Home Blog Page 169

ज़श्न-ए खालिके नहजुल बलाग़ा हज़रत अली अस. सजाई गई महफिल

0
ज़श्न-ए खालिके नहजुल बलाग़ा हज़रत अली अस. सजाई गई महफिल
ज़श्न-ए खालिके नहजुल बलाग़ा हज़रत अली अस. सजाई गई महफिल

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ज़श्न-ए  खालिके नहजुल बलाग़ा हज़रत अली अस.सजाई गई महफिल

शाहगंज [जौनपुर]   बड़ागांव में मंगलवार को मौला अली के जन्मदिन के शुभ अवसर पर महफिल का आयोजन किया गया। आपको बता दे की इस्लामिक महीने के 13 रजब को जश्ने मौला अली के शुभ अवसर पर बड़ागांव स्थित चहार रौज़ा प्रांगण में भव्य महफिल का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता पूर्व प्रधान मोहम्मद अजहर द्वारा किया गया। कार्यक्रम का आरंभ मौलाना सैयद आरज़ू  हुसैन आब्दी ने तिलावते कुरआन पाक से किया। महफिल के दौरान बबलू इलेक्ट्रीशियन द्वारा पूरे प्रांगण को सुसज्जित लाइटों से सजाया गया।


कार्यक्रम का संचालन सैयद परवेज़ मेहंदी सहर अर्शी ने किया। 13 रजब के यह कार्यक्रम पर चहार रौज़े के इंतजाम कर हसन मेहंदी ने बताया इस महफिल का इतिहास पिछले कई दशकों का है। प्राचीन काल में जब आधुनिक सुविधा उपलब्ध नहीं थी तो इस आयोजन को लैम्प और लालटेन की रोशनी में किया जाता था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे मोहम्मद हुसैन इंटर कॉलेज के प्रबंधक सैयद तनवीर हुसैन विशिष्ट अतिथि सैयद हसन अब्बास, मौलाना सैयद शौकत रिजवी, मौलाना सैयद आज़मी अब्बास इमामे जुमा बड़ागांव, मौलाना एजाज मोहसिन, आदि मंचासीन रहे।महफिल में देश के अलग-अलग हिस्से से आए दर्जनों शायर व कवियों ने अपने कलाम से हज़रत अली अस की शान में कसीदे पढ़े और खूब वाहवाही बटोरी। महफिल में उपस्थित अतिथियों की सेवा के लिए जलपान समेत अन्य व्यवस्था उपलब्ध थी। महफिल के दौरान समीम हैदर, वारिस टेंट हाउस के संचालक मोहम्मद वारिस हाशमी, यूथ क्लब बड़ागांव के अध्यक्ष रईस अहमद, ज़ाकिर हुसैन, मीसम खान, शाहबाज खान गुर्जर, जफर अब्बास, खुर्शीद हसन, मेहंदी हसन दुलारे, समेत हजारों हकीकत मंदों ने जश्न का आनंद लिया।

  • MOHAMMAD KASIM

JAUNPUR CRIME: 170/126/135 की धारा में 11 का चालान 

0
JAUNPUR CRIME: 170/126/135 की धारा में 11 का चालान 
JAUNPUR CRIME

AUNPUR CRIME NEWS जौनपुर : गौराबादशाहपुर पुलिस ने  शांति भंग को देखते  हुए 11 अभियुक्त को धारा 170/126/135 बीएनएसएस  अन्तर्गत  में चालान  किया गयाजनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों  की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक (नगर), अरविन्द कुमार वर्मा के दिशा निर्देशन व क्षेत्राधिकारी केराकत,  जीत कुमार रजक के पर्यवेक्षण मे थानाध्यक्ष श्री फूलचन्द पाण्डेय के नेतृत्व मे उ0नि0  प्रदीप कुमार सिंह के द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं012/2025 धारा 137(2) /87 बीएनएस मे ग्राम पिलखिनी मे पहुंचकर मुकदमा उपरोक्त के सम्बन्ध मे वार्ता किया जा रहा था कि प्रथम पक्ष के 1.मोनू कश्यप पुत्र रामबिलाश 2. अजय गौतम पुत्र रघुराई निवासीगण पिलखिनी थाना गौराबादशाहपुर जौनपुर मुकदमा लिखाने की बात को लेकर आमदा फौजदारी होने लगे थे जिन्हे शांति व्यवस्था के दृष्टिगत गिरफ्तार किया गया तथा उ0नि0 रामचन्द्र सिंह के द्वारा चांज प्रा0पत्र व पेण्डिंग विवेचनै मे ग्राम सरसौडा पहुंचे तो ज्ञात हुआ कि प्रथम पक्ष के 1.अभिषेक पुत्र विनोद 2. रोहन पुत्र लल्लन द्वितीय पक्ष के

