध सामग्री
JAUNPUR NEWS एक क्लिक पर मिलेगी जर्नल शोध सामग्री


वेबसाइट के होम पेज पर 6500 से ज्यादा संस्थान सदस्य बने

  • “वन नेशन वन सब्सक्रिप्शन” कार्यशाला सम्पन्न

JAUNPUR NEWS जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के विवेकानंद केंद्रीय पुस्तकालय में “वन नेशन वन सब्सक्रिप्शन” योजना पर कार्यशाला मंगलवार को आयोजित हुई। कुलपति प्रो. वंदना सिंह की शैक्षिक उन्नयन मुहिम के तहत मानद पुस्तकालय अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) राजकुमार ने योजना की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के लिए यह सुअवसर है जिसका लाभ हर शिक्षक और विद्यार्थी को मिले। इसकी कार्ययोजना प्रगति पर है जिसे शीघ्र ही अमलीजामा पहनाया जाएगा। तकनीकी और संचार के युग में हमें एक ही प्लेटफार्म पर हर विषय के जर्नल और शोध सामग्री एक क्लिक पर उपलब्ध होगी।


तकनीकी सत्र में डॉ. विद्युत मल ने बताया कि 6500 से अधिक संस्थान इसके सदस्य हैं, जिससे 1.38 करोड़ शोध सामग्री निःशुल्क उपलब्ध है। यह सुविधा विवि के हॉस्टल, पुस्तकालय व संकाय भवनों में आई.पी. आधारित एक्सेस से मिलेगी।


एचआरडी विभागाध्यक्ष डॉ. रसिकेश ने इसे शैक्षणिक क्रांति बताया। साथ ही कहा कि इंटरनेट की उपलब्धता होने पर इस योजना को गति मिलेगी। व्यवसाय प्रबंधन के डॉ. प्रमेन्द्र विक्रम सिंह ने इसे विवि की प्रगति में सहायक कहा। प्राध्यापक उद्देश्य सिंह ने अपनी जिज्ञासाएं रखीं। तकनीकी सहायक प्रशांत यादव ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में विभिन्न प्राध्यापक व छात्र उपस्थित रहे

JAUNPUR NEWS डॉ० नीतू सिंह की पुस्तक का हुआ विमोचन  

0
JAUNPUR NEWS डॉ० नीतू सिंह की पुस्तक का हुआ विमोचन  

कुलपति ने डॉ० नीतू सिंह की पुस्तक का किया विमोचन

JAUNPUR NEWS जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर की कुलपति प्रोफेसर वंदना सिंह ने सोमवार को सल्तनत बहादुर पी०जी० कॉलेज बदलापुर जौनपुर की समाजशास्त्र विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ० नीतू सिंह की पुस्तक “सामाजिक मानव शास्त्र” का विमोचन किया । उन्होंने इस उच्च स्तरीय पुस्तक के लेखन के लिए डॉ० नीतू सिंह और उनके पति डॉ० महेंद्र सिंह को हार्दिक बधाई भी दी।

JAUNPUR NEWS डॉ० नीतू सिंह की पुस्तक का हुआ विमोचन  

उक्त अवसर पर स्ववित्तपोषित शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ० चंद्रभूषण पाठक, प्रदेश अध्यक्ष डॉ० विजय प्रताप तिवारी, डॉ० अनुराग मिश्रा, डॉ० प्रवीण कुमार सिंह, डॉ० दिग्विजय सिंह राठौड़ ,डॉ० रवी सिंह डॉ० संतोष कुमार पाण्डेय, डॉ० ओम प्रकाश दूबे, डॉ० एम०ए० अंसारी, प्रोफेसर राजेश शर्मा आदि लोग उपस्थित थे और सभी लोगों ने डॉ० नीतू सिंह को शुभकामना दी।

यह भी पढ़े : JAUNPUR 4 मुस्लिम लड़कियों ने नक़ाब के लिए छोड़ दी 10 की परीक्षा   

JAUNPUR 4 मुस्लिम लड़कियों ने नक़ाब के लिए छोड़ दी 10 की परीक्षा   

0
JAUNPUR 4 मुस्लिम लड़कियों ने नक़ाब के लिए छोड़ दी 10 की परीक्षा   
JAUNPUR 4 मुस्लिम लड़कियों ने नक़ाब के लिए छोड़ दी 10 की परीक्षा   

