Home Blog Page 154

पूर्व सांसद RK के सिन्हा के स्वास्थ्य में सुधार के लिए पूजन कीर्तन

0
पूर्व सांसद RK के सिन्हा के स्वास्थ्य में सुधार के लिए पूजन कीर्तन
पूर्व सांसद RK के सिन्हा के स्वास्थ्य में सुधार के लिए पूजन कीर्तन

पूर्व सांसद आर के सिन्हा के स्वास्थ्य में सुधार के लिए पूजन कीर्तन शिव मंदिर, श्री चित्रगुप्त मंदिर पर आयोजित

जौनपुर। भाजपा के संस्थापक सदस्य सदस्य,कायस्थ शिरोमणि आर के सिन्हा बाबूजी पूर्व सांसद संस्थापक राष्ट्रीय संगत पंगत संगठन भारत, एवं सभी कायस्थ संगठनों के संरक्षक बाबूजी कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे हैं जिनका इलाज सिंगापुर में चल रहा है बाबूजी के स्वास्थ्य में सुधार के 3 फरवरी सोमवार को शाम 4 बजे श्री चित्रगुप्त धर्मशाला रूहटा जौनपुर में बाबा भोलेनाथ मंदिर श्री चित्रगुप्त भगवान मंदिर में आरती पूजन शिव चर्चा कार्यक्रम किया गया है


उपस्थित लोगों ने आर के सिन्हा बाबूजी के स्वास्थ्य में जल्दी सुधार हो विनती किया गया एवं भगवान शिव भगवान एवं चित्रगुप्त जी की दिव्य आरती पूजन किया गया।कायस्थ महासभा 7235 के राष्ट्रीय सचिव राकेश श्रीवास्तव साधु ने कहा की बाबूजी आर सिन्हा जी ने हमेशा समाज के हित में कार्य किया है जल्दी ही स्वस्थ हो कर हम लोग के बीच आयेंगे। संगत पंगत के राष्ट्रीय महासचिव राजेश श्रीवास्तव बच्चा भईया एडवोकेट ने कहा कि आज जौनपुर के सभी कायस्थों संगठनों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाबूजी के दीर्घायु होने के लिए एक साथ पूजन किया। डॉ विवेक श्रीवास्तव डॉ निलेश श्रीवास्तव ने कहा कि जिन्होंने ने हजारों लोग का निःशुल्क इलाज कराया भगवान उन्हें जल्दी स्वस्थ करेंगे। मनोज श्रीवास्तव जिलाध्यक्ष अखिल भारतीय कायस्थ महासभा 7235 जौनपुर, दयाल सरन श्रीवास्तव जिलाध्यक्ष अखिल भारतीय चित्रांश महासभा जौनपुर, डॉ उमाकांत श्रीवास्तव प्रिंसिपल जिलाध्यक्ष ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस ने कहा कि सामाजिक संगठनो के हित में आर के सिन्हा बाबूजी हमेशा एक सूत्र में पिरोने का कार्य किया है।

