Home Blog Page 149

JAUNPUR NEWS आत्मरक्षा प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली छात्राओं को मिला प्रमाण पत्र

0

JAUNPUR NEWS जौनपुर : वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के आर्यभट्ट सभागार में शनिवार को मिशन शक्ति फेज 5 के अंतर्गत आयोजित मिशन वीरांगना विषयक दस दिवसीय कार्यशाला में आत्मरक्षा हेतु मार्शल आर्ट और ताइक्वांडो का प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर उत्साहवर्धन किया.

मुख्य अतिथि एसपी सिटी अरविंद कुमार वर्मा ने कहा कि आत्मरक्षा के प्रशिक्षण से छात्राओं के भीतर संबल और आत्मविश्वास है। जीवन में सफलता के लिए आत्मविश्वास बहुत जरूरी है। छात्राओं को किसी भी समस्या का सामना करने के लिए सदैव तैयार रहना चाहिए। जीवन की विपरीत परिस्थितियों में समस्याओं को परास्त करें और साथ ही साथ अपने परिवार और पुलिस की सहायता अवश्य लें।

विशिष्ट अतिथि वॉरियर एजुकेशन स्पोर्ट काउंसिल की
अध्यक्ष शिवानी मिश्रा ने कहा कि आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से सरकार का लक्ष्य नारी शक्ति को सशक्त बनाना है ।

अध्यक्षीय संबोधन में अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रोफेसर अजय द्विवेदी ने कहा कि बिना आधी आबादी को सशक्त किए विकसित भारत का स्वप्न पूर्ण नहीं किया जा सकता।महिलाओं को सामाजिक,आर्थिक ,स्वास्थ्य में सशक्त बनाना होगा जिसके माध्यम से विकसित भारत का लक्ष्य पूर्ण होगा।

कार्यशाला के प्रशिक्षक राष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाडी प्रवीण मिश्रा ने मार्शल आर्ट और ताइक्वांडो की कला का प्रदर्शन किया. इसी के साथ ही कार्यशाला में प्रशिक्षण प्राप्त की हुई छात्राओं ने भी मार्शल आर्ट और ताइक्वांडो की कला को प्रदर्शित किया।


गौरतलब है कि महिला अध्ययन केंद्र द्वारा विश्वविद्यालय के द्रौपदी छात्रावास में 17 से 26 जनवरी तक आत्मरक्षा के लिए कार्यशाला आयोजित की गई थी. महिला अध्ययन केंद्र की प्रभारी डॉ. जान्हवी श्रीवास्तव ने कार्यशाला के परिणामों पर प्रकाश डाला और अतिथियों का स्वागत किया. संचालन प्रबंध अध्ययन संकाय के शिक्षक उद्देश्य सिंह ने किया व धन्यवाद भाषण डॉ सोनम झा ने किया।


इस अवसर पर डॉ. वनीता सिंह, डॉ. प्रियंका सिंह, डॉ. पूजा सक्सेना, डॉ झांसी मिश्रा, डॉ. जया शुक्ला, डॉ. निमिषा यादव, रिचा सिंह, समरीन तबस्सुम, जया शुक्ला, डॉ आलोक दास समेत अन्य उपस्थित रहे। jaunpur news today in हिंदी

शिवम् यादव को पाकर स्वजनों ने ली राहत की सांस

0
समाजसेवियों ने श्रद्धालुओं को संगम में कराया स्नान
समाजसेवियों ने श्रद्धालुओं को संगम में कराया स्नान

खुटहन (जौनपुर ) सोमवार को शहर के भण्डारी स्टेशन पर शिवम् यादव (१०) को पाकर स्वजन खुशी से झूम उठे खुटहन गांव निवासी शिवम् पुत्र मुलायम सिंह यादव बीते वर्ष से लखनऊ अपनी बुआ के घर रहकर पढ़ाई कर रहा था रविवार की सुबह रहस्यमय परिस्थितियों में गायब हो गया पहले तो आस पास पता लगाया गया फिर खुटहन शिवम् के पिता को फोन कर जानकारी दी गई शिवम् के अचानक गायब होने कि खबर सुनते ही स्वजनों के हाथ पांव फूल गए घर से लेकर गांव के लोग सभी शिवम् की तलाश में जुट गए सोमवार की सुबह भण्डारी स्टेशन पर शिवम् को पाकर सभी ने राहत की सांस ली

