Home Blog Page 155

JAUNPUR दवा कारोबारियों ने प्रधानमंत्री को भेजा पत्र 

0
JAUNPUR दवा कारोबारियों ने प्रधानमंत्री को भेजा पत्र 
JAUNPUR दवा कारोबारियों ने प्रधानमंत्री को भेजा पत्र 

Drug traders of Jaunpur sent a letter to the Prime Minister in jaunpur

JAUNPUR NEWS जौनपुर के दवा यूपीएमएसआरए इकाई का एक प्रतिनिधि मंडल प्रधानमंत्री को एक ज्ञापन ईमेल के माध्यम एवं द्वारा जिलाधिकारी जौनपुर के माध्यम से दिया जिसमें अपनी 25 सूत्रीय मांगों को रखा जिनमें मुख्य मांगें निम्नलिखित है –

1– चार श्रम संहिताओं को निरस्त करें और बिक्री संवर्धन कर्मचारी अधिनियम, 1976 सहित मौजूद श्रम कानून को जारी रखें।

2– सेल्स प्रमोशन कर्मचारियों की निश्चित अवधि रोजगार पर नियुक्त की अनुमति न दें।

3– सुनिश्चित करें कि नियोक्ताओं द्वारा सहस्त्र प्रमोशन कर्मचारियों की कोई छटनी, स्थानांतरण आदि न किया जाए।

4– सभी श्रेष्ठ प्रमोशन कर्मचारियों को समय पर वेतन का पूरा भुगतान सुनिश्चित करें।

5– बिक्री संवर्धन कर्मचारी अधिनियम,1976 के प्रावधानों के तहत विकृत संवर्धन कर्मचारियों के लिए वैधानिक कार्य नियम बनाएं।

6– इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स के माध्यम से निगरानी, ट्रैकिंग और गोपनीयता में घुसपैठ को रोकें।

7– बोनस संदाय अधिनियम,2015 के अनुसार उत्तर प्रदेश में कार्यरत सेल्स प्रमोशन कर्मचारियों को बोनस का भुगतान सुनिश्चित किया जाए।

8– कर्मचारी राज्य बीमा अधिनियम,1948 के अनुसार सेल्स प्रमोशन कर्मचारियों को चिकित्सा देखभाल, सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा प्रदान की जाए।

9– श्रम कानून का उल्लंघन करने वाले नियोक्ताओं पर मुकदमा चलाकर उन्हें उचित सजा दी जाए।

10– उत्तर प्रदेश औद्योगिक विवाद अधिनियम की धारा 2 (z) में संशोधन करें तथा “बिक्री संवर्धन कर्मचारी” को “वर्कमैन” की परिभाषा में शामिल करें।

11– सेल्स प्रमोशन कर्मचारियों के न्यूनतम वेतन के निर्धारण के लिए वेतन बोर्ड का गठन करें।

12– उत्तर प्रदेश में कार्यरत सेल्स प्रमोशन कर्मचारियों के लिए न्यूनतम वेतन प्रति माह रुपए 26000 की घोषणा करें।

13– उत्तर प्रदेश में कार्यरत सेल्स प्रमोशन कर्मचारियों के लिए 8 घंटे कार्य दिवस की अनुसूची घोषित करें तथा कार्य के घंटे निश्चित करें।

14– 1 मई “मजदूर दिवस” को अवकाश घोषित करें।

15– दवाओं की ऑनलाइन बिक्री बंद करें । यह प्रथा ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के विपरीत है और इसके दुरुपयोग की आशंका है। ऑनलाइन फार्मेसी के माध्यम से तर्कहीन और गैर-आवश्यक दवाओं के प्रचार की संभावना सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए खतरा है।

16– दवाओं की कीमतें कम करें और जीवन रक्षक दवाओं और चिकित्सा उपकरणों पर शून्य जीएसटी सुनिश्चित करें।

17– स्वास्थ्य सेवा के लिए बजट आवंटन बढ़ाया जाए।

 प्रतिदिन मंडल में साथी नीरज श्रीवास्तव ,राजेश रावत ,अजय चौरसिया, अच्युत दुबे, विशाल साहू, अजय सिंह, विकास सिंह, सुनील प्रजापति इत्यादि साथी मौजूद रहे।

