Home Blog Page 138

योगी का 9वां बजट वादों और योजनाओं के साथ,देखियें प्रतिक्रियाएं

0
योगी का 9वां बजट वादों और योजनाओं के साथ,देखियें प्रतिक्रियाएं
योगी का 9वां बजट वादों और योजनाओं के साथ,देखियें प्रतिक्रियाएं

JAUNPUR NEWS ; खेतासराय(जौनपुर) उत्तर-प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने गुरुवार को 9वां आम बजट पेश किया। जो वित्तीय वर्ष 2025-2026 के लिए पेश किया गया। जिसका कुल 7.36 लाख करोड़ रुपये है। जिसे सरकार ने विकासोन्मुखी और समावेशी बजट का करार दिया है, जिसमें किसानों, युवाओं, महिलाओं और अधिवक्ताओं के लिये नई घोषणाएं की गई है।

वही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसे सनातन समर्पित बजट बताया है। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बजट पेश करते हुए बताया कि इस बजट में आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की मानदेय बढाने का एलान किया है और अल्पसंख्यक समुदाय के विकास, उज्ज्वला योजना के तहत मुफ्त दो गैस सिलेंडर, राजस्व कर्मियों को लैपटॉप व स्मार्टफोन, लखनऊ में एआई सिटी बनाने, अयोध्या को सोलर सिटी बनाने, छात्राओं को स्कूटी, छुट्टा पशुओं से छुटकारा दिलाने, युवक, युवतियों को कम्प्यूटर प्रशिक्षण देने समेत कई नई घोषणाएं की गई। हालांकि, विपक्ष ने इस आम बजट को चुनावी एजेंडा बताते हुए इसकी आलोचना की है। बजट में बुनियादी ढांचे, शिक्षा, स्वास्थ्य, किसान कल्याण, महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण पर विषेश जोर दिया गया है। आइए जानते है, इस बजट को लेकर विभिन्न वर्गों की क्या प्रतिक्रियाएं है।

1- किसान: ताराराम निषाद

बजट में किसानों के लिए कुछ घोषणाएं अच्छी है, लेकिन कोई ठोस नियम नहीं बताई गई। जानवरों से फसल पूरी तरह से नुकसान हो जा रही है, ऊपर से कर्ज माफी के लिए कोई नई घोषणा नहीं हुई है, छोटे किसान के लिए बहुत जरूरी था, खाद और बिजली पर छूट की व्यवस्था होती तो ज्यादा अच्छा होता।

2- छात्रा: शिवानी विश्वकर्मा

फ्री टेबलेट और स्मार्टफोन योजना अच्छी तो है, लेकिन हमें सरकारी कॉलेजों की फीस कम करने की जरूरत है। उच्च शिक्षा में ऋण व्यवस्था और सहज बनाना चाहिए। युवा शिक्षा तो पा रहे है, लेकिन नौकरी की गारंटी नहीं है, सरकार को रोजगार के अवसर को बढ़ाना चाहिए।

3- अधिवक्ता: हैदर अब्बास

वकीलों के कल्याण कोष में हुई वृद्धि स्वागत योग्य है लेकिन न्यायिक प्रणाली के डिजिटलीकरण और अधिवक्ताओं के लिए पेंशन योजना को और भी मजबूत करने की जरूरत है इसके साथ ही जूनियर वकीलों को ध्यान में रखते हुए नई योजनाएं लानी चाहिए थी जिससे उनको भी आर्थिक मदद मिल सके।

4- प्रियंका मिश्रा (प्रवक्ता)

महिला सुरक्षा और रोजगार के लिए ज्यादा बजट होना चाहिए था। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना अच्छी लेकिन महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिये स्वरोजगार और स्किल डेवलपमेंट पर ज्यादा जोर देना चाहिए था और घरेलू हिंसा के बचाव के लिए कड़े कदम उठाना चाहिए।

5- शांतिभूषण मिश्रा (भाजपा नेता)

यह बजट उत्तर-प्रदेश को 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने की दिशा में बड़ा कदम है, इसमें सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है, जिससे प्रदेश को नई गति मिलेगी।

6- वसीम अहमद (चेयरमैन)

    सरकार फिर से कागजी विकास दिखाया है, युवाओं को नौकरी नहीं रही है, किसान परेशान है और महंगाई बढ़ रही है। अल्पसंख्यक वर्ग का बजट और बढ़ाना चाहिए था, यह बजट सिर्फ आगामी चुनाव को मद्देनजर रखकर बनाया गया है, जनता को इससे कोई खास फायदा नहीं होगा।

    7- मोहम्मद अज़ाम खान (राष्ट्रीय प्रवक्ता सपा)

