Home Blog Page 136

jaunpur News जल ऊर्जा शोध के लिए कुलपति ने किया भूमि पूजन

0

jaunpur News जौनपुर : वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में जल एवं ऊर्जा शोध केंद्र का हुआ भूमि पूजन पीएम उषा के अंतर्गत शोध के लिए बटेगा केंद्र बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में अंतर्विषयक जल एवं ऊर्जा शोध केंद्र सेंटर के निर्माण हेतु कुलपति प्रो. वंदना सिंह के द्वारा सोमवार को परिसर में भूमि पूजन किया गया| इस अवसर पर प्रो. वंदना सिंह ने कार्यदायी संस्था सी एण्ड डी. एस. के अधिकारियों को प्रोजेक्ट टाइम लाइन को ध्यान में रखते हुए गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के निर्देश दिए | कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने कहा कि यह शोध केंद्र ऊर्जा एवं जल के क्षेत्र मे शोध कार्यों के लिए मील का पत्थर साबित होगा |

jaunpur News जल ऊर्जा शोध के लिए कुलपति ने किया भूमि पूजन
Oplus_131072


वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय को भारत सरकार के पीएम उषा परियोजना के अंतर्गत 20 करोड रुपए का अनुदान प्राप्त हुआ है जिसके अंतर्गत इंट्रडिसीप्लिनरी सेंटर फॉर वॉटर एंड एनर्जी रिसर्च की स्थापना किया जाना है| इस शोध केंद्र में भारत सरकार की ऊर्जा एवं जल की प्राथमिकता को केंद्रित करते हए शोध कार्यों किए जाने है | शोध केंद्र के अंतर्गत सौर ऊर्जा, हाइड्रोजन ऊर्जा, थर्मोइलेक्ट्रिक, बैटरी एवं जल के क्षेत्र में विशेष रूप से शोध किया जाएगा|।


इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव महेंद्र कुमार, परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद कुमार सिंह, उप कुलसचिव अजीत सिंह, रज्जू भैया संस्थान के निदेशक प्रो. प्रमोद यादव, पीएम-उषा प्रोजेक्ट के समन्वयक प्रो. गिरिधर मिश्र, सह-समन्वयक डॉ. धीरेंद्र चौधरी, डॉ. श्याम कन्हैया, डॉ. नितेश जायसवाल आदि के साथ विकास अनुभाग के प्रशासनिक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे |।

jauNpur, महा शिवरात्रि में घर बैठे स्पीड पोस्ट से प्राप्त करे प्रसाद

0
Oplus_131072

Receive Prasad from Speed ​​Post at home during Maha Shivratri,jaunpur

jaunpur News in hindi: महा शिवरात्री में घर बैठे स्पीड पोस्ट से प्राप्त करें श्री सोमनाथ, श्री काशी विश्वनाथ और श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग का प्रसाद हाशिवरात्रि में शिव आराधना की विशेष महिमा है। हर किसी की इच्छा होती है कि वह भगवान शिव के ज्योतिर्लिङ्ग स्वरूप का दर्शन और आशीर्वाद स्वरुप प्रसाद पा सके। परन्तु कुछ श्रद्धालु चाहकर भी दर्शन नहीं कर पाते। अब ऐसे श्रद्धालुओं को निराश होने की आवश्यकता नहीं है। डाक विभाग की स्पीड पोस्ट सेवा के माध्यम से लोग देश के किसी भी कोने में घर बैठे श्री सोमनाथ मंदिर, गुजरात, श्री काशी विश्वनाथ मंदिर, वाराणसी और श्री महाकालेश्वर मंदिर, उज्जैन का प्रसाद प्राप्त कर सकते हैं। उक्त जानकारी उत्तर गुजरात एवं सौराष्ट्र और कच्छ परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने दी। साथ ही महाशिवरात्रि में डाकघरों से गंगाजल की सुविधा भी उपलब्ध है। 250 मि.ली.की गंगाजल बोतल मात्र 30 रूपये में ली जा सकती है।

पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि श्री सोमनाथ ट्रस्ट ने श्रद्धालुओं को घर बैठे प्रसाद उपलब्ध कराने हेतु भारतीय डाक विभाग से एक समझौता किया है। इस समझौते के तहत कोई भी श्रद्धालु मैनेजर, श्री सोमनाथ ट्रस्ट, प्रभास पाटन, जिला- जूनागढ़, गुजरात-362268 को ₹270 का ई-मनीऑर्डर भेजकर स्पीड पोस्ट द्वारा प्रसाद मँगा सकता है। ई-मनीऑर्डर पर “प्रसाद के लिए बुकिंग’ अंकित करना होगा। तदोपरांत श्री सोमनाथ ट्रस्ट द्वारा संबंधित श्रद्धालु को 400 ग्राम का प्रसाद का पैकेट स्पीड पोस्ट द्वारा भेजा जायेगा। इस प्रसाद में 200 ग्राम बेसन लड्डू, 100 ग्राम तिल की चिक्की और 100 ग्राम मावा की चिक्की रहेगी।

jauNpur, महा शिवरात्रि में घर बैठे स्पीड पोस्ट से प्राप्त करे प्रसाद

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर का प्रसाद भी देश भर में स्पीड पोस्ट सेवा द्वारा लोगों को उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके तहत मात्र ₹ 251 रूपये का ई-मनीआर्डर प्रवर अधीक्षक डाकघर, वाराणसी (पूर्वी) मंडल-221001 के नाम भेजना होगा। ई-मनीऑर्डर प्राप्त होते ही डाक विभाग द्वारा तत्काल दिए गए पते पर स्पीड पोस्ट द्वारा प्रसाद भेज दिया जायेगा। भारतीय डाक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी श्री कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि प्रसाद में श्री काशी विश्वनाथ ज्योतिर्लिङ्ग की छवि, महामृत्युंजय यंत्र, श्री शिव चालीसा, 108 दाने की रुद्राक्ष की माला, बेलपत्र, माता अन्नपूर्णा से भिक्षाटन करते भोले बाबा की छवि अंकित सिक्का, भभूति, रक्षा सूत्र, रुद्राक्ष मनका, मेवा, मिश्री का पैकेट इत्यादि शामिल हैं।

jauNpur, महा शिवरात्रि में घर बैठे स्पीड पोस्ट से प्राप्त करे प्रसाद

पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि उज्जैन के प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर का प्रसाद भी डाक द्वारा मंगाया जा सकता है। इसके लिए मैनेजर, स्पीड पोस्ट सेण्टर, उज्जैन को 251 रूपये का ई-मनीआर्डर करना पड़ेगा और इसके बदले में वहाँ से स्पीड पोस्ट द्वारा प्रसाद भेज दिया जाता है। इस प्रसाद में 200 ग्राम लड्डू, भभूति और भगवान श्री महाकालेश्वर जी का चित्र शामिल है।

डाक विभाग ने इस बात के भी प्रबंध किए हैं कि, भक्तों को मोबाइल नंबर पर स्पीड पोस्ट का विवरण एसएमएस के माध्यम से मिलेगा। इसके लिए भक्तों को ई-मनीऑर्डर में अपना पूरा पता, पिन कोड और मोबाइल नंबर लिखना अनिवार्य होगा।

JAUNPUR CRIME NEWS,25 000 रुपये का इनामी बदमाश गिरफ्तार

0

JAUNPUR CRIME NEWS 25,000 रुपये का इनामी बदमाश गिरफ्तार

JAUNPUR CRIME NEWS जौनपुर। पच्चीस हजार रुपये का पुरस्कार घोषित गैगेस्टर एक्ट का वांछित अभियुक्त को सिकरारा पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया।

जौनपुर पुलिस के मुताविक पुलिस जनपद में वांछित एवं पुरस्कार घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाये जा रहे सघन अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक सिकरारा के नेतृत्व में उप निरीक्षक संजय कुमार सरोज चौकी प्रभारी भीलमपुर उप निरीक्षक विनोद यादव व कांस्टेबल जितेन्द्र कुमार के देखभाल क्षेत्र/तलाश वांछित/पुरस्कार घोषित के क्षेत्र में मामुर थे कि मुखबिर खास की सूचना पर मु मुकदमा -104/2024 धारा 3(1) उ0प्र0 गैगेस्टर एक्ट के वांछित इनामिया अभियुक्त राजकुमार वनवासी पुत्र बांकेलाल बनवासी निवासी भुईला थाना सिकरारा जिसकी गिरफ्तारी हेतु श्पुलिस अधीक्षक द्वारा 25000/00 (पच्चीस हजार रुपये) का पुरस्कार घोषित किया गया था को शेरवा बाजार से आज समय करीब 05.30 बजे गिरफ्तार किया गया। आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

