Jaunpur Crime News खुटहन ( जौनपुर) खुटहन पुलिस ने छिनैती के आधा दर्जन से अधिक मोबाइल फोन, 16 एयरटेल सिमकार्ड व घटना में प्रयुक्त मोटरसाईकिल बरामद करते हुए छिनैती झपट्टामारी करने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध की रोकथाम एवं अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के दिशा-निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी शाहगंज के कुशल पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष खुटहन के कुशल नेतृत्व में थाना खुटहन पुलिस टीम द्वारा खुटहन पर पंजीकृत मुकदमे से सम्बन्धित दो अभियुक्तों .अभिषेक यादव पुत्र हरीनाथ यादव निवासी मई थाना बक्शा दूसरा बबलू उर्फ शशिकान्त यादव पुत्र सुरेन्द्र यादव निवासी कोईरीडीह (तिवारी का पूरा) थाना सरायख्वाजा को 9 स्मार्ट मोबाईल,16 एयरटेल सिमकार्ड व एक छिनैती में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाईकिल बरामद करते हुए अभियुक्तगण को रामनगर तिराहा थाना खुटहन जनपद जौनपुर के पास से आज करीब रात्रि के 11 बजे गिरफ्तार करते हुए आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए सम्बन्धित न्यायालय भेज दिया गया।taftish of crime jaunpur news
Jaunpur Accident कुम्भ से घर लौट रहे श्रद्धालुओ की कार रोडवेज बस से टकराई, 3 की मौत 3 घायल
JAUNPUR ACCIDENT (मुंगराबादशाहपुर ( जौनपुर ) स्थानीय थाना क्षेत्र के रायबरेली-जौनपुर हाईवे पर सतहरिया पुलिस चौकी के पास बृहस्पति वार की सुबह 4 बजे एक दुखद सड़क दुर्घटना हो गई जिसमें तीन श्रद्धालुओ की मौत हो गई तीन लोग घायल है, दुर्घटना के शिकार हुए लोग प्रयागराज के संगम तट से स्नान करके मारुति बैगन आर कार से लौट रहे थे तभी प्रयागराज जा रही रोडवेज बस से आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई जहां कार सवार महिला समेत तीन लोगों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गयी वही कार में सवार तीन लोग मामूली रूप से घायल हो गए ।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल सभी घायलों को वेहतर इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सतहरिया में भर्ती कराया जहाँ चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायलों की हालत को देखते हुए तीनों घायलों को बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया ।
पुलिस ने तीनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही करते हुए अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया है, कुशीनगर जिले के 47 वर्षीय संजय सिंह विद्यावती सिंह और किरन देवी पेमली थाना कप्तानगंज जनपद कुशीनगर की रहने वाली है गोरखपुर जिले 40 वर्षीय बिन्दु सिंह विमला देवी महराजगंज जिले के समदेऊआ थाना क्षेत्र के धनहानायक गांव निवासी है वैगन आर कार से प्रयागराज के संगम तट पर लगे महाकुम्भ मेले से आमवस्या का स्नान कर वापस अपने घर लौट रहे थे । जैसे ही इनकी कार रायबरेली-जौनपुर हाईवे पर सतहरिया पुलिस चौकी के निकट पहुंची सामने से तेज रफ्तार आ रही एक रोडवेज की बस का चालक अपना नियंत्रण खो बैठा और कार में सामने से जोरदार टक्कर हो गयी । टक्कर इतनी जोरदार थी कि जहां कार के परखच्चे उड़ गए । घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची चौकी पुलिस ने आस-पास के लोगो की मदद से कार में फसे स्नानार्थियों को बाहर निकवाया जिसमें संजय सिंह , बिन्दु सिंह व बिमला देवी की जहां मौके पर ही मौत हो गयी और महेश तिवारी ,विद्यावती सिंह व किरन देवी मामूली रूप से घायल हो गयी ।