4 Muslim girls left 10th class exam for niqab IN jaunpur

UP BOARD EXAM 2025 JAUNPUR NEWS जौनपुर: यूपी बोर्ड की परीक्षा के पहले दिन 24 फरवरी को हिजाब पहनकर बोर्ड परीक्षा में मुस्लिम छात्राओं को रोकने का मामला सामने आया है। आरोप है हिजाब पहनकर हाईस्कूल की परीक्षा देने आई छात्राओं को रोका गया और हिजाब उतारकर परीक्षा देने को कहा गया ।नकाब न उतारने पर ऐसे में केंद्र व्यवस्थापक ने उन्हें परीक्षा देने से रोक दिया । इस घटनाक्रम में 4  छात्राओं की परीक्षा छूट गई और उन्हें बैरंग वापस लौटना पड़ा मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है ।

JAUNPUR 4 मुस्लिम लड़कियों ने नक़ाब के लिए छोड़ दी 10 की परीक्षा   

जानकारी के मुताबिक सोमवार को हाईस्कूल की हिंदी की परीक्षा प्रथम पाली में थी । खेतासराय स्थित मॉडर्न कॉन्वेंट स्कूल का सेंटर खुदौली स्थित सर्वोदय इण्टर कॉलेज में था । चेकिंग के बाद परीक्षार्थियों को अन्दर प्रवेश दिया जाने लगा । स्कूल प्रशासन ने चेकिंग के दौरान कुछ छात्राओं को हिजाब उतारने को कहा । छात्राओं ने इसका विरोध किया तो उनको परीक्षा में सम्मिलित होने से रोक दिया गया । छात्राओं के अभिभावकों का कहना है कि पहचान के लिए चेहरा खुला होने के बावजूद हिजाब हटाने के लिए दबाव बनाया जा रहा था । हिजाब न निकालने पर परीक्षा में बैठने नहीं दिया गया । अभिभावकों के मुताबिक स्कूल प्रशासन से अनुरोध किया गया, कि महिला शिक्षक से चेक करने के बाद हिजाब पहने रहने की अनुमति दी जाए । परीक्षा कक्ष में चेहरा खुला रहेगा ।

 छात्राओं और अभिभावकों का क्या कहना है

परीक्षा से रोकी गई छात्राओं में ज़ैनब, फातिमा, मरियम, नायमा, उम्मेखौला, रुश्दा, ज़ुबिया, हुमैरा, सिद्दीका और काशिफ़ा शामिल हैं। अभिभावकों ने आरोप लगाया कि यह भेदभावपूर्ण रवैया है और प्रशासन जानबूझकर छात्राओं को परीक्षा से रोक रहा है। एक अभिभावक ने कहा, “हमने परीक्षा केंद्र प्रशासन से कई बार अनुरोध किया कि महिला शिक्षिका से चेकिंग करा ली जाए और परीक्षा कक्ष में चेहरा खुला रखा जाएगा, लेकिन फिर भी उन्हें परीक्षा देने की अनुमति नहीं मिली। यह सरासर अन्याय है।”

आरोप है कि बार बार कहने के बाद भी केन्द्र व्यवस्थापक ने 10 छात्राओं को परीक्षा देने से रोक दिया । परीक्षा से वंचित छात्राओं में गुरैनी निवासी ज़ैनब, फातिमा, मरियम, नायमा पुत्री अब्दुर्रहीम, उम्मेखौला, रुश्दा पुत्री अहमदुल्लाह,ज़ुबिया पुत्री अहमद वासीम, हुमैरा पुत्री अहमद नईम, सिद्दीका पुत्री अहमद शमीम, काशिफ़ा पुत्री तुफेल शामिल हैं ।

वहीं केंद्र ब्यवस्थापक डॉ. दिनेश चंद्र गुप्ता का कहना है कि बोर्ड की गाइडलाइन के अनुसार प्रवेश पत्र में लगे फोटो  से चेहरे का मिलान किया जाता इसके लिए उनको नकाब हटाकर चेकिंग कराने के लिए कहा गया था।उसके बाद नकाब लगाकर परीक्षा में बैठने से नही रोका गया है।उन्होंने कहा कि हमारे कॉलेज में मुश्लिम समुदाय की अन्य भी छात्राएं परीक्षा दे रही है।ऐसा कोई मामला नही है।

