Home Blog Page 162

खेल छात्रावास प्रवेश चयन परीक्षण 2 अप्रैल से   

0
खेल छात्रावास प्रवेश चयन परीक्षण 2 अप्रैल से   
खेल छात्रावास प्रवेश चयन परीक्षण 2 अप्रैल से   

विभिन्न खेलों के खेल छात्रावासों में प्रवेश हेतु चयन परीक्षण


JAUNPUR NEWS जौनपुर 23 जनवरी : उप क्रीड़ा अधिकारी चन्दन सिंह ने अवगत कराया है कि खेल निदेशालय उ0प्र0, लखनऊ के अधीन संचालित योजनाओं में से छात्रावास योजना के अन्तर्गत वर्ष 2025-26 हेतु केन्द्रीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 02 अप्रैल, 2025 से 16 अप्रैल तक आयोजित किया जायेगा। श्रेष्ठता एवं रिक्त स्थान के सापेक्ष शिविर में चयनित खिलाड़ियों का चयन प्रदेश में संचालित विभिन्न 16 खेलों में बालक/बालिका वर्ग में किया जायेगा।

जनपद स्तर का चयन परीक्षण जिम्नास्टिक, तैराकी, कुश्ती, हॉकी, वॉलीबाल, फुटबाल, बैडमिण्टन, टी0टी0 बालक वर्ग में 20 फरवरी 2025 को होगा, क्रिकेट बालक वर्ग का जनपद स्तर पर चयन परीक्षण 21 फरवरी 2024 को होगा। कबड्डी, बास्केटबाल, तीरन्दाजी, एथलेटिक्स, बॉक्सिंग जिम्नास्टिक, जूडो एवं हैण्डबाल बालक का जनपद स्तर पर चयन परीक्षण 24 फरवरी 2025 को आयोजित किया जायेगा। जिम्नास्टिक, तैराकी, कुश्ती, हॉकी, वॉलीबाल, बैडमिण्टन एवं टी0टी0 बालिका का जनपद स्तर पर चयन परीक्षण 22 फरवरी 2025 तथा कबड्डी, बास्केटबाल, तीरन्दाजी, एथलेटिक्स एवं हैण्डबाल बालिका चयन परीक्षण 25 फरवरी 2024 को किया जायेगा।


जनपद स्तर पर सफल खिलाड़ी निर्धारित तिथि को मण्डलीय चयन परीक्षण में प्रतिभाग करेंगे तथा मण्डल स्तर पर चयनित खिलाड़ी ही 05 मार्च 2024 से 09 मार्च 2024 तक आयोजित होने राज्य स्तरीय चयन परीक्षण/प्रतियोगिता में अपने मण्डल की ओर से प्रतिभाग करेंगे। जनपद स्तर एवं मण्डल स्तर पर खिलाड़ी अपने स्वयं के व्यय पर प्रतिभाग करेंगे। आवासीय क्रीड़ा छात्रावासों में प्रवेश के इच्छुक खिलाड़ी खेल साथी

पोर्टल  http://www.khelsathi.in/application/admin/login पर लाग-इन कर आनलाइन आवेदन करना होगा। अभ्यर्थी द्वारा वेबसाइट पर उपलब्ध फार्म पूर्ण रूप से स्पष्ट शब्दों में भरा जायेगा। आवेदन पत्रों को भरकर डैशबोर्ड पर उपलब्ध माध्यम से निर्धारित शुल्क को आनलाइन खेल साथी पोर्टल के माध्यम से बैंक/कोषागार में जमा किया जायेगा। खिलाड़ी की आयु की गणना 01 अप्रैल, 2025 से की जायेगी। जिम्नास्टिक एवं तैराकी में 12 वर्ष से कम के खिलाड़ियों का परीक्षण होगा तथा अन्य खेलों में 15 वर्ष से कम आयु वर्ग के खिलाड़ियों का चयन किया जायेगा।


