Home Blog Page 157

JAUNPUR कालेज गेट के सामने बदमाशो ने छात्र को मारी गोली

0

JAUNPUR CRIME NEWS केराकत (जौनपुर ) स्थानीय थाना क्षेत्र में आज दिनदहाड़े कॉलेज के बाहर अज्ञात बदमाशों ने एक छात्र को मारी गोली मार दी मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुटी आपको बताते चले कि आज दिन में लगभग 11:00 बजे निवासी एक छात्र जो प्री बोर्ड का एग्जाम देकर ज्योही बाहर निकल रहा था त्योंही कॉलेज के गेट के साइकिल स्टैंड के पास बाहर आया तुरंत अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने जमकर फायरिंग कर दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया । वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है वहीं इस दिनदहाड़े गोली कांड से पूरे क्षेत्र की जनता में दहशत का माहौल व्याप्त है।

मामला जौनपुर जनपद के थाना चंदवक के गणेश राय स्नात्कोत्तर महाविद्यालय डोभी जौनपुर के गेट के बाहर का बताया जा रहा है। taftish of crime jaunpur

रसायन विज्ञान छात्रों के लिए साक्षात्कार पर विशेष व्याख्यान  

0
रसायन विज्ञान छात्रों के लिए साक्षात्कार पर विशेष व्याख्यान  
रसायन विज्ञान छात्रों के लिए साक्षात्कार पर विशेष व्याख्यान  

रसायन विज्ञान छात्रों के लिए साक्षात्कार संबंधी विशेष व्याख्यान

जौनपुर। कुलपति प्रो. वंदना सिंह की प्रेणना से वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के सेंट्रल ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के तत्वाधान में रज्जू भैया इंस्टीट्यूट ऑफ फिजिकल साइंसेज के रसायन विज्ञान विभाग के डॉ. नितेश जायसवाल ने आज सेंट्रल ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल और इनक्यूबेशन सेंटर द्वारा आयोजित एक विशेष व्याख्यान में छात्रों को साक्षात्कार में पूछे जाने वाले प्रमुख प्रश्नों की जानकारी दी।


सत्र में उन्होंने मौलिक, कार्बनिक, भौतिक और औद्योगिक रसायन से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्नों पर चर्चा की। इसके अलावा, अनुसंधान, प्रयोगशाला तकनीकों और आधुनिक विश्लेषणात्मक विधियों जैसे कि स्पेक्ट्रोस्कोपी और क्रोमैटोग्राफी की उपयोगिता पर भी प्रकाश डाला।


डॉ. जायसवाल ने छात्रों को व्यावहारिक कौशल, गहन अध्ययन और उद्योग आवश्यकताओं पर ध्यान देने की सलाह दी, ताकि वे साक्षात्कार में बेहतर प्रदर्शन कर सकें। इस दौरान छात्रों ने अपने सवाल पूछे और करियर मार्गदर्शन प्राप्त किया।
संस्थान के प्लेसमेंट सेल ने छात्रों की भागीदारी को सराहा और भविष्य में इस तरह के और सत्र आयोजित करने की बात कही।


कार्यक्रम के अंत में प्रो. अविनाश डी. पाथर्डिकर ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। उन्होंने डॉ. नितेश जायसवाल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सत्र छात्रों के लिए अत्यंत लाभदायक रहा और भविष्य में ऐसे कार्यक्रमों की आवश्यकता बनी रहेगी। उन्होंने प्लेसमेंट सेल और इनक्यूबेशन सेंटर के प्रयासों की भी सराहना की।कार्यक्रम दौरान कर्यालय प्रभारी श्याम त्रिपाठी एवम् प्लेसमेंट सेल के मुख्य छात्र सदस्य आदित्य पांडे ,दिव्यांशु संजय, रुद्रांश चतुर्वेदी, श्रेया मिश्रा ,शिवांश श्रीवास्तव, हरी ओम साहू, आर्यन पाण्डेय ,आयुष गुप्ता एवम् आदि छात्र उपस्थित रहे।

खेतासराय पुलिस ने मिशन अभियान के तहत किया जागरूक

0
खेतासराय पुलिस ने मिशन अभियान के तहत किया जागरूक
खेतासराय पुलिस ने मिशन अभियान के तहत किया जागरूक