JAUNPUR विद्यार्थियों को समय पर मोबाइल वितरित न करना अपराध,डीएम

0

JAUNPUR NEWS जौनपुर : शासन की योजना स्मार्टफोन वितरण को लेकर जिलाधिकारी jaunpur हुए गम्भीर वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के संगोष्ठी भवन में सोमवार को  विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों के प्राचार्य एवं प्रबंधकों की  स्मार्टफोन और टैबलेट वितरण के सम्बन्ध में  जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र द्वारा एक आवश्यक बैठक ली गई उन्होंने बैठक  में शासन की महत्वाकांक्षी  योजना स्मार्टफोन एवं टैबलेट वितरण की समीक्षा की।


जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने कई कॉलेजों द्वारा स्मार्टफोन और टैबलेट वितरण में की जा रही शिथिलता को लेकर कहा कि यदि तीन दिनों के अंदर वितरण का डेटा वेबसाइट पर अपलोड नहीं किया गया तो नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि स्मार्टफोन तथा टैबलेट को विद्यार्थियों में समय पर वितरित न करना अपराध की श्रेणी में आएगा जिसके लिए दंड के प्रावधान सुनिश्चित किए जाएंगे। उन्होंने समस्त कालेजों  से आए हुए प्राचार्य एवं प्रबंधकों  से इस संबंध में  सीधा संवाद किया और एक-एक कर प्रगति की समीक्षा की साथ ही  महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए। 


उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी विद्यार्थियों को डिजिटल सशक्त बनाने हेतु  स्मार्टफोन और टैबलेट को उन तक पहुंचाने का जिम्मा आप को सौंपा है जिसे प्राथमिकता पर करे है। तीन दिनों के भीतर नियमानुसार  त्वरित कार्यवाही करें इसमे एक भी स्मार्टफोन से जुड़ा प्रकरण लंबित न रहे।  जौनपुर के सीआरओ अजय कुमार अम्बष्ट ने क्रमवार महाविद्यालयों की  सूची प्रस्तुत की जिनके यहां अभी तक स्मार्ट फोन और टैबलेट वितरित नही हुए हैं। विश्वविद्यालय के कुलसचिव महेंद्र कुमार ने सभी प्राचार्य गण से इस बिंदु पर त्वरित कार्यवाही की अपेक्षा की। परीक्षा नियंत्रक डॉ विनोद कुमार सिंह ने महाविद्यालय से आए हुए समस्त प्रतिनिधिगण से कहा कि आगामी 3 दिवस में सभी पात्र विद्यार्थियों को नियमानुसार स्मार्टफोन और टैबलेट  वितरित कर वेबसाइट पर अपलोड कर दें। कार्यक्रम में स्वागत एवं संचालन जनसंचार विभागाध्यक्ष प्रो.मनोज मिश्र ने किया। इस अवसर पर बेसिक शिक्षा अधिकारी गोरखनाथ पटेल,उप कुलसचिव अजीत सिंह, संजय सिंह,रजनीश सिंह,राजेश सिंह  सहित संबद्ध महाविद्यालय के प्राचार्य एवं प्रबंधक उपस्थित रहे।

चोरी के 2 पम्पिंग सेट व 2 मोटरसाइकिल के साथ दो गिरफ्तार

0

पुलिस ने सोंगर बैरियर के पास से आधी रात को गिरफ्तार करने का किया दावा

खेतासराय(जौनपुर):- खेतासराय पुलिस टीम ने रविवार को चोरी के दो पम्पिंग सेट व एक मोटरसाइकिल के साथ दो चोर को सोंगर बैरियर के पास से आधी रात को गिरफ्तार करने का दावा किया है। दोनों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्यवाही करके चालान न्यायालय भेज दिया। थानाध्यक्ष रामाश्रय राय न बताया कि रविवार की रात्रि क्षेत्र के सोंगर बैरियर (आजमगढ़ बॉर्डर) के पास से बिना नम्बरप्लेट के मोटरसाइकिल से जा रहे दो लोगों को मुखबीर के सूचना पर हिरासत में ले लिया गया पूछताछ में अपना नाम तलहा उर्फ समीर पुत्र मोहिद्दीन, अशरफ पुत्र अब्दुल कलाम निवासीगण मानीखुर्द थाना खेतासराय बताया जिनके पास से चोरी के दो पम्पिंग सेट बरामद हुआ तथा मोटरसाइकिल (सीडी डीलक्स) भी चोरी की। गिरफ्तार दोनों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया गया।