 मण्डल स्तर पर चयनित खिलाड़ियों को प्रदेश स्तर पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का समस्त व्यय खेल विभाग द्वारा वहन किया जायेगा। मण्डल स्तर पर मेडिकल बोर्ड का गठन कर खिलाड़ियों की जैविक आयु का अध्ययन करते हुए चयन किया जायेगा। प्रत्येक स्तर पर चयन शारीरिक दक्षता, खेल कौशल एवं खेल प्रदर्शन के आधार पर किया जायेगा। शारीरिक दक्षता में उत्तीर्ण खिलाड़ियों का ही खेल कौशल एवं खेल प्रदर्शन का परीक्षण लिया जायेगा, जो भी खिलाड़ी शारीरिक दक्षता परीक्षण को उत्तीर्ण नहीं करेंगे उनका चयन नहीं किया जायेगा। खेल साथी ऐप पर आवेदन-पत्र एवं चयन प्रक्रिया के सम्बन्ध में समस्त सूचना उपलब्ध है। आवासीय क्रीड़ा छात्रावास खेल निदेशालय उ0प्र0 द्वारा संचालित एक महत्वपूर्ण योजना है इसके अन्तर्गत प्रदेश स्तर पर चयनित खिलाड़ियों को आवासीय क्रीड़ा छात्रावासों में प्रवेश देकर विभिन्न खेलो में नियमित रूप से खेलों के विशेष प्रशिक्षण के साथ ही पढ़ाई, आवास, भोजन, चिकित्सा आदि की सुविधा भी उपलब्ध करायी जाती है। जिसके परिणाम स्वरूप प्रदेश के विभिन्न खेल छात्रावासों में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले उत्तर प्रदेश के खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में सराहनीय प्रदर्शन करते रहे हैं। आवासीय क्रीड़ा छात्रावास में प्रवेश हेतु चयन/ट्रायल्स से सम्बन्धित अधिक जानकारी हेतु जिला खेल कार्यालय, जौनपुऱ में किसी भी कार्य दिवस में सम्पर्क किया जा सकता है।

JAUNPUR ट्रेन के धक्के से किशोर की मौत  

0
JAUNPUR ट्रेन के धक्के से किशोर की मौत  
JAUNPUR ट्रेन के धक्के से किशोर की मौत  

Teenager who went to graze goat dies after being hit by train in jaunpur

  • बकरी चराने गए किशोर की ट्रेन से धक्के से हुई मौत ,रेलवे ट्रैक से बकरी हटाते समय हुआ हादसा

JAUNPUR NEWS खेतासराय (जौनपुर) गुरुवार को वाराणसी-अयोध्या रेल खण्ड पर खेतासराय रेलवे क्रासिंग के समीप बकरी चराते समय दून एक्सप्रेस की चपेट में आने से किशोर की मौत हो गई। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिया शव का अन्तिम संस्कार कर दिया।

जानकारी के अनुसार गुरुवार की दोपहर नगर के कासिमपुर वार्ड निवासी शाहिद का पुत्र अदनान (14 वर्ष) रेलवे ट्रैक के पास बकरी चरा रहा था। तभी खेतासराय स्टेशन की तरफ से हावड़ा दून नाइन अप ट्रेन आ गई। अदनान बकरियों को ट्रैक से हटाते समय ट्रेन की चपेट में आ गया। सूचना पाकर परिजन हॉस्पिटल ले जा रहे थे तभी रास्ते में अदनान दम तोड़ दिया। परिजनो ने देर शाम बिना पुलिस या जी.आर.पी. को सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया। थानाध्यक्ष रामाश्रय राय ने बताया कि इस तरह की कोई सूचना नहीं मिली है।

JAUNPUR माता शीतला चौकियां को IAS इशिता किशोर ने लगाया छप्पन भोग

0
JAUNPUR माता शीतला चौकियां को IAS इशिता किशोर ने लगाया छप्पन भोग
JAUNPUR माता शीतला चौकियां को IAS इशिता किशोर ने लगाया छप्पन भोग