JAUNPUR 500 सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित

0
JAUNPUR 500 सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित
JAUNPUR 500 सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित

Sahakar Bharti jaunpur

JAUNNPUR NEWS जौनपुर।सहकार भारती आवश्यक बैठक होटल रिवर व्यू में आयोजित हुई। बैठक का शुभारम्भ डॉ अरुण कुमार सिंह प्रदेश अध्यक्ष, विजय पांडे प्रदेश सह संगठन प्रमुख,अखिलेश कुमार सिंह विभाग संयोजक काशी विभाग, अनिल कुमार पांडे, विभाग सह संयोजक काशी एवं कुंवर प्रदीप सिंह रिंकू जिलाध्यक्ष द्वारा भारत माता एवं स्व लक्ष्मण राव इनामदार जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। सहकार गीत एवं संगठन मंत्र महामंत्री रजनी साहू एवं महिला प्रमुख प्रीति गुप्ता व सभी कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से किया। प्रदेश से आये हुए अतिथियों का स्वागत संगठन प्रमुख विवेक सिंह ने किया! मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष डॉ अरुण कुमार सिंह जी ने सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं का  परिचय प्राप्त कर उनको सहकार भारती से जुड़ कर सदस्यता ग्रहण करने का आवाह्न किया ।

JAUNPUR 500 सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित

प्रत्येक सदस्य कम से कम 50 सदस्य बनाएं जनपद में कुल कम से कम 500 सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया। संगठन की बैठक नियमित करने , बैठक का एजेंडा बनाकर बैठक में चर्चा की जाए, सभी प्रमुख कार्यकर्ताओं में कार्य विभाजन कर दायित्व देने, कार्यवाही रजिस्टर बना कर कार्यवाही का अंकन करने की आवश्यकता और उसके महत्व के बारे में अवगत कराया।  इस प्रकार एक सर्व व्यापी और सर्व स्पर्शी कार्यकारिणी का गठन करने हेतु तथा संगठन को प्रभावशाली बनाने हेतु संगठन की कार्य पद्धति एवं कार्यप्रणाली के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी। सहकारिता से ही समाज एकजुट होगा और समृद्धि आएगी इसके लिए कम से कम 6 प्रकोष्ठ जैसे स्वयं सहायता समूह, एफ पी ओ,  मत्स्य, पैक्स,दुग्ध, श्रम प्रकोष्ठ के गठन पर विशेष जोर दिया। प्रकोष्ठों का गठन करने की महती आवश्यकता है वार्ता कर सक्षम कार्यकर्ता को प्रकोष्ठों का दायित्व सौंपा जाए।

इसी क्रम में विजय कुमार पांडे जी ने भी सहकारी समितियों के सचिव की भर्ती, समिति के जीर्ण शीर्ण भवनों का जीर्णोद्धार कराने एवं बी पैक्स को मजबूत करने पर जोर दिया। नई समिति एवं समूहों का भी गठन किया जाए और पुरानी चल रही समितियों और समूहों को अपने साथ जोड़ कर सहकारिता को जन आंदोलन बनाने पर चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता कुंवर प्रदीप सिंह रिंकू जिला अध्यक्ष द्वारा की गई। कार्यक्रम का संचालन अर्चना सिंह ने किया 