गभिरन में प्रसव कक्ष बनने से गर्भवती महिलाओं को होगी सुविधा

0
गभिरन में प्रसव कक्ष बनने से गर्भवती महिलाओं को होगी सुविधा
गभिरन में प्रसव कक्ष बनने से गर्भवती महिलाओं को होगी सुविधा

गभिरन में प्रसव कक्ष बनने से गर्भवती महिलाओं को होगी सुविधा –  डॉ आरिफ खान

खुटहन [ जौनपुर] मंगलवार को गभिरन में जननी सुरक्षा योजना के अन्तर्गत बने प्रसव कक्ष का उद्घाटन डॉ आरिफ खान अधीक्षक खुटहन के हाथों किया गया इस दौरान आशाये व समस्त स्टाफ मौजूद रहाडा आरिफ खान ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र पर प्रसव कक्ष बन जाने से क्षेत्रीय गर्भवती महिलाओं को सुविधा होगीटिकरी कला की प्रधान श्री मती शशिकला सिंह जी ने स्वास्थ्य विभाग का आभार जताते हुए कहा कि प्रसव कक्ष के लिए हम सभी प्रयास कर रहे थे आज जाकर पूरा हुआ l

शाहगंज:अधिवक्ताओं ने कानून मंत्री का फूंका पुतला

0
शाहगंज के अधिवक्ताओं ने कानून मंत्री का फूंका पुतला
शाहगंज के अधिवक्ताओं ने कानून मंत्री का फूंका पुतला

शाहगंज के अधिवक्ताओं ने कानून मंत्री का फूंका पुतला, जमकर कि नारेबाजी

शाहगंज [ जौनपुर] शाहगंज तहसील के अधिवक्ताओं ने मंगलवार को कानून मंत्री का पुतला फूंका और अधिवक्ता अधिनियम में संशोधन का विरोध किया। उन्होंने न्यायिक कार्य का बहिष्कार किया और प्रशासनिक अधिकारियों के कार्यालय के सामने नारेबाजी कर विरोध जताया।

अधिवक्ता समिति के अध्यक्ष भूलेंद्र यादव और महामंत्री डॉ दुर्गा प्रसाद ने इस विरोध प्रदर्शन की अध्यक्षता की। पूर्व अध्यक्ष राजदेव यादव, महंत देव यादव, पूर्व महामंत्री रवि प्रकाश श्रीवास्तव और अन्य वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने भी इसमें भाग लिया।

अधिवक्ताओं का कहना है कि संशोधित नए कानून से उन्हें काफी हानि पहुंचेगी और उनकी सुरक्षा को खतरा होगा। उन्होंने सरकार से अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम को लागू करने की मांग की है।

इस विरोध प्रदर्शन में सैकड़ों की संख्या में अधिवक्ता शामिल हुए और उन्होंने “हम एक हैं”, “काला कानून वापस लो”, “अधिवक्ता एकता जिंदाबाद” और “कानून मंत्री मुर्दाबाद” के नारे लगाए।अधिवक्ताओं ने उप जिलाधिकारी, तहसीलदार, क्षेत्राधिकारी और उपनिबंधन कार्यालय के सामने खड़े होकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया और रजिस्ट्री कार्यालय के सामने धरने पर बैठ गए।इस विरोध प्रदर्शन का मुख्य कारण अधिवक्ता अधिनियम में संशोधन है, जिसे अधिवक्ताओं ने अपनी सुरक्षा और हितों के लिए खतरा बताया है।

  • mohammad kasim

रासेयो ने निकाली पर्यावरण जागरूकता रैली

0
रासेयो ने निकाली पर्यावरण जागरूकता रैली
रासेयो ने निकाली पर्यावरण जागरूकता रैली

शाहगंज। फरीदुल हक मेमोरियल पीजी कॉलेज तालिमाबाद सबरहद में राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय विशेष शिविर के तीसरे दिन मंगलवार को पर्यावरण जागरूकता रैली निकाली गई। रैली का उद्देश्य आम जनमानस को पर्यावरण के महत्व के बारे में बताना था।

स्वयंसेवकों ने लोगों को पर्यावरण को शुद्ध करने के तरीकों के बारे में जानकारी दी और उन्हें स्वच्छता और स्वास्थ्य के महत्व के बारे में बताया। रैली में स्वयंसेवकों ने लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया और उन्हें स्वच्छता के महत्व के बारे में बताया। रैली में रिकां, आमरीन, उज्मा खान, अभिषेक कुमार, खुशी चौहान, अंकित राजभर, अफरा खान आदि ने भाग लिया।