      सरकार का नौवां बजट पहले के बजटों की तरह कोई विजन नहीं है, बजट में कोई रोडमैप नहीं है कि प्रदेश किस दिशा में ले जाना है, नौजवानों के लिए क्या है, बजट देखकर किसानों की उम्मीद सूख गया है, लोग रोजगार के लिए तरस रहे है।

      योगी सरकार का 9वां बजट वादों के साथ और योजनाओं के साथ आया है। सरकार इसे उत्तर-प्रदेश के विकास में मील का पत्थर मान रही है, जबकि विपक्ष इसे सिर्फ चुनावी बजट कह रहा है। किसानों, छात्रों, वकीलों और महिलाओं के लिए कुछ नई योजनाएं जरूर आई है, लेकिन जमीनी स्तर पर इनका कितना प्रभाव पड़ेगा यह आने वाले समय में ही स्पष्ट होगा।

      JAUNPUR NEWS : सार्वजनिक स्थानों पर शौचालय सही अवस्था में हो ,प्रमुख सचिव

      0
      JAUNPUR NEWS : सार्वजनिक स्थानों पर शौचालय सही अवस्था में रहे, प्रमुख सचिव
      JAUNPUR NEWS : सार्वजनिक स्थानों पर शौचालय सही अवस्था में रहे, प्रमुख सचिव

      Toilets in public places should be in good condition, Principal Secretary K Ravindra Nayak Uttar Pradesh Government jaunpur News

      JAUNPUR NEWS IN HNDI जौनपुर । उत्तर प्रदेश शासन नोडल अधिकारी K रविंद्र नायक की अध्यक्षता में शुक्रवार की शाम जनपद के विकास कार्यों की कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक हुई। बैठक में जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र, पुलिस अधीक्षक डॉ0 कौस्तुभ, मुख्य विकास अधिकारी साई तेजा सीलम द्वारा अंगवस्त्रम, पुष्पगुच्छ और प्रतीकचिन्ह देकर नोडल अधिकारी का स्वागत किया ।

      JAUNPUR NEWS : सार्वजनिक स्थानों पर शौचालय सही अवस्था में हो ,प्रमुख सचिव

      बैठक में समीक्षा करते हुए प्रमुख सचिव, सचिवालय प्रशासन,प्रशासनिक सुधार एवं लोक सेवा प्रबंधन विभाग, पशुधन, दुग्ध एवं मत्स्य विभाग नोडल अधिकारी के0 रविंद्र नायक जी ने पुलिस अधीक्षक से जानद में लॉ एंड ऑर्डर के संबंध में जानकारी लेते हुए सरकारी विभागों से संबंधित एफआईआर के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

      पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिया कि इसकी नियमित समीक्षा की जाए। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को गौशालाओं में हरे चारा बोने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि जिन गोशाला में विद्युत कनेक्शन नहीं है, विद्युत विभाग वहां तत्काल विद्युत कनेक्शन कराएं। डिप्टी आरएमओ से धान क्रय के भुगतान के संबंध में जानकारी ली और निर्देश दिया कि शत प्रतिशत भुगतान कराना सुनिश्चित करें । सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने अपने विभाग से सम्बन्धित समस्या को समय से निस्तारण कराए। एक्सईएन जल जीवन मिशन से सम्बन्धित चल रहे कार्यों तथा सड़कों के रेस्टोरेशन की समीक्षा की। जिलाधिकारी ने अवगत कराया कि राजस्व के मामलों के निस्तारण में जनपद ने उत्कृष्ट कार्य किया है।उन्होंने कर करेंत्तर में क्रमिक उपलब्धि में कम उपलब्धि वाले विभाग यथा विद्युत देय, वाणिज्य कर, परिवहन आदि की समीक्षा की तथा पुरानी आरसी और 05 बड़े बकायदारों की जानकारों प्राप्त की और वसूली के निर्देश दिए।