अंत में महामंत्री रजनी साहू ने सभी का आभार व्यक्त किया और समापन मंत्र के साथ बैठक समाप्त हुई। कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से भोला नाथ मिश्रा,रत्ती राम यादव, अजय सिंह, रेखा त्रिपाठी, राजेश सिंह, अवनीन्द्र तिवारी, दिलीप सिंह, रेखा सिंह, साधना साहू बबिता निषाद, गीता निषाद, धर्मेन्द्र रधुवंशी, योगेश साहू, अमित जायसवाल, विपिन राय, विनय शुक्ला, नवनीत श्रीवास्तव, रूप नारायण माली अमित निगम, डॉ भूपेंद्र सिंह, सुनील मिश्रा, रिधित सेठ, प्रदीप सिंह, अनील त्रिपाठी, जेके निषाद, संतोष उपाध्याय, मिडिया प्रमुख दीपक श्रीवास्तव, महेश गुप्ता, अरविन्द निषाद, संतोष गुप्ता टम, विमल श्रीवास्तव, योगेश सिंह सब्बल, पवन भाष्कर सहित आदि पदाधिकारी मौजूद रहे!

JAUNPUR: देश के जाने माने शिया धर्म गुरुओं ने किया मजलिस को खेताब

0
JAUNPUR देश के जाने माने शिया धर्म गुरुओं ने किया मजलिस को खेताब
JAUNPUR: देश के जाने माने शिया धर्म गुरुओं ने किया मजलिस को खेताब


कदम रसूल छोटी लाइन इमामबाड़े से निकला कदीम जुलूस,हुई मजलिसे,पंजतनी कमेटी द्वारा सालाना मजलिस के 27वें दौर JAUNPUR


JAUNPUR NEWS जौनपुर। जमीने मुबारक कदम रसूल छोटी लाइन इमाम बारगाह भंडारी स्टेशन के समीप रविवार को हिंदू, मुस्लिम एकता के प्रतीक शिया पंजतनी कमेटी के तत्वावधान में 27वां ऑल इण्डिया मजलिसे अजा व जुलूस सम्पन्न हुआ। इस अजीमुश्शान मजलिस में मुजफ्फरनगर से आये मौलाना सैय्यद अजादार हुसैन ने कहा कि ईमाम हुसैन अ.स. की कर्बला के मैदान में दी गयी कुर्बानी रहती दुनिया तक न सिर्फ याद की जाती रहेगी बल्कि इंसानियत के लिए दर्स देने का काम करती रहेगी। उन्होंने कहा कि दुनिया में कुर्बानिया तो बहुत दी गयी लेकिन ऐसी कुर्बानी किसी भी धर्म के इतिहास में नहीं मिलती। मौलाना हाफ़िज़ सैय्यद जैगम अल गरवी, व मौलाना हाशिर ज़ैदी लखनऊ ने कहा कि कर्बला के मैदान में बुजुर्ग से लेकर जवान और बच्चे तक के साथ इस हद तक बर्बता की गयी कि किसी भी सदी में जब यह दास्तां बयां की जायेगी तो जिस इंसान के सीने में दिल होगा उसकी आंखे जरुर छलक उठेंगी। मौलाना बाक़र मेंहदी अम्बेडकरनगर ने कहा कि इमाम हुसैन अ.स. के चाहने वालों को चाहिए कि उनके संदेश से ऐसी जागरुकता पैदा करें कि इंसान के दिलों की आंखे रोशन हो जाय। मजलिस का आगाज तिलावते कलाम-ए-पाक से मौलाना शेख हसन जाफर ने किया। सोजख्वानी सैय्यद गौहर अली ज़ैदी व हमनवां ने किया। पेशखानी मुंतज़िर, जौनपुरी, डॉ शोहरत,हसन फतेहपुरी, वसी जौनपुरी, आबाद, खुमैनी आफाकी ,ज़मीर  व मेहंदी जौंनपुरी  अब्बास शिराज़ी बनारसी ने अपने कलाम पेश कर कर्बला के शहीदों को नजराने अकीदत पेश किया।

