Home Blog Page 137

अंतर्जनपदीय गौ-तस्कर देशी कट्टा कारतूस के साथ गिरफ्तार

0
अंतर्जनपदीय गौ-तस्कर देशी कट्टा कारतूस के साथ गिरफ्तार
अंतर्जनपदीय गौ-तस्कर देशी कट्टा कारतूस के साथ गिरफ्तार

अंतर्जनपदीय गौ-तस्कर देशी कट्टा व कारतूस के साथ गिरफ्तार

JAUNPUR CRIME NEWS खेतासराय (जौनपुर) खेतासराय पुलिस टीम ने रविवार को एक अंतर्जनपदीय शातिर गौ-तस्कर को मुखबीर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया। थाने लाकर विधिक कार्यवाई करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया। थानाध्यक्ष रामाश्रय राय ने बताया कि रविवार को करीब 10:55 बजे खास मुखबीर के जरिये सूचना मिली कि क्षेत्र के मैनुद्दीनपुर के समीप एक शातिर किस्म का गौ-तस्कर मौजूद है l

उपनिरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल राजकुमार यादव व कांस्टेबल शुभम त्यागी के साथ मौके पर पहुँचकर मुखबीर के निशानदेही पर उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में अपना नाम मोहम्मद अलीम पुत्र अब्दुल सलाम निवासी रानीमऊ थाना खेतासराय बताया। जिसकी तलाशी के दौरान 315 बोर देशी कट्टा व एक अदद कारतूस बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध खेतासराय, खुटहन व अयोध्या के बीकानेर थाने में गम्भीर धाराओं में अभियुक्त पंजीकृत है।

जेसीआई शाहगंज सिटी ने मनाया छात्राओं का जन्मदिन

0
जेसीआई शाहगंज सिटी ने मनाया छात्राओं का जन्मदिन
जेसीआई शाहगंज सिटी ने मनाया छात्राओं का जन्मदिन

जेसीआई शाहगंज सिटी ने कस्तूरबा विद्यालय में मीना मंच कार्यक्रम के तहत मनाया छात्राओं का जन्मदिन

शाहगंज नगर में स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में, सामाजिक संस्था जेसीआई शाहगंज सिटी ने मीना मंच कार्यक्रम के अंतर्गत संस्था अध्यक्ष जेसी दीपा सेठ की अध्यक्षता में छात्राओं का जन्मदिन मनाया।

आपको बता दें कि पूरे माह में आने वाले छात्राओं का जन्मदिन महीने के अंतिम शनिवार को मनाया जाता है। इसी क्रम में छात्रा अंतिमा, खुशी सोनी, खुशी गौतम, मानसी गौतम, अनुपमा बिंद का जन्मदिन दीपक जला कर साथ ही केक काट कर मनाया गया।जब छात्राओं को यह पता चला कि संस्था की अध्यक्ष दीपा सेठ और उपाध्यक्ष अमृता जायसवाल का भी इसी महीने में जन्मदिन है, तो सभी की खुशी दुगनी हो गई।

संस्था अध्यक्ष दीपा सेठ ने सभी जन्मदिन वाली छात्राओं को उपहार देते हुए उनके हित के कई कार्यक्रम करने की घोषणा की। साथ ही छात्राओं ने कार्यक्रम के साथ ही अनुशासन की भी तरफी की।सभी आगंतुकों का आभार विद्यालय की वार्डन एकता नीलम ने किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के सचिव आदित्य गुप्ता, पीएआरओ दीपक सिंह, पीहू, के साथ ही अध्यापिका में प्रियंका सिंह, अल्पना सिंह, किरन मौर्या आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

त्रिलोचन महादेव धाम स्थित दुकानों के पॉलीथिन प्रयोग पर डीएम ने लगाई रोक 

0
त्रिलोचन महादेव धाम स्थित दुकानों के पॉलीथिन प्रयोग पर डीएम ने लगाई रोक
त्रिलोचन महादेव धाम स्थित दुकानों के पॉलीथिन प्रयोग पर डीएम ने लगाई रोक