      JAUNPUR NEWS : सार्वजनिक स्थानों पर शौचालय सही अवस्था में हो ,प्रमुख सचिव

      कर करेतर कार्यों की समीक्षा करते हुए समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि विभागों में लक्ष्य के सापेक्ष वसूली करे और उन्हें शत प्रतिशत पूर्ण किया जाए । नोडल अधिकारी के द्वारा राजस्व वादों के निस्तारण की समीक्षा की उन्होंने अविवादित वरासत के संबंध में जानकारी प्राप्त की और प्रतिदिन समीक्षा किए जाने के लिए निर्देश दिया। मत्स्य अधिकारी को निर्देशित किया कि तहसीलों में एसडीएम के समन्वय से तालाब में मछली उत्पादन किया जाए जिससे जनपद मत्स्य उत्पादन में आत्मनिर्भर बन सके साथ ही उन्होंने तालाब पट्टा की भी समीक्षा की। विद्युत विभाग की समीक्षा करते हुए दैनिक विद्युत आपूर्ति तथा झटपट पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण, क्षतिग्रस्त परिवर्तक के संबंध में जानकारी प्राप्त की और निर्देशित किया कि ऐसे ट्रांसफार्मर जो एक से अधिक बार जल चुके हैं उनकी मैपिंग की जाए। पीएम आवास योजना की समीक्षा की और निर्देशित किया कि पीएम आवास के सर्वे में पात्र व्यक्तियों को ही चिन्हित किया जाए। गेहूं खरीद के भुगतान के संबंध में जानकारी ली। जिला कार्यक्रम अधिकारी से कुपोषित बच्चों के संबंध में जानकारी ली।

      JAUNPUR NEWS : सार्वजनिक स्थानों पर शौचालय सही अवस्था में हो ,प्रमुख सचिव

      प्रधानमंत्री आयुष्मान कार्ड की समीक्षा के दौरान कितने पैनल अस्पताल है की जानकारी प्राप्त की। ईओ को निर्देशित किया बस स्टेशन सहित सार्वजनिक स्थानों पर शौचालय सही अवस्था में रहे, नियमित रूप से साफ सफाई कराने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व रामअक्षयबर चौहान, अपर जिलाधिकारी भू राजस्व अजय अंबष्ट सहित समस्त जिलास्तरीय अधिकारीगण, कर्मचारीगण, कार्यदाई संस्था के प्रतिनिधि सहित अन्य उपस्थित रहे।

      jauNpur Breaking News कुलपति प्रो.वंदना सिंह का विज्ञान दिवस पर दिल्ली में सम्मान होगा

      0
      Oplus_131072

      Vice Chancellor Prof. Vandana Singh will be honored in Delhi on Science Day. Jaunpur breaking news in hindi

      jaunpur Breaking News जौनपुर। कुलपति प्रो वंदना सिंह समेत डीएसटी पर्स टीम का दिल्ली में सम्मान होने जा रहा है राष्ट्रीय विज्ञान दिवस समारोह के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय विज्ञान दिवस समारोह 2025 के अवसर पर वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. वंदना सिंह एवं डीएसटी पर्स की टीम को सम्मानित किया जाएगा।

      यह कार्यक्रम विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग, भारत सरकार द्वारा आयोजित किया जा रहा है, जिसमें पर्स अनुदान प्राप्त विश्वविद्यालयों के कुलपतियों एवं उनकी टीम को सम्मानित किया जाएगा।कुलपति के साथ सम्मान समारोह में प्रतिभाग करने वाले शिक्षक प्रो. गिरिधर मिश्र, डॉ. धीरेन्द्र चौधरी एवं डॉ. काजल डे है।


      गौरतलब है कि इस वर्ष वर्ष पूरे देश में केवल 09 विश्वविद्यालयों को यह अनुदान प्राप्त हुआ है एवं उत्तर प्रदेश से यह प्रतिष्ठित अनुदान पाने वाला पूर्वांचल विश्वविद्यालय अकेला विश्वविद्यालय है । भारत सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, उत्तर प्रदेश को प्रतिष्ठित प्रमोशन ऑफ यूनिवर्सिटी रिसर्च एंड साइंटिफिक एक्सीलेंस अनुदान के अंतर्गत 7.13 करोड़ रुपए प्रदान किया है। कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने इस असाधारण उपलब्धि को विश्वविद्यालय की प्रतिष्ठा को नई ऊंचाई देने वाला और उत्तर प्रदेश को विज्ञान एवं नवाचार में अग्रणी स्थान पर स्थापित करने वाला बताया।

      उन्होंने कहा कि पूर्वांचल विश्वविद्यालय का इस परियोजना के लिए चयन इसकी शैक्षणिक उत्कृष्टता और ज्ञान को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता का स्पष्ट प्रमाण है, जो न केवल संस्थान बल्कि पूरे राज्य के लिए गर्व का विषय है।


      इसमें होने वाले अनुसंधान में एक नई ऊर्जा मिलेगी और विशेष रूप से सौर ऊर्जा, हाइड्रोजन ऊर्जा, और उन्नत बैटरी प्रौद्योगिकी जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में व्यापक शोध होगा।