IAS Ishita Kishore offered ‘Chhappan Bhog’ to Shitala Mata Chowkiyan,jaunpur

JAUNPUR NEWS : जौनपुर। देश के सिद्धपीठ मंदिरों में एक जौनपुर की शीतला माता चौकियां धाम का दिव्य शृंगार महोत्सव का शुभारंभ आज इशिता किशोर आई ए एस ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने दीप प्रज्वलित कर छप्पन भोग लगाकर किया ।मुख्य अतिथि इशिता किशोर ने कहा कि माता शीतला चौकियां माई की कृपा से सबका कल्याण होता हैं और यहां दर्शन मात्र से ही हर मनोकामना पूरी होती हैं आज माता का दिव्य शृंगार अलौकिक छटा बिखरे रहा हैं इशिता किशोर आई ए एस ने कहा कि सिद्धपीठ शीतला माता चौकियां धाम में लोगो की आस्था रहती हैं और दर्शन पूजन भजन संस्कृति कार्यक्रम आज अपने में बेमिसाल हैं।

शीतला माता मंदिर के साथ साथ सत्यनारायण मंदिर,माता काली माता, भैरव बाबा मंदिर बजरंग बली हनुमान मंदिर का भी दिव्य शृंगार किया गया है पूरे धाम को लाइट, सजावट फूलों से बनाया गया है आज सुबह से ही हजारों भक्तों ने माता का मत्था टेका । माता शीतला मंदिर के मंहत विवेकानंद विवेक गुरुजी ने कहा कि हर वर्षों की भाती इस बार भी मन्दिर ट्रस्ट द्वारा माता शीतला शृंगार दुर्गा सप्तशती पाठ भजन संस्कृति कार्यक्रम भंडारा आयोजित किया गया है। और भक्तों से अनुरोध किया है कि किसी को चंदा मत दे जो भी देना हो मंदिर समिति ट्रस्ट में ऑनलाइन कर सकते हैं। उपरोक्त कार्यक्रम में मंदिर प्रबंधक अजय पंडा,मंदिर समिति ट्रस्ट के अध्यक्ष विकाश पंडा, राजेश श्रीवास्तव बच्चा भईया एडवोकेट, आशीष माली, पुजारी लल्लन पंडा ,पुजारी शिव कुमार पंडा, गिरिजेश श्रीवास्तव, अरुण पड़ा टप्पू, व्यापारी नेता मनोज अग्रहरि, थानाध्यक्ष लाइन बाजार सतीश सिंह चौकी प्रभारी मिथलेश मिश्रा आदि मौजूद रहे।

JAUNPUR खो-खो खेल में बसंत इंटर कॉलेज प्रथम 

0
JAUNPUR खो-खो खेल में बसंत इंटर कॉलेज प्रथम 
JAUNPUR खो-खो खेल में बसंत इंटर कॉलेज प्रथम 

 बेटी बचाओं, बेटी पढ़ाओं’’ योजना के अन्तर्गत जिला स्तरीय महिला वॉलीबाल, कबड्डी एवं खो-खो प्रतियोगिता JAUNPUR NEWS :


kho-kho game JAUNPUR NEWS TODAY IN HINDI  [ जौनपुर 22 जनवरी ] भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ’’बेटी बचाओं, बेटी पढ़ाओं’’ योजना के 10 वर्ष पूर्ण होने पर पूरे देश में इस अवसर पर अनेकों कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चन्द्र के निर्देशानुसार मुख्य विकास अधिकारी साई तेजा सीलम के कुशल पर्यवेक्षण में जिला प्रोबेशन अधिकारी, जौनपुर विजय कुमार पाण्डेय द्वारा उप क्रीड़ा अधिकारी चन्दन सिंह के सहयोग से इन्दिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम सिद्दीकपुर में प्रातः से जिला स्तरीय महिला वॉलीबाल, कबड्डी एवं खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि  सुनील यादव ’’मम्मन’’ ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि करंजाकला रहे, जिन्हें माल्यार्पण, बुके एवं अंगवस्त्रम प्रदान कर जिला प्रोबेशन अधिकारी विजय कुमार पाण्डेय ने स्वागत किया।

उक्त कार्यक्रम में मण्डल अध्यक्ष करंजाकला प्रशान्त सिंह ’’दीपक’’, मण्डल महामंत्री बैजापुर अजीत सिंह, को पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्रम प्रदान कर उप क्रीड़ा अधिकारी चन्दन सिंह द्वारा स्वागत किया गया।मुख्य अतिथि द्वारा प्रतियोगिता में उपस्थित टीमों के प्रतिभागियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारम्भ किया गया। आज खेले गये मैच का विवरण इस प्रकार है-