JAUNPUR NEWS जौनपुर 23 फरवरी : आगामी महाशिवरात्रि के पावन पर्व के दृष्टिगत जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चन्द्र ने पुलिस अधीक्षक डॉ० कौस्तुभ के साथ त्रिलोचन महादेव धाम पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य तैयारियों का जायजा लिया ग इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि सर्वप्रथम महादेव के चरणों में नमन करता हूं। यह भूमि सनातन धर्म की ऊर्जावान आभाषीय सांस्कृतिक गरिमा से प्रकाशमान है।मुख्यमंत्री के निर्देश के क्रम में आगामी महाशिवरात्रि पर्व पर श्रद्धालुओं को दर्शन के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े इसके दृष्टिगत तैयारियो का निरीक्षण किया गया है। उन्होंने आगामी महाशिवरात्रि पर्व के संबंध में मंदिर के पदाधिकारीगण तथा संबंधित अधिकारीगण के साथ बैठक करते हुए निर्देश दिया कि त्रिलोचन महादेव मंदिर परिसर सहित अन्य मंदिर शिवालय में साफ सफाई होनी चाहिए कहीं भी गंदगी नहीं होनी चाहिए।

उन्होंने सभी से अपील किया कि प्लास्टिक तथा पॉलीथिन का प्रयोग ना करें। मंदिर परिसर में स्थित दुकानों पर भी पॉलीथिन का प्रयोग नहीं होना चाहिए। सीसीटीवी कैमरे सक्रिय रहने चाहिए। श्रद्धालुओं को पंक्तिबद्ध तरीके से दर्शन कराया जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि जो भी श्रद्धालु आएंगे उन्हें किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रयागराज तपोभूमि पर महाकुंभ होने के कारण इस वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आवागमन के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतज़ाम गए है। 

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि महादेव ने हमारा चुनाव श्रद्धालुओं को दर्शन कराने हेतु किया है। इस भाव के साथ सभी अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे। सीसीटीवी पर्याप्त की संख्या में लगे होने चाहिए तथा सक्रिय अवस्था में होने चाहिए। इस दौरान श्रद्धालुओ हेतु सुरक्षा व्यवस्था के भी व्यापक इंतजाम किए गए हैं। 

         

जयगुरुदेव संगत शाकाहार सदाचार प्रचार यात्रा रवाना

0

जौनपुर। हम जनमानस को शाकाहारी और सदाचारी बनने के लिए जय गुरुदेव संगत जौनपुर की शुक्रवार की देर शाम शाकाहार और सदाचार प्रचार यात्रा का समापन हुआ। बाबा जयगुरूदेव जी महाराज के आध्यात्मिक उत्तराधिकारी बाबा उमाकांत जी महाराज के आह्वान पर संगत ने नशामुक्ति के लिए जागरूक किया। यह यात्रा केराकत, सुइथाकला के पट्टी नरेंद्रपुर, रामपुर मड़ियाहूं, मछलीशहर, बदलापुर, शाहगंज और सदर तहसील से होते हुए केराकत में संपन्न हुई।इस यात्रा के माध्यम से शाकाहार और सदाचार को जन-जन तक पहुंचाकर आने वाली मुसीबतों से लोगों को बचाने का प्रयास किया गया। भगवान की भक्ति के लिए मिला मानव मंदिर को मांस, मछली, अंडा, शराब आदि के सेवन से बचने का संदेश दिया गया। मौके पर केशव देव तिवारी, डॉ. अवधेश मिश्रा, जटाशंकर तिवारी ,संतोष सिंह, शिवचंद विश्वकर्मा ,संतोष शर्मा, राम आसरे तिवारी, बृजेश मौर्य, संजय सिंह ,सुनील दत्त सिंह ,हरी लाल राजभर आदि मौजूद रहे।

जौनपुर : 40 ईंट भट्ठों के अधिशुल्क नहीं जमा होने पर जिलाधिकारी खफा 

0
जौनपुर के 40 ईंट भट्ठों की रॉयल्टी नहीं जमा होने पर भड़के जिलाधिकारी
जौनपुर के 40 ईंट भट्ठों की रॉयल्टी नहीं जमा होने पर भड़के जिलाधिकारी