उक्त अवसर पर श्री चित्रगुप्त पूजन महासमिति के संस्थापक अध्यक्ष सुरेश अस्थाना ,जिलाध्यक्ष गिरिजेश श्रीवास्तव कायस्थ महासभा के सरोज श्रीवास्तव अजय वर्मा अज्जू जिलाध्यक्ष कायस्थ संघ अंतर्राष्ट्रीय ,उमेश श्रीवास्तव फूफा, डॉ संजय श्रीवास्तव, चंद्रमोहन श्रीवास्तव विनय श्रीवास्तव राकेश श्रीवास्तव वरिष्ठ अधिवक्ता बजरंग प्रसाद श्रीवास्तव, विश्व प्रकाश श्रीवास्तव दीपक पत्रकार,अंकित श्रीवास्तव पत्रकार प्रदीप श्रीवास्तव रजत श्रीवास्तव रोहित श्रीवास्तव अनुपम श्रीवास्तव आतिश श्रीवास्तव , संतोष श्रीवास्तव सोनू, आशीष श्रीवास्तव संदीप श्रीवास्तव पत्रकार, शैलेन्द्र मोहन श्रीवास्तव प्रदीप श्रीवास्तव रूपेश श्रीवास्तव संतोष निगम अभिषेक श्रीवास्तव रितेश श्रीवास्तव डॉ प्रतिमा श्रीवास्तव शालनी श्रीवास्तव प्रियंका अस्थाना ज्योति श्रीवास्तव अजीत श्रीवास्तव शिव शंकर श्रीवास्तव शेखर श्रीवास्तव अभिषेक श्रीवास्तव रवि श्रीवास्तव अनूप सिन्हा सरोज श्रीवास्तव धर्मेंद्र श्रीवास्तव आर पी श्रीवास्तव भारत श्रीवास्तव अमूल्य श्रीवास्तव राकेश श्रीवास्तव रिशु श्रीवास्तव पंकज श्रीवास्तव धीरज श्रीवास्तव आर्यन श्रीवास्तव राजा श्रीवास्तव रोहित श्रीवास्तव सहित सैकड़ों कायस्थ समाज संगठन के लोग मौजूद रहे। अंत में भगवान की दिव्य आरती प्रसाद वितरण किया गया।

शाहगंज:सरस्वती विद्या मंदिर में बसंत पंचमी पर विद्यारम्भ संस्कार सम्पन्न

0
शाहगंज:सरस्वती विद्या मंदिर में बसंत पंचमी पर विद्यारम्भ संस्कार सम्पन्न
शाहगंज:सरस्वती विद्या मंदिर में बसंत पंचमी पर विद्यारम्भ संस्कार सम्पन्न

शाहगंज [जौनपुर ]शाहगंज क्षेत्र के अयोध्या मार्ग पर स्थिति प्रो० राजेंद्र सिंह (रज्जू भैया) सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शाहगंज जौनपुर मे धूमधाम से बसंत पंचमी का पर्व मनाया गया |कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के पूजन के साथ मुख्य अतिथि हरख चन्द्रा जी,दिलीप जायसवाल जी और अरविंद जायसवाल जी ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर पूजन किया वहीं नव प्रवेश लेने वाले भैया बहनों का विद्यारम्भ संस्कार भी कराया गया | कार्यक्रम में सरस्वती वन्दना, स्वागत गीत सहित मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।

इस अवसर पर जूनियर जे०सी०आई० शाहगंज सिटी के अध्यक्ष रौनक मोदनवाल की देखरेख में सभी को प्रसाद वितरित किया गया। इस कार्यक्रम में कार्यक्रम संयोजक अर्पित गुप्ता के साथ जे० जे० सचिव आयुष,दुर्गेश और सुमित महत्वपूर्ण भूमिका निभाई वहीं इस कार्यक्रम में अतिथि तौर पर जे०सी०आई० सिटी पूर्व अध्यक्ष दीपक जायसवाल, सौरभ सेठ वर्तमान सचिव आदित्य अग्रहरि,रवि अग्रहरि और दीपक सिंह सम्मलित रहे|इस सम्पूर्ण आयोजन को सफल बनाने मे विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री ज्ञानेश प्रताप सिंह जी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी |इस पर्व पर विद्यालय के आचार्य अरुण जी, तेज बहादुर जी,दीपक जी,विनोद जी तथा आचार्या बहन प्रतीक , शिखा,स्वाती जी,महत्वपूर्ण रुप से उपस्थित रहे |

  • REPORT- MOHAMMAD KASIM

JAUNPUR गैंगस्टर के घर पर धारा 82 के तहत नोटिस चस्पा  

0
JAUNPUR गैंगस्टर के घर पर धारा 82 के तहत नोटिस चस्पा  
JAUNPUR गैंगस्टर के घर पर धारा 82 के तहत नोटिस चस्पा  

Notice pasted under Section 82 at gangster’s house IN jaunpur

JAUNPUR CRIME NEWS जौनपुर:नेवढ़िया थाने की पुलिस  ने मु0नं0-741/17, धारा 302/394/420 व मु0नं0-144/18, धारा 3(1) गैगेस्टर एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त के घर कराई मुनादी  धारा 82 के तहत घर पर नोटिस  चस्पा ही हैं ।पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे आपरेशन वज्र अभियान के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूँ के कुशल पर्यवेक्षण में

