खेतासराय(जौनपुर):- खेतासराय पुलिस टीम ने कस्बा के विभिन्न मोहल्ले से शांतिभंग में तीन को गिरफ्तार कर लिया। तीनों के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाई करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया। थानाध्यक्ष रामाश्रय राय ने बताया कि कस्बा के जोगियाना मोहल्ला निवासीगण अवनीश मौर्य पुत्र अशोक मौर्य, प्रदीप कुमार मौर्य पुत्र स्व. रामजीत मौर्य व मोहम्मद शाहबाज़ पुत्र शाहनवाज निवासी मोहल्ला भटियारीसराय को शांतिभंग में तीन को गिरफ्तार कर लिया गया। तीनों के विरुद्ध विधिक कार्यवाई करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया गया।
खेतासराय पुलिस टीम ने चोरी की घटना का सूचना के 48 घण्टे के अन्दर सफल अनावर करते हुए दो शातिर चोरों को चोरी के दो पम्पिंग सेट व एक मोटर साइकिल के साथ गिरफ्तार किया है l
JAUNPUR CRIME NEWS जौनपुर : अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन एंव क्षेत्राधिकारी शाहगंज के पर्यवेक्षण में थाना खेतासराय पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 33/25 धारा 303(2) बीएनएस का सफल अनावरण करते हुये चोरी गये पानी चलाने वाले दो मोटर व थाना कोतवाली जनपद से मुकदमा अपराध संख्या 421/24 धारा 303 bns से संबंधित चोरी की मोटरसाइकिल बिना नम्बर प्लेट सीडी डीलक्स के साथ अभियुक्तगण-तलहा उर्फ समीर पुत्र मोहिद्दीन निवासी ग्राम मानीखुर्द थाना खेतासराय जनपद अशरफ पुत्र अब्दुल कलाम निवासी मानीखुर्द थाना खेतासराय जनपद को मुखबीर की सूचना पर सोंगर बैरियर से पुलिस हिरासत में लेकर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए अभि0 को न्यायालय भेजा गया।
समाजसेवियों ने श्रद्धालुओं को संगम में कराया स्नान
समाजसेवियों ने पांच दर्जन श्रद्धालुओं को संगम में कराया स्नान
खुटहन [जौनपुर ] समाजसेवियों ने महाकुंभ में अपनी तरफ से क्षेत्र के पांच दर्जन लोगों को बस से ले जाकर प्रयागराज महाकुंभ में स्नान करवा कर पुण्य अर्जित किया। रविवार की सुबह समाजसेवियों द्वारा की गयी निश्शुल्क बस सेवा खुटहन चौराहे से साठ स्नानार्थियों को लेकर प्रयागराज के लिए प्रस्थान किया। बस में महिलाएं, बुजुर्ग सब उत्साहित होकर हर हर गंगे, हर हर महादेव का जयघोष करते हुए प्रस्थान किए। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म और संस्कृति को जागृत रखने के लिए समाज के हर सक्षम व्यक्ति को धार्मिक एवं सामाजिक कार्य अवश्य करना चाहिए।इस मौके पर प्रवीण उपाध्याय, ज्ञानचंद गुप्ता, सुनील उपाध्याय, विवेक उपाध्याय, पीयूष, मनोज गुप्ता आद उपस्थित रहे l
एलएसएस नेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल नरौली में मनाया गया वार्षिकोत्सव JAUNPUR NEWS
ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चो को तकनीक शिक्षा देना बेहद जरूरी : सुनील यादव मम्मन
JAUNPUR NEWS जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के नरौली गांव में एलएसएस नेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें मेधावी छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को सम्मानित किया गया । ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा गुणवत्ता को बेहतर करने का जोर दिया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा नेता एवं ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि सुनील कुमार यादव मम्मन ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में तकनीकी शिक्षण संस्थानों की स्थापना कर शिक्षा की अलख जगाना यह पुनीत कार्य है। और तकनीकी शिक्षा बच्चों को उपलब्ध कराना बेहद जरूरी है। बच्चों को दूर दराज पढ़ने के लिए न जाना पड़े ,अच्छी शिक्षा गांव में मिले इसके लिए शिक्षकों की भी बड़ी भूमिका होती है।
