Home Blog Page 150

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपने पूरे गणवेश में 

0
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपने पूरे गणवेश में 
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपने पूरे गणवेश में 

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का विचार परिवार मिलन शाखा वार्षिकोत्सव कार्यक्रम संपन्न   

Rashtriya Swayamsevak Sangh in its full uniform

JAUNPUR NEWS जौनपुर : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का विचार परिवार मिलन शाखा का वार्षिकोत्सव रविवार को नगर के तिलकधारी इंटर कॉलेज के प्रांगण में किया गया। कार्यक्रम में आरएसएस की विभिन्न अनुषांगिक संगठनों के स्वयंसेवक आए ।आज  के कार्यक्रम में  मंच पर डॉ राकेश जी सह प्रान्त कार्यवाह,जिला संघ चालक डॉ सुभाष जी रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि कर किया गया इस दौरान सभी स्वयंसेवक अपने पूरे गणवेश में उपस्थित रहे। स्वयंसेवकों ने व्यायाम योग, आसन, सामूहिक समता, तिष्ठयोग, सुभाषित, गणगीत का सामूहिक प्रदर्शन किया।विचार परिवार मिलन शाखा को संबोधित करते हुए डॉ राकेश सह प्रान्त कार्यवाह ने स्वयंसेवकों के गुणों के बारे में बताया तथा बताया कि  हम सभी स्वयंसेवक भारत को पुनः विश्व गुरु के पद पर आसीन करने के लिए कार्य करते है।

शाखा के द्वारा ऐसे स्वयंसेवकों का निर्माण किया जाता है जो शारीरिक, मानसिक,चारित्रिक, नैतिक रूप से मजबूत होते हैं तथा देश में अलग-अलग क्षेत्र में काम करते हुए भारत को आगे ले जाने के लिए सदैव तत्पर रहते है। हम सभी एक दूसरे का सहोदर भाई मानते देश की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण रख सकते हैं। इस प्रकार एक भारत और श्रेष्ठ भारत का निर्माण होगा।

अच्छे नागरिक बनने के सभी गुण प्रत्येक व्यक्ति के अंदर संघ की शाखा में आने के बाद ही धीरे-धीरे स्वतः परिलक्षित होने लगते हैं । भारत माता की जय के उद्देश्य से ही सभी कार्य किए जाते हैं। शाखा में आने वाला प्रत्येक स्वयंसेवक भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए दृढ़ प्रतिज्ञ होता है जिससे राष्ट्र की पहचान हमेशा वैश्विक स्तर पर बनी रहे। स्वयंसेवक खुद अपने आसपास एक बेहतर नागरिक का फर्ज निभाते हुए समाज में सामाजिक समरसता एकता और भाईचारे का संदेश देता है साथ ही एक दूसरे की मदद करने के लिए हर पल हर   क्षण तैयार रहता है। स्वयंसेवकों का मुख्य उद्देश्य एक बेहतर और मजबूत राष्ट्र का निर्माण करना होता है इस अवसर पर प्रमुख रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष पुष्पराज सिंह, सतीश सिंह रघुवंशी, रामचंद्र, शिव प्रकाश, श्रीमान अजीत, श्रीमान रजत जी, वीरेंद्र प्रताप जी, डॉ उदय, अमित निगम ब्रह्ममेश शुक्ला ज्ञानेंद्र दुबे विमल सिंह दीपक श्रीवास्तव,भूपेंद्र  जी, डॉ अंजना  श्रीवास्तव, विकाश मौर्य विभिन्न संगठनों के स्वयंसेवक तथा समाज के गणमान्य लोग उपस्थित थे।

JAUNPUR NEWS नियम विरुद्ध अवैधानिक रुप से सड़क पर चल रहे वाहन सीज

0

Vehicles plying illegally on the road are seized.in jaunpur News:

TODAY JAUNPUR NEWS IN HINDI जौनपुर पुलिस ने नियम विरुद्ध अवैधानिक रुप से सड़क पर चल रहे वाहनों को आज सीज किया है, आपरेशन ब्लैक फिल्म अभियान” के तहत ब्लैक फिल्म लगे वाहनें पर कसा शिकंजा, वाहनों से हटवाया गया हूटर व ब्लैक फिल्म- पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में जनपद जौनपुर में चलाए जा रहे “आपरेशन ब्लैक फिल्म अभियान” के अन्तर्गत जनपदीय पुलिस टीम द्वारा जनपद के विभिन्न स्थानोंमुख्य चौराहों पर गाड़ी में नियम विरुद्ध अवैधानिक रुप से हूटर सायरन लाल-नीली बत्ती ब्लैक फिल्म का प्रयोग करने वाले वाहनों की चेकिंग करते हुए उनके विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही की गयी।

इस क्रम में जनपद में चेकिंग के दौरान कुल 88 पुलिस टीमों द्वारा 122 प्रमुख स्थानों पर चेकिंग करते हुए 2663 वहानों को चेक किया गया। जिसमें 454 वाहनों से ब्लैक फिल्म हटायी गयी, 06 वाहनों से हुटर सायरन हटाये गये, 02 वाहनों को सीज किया गया तथा 358 वाहनों का चालान किया गया।

तो वही दूसरी तरफ जहाँ सरायख्वाजा पुलिस ने अवैध असलहा फैक्ट्री का भण्डाफोड़ किया तो प्थाना रामपुर पुलिस ने भी आज एक नाजायज असलहा व कारतूस के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है रामपुर पुलिस टीम द्वारा चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति वाहन के दौरान बहद ग्राम गन्धौना से रवि सिंह पुत्र रमाशंकर सिंह निवासी पट्टी जमालापुर थाना रामपुर जनपद जौनपुर को एक देशी कट्टा .315 बोर व एक जिन्दा कारतूस .315 बोर के साथ पुलिस हिरासत मे लिया गया। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर सुसंगत धाराओ मे अभियोग मे पंजीकृत कर अभियुक्त के विरुध्द आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए चालान संबंधित न्यायालय भेज दिया गया ।


JAUNPUR:अवैध असलहा फैक्ट्री संचालक गिरफ्तार, भारी मात्रा में उपकरण बरामद

0

Illegal arms factory operator arrested, huge amount of equipment recovered in jaunpur

Jaunpur Crime News जौनपुर पुलिस सरायख्वाजा व एसओजी की संयुक्त पुलिस टीम ने अवैध असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए फैक्ट्री का संचालन करने वाले शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार, कर लिया मौके से कुल 9 अवैध शस्त्र (निर्मित व अर्धनिर्मित शस्त्र बनाने के उपकरण पुलिस के हाथ लगे है।

अवैध असलहा फैक्ट्री का खुलासा पुलिस ने जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में सदर के निकट पर्यवेक्षण में थाना सरायख्वाजा पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम ने किया बताया जा रहा है कि 8 फरवरी को मुखबिर की सूचना पर अनापुर चौराहे के निकट राजेश वेल्डिंग शॉप से अवैध असलहां बनाने के फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए 01 32 बोर पिस्टल (बिना मैगजीन), 01 315 बोर देशी तमंचा, 07 पिस्टल बाडी, 12 अर्धनिर्मित मैगजीन कवर, 05 स्लाइड, 08 नाल ( 04 निर्मित और 04 अर्धनिर्मित), 10 रिपिट (फायरिंग पिन रोड), मिली मशीन 01 (SEW MFG BY SAGGU ENGINEERING ), 02 ग्रिन्डर(एक पीले रंग का जिस पर POLYMAK लिखा है व दूसरा हरे रंग का ), 02 ड्रील मशीन, 01 डिग्री कंपास, 02 हथौड़ी, 01 पिलास, 01 सिलाई रिंच को मौके से बरामद किया गया। दुकान के मालिक संजीव बिंद उर्फ संजू पुत्र राजेश बिंद निवासी जमुहाई थाना सरायख्वाजा को गिरफ्तार करते हुए बरामदगी के आधार पर मु0अ0सं0-78/25 धारा-3/5/25 आर्म्स एक्ट थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर पंजीकृत किया गया। आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।अभियुक्त का नाम पता