घटनास्थल पर मौजूद सतहरिया पुलिस चौकी प्रभारी गंगा सागर मिश्र ने सभी घायलों को इलाज के लिए 108 एम्बुलेन्स से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सतहरिया में भर्ती कराया । जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायलों की हालत नाजुक देख चिकित्सको ने तीनों घायलों को बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया और पुलिस सभी तीनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही करने के पश्चात अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया, इस संबंध में क्षेत्राधिकारी मछलीशहर परमानंद कुशवाहा ने बताया कि इस सड़क दुर्घटना में तीन श्रद्धालुओ की मौत हुई है तीन लोग घायल है।
TAFTISH JAUNPUR CRIME NEWS जौनपुर : बरसठी पुलिस दहेज हत्या के मुकदमे के 3 वांछित अभियुक्तो को गिरफ्तार किया है पुलिस अधीक्षक जनपद द्वारा चलाये जा रहे अभियान अपराध एवं अपराधियों एवं वाँछित वारण्टियों तथा शातिर अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये गये विशेष अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूँ के पर्यवेक्षण एवं दिशा निर्देशन व प्रभारी निरीक्षक बरसठी राजेश यादव के नेतृत्व मे उ0नि0जितेन्द्र बहादुर सिंह मय हमराह का0सदीप पटेल मं0 का0संजना सिंह द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 10/2025 धारा 85,108 बीएनएस व 3/4 डी0पी एक्ट से सम्बंधित वांछित अभियुक्तगण .सचिन्द्र यादव उर्फ लक्ष्मण पुत्र सुरेशचन्द यादव 2.सुरेशचन्द्र यादव पुत्र जियन्ता 3.राजकुमारी यादव उर्फ लल्ली देवी पत्नी सुरेश यादव निवासीगण पिलकथुआ थाना बरसठी जौनपुरको पिलकथुआ से गिरफ्तार किया गया आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
MAUNI AMAVASYA पर दिन भर जिलाधिकारी जौनपुर सक्रिय रहे
जिला स्तरीय अधिकारी सुबह से ही Mauni Amavasya को लेकर सक्रिय रहे
JANPUR NEWS जौनपुर : दिव्य भव्य महाकुम्भ एवं Mauni Amavasya के शुभ अवसर पर प्रयागराज में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ तथा प्रयागराज जाने वाले वाहनों को अल्पसमय के लिए रोके जाने के दृष्टिगत जिला प्रशासन के द्वारा श्रद्धालुओं के ठहरने, नाश्ता एवं सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गये। District level officers remained active throughout the day regarding Mauni Amavasya जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र के द्वारा श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्नान कराने तथा सुरक्षा के दृष्टिगत श्रद्धालुओं से अभी प्रयागराज न जाने तथा संयम बरतने के साथ ही जिला प्रशासन का सहयोग करने का विनम्र अनुरोध किया गया। जिलाधिकारी द्वारा सुबह से ही मछलीशहर, सतहरिया इत्यादि क्षेत्रों में भ्रमणशील रहकर यातायात, सुरक्षा व्यवस्था, श्रद्धालुओं के ठहरने, शौचालय पेयजल सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया जा रहा है।
जिलाधिकारी द्वारा नेपाल तथा अन्य जनपदों से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए रोडवेज, लोहिया पार्क,औद्योगिक क्षेत्र सतहरिया, प्राथमिक विद्यालय सहित अन्य जगहों पर निःशुल्क ठहरने, उनके खाने-पीने की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करायी गयी। Mauni Amavasya श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की समस्या न हो इसके लिए जिला स्तरीय अधिकारीगण सुबह से ही सक्रिय रहे।सीडा परिसर में बनाए गये होल्डिगं एरिया में जिलाधिकारी के साथ मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम, ज्वांइट मजिस्ट्रेट इशिता किशोर, सौरभ कुमार, बेसिक शिक्षा अधिकारी डा0 गोरखनाथ पटेल, जिला पंचायत राज अधिकारी, ब्लाक प्रमुख मुंगराबादशाहपुर,अध्यक्ष नगर पालिका परिषद मुगरा, शिक्षक संघ के पदाधिकारी, प्रधान के सहयोग से श्रद्धालुओं को लगातार भोजन, चाय, पानी इत्यादि की व्यवस्था करायी गयी, इसके साथ ही होल्डिंग एरिया में स्वास्थ्य शिविर लगाकर श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य की जांच और उन्हे आवश्यक दवाओं का वितरण भी किया गया।