JAUNPUR NEWS छात्राओं को साइबर फ्रॉड से बचने के दिए गए टिप्स 

0
JAUNPUR NEWS छात्राओं को साइबर फ्रॉड से बचने के दिए गए टिप्स 
JAUNPUR NEWS छात्राओं को साइबर फ्रॉड से बचने के दिए गए टिप्स 

Tips given to students to avoid cyber fraud,JAUNPUR NEWS

  • साइबर थाना द्वारा चलाया गया साइबर जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न 

JAUNPUR NEWS जौनपुर : पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश के आदेशानुसार तथा पुलिस अधीक्षक ,डा0 कौस्तुभ के निर्देशन में प्रत्येक माह के प्रथम बुधवार को साइबर जागरूकता अभियान चलाया जाता है, जिसके क्रम में आज दिनांक-05.02.2025 को थाना कोतवाली अन्तर्गत मो0 हसन पी0जी0 कॉलेज जौनपुर में आयोजित साइबर जागरूकता कार्यक्रम में छात्र/छात्राओं को साइबर फ्रॉड से बचने के लिए के टिप्स दिए गए एवं साइबर फ्राड से सम्बन्धित शिकायत हेतु साइबर थाना जौनपुर एवं टोल फ्री नंबर-1930 पर सम्पर्क करने हेतु बताया गया। उक्त जागरूकता कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी सदर साइबर क्राइम,  देवेश सिंह और निरीक्षक दिलीप सिंह प्रभारी साइबर क्राइम, आरक्षी संग्राम सिंह यादव साइबर थाना, उप निरीक्षक कंचन पाण्डेय चौकी प्रभारी शकरमंडी कोतवाली, कंप्यूटर ऑपरेटर नीरज शर्मा कोतवाली ,आरक्षी आनंद और आरक्षी सद्दाम थाना कोतवाली मौजूद रहें।

JAUNPUR 3 गांव 4 अभियुक्त,डेढ़ लाख से अधिक का जुर्माना   

0
JAUNPUR 3 गांव 4 अभियुक्त,डेढ़ लाख से अधिक का जुर्माना   
JAUNPUR 3 गांव 4 अभियुक्त,डेढ़ लाख से अधिक का जुर्माना   

मलहज,भगतपुरवा,रेहटी गांव के 3 अभियुक्तों पर डेढ़ लाख से अधिक का जुर्माना 

JAUNPUR CRIME NEWS TODAY जौनपुर :पुलिस द्वारा गुणवत्तापूर्ण विवेचना एवं अभियोजन द्वारा की गयी प्रभावी पैरवी  के आधार पर आज बुधवार को  न्यायालय अपर सत्र न्यायाधीश विशेष न्यायाधीश,पाक्सो एक्ट(अनन्य) ने धारा- 323/363/366/376पाक्सो एक्ट के आरोपी अभियुक्त को विभिन्न धाराओं में कुल 20 वर्ष के कारावास व 70,500/- रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया है 

गौरतलब हो कि थाना शाहगंज पर पंजीकृत मु0अ0सं0-04/16 धारा- 323/363/366/376 भादवि व 3/4 पाक्सो एक्ट  के आरोपी अभियुक्त.अभिषेक उर्फ गुड्डू पुत्र मदनलाल निवासी ग्राम मलहज थाना शाहगंज  को दुष्कर्म व अपहरण में 20 वर्ष का कठोर कारावास व 60,000/-रुपये का अर्थदंड व.सर्वजीत पुत्र झपसी निवासी ग्राम मलहज थाना शाहगंज जौनपुर को अपहरण के आरोप में 05 वर्ष का कठोर कारावास व 10,500/-रुपये अर्थदंड से दण्डित करने की अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।