वॉलीबाल प्रतियोगिता में एस0जी0आर0आई0 अटौली, बदलापुर की टीम ने  गणेश राव इण्टर कालेज बटाऊबीर को हराकर विजेता होने का गौरव प्राप्त किया। इसी प्रकार kho-kho game खो-खो में इंदिरा गांधी स्टेडियम सिद्दीकपुर जौनपुर की टीम ने बसंत विद्यापीठ इंटर कॉलेज ककोहिय, जौनपुर ने  प्रथम स्थान प्राप्त किया। कबड्डी में रामनगर की टीम ने मड़ियाहॅू को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। समस्त विजेता-उप विजेता टीमों को जिला प्रोबेशन अधिकारी विजय कुमार पाण्डेय एवं उप क्रीड़ा अधिकारी चन्दन सिंह द्वारा पुरस्कार वितरण किया गया।

 इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी द्वारा समस्त प्रतिभागी टीमों एवं उनके टीम मैनेजर के साथ ही निर्णायकों एवं उपस्थित खेल प्रेमियों का आभार प्रकट किया गया। लिंग असमानता के विरूद्ध जागरूकता लाने के उद्देश्य से बेटी बचाओं, बेटी पढ़ाओं योजना के अन्तर्गत हस्ताक्षर अभियान एवं शपथ ग्रहण का भी आयोजन किया गया। इसी कड़ी में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा उक्त के उपलक्ष्य में आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जनपद के विभिन्न स्थानों तहसील एवं ब्लाक सभागारों के साथ ही एन0आई0सी0 जौनपुर में किया गया जिसमें बड़ी संख्या में जौनपुर का जनमानस उपस्थित होकर लिंग असमानता के खिलाफ लड़ाई को आगे बढ़ाने का शपथ लिया।

JAUNPUR जमदग्नि तपोभूमि आश्रम जमैथा का डीएम ने किया दर्शन 

0
JAUNPUR जमदग्नि तपोभूमि आश्रम जमैथा का डीएम ने किया दर्शन 
JAUNPUR जमदग्नि तपोभूमि आश्रम जमैथा का डीएम ने किया दर्शन 

JAUNPUR NEWS जौनपुर 22 जनवरी : महर्षि जमदग्नि तपोभूमि आश्रम जमैथा का डीएम ने किया दर्शन  तहसील सदर के उत्तरगावा मुसहर बस्ती में जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र ने गरीब और जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किया गया। कंबल वितरण के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी की प्रेरणा से गरीब असहाय एवं जरूरतमंदों को कंबल वितरित किया जा रहा है। इस दौरान लोगों को विभिन्न विभागीय योजनाओं का लाभ के संदर्भ में जानकारी प्रदान की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि यहां आने का उद्देश्य है यह देखना कि शासन की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंच रहा है या नहीं।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत करीब 32 लोगों को आवास का लाभ मिल रहा है इस दौरान उन्होंने आवास की स्थिति और व्यवस्थाओं का जायजा लिया और कहा कि सभी पात्र परिवारों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया जाए।

 इस दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित लोगों को फॉर्मर रजिस्ट्री कराए जाने की अपील भी की। इसके उपरांत जिलाधिकारी के द्वारा महर्षि जमदग्नि तपोभूमि आश्रम जमैथा में जाकर दर्शन कर आशीर्वाद लिया गया और जरूरतमंदों को कंबल वितरण किया गया।

उन्होंने कहा कि अत्यंत हर्ष का विषय है कि यहां आने का सौभाग्य प्राप्त हुआ इस दौरान उन्होंने मंदिर की ऐतिहासिकता पौराणिकता और महत्व के विषय में विस्तार से जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट इशिता किशोर, उपजिलाधिकारी सदर पवन कुमार, खंड विकास अधिकारी, मंडल अध्यक्ष धर्मापुर संतोष मौर्य, अध्यक्ष नगर पंचायत गौराबादशाहपुर के प्रतिनिधि दिनेश सोनकर, पूर्व मंडल अध्यक्ष धर्मापुर राधेश्याम विश्वकर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे। JAUUNPUR TODAY NEWS IN HINDI