किशोरी ने खाया विषाक्त

0
समाजसेवियों ने श्रद्धालुओं को संगम में कराया स्नान
समाजसेवियों ने श्रद्धालुओं को संगम में कराया स्नान

शाहगंज ( जौनपुर ) कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत रसूलपुर गांव में एक किशोरी ने परिजनों की डांट से छुब्ध होकर घर में रखा विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर देखकर परिजनों ने इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया।


क्षेत्र के उक्त गांव निवासी 17 वर्षीय शिवानी पुत्री जंग बहादुर ने शनिवार की रात मामूली कहासुनी के दौरान परिजनों की डांट से छुब्ध होकर घर में रखा विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया।हालत गंभीर देखकर परिजनों ने आनन-फानन में इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उक्त किशोरी की हालत गंभीर देख बेहतर इलाज हेतु जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।

शाहगंज समाचार


कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत बडागांव समीप बीती रात हुए सड़क दुघर्टना में एक युवक घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया।
समीपस्थ जनपद आजमगढ़ के डेहरी गांव निवासी 32 वर्षीय बृजेश पुत्र देव नरायन बाइक से सरायमोहिद्दीनपुर से घर जा रहा था। उसी दौरान बडागांव स्थित पेट्रोल पंप के समीप बाइक की भिड़ंत में गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उक्त युवक की हालत गंभीर देख बेहतर इलाज हेतु जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।

रोडवेज बस की चपेट में आने से वृद्ध की मौत

0

सड़क पार करते समय हुआ हादसा

खेतासराय(जौनपुर): खेतासराय-शाहगंज मुख्य मार्ग पर क्षेत्र स्थित गोरारी बाजार में शनिवार की देर शाम सड़क पार करते समय रोडवेज बस के चपेट में आने से एक वृद्ध की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस शव को कब्जे में लेकर मर्चरी हाउस भेज दिया।

जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गोरारी निवासी 70 वर्षीय वृद्ध राम अचल मौर्य शनिवार की देर शाम अपने घर के पास से मुख्य मार्ग पार कर रहे थे। इसी दौरान रोड़वेज बस की चपेट में आ गए। जिससे मौके पर गम्भीर रूप से घायल हो गए। स्वजनों ने आनन-फानन निजी अस्पताल ले गए जहाँ चिकित्सको ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहाँ देर रात उनकी मृत्यु हो गयी। मृतक रेलवे की चतुर्थ श्रेणी के रिटायर्ड गेटमैन था। सूचना के बाद पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस के लिए भेज दिया।

खेतासराय: शांतिभंग में 3 पाबंद

0

खेतासराय पुलिस ने शांतिभंग में तीन को किया पाबंद

खेतासराय(जौनपुर):- खेतासराय पुलिस टीम ने कस्बा के विभिन्न मोहल्ले से शांतिभंग में तीन को गिरफ्तार कर लिया। तीनों के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाई करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया। थानाध्यक्ष रामाश्रय राय ने बताया कि कस्बा के जोगियाना मोहल्ला निवासीगण अवनीश मौर्य पुत्र अशोक मौर्य, प्रदीप कुमार मौर्य पुत्र स्व. रामजीत मौर्य व मोहम्मद शाहबाज़ पुत्र शाहनवाज निवासी मोहल्ला भटियारीसराय को शांतिभंग में तीन को गिरफ्तार कर लिया गया। तीनों के विरुद्ध विधिक कार्यवाई करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया गया।

चोरी के पम्पिंग सेट के साथ शातिर चोर गिरफ्तार

0
चोरी के पम्पिंग सेट के साथ शातिर चोर गिरफ्तार
चोरी के पम्पिंग सेट के साथ शातिर चोर गिरफ्तार

खेतासराय पुलिस टीम ने चोरी की घटना का सूचना के 48 घण्टे के अन्दर सफल अनावर करते हुए दो शातिर चोरों को चोरी के दो पम्पिंग सेट व एक मोटर साइकिल के साथ गिरफ्तार किया है l