वही दूसरी तरफ  न्यायालय अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम, ने गैंगेस्टर एक्ट के आरोपी अभियुक्त को धारा उपरोक्त में 02 वर्ष का कठोर कारावास व 5,000/- रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया गैंगेस्टर एक्ट के आरोपी अभियुक्त का नाम सुरेश मल्लाह पुत्र मैकू निवाली भगतपुरवा थाना नवाबगंज जनपद कानपुर नगर को धारा उपरोक्त में दोषसिद्ध करते हुए 02 वर्ष का कठोर कारावास व 5,000/- रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।

तीसरे आरोपी को न्यायालय अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम,द्वारा धारा- 21/22 NDPS के आरोपी अभियुक्त को धारा में जेल में बितायी गयी अवधि के कारावास व 23,000/- रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया, थाना कोतवाली पर पंजीकृत आरोपी अभियुक्त दिनेश कुमार यादव पुत्र महाबल यादव निवासीतुलापुर रेहटी थाना जलालपुर जौनपुर को धारा उपरोक्त में दोषसिद्ध करते हुए जेल में बितायी गयी अवधि के कारावास व  23,000/- रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।

TAFISH OF JAUNPUR CRIME NEWS

8 हजार श्रद्धालुओं को विधायक कराएंगे महाकुंभ का स्नान

0
8 हजार श्रद्धालुओं को विधायक कराएंगे महाकुंभ का स्नान
8 हजार श्रद्धालुओं को विधायक कराएंगे महाकुंभ का स्नान

MLA shahganj will bathe 8 thousand devotees in Mahakumbh

  • 8 हजार श्रद्धालुओं को विधायक कराएंगे महाकुंभ का स्नान पिलकिछा तिराहे से पहला जत्था होगा रवाना

JAUNPUR NEWS खुटहन [जौनपुर ] विधायक रमेश सिंह ने  विधानसभा क्षेत्र के आठ हजार श्रद्धालुओं को कुंभ स्नान कराने का निर्णय लिया है। स्नान के लिए श्रद्धालु चार अलग अलग तिथियों में पचास पचास बसों से प्रयागराज के लिए रवाना होंगे। उन्होंने यह जानकारी बुधवार को स्थानीय डाक बंगला पर पत्रकारों से वार्ता के दौरान दी है।

विधायक ने बताया कि विधानसभा के अलग अलग मंडलों से चार अलग अलग तिथियों पर पचास पचास बसों श्रद्धालुओं को लेकर रवाना होंगी। 6 फरवरी की भोर पिलकिछा तिराहे से खुटहन और सौरइयां मंडल के लगभग ढाई हजार श्रद्धालुओं को लेकर बसे रवाना होगी। शाम तक इन्हें वापस इसी स्थान पर छोड़ा जायेगा। इसके बाद दूसरा जत्था 8 फरवरी को अर्सियां और जमुनियां मंडल,13 को शाहगंज मंडल व नगरपालिका तथा 15 फरवरी को निषाद पार्टी के हजारों कार्यकर्ता बस द्वारा संगम स्थल पहुंच स्नान दान कर पूण्य अर्जित करेंगे। उन्होंने कहा कि सभी श्रद्धालुओं की यात्रा निश्शुल्क रहेगी। उनके लिए भोजन प्रसाद की भी ब्यवस्था रहेगी। इस मौके पर बेचन पाण्डेय, मंडल अध्यक्ष बसंतलाल मौर्या,वंश बहादुर पाल,रंगीले विश्वकर्मा, राजू सिंह,शशांक तिवारी, आदेश मिश्रा, सत्यनारायण बिंद आदि मौजूद रहे 

मौजूदा दौर में मुस्लिम समुदाय शिक्षा में सबसे पीछे

0
मौजूदा दौर में मुस्लिम समुदाय शिक्षा में सबसे पीछे
मौजूदा दौर में मुस्लिम समुदाय शिक्षा में सबसे पीछे

मौजूदा दौर में मुस्लिम समुदाय शिक्षा में सबसे पीछे रह गया: मुफ्ती अहमद शमीम हलीमी

