Home Blog Page 159

JAUNPUR: शान्ति भंग में तीन गिरफ्तार    

0
JAUNPUR:शान्ति भंग में तीन गिरफ्तार    
JAUNPUR CRIME NEWS

Three arrested for disturbing peace aftish of crime jaunpur hindi news :

JAUNPUR CRIME NEWS जौनपुर : थाना जफराबाद पुलिस टीम द्वारा शान्ति भंग करने वाले 03 व्यक्तियों को अन्तर्गत धारा 170 बीएनएसएस मे गिरफ्तार पुलिस अधीक्षक के द्वारा अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक नगर के दिशा-निर्देशन एवं सहायक पुलिस अधीक्षक क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण तथा प्र0नि0 थाना जफराबाद के नेतृत्व में थाना जफराबाद पुलिस टीम द्वारा के द्वारा ग्राम हरजूपुर थाना जफराबाद में जमीन के विवाद को लेकर आमदा फौजदारी हो रहे 03 व्यक्तियों को अन्तर्गत धारा 170 बीएनएसएस में गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया।

JAUNPUR CRIME NEWS N0 2 : वही दूसरी और आज जौनपुर पुलिस द्वारा MissionShakti5 के तहत जनपद के समस्त थानों की टीम एंटी रोमियो टीम द्वारा प्रमुख बाजारों तथा अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर पहुंचकर महिलाओं/बालिकाओं को  विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों जैसे 1090,1098,1076,112,181,1930 के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया गया ।

यह भी पढ़े : JAUNPUR रील बनाने वाली लड़कियों को पुलिस ने किया सुपुर्द

JAUNPUR रील बनाने वाली लड़कियों को पुलिस ने किया सुपुर्द

0
JAUNPUR रील बनाने वाली लड़कियों को पुलिस ने किया सुपुर्द
JAUNPUR रील बनाने वाली लड़कियों को पुलिस ने किया सुपुर्द

Khetasarai Police handed over three girls who made reels to their families.jaunpur

  • रील बनाने वाली लड़कियों को पुलिस ने परिजनों को किया सुपुर्द JAUNPUR CRIME

TAFTISH OF CRIME JAUNPUR खेतासराय  [जौनपुर ] स्थानीय थाना क्षेत्र की  पुलिस टीम ने तीन गुमशुदा नाबालिग किशोरियों को सूचना मिलने के 06 घण्टे के अन्दर सकुशल बरामद किया है पुलिस अधीक्षक द्वारा गुमशुदा की बरामदगी हेतु चलाये जा रहे अभियान मुस्कान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के दिशा-निर्देश एवं क्षेत्राधिकारी शाहगंज के निकट पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष खेतासराय के नेतृत्व में तीन गुमशुदा नाबालिग किशोरियों को सूचना मिलने के 06 घण्टे के अन्दर सकुशल बरामद किया गया। 

आज थाना खेतासराय की रहने वाली महिला द्वारा थाने पर उपस्थित होकर सूचना दी की मेरी लड़की उम्र 15 वर्ष जो नवाब स्कूल में पढ़ती है अपनी 02 दोस्त के साथ स्कूल के लिए निकली तथा अब तक घर वापस नहीं लौटी इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सर्विलांस की मदद सूचना प्राप्त होने के 6 घंटों के भीतर ही 03 लड़कियों को भंडारी रेलवे स्टेशन से सकुशल बरामद कर उनके परिजनों को सुपुर्द किया गया पूछने पर लड़कियों द्वारा बताया गया कि हम लोग रील बनाने के चक्कर में वहां पर चले गये थे। 

OLD PENSION बहाली के लिए विश्वविद्यालय में प्रदर्शन  

0
OLD PENSION बहाली के लिए विश्वविद्यालय में प्रदर्शन  
OLD PENSION बहाली के लिए विश्वविद्यालय में प्रदर्शन  

Strong demonstration in Purvanchal University for restoration of old pension jaunpur

OLD PENSION NEWS JAUNPUR जौनपुर। पुरानी पेंशन बहाली के लिए पूर्वांचल विश्वविद्यालय में जोरदार प्रदर्शन वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन के सामने मंगलवार को शिक्षकों और कर्मचारियों ने अटेवा के शीर्ष आह्वान पर नई पेंशन योजना (एनपीएस) और प्रस्तावित यूनिफाइड पेंशन स्कीम (यूपीएस) के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने यूपीएस को कर्मचारियों के लिए “महा घातक” करार देते हुए इसे लागू न करने की मांग की।