JAUNPUR CRIME NEWS जौनपुर : अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन एंव क्षेत्राधिकारी शाहगंज के पर्यवेक्षण में थाना खेतासराय पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 33/25 धारा 303(2) बीएनएस का सफल अनावरण करते हुये चोरी गये पानी चलाने वाले दो मोटर व थाना कोतवाली जनपद से मुकदमा अपराध संख्या 421/24 धारा 303 bns से संबंधित चोरी की मोटरसाइकिल बिना नम्बर प्लेट सीडी डीलक्स के साथ अभियुक्तगण-तलहा उर्फ समीर पुत्र मोहिद्दीन निवासी ग्राम मानीखुर्द थाना खेतासराय जनपद अशरफ पुत्र अब्दुल कलाम निवासी मानीखुर्द थाना खेतासराय जनपद को मुखबीर की सूचना पर सोंगर बैरियर से पुलिस हिरासत में लेकर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए अभि0 को न्यायालय भेजा गया।

समाजसेवियों ने श्रद्धालुओं को संगम में कराया स्नान

0
समाजसेवियों ने श्रद्धालुओं को संगम में कराया स्नान
समाजसेवियों ने श्रद्धालुओं को संगम में कराया स्नान

समाजसेवियों ने पांच दर्जन श्रद्धालुओं को संगम में कराया स्नान

खुटहन [जौनपुर ] समाजसेवियों ने महाकुंभ में अपनी तरफ से क्षेत्र के पांच दर्जन लोगों को बस से ले जाकर प्रयागराज महाकुंभ में स्नान करवा कर पुण्य अर्जित किया। रविवार की सुबह समाजसेवियों द्वारा की गयी निश्शुल्क बस सेवा खुटहन चौराहे से साठ स्नानार्थियों को लेकर प्रयागराज के लिए प्रस्थान किया। बस में महिलाएं, बुजुर्ग सब उत्साहित होकर हर हर गंगे, हर हर महादेव का जयघोष करते हुए प्रस्थान किए। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म और संस्कृति को जागृत रखने के लिए समाज के हर सक्षम व्यक्ति को धार्मिक एवं सामाजिक कार्य अवश्य करना चाहिए।इस मौके पर प्रवीण उपाध्याय, ज्ञानचंद गुप्ता, सुनील उपाध्याय, विवेक उपाध्याय, पीयूष, मनोज गुप्ता आद उपस्थित रहे l

JAUNPUR NEWS मेधावी छात्र छात्राओं को किया गया सम्मानित

0
JAUNPUR NEWS मेधावी छात्र छात्राओं को किया गया सम्मानित
JAUNPUR NEWS मेधावी छात्र

एलएसएस नेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल नरौली में मनाया गया वार्षिकोत्सव JAUNPUR NEWS

  • ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चो को तकनीक शिक्षा देना बेहद जरूरी : सुनील यादव मम्मन

JAUNPUR NEWS जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के नरौली गांव में एलएसएस नेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें मेधावी छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को सम्मानित किया गया । ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा गुणवत्ता को बेहतर करने का जोर दिया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा नेता एवं ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि सुनील कुमार यादव मम्मन ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में तकनीकी शिक्षण संस्थानों की स्थापना कर शिक्षा की अलख जगाना यह पुनीत कार्य है। और तकनीकी शिक्षा बच्चों को उपलब्ध कराना बेहद जरूरी है। बच्चों को दूर दराज पढ़ने के लिए न जाना पड़े ,अच्छी शिक्षा गांव में मिले इसके लिए शिक्षकों की भी बड़ी भूमिका होती है।

बच्चे देश के भविष्य होते हैं ,उन्हें अच्छी शिक्षा उपलब्ध कराने में कोई कोर कसर न छोड़ें इस दौरान मुख्य अतिथि ने दो दर्जन मेधावी छात्र छात्राओ को स्मृति चिन्ह मेडल देकर सम्मानित किया और शिक्षकों की अच्छी भूमिका को देखते हुए उन्हें भी सम्मानित किया । सुनील यादव मम्मन ने कार्यक्रम में दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम के आयोजक संजीव कुमार सिंह ने सबके प्रति आभार जाता है । इस अवसर पर मां दुर्गा हायर सेकेंडरी स्कूल सिद्धिकपुर के प्रबंधक सूर्य प्रकाश सिंह मुन्ना, प्रबंधक उषा सिंह, देवेंद्र सिंह पप्पू, नागेंद्र यादव ,डॉ राजेंद्र सिंह ,सौरभ सिंह, पवन प्रकाश, मुकेश गुप्ता सुरेंद्र यादव ,छोटेलाल मौजूद रहे।