JAUNPUR NEWS जौनपुर: इस्लाम धर्म में सबसे पहला आदेश पढ़ने का आया था, जो पैगंबर मुहम्मद (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) पर वही के जरिए उतारा गया था। लेकिन अफसोस की बात यह है कि मौजूदा दौर में मुस्लिम समुदाय शिक्षा में सबसे पीछे रह गया है। मुसलमान धार्मिक और दुनियावी दोनों ही तरह की शिक्षा में पिछड़ते चले गए। इससे भी ज्यादा दुखद यह है कि हम खुद की तुलना करने के बजाय दूसरों को दोष देने में लगे रहते हैं। याद रखें, शिक्षा प्राप्त किए बिना हम तरक्की नहीं कर सकते। उक्त बातें मुफ्ती अहमद शमीम हलीमी, मदरसा अरबिया रियाजुल उलूम के हदीस शिक्षक हैं, उन्होंने खेतासराय क्षेत्र के मनेछा बाजार में स्थित जकरिया मुनीर इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन करते हुए कहीं।

उन्होंने आगे कहा कि पैगंबर मुहम्मद (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) के दौर में मस्जिद-ए-नबवी में एक विशेष स्थान था जिसे सफ्फा कहा जाता था। जिसेे सबसे पहला मदरसा होने का गौरव भी प्राप्त है। वहां दूर-दूर से लोग ज्ञान अर्जित करने आते थे। हमारे पैगंबर (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) ने भी कहा है कि ज्ञान प्राप्त करने के लिए चीन तक जाओ। इसलिए हमें यह संकल्प लेना चाहिए कि अपने बच्चों को हर हाल में शिक्षित करेंगे, चाहे परिस्थितियां कैसी भी हों। हमेे बच्चों को शिक्षित करने के साथ उनकी बेहतरीन परवरिश करनी चाहिए ताकि हमारी संतानें खुद के लिए और दूसरों के लिए परेशानी का कारण बनने के बजाय एक मिसाल कायम करें। यही माता-पिता के लिए दुनिया और आखिरत (परलोक) की सबसे बड़ी कमाई होगी। सर सैयद अहमद इण्टर कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल मोहम्मद इरफान खान ने कहा कि कुछ लोग केवल खुद के लिए शिक्षा प्राप्त करते हैं, जबकि कुछ लोग दूसरों को शिक्षित करने के लिए ज्ञान हासिल करते हैं। ऐसे लोग अपने ज्ञान को दूसरों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं। कुछ लोग तो ऐसे भी होते हैं जो शिक्षण संस्थान स्थापित करके पूरी पीढ़ी को शिक्षित करने का बीड़ा उठाते हैं।

मैं ऐसे साहसी लोगों को सलाम करता हूँ, क्योंकि ऐसे लोगों को दुनिया हमेशा याद रखती है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को भी शिक्षा से जोड़ना जरूरी है। यह बहुत अफसोस की बात है कि जब लड़कियां स्कूल जाती हैं तो इसे बुरा समझा जाता है, जबकि महिलाएं बाजारों में खरीदारी करने जाती हैं तो इसे सामान्य माना जाता है। हमें इस दोहरे मापदंड से बाहर आना होगा। फरीदल हक पीजी कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. तबरेज आलम ने कहा कि शिक्षा के बिना इंसान अधूरा है। जिन्होंने शिक्षा का महत्व समझा, उन्होंने ही इतिहास रचा। शिक्षा के जरिए ही समाज में बदलाव लाया जा सकता है। इसके अलावा शाहिद नईम (प्रिंसिपल, सर सैयद अहमद इंटर कॉलेज), मौलाना महफूज रहमान आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मोहम्मद जकरिया ने की और संचालन तैयब कासमी ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत मुफ्ती शाहिद द्वारा कुरआन की तिलावत से हुई। इस अवसर पर डॉ. अरशद, डॉ. फैज, डॉ. सलीम अहमद, लईकुज्ज़मा, मोहम्मद हिटलर, अज़हरुददीन मोहम्मद आज़म, मोहम्मद ज़रदा आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन मौलाना अबरार अहमद नदवी की दुआ से हुआ। अंत में मैनेजर डॉ. निज़ामुद्दीन ने आए हुए मेहमानों का धन्यवाद अदा किया।