Mauni Amavasya के दिन श्रद्धालु को महाकुंभ जाते और आते समय किसी प्रकार की कोई समस्या न हो इसलिए जौनपुर डीएम के साथ – साथ जिले भर के अधिकारी कर्मचारी अपनी ड्यूटी को लेकर गंभीर रहे जिलाधिकारी ने कहा कि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की समस्या नही होने दी जाएगी। इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि मौनी अमावस्या के दृष्टिगत प्रयागराज में सीमावर्ती पड़ाव मुंगराबादशाहपुर में आज जिला प्रशासन, चेयरमैन नगर पालिका परिषद, ब्लाक प्रमुख मुंगराबादशाहपुर सहित अन्य के सहयोग से तत्परता के साथ श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की कठिनाई न हो इसके लिए व्यापक इंतजाम किये जा रहे है।
सेवा से बड़ा कोई धर्म नही होता, यही हमारी संस्कृति है जिलाधिकारी के कुशल निर्देशन में पुलिस प्रशासन के साथ सहायक संभागीय अधिकारी और यातायात निरीक्षक के द्वारा यातायात व्यवस्था को सुगमता से संचालित करायी गयी नगर पालिका परिषद/नगर पंचायतों के द्वारा अपने अपने क्षेत्र में श्रद्वालुओं के लिए नाश्ता और भोजन, मोबाईल टायलेट, रात्रि विश्राम हेतु टेंट आदि की व्यवस्था करायी गयी।
आत्मनिर्भर होंगी महिलाएं तो समाज होगा सशक्त: संजय श्रीवास्तव
खेतासराय (जौनपुर) विकासखण्ड शाहगंज सोंधी के ग्राम सभा खलीलपुर गोरारी में नित्या गारमेंट्स और दोना-पत्तल उत्पाद केंद्र का भव्य शुभारंभ बुधवार को किया गया। जिसका शुभारंभ एडीओ आइएसबी संजय श्रीवास्तव ने दीप प्रज्वलित करके किया। उक्त केंद्र उत्तर-प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत संचालित होगा। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुफीद साबित होगा। इससे उनके कौशल को प्रोत्साहन मिलेगा, जब महिलाएं आत्मनिर्भर होगी तभी समाज सशक्त होगा।
इस दौरान ब्लॉक मिशन प्रबन्धक संदीप द्विवेदी ने कहा कि यह केंद्र न केवल रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराएगा बल्कि अन्य स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्त्रोत बनेगा, समाज में महिलाएं अब साबित कर रही है कि उनके सामूहिक प्रयास से उनके सपने साकार हो रहे है। कार्यक्रम महिलाओं द्वारा स्वनिर्मित वस्त्र अजर दोना-पत्तलों की प्रदर्शनी भी लगाई जिसे लोगों ने सराहा। अंत में उन्होंने बताया कि यह केंद्र उत्तर-प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा संचालित होगा जिसे नमः शिवाय आजीविका महिला व कृष्ण महिला प्रेरणा ग्राम संगठन द्वारा प्रबंधित किया जाएगा। इस अवसर पर संदीप, सुनीता देवी, सुशीला देवी, समहू सखी चित्रकला, बीसी सखी माधुरी मौर्य, स्वयं सहायता की सखियां समेत भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
jaunpur News; डीएम जौनपुर के निर्देश के क्रम में कल 30 जनवरी 5 को स्नान पर्व कुंभ के दृष्टिगत स्नानार्थियों के आवागमन यातायात के दृष्टिगत जनपद के बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन समस्त परिषदीय विद्यालय उत्तर प्रदेश बोर्ड के अंतर्गत मान्यता प्राप्त मदरसा सहायता प्राप्त इंटरमीडिएट सीबीएसई आईसीएसई बोर्ड के कक्षा 1 से 8 तक के समस्त विद्यालयों में अवकाश घोषित किया जाता है!आज्ञा से जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ।
JAUNPUR NEWS TODAY :JAUN PUR से KUMBH मेला के लिए चालीस रोडवेज की बसों को आज देर शाम रवाना किया गया यह बसे Maha Kumbh से श्रद्धालुओं की वापसी के लिए भेजी गयी हैं जीन 40 बस भेजा गया वह बिल्कुल खाली थी महाकुंभ प्रयागराज से श्रद्धालुओं को वापस लाने के लिए जौनपुर डिपो से चालीस ख़ाली रोडवेज बसे भेजी गई हैं।
