Home Blog Page 158

JAUNPUR CRIME दहेज हत्या मे 3 गिरफ्तार

0
JAUNPUR CRIME दहेज हत्या मे 3 गिरफ्तार
JAUNPUR CRIME दहेज हत्या मे 3 गिरफ्तार

TAFTISH JAUNPUR CRIME NEWS जौनपुर : बरसठी पुलिस दहेज हत्या के मुकदमे के 3 वांछित अभियुक्तो को गिरफ्तार किया है पुलिस अधीक्षक जनपद द्वारा चलाये जा रहे अभियान अपराध एवं अपराधियों एवं वाँछित वारण्टियों तथा शातिर अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये गये विशेष अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूँ के पर्यवेक्षण एवं दिशा निर्देशन व प्रभारी निरीक्षक बरसठी राजेश यादव के नेतृत्व मे उ0नि0जितेन्द्र बहादुर सिंह मय हमराह का0सदीप पटेल मं0 का0संजना सिंह द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 10/2025 धारा 85,108 बीएनएस व 3/4 डी0पी एक्ट से सम्बंधित वांछित अभियुक्तगण .सचिन्द्र यादव उर्फ लक्ष्मण पुत्र सुरेशचन्द यादव 2.सुरेशचन्द्र यादव पुत्र जियन्ता 3.राजकुमारी यादव उर्फ लल्ली देवी पत्नी सुरेश यादव निवासीगण पिलकथुआ थाना बरसठी जौनपुरको पिलकथुआ से गिरफ्तार किया गया आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

MAUNI AMAVASYA पर जिलाधिकारी जौनपुर दिन भर सक्रिय रहे  

0
MAUNI AMAVASYA पर दिन भर जिलाधिकारी जौनपुर सक्रिय रहे  
MAUNI AMAVASYA पर दिन भर जिलाधिकारी जौनपुर सक्रिय रहे  

जिला स्तरीय अधिकारी सुबह से ही Mauni Amavasya को लेकर सक्रिय रहे

JANPUR NEWS जौनपुर : दिव्य भव्य महाकुम्भ एवं Mauni Amavasya के शुभ अवसर पर प्रयागराज में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ तथा प्रयागराज जाने वाले वाहनों को अल्पसमय के लिए रोके जाने के दृष्टिगत जिला प्रशासन के द्वारा श्रद्धालुओं के ठहरने, नाश्ता एवं सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गये। District level officers remained active throughout the day regarding Mauni Amavasya जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र के द्वारा श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्नान कराने तथा सुरक्षा के दृष्टिगत श्रद्धालुओं से अभी प्रयागराज न जाने तथा संयम बरतने के साथ ही जिला प्रशासन का सहयोग करने का विनम्र अनुरोध किया गया। जिलाधिकारी द्वारा सुबह से ही मछलीशहर, सतहरिया इत्यादि क्षेत्रों में भ्रमणशील रहकर यातायात, सुरक्षा व्यवस्था, श्रद्धालुओं के ठहरने, शौचालय पेयजल सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया जा रहा है।

MAUNI AMAVASYA पर जिलाधिकारी जौनपुर दिन भर सक्रिय रहे  

जिलाधिकारी द्वारा नेपाल तथा अन्य जनपदों से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए रोडवेज, लोहिया पार्क,औद्योगिक क्षेत्र सतहरिया, प्राथमिक विद्यालय सहित अन्य जगहों पर निःशुल्क ठहरने, उनके खाने-पीने की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करायी गयी। Mauni Amavasya श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की समस्या न हो इसके लिए जिला स्तरीय अधिकारीगण सुबह से ही सक्रिय रहे।सीडा परिसर में बनाए गये होल्डिगं एरिया में जिलाधिकारी के साथ मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम, ज्वांइट मजिस्ट्रेट इशिता किशोर, सौरभ कुमार, बेसिक शिक्षा अधिकारी डा0 गोरखनाथ पटेल, जिला पंचायत राज अधिकारी, ब्लाक प्रमुख मुंगराबादशाहपुर,अध्यक्ष नगर पालिका परिषद मुगरा, शिक्षक संघ के पदाधिकारी, प्रधान के सहयोग से श्रद्धालुओं को लगातार भोजन, चाय, पानी इत्यादि की व्यवस्था करायी गयी, इसके साथ ही होल्डिंग एरिया में स्वास्थ्य शिविर लगाकर श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य की जांच और उन्हे आवश्यक दवाओं का वितरण भी किया गया।

