Home Blog Page 169

BHU के विशेषज्ञों ने छात्रों को दी रेसिस्टिविटी सर्वे की ट्रेनिंग  

0
BHU विशेषज्ञों द्वारा छात्रों को दी गई रेसिस्टिविटी सर्वे की ट्रेनिंग
एकलव्य स्टेडियम में रेसिस्टिविटी सर्वे का प्रशिक्षण लेते विद्यार्थी

Resistivity survey training given to students by BHU experts

  • गंगा परिक्षेत्र में गिरते भूजल स्तर पर गहन शोध आवश्यक: कुलपति बीएचयू के विशेषज्ञों द्वारा छात्रों को दी गई रेसिस्टिविटी सर्वे की ट्रेनिंग
  • भूजल स्तर का पता लगाने में कारगर तकनीक है रेसिस्टिविटी सर्वे

JAUNPUR NEWS जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एकलव्य स्टेडियम में[ BHU ] बीएचयू (बनारस हिंदू विश्वविद्यालय) वाराणसी के विशेषज्ञों द्वारा रेसिस्टिविटी सर्वे से संबंधित प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भू-भौतिकी विभाग, काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के 31 एवं रज्जू भइया संस्थान के भौतिकी एवं जियोलॉजी विषय के छात्रों ने प्रतिभाग किया । इस सर्वे का उद्देश्य गंगा के मैदानी भाग में गिरते भूजल स्तर का पता लगाना और इस दिशा में शोध कार्यों को बढ़ावा देना एवं छात्रों को संबंधित तकनीक के उपयोग करने हेतु प्रक्षिशित करना था।

कार्यक्रम के दौरान विश्वविद्यालय के कुलपति ने कहा कि गंगा परिक्षेत्र में गिरते भूजल स्तर पर गहन शोध करना समय की आवश्यकता है। इस प्रकार के व्यावहारिक अनुभव छात्रों को न केवल तकनीकी ज्ञान देंगे, बल्कि उन्हें समाज और पर्यावरण के प्रति जागरूक भी बनाएंगे।

BHU के विशेषज्ञों ने छात्रों को दी रेसिस्टिविटी सर्वे की ट्रेनिंग  
फोटो -प्रशिक्षण में बीएचयू विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के साथ कुलपति प्रो वंदना सिंह एवं अन्य


अवगत हो कि कुलपति प्रो वंदना सिंह ने नेतृत्व में वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर में जल शोध संस्थान की स्थापना की जा रही है जिसके माध्यम से पूर्वांचल क्षेत्र की जल सहित पर्यावरणीय विषयों पर शोध कार्य किया जाएगा। यह शोध संस्थान राज्य में प्रथम होगा जो उपरोक्त विषयों पर शोध हेतु विश्व स्तरीय सुविधाएं प्रदान करेगा।


प्रशिक्षण सत्र में बीएचयू के विशेषज्ञों ने छात्रों को रेसिस्टिविटी सर्वे की आधुनिक तकनीकों से परिचित कराया। उन्होंने डेटा संग्रह, उपकरण संचालन और विश्लेषण की प्रक्रिया को विस्तार से समझाते हुए बताया कि यह तकनीक भूजल स्तर के साथ-साथ भूमि की आंतरिक संरचना और खनिजों का भी अध्ययन करने में सहायक है।


BHU के विशेषज्ञ प्रोफेसर उमाशंकर ने कहा कि इस तरह के व्यावहारिक अनुभव छात्रों को उनके शोध कार्यों में नई दिशा प्रदान करेंगे।गंगा के मैदानी भाग में जल संसाधनों के संरक्षण और प्रबंधन के लिए तमाम संभावनाएं हैं जिन पर गहन शोध किया जाना आवश्यक है । इस अवसर पर छात्रों के साथ ग्रुप फोटो भी की गई। इस अवसर पर कुलसचिव महेंद्र कुमार, वित्त अधिकारी संजय राय, प्रो देवराज, प्रोफेसर प्रमोद यादव, प्रो सौरभ पाल, प्रोफेसर राजेश शर्मा, प्रोफेसर अजय द्विवेदी, प्रोफेसर मनोज मिश्र, प्रोफेसर गिरिधर मिश्र, अजीत प्रताप सिंह डा. शशिकांत यादव, डा. धीरेंन्द्र चौधरी डा. श्याम कन्हैया आदि उपस्थित रहे.