नि:शुल्क नेत्र शिविर में 110 की हुई जांच,23 मरीजों का आपरेशन

0
नि:शुल्क नेत्र शिविर में 110 की हुई जांच,23 मरीजों का होगा आपरेशन
समाजसेविका सुमित्रा सिंह द्वारा नेत्र शिविर का हुआ आयोजन

नि:शुल्क नेत्र शिविर में 110 की हुई जांच,23 मरीजों का होगा आपरेशन

  • समाजसेविका सुमित्रा सिंह द्वारा नेत्र शिविर का हुआ आयोजन

JAUNPUR NEWS जौनपुर, समाजसेविका सुमित्रा सिंह पत्नी रवि प्रकाश सिंह द्वारा कजगांव गद्दीपुर माधोपट्टी स्थित स्व.श्यामरती सिंह प्राइमरी स्कूल में नि:शुल्क मोतियाबिंद आपरेशन शिविर का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ भाजपा नेता राजीव सिंह ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि गांव में निःशुल्क शिविर होने से सैकड़ो गरीब,असहाय व जरूरतमंदो लोगों का बेहतर इलाज की सुविधा मिल जाती है,आगे उन्होंने कहा कि माधोपट्टी गांव की एनआरआई सुमित्रा सिंह वर्तमान में अमेरिका में है वह हर साल गांव में आकर नेत्र शिविर का आयोजन करती है।

नेत्र शिविर में डॉ. मिथिलेश कुमार नेत्र परीक्षण अधिकारी, डॉ. हीरालाल यादव नेत्र परीक्षण अधिकारी, डॉ. मुकेश वर्मा नेत्र सर्जन द्वारा कुल 110 मरीजों की जांच की गई, जिसमें 12 मोतियाबिंद के मरीजों को आपरेशन के लिए चिह्नित किया गया। इस अवसर पर अनिल सिंह, शशि सिंह, सभासद आकाश सिंह , भासपा नेता राहुल सिंह, श्वेता प्रजापति एवं ग्रामवासियों का सहयोग रहा।

JAUNPUR पॉक्सो एक्ट के आरोपी को 23 वर्ष का कारावास 53 हजार का जुर्माना    

0
JAUNPUR पॉक्सो एक्ट के आरोपी को 23 वर्ष का कारावास 53 हजार का जुर्माना    
JAUNPUR पॉक्सो एक्ट के आरोपी को 23 वर्ष का कारावास 53 हजार का जुर्माना    

पॉक्सो एक्ट के आरोपी को 23 वर्ष का कारावास 53,000 अर्थदण्ड 

JAUNPUR CRIME NEWS: जौनपुर पुलिस ने गुणवत्तापूर्ण विवेचना एवं अभियोजन द्वारा की गयी प्रभावी पैरवी के क्रम में आज  न्यायालय अपर सत्र न्यायाधीश विशेष न्यायाधीश, पॉक्सो एक्ट(अनन्य), ने  धारा- 377/506 भादवि व 6 पाक्सो एक्ट के आरोपी अभियुक्त को विभिन्न धाराओं में कुल 23 वर्ष के कठोर कारावास व 53,000/- रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया, विवरण निम्नवत है थाना जफराबाद पर पंजीकृत मु0अ0सं0-501/15 धारा- 377/506 भादवि व 6 पाक्सो एक्ट के आरोपी अभियुक्त .रोहित कुमार मिश्रा पुत्र श्रीकान्त मिश्रा नि0 करमही थाना जफराबाद जौनपुर को धारा उपरोक्त में दोषसिद्ध करते हुए विभिन्न धाराओं में कुल 23 वर्ष के कठोर कारावास व 53,000/- रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।

JAUNPUR CRIME NEWS N0-2 रामपुर पुलिस ने 1 वारण्टी अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार- पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा अपराध की रोकथाम एवं वारण्टी एवं वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के दिशा निर्देशन एंव क्षेत्राधिकारी मडियाहुँ के कुशल पर्यवेक्षण में थाना रामपुर पुलिस द्वारा थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश शुक्ल के नेतृत्व में आज न्यायालय द्वारा जारी वारन्ट के क्रम मे वारन्टी अभियुक्त हरिसहाय पाल पुत्र स्व0 मनीराम पाल निवासी ग्राम कठार सेहरा थाना रामपुर जनपद जौनपुर को नियमानुसार उसके घर से गिरफ्तार करते हुए सम्बन्धिंत न्यायालय भेजा गया ।