बच्चे देश के भविष्य होते हैं ,उन्हें अच्छी शिक्षा उपलब्ध कराने में कोई कोर कसर न छोड़ें इस दौरान मुख्य अतिथि ने दो दर्जन मेधावी छात्र छात्राओ को स्मृति चिन्ह मेडल देकर सम्मानित किया और शिक्षकों की अच्छी भूमिका को देखते हुए उन्हें भी सम्मानित किया । सुनील यादव मम्मन ने कार्यक्रम में दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम के आयोजक संजीव कुमार सिंह ने सबके प्रति आभार जाता है । इस अवसर पर मां दुर्गा हायर सेकेंडरी स्कूल सिद्धिकपुर के प्रबंधक सूर्य प्रकाश सिंह मुन्ना, प्रबंधक उषा सिंह, देवेंद्र सिंह पप्पू, नागेंद्र यादव ,डॉ राजेंद्र सिंह ,सौरभ सिंह, पवन प्रकाश, मुकेश गुप्ता सुरेंद्र यादव ,छोटेलाल मौजूद रहे।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का विचार परिवार मिलन शाखा वार्षिकोत्सव कार्यक्रम संपन्न
Rashtriya Swayamsevak Sangh in its full uniform
JAUNPUR NEWS जौनपुर : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का विचार परिवार मिलन शाखा का वार्षिकोत्सव रविवार को नगर के तिलकधारी इंटर कॉलेज के प्रांगण में किया गया। कार्यक्रम में आरएसएस की विभिन्न अनुषांगिक संगठनों के स्वयंसेवक आए ।आज के कार्यक्रम में मंच पर डॉ राकेश जी सह प्रान्त कार्यवाह,जिला संघ चालक डॉ सुभाष जी रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि कर किया गया इस दौरान सभी स्वयंसेवक अपने पूरे गणवेश में उपस्थित रहे। स्वयंसेवकों ने व्यायाम योग, आसन, सामूहिक समता, तिष्ठयोग, सुभाषित, गणगीत का सामूहिक प्रदर्शन किया।विचार परिवार मिलन शाखा को संबोधित करते हुए डॉ राकेश सह प्रान्त कार्यवाह ने स्वयंसेवकों के गुणों के बारे में बताया तथा बताया कि हम सभी स्वयंसेवक भारत को पुनः विश्व गुरु के पद पर आसीन करने के लिए कार्य करते है।
शाखा के द्वारा ऐसे स्वयंसेवकों का निर्माण किया जाता है जो शारीरिक, मानसिक,चारित्रिक, नैतिक रूप से मजबूत होते हैं तथा देश में अलग-अलग क्षेत्र में काम करते हुए भारत को आगे ले जाने के लिए सदैव तत्पर रहते है। हम सभी एक दूसरे का सहोदर भाई मानते देश की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण रख सकते हैं। इस प्रकार एक भारत और श्रेष्ठ भारत का निर्माण होगा।
अच्छे नागरिक बनने के सभी गुण प्रत्येक व्यक्ति के अंदर संघ की शाखा में आने के बाद ही धीरे-धीरे स्वतः परिलक्षित होने लगते हैं । भारत माता की जय के उद्देश्य से ही सभी कार्य किए जाते हैं। शाखा में आने वाला प्रत्येक स्वयंसेवक भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए दृढ़ प्रतिज्ञ होता है जिससे राष्ट्र की पहचान हमेशा वैश्विक स्तर पर बनी रहे। स्वयंसेवक खुद अपने आसपास एक बेहतर नागरिक का फर्ज निभाते हुए समाज में सामाजिक समरसता एकता और भाईचारे का संदेश देता है साथ ही एक दूसरे की मदद करने के लिए हर पल हर क्षण तैयार रहता है। स्वयंसेवकों का मुख्य उद्देश्य एक बेहतर और मजबूत राष्ट्र का निर्माण करना होता है इस अवसर पर प्रमुख रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष पुष्पराज सिंह, सतीश सिंह रघुवंशी, रामचंद्र, शिव प्रकाश, श्रीमान अजीत, श्रीमान रजत जी, वीरेंद्र प्रताप जी, डॉ उदय, अमित निगम ब्रह्ममेश शुक्ला ज्ञानेंद्र दुबे विमल सिंह दीपक श्रीवास्तव,भूपेंद्र जी, डॉ अंजना श्रीवास्तव, विकाश मौर्य विभिन्न संगठनों के स्वयंसेवक तथा समाज के गणमान्य लोग उपस्थित थे।
Vehicles plying illegally on the road are seized.in jaunpur News:
TODAY JAUNPUR NEWS IN HINDI जौनपुर पुलिस ने नियम विरुद्ध अवैधानिक रुप से सड़क पर चल रहे वाहनों को आज सीज किया है, आपरेशन ब्लैक फिल्म अभियान” के तहत ब्लैक फिल्म लगे वाहनें पर कसा शिकंजा, वाहनों से हटवाया गया हूटर व ब्लैक फिल्म- पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में जनपद जौनपुर में चलाए जा रहे “आपरेशन ब्लैक फिल्म अभियान” के अन्तर्गत जनपदीय पुलिस टीम द्वारा जनपद के विभिन्न स्थानोंमुख्य चौराहों पर गाड़ी में नियम विरुद्ध अवैधानिक रुप से हूटर सायरन लाल-नीली बत्ती ब्लैक फिल्म का प्रयोग करने वाले वाहनों की चेकिंग करते हुए उनके विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही की गयी।
इस क्रम में जनपद में चेकिंग के दौरान कुल 88 पुलिस टीमों द्वारा 122 प्रमुख स्थानों पर चेकिंग करते हुए 2663 वहानों को चेक किया गया। जिसमें 454 वाहनों से ब्लैक फिल्म हटायी गयी, 06 वाहनों से हुटर सायरन हटाये गये, 02 वाहनों को सीज किया गया तथा 358 वाहनों का चालान किया गया।
तो वही दूसरी तरफ जहाँ सरायख्वाजा पुलिस ने अवैध असलहा फैक्ट्री का भण्डाफोड़ किया तो प्लथाना रामपुर पुलिस ने भी आज एक नाजायज असलहा व कारतूस के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है रामपुर पुलिस टीम द्वारा चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति वाहन के दौरान बहद ग्राम गन्धौना से रवि सिंह पुत्र रमाशंकर सिंह निवासी पट्टी जमालापुर थाना रामपुर जनपद जौनपुर को एक देशी कट्टा .315 बोर व एक जिन्दा कारतूस .315 बोर के साथ पुलिस हिरासत मे लिया गया। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर सुसंगत धाराओ मे अभियोग मे पंजीकृत कर अभियुक्त के विरुध्द आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए चालान संबंधित न्यायालय भेज दिया गया ।
Illegal arms factory operator arrested, huge amount of equipment recovered in jaunpur
Jaunpur Crime News जौनपुर पुलिस सरायख्वाजा व एसओजी की संयुक्त पुलिस टीम ने अवैध असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए फैक्ट्री का संचालन करने वाले शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार, कर लिया मौके से कुल 9 अवैध शस्त्र (निर्मित व अर्धनिर्मित शस्त्र बनाने के उपकरण पुलिस के हाथ लगे है।
अवैध असलहा फैक्ट्री का खुलासा पुलिस ने जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में सदर के निकट पर्यवेक्षण में थाना सरायख्वाजा पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम ने किया बताया जा रहा है कि 8 फरवरी को मुखबिर की सूचना पर अनापुर चौराहे के निकट राजेश वेल्डिंग शॉप से अवैध असलहां बनाने के फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए 01 32 बोर पिस्टल (बिना मैगजीन), 01 315 बोर देशी तमंचा, 07 पिस्टल बाडी, 12 अर्धनिर्मित मैगजीन कवर, 05 स्लाइड, 08 नाल ( 04 निर्मित और 04 अर्धनिर्मित), 10 रिपिट (फायरिंग पिन रोड), मिली मशीन 01 (SEW MFG BY SAGGU ENGINEERING ), 02 ग्रिन्डर(एक पीले रंग का जिस पर POLYMAK लिखा है व दूसरा हरे रंग का ), 02 ड्रील मशीन, 01 डिग्री कंपास, 02 हथौड़ी, 01 पिलास, 01 सिलाई रिंच को मौके से बरामद किया गया। दुकान के मालिक संजीव बिंद उर्फ संजू पुत्र राजेश बिंद निवासी जमुहाई थाना सरायख्वाजा को गिरफ्तार करते हुए बरामदगी के आधार पर मु0अ0सं0-78/25 धारा-3/5/25 आर्म्स एक्ट थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर पंजीकृत किया गया। आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।अभियुक्त का नाम पता
संजीव बिंद उर्फ संजू पुत्र राजेश बिंद निवासी जमुहाई थाना सरायख्वाजा आपराधिक इतिहास की बात करे तो इसके ऊपर मु0अ0सं-78/25 धारा-3/5/25 आर्म्स एक्ट के तहत थाना सरायख्वाजा पर मुकदमा दर्ज है।