संजीव बिंद उर्फ संजू पुत्र राजेश बिंद निवासी जमुहाई थाना सरायख्वाजा आपराधिक इतिहास की बात करे तो इसके ऊपर मु0अ0सं-78/25 धारा-3/5/25 आर्म्स एक्ट के तहत थाना सरायख्वाजा पर मुकदमा दर्ज है।


पुलिस ने असलहों समेत अवैध हथियार के निर्माण में जिस सामान का उपयोग किया जाता था उसको भी बरामद किया है एक 32 बोर पिस्टल (बिना मैगजीन) एक 315 बोर देशी तमंचा, सात पिस्टल बाडी, 12 अर्धनिर्मित मैगजीन कवर, पांच स्लाइड, आठ नाल (चार निर्मित और 04 अर्धनिर्मित), 10 रिपिट (फायरिंग पिन रोड), मिली मशीन 01 (SEW MFG BY SAGGU ENGINEERING ), 02 ग्रिन्डर(एक पीले रंग का जिस पर POLYMAK लिखा है व दूसरा हरे रंग का ), 02 ड्रील मशीन, 01 डिग्री कंपास, 02 हथौड़ी, 01 पिलास, सिलाई रिंच शामिल है।

सतना बारात से घर लौटते समय कार और पिकप की टक्कर,बाराती घायल

0
8 हजार श्रद्धालुओं को विधायक कराएंगे महाकुंभ का स्नान
8 हजार श्रद्धालुओं को विधायक कराएंगे महाकुंभ का स्नान

सतना से वापस लौट रहे बरातियों की कार पिकअप से टकराई, दोनो भाई और उनकी पत्नियां घायल

खुटहन ( जौनपुर ) :लवायन गांव से सतना मध्य प्रदेश गयी बारात में सामिल होने के बाद दूसरे दिन वापस लौट रहे रिश्तेदार की कार पिकअप से टकरा गई। कार में सवार दो सगे भाई और उनकी पत्नियां घायल हो गयीं। गंभीर अवस्था में उन्हें बीएचयू के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

गांव निवासी इंद्रेश अग्रहरि के विवाह की बारात शुक्रवार को एमपी के सतना जिले में गयी थी। जिसमें लाइन बाजार महिला थाना के बगल के निवासी उनकी बुआ के पुत्र रोहित और उनकी पत्नी सृष्टि तथा दीपक अपनी पत्नी ट्विंकल के साथ निजी कार से गया था। घायलों के मामा शंकर अग्रहरि ने बताया कि बारात से वापस लौटते समय प्रयागराज के जसरा क्षेत्र में कार और पिकअप में टक्कर हो गई। जिसमें दोनों भाई और उनकी पत्नियां घायल हो गई। घटना की सूचना मिलते ही वर पक्ष के लोगों में मायूसी छा गई

मदरसा इमदादुल उलूम ने आयोजित किया जलस-ए दस्तार बंदी व इसलाहे मुवाशरा

0

मदरसा इमदादुल उलूम द्वारा आयोजित किया गया जलस-ए दस्तार बंदी व इसलाहे मुवाशरा

सुईथा कलां, जौनपुर। क्षेत्र के रुधौली लालापुर स्थिति अरबी मदरसा इमदादुल उलूम के प्रांगण में जलस-ए दस्तार बंदी इसलाहे मुवाशरा का भव्य आयोजन किया गया।