jaunpur News: PM उषा प्रोजेक्ट,बोर्ड ऑफ गवर्नर्स की बैठक संपन्न

0

JAUNPUR NEWS: कुलपति ने बैठक में प्रोजेक्ट के प्रगति की समीक्षा की वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो. वंदना सिंह की अध्यक्षता में पीएम-उषा प्रोजेक्ट के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स की बैठक गुरुवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग कक्ष में आयोजित की गई। बैठक में बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के सदस्यों के साथ वित्त अधिकारी और कुलसचिव ने भाग लिया।.बैठक में प्रोजेक्ट की प्रगति की समीक्षा करते हुए कुलाधिपति एवं राज्यपाल के निर्देशानुसार, प्रस्तावित निर्माण कार्यों की समयबद्ध निगरानी के लिए निगरानी समिति के गठन का निर्णय लिया गया।


सह-समन्वयक डॉ. धीरेन्द्र चौधरी ने प्रोजेक्ट के अंतर्गत क्रय की वर्तमान स्थिति से बोर्ड ऑफ गवर्नर्स को अवगत कराया। वहीं, प्रोजेक्ट समन्वयक प्रो. गिरिधर मिश्र ने कुलाधिपति की अध्यक्षता में शासन के साथ हुई ऑनलाइन बैठक के निर्देशों को बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के समक्ष प्रस्तुत किया तथा यह भी बताया की इस प्रोजेक्ट से जुड़े सभी भुगतान SNA स्पर्श के माध्यम से सीधे किए जाएंगे। कुलपति प्रो. वंदना सिंह बैठक में प्रोजेक्ट के प्रगति की समीक्षा की एवं प्रोजेक्ट के अंतर्गत प्रस्तावित कार्यों को गुणवत्तापूर्ण तरीके से ससमय पूर्ण करने के निर्देश दिये | साथ ही यह भी निर्देश दिया कि जेम शासनादेश के तहत जेम पोर्टल के माध्यम से सभी उपकरणों की खरीद की जाए।


बैठक में वित्त अधिकारी संजय राय, कुलसचिव महेंद्र कुमार, उप-सचिव अजीत सिंह बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के सदस्य प्रो. अजय द्विवेदी, प्रो. राजेश शर्मा, प्रो. मनोज मिश्र, सौरभ पाल, प्रो. राम नारायण, प्रो. देवराज सिंह, डॉ० आलोक दास आदि उपस्थित रहे।

Jaunpur News: ई लाइब्रेरी के संदर्भ में जिलाधिकारी को ज्ञापन

0

ई लाइब्रेरी के संदर्भ में जिलाधिकारी को ज्ञापन

Jaunpur News: जौनपुर। धर्म रक्षा आंदोलनके कार्यकर्ताओं ने प्रस्तावित ई लाइब्रेरी को नगर के बाहर बनाने के प्रयास का विरोध किया है । संगठन के पदाधिकार्यों ने इस संबंध में जिलाधिकारी को संबोधित एक ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा। पत्रकारों से वार्ता करते हुए संगठन के संयोजक चंद्रमणि पांडे ने कहा कि समाचार पत्रों के माध्यम से यह जानकारी प्राप्त हुई है कि जिले के विद्यार्थियों के लिए एक आधुनिक ई लाइब्रेरी बनाने का प्रस्ताव स्वीकृत हुआ है । जिसके लिए जमीन की तलाश की जा रही है । पुराने पोस्टमार्टम हाउस के स्थान को भी उपयुक्त माना जा रहा है,जो कि सर्वथा अनुचित है ।

नगर की भौगोलिक स्थिति एवं विद्यार्थियों के आने-जाने की सुविधा और उनके जीवन की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह लाइब्रेरी नगर के अंदर ही बनाना उपयुक्त होगा । वर्तमान स्थिति को देखते हुए नगर के दोनों भागों में अर्थात उत्तरी भाग और दक्षिणी भाग दोनों तरफ एक-एक ई लाइब्रेरी अत्यंत आवश्यक है। इस लिए हमारे संगठन की मांग है कि नगर के अंदर दो आधुनिक ई लाइब्रेरी का निर्माण किया जाए । इस अवसर पर राम नगीना यादव विकास कुमार पांडे विजय बहादुर सिंह संतोष श्रीवास्तव पंकज कुमार रवि कुमार अशोक कुमार आदि अनेक लोग उपस्थित रहे ।