MAUNI AMAVASYA पर जिलाधिकारी जौनपुर दिन भर सक्रिय रहे  

Mauni Amavasya के दिन श्रद्धालु को महाकुंभ जाते और आते समय किसी प्रकार की कोई समस्या न हो इसलिए जौनपुर डीएम के साथ – साथ जिले भर के अधिकारी कर्मचारी  अपनी ड्यूटी को लेकर गंभीर रहे  जिलाधिकारी ने कहा कि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की समस्या नही होने दी जाएगी। इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि मौनी अमावस्या के दृष्टिगत प्रयागराज में सीमावर्ती पड़ाव मुंगराबादशाहपुर में आज जिला प्रशासन, चेयरमैन नगर पालिका परिषद, ब्लाक प्रमुख मुंगराबादशाहपुर सहित अन्य के सहयोग से तत्परता के साथ श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की कठिनाई न हो इसके लिए व्यापक इंतजाम किये जा रहे है।

MAUNI AMAVASYA पर जिलाधिकारी जौनपुर दिन भर सक्रिय रहे  

सेवा से बड़ा कोई धर्म नही होता, यही हमारी संस्कृति है जिलाधिकारी के कुशल निर्देशन में पुलिस प्रशासन के साथ सहायक संभागीय अधिकारी और यातायात निरीक्षक के द्वारा यातायात व्यवस्था को सुगमता से संचालित करायी गयी नगर पालिका परिषद/नगर पंचायतों के द्वारा अपने अपने क्षेत्र में श्रद्वालुओं के लिए नाश्ता और भोजन, मोबाईल टायलेट, रात्रि विश्राम हेतु टेंट आदि की व्यवस्था करायी गयी।  

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए अनूठी पहल

0

आत्मनिर्भर होंगी महिलाएं तो समाज होगा सशक्त: संजय श्रीवास्तव

खेतासराय (जौनपुर) विकासखण्ड शाहगंज सोंधी के ग्राम सभा खलीलपुर गोरारी में नित्या गारमेंट्स और दोना-पत्तल उत्पाद केंद्र का भव्य शुभारंभ बुधवार को किया गया। जिसका शुभारंभ एडीओ आइएसबी संजय श्रीवास्तव ने दीप प्रज्वलित करके किया। उक्त केंद्र उत्तर-प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत संचालित होगा। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुफीद साबित होगा। इससे उनके कौशल को प्रोत्साहन मिलेगा, जब महिलाएं आत्मनिर्भर होगी तभी समाज सशक्त होगा।

इस दौरान ब्लॉक मिशन प्रबन्धक संदीप द्विवेदी ने कहा कि यह केंद्र न केवल रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराएगा बल्कि अन्य स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्त्रोत बनेगा, समाज में महिलाएं अब साबित कर रही है कि उनके सामूहिक प्रयास से उनके सपने साकार हो रहे है। कार्यक्रम महिलाओं द्वारा स्वनिर्मित वस्त्र अजर दोना-पत्तलों की प्रदर्शनी भी लगाई जिसे लोगों ने सराहा। अंत में उन्होंने बताया कि यह केंद्र उत्तर-प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा संचालित होगा जिसे नमः शिवाय आजीविका महिला व कृष्ण महिला प्रेरणा ग्राम संगठन द्वारा प्रबंधित किया जाएगा। इस अवसर पर संदीप, सुनीता देवी, सुशीला देवी, समहू सखी चित्रकला, बीसी सखी माधुरी मौर्य, स्वयं सहायता की सखियां समेत भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Jaunpur news 30 जनवरी को आठवीं तक के सभी विद्यालय बंद रहेंगे