अलविदाई मजलिस मौलाना सैय्यद अजादार हुसैन ने पढ़ते हुए बताया कि इतिहास गवाह है कि हजरत मोहम्मद साहब व उनके नवासों ने अपना लहू देना गवारा समझा और इसके लिए सर कटाने से भी पीछे नहीं हटें। मजलिस  के बाद शबीहे ताबूत, अलम मुबारक व जुलजनाह निकाला गया। जिसमें अंजुमन शमशीरे हैदरी के शहजादे ने नौहाख्वानी व मातम करती रही, या हुसैन की सदा के साथ,जुलूस अपने कदीम रास्ते से होता हुआ इमामबारगाह कदम रसूल में जाकर खतम हुआ।इस मौके पर दिनेश टंडन,सोमेश्वर केसरवानी, सुभाष चौधरी, ज्ञान कुमार,मौलाना मनाज़िर हसनैन, असगर मेहदी,वक़ार हुसैन, ,रियाज़ मोहसिन ,रूमी आब्दी,नेहाल हैदर, एजाज हुसैन, कैफी रिजवी, नियाज़ ,सैय्यद हसनैन कमर, अजादार हुसैन समीर प्रधान बिस्वा, नयाब हसन सोनू,शम्सी आज़ाद ,सहित हजारों की संख्या में मोमनीन मौजूद रहे। अंत में कमेटी की ओर से शाहिद मेहदी ने लोगों के प्रति आभार प्रगट किया। कार्यक्रम का संचालन बेलाल हसनैन व मौलाना शेख हसन जाफर ने किया।

JAUNPUR 7 दिवसीय विशेष शिविर आज से शुरू 

0
JAUNPUR 7 दिवसीय विशेष शिविर आज से शुरू 
JAUNPUR 7 दिवसीय विशेष शिविर आज से शुरू 

JAUNPUR NEWS जौनपुर : राजा श्री कृष्ण दत्त महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित महाविद्यालय के प्रबंधक महोदय डॉक्टर सत्यराम प्रजापति जी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित डॉक्टर ओम प्रकाश दुबे, समाजशास्त्र विभाग के द्वारा किया गया, जिसमें अतिथियों द्वारा मां सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद जी की चित्र पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।


तत्पश्चात कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर विजय प्रताप तिवारी ने राष्ट्रीय सेवा योजन के चारों इकाई की तरफ से संयुक्त रूप से प्रबंधक महोदय को अंग वस्त्रम एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में राष्ट्रीय सेवा योजना के बारे में विस्तृत जानकारी देते देते हुए छात्र-छात्राओं का ज्ञानवर्धन किया, उन्होंने छात्र-छात्राओं के उज्जवल जीवन की कामना किया।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में राष्ट्रीय सेवा योजना के बारे में विस्तृत जानकारी देते देते हुए छात्र-छात्राओं का ज्ञानवर्धन किया, उन्होंने छात्र-छात्राओं के उज्जवल जीवन की कामना किया।इसके पूर्व महाविद्यालय के छात्रावास में योजना के प्रथम दिन प्रथम सत्र में स्वयंसेवक एवं स्वयं सेविकाओं द्वारा स्वच्छता का कार्यक्रम किया गया।इस अवसर पर ओम प्रकाश, स्वयं यादव,संतोष शुक्ला, शशिकांत सहित समस्त स्वयं सेवक एवं सेविकाएं उपस्थित रही।कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर मधु पाठक ने एवं आभार डॉक्टर यदुवंश कुमार ने ज्ञापित किया।

सिराथू विधायक डॉ.पल्लवी पटेल का जौनपुर में स्वागत  

0
सिराथू विधायक डॉ.पल्लवी पटेल का जौनपुर में स्वागत  
सिराथू विधायक डॉ.पल्लवी पटेल का जौनपुर में स्वागत  

MLA Dr. Pallavi Patel received a warm welcome IN jaunpur

  • विधायक डांक्टर पल्लवी पटेल का हुआ जोरदार स्वागत।

JAUNPURE NEWS जौनपुर जिले के मड़ियाहूं में सिराथू विधायक डॉक्टर पल्लवी पटेल का अपना दल के पूर्व जिला उपाध्यक्ष अरविन्द कुमार पटेल के द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान पूर्व जिला उपाध्यक्ष अरविन्द कुमार पटेल ने बताया कि सिराथू विधायक डॉक्टर पल्लवी पटेल का आज मड़ियाहूं में अपना दल जिला इकाई कार्यालय उद्घाटन व एक विद्यालय के वार्षिकत्सव के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में मड़ियाहूं आयी हुई थी। इस दौरान विधायक डॉक्टर पल्लवी पटेल को पुष्प देकर जोरदार स्वागत किया गया। स्वागत के दौरान देवेन्द्र कुमार पटेल, रोशन पटेल, रामबली पटेल, अशोक पटेल, सुरेन्द्र पटेल,राम चन्द्र कन्नौजिया, दीनानाथ सरोज,राम श्रृंगार पटेल,डा.सुशील पटेल,अजय पटेल सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