      नई दिल्ली में आयोजित होनेवाले सम्मान समारोह के लिए देश के सभी अनुदान प्राप्त विश्वविद्यालयों की टीमों को आमंत्रित किया गया है, ताकि उनकी सामूहिक उपलब्धियों को पहचान दी जा सके। प्रो. वंदना सिंह और उनकी टीम की इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय में हर्ष का माहौल है।

      jaunpur News सत्र 2025 बी.फार्मा की सीटें रिक्त है,जल्दी करे समय कम है

      0
      Oplus_131072

      jaunpur News जौनपुर: वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर में संचालित विषयों में सत्र 2024-25 में बी. फार्मा में कुछ सीटें रिक्त है। उक्त रिक्त सीटों पर प्रवेश हेतु आवेदन फार्म का विकल्प विश्वविद्यालय पोर्टल पर खोला जा रहा है। इच्छुक अर्ह अभ्यर्थी 22 से 24 फरवरी 2025 तक विश्वविद्यालय वेबसाईट पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से प्रवेश हेतु आवेदन कर सकते है। उक्त प्रवेश हेतु काउंसिलिंग 25 फरवरी को विश्वविद्यालय परिसर के फार्मेसी विभाग में पूर्वान्ह 11:00 बजे से नियमानुसार सम्पन्न करायी जायेगी।


      उक्त काउंसिलिंग राज्य सरकार के नियमों के अन्तर्गत सम्पन्न करायी जायेगी, जिसमें CUETUG-2024 के अर्ह अभ्यर्थियों को वरीयता प्रदान की जायेगी। उक्त हेतु सम्बन्धित विभागों का मोबाईल नम्बर पर पर भी सम्पर्क किया जा सकता है। अन्य जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाईट www.vbspu.ac.in पर उपलब्ध है।

      JAUNPUR NEWS प्रोजेक्ट अमृत,नदी रामघाट पर 

      0
      JAUNPUR NEWS प्रोजेक्ट अमृत नदी रामघाट पर 
      JAUNPUR NEWS प्रोजेक्ट अमृत नदी रामघाट पर 

      JAUNPUR NEWS जौनपुर: प्रोजेक्टअमृत’कार्यक्रम के तहत ‘स्वच्छ जल,’ स्वच्छ मन’, परियोजना को साकार रूप देने के लिए गोमती नदी के तट,रामघाट’ को स्वच्छ करने का कार्य प्रातः 7:00 बजेसे 10:00 बजे तक संत निरंकारी मिशन के सेवादारों व श्रद्धालुओं द्वारा अमरनाथ विश्वकर्मा (क्षेत्रीय संचालक) के मार्गदर्शन में किया जाएगा। इसके अलावा अमृत परियोजना का क्रियान्वयन जौनपुर जोन के सभी शाखाओं में किया जाएगा। यह जानकारी जौनपुर जोन के जोनल इंचार्ज अशोक कुमार सचदेव जी ने स्थानीय मीडिया सहायक उदय नारायण जायसवाल जी को दिया। 

      इसी क्रम में संत निरंकारी मिशन की सेवा भावना और मानव कल्याण के, संकल्प को साकार करने हेतु ‘प्रोजेक्ट अमृत’ के अंतर्गत ‘स्वच्छ जल, स्वच्छ मन’ परियोजना के तृतीय चरण का भव्य शुभारंभ रविवार, 23 फरवरी 2025 को परम श्रद्धेय सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज एवं सत्कार योग्य निरंकारी राजपिता रमित जी के पावन सान्निध्य में यमुना नदी के छठ घाट, आई.टी.ओ., दिल्ली पर किया जाएगा। इस परियोजना का उद्देश्य जल संरक्षण एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है, ताकि भावी पीढ़ियों को निर्मल जल और स्वस्थ पर्यावरण का वरदान प्राप्त हो सके। 

      संत निरंकारी मिशन ने बाबा हरदेव सिंह जी महाराज की प्रेरणादायक शिक्षाओं को आत्मसात करते हुए वर्ष 2023 में संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से ‘प्रोजेक्ट अमृत’ का शुभारंभ किया था। इस दिव्य पहल का उद्देश्य केवल जल स्रोतों की स्वच्छता सुनिश्चित करना ही नहीं, बल्कि जल संरक्षण को मानव जीवन का अभिन्न अंग बनाने की सोच को विकसित करना है। नदियों, झीलों, तालाबों, कुओं और झरनों जैसे प्राकृतिक जल स्रोतों की स्वच्छता एवं संरक्षण को समर्पित इस महाअभियान ने अपने पहले दो चरणों में अभूतपूर्व सफलता प्राप्त की। इसी प्रेरणा के साथ, इस वर्ष तृतीय चरण को और अधिक व्यापक, प्रभावी एवं दूरगामी दृष्टि से आगे बढ़ाया गया है, ताकि यह अभियान निरंतर विस्तार पाकर समाज में जागरूकता, सेवा और समर्पण की एक सशक्त लहर उत्पन्न करे।