पुलिस ने असलहों समेत अवैध हथियार के निर्माण में जिस सामान का उपयोग किया जाता था उसको भी बरामद किया है एक 32 बोर पिस्टल (बिना मैगजीन) एक 315 बोर देशी तमंचा, सात पिस्टल बाडी, 12 अर्धनिर्मित मैगजीन कवर, पांच स्लाइड, आठ नाल (चार निर्मित और 04 अर्धनिर्मित), 10 रिपिट (फायरिंग पिन रोड), मिली मशीन 01 (SEW MFG BY SAGGU ENGINEERING ), 02 ग्रिन्डर(एक पीले रंग का जिस पर POLYMAK लिखा है व दूसरा हरे रंग का ), 02 ड्रील मशीन, 01 डिग्री कंपास, 02 हथौड़ी, 01 पिलास, सिलाई रिंच शामिल है।
8 हजार श्रद्धालुओं को विधायक कराएंगे महाकुंभ का स्नान
सतना से वापस लौट रहे बरातियों की कार पिकअप से टकराई, दोनो भाई और उनकी पत्नियां घायल
खुटहन ( जौनपुर ) :लवायन गांव से सतना मध्य प्रदेश गयी बारात में सामिल होने के बाद दूसरे दिन वापस लौट रहे रिश्तेदार की कार पिकअप से टकरा गई। कार में सवार दो सगे भाई और उनकी पत्नियां घायल हो गयीं। गंभीर अवस्था में उन्हें बीएचयू के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
गांव निवासी इंद्रेश अग्रहरि के विवाह की बारात शुक्रवार को एमपी के सतना जिले में गयी थी। जिसमें लाइन बाजार महिला थाना के बगल के निवासी उनकी बुआ के पुत्र रोहित और उनकी पत्नी सृष्टि तथा दीपक अपनी पत्नी ट्विंकल के साथ निजी कार से गया था। घायलों के मामा शंकर अग्रहरि ने बताया कि बारात से वापस लौटते समय प्रयागराज के जसरा क्षेत्र में कार और पिकअप में टक्कर हो गई। जिसमें दोनों भाई और उनकी पत्नियां घायल हो गई। घटना की सूचना मिलते ही वर पक्ष के लोगों में मायूसी छा गई
मदरसा इमदादुल उलूम द्वारा आयोजित किया गया जलस-ए दस्तार बंदी व इसलाहे मुवाशरा
सुईथा कलां, जौनपुर। क्षेत्र के रुधौली लालापुर स्थिति अरबी मदरसा इमदादुल उलूम के प्रांगण में जलस-ए दस्तार बंदी इसलाहे मुवाशरा का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता हाजी शकील अहमद, व कार्यक्रम संचालन मौलाना डॉ काशिफ़ नदवी द्वारा किया गया। आपको बता दें कि यह कार्यक्रम शुक्रवार को सूर्यास्त के बाद आरंभ हुआ। जिसका शुभारंभ क़ारी सरताज अहमद सुल्तानपुरी ने किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य तकरीर मौलाना मुफ्ती राशिद उस्ताद मदरसा दारुल उलूम देवबंद, मौलाना अबूजर काजमी मदनी, कार्यक्रम के दौरान अबू जैद, अब्दुल्ला, मोहम्मद उमर, मोहम्मद आसिफ, मोहम्मद नूमान, मोहम्मद फैज समेत लगभग डेढ़ दर्जन छात्रों को दस्तार बंदी का सौभाग्य प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में आए हुए हिंदुस्तान के अलग-अलग स्थान से लगभग दर्जन भर उलेमा व मौलाना मदरसा अरबिया इमदादुल उलूम के सचिन मौलाना अब्दुल्ला कासमी ने आभार व्यक्त किया।
इस सफल कार्यक्रम में हाफिज इरफान सिराजी, हाफिज नसीम, यूथ क्लब बड़ागांव के अध्यक्ष रईस अहमद, मोहम्मद अकील, सलीम, अलाउद्दीन, मोहम्मद कलाम, निसार अहमद समेत क्षेत्र के हजारों लोग मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
JAUNPUR ACCIDENT जौनपुर : सिकरारा थाना क्षेत्र के टेकारी गांव के पास अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई कार सवार दरोगा की मौत, एक घायल सड़क दुर्घटना में हुई दरोगा का नाम शेषनाथ यादव है।
प्राप्त जानकारी के मुताविक सिकरारा थाना क्षेत्र के टेकारी गांव के पास हुए एक्सीडेंट में गम्भीर रूप से घायल ब्यक्ति को सूचना पर पहुंची पुलिस ने बेहतर इलाज़ के लिए अस्पताल भेजा मृत इंस्पेक्टर के शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा इस हादसे में एक और ब्यक्ति घायल हुआ है जिसको बेहतर इलाज के लिए पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया कार दुर्घटना में जिस दरोगा की मौत हुई है, वह प्रतापगढ़ जनपद के देहांत कोतवाली में तैनात थे वह गाजीपुर जिले के रहने वाले बताए जा रहे है। taftish of crime jaunpur news in hindi jaunpur accident news