गौरतलब हो कि महाकुंभ जा रहे श्रद्धालुओं को महाकुंभ प्रयागराज से लगभग सौ किलोमीटर पहले ही जौनपुर में प्रशासन ने रोका हैं। प्रयागराजसहायक क्षेत्रीय प्रबंधक रोडवेज डिपो जौनपुर ममता दूबे ने बताया कि मंगलवार रात तक स्नानार्थियों को महाकुंभ प्रयागराज के लिए भेजा जा रहा था । लेकिन रात में संगम में भगदड़ हो जाने से समस्या हो गई। जौनपुर से होकर गुजरने वाले श्रद्धालुओं को कई अलग-अलग स्थानों पर रोका गया है। प्रशाशन से आदेश आया है कि जौनपुर डिपो से झूसी प्रयागराज के लिए खाली बसों को भेजा जाय । इसलिए चालीस खाली बसे भेजी जा चुकी है। जिससे महाकुंभ प्रयागराज से श्रद्धालुओं कि वापसी हो सके। वहीं सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ममता दुबे ने बस संचालक की लापरवाही को लेकर रोड़वेज कर्मचारियों को कड़े तेवर में फटकार लगाई। सुबह नेपाल से महाकुंभ स्नान के लिए जा रहे चार बसों में 200 श्रद्धालुओं को जिला प्रशासन ने जेसीज चौराहा के पास के शिविर में रोक दिया गया।
जिला प्रशासन ने उनके रहने खाने की समुचित ब्यवस्था किया 24 घंटे बाद प्रशासन के आदेश के बाद कुम्भ के लिए होंगे रवाना किया जाएगा अधिशाषी अधिकारी पवन कुमार ने बताया कि जिला अधिकारी के निर्देश पर नेपाल से आए हुए सभी श्रद्धालुओं के लिए रहने खाने, शौचालय की व्यवस्था गई है ,उप जिला अधिकारी सदर पवन कुमार सिंह ने बताया कि नगर पालिका परिषद जौनपुर के द्वारा व्यवस्था की गई है रहने और खाने की।प्रयागराज से सूचना मिलते ही श्रद्धालुओं को महाकुंभ में स्नान के लिए प्रयागराज भेजा जाएगा ।
JAUN PUR रोडवेज डिपो की क्षेत्रीय प्रबंधक ममता दुबे का कुम्भ को लेकर कड़े तेवर
JAUNPUR KUMBH NEWS: जौनपुर से Maha Kumbh mela से श्रद्धालुओं की वापसी के लिए 40 खाली रोडवेज बसे रवाना , महाकुंभ प्रयागराज से श्रद्धालुओं को वापस लाने के लिए जौनपुर डिपो से चालीस ख़ाली रोडवेज बसे भेजी गई हैं। महाकुंभ जा रहे श्रद्धालुओं को महाकुंभ प्रयागराज से लगभग सौ किलोमीटर पहले ही जौनपुर में प्रशासन ने रोका हैं।
प्रयागराजसहायक क्षेत्रीय प्रबंधक रोडवेज डिपो जौनपुर ममता दूबे ने बताया कि मंगलवार रात तक स्नानार्थियों को महाकुंभ प्रयागराज के लिए भेजा जा रहा था । लेकिन रात में संगम में भगदड़ हो जाने से समस्या हो गई। जौनपुर से होकर गुजरने वाले श्रद्धालुओं को कई अलग-अलग स्थानों पर रोका गया है।
प्रशाशन से आदेश आया है कि जौनपुर डिपो से झूसी प्रयागराज के लिए खाली बसों को भेजा जाय । इसलिए चालीस खाली बसे भेजी जा चुकी है। जिससे महाकुंभ प्रयागराज से श्रद्धालुओं कि वापसी हो सके। वहीं सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ममता दुबे ने बस संचालक की लापरवाही को लेकर रोड़वेज कर्मचारियों को कड़े तेवर में फटकार लगाई।
वही दूसरी तरफ आज सुबह नेपाल से महाकुंभ स्नान के लिए जा रहे चार बसों में 200 श्रद्धालुओं को जिला प्रशासन ने जेसीज चौराहा के पास के शिविर में रोक दिया गया।
जिला प्रशासन ने उनके रहने खाने की समुचित ब्यवस्था किया 24 घंटे बाद प्रशासन के आदेश के बाद कुम्भ के लिए होंगे रवाना किया जाएगा अधिशाषी अधिकारी पवन कुमार ने बताया कि जिला अधिकारी के निर्देश पर नेपाल से आए हुए सभी श्रद्धालुओं के लिए रहने खाने, शौचालय की व्यवस्था गई है ,उप जिला अधिकारी सदर पवन कुमार सिंह ने बताया कि नगर पालिका परिषद जौनपुर के द्वारा व्यवस्था की गई है रहने और खाने की प्रयागराज से सूचना मिलते ही श्रद्धालुओं को रवाना कर दिया जाएगा।