कार्यक्रम की अध्यक्षता हाजी शकील अहमद, व कार्यक्रम संचालन मौलाना डॉ काशिफ़ नदवी द्वारा किया गया। आपको बता दें कि यह कार्यक्रम शुक्रवार को सूर्यास्त के बाद आरंभ हुआ। जिसका शुभारंभ क़ारी सरताज अहमद सुल्तानपुरी ने किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य तकरीर मौलाना मुफ्ती राशिद उस्ताद मदरसा दारुल उलूम देवबंद, मौलाना अबूजर काजमी मदनी, कार्यक्रम के दौरान अबू जैद, अब्दुल्ला, मोहम्मद उमर, मोहम्मद आसिफ, मोहम्मद नूमान, मोहम्मद फैज समेत लगभग डेढ़ दर्जन छात्रों को दस्तार बंदी का सौभाग्य प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में आए हुए हिंदुस्तान के अलग-अलग स्थान से लगभग दर्जन भर उलेमा व मौलाना मदरसा अरबिया इमदादुल उलूम के सचिन मौलाना अब्दुल्ला कासमी ने आभार व्यक्त किया।


इस सफल कार्यक्रम में हाफिज इरफान सिराजी, हाफिज नसीम, यूथ क्लब बड़ागांव के अध्यक्ष रईस अहमद, मोहम्मद अकील, सलीम, अलाउद्दीन, मोहम्मद कलाम, निसार अहमद समेत क्षेत्र के हजारों लोग मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

JAUNPUR ACCIDENT कार पेड़ से टकराई,दरोगा की मौत

0

JAUNPUR ACCIDENT जौनपुर : सिकरारा थाना क्षेत्र के टेकारी गांव के पास अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई कार सवार दरोगा की मौत, एक घायल सड़क दुर्घटना में हुई दरोगा का नाम शेषनाथ यादव है।

प्राप्त जानकारी के मुताविक सिकरारा थाना क्षेत्र के टेकारी गांव के पास हुए एक्सीडेंट में गम्भीर रूप से घायल ब्यक्ति को सूचना पर पहुंची पुलिस ने बेहतर इलाज़ के लिए अस्पताल भेजा मृत इंस्पेक्टर के शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा इस हादसे में एक और ब्यक्ति घायल हुआ है जिसको बेहतर इलाज के लिए पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया कार दुर्घटना में जिस दरोगा की मौत हुई है, वह प्रतापगढ़ जनपद के देहांत कोतवाली में तैनात थे वह गाजीपुर जिले के रहने वाले बताए जा रहे है। taftish of crime jaunpur news in hindi jaunpur accident news

निःशुल्क स्मार्ट फोन में देरी के चलते महाविद्यालयों की मान्यता खतरे में 

0
निःशुल्क स्मार्ट फोन में देरी के चलते महाविद्यालयों की मान्यता खतरे में 
निःशुल्क स्मार्ट फोन में देरी के चलते महाविद्यालयों की मान्यता खतरे में 

डीएम जौनपुर ने छात्रों को निःशुल्क स्मार्ट फोन वितरण में देरी के चलते नाराजगी ब्यक्त की है 

  • Recognition of colleges in danger due to delay in free smart phones

JAUNPUR NEWS जौनपुर 07 फरवरी : छात्र- छात्राओं को निःशुल्क मिलने वाले टैबलेट,स्मार्ट फोन वितरण में हो रही देरी के चलते जिलाधिकारी ने जिले भर के  महाविद्यालयों के सभी प्रबंधक और प्रधानाचार्यों की बैठक बुलाई है स्कूल प्रशासन की कार्य प्रणाली पर सवाल उठाये है ,अद्यतन प्रगति को लेकर जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में एक बैठक आयोजित हुई बैठक में जिलाधिकारी ने स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के अन्तर्गत पिछले वर्ष के टेबलेट र्स्माट फोन को पात्र पंजीकृत छात्रों में शत-प्रतिशत वितरण नही कराये जाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त किया। जिलाधिकारी ने स्पष्ट रूप से निर्देश दिया कि एक हप्ते के भीतर सभी महाविद्यालयों में पात्र पंजीकृत छात्रों में टैबलेट र्स्माट फोन वितरण कराना सुनिश्चित किया जाए अन्यथा उनके मान्यता निरस्तीकरण करने पर विचार किया जाएगा।  