विरोध प्रदर्शन के दौरान शिक्षकों और कर्मचारियों ने सादे कागज पर मुर्दाबाद” और “यूपीएस नहीं चाहिए” लिखकर अपने गुस्से का इजहार किया।

अटेवा के वाराणसी मंडल उपाध्यक्ष व महामंत्री रमेश यादव ने कहा, एनपीएस कर्मचारियों के भविष्य को असुरक्षित बनाता है, और यूपीएस इसे और भी खराब कर देगा। हमें केवल पुरानी पेंशन चाहिए। केंद्र सरकार को कर्मचारियों की भावनाओं का सम्मान करते हुए ओपीएस को तत्काल बहाल करना चाहिए। इस मौके पर कर्मचारी संघ के पूर्व अध्यक्ष रामजी सिंह, मीडिया प्रभारी एव जिलामंत्री इंदु प्रकाश यादव, जगदंबा मिश्रा, डॉ प्रमोद कुमार सिंह कौशिक,सुशील प्रजापति , धर्मेंद्र कुमार सिंह, डा दिलगीर हसन, कपिल कुमार त्यागी, वारिंदर यादव, दिनेश यादव, श्रीनाथ यादव जितेंद्र पांडे, डॉ शशिकांत यादव सहित शिक्षक एवं कर्मचारी सम्मिलित हुए।

यह भी पढ़े : UPS से नाराज़ कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

JAUNPUR मछलीशहर में बिजली संकट ख़त्म ,विद्युत उपकेंद्र बनेगा

0
JAUNPUR मछलीशहर में बिजली संकट ख़त्म ,विद्युत उपकेंद्र बनेगा
JAUNPUR मछलीशहर में बिजली संकट ख़त्म ,विद्युत उपकेंद्र बनेगा

Electricity crisis ends in Machhilishahar, power sub-station will be built. jaunpur :

JAUNPUR TODAY NEWS IN HINDI मछलीशहर [ जौनपुर ] मछलीशहर विधानसभा क्षेत्र में पिछले दो महीनों से भीषण गर्मी और उमस के बीच बिजली संकट गहराता जा रहा था। इस संबंध में मछलीशहर की विधायक डॉ. रागिनी सोनकर ने नियम 51 के तहत विधानसभा अध्यक्ष को पत्र लिखा। इस पर सदन ने उनकी मांगों को गंभीरता से लेते हुए बधवां में बिजली उपकेंद्र बनवाने की घोषणा कर दी। इस संबंध में भूमि आवंटन के लिए भी विधायक ने लगातार प्रमुख सचिव और जिलाधिकारी को पत्र लिखतीं रहीं। इस पर भी स्वीकृति हो गई है। विधायक के इस प्रयास से क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है। मछलीशहर के विधायक निवास पर नागरिकों ने मिलकर विधायक के प्रति आभार जताया है।

विधानसभा में नियम 51 के तहत 29 जुलाई को उठाया था मामला

विधायक डॉ.रागिनी सोनकर ने कहा  कि विधान सभा में नियम 51 के तहत 29 जुलाई को यह मुद्दा उठाया भी था। उन्होंने विद्युत कटौती पर मांग भी की थीं कि संबंधित अधिकारियों और मोन्टी कार्लो कंपनी की जिम्मेदारी तय करते हुए, दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। साथ ही, क्षेत्र में दो नए विद्युत उपकेंद्रों का निर्माण कराया जाए, ताकि लोगों को निर्बाध बिजली आपूर्ति मिल सके।

डॉ. रागिनी का कहना है कि यह समस्या केवल बिजली आपूर्ति तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके सामाजिक और आर्थिक प्रभाव भी क्षेत्र में गहराते जा रहे हैं। अतः संबंधित विभाग और शासन से अपेक्षा है कि वे इस समस्या का त्वरित समाधान करें। यह कदम न केवल क्षेत्र के निवासियों को राहत प्रदान करेगा, बल्कि उनके जीवन स्तर को भी बेहतर बनाएगा। इस संबंध में जिला प्रशासन की पहल का भी डॉ रागिनी सोनकर ने स्वागत किया है। साथ ही उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का इसी तरह सहयोग मिलता रहा तो मछलीशहर को एक आदर्श विधानसभा बनाने का मैं प्रयास करूंगी। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष समेत सभी प्रशासनिक अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। 

jaunpur latest news, jaunpur ,history of jaunpur, today jaunpur news, jaunpur jaunpur uttar pradesh