दिव्यांग पर डीएम की पड़ी नजर,तुरंत ट्राई साइकिल उपलब्ध करायी गयी 

0
दिव्यांग पर डीएम की पड़ी नजर,तुरंत ट्राई साइकिल उपलब्ध करायी गयी 
दिव्यांग पर डीएम की पड़ी नजर,तुरंत ट्राई साइकिल उपलब्ध करायी गयी 

दिव्यांग पर डीएम की नजर पड़ते ही तुरंत ट्राई साइकिल उपलब्ध करायी

JAUNPUR NEWS जौनपुर 22 जनवरी : जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र के द्वारा राजस्व परिषद के निर्देशानुसार जन शिकायतों के निस्तारण के क्रम में ग्राम मुकुंदीपुर तहसील सदर के निवासी दिव्यांग व्यक्ति प्रमोद मिश्र पुत्र गिरजाशंकर मिश्र द्वारा जनसुनवाई में उपस्थित होकर प्रार्थना पत्र के माध्यम से अवगत कराया गया कि इनकी विकलांग पेंशन नहीं मिल रही है जिसका त्वरित संज्ञान लेते हुए जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी को तत्काल नियमानुसार कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। उक्त के अनुपालन में जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि प्रार्थी प्रमोद मिश्र की दिव्यांग पेंशन की समस्त कार्यवाही पूर्ण कर स्वीकृत करते हुए पूर्व में ही निदेशालय को प्रेषित किया जा चुका है,शीघ्र ही इनकी पेंशन निदेशालय स्तर से खाते में अंतरित हो जाएगी। 

DM’s attention fell on the disabled, tricycle was immediately made available.इस अवसर पर प्रमोद मिश्र को दिव्यांजन सशक्तिकरण विभाग के माध्यम से ट्राई-साइकिल उपलब्ध करायी गयी तथा उन्हें कम्बल भी प्रदान किया गया। इस दौरान प्रार्थी द्वारा संतुष्टी व्यक्त की गयी तथा शासन के प्रति अपना आभार प्रकट किया गया।

 जौनपुर प्रदेश में डाक जीवन बीमा में अव्वल

0
 जौनपुर प्रदेश में मंडल डाक जीवन बीमा में अव्वल
 जौनपुर प्रदेश में मंडल डाक जीवन बीमा में अव्वल

उत्तर प्रदेश में डाक जीवन बीमा में जौनपुर का प्रथम स्थान|

JAUNPUR NEWS : डाक विभाग के जौनपुर मंडल ने कीर्तिमान स्थापित करते हुए डाक जीवन बीमा एवं ग्रामीण डाक जीवन बीमा का 80 करोड़ से अधिक का बीमित राशि एक दिन में पोलिसी कराया | यह उपलब्धि प्राप्त करने वाला जौनपुर पुरे उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान पर रहा, विदित हो कि डाक जीवन बीमा, डाक विभाग के द्वारा लोगो के जीवन को सन 1884 से वित्तीय सुरक्षा प्रदान कर रही है l

डाक जीवन बीमा की योजनाओं में संतोष, सुरक्षा,सुविधा,सुमंगल, और युगल सुरक्षा जैसी पॉलिसियां शामिल हैं इन सभी बीमा की योजनाओं में कम प्रीमियम भुगतान करके अधिक बोनस का फायदा लिया जाता है | डाक जीवन बीमा अन्य सभी बीमा योजनाओं से सर्बाधिक बोनस प्रदान करती है |

Mandal postal life insurance in Jaunpur state अधीक्षक डाकघर, जौनपुर मंडल श्री आर.के. चौहान ने बताया कि डाक जीवन बीमा के अंतर्गत 20000/- बीमित राशि से अधिक का बीमा किया जा सकता है | जिसका  लाभ ग्रेजुएट और डिप्लोमा धारक भी उठा सकते है ग्रामीण इलाको में रहने वालो के लिए भी ग्रामीण डाक जीवन बीमा द्वारा 10000/- बीमित राशि से अधिक का बीमा किया जा सकता है l डाक जीवन बीमा का आवेदन नजदीकी डाकघर पहुच कर अथवा ऑनलाइन माध्यम से भी किया जा सकता है इस उपलब्धि पर अधीक्षक डाकघर ने जौनपुर मंडल के सभी डाक कर्मियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि हमें इस उपलब्धि को एक दिन तक सीमित न रख कर प्रत्येक दिन डाक सेवा जन सेवा की भावना से कार्य निष्पादित करना है एवं डाक विभाग की समस्त जन-कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना है l JAUNPUR TODAY NEWS