ई लाइब्रेरी के संदर्भ में जिलाधिकारी को ज्ञापन

जौनपुर। धर्म रक्षा आंदोलनके कार्यकर्ताओं ने प्रस्तावित ई लाइब्रेरी को नगर के बाहर बनाने के प्रयास का विरोध किया है । संगठन के पदाधिकार्यों ने इस संबंध में जिलाधिकारी को संबोधित एक ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा।
पत्रकारों से वार्ता करते हुए संगठन के संयोजक चंद्रमणि पांडे ने कहा कि समाचार पत्रों के माध्यम से यह जानकारी प्राप्त हुई है कि जिले के विद्यार्थियों के लिए एक आधुनिक ई लाइब्रेरी बनाने का प्रस्ताव स्वीकृत हुआ है । जिसके लिए जमीन की तलाश की जा रही है ।

पुराने पोस्टमार्टम हाउस के स्थान को भी उपयुक्त माना जा रहा है,जो कि सर्वथा अनुचित है । नगर की भौगोलिक स्थिति एवं विद्यार्थियों के आने-जाने की सुविधा और उनके जीवन की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह लाइब्रेरी नगर के अंदर ही बनाना उपयुक्त होगा । वर्तमान स्थिति को देखते हुए नगर के दोनों भागों में अर्थात उत्तरी भाग और दक्षिणी भाग दोनों तरफ एक-एक ई लाइब्रेरी अत्यंत आवश्यक है। इस लिए हमारे संगठन की मांग है कि नगर के अंदर दो आधुनिक ई लाइब्रेरी का निर्माण किया जाए । इस अवसर पर राम नगीना यादव विकास कुमार पांडे विजय बहादुर सिंह संतोष श्रीवास्तव पंकज कुमार रवि कुमार अशोक कुमार आदि अनेक लोग उपस्थित रहे ।

jaunpur News: डाककर्मियों की रैली वाराणसी जौनपुर के बाद गाजीपुर रवाना होगी

0

Jaunpur News: डाक सेवा जन सेवा की ओर उन्मुख जौनपुर मंडल: कर्नल विनोद

jauNpur news : डाक विभाग की योजनाओं की जागरूकता फ़ैलाते हुए वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल कर्नल विनोद कुमार के साथ परिक्षेत्र के डाककर्मियों द्वारा बाइक रैली निकाली जा रही है| यह रैली वाराणसी, भदोही जिले से होते हुए 16 जनवरी की शाम को जौनपुर जिले में पहुँच चुकी है| यह रैली 17 एवं 18 जनवरी को जौनपुर जिले में विभिन्न कार्यक्रम करते हुए 18 जनवरी की शाम को गाजीपुर जिले के लिए रवाना होगी| रैली का उद्देश्य स्पष्ट करते हुए कर्नल विनोद कुमार ने कहा कि डाक विभाग हमेशा से ही भारत के भौगोलिक क्षेत्रफल को अपने व्यापक नेटवर्क से जोड़ता रहा है एवं प्रत्येक जनमानस तक अपनी सेवा जैसे बचत खाता, डोरस्टेप बैंकिंग एवं डाक बुकिंग से लेकर वितरण के माध्यम से पहुंचाता रहा है| सेवा भाव के इसी अनुक्रम में बाइक रैली द्वारा डाक विभाग के जौनपुर जिले में डाक जागरूकता रैली निकाली जाएगी|


श्री राम केवल चौहान, अधीक्षक डाकघर जौनपुर मंडल ने बताया कि डाक सेवा के संवर्धन एवं जागरूकता हेतु निकाली जा रही रैली में प्रथम दिन 17 जनवरी को कार्यालय जौनपुर मंडल में ग्राहक संगोष्ठी का आयोजन कराया जायेगा जिसमें संभावित ग्राहकों एवं व्यापार संघ के अध्यक्ष को डाक विभाग द्वारा दिए जा रहे व्यवसाय विकास में सहायक योजनाएँ जैसे डाकघर निर्यात केंद्र, बल्क कस्टमर को आकर्षक छुट एवं कर्मचारी हित में दुर्घटना बीमा, डाक जीवन बीमा के बारे में अवगत कराया जाएगा| तत्पश्चात सायंकाल में रैली प्रधान डाकघर जौनपुर से निकलकर शाही किला, अटाला मस्जिद, सद्भावना पुल के रास्ते कचहरी, पुलिस लाइन से होते हुए अम्बेडकर चौराहा, जेसीज चौराहा से होकर वापस प्रधान डाकघर जौनपुर पहुंचेगी| रैली में डाक विभाग की जनकल्याणकारी योजना से लोगों को अवगत कराया जायगा| इस दौरान रैली द्वारा लगभग 08 किमी की दूरी तय किया जाएगा|