उन्होंने निर्देशित किया कि अवशेष टैबलेट स्मार्ट फोन वितरण के सम्बन्ध में सभी महाविद्यालयों के प्रबंधक और प्रधानाचार्यों की उपस्थिति में एक महत्वपूर्ण बैठक 10 फरवरी को पूर्वान्ह 11 बजे पूर्वान्चल विश्वविद्यालय के संगोष्ठी भवन में आहूत की जाए।

उप क्रीड़ा अधिकारी चन्दन सिंह ने अवगत कराया है कि खेल निदेशालय उ0प्र0, लखनऊ के निर्देश के क्रम में जिला खेल कार्यालय, बलिया के तत्वावधान में राज्य आमंत्रण पुरूष वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन 11 से 13 फरवरी, तक वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम बलिया मेंं किया जा रहा है।
 

जनपद जौनपुर के वॉलीबाल पुरूष खिलाड़ियों का जनपदीय चयन परीक्षण 08 फरवरी को पूर्वान्ह 10.00 बजे से इन्दिरा गांधी स्टेडियम सिद्दीकपुर में किया जायेगा। जनपद स्तर पर चयनित वॉलीबाल खिलाड़ी ही प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। इच्छुक खिलाड़ी दिलीप कुमार, अंशकालिक मानदेय वॉलीबाल प्रशिक्षक से सम्पर्क कर, प्रतिभाग कर सकते हैं।  

बैठक में प्रतिभाग न करने वाले महाविद्यालयों के विरूद्ध विश्वविद्यालय प्रशासन के द्वारा कार्यवाही सुनिश्चित करायी जाएगी।बैठक में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट इशिता किशोर, मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अम्बष्ट, वरिष्ठ कोषाधिकारी उमाशंकर, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा0 गोरखनाथ पटेल सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।  

यह भी पढ़े : जौनपुर के आधा दर्जन हिस्ट्रीशीटरों का क्राइम खाका नष्ट 

यह भी पढ़े :पुलिस ने वाहनों से उतारी 10 काली फ़िल्म,35  गाड़ियों का किया चलान  

जौनपुर के आधा दर्जन हिस्ट्रीशीटरों का क्राइम खाका नष्ट 

0
जौनपुर के आधा दर्जन हिस्ट्रीशीटरों का क्राइम नष्ट 
जौनपुर के आधा दर्जन हिस्ट्रीशीटरों का क्राइम नष्ट 

जौनपुर के आधा दर्जन हिस्ट्रीशीटरों का क्राइम  खाका जला कर किया गया नष्ट 

  • Jaunpur: The blueprints of half a dozen history-sheeters were destroyed by burning. in jaunpur

JAUNPUR CRIME NEWS जौनपुर के आधा दर्जन हिस्ट्रीशीटरों का खाका जला कर किया गया नष्ट हिस्ट्रीशीटरों के मौत के बाद पुलिस ने उनके हिस्ट्रीशीट का खाका जला कर आज नष्ट कर दिया थाना सरायख्वाजा के 6 हिस्ट्रीशीटर, जिनकी मृत्यु हो गयी थी,मृत्यु के उपरान्त आज क्षेत्राधिकारी सदर ने  थाना सरायख्वाजा प्रांगण में H S खाका को जलाकर नष्ट कर दिया ।जिन मृत हिस्ट्रीशीटरों का पुलिस ने क्राइम हिस्ट्री जलाई है उनके नाम HS 86A सुरेन्द्र प्रसाद तिवारी उर्फ पप्पू पुत्र अनुरुद्ध तिवारी ग्राम जहीरुद्दीन पुर थाना सरायख्वाजा का निवासी .दूसराHS 89A संतोष सिंह पुत्र रामनरायण सिंह ग्राम मनिया थाना सरायख्वाजा ।

