Home Blog Page 142

फुटबाल टूर्नामेंट मे फाइनल में पहुची बलिया

0
फुटबाल टूर्नामेंट मे फाइनल में पहुची बलिया
फुटबाल टूर्नामेंट मे फाइनल में पहुची बलिया

शाहगंज [ जौनपुर ] स्थानीय नगर के रामलीला मैदान मे आयोजित फुटबाल टूर्नामेंट मे गोरखपुर और बलिया के बीच काटे की टक्कर मे बलिया की टीम ने 1 गोल दाग कर फ़ाइनल मे प्रवेष कर लिया है वहीं दुसरी ओर टांडा की टीम मे जोर दार रोमांचित मुकाबला हुआ परंतु समय बीत जाने के पाश्चात्य भी कोई निर्णय नहीं हो सका जनता की आग्रह पर दोनों टीमों का मुकाबला कल सुबह रखा गया है जो टीम विजय घोषित होगी फ़ाइनल मे जाएगी और फ़ाइनल मे उसका मुकाबला बलिया की टीम से होगा फ़ाइनल मुकाबला कल होगा इस सेमी फ़ाइनल मैच के मुख्य अतिथि प्रभारी निरीक्षक शाहगंज दीपेन्द्र सिंह रहे और खिलाडियों से परिचय कर अच्छे खेल प्रदर्शन के लिए उत्साहित किया इस अवसर कमेटी के अध्यक्ष मनीष सिंह सेक्रेट्री मों ताहिर जफर खान कोषाध्यक्ष गणेश सिंह चौहान सहित सभी पदाधिकारी और हज़ारों की संख्या में दर्शक मैच के अंतिम समय तक मौजूद रहे।

  • mohammad kasim

JAUNPUR कबीरुद्दीनपुर गांव के प्रधान वीरेंद्र यादव गिरफ्तार 

0
JAUNPUR कबीरुद्दीनपुर गांव के प्रधान वीरेंद्र यादव गिरफ्तार 
JAUNPUR कबीरुद्दीनपुर गांव के प्रधान वीरेंद्र यादव गिरफ्तार 

Kabiruddinpur village head Virendra Yadav, who came into limelight due to Anurag Yadav murder case, arrested IN jaunpur

JAUNPUR CRIME NEWS धर्मापुर [जौनपुर ] बहुचर्चित अनुराग यादव हत्या कांड से सुर्खियों में आए ग्राम पंचायत  काबिरुद्दीनपुर के प्रधान वीरेंद्र यादव गिरफ्तार गौराबादशाहपुर थाने की पुलिस ने अभियुक्त को धारा 170/126/135 बीएनएसएस मे किया चालान। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों  की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक (नगर), अरविन्द कुमार वर्मा के दिशा निर्देशन व क्षेत्राधिकारी केराकत, अजीत कुमार रजक के पर्यवेक्षण मे थानाध्यक्ष गौराबादशाहपुर के नेतृत्व मे उप निरीक्षक अरविन्द कुमार यादव मय हमराह ने 16 फरवरी  को न्यु लकी ढाबा पर पुरानी रंजीश के विवाद को लेकर विपक्षी वीरेंद्र यादव पुत्र स्व0 रामजतन यादव निवासी ग्राम कबीरुद्दीनपुर थाना गौराबादशाहपुर द्वारा वादी सुभाष यादव पुत्र राम यादव ग्राम काबिरुद्दीनपुर थाना गौराबादशाहपुर व वादी के पुत्र अंकित यादव को भद्दी भद्दी गाली गुप्ता देते हुए मारना पिटना व जान से मारने की धमकी देने के स्मबन्ध मे थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 37/2025 धारा 115(2)/352/351(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया था जिस पर पुलिस ने village head Virendra Yadav, arrested

शांति व्यवस्था के दृष्टिगत हिरासत पुलिस लिया गया। उपरोक्त का अन्तर्गत धारा 170/135/126 बीएनएसएस मे चालानी रिपोर्ट तैयार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