द्वितीय दिन 18 जनवरी को रजा डीएम शिया इंटर कॉलेज में विद्यार्थियों के मध्य पोस्टकार्ड लेखन प्रतियोगिता का आयोजन कराया जाना निर्धारित है| तत्पश्चात प्रतियोगिता के विजेताओं एवं जौनपुर डाक मंडल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले डाककर्मियों को पोस्टमास्टर जनरल कर्नल विनोद कुमार द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा एवं उसी दिन रैली पुनः जौनपुर जिले से निकलकर आगे गाजीपुर जिले में निर्धारित कार्यक्रम के लिए आगे बढ़ेगी|

JAUNPUR CRIME : गोपाल किन्नर हत्याकांड का खुलासा,4 गिरफ्तार 

0

JAUNPUR CRIME : गोपाल किन्नर हत्याकांड का खुलासा, 4 गिरफ्तार 

JAUNPUR CRIME  NEWS : जनपद जौनपुर में बीते दिनों नगर कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत किन्नर सोनी के ड्राइवर की हत्या का पुलिस अधीक्षक ने किया खुलासा। मुख्य शूटर के साथ चार बदमाशगिरफ्तार, प्रोपर्टी व बर्चस्व की लड़ाई में हुई थी  गोपाल किन्नर की हत्या।

प्राप्त जानकारी के मुताविक आज जौनपुर पुलिस ने  थाना लाइन बाजार, स्वाट टीम व सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम के द्वारा हत्या की घटना का सफल अनावरण करते हुए चार वांछित अभियुक्तो को  पिस्टल, पांच जिंदा कारतुस व एक मोटरसाइकिल के साथ किया गया  गिरफ्तार।

अपर पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल पर्यवेक्षण व सहायक पुलिस अधीक्षक क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल नेतृत्व व दिशा निर्देशन में, प्रभारी निरीक्षक थाना लाइनबाजार मय हमराह व निरीक्षण रामजनम यादव, स्वाट टीम प्रभारी मय टीम व निरीक्षण मनोज ठाकुर, प्रभारी सर्विलांस मय टीम के साथ विशेषरपुर पर रात्रि गश्त संदिग्ध व्यक्तियो की चेकिंग कर रहे थे कि मुखबिर की सूचना पर रामघाट के पास से 16 जनवरी को एक  मोटरसाइकिल पर सवार तीन अभियुक्तगण .विनोद कुमार बिन्द उर्फ विक्की  पुत्र श्यामलाल बिन्द निवासी फूलपुर थाना लाइन बाजार दूसरा प्रदीप बिन्द पुत्र सोमारू बिन्द निवासी चिकसावा थाना बरदह जनपद आजमगढ तीसरा अकिंत कनौजिया पुत्र दशरथ कनौजिया निवासी इमामपुर थाना खुटहन जनपद जौनपुर जो थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-05/2025 धारा 103/61(2) बी0एन0एस0 थाना लाइन बाजार जौनपुर मे वांछित थे को गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्तगण की निशानदेही पर घटना मे प्रयुक्त दो पिस्टल,पांच जिन्दा कारतुस, एक मोटरसाइकिल सुपर स्पलेण्डर काला रंग बिना नम्बर, 2700  रुपये नगद व घटना के बाद जलाये गये कपड़ो के अवशेष को बरामद किया गया। तथा गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियोग उपरोक्त मे धारा 3(5)/238 बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट की बढोत्तरी की गयी। 