JAUNPUR NEWS जौनपुर 22 फरवरी : कलेक्ट्रेट सभागार में कर करेत्तर एवं राजस्व कार्यो की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी के द्वारा समीक्षा करते हुए निर्देश दिया गया कि व्यापार कर में प्रवर्तन कार्य बहुत कम हुआ है उसे बढ़ाया जाए। व्यापार कर में लक्ष्य के सापेक्ष प्राप्ति कम होने पर नाराजगी व्यक्ति की। खनन विभाग की समीक्षा करते हुए पाया कि 40 भट्ठों के द्वारा रॉयल्टी जमा नहीं की गई है जिसे शत-प्रतिशत जमा कराने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी के द्वारा निर्देश दिए गए कि जिस दिन बैनामे हो, क्रेता को उसी दिन बैनामे की कॉपी उपलब्ध करा दिया जाए।इस दौरान उन्होंने मुकदमों के निस्तारण की स्थिति की समीक्षा की और निर्देशित किया कि अभियान चलाकर पुराने वादों को निस्तारित किया जाए।

वही दूसरी तरफ मुख्य कार्यकारी अधिकारी, मत्स्य शाहिद जमाल ने अवगत कराया है कि जनपद के मत्स्य पालन व्यवसाय हेतु इच्छुक व्यक्तियों के लिए वित्तीय वर्ष 2024-25 में प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना अन्तर्गत विभिन्न योजनाओं हेतु आनलॉइन आवेदन के लिए विभागीय पोर्टल 15 फरवरी तक जन सामान्य के लिए खोला गया था। पुनः संदर्भित योजना में आवेदन करने की तिथि 22 फरवरी से 28 फरवरी तक की गयी है। लाभ प्राप्त करने के लिए परियोजना सम्बन्धित विस्तृत जानकारी पात्रता एवं गाइडलाइन विभागीय पोर्टल एवं विभागीय वेबसाइट पर प्रर्दशित है, इसके अलावा जनपदीय कार्यालय मत्स्य पालक विकास अभिकरण, द्वितीय तल, विकास भवन जौनपुर से किसी भी कार्यदिवस में प्राप्त की जा सकती है। आवेदन विभागीय वेबसाइट www.fisheries.up.gov.in पर 28 फरवरी 2025 तक किया जा सकता है।


           

धर्मापुर ब्लाक प्रमुख के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव 

0
धर्मापुर ब्लाक प्रमुख के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव 
धर्मापुर ब्लाक प्रमुख के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव 

JAUNPUR NEWS जौनपुर 22 फरवरी : धर्मापुर ब्लाक प्रमुख के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव  नीलम पाल पत्नी अजय प्रताप पाल,क्षेत्र पंचायत सदस्य, वार्ड संख्या-37 द्वारा विमलेश यादव पत्नी ओम प्रकाश (मुन्ना) प्रमुख क्षेत्र पंचायत धर्मापुर, के विरूद्ध आधे से अधिक निर्वाचित सदस्यों के हस्ताक्षर व निशानी अंगूठा सहित मय शपथ पत्र अविश्वास प्रस्ताव की नोटिस 20 फरवरी को जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया है।

जिला मजिस्ट्रेट डा0 दिनेश चन्द्र द्वारा अवगत कराया गया है कि परीक्षणोपरान्त उत्तर प्रदेश क्षेत्र पंचायत तथा जिला पंचायत अधिनियम 1961, संशोधित अधिनियम 1994 तथा उत्तर प्रदेश पंचायत विधि संशोधन अध्यादेश 2007 की धारा 15(3) (1) में विहित अधिकारों का प्रयोग करते हुए उक्त अविश्वास प्रस्ताव के विचारार्थ क्षेत्र पंचायत की बैठक 19 मार्च को प्रातः 11 बजे क्षेत्र पंचायत धर्मापुर कार्यालय पर एतद्वारा आहूत की जाती है। उक्त बैठक की अध्यक्षता करने हेतु उप जिलाधिकारी, सदर को नामित किया जाता है, जो अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत बैठक की कार्यवाही सम्पन्न कराकर उसकी प्रतिलिपि उक्त दिवस को जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत करेंगे।    

यह भी पढ़े : JAUNPUR NEWS रील बनाने के चक्कर में 2  दोस्तों की गई जान   

यह भी पढ़े : JAUNPUR NEWS : सार्वजनिक स्थानों पर शौचालय सही अवस्था में हो ,प्रमुख सचिव

शाहगंज की पुलिस ने शांति भंग में 8 लोगों का किया चालान  

0
शाहगंज की पुलिस ने शांति भंग में 8 लोगों का किया चालान  
शाहगंज की पुलिस ने शांति भंग में 8 लोगों का किया चालान  