JAUNPUR NEWS बड़े हादसे के इंतजार में विद्युत विभाग   

0
JAUNPUR NEWS बड़े हादसे के इंतजार में विद्युत विभाग   
JAUNPUR NEWS बड़े हादसे के इंतजार में विद्युत विभाग   

Electricity department waiting for a major accident ajaunpur news

JAUNPUR NEWS जौनपुर। जिले के नगर पंचायत कजगांव में वर्षों से लगा विद्युत पोल मौत दावत दे रहा। विद्युत विभाग उक्त पोल को बदवाने की बजाय किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है। इससे यह प्रतीत होता है कि जिम्मेदार लोग पूरी तरह से कुम्भकर्णी निद्रा में लीन पड़े हुए हैं।


प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त नगर पंचायत के नई बाजार चौराहा से सलखापुर मार्ग पर विद्युत पोल खराब हो कर दिवाल पर वर्षों से लटका पड़ा हुआ है। विधुत पोल की इस जटिल समस्या को विद्युत विभाग के जिम्मेदार लोग पूरी तरह से अनदेखा करते हुए किसी बड़े हादसे का इन्तजार कर रहे हैं कि कोई बड़ा हादसा हो तो तब इस विधुत पोल को ठीक कराया जाय। दूसरी ओर इस मार्ग से आने-जाने वाले राहगीर व आस-पास रहने वाले दुकानदारों के लिए यह विद्युत पोल जैसे उन्हें मौत का दावत दे रहा हो। यदि समय रहते उक्त पोल को नहीं बदला गया तो कब किसके साथ बड़ा हादसा हो जायेगा, कुछ भी नहीं कहा जा सकता। यह विद्युत पोल कभी भी जानलेवा साबित हो सकता है। इस मार्ग पर आने जाने वाले राहगीर सहित अगल-बगल की दुकानदारों में हमेशा विद्युत पोल को लेकर भय बना रहता है लेकिन विद्युत विभाग पूरी तरह से कुम्भकर्णी निद्रा में लीन पड़ा हुआ है और घटना होने का इंतजार कर रहा है। आस-पास के लोगों ने कहां कि कभी भी इस विद्युत पोल के कारण बड़ा घटना हो सकती है तो इस प्रकार की घटना का आखिर जिम्मेदार कौन होगा?

JAUNPUR NEWS 7 दिवसीय रासेयो का शुभारंभ

0
7 दिवसीय रासेयो का शुभारंभ
7 दिवसीय रासेयो का शुभारंभ

JAUNPUR NEWS शाहगंज :राजकीय महिला महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर का उद्घाटन समारोह प्राचार्या डॉ नूर तलत के निर्देशन एवं मुख्य अतिथि डॉ मोती चन्द यादव की उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस अवसर पर सर्वप्रथम माता सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन किया गया तत्पश्चात स्वयं सेविकाओं द्वारा सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि का स्वागत स्वयंसेविकाओं द्वारा किया गया और राष्ट्रीय सेवा योजना का संकल्प गीत तथा लक्ष्य गीत की सुंदर प्रस्तुति भी स्वयं सेविकाओं द्वारा किया गया। साथ ही स्वयंसेविकाओं को कार्यक्रम अधिकारी प्रो शिवाजी सिंह ने राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्य तथा राष्ट्र निर्माण में इसकी उपयोगिता के विषय में विशेष जानकारी देते हुए बताया कि एक स्वयं सेवक के लिए राष्ट्र प्रथम होता है।

डॉ महेंद्र सिंह ने स्वयंसेविकाओं को सेवा भावना से अपने समाज और राष्ट्र को विकसित करने का पथ प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि डॉ मोती चन्द यादव ने सात दिवसीय विशेष शिविर के गुणों पर छात्राओं का ध्यान आकर्षित किया और बताया कि किस प्रकार आप अपने दैनिक जीवन में छोटे छोटे परिवर्तन ला कर राष्ट्र सेवा से जुड़ सकते हैं।इस अवसर पर अंगीकृत ग्राम कौड़ियां में जागरूकता रैली भी निकाली गई। कार्यक्रम में महाविद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