थानाध्य़क्ष अमित कुमार पाण्डेय के साथ उप निरीक्षक ईश्वरचन्द्र तिवारी, मुरलीधर फोर्स मु0नं0-741/17 धारा-302/394/420 भदावि व मु0नं0-144/18 धारा- 3(1) गैगेस्टर एक्ट मे न्यायालय की सुनवाई से फरार चल रहे अभियुक्त शक्ति सिंह उर्फ मोनू सिंह पुत्र स्व0 अशोक सिंह निवासी ग्राम फत्तेपुर थाना फूलपुर जनपद वाराणसी के घर पर पहुचकर न्यायालय द्वारा जारी किये गये उद्दघोषणा अन्तर्गत धारा 82 सीआरपीसी का तामीला घर पर नोटिस को चस्पा करते हुए मुनादी करायी गयी । taftish of crime jaunpur hindi news

CRIME NEWS N0 – 2 वही दूसरी तरफ शाहगंज पुलिस ने दो अभियुक्तों को तमंचा.के संग गिरफ्तार किया है यह गिरफ़्तारी  जनपद मे अपराध की रोक थाम एव अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर, अरविन्द कुमार वर्मा के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी शाहगंज, अजीत सिंह चौहान के पर्वेक्षण में शाहगंज पुलिस टीम द्वारा मुखबीर खास की सूचना पर क्रमशः अभियुक्त. निमेश पाण्डेय पुत्र संजय कुमार पाण्डेय निवासी ग्राम ताखा पूरब थाना शाहगंज जनपद आशुतोष शुक्ला पुत्र राघवेन्द्र शुक्ला निवासी ग्राम ताखा पूरब थाना शाहगंज जनपद को एक -एक नाजायज तमंचा.315 बोर के साथ इनके घर ताखा पूरब से  दो फरवरी  को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 0037/ 2025 धारा 9/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।   

मौला के जन्मोत्सव पर विशाल महफिल का आयोजन किया गया

0

शाहगंज, ( जौनपुर ) क्षेत्र के बड़ागांव स्थित मौला अब्बास के रौज़े पर रविवार की रात्रि जन्मोत्सव के अवसर पर भव्य महफिल का आयोजन किया गया। महफिल के आरंभ में मौलाना सैयद अज़में अब्बास इमामे जुमा बड़ा गांव व मौलाना सैयद शौकत रिजवी के खुशबू सी बयान किया।


कार्यक्रम संचालन जाहिद कानपुरी द्वारा किया गया। महफिल के कन्वीनर रहे सैयद हुसैन अब्बास आब्दी व कार्यक्रम नेतृत्व अज़में अब्बास ने किया। कार्यक्रम के दौरान हिंदुस्तान के प्रसिद्ध शायरों में से मीसम गोपालपुरी, बेताब हल्लौरी, नज़र सुल्तानपुरी, कमाल वारसी कानपुरी, समीम इलाहाबादी, क़ासिम फैजाबादी, अंज़र सीतापुरी, समेत लगभग एक दर्जन कवियों ने अपने कलाम से लोगों को आनंदित किया।