      संत निरंकारी मंडल के सचिव आदरणीय श्री जोगिंदर सुखीजा जी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह वृहद अभियान देशभर में 27 राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों के 900 से अधिक शहरों में 1600 से भी अधिक स्थानों पर एक साथ आयोजित किया जाएगा। इस महाअभियान की यह अभूतपूर्व व्यापकता इसे एक ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान करेगी, जिससे जल संरक्षण एवं स्वच्छता का संदेश और अधिक प्रभावशाली रूप से जन-जन तक पहुंचेगा।

      सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज भी अक्सर यही प्रेरणा देते हैं कि हम इस धरती को और भी अधिक सुंदर स्वरूप में छोड़कर जाएं। यह अभियान उसी संकल्प का एक साकार स्वरूप है, जो समाज को जागरूकता, सेवा और समर्पण की दिशा में आगे बढ़ाने का कार्य करेगा।

      यह भी पढ़े : jaunpur Crime गैंगरेप के बाद महिला के प्राइवेट पार्ट को सिगरेट से जलाया 

      jaunpur Crime गैंगरेप के बाद महिला के प्राइवेट पार्ट को सिगरेट से जलाया 

      0
      jaunpur Crime गैंगरेप के बाद महिला के प्राइवेट पार्ट को सिगरेट से जलाया 
      jaunpur Crime गैंगरेप के बाद महिला के प्राइवेट पार्ट को सिगरेट से जलाया 

      Woman’s private parts burnt with cigarette after gangrape jaunpur crime

      JAUNPUR CRIME NEWS जौनपुर :पहले गैंगरेप फिर महिला के प्राइवेट पार्ट को सिगरेट से जलाया यूपी के JAUNPUR में एक बार फिर गैंगरेप का मामला सामने आया है ग्राम विकास अधिकारी समेत चारआरोपियों पर एक महिला ने आरोप लगाया कि दरिंदों ने महिला के प्राइवेट पार्ट को जलते सिगरेट से जलाने की कोशिश की.घटना के बाद पीड़िता पुलिस से शिकायत करने के लिए चक्कर लगाती रही, लेकिन पुलिस ने केस दर्ज करने के बजाय थाने के अंदर पीड़िता को आरोपियों से डेढ़ लाख रूपये  में जबरन सुलहनामा लिखने और मामले  को दबाने की कोशिश की. जब इस मामले को पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत की तो एसपी ने फटकार लगाई तब 18 फरवरी को शाहगंज कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज किया l

      प्राप्त जानकारी के मुताबिक पूरी घटना शाहगंज कोतवाली क्षेत्र की  बताई जा रही है. पीड़ित महिला  का आरोप है कि उसके घर के सामने खुटहन के इमामपुर निवासी आरोपी प्रदीप सोनी की आभूषण की दुकान है. पीड़िता महिला का पति नसेड़ी किस्म का है जो आरोपी के साथ घर पर मीट और शराब की पार्टी होती करता था .आरोपी ने उसके पति की तबीयत खराब होने  की वजह से वह घर आने जाने का फायदा उठाया महिला को प्रेमजाल में फंसाया. पीड़ित ने बताया  कि आरोपी आभूषण व्यवसायी ने विश्वास में लेकर उसका मकान और जमीन दोनों अपने और अपने भाई के नाम करा ली. पति की मौत के बाद आरोपी आभूषण व्यवसायी ने पीड़िता से शादी भी कर ली, लेकिन प्रॉपर्टी हथियाने के बाद आरोपी ने महिला को धोखा देते हुए दूसरी शादी कर ली.

        महिला को धोखा देकर किया दूसरा विवाह  

      पीड़िता का आरोप है कि उसने अपने साथ हुए जघन्य अपराध की शाहगंज कोतवाली में जाकर शिकायत की थी, लेकिन पुलिस ने केस नहीं दर्ज किया. आरोपियों को जब इस बात की जानकारी हुई तो आरोपी प्रदीप और प्रमोद अपनी बहन लक्ष्मी को लेकर पीड़िता के घर पहुंचे. आरोपियों ने पीड़िता के घर के अंदर रखा कीमती सामान निकालकर पीड़िता और उसके नाबालिग बच्चे को घर से बाहर करके ताला लगा दिया. आरोपी ने पीड़िता से धोखा करके दूसरी शादी कर ली. आरोप है कि दूसरी पत्नी भी फोन पर पीड़िता को गाली देते हुए धमकी देती है. आरोपी से पीड़िता ने 30 हजार रुपये उधार लिए थे, जिसका ब्याज लगाकर आरोपी अब 22 लाख रुपये मांग रहा है. बेघर होने के बाद पीड़िता परेशान हो गई है.