बौद्धिक कार्यक्रम में डॉ. रविन्द्र कुमार यादव ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान परिवेश में अगर हम पर्यावरण के प्रति जागरूक नहीं होंगे तो आने वाला भविष्य हमारा बेहतर नहीं होगा। उन्होंने कहा कि बेहतर भविष्य के लिए पर्यावरण जागरूकता के तहत स्वच्छता और स्वास्थ्य को जोड़ना अति आवश्यक है। शिक्षक डॉ. राकेश सिंह, रेयाज अहमद, डॉ. संजय यादव, धूरेन्द मौर्य, डॉ. रविन्द्र यादव, डॉ. विनय कुमार, अनिता देवी, डॉ. पूजा रानी, डॉ. भाष्कर तिवारी, डॉ. रामचंद्र मौर्य, खुर्शीद हसन खान, अमित श्रीवास्तव, गीता यादव ने भी अपने विचार व्यक्त किए।कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अमित दयानाथ गुप्ता, डॉ. अनामिका मिश्रा, डॉ. शिव प्रसाद यादव, ओम प्रकाश चौरसिया समेत सेवा योजना से जुड़े स्वयं सेवक मौजूद रहे।

  • mohammad kasim

सिटी नर्सिंग होम द्वारा 16वां निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

0
सिटी नर्सिंग होम द्वारा 16वां निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
सिटी नर्सिंग होम द्वारा 16वां निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने फीता काटकर किया शुभारंभ

खेतासराय (जौनपुर) सिटी नर्सिंग होम शाहगंज द्वारा 16वें निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन मंगलवार को किया गया, जिसमें सैकड़ों लोगों ने अपनी स्वास्थ्य जांच करवाई। शिविर का उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अजय सिंह ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस तरह के निःशुल्क शिविर आमजन के लिए बेहद लाभकारी होते हैं, खासकर उन लोगों के लिए जो आर्थिक रूप से महंगे इलाज का खर्च वहन नहीं कर सकते। शिविर में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सैय्यदा हुमैरा बानो, जनरल फिजिशियन डॉ. शेख मोहम्मद तारिक समेत अन्य विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने मरीजों की जांच की और आवश्यक परामर्श दिया।

स्वास्थ्य शिविर में ब्लड प्रेशर, शुगर, नेत्र जांच, हड्डी रोग, महिलाओं से जुड़ी समस्याओं समेत विभिन्न बीमारियों की जांच की गई। इसके अलावा मरीजों को निःशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं। स्वास्थ्य शिविर का आयोजन शेख बदरुद्दीन आज़मी मेमोरियल वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा आयोजित किया गया। आयोजनकर्ता डॉ. शेख मोहम्मद तारिक ने शिविर 11 बजे से शुभारंभ हुआ शाम तक चलता रहा, जिसमें लगभग 379 मरीजों का उपचार हुआ। उन्होंने बताया कि यह स्वास्थ्य शिविर पिछले 16 वर्षों से नियमित रूप से आयोजित किया जा रहा है। कहा, हमारा उद्देश्य जरूरतमंदों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है। भविष्य में भी इस तरह के शिविरों का आयोजन जारी रहेगा। इस अवसर पर समाजसेवी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, डॉक्टरों की टीम और बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। स्थानीय निवासियों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविरों से स्वास्थ्य सेवाएं अधिक लोगों तक पहुंच पाती हैं।

भगवान चित्रगुप्त मंदिर का कायस्थ समाज सौंदयकरण कराएगा

0
भगवान चित्रगुप्त मंदिर का कायस्थ समाज सौंदयकरण कराएगा
भगवान चित्रगुप्त मंदिर का कायस्थ समाज सौंदयकरण कराएगा

माता मैहर मन्दिर में आर के सिन्हा पूर्व सांसद के स्वास्थ्य में सुधार हेतु कायस्थ समाज के किया पूजन