बबलू इलेक्ट्रीशियन द्वारा महफिल प्रांगण को सुसज्जित लाइटों से जगमगा दिया। महफिल को सफल आयोजन बनाने के लिए समीम हैदर, अबूज़र आब्दी, मोहम्मद राजा मास्टर, मोहम्मद आरिश छोटू, यूथ क्लब के उपाध्यक्ष ज़ाकिर हुसैन, मोहम्मद इमरान, हसन मेहंदी, पूर्व ग्राम प्रधान मोहम्मद अजहर, समेत हजारों हकीकत मंद उपस्थित रहे।

jaunpur News JCI की महिलाओं ने की मां सरस्वती की पूजा

0

JAUNPUR NEWS जौनपुर : जेसीआई चेतना ने मनाया बसंत उत्सव मां सरस्वती का किया पूजन अर्चन जेसीआई चेतना ने बसंत पंचमी पर्व की पूर्व संध्या पर शहर के एक प्रतिष्ठित होटल में मां सरस्वती का पूजन अर्चन करते हुए बसंत उत्सव मनाया संस्था की अध्यक्ष ज्योति श्रीवास्तव के साथ पदाधिकारीयो और सदस्यों ने भक्ति गीत संगीत प्रस्तुत किया तथा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माला पुष्प अर्पित किया और विश्व में शांति का आशीर्वाद मांगा,अध्यक्ष ज्योति श्रीवास्तव ने सदस्यों को टीका चंदन लगाकर स्वागत करते हुए कहा कि माता सरस्वती को पीले रंग प्रिय होते हैं इसलिए आज हम सभी लोग पीले वस्त्र धारण करते हुए पीला पुष्प, पीला माला, पिला प्रसाद माता को चढ़ाए हैं ताकि पूरे विश्व में शांति और सद्भावना बनी रहे,फाउंडर अध्यक्ष मेघना रस्तोगी कार्यक्रम संयोजक नानक पब्लिक स्कूल की डायरेक्टर देवेंद्र कौर डिंपी और संयोजक मोनी सेठ के द्वारा दीप प्रज्वलन व मां सरस्वती की आराधना एवं पूजन से कार्यक्रम का प्रारंभ किया गया,कार्यक्रम में देवी गीत,एक मिनट कंपटीशन चेयर रेस आदि के द्वारा मनोरंजन किया गया।

Jaunpur News पीयू में धूमधाम से मनाया गया बसंतोत्सव

0

Jaunpur News जौनपुर : सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है बसंत पंचमी यह बातें विश्व विद्यालय की कुलपति प्रो वंदना सिंह ने कही, वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में बसंत पंचमी के अवसर पर बसंतोत्सव का आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन में स्थापित मां सरस्वती की प्रतिमा का पूजन कुलपति प्रोफेसर वंदना सिंह ने विधिवत रूप से किया गया। इस दौरान विश्वविद्यालय की शिक्षिकाओं और छात्राओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ बसंत पंचमी का पर्व हर्षोल्लास से मनाया।

इस अवसर पर कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने बसंत पंचमी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह पर्व ज्ञान, विद्या और बुद्धि की देवी मां सरस्वती को समर्पित है। उन्होंने सभी के उज्ज्वल भविष्य और विद्या में वृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि यह त्योहार नई ऊर्जा, सकारात्मकता और समृद्धि का प्रतीक है, जिसे हमें पूरे मनोयोग से मनाना चाहिए।

बसंतोत्सव के दौरान उपस्थित शिक्षिकाओं और छात्राओं ने भजन-कीर्तन कर माहौल को भक्तिमय बना दिया। समारोह में डॉ. झांसी मिश्रा, डॉ. जया शुक्ला, पूनम त्रिपाठी, कामायिनी शर्मा, अंकिता, प्रिया पाल, प्रतिभा शुक्ला, चांदनी, पूजा, खुशी, नेहा पांडे समेत अनेक लोग उपस्थित रहे।

छात्रों को गुजरताल पर कराया गया पक्षियों का दीदार

0
छात्रों को गुजरताल पर कराया गया पक्षियों का दीदार
छात्रों को गुजरताल पर कराया गया पक्षियों का दीदार