JAUNPUR UPS और NPS की प्रतियां जलाकर जताया विरोध

0
JAUNPUR NEWS
JAUNPUR UPS और NPS की प्रतियां जलाकर विरोध

यूपीएस और एनपीएस की जलाई प्रतियां, सिर्फ ओपीएस स्वीकार JAUNPUR

[ खुटहन ] जौनपुर:क्षेत्र के पुरानी पेंशन बहाली की मांग और यूपीएस और एनपीएस पेंशन स्कीम के खिलाफ मंगलवार को शिक्षक लामबंद होकर बीआरसी कार्यालय व कंपोजिट विद्यालय अंगुली में यूपीएस और एनपीएस की प्रतियां जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। अटेवा राष्ट्रीय कार्यकारिणी के जिला संयोजक चंदन सिंह, महामंत्री पूर्वांचल विश्वविद्यालय रमेश यादव, के आवाहन पर पुरानी पेंशन बहाली को लेकर अटेवा के जिला संयुक्त मंत्री डॉक्टर बीरेंद्र यादव के नेतृत्व में एन पीएस और यूपीएस की प्रतियों को जलाकर विरोध किया ।

लामबंद शिक्षकों ने उक्त दोनों ही पेंशन योजनाओं के विरोध में गो बैक का नारा लगाकर जमकर विरोध किया। साथ ही साथ पुरानी पेंशन योजना के बहाल करने की मांग की ।इस मौके पर प्रधानाध्यापक डॉक्टर रामचन्द्र यादव, सहायक अध्यापक पविंद्र विक्रम धर्मेंद्र, सूर्य प्रकाश, सुमन, निशा, कविता आदि शिक्षक मौजूद रहे ।

School Closed जौनपुर: 1से 8 तक के सभी विद्यालय कल बंद रहेंगें

0

School Closed Jaunpur News today जौनपुर : मौनी अमावस्या स्नान को लेकर बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारी गोरख नाथ पटेल ने स्कूल की छुट्टी को लेकर आदेश जारी किया है। डीएम के आदेशानुसार जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ० गोरखनाथ पटेल ने अवगत कराया है कि 29 जनवरी को स्नान पर्व मौनी अमावस्या के कारण जनपद में आवागमन एवं यातायात सुगमता के दृष्टिगत जनपद के बेसिक शिक्षा विभाग के अन्तर्गत संचालित समस्त परिषदीय प्राथमिक उच्च प्राथमिक विद्यालय।

, सभी सी०बी०एस०ई०आई०सी०एस०ई०/ उ०प्र० बोर्ड, मान्यता प्राप्त, मदरसा, सहायता प्राप्त एवं इण्टरमीडिएट कक्षा 01 से 08 तक के विद्यालयों में स्थानीय अवकाश घोषित किया जाता है। और समस्त सम्बन्धित को निर्देशित किया जाता है कि उक्त आदेश का अनुपालन कड़ाई से करना सुनिश्चित करें।

वही दूसरी तरफ, विभागीय योजनाओं पर भी चर्चा हुई मंगलवार की शाम ज़िला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के सभागार में समीक्षा बैठक आहूत की गई। खंड शिक्षाधिकारी, डीसी, पटल सहायक की साप्ताहिक समीक्षा बैठक में विभागीय योजनाओं के संदर्भ में चर्चा की गई। विभागीय योजनाओं जैसे अपार आईडी, एमडीएम की गुणवत्ता, जन्मप्रमाण पत्र आदि के संदर्भ में चर्चा की गई।


बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ0 गोरखनाथ पटेल ने बताया कि एमडीएम की गुणवत्ता किसी भी प्रकार से प्रभावित नही होना चाहिये। यदि किसी भी प्रकार से कमी पाई जाती है तो इसके लिए प्रधानाध्यापक व ग्राम प्रधान दोनों दोषी होंगे। इस लिए जो भी विभागीय योजनाएं संचालित है उसे पूर्ण गुणवत्ता के साथ संचालित करें। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने जन्म प्रमाण-पत्र के संदर्भ मे भी बताया कि इस पर जिलाधिकारी महोदय द्वारा बैठक की गई है और निर्देशानुसार जन्मप्रमाण बनाने के कार्य मे प्रगति हो रही है। शीघ्र ही समस्याओं का निराकरण करते हुए पेंडेंसी को दूर किया जाएगा। बैठक में समस्त खंड शिक्षा अधिकारी, समस्त डीसी व पटल सहायक आदि उपस्थित रहे।