0

jaunpur News; डीएम जौनपुर के निर्देश के क्रम में कल 30 जनवरी 5 को स्नान पर्व कुंभ के दृष्टिगत स्नानार्थियों के आवागमन यातायात के दृष्टिगत जनपद के बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन समस्त परिषदीय विद्यालय उत्तर प्रदेश बोर्ड के अंतर्गत मान्यता प्राप्त मदरसा सहायता प्राप्त इंटरमीडिएट सीबीएसई आईसीएसई बोर्ड के कक्षा 1 से 8 तक के समस्त विद्यालयों में अवकाश घोषित किया जाता है!आज्ञा से जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ।

JAUNPUR से KUMBH के लिए 40 खाली रोडवेज बस रवाना

0
KUMBH मेला bus
KUMBH मेला bus

JAUNPUR NEWS TODAY :JAUN PUR से KUMBH मेला के लिए चालीस रोडवेज की बसों को आज देर शाम रवाना किया गया यह बसे Maha Kumbh से श्रद्धालुओं की वापसी के लिए भेजी गयी हैं जीन 40 बस भेजा गया वह बिल्कुल खाली थी महाकुंभ प्रयागराज से श्रद्धालुओं को वापस लाने के लिए जौनपुर डिपो से चालीस ख़ाली रोडवेज बसे भेजी गई हैं।

गौरतलब हो कि महाकुंभ जा रहे श्रद्धालुओं को महाकुंभ प्रयागराज से लगभग सौ किलोमीटर पहले ही जौनपुर में प्रशासन ने रोका हैं। प्रयागराजसहायक क्षेत्रीय प्रबंधक रोडवेज डिपो जौनपुर ममता दूबे ने बताया कि मंगलवार रात तक स्नानार्थियों को महाकुंभ प्रयागराज के लिए भेजा जा रहा था । लेकिन रात में संगम में भगदड़ हो जाने से समस्या हो गई। जौनपुर से होकर गुजरने वाले श्रद्धालुओं को कई अलग-अलग स्थानों पर रोका गया है।
प्रशाशन से आदेश आया है कि जौनपुर डिपो से झूसी प्रयागराज के लिए खाली बसों को भेजा जाय । इसलिए चालीस खाली बसे भेजी जा चुकी है। जिससे महाकुंभ प्रयागराज से श्रद्धालुओं कि वापसी हो सके। वहीं सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ममता दुबे ने बस संचालक की लापरवाही को लेकर रोड़वेज कर्मचारियों को कड़े तेवर में फटकार लगाई। सुबह नेपाल से महाकुंभ स्नान के लिए जा रहे चार बसों में 200 श्रद्धालुओं को जिला प्रशासन ने जेसीज चौराहा के पास के शिविर में रोक दिया गया।

जिला प्रशासन ने उनके रहने खाने की समुचित ब्यवस्था किया 24 घंटे बाद प्रशासन के आदेश के बाद कुम्भ के लिए होंगे रवाना किया जाएगा अधिशाषी अधिकारी पवन कुमार ने बताया कि जिला अधिकारी के निर्देश पर नेपाल से आए हुए सभी श्रद्धालुओं के लिए रहने खाने, शौचालय की व्यवस्था गई है ,उप जिला अधिकारी सदर पवन कुमार सिंह ने बताया कि नगर पालिका परिषद जौनपुर के द्वारा व्यवस्था की गई है रहने और खाने की।प्रयागराज से सूचना मिलते ही श्रद्धालुओं को महाकुंभ में स्नान के लिए प्रयागराज भेजा जाएगा ।