3. HS 36A सुबाष यादव पुत्र रधुनाथ यादव ग्राम जमीन पकड़ी थाना सरायख्वाजा जौनपुर। 4. HS  A प्रिन्स उर्फ प्रशान्त सिंह पुत्र प्रेमनरायण सिंह ग्राम नेवादाईश्वरी सिंह थाना सरायख्वाजा । 5. HS 180A अनिल कुमार यादव पुत्र स्व0 लालजी यादव ग्राम भटेवरा थाना सरायख्वाजा । 6. HS 04A पूरे मल्लाह पुत्र रामफेर ग्राम करसावा सभी थाना सरायख्वाजा के रहने वाले थे l

वही दूसरी तरफ  रामपुर पुलिस ने  आज शांति भंग में पाँच व्यक्तियो को गिरफ्तार किया है  अपराध की रोकथाम एवं अपराध एवं अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूँ के मार्गदर्शन व थानाध्यक्ष रामपुर के नेतृत्व में थाना रामपुर पुलिस टीम द्वारा पाँच व्यक्तियो को शांति व्यवस्था के दृष्टिगत अन्तर्गत धारा 170 बीएनएस में पुलिस हिरासत में लिया गया तथा चालान अन्तर्गत धारा 170/126/135 बीएनएसएस में सम्बन्धित न्यायालय भेजा दिया गया 

गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण

1.राजेश दुबे पुत्र स्व0 राजनाथ दुबे निवासी वार्ड नं0-07 रामपुर थाना रामपुर ।
2.कमलाशंकर दुबे पुत्र तीर्थराज दूबे निवासी वार्ड नं0-07 रामपुर थाना रामपुर
3.संतोष दुबे पुत्र स्व0 हरिनाथ दुबे निवासी वार्ड नं0-07 रामपुर थाना रामपुर ।
4.शिवाजी दुबे पुत्र श्यामाचरन दुबे निवासी वार्ड नं0-07 रामपुर थाना रामपुर ।
5. सुबाष गौतम पुत्र स्व0 सभाजीत गौतम निवासी ग्राम पचवल थाना रामपुर ।

tafish of crime jaunpur news

JAUNPUR मतदाता सूची पर सपा ने की चर्चा  

0
JAUNPUR मतदाता सूची पर सपा ने की चर्चा  
JAUNPUR मतदाता सूची पर सपा ने की चर्चा  

पीडीए समाज की एकता से ही बहुजन समाज का भविष्य सुरक्षित:-राकेश मौर्य JAUNPUR NEWS

JAUNPUR POLITICS जौनपुर: समाजवादी पार्टी जौनपुर की मासिक बैठक शुक्रवार को प्रातः 10 बजे सांसद जौनपुर कार्यालय शुक्ला ट्रांसपोर्ट की गली नईगंज में जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक मे निर्धारित एजेंडों में पीडीए चर्चा कार्यक्रम और मतदाता सूची की जांचोपरांत रिपोर्ट पर गंभीरता से चर्चा कराई गई।


बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने कहा कि आज जिस तरह से संविधान और लोकतंत्र की हो रही है हत्या, संविधान की आड़ में तानाशाही लागू की जा रही है सभी संवैधानिक संस्थाओं अधिकारियों का राजनीतीकरण हो गया है, ऐसी परिस्थितियों में संविधान खतरे में है। इसलिए पीडीए समाज को एकजुट होकर ही संविधान, लोकतंत्र, आरक्षण की रक्षा करते हुए अपना भविष्य सुरक्षित किया जा सकता है।