      पीड़ित महिला पर जबरन सुलह कराने का आरोप

      आरोपियों ने अपनी बहन के साथ जाकर पीड़िता और उसके नाबालिग बच्चों को घर से जबरन बाहर निकालने के बाद मकान में ताला लगा दिया. इस मामले में पीड़िता जब पुलिस से शिकायत की तो उसकी शिकायत पर शाहगंज कोतवाली पुलिस कार्रवाई करने के बजाय आरोपियों के साथ मिलकर उसे ही परेशान करने लगी. कोतवाली परिसर जबरदस्ती अंगूठा लगाकर सुलहनामा लिखवा दिया गया.सुलहनामा कराने में सुजीत वर्मा नाम का युवक खुद को पुलिस अधीक्षक का करीबी बताकर पुलिसकर्मियों के सामने दबाव डालने का कार्य कर रहा था  पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ के साथ खुद की फोटो फोन में दिखाकर, सुलह न करने पर पीड़िता और उसकी मानसिक रूप से बीमार सास को फर्जी केस दर्ज कराकर जेल भिजवाने की धमकी भी दी पुलिस के सामने हुए इस जबरन सुलहनामे के बाद आरोपी से पुलिस ने पीड़िता के खाते में एक लाख पचास हजार रुपये डलवा कर मामले को रफा दफा करना चाहा l

      महिला के प्राइवेट पार्ट को सिगरेट से जलाया

      आरोपी आभूषण व्यवसायी ने चार लोगों के साथ उसके घर में घुसकर अंदर से दरवाजा बंद करके जबरन सामूहिक दुष्कर्म किया. घटना के वक्त वह अकेले घर के अंदर सो रही थी. पास में रखी धारदार कैंची से पीड़िता को डराते हुए आरोपियों ने जान से मारने की धमकी  दी. इतना ही नहीं इस दौरान महिला के प्राइवेट पार्ट को जलती हुई सिगरेट से जलाने की कोशिश किया गया  पीड़िता के मुताबिक  उसे घर खाली करने और किसी से कुछ भी न बताने की धमकी दी गई. गैंगरेप के बाद बेसुध हालत में पड़ी पीड़िता को जब होश आया तो वह आरोपियों के डर से मायके चली गई. मायके वालों से आपबीती बताने के बाद उसने पुलिस से शिकायत करने का फैसला लिया l

      एसपी के हस्तक्षेप के बाद मामले में एफआईआर दर्ज हुआ 

      पीड़िता ने अपने साथ हुई घटना के बाद थाने में जबरन सुलहनामा कराने की शिकायत  पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ से की. सुलहनामे में शाहगंज पुलिस और एसपी के नाम पर धौंस जमाने वाले सुजीत वर्मा की फोटो दिखाते हुए पीड़िता ने एसपी से आपबीती बताई. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने शाहगंज कोतवाली प्रभारी को जमकर फटकार लगाते हुए तत्काल पीड़िता की तहरीर के आधार पर केस दर्ज करने का निर्देश दिया l

      एसपी के हस्तक्षेप के बाद शाहगंज कोतवाली पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी आभूषण व्यवसाई प्रदीप सोनी, उसके भाई ग्राम विकास अधिकारी प्रमोद सोनी, बहन लक्ष्मी और एक अज्ञात के खिलाफ धारा 70(1), 333, 351(3), 318(4), 352, 305(A), 127(2) के तहत  केस दर्ज करते हुए पीड़िता को मेडिकल मुआयना के लिए गुरुवार को एक महिला सिपाही ने जिला अस्पताल ले कर पहुंची शाम तक पुलिस इस विषय पर मीडिया से बचती  रही शुक्रवार की शाम शाहगंज के क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान ने बताया कि पीड़ित महिला ने 18 फरवरी को शिकायत किया था कि उसके साथ दुष्कर्म हुआ है थाना शाहगंज पर एक पीड़िता द्वारा सूचना दी गयी कि एक व्यक्ति शादी का झांसा देकर उसकी सम्पत्ति अपने नाम करने व यौन शोषण करने का आरोप लगाया गया, जिसके सम्बन्ध में समुचित धाराओं में पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना की जा रही है।

      SHAHGANJ CRIME छेड़खानी के आरोप में 2 गिरफ्तार 

      0
      SHAHGANJ CRIME छेड़खानी के आरोप में 2 गिरफ्तार 

      Two absconding accused wanted under molestation and POCSO Act, caught by police shahganj crime news