JAUNPUR रोडवेज डिपो की क्षेत्रीय प्रबंधक ममता दुबे का कुम्भ को लेकर कड़े तेवर

0

JAUN PUR रोडवेज डिपो की क्षेत्रीय प्रबंधक ममता दुबे का कुम्भ को लेकर कड़े तेवर

JAUNPUR KUMBH NEWS: जौनपुर से Maha Kumbh mela से श्रद्धालुओं की वापसी के लिए 40 खाली रोडवेज बसे रवाना , महाकुंभ प्रयागराज से श्रद्धालुओं को वापस लाने के लिए जौनपुर डिपो से चालीस ख़ाली रोडवेज बसे भेजी गई हैं। महाकुंभ जा रहे श्रद्धालुओं को महाकुंभ प्रयागराज से लगभग सौ किलोमीटर पहले ही जौनपुर में प्रशासन ने रोका हैं।


प्रयागराजसहायक क्षेत्रीय प्रबंधक रोडवेज डिपो जौनपुर ममता दूबे ने बताया कि मंगलवार रात तक स्नानार्थियों को महाकुंभ प्रयागराज के लिए भेजा जा रहा था । लेकिन रात में संगम में भगदड़ हो जाने से समस्या हो गई। जौनपुर से होकर गुजरने वाले श्रद्धालुओं को कई अलग-अलग स्थानों पर रोका गया है।


प्रशाशन से आदेश आया है कि जौनपुर डिपो से झूसी प्रयागराज के लिए खाली बसों को भेजा जाय । इसलिए चालीस खाली बसे भेजी जा चुकी है। जिससे महाकुंभ प्रयागराज से श्रद्धालुओं कि वापसी हो सके। वहीं सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ममता दुबे ने बस संचालक की लापरवाही को लेकर रोड़वेज कर्मचारियों को कड़े तेवर में फटकार लगाई।

वही दूसरी तरफ आज सुबह नेपाल से महाकुंभ स्नान के लिए जा रहे चार बसों में 200 श्रद्धालुओं को जिला प्रशासन ने जेसीज चौराहा के पास के शिविर में रोक दिया गया।

जिला प्रशासन ने उनके रहने खाने की समुचित ब्यवस्था किया 24 घंटे बाद प्रशासन के आदेश के बाद कुम्भ के लिए होंगे रवाना किया जाएगा अधिशाषी अधिकारी पवन कुमार ने बताया कि जिला अधिकारी के निर्देश पर नेपाल से आए हुए सभी श्रद्धालुओं के लिए रहने खाने, शौचालय की व्यवस्था गई है ,उप जिला अधिकारी सदर पवन कुमार सिंह ने बताया कि नगर पालिका परिषद जौनपुर के द्वारा व्यवस्था की गई है रहने और खाने की प्रयागराज से सूचना मिलते ही श्रद्धालुओं को रवाना कर दिया जाएगा।

Jaunpur ऐतिहासिक 28 रजब का जुलूस कड़ी सुरक्षा के बीच रवाना

0

Jaumpur News: शाहगंज ( जौनपुर ) कड़ी सुरक्षा के बीच निकल गया ऐतिहासिक 28 रजब का जुलूस स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के बड़ा गांव में 28 रजब का ऐतिहासिक जुलूस-अज़ा का आयोजन किया गया। आपको बता दे की इस्लामिक महीने के 28 रजब को मदीने से कर्बला इमाम हुसैन के सह परिवार सहित पलायन करने की याद में जुलूस का आयोजन किया जाता है। यह आयोजन बुधवार को प्रातः लगभग 10:00 बजे उक्त गांव के चार रौज़े प्रांगण से आरंभ होकर निर्धारित मार्ग से भ्रमण करता हुआ रौज़-ए पंजे शरीफ पर जाकर संपन्न किया गया। उक्त कार्यक्रम का सौजन्य समस्त ग्रामवासी द्वारा किया गया। व कार्यक्रम का नेतृत्व अंजुमन गुन्च-ए नासरुल अज़ा बड़ागांव ने किया। जुलूस के दौरान लगभग एक दर्जन अंजुमनों ने नौहा खानी व सीना ज़नी करते हुए जुलूस को अपने गंतव्य तक पहुंचा। जुलूस का संचालन हुसैन हैदर, अदनान, जौहर,व असगर मेहंदी गुड्डू ने संयुक्त रूप से किया। जुलूस का आरंभ मौलाना आबिद हैदर रिजवी, की तकरीर के बाद किया गया।