JAUNPUR CRIME NEWS शाहगंज [ जौनपुर ]कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत अलग अलग स्थानों पर हुए मामूली कहासुनी के दौरान हुई मारपीट पर पुलिस ने आठ लोगों को गिरफ्तार कर शांति भंग की धारा में चालान भेज दिया गया।


क्षेत्र के भादी गांव निवासी शाहिद पुत्र कलीमुल्ला,पक्खनपुर गांव निवासी महेंद्र कुमार पुत्र लालता प्रसाद, ताखा पश्चिम गांव निवासी शनि वर्मा पुत्र राजेश वर्मा, खरौना गांव निवासी दुर्गेश कुमार पुत्र लालमनी राजभर,किशन राजभर पुत्र सियाराम, गोविंद पुत्र किशन राजभर,व सरपतहा थाना क्षेत्र के गैरवाह नजोपुर गांव निवासी धमेंद्र कुमार पुत्र मधुबन,फागू पुत्र रामधनी राजभर,को गिरफ्तार कर कोतवाली पुलिस ने शांति भंग की धारा में मुकदमा दर्ज कर चालान भेज दिया।

  • रिपोर्ट – मोहम्मद कासिम 

जौनपुर:कुंभ से लौट रही तेज रफ़्तार कार ने महिला को रौंदा,3 वाहन क्षतिग्रस्त

0
जौनपुरकुंभ से लौट रही तेज रफ़्तार कार ने महिला को रौंदा,3 वाहन क्षतिग्रस्त
जौनपुर:कुंभ से लौट रही तेज रफ़्तार कार ने महिला को रौंदा,3 वाहन क्षतिग्रस्त

महाकुंभ से लौट रही श्रद्धालुओं की कार ने महिला को रौंदा मौत,तीन वाहन क्षतिग्रस्त JAUNPUR NEWS

JAUNPUR ACCIDENT NEWS मुंगराबादशाहपुर। महाकुंभ प्रयागराज से लौट रही दर्शनार्थियों की कार दवा लेने आई महिला को रौद दिया जिससे महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। श्रद्धालुओं के कार की टक्कर से दो कार और एक मोटरसाइकिल भी क्षतिग्रस्त हो गई।हादसे की वजह कार चालक को झपकी आना बताया जा रहा है।

महाकुंभ प्रयागराज से स्नान कर श्रद्धालुओं की कार आजमगढ़ जा रही थी।कार प्रतापगढ़ मार्ग गौरैयाडीह (सटवां)के पास पहुंची ही थी कि कार अनियंत्रित हो गई कार अनियंत्रित होते ही दवा लेने आई महिला गेना देवी (50) निवासी ग्राम पकड़ी को कुचल दिया जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई ।कार अनियंत्रित होकर दो कार व मोटरसाइकिल को क्षतिग्रस्त कर दिया।हादसे के बाद अफरातफरी और चीख-पुकार मच गई ।हादसे के बाद लोगों ने देखा तो गेना देवी की मौत हो चुकी थी ।स्थानीय लोगों ने कार सवार लोगों को पकड़ लिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और और कार सवार लोगों को थाने ले आई।इस बाबत थानाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्र का कहना है कि हादसे में महिला की जान चली गई है तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

JAUNPUR NEWS रील बनाने के चक्कर में 2  दोस्तों की गई जान   

0
JAUNPUR NEWS रील बनाने के चक्कर में 2  दोस्तों की गई जान   
JAUNPUR NEWS रील बनाने के चक्कर में 2  दोस्तों की गई जान   

2 friends lost their lives while making a reel jaunpur news

JAUNPUR NEWS TODAY IN HINDI यूपी के जौनपुर में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है यूट्यूब के रील बनाने के चक्कर में दो युवक अपनी जान गवा बैठे बक्शा थाना क्षेत्र के गढ़ासैनी गांव में तीन दोस्त क्रिकेट खेलने के बाद सई नदी के किनारे पर सेल्फी और रील बनाने के चक्कर में तीनों दोस्त नदी में कूद गए इस दौरान दो दोस्त डूबने लगे,जब दोनों दोस्त डूबने लगे तो तीसरे दोस्त ने चीख पुकार मचा दी तभी आसपास के लोगों ने दौड़कर दोनों युवकों को निकाला जिसमें दोनों की मौत हो गई।बता दें कि जिले के बक्शा थाना क्षेत्र के रीठी बाजार निवासी दो दोस्त बक्शा क्षेत्र के सई नदी के गढ़ासैनी गांव के नदी में नहाते समय डूब गए।