JAUNPUR मतदाता सूची पर सपा ने की चर्चा  


उन्होंने कार्यकर्ताओं की निर्देश देते हुए कहा कि पीडीए चर्चा कार्यक्रम को ज़मीनी स्तर पर कामयाब बनाते हुए मतदाता सूची को अवलोकन कर ले ताकि समय से मतदाता सूची में नाम दर्ज कराया जा सके।इस अवसर पर बैठक को पूर्व विधायक श्रद्धा यादव, पूर्व मंत्री संगीता यादव, प्रदेश सचिव हिसामुद्दीन शाह, पूर्व प्रमुख जयंती यादव, सुशील दुबे, राजेश यादव, वरिष्ठ नेता दीपचंद राम, ज़िला उपाध्यक्ष गण श्याम बहादुर पाल, महेंद्र यादव, हीरालाल विश्वकर्मा, केशजीत, यादव, राजेंद्र यादव टाइगर, जिला सचिव गण कमलेश यादव, मनोज मौर्य, दीपक विश्वकर्मा, संजय यादव, रमेश साहनी, डॉ जंगबहादुर यादव, रमेश मौर्य, विधानसभा अध्यक्ष गण, वीरेंद्र यादव, रामजतन यादव, सोचनराम विश्वकर्मा, महिला सभा की जिलाध्यक्ष शर्मिला यादव, लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष आनंद गुप्ता, सयुस के बदलापुर अध्यक्ष विवेक यादव, मंजय कन्नौजिया,रजनीश मिश्रा, चंद्रशेखर यादव, विवेक यादव आदि ने संबोधित किया।


बैठक में ज़िला उपाध्यक्ष राहुल यादव, ज़िला कोषाध्यक्ष सुशील श्रीवास्तव, प्रदेश उपाध्यक्ष ऋषि यादव एडवोकेट, अल्पसंख्यक सभा की प्रदेश सचिव डॉ शबनम नाज़, प्रदेश सचिव संजीव साहू, ज़िला सचिव गुलाब यादव, धीरज बिंद, अखंड प्रताप यादव, आर बी यादव, सोनी यादव, नीलम शर्मा,अनवारूल हक गुड्डू, मुनव्वर अली, धर्मेंद्र सोनकर, उमाशंकर चौरसिया, सोनी सेठ, दिलीप प्रजापति, संदीप बिंद, मीरा यादव सहित सैकड़ों सपाजन उपस्थित रहे।
बैठक का संचालन ज़िला महासचिव आरिफ हबीब ने किया।

यह भी पढ़े : पुलिस ने वाहनों से उतारी 10 काली फ़िल्म,35  गाड़ियों का किया चलान  

पुलिस ने वाहनों से उतारी 10 काली फ़िल्म,35  गाड़ियों का किया चलान  

0
पुलिस ने वाहनों से उतारी 10 काली फ़िल्म,35  गाड़ियों का किया चलान  
पुलिस ने वाहनों से उतारी 10 काली फ़िल्म,35  गाड़ियों का किया चलान  

शेखी बघारने वाले गाड़ियों से पुलिस ने उतारी 10 काली फ़िल्म,5 हूटर,35 वाहनों का हुआ चालान

  • Police removed 10 black films from vehicles, seized 35 vehicles in jaunpur

jAUNPUR NEWS खेतासराय : जौनपुर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर पुलीस टीम द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। 5 गाड़ियों से हूटर और 10 गाड़ियों से काली फ़िल्म उतारी गयी अभियान के दौरान कुल 35 वाहनों का चालान हुआ। जिससे वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। थानाध्यक्ष रामाश्रय राय के नेतृत्व में कस्बा चौकी इंचार्ज मोहम्मद तारिक अंसारी और एसआई धर्मेंद्र कुमार सिंह ने शुक्रवार को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक नगर के मुख्य चौराहा व गुरैनी बाजार में संघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

जिसमें पाँच चार पहिया वाहनों से हूटर और दस चार पहिया वाहनों से काली फ़िल्म उतारी गई तथा कुल 35 वाहनों का चालान किया गया। अन्य दर्जनों वाहनों से की तलाशी की गई। चेकिंग के दौरान वाहन चालको में हड़कंप मचा रहा।

  यह भी पढ़े : Jaunpur News विकलांग को 12 हजार रुपये दिए जाएंगे