डॉ.उमाकांत श्रीवास्तव बने जिलाध्यक्ष

0
डॉ.उमाकांत श्रीवास्तव बने जिलाध्यक्ष
डॉ.उमाकांत श्रीवास्तव बने जिलाध्यक्ष

डॉ उमाकांत श्रीवास्तव बने जिलाध्यक्ष डॉ मिथलेश बने महामंत्री , ज्योति श्रीवास्तव महिला जिलाध्यक्ष बनी

जौनपुर। ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस जौनपुर के जिलाध्यक्ष डॉ उमाकांत श्रीवास्तव प्रिंसिपल ने संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद सांसद राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुमित श्रीवास्तव कार्यकारणी सदस्य के पी ट्रस्ट प्रयागराज से विचार विमर्श कर आज जौनपुर जिले टीम घोषित किया जिसमें जिलाध्यक्ष डॉ उमाकांत श्रीवास्तव प्रिंसिपल, जिला महामंत्री डॉ मिथलेश श्रीवास्तव, जिला संगठन महासचिव अर्णव श्रीवास्तव एडवोकेट बनाए गए वही जिला उपाध्यक्ष पद पर केसरी नंदन श्रीवास्तव , प्रशांत श्रीवास्तव एडवोकेट, शेखर श्रीवास्तव , सुधीर श्रीवास्तव, अभिषेक श्रीवास्तव , मनीष श्रीवास्तव एडवोकेट, जिला उपाध्यक्ष बनाए गए है कोषाध्यक्ष पद पर विनोद कुमार श्रीवास्तव बनाए गए ।

जिला सचिव पद पर मनीष श्रीवास्तव अजय श्रीवास्तव शुभम श्रीवास्तव मनीष श्रीवास्तव राहुल श्रीवास्तव शनि श्रीवास्तव , आयुष श्रीवास्तव, इन्द्रदेव लाल बनाए गए जिला संगठन सचिव पद पर दिनेश श्रीवास्तव, रिशु श्रीवास्तव, विशाल श्रीवास्तव सोनू श्रीवास्तव बनाए गए। वही महिला जिला अध्यक्ष पद पर वरिष्ठ समाजसेवी श्रीमती ज्योति श्रीवास्तव पत्नी डॉ मिथलेश श्रीवास्तव बनाई गई हैं। मीडिया प्रभारी पद पर संजय श्रीवास्तव एवं सोशल मीडिया प्रभारी सुधीर श्रीवास्तव बनाए गए।जिला अध्यक्ष ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस डॉ उमाकांत श्रीवास्तव ने बताया कि सभी नवनियुक्ति पदाधिकारी की एक आवश्यक बैठक 23 फरवरी रविवार को दोपहर 1 बजे मेरे निवास उमरपुर पर आयोजित किया गया है बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुमित श्रीवास्तव हाइकोर्ट, कार्यकारणी सदस्य के पी ट्रस्ट प्रयागराज जी रहेंगे।सभी कायस्थ संगठनों के अध्यक्ष पदाधिकारी भी आमंत्रित है बैठक उपरान्त सहभोज भी होगा। ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस जौनपुर के पदाधिकारियों को राकेश श्रीवास्तव साधु, सुरेश अस्थाना, उमेश श्रीवास्तव फूफा, राजेश श्रीवास्तव बच्चा भईया एडवोकेट, गिरिजेश श्रीवास्तव दयाल सरन श्रीवास्तव मनोज श्रीवास्तव एडवोकेट अजय वर्मा अज्जू विश्व प्रकाश श्रीवास्तव दीपक पत्रकार, प्रदीप श्रीवास्तव, आदि लोगों ने बधाई दिया है।

योगाचार्य की अर्धांगिनी को श्रद्धांजलि

0
योगाचार्य की अर्धांगिनी को दी गई श्रद्धांजलि
योगाचार्य की अर्धांगिनी को दी गई श्रद्धांजलि