जौनपुर। कायस्थ समाज एकजुट था और एकजुट रहेगा और कायस्थों के सम्मान, उत्थान के लिए जो भी होगा ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस और जौनपुर के सभी संगठन मिलकर पूरा करेंगे उक्त विचार डॉ उमाकांत श्रीवास्तव प्रिंसिपल जिलाध्यक्ष ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस जौनपुर ने आज अपने आवास पर आयोजित पदाधिकारी परिचय सम्मान कार्यक्रम में बोलते हुए कहा साथ ही कहा कि आज नई पीढ़ी को आगे आने की जरूरत है। राष्ट्रीय कायस्थ महापरिषद जौनपुर के जिला अध्यक्ष गिरिजेश श्रीवास्तव ने कहा कि टीम की एकजुटता से ही समाज सेवा की जा सकती हैं आज जो लोग जुड़े हैं उनका सम्मान कर सुखद की अनुभूति हो रही हैं। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा 7235 जौनपुर के जिला अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव एडवोकेट ने कहा कि सामाजिक संगठन समाज हित में कार्य करते रहेंगे। अखिल भारतीय चित्रांश महासभा जौनपुर के जिला अध्यक्ष दयाल सरन श्रीवास्तव ने कहा कि आज इतनी बड़ी संख्या में एकत्र होने से समाज में विघटन करने वालों के मुंह पर तमाचा है अब जौनपुर कायस्थ समाज हमेशा एकजुट रहेगा। कायस्थ संघ अंतर्राष्ट्रीय जौनपुर के जिला अध्यक्ष अजय वर्मा अज्जू ने कहा कि जल्दी ही मेरे टीम का गठन कर दिया जाएगा। संगत पंगत एवं कायस्थ महासभा 7235 के राष्ट्रीय महासचिव राजेश श्रीवास्तव बच्चा भईया एडवोकेट ने कहा कि सभी संगठनों के नवनियुक्ति पदाधिकारी का शपथ ग्रहण समारोह होली मिलन समारोह आयोजित किया जाएगा जिसमें हजारों लोगों को आमंत्रित किया जाएगा। श्री चित्रगुप्त पूजन महासमिति जौनपुर के संस्थापक अध्यक्ष गण राकेश श्रीवास्तव साधु, सुरेश अस्थाना ने कहा कि कायस्थ समाज जागरूक हो गया है सभी पदाधिकारी एक दूसरे को जोड़ने का काम करने की शुरुवात करें।

चित्रगुप्त सभा के महामंत्री श्यामलकांत श्रीवास्तव एडवोकेट ने कहा कि श्री चित्रगुप्त धर्मशाला रूहटा निर्माण में आप सभी आगे आए जिले का एकमात्र कायस्थ धर्मशाला है।कायस्थ महासभा 7235 के राष्ट्रीय सचिव संतोष श्रीवास्तव सोनू राष्ट्रीय प्रवक्ता विश्व प्रकाश श्रीवास्तव दीपक पत्रकार ने कहा कि स्वामी चक्रपाणि महराज जी का कार्यक्रम जल्दी ही जौनपुर में आयोजित किया जाएगा। महापरिषद के जिला उपाध्यक्ष, रमेश चन्द श्रीवास्तव पूर्व प्रशासनिक अधिकारी, वरिष्ठ संगठन मंत्री उमेश श्रीवास्तव ने कहा कि सामाजिक कार्य करने से सामाजिक समरसता होती हैं और लोग जुड़ते है। उपस्थित कायस्थ समाज जौनपुर ने एक स्वर से कहा कि जौनपुर में दो भगवान चित्रगुप्त मंदिर जो रूहटा एवं बारी नाथ में स्थित हैं दोनों भगवान चित्रगुप्त मंदिर का सौंदयकरण कराया जाएगा। एवं कार्यक्रम से पूर्व कायस्थ समाज के लोगो ने माता मैहर देवी मंदिर में कायस्थ शिरोमणि माननीय श्री आर के सिन्हा बाबूजी सांसद के सुधार के लिए मंदिर में पूजन किया गया।उसके कार्यक्रम में ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस की महिला जिला अध्यक्ष ज्योति श्रीवास्तव , राष्ट्रीय कायस्थ महापरिषद की महिला जिलाध्यक्ष श्रीमती सुमित श्रीवास्तव जी, जिला मंत्री श्रीमती सरला रानी श्रीवास्तव जिला मंत्री श्रीमती मीना श्रीवास्तव को संगठन द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में गौरव श्रीवास्तव राजा, महामंत्री प्रदीप श्रीवास्तव कोटवा, पूर्व बैंक अधिकारी प्रमोद श्रीवास्तव पूर्व प्रशासनिक अधिकारी विकास भवन दिनेश चन्द श्रीवास्तव, किशन श्रीवास्तव संदीप श्रीवास्तव पत्रकार शशि राज सिन्हा पत्रकार, आशीष श्रीवास्तव एडवोकेट, अमर श्रीवास्तव देवेन्द्र श्रीवास्तव शैलेन्द्र मोहन अस्थाना, शिव शंकर श्रीवास्तव एडवोकेट, अश्विनी श्रीवास्तव संतोष श्रीवास्तव, डॉ कृष्ण देव वर्मा, महामंत्री ग्लोबल कायस्थ डॉ मिथलेश श्रीवास्तव , सुनील श्रीवास्तव अरुण श्रीवास्तव डब्बू संतोष निगम आलोक वर्मा, चंद्रमोहन श्रीवास्तव शशि श्रीवास्तव, प्रशांत पंकज श्रीवास्तव,विंध्याचल श्रीवास्तव डॉ संजय श्रीवास्तव, युवा जिलाध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव,अनीश श्रीवास्तव नेता, मंगल श्रीवास्तव, किशन श्रीवास्तव सृजन श्रीवास्तव मोहित श्रीवास्तव अभिषेक श्रीवास्तव डॉ शिखर कांत श्रीवास्तव रितेश श्रीवास्तव , सुधांश श्रीवास्तव, डॉ विवेक श्रीवास्तव डॉ निलेश श्रीवास्तव नरेन्द्र मोदी विचार मंच के अध्यक्ष राजेश श्रीवास्तव जितेन्द्र श्रीवास्तव , मनीष श्रीवास्तव प्रदीप श्रीवास्तव राकेश श्रीवास्तव राजेश श्रीवास्तव अंशुमान श्रीवास्तव किशोर श्रीवास्तव, विनय श्रीवास्तव, रुद्र प्रताप श्रीवास्तव, केसरी नंदन श्रीवास्तव डॉ सुधीर श्रीवास्तव इंद्र देव लाल, अनुपम श्रीवास्तव अर्णव श्रीवास्तव एडवोकेट शुभम श्रीवास्तव मनीष श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव आदि सैकड़ों कायस्थ समाज के लोग मौजूद रहे।