आयोजन के दौरान मौलाना सैयद आरज़ू हुसैन आब्दी, मौलाना सैयद शौकत रिज़वी, मौलाना एजाज़ मोहसिन खान द्वारा तकरीर की गई। कार्यक्रम समापन के दौरान सैयद परवेज़ मेहदी शहर आरसी के संचालन में मौलाना सैयद आज़्मी अब्बास रिज़वी ने इमाम हुसैन के मसायब पढ़ा।
जुलूस के दौरान शाहगंज कोतवाली के उपनिरीक्षक संतोष कुमार शुक्ला, उप निरीक्षक मुन्ना लाल शर्मा,आरक्षी राहुल मिश्रा, गोविन्द सिंह, मुस्तैदी से तैनात रहे। जुलूस में मोहम्मद अजहर, मोहम्मद वारिस, बब्लू इलेक्ट्रीशियन, मोहम्मद रज़ा मास्टर,अबूज़र आब्दी, मोहम्मद इमरान, समेत हजारों ज़ायरीन मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

DM JAUNPUR ने BDO के वेतन रोकने के निर्देश दिए

0
DM JAUNPUR ने BDO के वेतन रोकने के निर्देश दिए
dm jaunpur news

DM JAUNPUR ने खंड विकास अधिकारियों के वेतन रोकने के निर्देश दिए

JAUNPUR NEWS TODAY जौनपुर :कलेक्ट्रेट सभागार में सीएम डैशबोर्ड और जनपद में चल रही 50 लाख के ऊपर की परियोजनाओं के संबंध में बैठक DM JAUNPUR डॉ0 दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में मंगलवार की शाम संपन्न, बैठक में सीएम डैश बोर्ड पर विभागों की योजनाओं की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि छात्रवृत्ति के सम्बन्ध में बेसिक शिक्षा अधिकारी और जिला विद्यालय निरीक्षक की उपस्थिति में प्रधानाचार्यो की बैठक की जाए।

DM JAUNPUR सख्त निर्देश दिए कि कोई भी पात्र अभ्यर्थी छात्रवृत्ति से वंचित नहीं होना चाहिए। छात्रवृत्ति के संबंध में जनपद की रैंकिंग खराब नहीं होनी चाहिए। कार्यदाई संस्था, भवन निर्माण, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग से सड़कों की सूची मांगी और उसकी गुणवत्ता की जांच संबंधित उप जिलाधिकारी द्वारा कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सड़कों का निर्माण मानक के अनुसार और गुणवत्तापूर्ण ढंग से करने के निर्देश दिए। फैमिली आईडी के प्रगति खराब होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए खराब प्रदर्शन करने वाले वाले खंड विकास अधिकारियों के वेतन रोकने के निर्देश दिए। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि गौशालाओं में नेपियर घास बोने की कार्यवाही शुरू की जाए। इसके साथ ही जनपद में अंडे के उत्पादन के संबंध में अधिक से अधिक ईकाई स्थापित किए जाने के निर्देश दिए।साथ ही सभी गौशाला का निरीक्षण नियमित रूप से कराने के निर्देश दिए।


पेंशन योजनाओं के संदर्भ में संबंधित विभागों को पेंडेंसी खत्म करने के निर्देश दिए।कार्यदाई संस्थाओं यूपीपीसीएल, राजकीय निर्माण निगम लिमिटेड,आवास विकास परिषद आदि से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिकरारा,अग्निशमन केंद्र, आवास निर्माण, मेडिकल कॉलेज, राजकीय पॉलीटेक्निक,आदि के संबंध में भौतिक प्रगति की जानकारी लेते हुए समयावधि में गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी साई तेजा सीलम,अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम अक्षयवर चौहान, नगर मजिस्ट्रेट इंद्रनंदन सिंह, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी डॉ0 अरुण यादव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े : School Closed जौनपुर: 1से 8 तक के सभी विद्यालय कल बंद रहेंगें