योगाचार्य की अर्धांगिनी को शोकसभा आयोजित कर दी गई श्रद्धांजलि


शाहगंज [ जौनपुर ] पतंजलि योगपीठ शाहगंज इकाई के कोषाध्यक्ष योगाचार्य ओम् प्रकाश चौबे की अर्धांगिनी को एक शोकसभा आयोजित कर श्रद्धांजलि दी गयी जिसमें नगर के गणमान्य लोग उपस्थित होकर मृतक आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।


मृतक अपने पीछे एक पूरा भरापूरा परिवार छोड़कर गयी है। उनके एकलौते पुत्र एडवोकेट संजय कुमार चौबे अपनी माता को याद करते हुए बताया कि माता जी का स्वभाव अत्यंत विनम्र था। सबके दुख सुख में शामिल होना उनकी आदत थी। आज उनके बिना हम सब लोग बहुत अकेलापन महसूस कर रहे हैं।योगाचार्य ओम् प्रकाश चौबे कहा कि ईश्वर की मर्जी के आगे किसी की नहीं चलती हमने कभी सोचा भी नही था कि हमारी जीवनसंगीनी इतनी जल्दी हमें छोड़कर चली जाएगीं।

अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ें वर्ग का लिपिकीय  साक्षात्कार 27 से

0
अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ें वर्ग का लिपिकीय  साक्षात्कार 27 से
अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ें वर्ग का लिपिकीय  साक्षात्कार 27 से

अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ें वर्ग के अभ्यर्थियों का लिपिकीय  साक्षात्कार 27 मार्च से 

  • Clerical interview of Scheduled Castes and Other Backward Classes from 27th

JAUNPUR NEWS जौनपुर 17 फरवरी  अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति व अन्य पिछड़े वर्ग के अभ्यर्थियों को लिपिकीय स्तरीय प्रतियोगिता सम्बन्धित एक वर्षीय ’कार्यालय प्रबन्ध’ का प्रशिक्षण निःशुल्क दिया जा रहा है।जिला सेवायोजन कार्यालय के प्रशिक्षण हेतु शैक्षिक योग्यता न्यूनतम इण्टरमीडिएट है,अर्ह अभ्यर्थियों की आयुसीमा 01 अप्रैल 2025 को 18 से 35 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। प्रशिक्षण हेतु सम्मिलित विषयः- सामान्य ज्ञान, सामान्य अंग्रेजी, सामान्य हिन्दी, सामान्य गणित, सचिवीय पद्धति, बुक कीपिंग एण्ड ऐकाउन्टेन्सी, हिन्दी टंकण एवं हिन्दी आशुलिपि (स्टेनो) तथा कम्प्यूटर शिक्षा प्रमुख हैं।उक्त वर्ग के अर्ह अभ्यर्थियों का आवेदन पत्र 26 मार्च  तक जमा किया जा सकता है। साक्षात्कार 27 व 28 मार्च को प्रातः 10 बजे से जिला सेवायोजन कार्यालय, जौनपुर में होगा। प्रशिक्षण सम्बन्धी समस्त जानकारी हेतु अभ्यर्थी किसी भी कार्य दिवस में जिला सेवायोजन कार्यालय, से सम्पर्क कर सकते हैं।

JAUNPUR पीयू के छात्र बने कुंभ में संन्यासी

0
Oplus_131072

पीयू के पूर्व छात्र बने संन्यासी, कुंभ में कर रहे हैं प्रवचन

Jaunpur News जौनपुर ( प्रयागराज ) पूर्वांचल विश्वविद्यालय से जनसंचार में मास्टर डिग्री और वकालत की पढ़ाई करने वाले मनीष पांडेय ने सांसारिक जीवन को त्यागकर संन्यास का मार्ग अपना लिया है। कभी अखबारों के ब्यूरो प्रमुख रहे मनीष अब श्री श्री 1008 श्री दंडीस्वामी मनीष आश्रम जी महाराज के नाम से विख्यात हैं और वामन विष्णु मठ, सीखड़ मिर्जापुर के महंत हैं।