      SHAHGANJ CRIME NEWS शाहगंज [जौनपुर ] कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत अलग अलग स्थानों से किशोरी से छेड़खानी करने के मामले में पीड़िता की तहरीर पर दर्ज मुकदमे में फरार दो आरोपित युवकों को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया। क्षेत्र के बीबीगंज चौकी अंतर्गत कोपा गांव निवासी शिवा उर्फ मल्लू पुत्र सुभाष व सबरहद गांव के उजरौटी पुरवा निवासी तौफीक पुत्र झिनकू पर गांव की किशोरी के साथ छेड़खानी के आरोप में पीड़िता की तहरीर पर एक सप्ताह पूर्व मुकदमा दर्ज पुलिस तलाश में जुटी थीं। मुखबिर की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने गुरुवार की रात दोनों आरोपितों को उनके घर से गिरफ्तार कर चालान भेज दिया।

      • mohammad kasim

      SHAHGANJ NEWS दुधमुंही बच्ची 36 घंटे के अंदर बरामद 

      0
      SHAHGANJ NEWS दुधमुंही बच्ची 36 घंटे के अंदर बरामद 
      SHAHGANJ NEWS दुधमुंही बच्ची 36 घंटे के अंदर बरामद 

      सोते समय रात में गायब मासूम चौथे दिन सकुशल मिली

      SHAHGANJ NEWS शाहगंज [जौनपुरनगर] शाहगंज अयोध्या मार्ग स्थित दादर ओवर ब्रिज के पास रहने वाले आजमगढ़ निवासी परिवार की दो वर्षीय मासूम बच्ची चौथे दिन पुलिस ने बरामद कर पीड़ित परिवार को सौंप दिया। अपनी अबोध बच्ची पा मां व पिता चहक उठे।बताया जाता है कि सोमवार की रात ताखा गांव निवासी महिला प्रयागराज महाकुम्भ से स्नान कर लौटी थी। बच्ची अकेले पड़ी रो रही थी। जिसके चलते वह साथ लेकर घर चली गयी। घर पर किसी परिजन की मृत्यु होने के चलते वह नहीं निकल पायी। शुक्रवार को वह बच्ची को लेकर ढूंढने आ रही थी। पुराने एलआईसी के सामने पुलिस ने महिला को बच्ची के साथ देख रोका तो पूरा मामला सामने आया।


      मालूम रहे आजमगढ़ जनपद के सेमरी निवासी प्रमोद सोनी पत्नी व मासूम बच्ची नैना के साथ दादर ब्रिज के पास रहता है। कबाड़ बिनने का काम करने वाला परिवार सड़क किनारे तिरपाल डाल गुजर बसर करता है। सोमवार की रात बच्ची गायब हो गई। मंगलवार को ढूंढने के बाद बुधवार को कोतवाली पहुंचा। जहां मदद करने के बजाय डांट कर भगा दिया गया था। फिलहाल मामला बढ़ता देख पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर खोजबीन में जुट गयी। चौथे दिन पुलिस ने बच्ची को सकुशल बरामद कर परिवार को सौंप दिया।कोतवाली निरीक्षक दिपेन्द्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार दोपहर के वक्त दादर ओवर ब्रिज के से एक महिला से बरामद किया गया। फिलहाल बच्ची को परिजनों को सौंप दिया गया है।

      • MOHAMMAD KASIM

      भाषा को धर्म से जोड़ना गलत, मौलाना फ़ैसल

      0

      कहा- मदरसे में दी जाती इंसानियत की पाठ

      शाहगंज (जौनपुर) प्रतिष्ठित धर्मगुरु मौलाना फ़ैसल ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव से नाराज़गी के चलते उर्दू भाषा को धर्म से जोड़कर कर निशाना साधा रहे है । ऐसा करना बिल्कुल उचित नही है । उर्दू भारत मे बोले जानी भाषा है, यह किसी की जागीर नही है । उर्दू, हिन्दी और संस्कृति अल्फाज़ो का एक संगम है । भाषाओं पर सियासत ठीक नही है ।
      वह शुक्रवार को नज़ीराबाद स्तिथ महादुल कुरान में पत्रकारो से बातचीत कर रहे थे ।

      भाषा को धर्म से जोड़ना गलत, मौलाना फ़ैसल

      उन्होंने कहा कि मदरसो में दी जाने वाली तालीम पर देश की जाँच एजेंसिया जाँच कर चुकी है । यहाँ सिर्फ़ इंसानियत का पाठ पढ़ाया जाता है । मदरसा बोर्ड पर सरकार की नीयत पहले से ठीक नही है । अब वक्फ़ बोर्ड को भी अपने अधीन कर लिया गया है । इतिहास गवाह है मुल्क़ को आज़ाद करने में सबसे ज़्यादा फाँसी के फन्दों पर उलेमाओं ने ही शहादत दी है ।