JauNpur खुली नाली का चेम्बर दुर्घटना को दें रहा है, दावत

0

Open drain chamber is giving way to accidents, feast in jaunpur

jAunpur News: जफराबाद ( जौनपुर ) मानक के विपरित हों रहा है वार्ड में काम जिम्मेदार मौन विनोद सभासद जफराबाद स्थानीय नगर पंचायत के वार्ड संख्या 5 मोहल्ला नासही में नाली व इंटरलाकिग रिपेयरिंग निर्माण में अनियमितता को लेकर सभासद विनोद प्रजापति व अन्य नगरवासियों ने विरोध जता कर नगर पंचायत के उच्च अधिकारियों पत्रक के माध्यम से जानकारी दी।


सभासद विनोद प्रजापति ने बताया कि मोहल्ला नासही में इंटरलाकिग व नाली में ठेकेदार द्वारा मानक के विपरित कार्य कराया गया।जिसका लगातार विरोध किया गया लेकिन जिम्मेदार मौन रहें। क्योंकि वह ठेकेदार से मोटी रकम लें रहे हैं।नाली निर्माण के बाद उसपर ढक्कन नहीं रखा गया जिससे आने जाने वाले लोगों को दिक्कत का सामना कर पढ़ रहा है। यदि कोई अप्रिय घटना हों तों उनका जिम्मेदार कौन होगा।जिसकी शिकायत अधिशासी अधिकारी से करने के लिए फोन करतें हैं तों उनका फोन उठता है।

नगर पंचायत अध्यक्ष से शिकायत किया गया लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुआ। जिससे मोहल्ला वासियों की समस्या को पत्रक के माध्यम से बाबू को सौंपा गया है यदि कोई कार्रवाई नहीं होती है तों भ्रष्टाचार की शिकायत जिलाधिकारी से करूगा ।इस सम्बन्ध में अधिशाषी अधिकारी विजय कुमार ने बताया कि सभी शिकायतों का निस्तारण किया जाता है ।

UPS से नाराज़ कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

0
Angry employees protested against UPS

UPS से नाराज़ कर्मचारियों ने किया विरोध :

JAUNPUR NEWS: UPS को लेकर कर्मचारी नाराज है आज यूपीएस का अंत्येष्टि संस्कार किया पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय,परिषदीय स्कूल,माध्यमिक विद्यालय,डिग्री कॉलेज और कलेक्ट्रेट परिसर में,शिक्षक , कर्मचारियों ने आज एकजुट होकर एकीकृत पेंशन योजना (UPS) के विरोध में प्रदर्शन किया। अटेवा और NMOPS के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बन्धु के आह्वान पर कर्मचारियों ने UPS की प्रतियाँ जलाकर इसे ‘शोषणकारी काले कानून’ करार दिया। इस आंदोलन में अटेवा के मण्डल उपाध्यक्ष रमेश चंद्र यादव, जिलाध्यक्ष चन्दन सिंह, जिला महामंत्री इन्दु प्रकाश यादव, जिला कोषाध्यक्ष नन्द लाल पुष्पक, कैडर प्रभारी द्वय जगदीश यादव,टी एन यादव ,जिला संगठन मंत्री सुभाष सरोज , यूपी एजुकेशनल मिनिस्ट्रीटल ऑफिसर्स एसोसिएशन के जनपदीय अध्यक्ष सुनील कुमार यादव,विनय कुमार वर्मा ,डा श्याम सुंदर उपाध्याय, संदीप यादव, संदीप चौधरी, धर्मेंद्र कुमार शर्मा ,आराधना चौहान, पूनम जयसवाल,अपर्णा वर्मा,आदर्श वर्मा और अन्य नेताओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

कर्मचारी नेताओं का कहना था कि UPS में कई खामियाँ हैं, जिनसे कर्मचारियों का शोषण होगा। खासतौर पर, उन्होंने इस योजना में कर्मचारियों को कोई निश्चित पेंशन न मिलने, पेंशन गणना के फॉर्मूले में गड़बड़ी और अंशदान में कर्मचारियों को मिलने वाले लाभ की कमी की आलोचना की। उनका मानना है कि इस योजना के तहत कर्मचारियों के लिए कोई सुरक्षा नहीं है और यह योजना NPS से भी अधिक खतरनाक साबित हो सकती है।

कर्मचारी नेताओं ने कहा कि योजना का उद्देश्य पेंशन गारंटी को समाप्त करना और बेंचमार्क के नाम पर कर्मचारियों की पेंशन को हड़पने की कोशिश करना है। उन्होंने सरकार से यह अपील की कि इस योजना पर पुनर्विचार किया जाए और कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए इसे वापस लिया जाए।