कुंभ मेले में अपने शिविर में उपदेश देते हुए उन्होंने कहा, “नारायण नाम का जाप ही सत्य है, यह संसार मात्र एक स्वप्न है।”
मनीष पांडेय का सफर प्रेरणादायक है—जनसंचार और वकालत जैसे आधुनिक पेशों से लेकर संन्यास और आध्यात्मिक मार्गदर्शन तक की यात्रा ने उन्हें अनूठी पहचान दिलाई है। उनका मानना है, “उमा कहहुँ मै अनुभव अपना, सत हरि भजन जगत सब सपना।”

उनकी यह आध्यात्मिक यात्रा समाज के लिए शांति और भक्ति का संदेश लेकर आई है। बतादें कि स्वामी मनीष आश्रम जी महाराज ने दंडी संन्यासी परम्परा से हैं जो कि दशनामी नागा सन्यासी सन्यासियों मे से एक है। यही दंडी सन्यासी स्वाध्याय करते करते जब ज्ञानवान हो जाता है तो शास्तरार्थ करके शंकराचार्य की घोषणा कर उपाधि प्राप्त करता है। स्वामीजी ने व्यावसायिक शिक्षा के रूप में एमजेएमसी ( मास्टर इन जर्नलिस्म एण्ड मास कम्युनिकेशन ) और वकालत जैसे डिग्रियां हासिल कर प्रैक्टिस किया और सफलता हासिल कर अपने कनिष्ठ अधिवक्ताओं को सौप दिया।मीरजापुर कचहरी स्थित उनके चैम्बर पर आज भी उनके जूनियर कार्यरत हैं। स्वामी जी की पूर्व की स्नातक शिक्षा इलाहाबाद विश्वविद्यालय से दर्शन शास्त्र प्राचीन इतिहास और हिन्दी साहित्य से हुआ है।

बहुमुखी प्रतिभा के धनी स्वामी जी इंटरमीडिएट तक विज्ञान के छात्र रहे। सन्यास पश्चात स्वामी जी का ज्यादातर समय हिमालय और काशी में व्यतीत होता रहा। स्वामीजी के व्यक्तित्व से प्रभावित होकर दण्डी सन्यासी प्रबन्धन समिति द्वारा सीखड स्थित दण्डी सन्यासी मठ पर पीठाधीश्वर रूप मे महन्त नियुक्त किया गया। जहां रहकर स्वामी जी मठ का संचालन प्रवीणता से करते रहे हैं। स्वामी जी का जीवन व्यसनहीन ( नशामुक्त ) रहा। चौबीस घंटे मे एक बार ही भोजन भिक्षा ग्रहण करते हैं। पालनहार नारायण पर और दण्ड सन्यास परम्परा पर इतना विश्वास करते हैं कि अपने हाथ से भोजन नहीं बनाते हैं। इस बारे में उनका कहना है कि ऊपरवाला भूखा उठाता होगा लेकिन भूखा सुलाता नहीं है ,बच्चे के जन्म लेने से पूर्व ही जननी को स्तन बनाया है और जन्म के समय मां के स्तन मे दूध का प्रवाह होने लगता है।

jaunpur News पश्चिम बंगाल के कलाकारों ने बिखेरा जलवा

0
Oplus_131072

jaunpur News in Hindi केराकत ( जौनपुर ) पूर्व डी आई जी कृपाशंकर सिंह व पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह द्वारा केराकत तहसील के ग्राम टुसौरी स्थित अपने पैतृक आवास पर आयोजित 25 वां वार्षिकोत्सव गणेश पूजनोत्सव समारोह धार्मिक विधि विधान के साथ रविवार को देर रात सम्पन्न हो गया। आयोजित इस भव्य धार्मिक आयोजन में काशी के संतोष दूबे के नेतृत्व में आचार्यों द्वारा देवाधिदेव गणपति का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन पूजन बड़े ही श्रद्धा के साथ किया गया। अयोध्या सेआए देवेन्द्र जी महाराज के कथा प्रवचन सुनने के साथ भक्तजनों के जय गणेश महाराज जी के गगन भेदी जयकारे के साथ पूरा पण्डाल गुंजायमान हो गया। जी आई सी वाराणसी की डिप्टी प्रिंसिपलअर्चना सिंह ने सभी मेधावियों को पुरस्कृतकर सम्मानित किया।