सामंतवाद के विरुद्ध समाजवाद के मज़बूत स्तंभ थे पंडित जनेश्वर मिश्र

0
सामंतवाद के विरुद्ध समाजवाद के मज़बूत स्तंभ थे पंडित जनेश्वर मिश्र
सामंतवाद के विरुद्ध समाजवाद के मज़बूत स्तंभ थे पंडित जनेश्वर मिश्र

सामंतवाद के विरुद्ध समाजवाद के मज़बूत स्तंभ थे पंडित जनेश्वर मिश्र:-राकेश मौर्य

जौनपुर: ज़िला समाजवादी पार्टी जौनपुर के तत्वाधान में जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य की अध्यक्षता में प्रख्यात समाजवादी चिंतक छोटे लोहिया स्व पंडित जनेश्वर मिश्र जी की पुण्यतिथि नगर के मंगलम लॉन मियांपुर में दिन में 11:00 बजे आयोजित हुई। सर्वप्रथम उपस्थित सपाजनों ने पंडित जनेश्वर मिश्र के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
तत्पश्चात गोष्ठी आयोजित कर उनके संघर्षों और बलिदानों को याद करते हुए उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया।
गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने कहा कि समाजवादी विचारधारा के प्रति पंडित जनेश्वर मिश्र की दृढ निष्ठा के कारण वे ‘छोटे लोहिया’ के नाम से प्रसिद्ध थे।

वे कई बार लोकसभा और राज्यसभा के सदस्य रहे। उन्होने मोरारजी देसाई, चौधरी चरण सिंह, विश्वनाथ प्रताप सिंह, चन्द्रशेखर, एच डी देवगौड़ा और इंद्रकुमार गुज़राल के मंत्रिमण्डलों में काम किया। सात बार केन्द्रीय मंत्री रहने के बाद भी उनके पास न अपनी गाड़ी थी और न ही बंगला। इनके नाम पर लखनऊ में एशिया का सबसे बड़ा सुन्दर पार्क सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव के प्रेरणा से उत्तर प्रदेश के पुर्व युवा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा निर्माण कराया गया ।


जिलाध्यक्ष ने आगे कहाकि वो सदैव सामंतवाद के विरुद्ध समाजवाद के मज़बूत स्तंभ रहे। गोष्ठी को विधायक तूफानी सरोज, विधायक लकी यादव, पूर्व एमएलसी लल्लन प्रसाद यादव, पूर्व मंत्री श्रीराम यादव, पूर्व मंत्री राजनरायन बिंद, पूर्व विधायक लालबहादुर यादव, पूर्व ज़िला पंचायत अध्यक्ष राजबहादुर यादव, पूर्व प्रत्याशी संजय सरोज, प्रदेश सचिव हिसामुद्दीन शाह, पूर्व प्रमुख रमापति यादव, आलोक त्रिपाठी ज़िला उपाध्यक्ष गण श्यामबहादुर पाल, महेंद्र यादव, हीरालाल विश्वकर्मा, राजमूर्ति सरोज, राजेंद्र यादव, इरशाद मंसूरी, ज़िला सचिव गण दीनानाथ सिंह, कमलेश यादव, राहुल त्रिपाठी, हरिश्चंद्र प्रभाकर, पंकज मिश्र, शैलेश यादव, विधानसभा अध्यक्ष गण वीरेंद्र यादव, सोचनराम विश्वकर्मा, रामू मौर्य, रामजतन यादव, नीरज पहलवान, सूर्यभान यादव राम अकबाल यादव आदि ने संबोधित किया।