कम मूल्य पर महिलाओं को उपलब्ध कराई गई सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन 

0
कम मूल्य पर महिलाओं को उपलब्ध कराई गई सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन 
कम मूल्य पर महिलाओं को उपलब्ध कराई गई सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन 

JAUNPUR NEWS : जौनपुर में विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर एक महत्वपूर्ण पहल की गई। जौनपुर प्रसूति एवं स्त्री रोग संघ (JOGS) ने मंगलवार को विभिन्न अस्पतालों में सर्वाइकल कैंसर की वैक्सीन कम मूल्य पर उपलब्ध कराई। यह सुविधा 9 से 26 वर्ष की आयु वर्ग की लड़कियों और महिलाओं के लिए विशेष रूप से उपलब्ध की गई।

वरिष्ठ महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. शैली निगम ने बताया कि संस्था इस दिन को एक त्योहार के रूप में मना रही है। उन्होंने कहा कि स्त्री रोग विशेषज्ञ के रूप में यह उनकी जिम्मेदारी है कि वे महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए जागरूकता फैलाएं। इसी उद्देश्य से एचपीवी का टीकाकरण न्यूनतम मूल्य पर किया जा रहा है।

शिविर में पहले दिन ही लगभग 15-16 लड़कियों ने टीका लगवाया। जनपद में कुल 13 केंद्रों पर यह टीकाकरण सेवा उपलब्ध है। डॉ. निगम ने बताया कि पहले जहां महीने में मात्र एक-दो लोग टीकाकरण के लिए आते थे, वहीं अब इसमें उल्लेखनीय वृद्धि देखी जा रही है। संस्था ने यह भी निर्णय लिया है कि वे आगे भी कम कीमत पर यह वैक्सीन उपलब्ध कराती रहेंगी।

विशेषज्ञों का मानना है कि जागरूकता की कमी के कारण अधिकतर लोग इस महत्वपूर्ण टीकाकरण से वंचित रह जाते हैं। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचना और उन्हें कैंसर से बचाव के लिए प्रेरित करना है।

अखण्ड रामायण पाठ समापन के बाद भंडारे का हुआ आयोजन

0
अखण्ड रामायण पाठ समापन के बाद भंडारे का हुआ आयोजन
अखण्ड रामायण पाठ समापन के बाद भंडारे का हुआ आयोजन

देर रात चलता रहा भंडारा श्रद्धालुओं ने जमकर छका प्रसाद

  • भव्य तरीके से हुआ हनुमान जी का वार्षिकोत्सव श्रृंगार

खेतासराय (जौनपुर) नगर के आदर्श कन्या इण्टर कॉलेज परिसर में स्थित संकट मोचन मन्दिर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 3 फरवरी को वार्षिकोत्सव श्रृंगार, अखण्ड रामायण पाठ का आयोजन किया गया जिसमें रातभर कर्णप्रिय रामायण पाठ चलता रहा मंगलवार की सुबह रामायण पाठ संपन्न होने के बाद विधि-विधान से मन्दिर पुजारी सच्चिदानन्द तिवारी द्वारा पूजा-अर्चना कराया गया जिसमें उद्योग व्यापार मण्डल के नगर अध्यक्ष संजय विश्वकर्मा यजमान रहे।