वन विभाग ने खुदौली वन पार्क में मनाया बर्ड फेस्टिवल दिवस

खेतासराय (जौनपुर) सामाजिक वानिकी प्रभाग जौनपुर की ओर से रविवार को खुदौली वन पार्क मे बर्ड फेस्टिवल मनाया गया। इस मौके पर चित्रकला और निबंध प्रतियोगिता काला आयोजन किया गया। जिसमें स्कूली बच्चों ने प्रतिभाग किया। मुख्य अतिथि रहे वन विभाग के एसडीओ हरिओम श्रीवास्तव ने कहा कि पक्षियों को संरक्षण देना, नदी नाले को स्वच्छ रखना, सरकार की ओर से चलाये गए नमामि गंगे योजना को साकार करना पूरे समाज की जिम्मेदारी बनती है। पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए पॉलीथिन का प्रयोग न करें। इसके जलने से हानिकारक गैस निकलती है।

बाजार जाते समय झोले या थैला का प्रयोग करें। क्षेत्रीय अधिकारी शालिनी चौरसिया ने कहा कि पेड़ व जंगलों को लंग्स कहा जाता है और वेटलैण्ड को किडनी कहा जाता है। ये पानी के शुद्ध कर देते हैं। इससे पहले अरिहंत इण्टर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगितामें प्रतिभाग किया। कला प्रतियोगिता में दिव्यांशी प्रथम, सृष्टि द्वितीय और इब्राहिम को तृतीय स्थान मिला जबकि निबंध प्रतियोगिता में कनक प्रथम, सन्नयम द्वितीय और सरफराज तृतीय स्थान पर रहे। संचालन कर रहे वन क्षेत्राधिकारी राकेश कुमार ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय वन अधिकारी बरसठी विनय कुमार यादव, क्षेत्रीय वन अधिकारी शाहगंज ईश्वरचंद्र, खण्ड विकास अधिकारी खुटहन गौरवेंद्र सिंह, क्षेत्रिय वन अधिकारी शोभनाथ यादव उपस्थित रहे।

पारा कमाल गाँव के सब सेंटर पर स्थानीय लोगों का कब्जा

0
पारा कमाल गाँव के सब सेंटर पर स्थानीय लोगों का कब्जा
पारा कमाल गाँव के सब सेंटर पर स्थानीय लोगों का कब्जा

अधर में लटका है पाराकमाल गाँव का स्वास्थ्य विभाग का सब सेंटर

खेतासराय (जौनपुर) लाखों की लागत का सब सेन्टर पर स्थानीय लोगों का कब्जा ग्रामीण स्वास्थ्य सुविधाओं को सशक्त बनाने की मंशा से सरकार ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र शाहगंज सोंधी क्षेत्र के पाराकमाल गाँव में लाखों की लागत से स्वास्थ्य विभाग के एक सब-सेंटर का निर्माण हो रहा है जिसको ठेकेदार द्वारा अधूरा छोड़ दिया गया जिस पर ग्रामीणों ने अतिक्रमण कर रखा है।इस स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कार्य करीब दो वर्ष पहले शुरू हुआ था जो अभी भी पूरा नहीं हो सका है। सिर्फ आधा-अधूरा भवन खड़ा है। मूलभूत सुविधाओं का भी अभाव है।

ग्रामीणों का कहना है कि सरकार की जनकल्याण कारी योजनाओं में से ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाएं एक बेहतर स्वास्थ्य सेवा है जिससे भारी संख्या में ग्रामीणों को स्वास्थ्य लाभ देना प्राथमिकता है लेकिन ठेकेदार की मनमानी से ग्रामीण सरकार की इस सेवाओं से वंचित हैं। स्थानीय लोगों ने विभाग के जिम्मेदारों का ध्यान आकृष्ट कराया है कि शीघ्र ही काम पूरा कराया जाएं ताकि जिस उम्मीद के साथ सरकार स्वास्थ्य योजनाओं को लागू करना चाह रही है उसका लाभ ग्रामीणों को मिल सके। जिससे स्वास्थ्य सेवाओं के अभाव में ग्रामीणों को छोटी-मोटी बीमारियों के इलाज के लिए कोसो दूर अस्पताल जाना न पड़े, और समय रहते लोगों को उचित इलाज मिल सके।