पश्चिम बंगाल कलकत्ता से आये कलाकारअजय शंकर मिश्र व जितेंद्र पाठक द्वारा प्रस्तुत भक्तिगीतों की रसधारा में सभी भक्तगण डुबकी लगाने पर मजबूर हो गये।वहीं अन्तरराष्ट्रीय नृत्यांगना सोनाली चक्रवर्ती एण्ड ग्रुप प्रयागराज की गीत प्रस्तुति ने सभी को  मंत्रमुग्ध कर दिया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चन्द्र, विधान परिषद सदस्य विद्यासागर सोनकर, राम अवध सिंह,भगवा वाहिनी महिला प्रकोष्ठ  की प्रदेश अध्यक्ष डॉ0अंजनी सिंह, रमेश सिंह, कमला सिंह,भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्प राज सिंह, बसपा नेता व वरिष्ठ सर्जन डा0लालबहादुर सिद्धार्थ,पूर्व नगर पालिका चेयरमैन दिनेश टंडन,समाजसेवी अमित निगम,पत्रकार प्रदीप सिंह , सभासद अंकित सिंह, बिट्टू,जिला नगरीय सहकारी बैंक के महाप्रबंधक विजेंद्र सिंह,अभिनेता चंदन सेठ, अभिनव मिश्र एडवोकेट ,डॉ राजेंद्र सिद्धार्थ, राम सिंह, आशीष सिंह,वन्देश सिंह व देवेंद्र सिंह आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों का  कार्यक्रम संयोजक पूर्व डी आई जी कृपाशंकर सिंह,पूर्व आई ए एस अभिषेक सिंह,जितेंद्र सिंह वआशीष सिंह वअभिनेता चंदन सेठ ने स्वागत कर आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन रामचंदर सिंह व सलमान शेख ने किया।

क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन करते समाजसेवी

0

संघर्षों के मिट्टी में खिलते है सपनों का फूल: बेलाल जावेद

Jaunpur News In Hindi खेतासराय (जौनपुर): क्षेत्र के मनेछा गाँव में रूल आउट क्रिकेट टूर्नामेंट मनेछा कप सीजन 2 का आयोजन किया गया जिसमें जिले और अन्य जिलों की दर्जनभर से अधिक टीमों ने भाग लिया तथा अपने खेल का प्रदर्शन किया। टूर्नामेंट का उद्घाटन समाज सेवी बेलाल जावेद ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम से पहले मुख्य अतिथि का माला पहनाकर स्वागत किया गया। जिसके बाद युवाओं ने खिलाड़ियों का परिचय मुख्य अतिथि से करवाया। उद्घाटन मैच खेतासराय और शाहगंज के बीच खेला गया। जिसमें खेतासराय की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करते हुए छह ओवर में 36 रन का लक्ष्य रखा। जवाब में शाहगंज की टीम छह विकेट के नुकसान पर सिर्फ 27 रन ही बना सकी, जिससे खेतासराय की टीम विजेता घोषित हुई।

इस मौके पर बेलाल जावेद ने कहा कि खेल-कूद से न केवल शारीरिक मजबूती मिलती है, बल्कि इससे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान भी बनती है। जो खिलाड़ी आगे बढ़ते हैं, वे हजारों युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बनते हैं। उन्होंने खुशी जताई कि गाँव के युवा शिक्षा के साथ-साथ खेल पर भी ध्यान दे रहे हैं और अपनी प्रतिभा से लोगों का दिल जीत रहे हैं। उन्होंने कहा, अगर इन युवाओं को लगातार हौसला मिलता रहे, तो वे न सिर्फ अपने क्षेत्र में, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी नाम रोशन कर सकते हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि इस क्षेत्र के युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। इस तरह के आयोजनों की सराहना करते हुए कहा कि खेल प्रतियोगिताओं से बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ता है और उनकी छिपी हुई प्रतिभा निखरकर सामने आती है।