खेतासराय पुलिस मिशन अभियान के तहत किया जागरूक

खेतासराय (जौनपुर) महिला सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए चलाएं जा रहे जागरूकता अभियान के क्रम में गुरुवार की सुबह महिला कांस्टेबल अंतिमा सिंह व रीना ने नगर के आज़ाद शिक्षा केन्द्र पर महिलाओं और छात्राओं पम्पलेट बांटकर जागरूक किया। मिशन शक्ति अभियान के तहत जागरूक करते हुए बताया गया कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर फौरन 1090, 112, 108, 1076 आदि हेल्प लाइन नंबर पर शिकायत कर सकती है। महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। अंत में जागरूकता के लिए महिलाओं व छात्राओं में पम्पलेट वितरित किया।

रेलवे विभाग की लापरवाही के चलते आए दिन हो रही दुर्घटना  

0
रेलवे विभाग की लापरवाही के चलते आए दिन हो रही दुर्घटना  
रेलवे विभाग की लापरवाही के चलते आए दिन हो रही दुर्घटना  

आज़ाद रेलवे क्रासिंग पर आएं दिन फिसलकर घायल हो रहे राहगीर, विभाग मौन

JAUNPUR TODAY NEWS खेतासराय (जौनपुर) वाराणसी-अयोध्या रेल मार्ग पर गेट नम्बर 58 स्पेशल पर आज़ाद रेलवे क्रॉसिंग के ट्रैक के किनारे बनी हुई सड़क क्षतिग्रस्त हो चुकी है। वही रेलवे द्वारा बिछाएं गए फाइबर शूट क्षतिग्रस्त है। जिससे जरा सा असावधानी से बाइक सवार गिरकर घायल हो जा रहे है। जिनकी सुधि लेने वाला कोई नहीं है और लोग अपने भाग्य को कोसते हुए अपने गंतव्य को रवाना हो जाते है। बताते है कि राष्ट्रीय राजमार्ग 135A पर उक्त रेलवे फाटक पर बना रेलवे ट्रैक पूर्व में भी कई लोग अपनी जान गवा चुके है रेलवे विभाग द्वारा ट्रक के अगल-बगल फाइबर शूट को बिछाया गया व सड़क को पक्का निर्माण कर आवागमन को सुचारू कर दिया गया। जिससे लोगों को कुछ राहत मिली लेकिन कुछ दिनों के बाद उक्त रेल मार्ग पर सड़क और पटरी के बीच दो-चार इंच तक के गड्ढे पड़ गए जिसके कारण जरा सा असावधानी होने पर रेलवे ट्रैक पर गिरकर लोग घायल हो जा रहे है तो वही फाइबर शूट भी कुछ जगहों पर खराब हो चुके है व अपने जगह से हट गए है। जिसमें गड्डा साफ दिखाई देते है।

खाली हो जाने से जरा सा भी असावधानी होने पर बाइक सवार को जानलेवा साबित हो सकती है। इस बाबत लोगों का कहना है कि पहले सिंगल लाइन थी दबाव कम था घटनाएं तब भी होती थी लेकिन अब दोहरी लाइन होने से जनता को सुविधाएं तो दी गयी है लेकिन क्षेत्रीय जनता व आम राहगीर आज भी परेशानियां झेल रहे है और आएं दिन गिरकर चोटिल हो जा रहे है। जिनकी सुनने वाला कोई नहीं है रेलवे प्रशासन का कहना है कि 90 डिग्री टम्प्रेचर निर्माण है इसीलिए विभाग किसी भी कार्यवाई करने में अक्षम है, लोगों का कहना है कि यदि राष्ट्रीय राजमार्ग द्वारा ओवरब्रिज बना दिया जाये तो समस्या का निदान हो सकता है लोगों का कहना है कि कई दशक से क्षेत्रीय लोग इस पीड़ा को झेल रहे है।

लेकिन कोई भी जनप्रतिनिधि नहीं चेत रहा हैं और न तो रेलवे विभाग उस पर कोई कार्यवाई कर रहा है। क्रासिंग से सटे आधा दर्जन विद्यालय हैं क्रासिंग पार करके प्रतिदिन हजारों की संख्या में स्कूली छात्रों का आवागमन है जान जोखिम में डाल कर छात्र स्कूल जाते हैं और गिरकर चोटिल हो जाते है, चोटिल होने के बाद अपना भाग्य समझकर आने गन्तव्य को रवाना हो जाते है। यदि प्रशासन नही चेता तो किसी दिन अप्रिय घटना हो सकती है।