      मौलाना फ़ैसल ने सदन में मुख्यमंत्री के अभिभाषण पर सवाल उठाते हुए कहा कि महाराज योगी आदित्यनाथ के खुद ही कई अल्फ़ाज़ उर्दू के थे । एक तरफ़ प्रधानमंत्री मोदी अंतराष्ट्रीय स्तर पर मुहब्बत का पैगाम देने के लिए मुस्लिम राष्ट अध्यक्षों को गले लगा रहे है जबकि अपने देश में नफ़रत की राजनीति को हवा दी जा रही है । बीजेपी से मुसलमानों के बैर के प्रश्न पर धर्मगुरु ने कहा कि मुसलमानों का झुकाव सभी सियासी पार्टियों पर है ।

      महाकुंभ में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुँचने पर कहा कि प्रयागराज में मुसलमानों ने दुनिया के सामने दरियादिली दिखा चुके है । वार्ता में मौलाना राफे, अब्दुल मलिक,हाफ़िज़ अब्दुल्लाह,इकरमा, क़ासिम, महमूद समेत अन्य लोग शामिल रहे ।

      आधा दर्जन छात्रों की दी गई हिफ्ज़ की डिग्री Doctor’s स्तिथ महादुल कुरान में वार्षिक कार्यक्रम में जलसा का आयोजन हुआ । बड़ी संख्या में मौजूद उलेमाओ ने दीनी तालीम पर प्रकाश डाला । छात्रों ने नज़्म और गज़ल समेत भाषण प्रतियोगिता में हिस्सा लिया । इस मदरसे के आधा दर्जन हिफ्ज़ कण्ठस्थ छात्रों को उपाधि दी गई । जिसमें नोमान, उमैर, कैफ, जइम, फुरकान, अहमदउल्लाह, ओसामा छात्र शामिल रहे ।

      Jaunpur News,डीएम के निरीक्षण में डॉक्टर ने बोला अभी बुखार है

      0
      Oplus_131072

      jaunpur News breaking in hindi जौनपुर 21 फरवरी । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतहरिया का औचक निरीक्षण किया जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र के दौरान उन्होंने उपस्थिति पंजिका, ओपीडी रजिस्टर, और दवाओं के स्टाक रजिस्टर को देखा। दंत चिकित्सक डॉ. सर्वजीत अनुपस्थित पाए गए, जिस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उनका स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए गए। ओपीडी कक्ष के निरीक्षण के दौरान पाया गया कि डॉ. अनुपम के द्वारा ओपीडी देखी जा रही थी, डॉ0 अनुपम ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि उनके द्वारा कुल 84 मरीज अब तक देखे जा चुके हैं। जिलाधिकारी ने उनसे पूछा कि वर्तमान समय में किस तरह के मरीज अधिक संख्या में आ रहे है ,जिस पर डॉ अनुपम ने बताया कि इस समय बुखार, कफ और फंगल इन्फेक्शन के मरीज अधिक की संख्या में आ रहे है।


      जिलाधिकारी के द्वारा दवाओं की उपलब्धता के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई, स्वास्थ्य केंद्र पर पर्याप्त दवाएं उपलब्ध मिली। उन्होंने एक्स-रे कराने आई मरीज दिव्या और डिलीवरी के लिए आई पूनम से सीएचसी में इलाज के संबंध में जानकारी ली। जिलाधिकारी ने लेबर वार्ड में स्टाफ नर्स आकांक्षा से पूछा कि इस महीने कितनी डिलीवरी हुई है जिस पर उन्होंने बताया कि कल 24 डिलीवरी स्वास्थ्य केंद्र पर कराई गई है।

      जिलाधिकारी ने सभी को निर्देश दिया कि समय से स्वास्थ्य केन्द्र पर उपस्थित होकर मरीजों का अच्छे से ईलाज किया जाए।आशा कार्यकर्ताओं से वार्ता करते हुए उनके कार्यों के संबंध में जानकारी प्राप्त की और मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि आशा कार्यकर्ताओं को बैठने के लिए कुर्सियों की व्यवस्था करें। उन्होंने निर्देश दिए सभी लोग ईमानदारी से कार्य करते हुए सौपे गये दायित्वों का शत प्रतिशत निर्वहन करें।

      जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि मरीजों के बेडशीट समय से बदल दिये जाये और स्वास्थ्य केन्द्र पर सफाई होती रहे।
      इस अवसर पर फार्मासिस्ट बृजेश, स्टाफ नर्स सीमा एक्स रे टेक्निशियन सविता, वार्ड बाय विनय और अनिल लैब टेक्नीशियन विकास सहित अन्य उपस्थित रहे।