गोष्ठी में प्रदेश सचिव राजेश यादव, सुशील श्रीवास्तव, दीपचंद राम, पूर्व प्रमुख जयंती यादव, महावीर यादव, महेंद्र यादव नैपाल, डॉ जंगबहादुर यादव, जयप्रकाश यादव प्रिंसु, गुलाब यादव, कमाल आज़मी, रुखसार अहमद, दिलीप प्रजापति, अमित गौतम, शर्मिला यादव, धीरज बिंद, धर्मेंद्र सोनकर, अशोक निषाद अरविंद यादव, सोनी यादव, अनुज दुबे, शैलेश यादव सहित सैकड़ों संपजन उपस्थित रहे। अंत में पूर्व विधायक रामपारस रजक, पूर्व प्रमुख कमला अर्जुन यादव, सुरेन्द्र यादव और कांता निषाद के आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मौन रख कर शोक व्यक्त किया गया।
गोष्ठी का संचालन ज़िला महासचिव आरिफ हबीब ने किया।

जौनपुर:किसानो ने राष्ट्रीय राजमार्ग को लेकर दिया पत्रक 

0
जौनपुर के किसानो ने राष्ट्रीय राजमार्ग को लेकर दिया पत्रक 
जौनपुर के किसानो ने राष्ट्रीय राजमार्ग को लेकर दिया पत्रक

जौनपुर के किसानो ने राष्ट्रीय राजमार्ग को लेकर दिया पत्रक 

JAUNPUR NEWS राष्ट्रीय राजमार्ग 233 /28,जनपद जौनपुर के किसानों के प्रतिकार का मामला तूल पकड़ रहा है  किसान और राष्ट्रीय राजमार्ग का सहमति नहीं बनने के कारण बहुत लंबे समय से यह मामला लंबित है । 27 नवंबर को जिला मुख्यालय की सभागार में आर्बिट्रेटर सरपंच की अध्यक्षता में राष्ट्रीय राजमार्ग और जनपद जौनपुर के किसान पहुंचे कलेक्ट्रेट जिसमें किसानों को सहमति मुआवजा लेने के लिए मुआवजे का रेट का प्रस्ताव दिया गया जिस पर किसानों ने अपनी सहमति जाता दिया है जो प्रस्ताव किसानो को दिया गया है किसानो की ने मांग किया है कि  किसानों का प्रतिकार अति शीघ्र दिया जाए । 

क्रांतिकारी पत्रकार परिषद के चंद्रजीत यादव बने अध्यक्ष

0
क्रांतिकारी पत्रकार परिषद के चंद्रजीत यादव बने अध्यक्ष
क्रांतिकारी पत्रकार परिषद के चंद्रजीत यादव बने अध्यक्ष

क्रांतिकारी पत्रकार परिषद के चंद्रजीत यादव अध्यक्ष हीरामणि गौतम जिला सचिव प्रस्तावित

शाहगंज[ जौनपुर] सुल्तानपुर शाहगंज तहसील क्षेत्र के बड़ा गांव में स्थित दैनिक राष्ट्र साक्षी कार्यालय पर एक बैठक आहूत की गई थी, जिसमें क्रांतिकारी पत्रकार परिषद की नई इकाई का पुनर्गठन किया गया। जिसकी अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष नौशाद खान ने की और बैठक का संचालन जिला प्रभारी राजीव रतन श्रीवास्तव ने किया ।

केंद्रीय प्रमुख माननीय अनिल दुबे आजाद के निर्देशानुसार क्रांतिकारी मिजाज रखने वाले पत्रकार साथियों को सम्मानित किया गया तथा उनके पदों की घोषणा की गई साथ ही साथ रिक्त पदों पर जल्द ही बैठक करके सर्वसम्मति से घोषणा की जाएगी आज की बैठक में पूर्व की भांति इस बार भी अध्यक्ष पद पर चंद्रजीत यादव को नियुक्त किया गया साथ ही साथ जिला सचिव के पद पर हीरामणि गौतम को नियुक्त किया गया बैठक में उपस्थित सभी साथियों ने माल्यार्पण करके नएपदाधिकारी का स्वागत किया इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष नौशाद खान व जिला प्रभारी राजीव रतन श्रीवास्तव, अजय बहादुर,मनोज सिंह, जेडी सिंह,आसिफ खान,अजय बहादुर,राम विलास, मनोज सिंह,संदीप सोनी शुभम गुप्ता, मने अब्बास सहित अन्य साथी मौजूद रहे।

  • रिपोर्ट- मोहम्मद कासिम