आधार बनाने में आ रही समस्याओं का अविलम्ब निस्तारण हो,जिलाधिकारी  

0
आधार बनाने में आ रही समस्याओं का अविलम्ब निस्तारण हो,जिलाधिकारी  
आधार बनाने में आ रही समस्याओं का अविलम्ब निस्तारण हो,जिलाधिकारी  

Problems arising in making Aadhaar should be resolved immediately, District Magistrate

JAUNPUR NEWS TODAY जौनपुर 30 जनवरी जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला शिक्षा अनुश्रवण समिति की बैठक संपन्न हुई। शिक्षा विभाग में चल रही योजनाओं की समीक्षा की गई। उन्होंने निर्देश दिया कि अपार आई०डी० के सम्बन्ध में शत प्रतिशत लक्ष्य पूर्ण किया जाय। आधार (छात्रों के) में जन्म प्रमाणपत्र बनाने हेतु खंड विकास अधिकारी और उपजिलाधिकारी को निर्देश दिए गए।  

न्होंने कहा कि आधार बनाने की प्रक्रिया के दौरान आ रही समस्याओं का अविलम्ब निस्तारण किया जाय। एमडीएम, निपुण भारत छात्र उपस्थिति / शिक्षक उपस्थिति एवं अन्य योजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की गई। उन्होंने सख्त निर्देश दिए कि बेसिक शिक्षा में परिषदीय विद्यालयों के आलावा मान्यता प्राप्त एवं सहायता प्राप्त विद्यालयों की बैठक ब्लाक वार कराकर शत प्रतिशत अपार आईडी बनवाना सुनिश्चित किया जाय (अन्यथा मान्यता प्रत्याहरण की कार्यवाही कर दी जाएगी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ0 गोरखनाथ पटेल द्वारा योजनाओं की प्रगति पर प्रकाश डाला गया।

 बैठक में मुख्य विकास अधिकारी साई तेजा सीलम सहित जिला अनुश्रवण समिति के सदस्य, खण्ड शिक्षा अधिकारी गण, समस्त जिला समन्वयक एवं एस०आर० जी० उपस्थित रहे।

JAUNPUR जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 8 फरवरी को

0

Jawahar Navodaya Vidyalaya Entrance Exam on 8th February in Jaunpur :

JAUNPUR NEWS जौनपुर 30 जनवरी, पीएम स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय मडियाहूं प्राचार्य बाल कृष्णा ने अवगत कराया है कि जवाहर नवोदय विद्यालय पार्श्व प्रवेश परीक्षा कक्षा 9वीं एवं 11वीं 2025 जो 08 फरवरी को प्रातः 11.30 बजे से अपरान्ह् 01.30 बजे तक जनपद के 02 परीक्षा केन्द्रो पर होना सुनिश्चित है। जिसमें जनपद के 1595 अभ्यर्थी कक्षा 09वीं में तथा 76 अभ्यर्थी कक्षा 11वीं में पंजीकृत है।

वही दूसरी तरफ  जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ने अवगत कराया है कि संयुक्त सचिव, उत्तर प्रदेश शासन, पिछड़ा वर्ग कल्याण के द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 हेतु दशमोत्तर छात्रवृत्ति/शुल्क प्रतिपूर्ति योजनान्तर्गत अन्य पिछड़ा वर्ग (अल्पसंख्यक पिछड़े वर्ग को छोड़कर) छात्रों अन्य दशमोत्तर कक्षाओ हेतु को लाभान्वित कराये जाने हेतु संशोधित समय-सारिणी निर्गत की गयी है समय-सारिणी के अनुसार शिक्षण संस्थान स्तर से छात्रवृत्ति आवेदन पत्र को 03 फरवरी 2025 तक सत्यापित एवं अग्रसारित किया जाना है।


शिक्षण संस्थान स्तर से छात्रवृत्ति आवेदन पत्र को सत्यापित एवं अग्रसारित किया जाने की तिथि 03 फरवरी, 2025 तक, विश्वविद्यालय/एफिलियेटिंग एजेन्सी द्वारा रिजल्ट अपलोड किये जाने कि तिथि 03 फरवरी, 2025 तक तिथि निर्धारित है।