दो जनवरी को मोहल्ला रशीदाबाद थाना लाइन बाजार मे गोपाल शर्मा उर्फ गोपाल विश्वकर्मा पुत्र अमरदेव शर्मां निवासी गुरु गोविन्द सिंह नगर अजमतगढ थाना जीयनपुर जनपद आजगमढ की रशीदाबाद थाना लाइन बाजार जौनपुर मे शांय समय करीब 18-30 बजे अज्ञात मोटरसाइकिल सवार हमलावरो द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी जिसके सम्बन्ध मे थाना लाइन बाजार पर मु0अ0सं0 -05-25 धारा 103 बीएनएस पंजीकृत किया गया था घटना के सफल अनावरण हेतु पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा थाना प्रभारी लाइन बाजार, स्वाट टीम प्रभारी प्रभारी रामजनम यादव व सर्विलांस प्रभारी मनोज ठाकुर व अन्य थाना प्रभारीयो के नेतृत्व मे टीम गठित कर घटना के सफल अनावरण अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया जिसके क्रम मे सभी टीमे आपस मे समन्वय स्थापित कर कार्य उच्चाधिकारीगण के निर्देशन मे कार्य करते हुये घटना मे संलिप्त सभी तीन अभियुक्तों को 16 जनवरी को पांच बजे रामघाट तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया तथा गिरफ्तार अभियुक्तगणो से पूछ-ताछ के दौरान घटना का मुख्य साजिशकर्ता बृजलाल प्रजापति उर्फ अंशु प्रजापति निवासी नगहटी थाना सरायख्वाजा जौनपुर को समय 09.50 बजे पचहटिया तिराहे से गिरफ्तार कर लिया गया है तथा घटना मे सहयोग करने वाले अन्य अभियुक्तगणो की शीघ्र गिरफ्तारी की जायेगी।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-

विनोद कुमार बिन्द उर्फ विक्की  पुत्र श्यामलाल बिन्द निवासी फूलपुर थाना लाइन बाजार जौनपुर। .प्रदीप बिन्द पुत्र सोमारू बिन्द निवासी चिकसावा थाना बरदह जनपद आजमगढ। अकिंत कनौजिया पुत्र दशरथ कनौजिया निवासी इमामपुर थाना खुटहन जनपद जौनपुर। बृजलाल उर्फ अंशु प्रजापति पुत्र जियालाल प्रजापति निवासी नगहटी थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर का निवासी है। taftish of crime jaunpur news

ज़श्न-ए खालिके नहजुल बलाग़ा हज़रत अली अस. सजाई गई महफिल

0
ज़श्न-ए खालिके नहजुल बलाग़ा हज़रत अली अस. सजाई गई महफिल
ज़श्न-ए खालिके नहजुल बलाग़ा हज़रत अली अस. सजाई गई महफिल

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ज़श्न-ए  खालिके नहजुल बलाग़ा हज़रत अली अस.सजाई गई महफिल

शाहगंज [जौनपुर]   बड़ागांव में मंगलवार को मौला अली के जन्मदिन के शुभ अवसर पर महफिल का आयोजन किया गया। आपको बता दे की इस्लामिक महीने के 13 रजब को जश्ने मौला अली के शुभ अवसर पर बड़ागांव स्थित चहार रौज़ा प्रांगण में भव्य महफिल का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता पूर्व प्रधान मोहम्मद अजहर द्वारा किया गया। कार्यक्रम का आरंभ मौलाना सैयद आरज़ू  हुसैन आब्दी ने तिलावते कुरआन पाक से किया। महफिल के दौरान बबलू इलेक्ट्रीशियन द्वारा पूरे प्रांगण को सुसज्जित लाइटों से सजाया गया।


कार्यक्रम का संचालन सैयद परवेज़ मेहंदी सहर अर्शी ने किया। 13 रजब के यह कार्यक्रम पर चहार रौज़े के इंतजाम कर हसन मेहंदी ने बताया इस महफिल का इतिहास पिछले कई दशकों का है। प्राचीन काल में जब आधुनिक सुविधा उपलब्ध नहीं थी तो इस आयोजन को लैम्प और लालटेन की रोशनी में किया जाता था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे मोहम्मद हुसैन इंटर कॉलेज के प्रबंधक सैयद तनवीर हुसैन विशिष्ट अतिथि सैयद हसन अब्बास, मौलाना सैयद शौकत रिजवी, मौलाना सैयद आज़मी अब्बास इमामे जुमा बड़ागांव, मौलाना एजाज मोहसिन, आदि मंचासीन रहे।महफिल में देश के अलग-अलग हिस्से से आए दर्जनों शायर व कवियों ने अपने कलाम से हज़रत अली अस की शान में कसीदे पढ़े और खूब वाहवाही बटोरी। महफिल में उपस्थित अतिथियों की सेवा के लिए जलपान समेत अन्य व्यवस्था उपलब्ध थी। महफिल के दौरान समीम हैदर, वारिस टेंट हाउस के संचालक मोहम्मद वारिस हाशमी, यूथ क्लब बड़ागांव के अध्यक्ष रईस अहमद, ज़ाकिर हुसैन, मीसम खान, शाहबाज खान गुर्जर, जफर अब्बास, खुर्शीद हसन, मेहंदी हसन दुलारे, समेत हजारों हकीकत मंदों ने जश्न का आनंद लिया।