इस कार्यक्रम के उपलक्ष्य में भव्य भंडारा का भी आयोजन किया गया जिसमें नगर क्षेत्र व ग्रामीणांचल से आए लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। भण्डारा देर रात तक चलता रहा। भंडारे में प्रसाद ग्रहण करने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ खूब उमड़ी रही। यजमान संजय विश्वकर्मा के बताया कि उक्त कार्यक्रम हर वर्ष बसन्त पंचमी के अखण्ड रामायण पाठ के साथ शुभारम्भ होता है और उसके पाश्चत भंडारा के साथ संपन्न होता है। भण्डारे में कुल तीन हजार श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। यह कार्यक्रम लगभग बीस वर्षों से होता चला आ रहा है। इस दौरान मुख्य रूप से चंद्रजीत मौर्य, जगदंबा प्रसाद पाण्डेय, मनीष धर्मरक्षक, विनीता मौर्य, प्रिंसिपल राधा श्रीवास्तव, सत्यम गुप्ता, राजू विश्वकर्मा, गोपाल कश्यप, बृजनाथ जायसवाल, धर्मचंद गुप्ता, परविंदर गुप्ता सच्चिदानंद मौर्य, पन्ना सेठ समेत आदि लोग सहयोग में लगे रहे।

शाहगंज प्रमुख प्रतिनिधि की गिरफ्तारी के बाद हटे कर्मचारी      

0
शाहगंज प्रमुख प्रतिनिधि की गिरफ्तारी के बाद हटे कर्मचारी
शाहगंज प्रमुख प्रतिनिधि की गिरफ्तारी के बाद हटे कर्मचारी

शाहगंज प्रमुख प्रतिनिधि गिरफ्तार,कर्मचारियों ने वापस लिया कार्य बहिष्कार

JAUNPUR NEWS जौनपुर : विकासखण्ड सोंधी में एडीओ आईएसबी के साथ प्रमुख पति द्वारा की गयी मारपीट एवं दुर्व्यवहार के विरोध में मंगलवार को विकास भवन जौनपुर परिसर में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, उ० प्र० राज्य कर्मचारी महासंघ सहित जनपद के विभिन्न कर्मचारी संगठनों के हजारों कर्मचारियों, अधिकारियों ने प्रमुख प्रतिनिधि की गिरफ्तारी के लिए कार्यालय से बाहर निकलकर सांकेतिक कार्य बहिष्कार किया। जिले के कर्मचारियों द्वारा कार्य  बहिष्कार शुरू करते ही जिला प्रशासन द्वारा अवगत कराया गया कि तथाकथित आरोपी प्रमुख प्रतिनिधि अजय कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा चालान हेतु पुलिस अभिरक्षा में न्यायालय में पेश करने हेतु भेज दिया गया है। अभियुक्त के गिरफ्तारी की सूचना प्राप्त होते ही सामूहिक रूप से केंद्रीय नेतृत्व द्वारा तत्काल कार्य बहिष्कार के स्थगन की घोषणा करते हुए प्रकरण में जिला प्रशासन के सहयोग एवं त्वरित कार्यवाही हेतु आभार सहित धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

शाहगंज प्रमुख प्रतिनिधि की गिरफ्तारी के बाद हटे कर्मचारी      


Shahganj chief representative arrested, employees withdraw work boycott राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला अध्यक्ष डॉ प्रदीप सिंह ने पूरी घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि स्वस्थ लोकतंत्र   में हिंसा एवम् अमर्यादित आचरण के लिए कोई स्थान नहीं है जनपद के समस्त कर्मचारियों को सुरक्षा हेतु शासन प्रशासन का संरक्षण प्राप्त है। इस अवसर पर राजीव रोशन, सुजीत कुमार सिंह, शैलेन्द्र विक्रम सिंह, डॉ फूलचंद्र कन्नौजिया, रामकृष्ण पाल, आनंद प्रकाश त्रिपाठी, विजय भान यादव, देवेश यादव, ब्रह्मजीत सिंह, प्रदीप श्रीवास्तव, कृष्ण कुमार मिश्र, दुर्गेश तिवारी, सतीश सिंह, निज़ामुद्दीन,संजय चौधरी, अमर बहादुर यादव, शिवकुमार यादव, तेज़बहादुर राना आदि हजारों कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्य बहिष्कार आंदोलन का संचालन प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष मिनिस्टीरियल एसोसिएशन उत्तर प्रदेश शैलेन्द्र विक्रम सिंह माझिल द्वारा किया गया।