  • MOHAMMAD KASIM

सेंट तुलसी ग्लोबल स्कूल फुलेश में वार्षिकोत्सव सेनर्जी का आयोजन

0
सेंट तुलसी ग्लोबल स्कूल फुलेश में वार्षिकोत्सव सेनर्जी का आयोजन
सेंट तुलसी ग्लोबल स्कूल फुलेश में वार्षिकोत्सव सेनर्जी का आयोजन

शिक्षा केवल रोजगार का साधन नहीं, समाज बदलने का हथियार भी है: सुरेंद्र सिंह

खेतासराय (जौनपुर) क्षेत्र के आमगांव, फुलेश के सेंट तुलसी ग्लोबल स्कूल में रविवार की सुबह वार्षिकोत्सव सेनर्जी का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर छात्र छात्राओं ने लोगों का मनमोहा, भारी संख्या में अभिभावक व क्षेत्र के लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के बतौर मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ आज़मगढ़ सुरेन्द्र सिंह ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि शिक्षा केवल पुस्तकों तक सीमित नहीं होती है, बल्कि यह एक व्यक्ति के सम्पूर्ण विकास का माध्यम है।

यह हमें सही और गलत में अंतर करना सीखाती है, हमें समाज में सम्मानजनक स्थान दिलाती है, और व्यक्तित्व को निखारती है। आज के दौर में शिक्षा सिर्फ डिग्री और रोजगार प्राप्त करने का साधन नहीं बल्कि समाज में परिवर्तन लाने का हथियार भी है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे स्कूल के संरक्षक डॉ. जे.पी. सिंह ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि शिक्षा को केवल परीक्षा पास करने का जरिया न समझें, बल्कि इसे ज्ञान प्राप्ति और जीवन को आगे बढ़ने का साधन बनाएं। शिक्षकगण भी इस पवित्र कार्य में मार्गदर्शक की भूमिका निभाते है, जिनका सम्मान करना हमारा कर्तव्य है।

सेंट तुलसी ग्लोबल स्कूल फुलेश में वार्षिकोत्सव सेनर्जी का आयोजन

कार्यक्रम में अथितियों का स्वागत माला पहनाकर व बैज लागकर किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। वही कॉलेज की छात्राओं ने अतिथियों का स्वागत गीत व सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम का आगाज किया। इस दौरान छात्राओं द्वारा भरतनाट्यम, शिव तांडव, कथक, बच्चों का डांस, कठपुतली, डोला रे डोला…पंजाबी सॉन्ग, डांडिया डांस आदि का शानदार प्रस्तुति छात्राओं द्वारा किया गया तो तालियों की गड़गड़ाहट गूँजती रही और लोगों का मनमोह लिया खूब वाहवाही लूटी। कार्यक्रम में स्कूल के प्रबंधक दुर्गेश सिंह ने कार्यक्रम में विद्यालय की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए कहा कि इस विद्यालय के नर्सरी से कई छात्र पासआउट होकर विभिन्न क्षेत्रों में अपनी सेवाएं दे रहे है, हमें अपने छात्रों पर गर्व है कि वह जीवन में कुछ बने या न बने लेकिन एक अच्छा नागरिक जरूर बने और राष्ट्र प्रेमी बने। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के छात्र शौर्य सिंह व छात्रा तौसी बरनवाल ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य विनोद कुमार यादव ने आगन्तुको के प्रति आभार प्रकट किया। इस अवसर पर उमाशंकर सिंह राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ, जितेन्द्र राय मंत्री प्राथमिक शिक्षक संघ आजमगढ़, राजेंद्र यादव कोषाध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक आजमगढ़, वसीम अहमद चेयरमैन सरायमीर, नेहा सिंह, सीखा यादव, एडवोकेट कुसुम सिंह, भीम यादव, संदीप बिन्द, विकास यादव, सुशील यादव आदि समेत विद्यालय के समस्त शिक्षकगण एवं स्टॉप उपस्थित रहे।