  • MOHAMMAD KASIM

JAUNPUR CRIME: 170/126/135 की धारा में 11 का चालान 

0
JAUNPUR CRIME: 170/126/135 की धारा में 11 का चालान 
JAUNPUR CRIME

AUNPUR CRIME NEWS जौनपुर : गौराबादशाहपुर पुलिस ने  शांति भंग को देखते  हुए 11 अभियुक्त को धारा 170/126/135 बीएनएसएस  अन्तर्गत  में चालान  किया गयाजनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों  की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक (नगर), अरविन्द कुमार वर्मा के दिशा निर्देशन व क्षेत्राधिकारी केराकत,  जीत कुमार रजक के पर्यवेक्षण मे थानाध्यक्ष श्री फूलचन्द पाण्डेय के नेतृत्व मे उ0नि0  प्रदीप कुमार सिंह के द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं012/2025 धारा 137(2) /87 बीएनएस मे ग्राम पिलखिनी मे पहुंचकर मुकदमा उपरोक्त के सम्बन्ध मे वार्ता किया जा रहा था कि प्रथम पक्ष के 1.मोनू कश्यप पुत्र रामबिलाश 2. अजय गौतम पुत्र रघुराई निवासीगण पिलखिनी थाना गौराबादशाहपुर जौनपुर मुकदमा लिखाने की बात को लेकर आमदा फौजदारी होने लगे थे जिन्हे शांति व्यवस्था के दृष्टिगत गिरफ्तार किया गया तथा उ0नि0 रामचन्द्र सिंह के द्वारा चांज प्रा0पत्र व पेण्डिंग विवेचनै मे ग्राम सरसौडा पहुंचे तो ज्ञात हुआ कि प्रथम पक्ष के 1.अभिषेक पुत्र विनोद 2. रोहन पुत्र लल्लन द्वितीय पक्ष के

1. सुरज पुत्र रघुराई 2. माइकल पुत्र मंगल प्रसाद 3. विनय पुत्र स्व0 कंचन 4. विनित पुत्र स्व0 कंचन निवासी गण सरसौडा थाना गौराबादशाहपुर जौनपुर के बीच मोटर साइकिल स्टैण्ड करने की बात को लेकर आपस मे आमादा फौजदारी हो रहे थे शांति व्यवस्था के दृष्टिगत उभय पक्ष को गिरफ्तार किया गया तथा उ0नि0 श्री अरविन्द यादव के द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 13/2025 धारा 115(2)/352/351(2)  बीएनएस की विवेचना मे ग्राम धर्मापुर पहुंचकर मुकदमा उपरोक्त के सम्बन्ध मे वार्ता किया जा रहा था कि प्रथम पक्ष के 1.मनोज पुत्र कोमल यादव 2. विनय यादव पुत्र भोलानाथ व द्वितीय पक्ष के 1. प्रदीप यादव पुत्र जयनाथ यादव निवासी गण धर्मापुर थाना गौराबादशाहपुर जौनपुर आपस मे अमादा फौजदारी हो गये जिन्हे समझाने बुझाने का प्रयास किया गया परन्तु उभय पक्ष मानने को तैयार नही हुए शांति व्यवस्था के दृष्टिगत उभय पक्ष को गिरफ्तार किया गया । उपरोक्त मे उभय पक्षो का अन्तर्गत धारा 170/135/126 बीएनएसएस मे चालानी रिपोर्ट तैयार कर श्रीमान माननीय उपजिलाधिकारी महोदय सदर जौनपुर प्रेषित किया जा रहा है।