अतः ऐसे समस्त संस्थान जिनके स्तर पर छात्रवृत्ति डाटा अग्रसारित किया जाना शेष है 03 फरवरी,के पूर्व अपनी लांगिन से छात्र छात्रों का छात्रवृत्ति डाटा अग्रसारित करना सुनिश्चित करें। किसी भी संस्थान के स्तर से डाटा समयार्न्तगत अग्रसारित नही किया जाता है तो सम्पूर्ण जिम्मेदारी शिक्षण संस्थान की होगी।

JAUNPUR DM ने श्रद्वालुओं के यातायात व्यवस्था का लिया जायज़ा

0

JAUNPUR NEWS TODAY 30 जनवरी। जौनपुर -प्रयागराज सीमा मुंगराबादशाहपुर के सतहरिया में प्रयागराज महाकुम्भ में जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए की गयी व्यवस्थाओं का डीएम दिनेश चंद्र ने गुरूवार को निरीक्षण करने पहुचे ।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा श्रद्धालुओं के लिए की गई खाने की व्यवस्था सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता तथा यातायात व्यवस्था देखी गयी। इस दौरान जिलाधिकारी ने महाकुंभ के दौरान इस व्यवस्था को बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की साथ ही कहा कि इस सेवा कार्य में जिला प्रशासन के साथ स्वयं सेवी संस्थाएं भी जुड़ी हुई है।

उन्होंने निर्देशित किया कि श्रद्वालुओं को सुरक्षित स्नान कराने तथा यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित रहे इसके लिए पुलिस प्रशासन के लोग सक्रिय रहे। इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा स्वास्थ्य शिविर का भी निरीक्षण किया गया। मछलीशहर बस अड्डे पर श्रद्धालुओं के लिए बनाये गये ठहराव स्थल के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी के द्वारा श्रद्धालुओं को सूक्ष्म जलपान, बिस्कुट इत्यादि भी वितरित किया गया। 

इस अवसर पर ज्वांइट मजिस्ट्रेट सौरभ कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा0 गोरखनाथ पटेल, जिला पंचायत राज अधिकारी नत्थुलाल गंगवार सहित अन्य उपस्थित रहे।

JAUNPUR छिनैती के मोबाइल संग 2 चोर गिरफ्तार

0

Jaunpur Crime News खुटहन ( जौनपुर) खुटहन पुलिस ने छिनैती के आधा दर्जन से अधिक मोबाइल फोन, 16 एयरटेल सिमकार्ड व घटना में प्रयुक्त मोटरसाईकिल बरामद करते हुए छिनैती झपट्टामारी करने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध की रोकथाम एवं अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के दिशा-निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी शाहगंज के कुशल पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष खुटहन के कुशल नेतृत्व में थाना खुटहन पुलिस टीम द्वारा खुटहन पर पंजीकृत मुकदमे से सम्बन्धित दो अभियुक्तों .अभिषेक यादव पुत्र हरीनाथ यादव निवासी मई थाना बक्शा दूसरा बबलू उर्फ शशिकान्त यादव पुत्र सुरेन्द्र यादव निवासी कोईरीडीह (तिवारी का पूरा) थाना सरायख्वाजा को 9 स्मार्ट मोबाईल,16 एयरटेल सिमकार्ड व एक छिनैती में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाईकिल बरामद करते हुए अभियुक्तगण को रामनगर तिराहा थाना खुटहन जनपद जौनपुर के पास से आज करीब रात्रि के 11 बजे गिरफ्तार करते हुए आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए सम्बन्धित न्यायालय भेज दिया गया।taftish of crime jaunpur news

JauNpur कुम्भ से घर लौट रहे श्रद्धालुओ की कार बस टकराई,3 की मौत 6 सवार थे

0

Jaunpur Accident कुम्भ से घर लौट रहे श्रद्धालुओ की कार रोडवेज बस से टकराई, 3 की मौत 3 घायल