JAUNPUR NEWS दोहरे की बिक्री पर डीएम ने लगाई रोक   

0
JAUNPUR NEWS दोहरे की बिक्री पर डीएम ने लगाई रोक   
JAUNPUR NEWS दोहरे की बिक्री पर डीएम ने लगाई रोक   

DM bans sale of doubles jaunpur news

JAUNPUR NEWS  जौनपुर 24 फरवरी: जनपद जौनपुर में दोहरे की बिक्री पर डीएम ने पूर्ण रूप से रोक लगाए जाने के निर्देश दिए है सोमवार को  एनकोर्ड की जिला स्तरीय समिति की मासिक समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट स्थित जनसुनवाई कक्ष में सम्पन्न ।समिति के संबंधित सदस्यों को जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि अस्पतालों, विद्यालयों एवं रेलवे/बस स्टेशनों के आस-पास पान मसाला, गुटका दोहरा बेचने वाली दुकानों की चेकिंग जांच किया जाय तथा पूर्ण रूप से जनपद में दोहरे की बिक्री पर रोक लगायी जाय ।जनपद के सभी मेडिकल स्टोर संचालकों को निर्देशित किया जाय कि किसी भी प्रकार की प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री न की जाय।

सार्वजनिक एवं दूरस्थ सूनसान स्थानों पर जहाँ ड्रग्स की बिक्री की सम्भावना हो वहाँ पर संयुक्त टीम द्वारा सतर्क दृष्टि रखते हुए नियमित जांच/छापेमारी की कार्यवाही की जाय। ड्रग्स की तस्करी एवं परिवहन पर अंकुश लगाने हेतु विभिन्न राष्ट्रीयराज्य राजमार्गों एवं संदिग्ध स्थानों पर संयुक्त टीम द्वारा चेकिंग की जाए तथा ड्रग्स पीड़ित व्यक्तियों के उपचार एवं नशे की लत छुड़ाने के संबंध में अस्पतालों मे व्यवस्था की जाए। बैठक में अपर जिलाधिकारी वि0रा0 राम अक्षयबर चौहान, मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अम्बष्ट, जिला आबकारी अधिकारी वी0 पी0 सिंह, एसपी ग्रामीण सहित समिति के सदस्य उपस्थित रहें।