नाम पता अभियुक्तगण –

1.मोनू कश्यप पुत्र रामबिलाश निवासी पिलखिनी थाना गौराबादशाहपुर जौनपुर
2. अजय गौतम पुत्र रघुराई निवासी पिलखिनी थाना गौराबादशाहपुर जौनपुर
3.अभिषेक पुत्र विनोद निवासी सरसौडा थाना गौराबादशाहपुर जौनपुर
4. रोहन पुत्र लल्लन निवासी सरसौडा थाना गौराबादशाहपुर जौनपुर
5. सुरज पुत्र रघुराई निवासी सरसौडा थाना गौराबादशाहपुर जौनपुर
6. माइकल पुत्र मंगल प्रसाद निवासी सरसौडा थाना गौराबादशाहपुर जौनपुर
7. विनय पुत्र स्व0 कंचन निवासी सरसौडा थाना गौराबादशाहपुर जौनपुर
8. विनित पुत्र स्व0 कंचन निवासी सरसौडा थाना गौराबादशाहपुर जौनपुर
9.मनोज पुत्र कोमल यादव निवासी धर्मापुर थाना गौराबादशाहपुर जौनपुर
10. विनय यादव पुत्र भोलानाथ निवासी धर्मापुर थाना गौराबादशाहपुर जौनपुर
11. प्रदीप यादव पुत्र जयनाथ यादव निवासी धर्मापुर थाना गौराबादशाहपुर जौनपुर

JAUNPUR CRIME: दुष्कर्म का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

0
JAUNPUR CRIME दुष्कर्म का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
JAUNPUR CRIME: दुष्कर्म का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

JAUNPUR CRIME:जौनपुर : थाना जलालपुर पुलिस ने दुष्कर्म का वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है  पुलिस अधीक्षक डा0 कौस्तुभ के द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाएं जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर जौनपुर के निर्दशन व क्षेत्राधिकारी केराकत के पर्वेक्षण में थाना जलालपुर पुलिस टीम ने चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति वाहन के दौरान मुखबिर की सूचना के आधार पर हरीपुर मोड के पास से मु0अ0सं0-394/24 धारा-64/351(3) बीएनएस व 5/6 पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त अंकित बेनवंशी पुत्र सन्तोष बेनवंशी निवासी छातीडीह थाना जलालपुर जौनपुर को गिरफ्तार किया गया। TAFTISH OF CRIME JAUNPUR NEWS

JAUNPUR NEWS: स्व रोजगार की तरफ अग्रसर युवा

0
JAUNPUR NEWS स्व रोजगार की तरफ अग्रसर युवा
JAUNPUR NEWS: स्व रोजगार की तरफ अग्रसर युवा

स्व रोजगार की तरफ अग्रसर हो रहें युवा

JAUNPUR NEWS खुटहन [जौनपुर ] बढ़ती बेरोजगारी की समस्या से निजात पाने में युवा स्वरोजगार की तरफ उन्मुख हो रहें हैं सरकार भी कौशल विकास प्रशिक्षण शिविर आयोजित कर नये नये रोजगार के अवसर प्रदान कर रही हैइस क्रम में गुरुवार को लवायन गांव में गोपाल विल्डिंग मैटेरियल की दुकान का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित हुआ गांव निवासी युवा कुंवर राना सिंह द्वारा आगंतुको के प्रति आभार जताते हुए स्वरोजगार की तरफ युवाओं को बढ़ने का आग्रह कियाइस अवसर पर ग्राम प्रधान बिंदु यादव निरज तिवारी राहुल श्रीवास्तव अंकित सिंह रिंकू सिंह विवेक सिंह विपुल सिंह सुमित सिंह आदि मौजूद रहेसंचालन डॉ गुरु गोपाल ने किया l