ग्रामीणों ने सरकार और जिम्मेदारों से अपील की है कि जल्द से जल्द इस मामले को संज्ञान में लेकर अधूरे पड़े सब सेन्टर के निर्माण कार्य को पूरा कराकर स्वास्थ्य सेवाओं को चालू कराया जाए जिससे ग्रामीण क्षेत्रों की स्वास्थ्य सेवाएं सुलभ हो सके योजनाएं कागज से धरातल पर उतर सकें जिससे ग्रामीणों को समय से उपचार मिल सके। JAUNPUR TODAY NEWS

यह भी पढ़े ;दिल्ली चुनाव 2025-अन्ना के भ्रष्टाचार मुक्ति आंदोलन से जहर खुरानी तक

दिल्ली चुनाव 2025-अन्ना के भ्रष्टाचार मुक्ति आंदोलन से जहर खुरानी तक

0
दिल्ली चुनाव 2025-अन्ना के भ्रष्टाचार मुक्ति आंदोलन से जहर खुरानी तक
प्रोफेसर डॉअखिलेश्वर शुक्ला, पूर्व प्राचार्य राजा श्री कृष्ण दत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय जौनपुर।

Delhi Elections 2025-From Anna’s anti-corruption movement to Zahar Khurani

  • दिल्ली चुनाव 2025 – अन्ना के भ्रष्टाचार मुक्ति आंदोलन से शीशमहल राजमहल और जहर खुरानी तक, प्रोफेसर अखिलेश्वर शुक्ला

दिल्ली चुनाव 2025: राजनीति में चुनाव और चुनाव में मुद्दों पर मतदान की जनता जनार्दन से अपील राजनीतिक दल नेताओं द्वारा की जाती है। प्रारम्भिक आम चुनावों में रोटी ,कपड़ा और मकान से शुरू होकर विकास तक के मुद्दों ने तो मतदाताओं को काफी आकर्षित किया था। जो गत लोकसभा चुनाव में तू तू मै मै तक पहुंच गया था। ऐसे में दिल्ली विधानसभा चुनाव -2025 सम्पूर्ण भारतीय जनमानस के आंखों का पर्दा हटाने वाला है। दिल्ली में 11 जिलों के 07 सांसद एवं 70 विधायक होते हैं। आकार की दृष्टि से तो छोटा जरूर है ।

लेकिन विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के लिए जिन मुद्दों पर चर्चा हो रही है – वह भारतीय लोकतंत्र को समझने एवं आमजन की आंखों को खोलने के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। संक्षिप्त में देखें तो वर्तमान दिल्ली सरकार अन्ना हजारे के भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन की कोंख से पैदा होकर दिल्ली में सरकार बनाने वाले मुख्यमंत्री सहित कई दिग्गज मंञी भ्रष्टाचार के आरोप में जेल जा चुके और जमानत पर रिहा होकर जनता से मतदान की अपील कर रहे हैं। इनके उपर शीशमहल जैसे सम्पूर्ण सुविधा युक्त आलीशान बंगला का भी आरोप लगाया जा रहा है।

वहीं आज केन्द्र सहित कई राज्यों में शासन कर रही भाजपा सरकार पर राजमहल के साथ साथ भाजपा शासित पड़ोसी राज्य द्वारा यमुना के पानी में जहर (अमोनिया) धोलकर दिल्ली के मतदाताओं में दहशत पैदा कर वर्तमान “आप सरकार ” के विरुद्ध मतदाताओं को भड़काने का एक गम्भीर आरोप लगाया गया है। जिसकी जांच चुनाव आयोग कर रहा है । अब सवाल यह उठता है कि – भारतीय लोकतंत्र में चुनाव जितने के लिए राजनीतिक दलों ने जिन मुद्दों का सहारा लिया है – यह जनहित से जुड़े मुद्दे हैं या स्वहित से जुड़े मुद्दे ? कुछ समर्थक यह बोल सकते हैं कि -“”युद्ध और प्रेम में सब जायज़ होता है।”” यह पश्चिमी विद्वानों का विचार हो सकता है। लेकिन भारत के किसी सदग्रंथ या रिषियों -मुनियों -विद्वानों के विचार नहीं हो सकते। रहा चुनावी मुद्दों की बात तो आम जन को यह आसानी से समझ में आने लगा है कि भारतीय राजनीतिक दल येन-केन प्रकारेण चुनाव में विजय हासिल करके उन सुविधाओं का भरपूर इस्तेमाल करना चाहते हैं जो जनता ने अपने खुन पसीने से कमाई सम्पत्ति पर “कर” (Tax,Tax,Tax) से कराह रही है।