उन्होंने सरकार द्वारा ग्रामीण इलाकों में मिनी स्टेडियम बनाए जाने की पहल की सराहना की और कहा कि इससे गाँव के युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए एक बड़ा मंच मिलेगा। युवाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, आप सभी देश के भविष्य हैं, इसलिए पढ़ाई पर भी पूरा ध्यान दें, क्योंकि शिक्षा के बिना इंसान अधूरा होता है। ज्ञान एक रोशनी की तरह है, जो अज्ञानता के अंधकार को दूर करता है।

शिक्षित व्यक्ति न केवल खुद का, बल्कि समाज का भी भला करता है। उन्होंने माता-पिता से अपील की कि वे अपने बच्चों की रुचि को समझें और अगर वे खेल में रुचि रखते हैं, तो अपनी क्षमता के अनुसार उन्हें अवसर प्रदान करें। मैच में अंपायर की भूमिका अब्दुर्रहमान और आरिज़ ने निभाई, जबकि कमेंट्री फरीदीन खान और तालिब सिद्दीकी ने किया। इस अवसर पर मुहम्मद सक़लैन, सलमान, लुकमान अहमद, साकिब, शहमा, नुमान, अब्दुल्ला, समीउल्लाह, शाकिर, अदनान व लारेब आदि उपस्थित रहे।

ऐनुल हक की याद में गैर तरही नज्मख्वानी का हुआ आयोजन

0
Oplus_131072

Jaunpur News : ऐनुल हक की याद में गैर तरही नज्मख्वानी का हुआ भव्य आयोजन अंजुमनों, अखाड़ों एवं सजावट कमेटियों को किया गया पुरस्कृत


जौनपुर। गैर तरही नज्मख्वानी औलिया सीरत कमेटी के तत्वावधान में बायादगार मुजाहिद ए मिल्लत ऐनुल हक उर्फ बुद्धू खां की याद में मोहल्ला बलुआ घाट केरारकोट शहाबा मस्जिद के सामने सम्पन्न हुआ। सबसे पहले हाफिज मेराज सेराजी ने तेलावते कलाम पाक से जलसे का आगाज किया। इसके बाद नाते नबी हनीफ अंसारी असीम जौनपुरी ने पेश किया। पूर्व अध्यक्ष मरकजी सीरत कमेटी अनवारूल हक गुड्डू की अध्यक्षता में हुये जलसे में शहर के तमाम सम्मानित जनों ने भाग लिया।

कार्यक्रम में आये हुये निखिलेश सिंह, जावेद अजीम, व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष श्रवण जायसवाल, नुरूद्दीन अंसारी व मनोज मौर्या ने लोगों से कहा कि जौनपुर में जिस तरह का आयोजन होता है, इसकी सीख पूरे हिन्दुस्तान में जाना चाहिये। जहां सभी धर्मों के लोग एक साथ बैठक इस तरह का कार्यक्रम करते हैं जिसका हमारा शहर जौनपुर एक ऐतिहासिक शहर है जो गंगा—जमुनी तहजीब की मिसाल है।


जलसे की अध्यक्षता करते हुये अनवारूल हक गुड्डू ने औलिया सीरत कमेटी के लोगों को धन्यवाद ज्ञापित किया। साथ ही कहा कि जिस तरह बुजुर्गों की याद में आज का यह कार्यक्रम किया गया, हम उसके लिये के लिये आभार व्यक्त करता हूं। यह भी कहा कि ऐसे किसी भी कार्य के लिये वह सदैव तत्पर रहेंगे। उन्होंने जश्न ए मेराजुन्नबी के जुलूस में शामिल समस्त अंजुमनों, अखाड़ों एवं सजावट कमेटियों के प्रति आभार जताया।