रोजगार मेला समाचार : JAUNPUR NEWS

राजकीय आई०टी०आई० में 17 जनवरी को रोजगार मेला का आयोजन किया जाएगा शासन की मंशा एवं निदेशक, प्रशिक्षण एवं सेवायोजन उ०प्र० के निर्देश के कम में जिला सेवायोजन कार्यालय जौनपुर द्वारा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सिद्दीकपुर कैम्पस जौनपुर में 17 जनवरी को प्रातः 10:00 बजे रोजगार मेला का आयोजन किया गया है। जिसमें विभिन्न निजी क्षेत्र की कम्पनियों के द्वारा प्रतिभाग किया जाना है, रोजगार मेलें में प्रतिभागी अभ्यर्थियों की शैक्षिक योग्यताः-हाईस्कूल, इण्टर,आई०टी० आई० एवं स्नातक उत्तीर्ण एवं आयुसीमा 18 से 35 वर्ष के अभ्यर्थियों को भर्ती करेंगी।रोजगार मेलें में अभ्यर्थी अपने योग्यतानुसार प्रतिभाग करते हुए विभिन्न पदों पर साक्षात्कार के माध्यम से रोजगार प्राप्त कर सकते हैं।


 जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि रोजगार मेला में सम्मिलित होने के लिए अभ्यर्थियों को अपने साथ समस्त शैक्षिक प्रमाण पत्रों की छायाप्रति आई०डी०प्रुफ सहित एवं वेब पोर्टल https://rojgaarsangam.up.gov.in पर जॉबसीकर के रूप में पंजीकरण उपरांत आवेदन करते हुए, रोजगार मेले में अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करें। उक्त पोर्टल के माध्यम से नर्सिंग में डिप्लोमाधारी एवं वैध पासपोर्ट धारक पुरुष एवं महिलाएँ इजरायल, जर्मनी व जापान के लिए पंजीकरण कर नर्सिंग कैरियर गिवर के क्षेत्र में रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकते हैं, जिसकी अंतिम तिथि 31 जनवरी 2025 है। पंजीकरण हेतु वेब पोर्टल – https:// rojgaarsangam.up.gov.in पर रजिस्ट्रेशन कर सकते है, अधिक जानकारी हेतु किसी भी कार्य दिवस में जिला सेवायोजन कार्यालय से संपर्क कर सकते है।

यह भी पढ़े ; Jaunpur News:भीषण ठंड के चलते जिले भर के सभी विद्यालय अगले हप्ते खुलेंगे

JCI JAUNPUR 61वें वर्ष में एक नया इतिहास बनाएगा

JAUNPUR :150 जरूरतमंदों को निःशुल्क कम्बल वितरित

0
JAUNPUR 150 जरूरतमंदों को निःशुल्क कम्बल वितरित
JAUNPUR :150 जरूरतमंदों को निःशुल्क कम्बल वितरित

150 जरूरतमंदों को निःशुल्क वितरित किया गया कम्बल

JAUNPUR NEWS: खेतासराय (जौनपुर) क्षेत्र के पतहना गाँव में बुधवार को एक न्यूज़ के सम्पादक विनय कुमार द्वारा जरूरमदों को निःशुल्क कम्बल वितरित किया गया। कम्बल पाते ही लाभार्थियों के चेहरे पर मुस्कान छा गई और निःशुल्क कम्बल वितरण कार्यकम की सराहना किया। कम्बल वितरण कार्यक्रम में बतौर अतिथि के रूप में समाजसेविका मालती उपस्थित रही। उन्होंने भगवान गौतम बुद्ध और बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि समाजसेवा करने में किसी भी प्रकार का कोई संकोच नहीं करना चाहिए, ऐसे पुनीत कार्य के लिए हमेशा बढ़-चढ़ भूमिका निभानी चाहिए।

इस दौरान लगभग 150 महिला, पुरुष बुजुर्ग लोगों को कम्बल वितरित किया गया। जहाँ कम्बल पाते ही लाभार्थियों के चेहरे पर मुस्कान छा गई। कार्यक्रम के अंत में आयोजक सम्पादक विनय कुमार ने कहा कि निःशुल्क प्याऊ, स्वास्थ्य शिविर कैम्प, बच्चों को कॉपी, कलम इत्यादि वितरित करना जैसे कार्यक्रम समय-समय पर आयोजन किये जाते है। इस दौरान राजेश गौतम, सुरेश कुमार शर्मा, राकेश शर्मा, गोरख सोनकर, संदीप यादव, चन्द्रकेश प्रजापति, संजीव गुप्ता, रामप्रसाद, अरविंद कुमार राव, राकेश, अनिल, सुनील आदि लोग मौजूद रहे।

jaupur news: JCI JAUNPUR 61वें वर्ष में एक नया इतिहास बनाएगा