इस विरोध प्रदर्शन में कर्मचारियों ने एकजुटता दिखाते हुए UPS की प्रतियाँ जलाकर अपने कड़े विरोध का संदेश दिया और यह स्पष्ट किया कि वे इस शोषणकारी योजना को स्वीकार नहीं करेंगे।

कर्मचारी संगठनों ने इस आंदोलन को व्यापक रूप से फैलाने का निर्णय लिया है, ताकि UPS के खिलाफ जन जागरूकता बढ़ाई जा सके और सरकार पर दबाव डाला जा सके कि वह कर्मचारियों के हित में निर्णय लें।

संविधान और लोकतंत्र की ताकत का संदेश देता है गणतंत्र दिवस,जेपी यादव

0

संविधान और लोकतंत्र की ताकत का संदेश देता है गणतंत्र दिवस, जेपी यादव

मुंबई। गणतंत्र दिवस हमारे संविधान और लोकतंत्र की ताकत का संदेश देता है। विभिन्न धर्मो और जातियों के बावजूद हम सभी एक साथ मिलकर राष्ट्र के विकास में योगदान देते हैं। जोगेश्वरी पश्चिम के बहराम बाग नाके पर आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में बोलते हुए युवा कांग्रेसी नेता जेपी यादव ने उपरोक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की एकता और अखंडता हमारी सबसे बड़ी ताकत है, जो लोग इस ताकत को कमजोर करना चाहते हैं वे अपने मंसूबे में कभी सफल नहीं होंगे। पूर्व विधायक बलदेव खोसा ने तिरंगा फहराया। उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है।

हम किसी भी कीमत पर देश का सम्मान घटने नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि नफरत फैला कर लंबी राजनीति नहीं की जा सकती। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित कांग्रेस के पंजाब पर्यवेक्षक राशिद खान ने कहा कि सदियों से एक साथ रह रहे हिंदू और मुसलमान को कोई अलग नहीं कर सकता। हम सभी भारत की संतान हैं। इस अवसर पर पहलवान लालजी यादव , पहलवान मुन्ना यादव तथा उनके शिष्यों द्वारा मलखंब, गदा भाजन जैसे अनेक आकर्षक करतब दिखाए गए। इस अवसर पर उद्योगपति सुधाकर शेट्टी, उद्योगपति धर्मेंद्र यादव, टीवी अभिनेत्री नीतू शर्मा,आशा चौहान ,अंजुम खान ग्राम प्रधान तथा समाजसेवी राम पलट यादव, सुनील दुबे, राम आसरे यादव, पप्पू यादव उर्फ गजराज यादव, राम लखन यादव, प्रहलाद सरोज, मुकेश यादव समेत हजारों लोग उपस्थित रहे।

Republic Day gives message of strength of Constitution and democracy, JP Yadav

JAUNPUR नंदराम को 3 वर्ष की कैद 48 हजार जुर्माना  

0
JAUNPUR नंदराम को 3 वर्ष की कैद 48 हजार जुर्माना  
JAUNPUR नंदराम को 3 वर्ष की कैद 48 हजार जुर्माना  

Nandram’s son Village Development Officer gets 3 years imprisonment and 48 thousand fine IN jaunpur :

JAUNPUR CRIME NEWS जौनपुर पुलिस ने  गुणवत्तापूर्ण विवेचना एवं अभियोजन द्वारा की गयी प्रभावी पैरवी में आज सोमवार  को न्यायालय अपर सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश, विशेष न्यायालय संख्या-3, (भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम), वाराणसी द्वारा धारा- 409,420,467,468,471 व सपठित धारा 120बी भादवि एवं 7 व 13 भ्र0नि0 अधिनियम 1988 के आरोपी अभियुक्तगणो को दण्डित किया गया, विवरण निम्नवत हैः- थाना बक्सा पर पंजीकृत मु0अ0सं0-294/1995 धारा- 409,420,467, 468,471 व सपठित धारा 120बी भादवि एवं 7 व 13(2) भ्र0नि0 अधिनियम 1988 के आरोपी अभियुक्त .नन्दराम यादव पुत्र स्व0 अलमधारी यादव ग्राम विकास अधिकारी निवासी  खोडहा तरना थाना शिवपुर जनपद वाराणसी दूसरा कृष्णकान्त पुत्र स्व0 शम्भू नारायण सिंह नि0 गोरी खुर्द थाना तेजीबाजार जनपद जौनपुर को धारा उपरोक्त में दोषसिद्ध करते हुए प्रत्येक अभियुक्त को इन  वर्ष के साधारण कारावास व मु0-24,000/- रुपये(कुल 48,000/- रु0) के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।