जुलूस में शामिल सजावट कमेटी हाजी एण्ड कम्पनी सुतहट्टी बाजार को प्रथम, गुलाम सरवर स.र.अ. चहारसू चौराहा को द्वितीय एवं शाही सजावट कमेटी ख्वाजगी टोला को तृतीय पुरस्कार दिया गया। वहीं जुलूस में शामिल अंजुमन नुरे इलाही उर्दू बाजार को प्रथम, अंजुमन हैदरिया मुल्ला टोला को द्वितीय एवं अंजुमन फैजाने मुस्तफा कलीचाबाद को तृतीय पुरस्कार दिया गया। साथ ही अखाड़ा रज्जब उस्ताद मार्फत मुख्तार उस्ताद मखदूम शाह अढ़न एवं अखाड़ा सहजादे उस्ताद कलीचाबाद को भी सम्मानित किया गया।


इस गैरतरही नज्मख्वानी में अंजुमन हैदरिया मुल्ला टोला, अंजुमन नामुसे शहाबा मुफ्ती मोहल्ला, अंजुमन चारयारी उमर खां बड़ी मस्जिद, अंजुमन नूरे इलाही उर्दू बाजार, अंजुमन महमूदिया ताड़तला, अंजुमन फारूकिया सब्जी बाजार, अंजुमन फैजाने मुस्तफा कलीचाबाद, अंजुमन सैदाये सहाबा चितरसारी, अंजुमन इदरिसिया रौजा अर्जन ने भाग लिया जिसमें प्रथम पुरस्कार अंजुमन फारूकिया सब्जी बाजार, द्वितीय पुरस्कार अंजुमन चारयारी उमर खां बड़ी मस्जिद और तृतीय पुरस्कार अंजुमन महमूदिया दीवान शाह कबीर ताड़तला को दिया गया।


कार्यक्रम का संचालन औलिया सीरत कमेटी के पूर्व अध्यक्ष कमालुद्दीन अंसारी ने किया। आयोजन समिति के कोषाध्यक्ष शम्स तबरेज ने कार्यक्रम में आये समस्त लोगों का स्वागत किया।
इस अवसर पर इरशाद मंसूरी, फिरोज अहमद पप्पू, अंसार इदरीसी, अजीज फरीदी, फैज दोनू, सलीम मंसूरी, मो. साबिर राजा नवाब, दानिश अंसारी, अकरम मंसूरी, एैनुद्दीन अंसारी, अकरम बबलू सहित तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कमेटी के अध्यक्ष शकील मुमताज एवं महासचिव शाहिद मंसूरी ने समस्त अंजुमन कमेटी, अखाड़ों, आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुये कहा कि जिन लोगों ने हमारे कार्यक्रम में सहयोग किया है, उसके प्रति मैं कृतज्ञ रहूंगा।

50 लाख रुपये के अवैध गांजा संग तस्कर गिरफ्तार

0
Oplus_131072

Smuggler arrested with illegal ganja worth Rs 50 lakh in Bahraich crime news

बहराइच : रुपईडीहा थाने की पुलिस ने भारत नेपाल सीमा से 50 लाख रुपये के गांजा पकड़ा है गांजा तस्कर, के साथ 50 लाख कीमत का 21 किलो गांजा भी बरामद

प्राप्त जानकारी के मुत्त्विकन हराइच की रुपईडीहा थाने की पुलिस ने भारत नेपाल सीमा से तीन गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से लगभग 21 किलो अवैध गांजा भी बरामद किया है ये तस्कर इतनी बड़ी मात्रा में अवैध गांजा नेपाल ले जाकर बेचने वाले थे,रुपईडीहा पुलिस ने चंद्र प्रकाश ,रामसमुझ और सोनू जो कि बहराइच के मोतीपुर थाना इलाके के रहने वाले हैं मुखबिर की सूचना पर भारत नेपाल सीमा के समीप अड़गोड़वा गांव से इन तस्करों को पकड़ा है फिलहाल पुलिस इन तस्करों पर एनडीपीएस एक्ट के मुकदमा दर्ज कर इनके अन्य साथियों की तलाश मे जुटी।