JAUNPUR ACCIDENT (मुंगराबादशाहपुर ( जौनपुर ) स्थानीय थाना क्षेत्र के रायबरेली-जौनपुर हाईवे पर सतहरिया पुलिस चौकी के पास बृहस्पति वार की सुबह 4 बजे एक दुखद सड़क दुर्घटना हो गई जिसमें तीन श्रद्धालुओ की मौत हो गई तीन लोग घायल है, दुर्घटना के शिकार हुए लोग प्रयागराज के संगम तट से स्नान करके मारुति बैगन आर कार से लौट रहे थे तभी प्रयागराज जा रही रोडवेज बस से आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई जहां कार सवार महिला समेत तीन लोगों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गयी वही कार में सवार तीन लोग मामूली रूप से घायल हो गए ।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल सभी घायलों को वेहतर इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सतहरिया में भर्ती कराया जहाँ चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायलों की हालत को देखते हुए तीनों घायलों को बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया ।

पुलिस ने तीनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही करते हुए अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया है,
कुशीनगर जिले के 47 वर्षीय संजय सिंह विद्यावती सिंह और किरन देवी पेमली थाना कप्तानगंज जनपद कुशीनगर की रहने वाली है गोरखपुर जिले 40 वर्षीय बिन्दु सिंह विमला देवी महराजगंज जिले के समदेऊआ थाना क्षेत्र के धनहानायक गांव निवासी है वैगन आर कार से प्रयागराज के संगम तट पर लगे महाकुम्भ मेले से आमवस्या का स्नान कर वापस अपने घर लौट रहे थे । जैसे ही इनकी कार रायबरेली-जौनपुर हाईवे पर सतहरिया पुलिस चौकी के निकट पहुंची सामने से तेज रफ्तार आ रही एक रोडवेज की बस का चालक अपना नियंत्रण खो बैठा और कार में सामने से जोरदार टक्कर हो गयी । टक्कर इतनी जोरदार थी कि जहां कार के परखच्चे उड़ गए । घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची चौकी पुलिस ने आस-पास के लोगो की मदद से कार में फसे स्नानार्थियों को बाहर निकवाया जिसमें संजय सिंह , बिन्दु सिंह व बिमला देवी की जहां मौके पर ही मौत हो गयी और महेश तिवारी ,विद्यावती सिंह व किरन देवी मामूली रूप से घायल हो गयी ।

घटनास्थल पर मौजूद सतहरिया पुलिस चौकी प्रभारी गंगा सागर मिश्र ने सभी घायलों को इलाज के लिए 108 एम्बुलेन्स से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सतहरिया में भर्ती कराया । जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायलों की हालत नाजुक देख चिकित्सको ने तीनों घायलों को बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया और पुलिस सभी तीनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही करने के पश्चात अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया, इस संबंध में क्षेत्राधिकारी मछलीशहर परमानंद कुशवाहा ने बताया कि इस सड़क दुर्घटना में तीन श्रद्धालुओ की मौत हुई है तीन लोग घायल है।

JAUNPUR CRIME दहेज हत्या मे 3 गिरफ्तार

0
JAUNPUR CRIME दहेज हत्या मे 3 गिरफ्तार
JAUNPUR CRIME दहेज हत्या मे 3 गिरफ्तार

TAFTISH JAUNPUR CRIME NEWS जौनपुर : बरसठी पुलिस दहेज हत्या के मुकदमे के 3 वांछित अभियुक्तो को गिरफ्तार किया है पुलिस अधीक्षक जनपद द्वारा चलाये जा रहे अभियान अपराध एवं अपराधियों एवं वाँछित वारण्टियों तथा शातिर अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये गये विशेष अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूँ के पर्यवेक्षण एवं दिशा निर्देशन व प्रभारी निरीक्षक बरसठी राजेश यादव के नेतृत्व मे उ0नि0जितेन्द्र बहादुर सिंह मय हमराह का0सदीप पटेल मं0 का0संजना सिंह द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 10/2025 धारा 85,108 बीएनएस व 3/4 डी0पी एक्ट से सम्बंधित वांछित अभियुक्तगण .सचिन्द्र यादव उर्फ लक्ष्मण पुत्र सुरेशचन्द यादव 2.सुरेशचन्द्र यादव पुत्र जियन्ता 3.राजकुमारी यादव उर्फ लल्ली देवी पत्नी सुरेश यादव निवासीगण पिलकथुआ थाना बरसठी जौनपुरको पिलकथुआ से गिरफ्तार किया गया आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।