वर्तमान केन्द्रीय सरकार ने आम बजट में मध्यम वर्गीय जनों को कुछ राहत देते हुए प्रभावित करने का प्रयास जरूर किया है। लेकिन मुफ्तखोरी का जहर घोलने में सभी राजनीतिक दल एक दूसरे से आगे निकल जाने की होड़ में लगे हैं। एक समय ऐसा भी आ सकता है जब बिना परिश्रम किए सबकुछ प्राप्त होता रहेगा तो देश की एक बड़ी आबादी अपंग अपाहिज हो जायेगी। वास्तव में जो मुफ्त में मिलना चाहिए (शिक्षा – स्वास्थ्य) उसकी बात कोई करना नहीं चाहता। सभी दल जाति-धर्म जैसे मुद्दों में ही आमजनों को उलक्षाये रखना चाहता है। जाति व्यवस्था का विरोध करने वाले लोग भी राजनीतिक स्वरूप में जाति को पुष्पित पल्लवित करने में लगे हैं। हमें कैसा समाज चाहिए ? कैसी सरकार चाहिए? कैसे राजनेता चाहिए? जैसे ज्वलंत मुद्दों पर हमें एकमत होना ही होगा!!

प्रोफेसर (डॉ) अखिलेश्वर शुक्ला, पूर्व प्राचार्य विभागाध्यक्ष- राजनीति विज्ञान; राजा श्री कृष्ण दत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय जौनपुर।

मत्स्य पालन व्यवसाय का विभागीय पोर्टल 15 फरवरी तक खुला रहेगा 

0
मत्स्य पालन व्यवसाय का विभागीय पोर्टल 15 फरवरी तक खुला रहेगा 
मत्स्य पालन व्यवसाय का विभागीय पोर्टल 15 फरवरी तक खुला रहेगा 

Departmental portal of fisheries business will remain open till 15th February

मत्स्य पालन व्यवसाय परियोजनाओं में लाभ के लिए 15 फरवरी  तक करें आवेदन-मत्स्य विभाग

JAUNPUR NEWS TODAY IN HINDI जौनपुर 02 फरवरी, जनपद के मत्स्य पालन व्यवसाय हेतु इच्छुक व्यक्तियों के लिए वित्तीय वर्ष 2024-25 में प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना अन्तर्गत विभिन्न योजनाओं हेतु आनलॉइन आवेदन के लिए विभागीय पोर्टल 15 फरवरी  तक जन सामान्य के लिए खोल दिया गया है। 

मुख्य कार्यकारी अधिकारी, मत्स्य, जौनपुर शाहिद जमाल ने अवगत कराया है कि  यह  लाभ प्राप्त करने के लिए परियोजना सम्बन्धित विस्तृत जानकारी पात्रता एवं गाइड लाइन विभागीय पोर्टल एवं विभागीय वेबसाइट पर प्रदर्शित है। इसके अलावा जनपदीय कार्यालय मत्स्य पालक विकास अभिकरण, द्वितीय तल, विकास भवन जौनपुर से किसी भी कार्य दिवस में प्राप्त की जा सकती है। आवेदन विभागीय वेबसाइट www.fisheries.up.gov.in पर दिनांक 15 फरवरी 2025 तक किया जा सकता है।