JAUNPUR: शान्ति भंग में तीन गिरफ्तार    

0
JAUNPUR:शान्ति भंग में तीन गिरफ्तार    
JAUNPUR CRIME NEWS

Three arrested for disturbing peace aftish of crime jaunpur hindi news :

JAUNPUR CRIME NEWS जौनपुर : थाना जफराबाद पुलिस टीम द्वारा शान्ति भंग करने वाले 03 व्यक्तियों को अन्तर्गत धारा 170 बीएनएसएस मे गिरफ्तार पुलिस अधीक्षक के द्वारा अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक नगर के दिशा-निर्देशन एवं सहायक पुलिस अधीक्षक क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण तथा प्र0नि0 थाना जफराबाद के नेतृत्व में थाना जफराबाद पुलिस टीम द्वारा के द्वारा ग्राम हरजूपुर थाना जफराबाद में जमीन के विवाद को लेकर आमदा फौजदारी हो रहे 03 व्यक्तियों को अन्तर्गत धारा 170 बीएनएसएस में गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया।

JAUNPUR CRIME NEWS N0 2 : वही दूसरी और आज जौनपुर पुलिस द्वारा MissionShakti5 के तहत जनपद के समस्त थानों की टीम एंटी रोमियो टीम द्वारा प्रमुख बाजारों तथा अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर पहुंचकर महिलाओं/बालिकाओं को  विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों जैसे 1090,1098,1076,112,181,1930 के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया गया ।

यह भी पढ़े : JAUNPUR रील बनाने वाली लड़कियों को पुलिस ने किया सुपुर्द

JAUNPUR रील बनाने वाली लड़कियों को पुलिस ने किया सुपुर्द

0
JAUNPUR रील बनाने वाली लड़कियों को पुलिस ने किया सुपुर्द
JAUNPUR रील बनाने वाली लड़कियों को पुलिस ने किया सुपुर्द

Khetasarai Police handed over three girls who made reels to their families.jaunpur

  • रील बनाने वाली लड़कियों को पुलिस ने परिजनों को किया सुपुर्द JAUNPUR CRIME

TAFTISH OF CRIME JAUNPUR खेतासराय  [जौनपुर ] स्थानीय थाना क्षेत्र की  पुलिस टीम ने तीन गुमशुदा नाबालिग किशोरियों को सूचना मिलने के 06 घण्टे के अन्दर सकुशल बरामद किया है पुलिस अधीक्षक द्वारा गुमशुदा की बरामदगी हेतु चलाये जा रहे अभियान मुस्कान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के दिशा-निर्देश एवं क्षेत्राधिकारी शाहगंज के निकट पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष खेतासराय के नेतृत्व में तीन गुमशुदा नाबालिग किशोरियों को सूचना मिलने के 06 घण्टे के अन्दर सकुशल बरामद किया गया। 

आज थाना खेतासराय की रहने वाली महिला द्वारा थाने पर उपस्थित होकर सूचना दी की मेरी लड़की उम्र 15 वर्ष जो नवाब स्कूल में पढ़ती है अपनी 02 दोस्त के साथ स्कूल के लिए निकली तथा अब तक घर वापस नहीं लौटी इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सर्विलांस की मदद सूचना प्राप्त होने के 6 घंटों के भीतर ही 03 लड़कियों को भंडारी रेलवे स्टेशन से सकुशल बरामद कर उनके परिजनों को सुपुर्द किया गया पूछने पर लड़कियों द्वारा बताया गया कि हम लोग रील बनाने के चक्कर में वहां पर चले गये थे।