Jaumpur News: शाहगंज ( जौनपुर ) कड़ी सुरक्षा के बीच निकल गया ऐतिहासिक 28 रजब का जुलूस स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के बड़ा गांव में 28 रजब का ऐतिहासिक जुलूस-अज़ा का आयोजन किया गया। आपको बता दे की इस्लामिक महीने के 28 रजब को मदीने से कर्बला इमाम हुसैन के सह परिवार सहित पलायन करने की याद में जुलूस का आयोजन किया जाता है। यह आयोजन बुधवार को प्रातः लगभग 10:00 बजे उक्त गांव के चार रौज़े प्रांगण से आरंभ होकर निर्धारित मार्ग से भ्रमण करता हुआ रौज़-ए पंजे शरीफ पर जाकर संपन्न किया गया। उक्त कार्यक्रम का सौजन्य समस्त ग्रामवासी द्वारा किया गया। व कार्यक्रम का नेतृत्व अंजुमन गुन्च-ए नासरुल अज़ा बड़ागांव ने किया। जुलूस के दौरान लगभग एक दर्जन अंजुमनों ने नौहा खानी व सीना ज़नी करते हुए जुलूस को अपने गंतव्य तक पहुंचा। जुलूस का संचालन हुसैन हैदर, अदनान, जौहर,व असगर मेहंदी गुड्डू ने संयुक्त रूप से किया। जुलूस का आरंभ मौलाना आबिद हैदर रिजवी, की तकरीर के बाद किया गया।
आयोजन के दौरान मौलाना सैयद आरज़ू हुसैन आब्दी, मौलाना सैयद शौकत रिज़वी, मौलाना एजाज़ मोहसिन खान द्वारा तकरीर की गई। कार्यक्रम समापन के दौरान सैयद परवेज़ मेहदी शहर आरसी के संचालन में मौलाना सैयद आज़्मी अब्बास रिज़वी ने इमाम हुसैन के मसायब पढ़ा। जुलूस के दौरान शाहगंज कोतवाली के उपनिरीक्षक संतोष कुमार शुक्ला, उप निरीक्षक मुन्ना लाल शर्मा,आरक्षी राहुल मिश्रा, गोविन्द सिंह, मुस्तैदी से तैनात रहे। जुलूस में मोहम्मद अजहर, मोहम्मद वारिस, बब्लू इलेक्ट्रीशियन, मोहम्मद रज़ा मास्टर,अबूज़र आब्दी, मोहम्मद इमरान, समेत हजारों ज़ायरीन मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
DM JAUNPUR ने खंड विकास अधिकारियों के वेतन रोकने के निर्देश दिए
JAUNPUR NEWS TODAY जौनपुर :कलेक्ट्रेट सभागार में सीएम डैशबोर्ड और जनपद में चल रही 50 लाख के ऊपर की परियोजनाओं के संबंध में बैठक DM JAUNPUR डॉ0 दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में मंगलवार की शाम संपन्न, बैठक में सीएम डैश बोर्ड पर विभागों की योजनाओं की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि छात्रवृत्ति के सम्बन्ध में बेसिक शिक्षा अधिकारी और जिला विद्यालय निरीक्षक की उपस्थिति में प्रधानाचार्यो की बैठक की जाए।
DM JAUNPUR सख्त निर्देश दिए कि कोई भी पात्र अभ्यर्थी छात्रवृत्ति से वंचित नहीं होना चाहिए। छात्रवृत्ति के संबंध में जनपद की रैंकिंग खराब नहीं होनी चाहिए। कार्यदाई संस्था, भवन निर्माण, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग से सड़कों की सूची मांगी और उसकी गुणवत्ता की जांच संबंधित उप जिलाधिकारी द्वारा कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सड़कों का निर्माण मानक के अनुसार और गुणवत्तापूर्ण ढंग से करने के निर्देश दिए। फैमिली आईडी के प्रगति खराब होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए खराब प्रदर्शन करने वाले वाले खंड विकास अधिकारियों के वेतन रोकने के निर्देश दिए। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि गौशालाओं में नेपियर घास बोने की कार्यवाही शुरू की जाए। इसके साथ ही जनपद में अंडे के उत्पादन के संबंध में अधिक से अधिक ईकाई स्थापित किए जाने के निर्देश दिए।साथ ही सभी गौशाला का निरीक्षण नियमित रूप से कराने के निर्देश दिए।
पेंशन योजनाओं के संदर्भ में संबंधित विभागों को पेंडेंसी खत्म करने के निर्देश दिए।कार्यदाई संस्थाओं यूपीपीसीएल, राजकीय निर्माण निगम लिमिटेड,आवास विकास परिषद आदि से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिकरारा,अग्निशमन केंद्र, आवास निर्माण, मेडिकल कॉलेज, राजकीय पॉलीटेक्निक,आदि के संबंध में भौतिक प्रगति की जानकारी लेते हुए समयावधि में गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी साई तेजा सीलम,अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम अक्षयवर चौहान, नगर मजिस्ट्रेट इंद्रनंदन सिंह, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी डॉ0 अरुण यादव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।