जबकि उसका एक दोस्त किनारे पर खड़ा होकर वीडियो बना रहा था।सूचना पर पहुंची बक्शा पुलिस शव को कब्जे में लेकर कार्यवाही में जुटी है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।मिली जानकारी के अनुसार बाजार के अभि मोदनवाल 18 वर्ष पुत्र बुद्धू साहिल 20 वर्ष पुत्र रोजन अली तथा विशाल सोनी 19 वर्ष पुत्र अमरनाथ सोनी यूपी बोर्ड की 12 वी की परीक्षा देने की तैयारी कर रहे थे। विशाल सोनी के अनुसार वे तीनों शनिवार को दोपहर में नदी नहाने गए। वहां अभि और साहिल ने विशन को निर्देश दिया कि वे दोनो नदी को पार करेंगे और वह किनारे से उन लोगों का वीडियो बनाएगा जो।

यू ट्यूब पर वायरल किया जाएगा। अभि और साहिल नदी पार करने लगे और किनारे पर खड़ा विशाल उन लोगों का वीडियो बनाता रहावे दोने बाहर आए और एक बार फिर नदी पार करने का निश्चय किया। आधी नदी पहुंचने पर दोनो को डूबता देख विशाल शोर मचाने लगा।वहां किनारे पर दो तीन अधेड़ थे लेकिन वे हिम्मत नहीं कर सके। उसी बीच गांव निवासी सुनील।कन्नौजिया वहां पहुंच कर नदी।में छलांग लगा दिया। वह किसी तरह अभि को खींच कर बाहर निकाला ।तब तक उसकी सांस चल रही थी। वह साहिल को बचाने के उद्देश्य से वह नदीं में कूद उसे बाहर ले आया लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची बक्शा पुलिस ने दोनो शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज आवश्यक कार्यवाही में जुट गयी l

 यह भी पढ़े : JAUNPUR NEWS : सार्वजनिक स्थानों पर शौचालय सही अवस्था में हो ,प्रमुख सचिव

16वॉ वार्षिक निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन-डॉ.हुमेरा

0
16वॉ वार्षिक निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन-डॉ.हुमेरा
16वॉ वार्षिक निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन-डॉ.हुमेरा

शाहगंज (जौनपुर) ।16वॉ वार्षिक निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन पूर्व वर्षो की भांति इस वर्ष भी लगातार 16 वार्षिक शिविर का आयोजन सिटी नर्सिंग होम शाहगंज द्वारा 25 फरवरी दिन मंगलवार को आयोजित किया गया है ।जिसकी जानकारी सिटी नर्सिंग होम की डायरेक्टर श्रीमती सैय्यदा हुमेरा बानो ने दी वहीं वरिष्ठ चिकित्सक व समाज सेवी हिन्दू मुस्लिम एकता के प्रतीक डॉ तारिक़ शैख़ ने बताया की ये कैंप हर वर्ष सेवा भाव की भावना को लेकर किया जाता है

जिससे समाज में ज़रूरतमंदो की मदद की जा सके इस कैंप में फ्री दवा व फ्री पैथोलॉजी की जाँच भी होती है शिविर का आयोजन सिटी नर्सिंग होम शाहगंज एवं सामाजिक संस्था शैख़ बदरुद्दीन आज़मी मेमोरियल वेलफेयर चैरिटेबल द्वारा आयोजित किया जाता है शिविर में वरिष्ठ महिला रोग विशेषज्ञ डॉ श्रीमती सैय्यदा हुमेरा बानो एवं वरिष्ठ फिजिशियन डॉ शैख़ मोहम्मद तारिक़ व नगर के अन्य चिकित्सक जैसे बाल रोग विशेषग हड्डी रोग विशेषज्ञ नेत्र रोग विशेषज्ञ एवं हिर्दय रोग व कुशल सर्जन उपस्थित रहेंगे अतः नगर वासियों व ग्रामवासियो से निवेदन है की इस निशुल्क शिविर में पहुँच कर लाभ उठाएं l

mohammad kasim