1. सुरज पुत्र रघुराई 2. माइकल पुत्र मंगल प्रसाद 3. विनय पुत्र स्व0 कंचन 4. विनित पुत्र स्व0 कंचन निवासी गण सरसौडा थाना गौराबादशाहपुर जौनपुर के बीच मोटर साइकिल स्टैण्ड करने की बात को लेकर आपस मे आमादा फौजदारी हो रहे थे शांति व्यवस्था के दृष्टिगत उभय पक्ष को गिरफ्तार किया गया तथा उ0नि0 श्री अरविन्द यादव के द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 13/2025 धारा 115(2)/352/351(2)  बीएनएस की विवेचना मे ग्राम धर्मापुर पहुंचकर मुकदमा उपरोक्त के सम्बन्ध मे वार्ता किया जा रहा था कि प्रथम पक्ष के 1.मनोज पुत्र कोमल यादव 2. विनय यादव पुत्र भोलानाथ व द्वितीय पक्ष के 1. प्रदीप यादव पुत्र जयनाथ यादव निवासी गण धर्मापुर थाना गौराबादशाहपुर जौनपुर आपस मे अमादा फौजदारी हो गये जिन्हे समझाने बुझाने का प्रयास किया गया परन्तु उभय पक्ष मानने को तैयार नही हुए शांति व्यवस्था के दृष्टिगत उभय पक्ष को गिरफ्तार किया गया । उपरोक्त मे उभय पक्षो का अन्तर्गत धारा 170/135/126 बीएनएसएस मे चालानी रिपोर्ट तैयार कर श्रीमान माननीय उपजिलाधिकारी महोदय सदर जौनपुर प्रेषित किया जा रहा है।



नाम पता अभियुक्तगण –

1.मोनू कश्यप पुत्र रामबिलाश निवासी पिलखिनी थाना गौराबादशाहपुर जौनपुर
2. अजय गौतम पुत्र रघुराई निवासी पिलखिनी थाना गौराबादशाहपुर जौनपुर
3.अभिषेक पुत्र विनोद निवासी सरसौडा थाना गौराबादशाहपुर जौनपुर
4. रोहन पुत्र लल्लन निवासी सरसौडा थाना गौराबादशाहपुर जौनपुर
5. सुरज पुत्र रघुराई निवासी सरसौडा थाना गौराबादशाहपुर जौनपुर
6. माइकल पुत्र मंगल प्रसाद निवासी सरसौडा थाना गौराबादशाहपुर जौनपुर
7. विनय पुत्र स्व0 कंचन निवासी सरसौडा थाना गौराबादशाहपुर जौनपुर
8. विनित पुत्र स्व0 कंचन निवासी सरसौडा थाना गौराबादशाहपुर जौनपुर
9.मनोज पुत्र कोमल यादव निवासी धर्मापुर थाना गौराबादशाहपुर जौनपुर
10. विनय यादव पुत्र भोलानाथ निवासी धर्मापुर थाना गौराबादशाहपुर जौनपुर
11. प्रदीप यादव पुत्र जयनाथ यादव निवासी धर्मापुर थाना गौराबादशाहपुर जौनपुर

JAUNPUR CRIME: दुष्कर्म का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

0
JAUNPUR CRIME दुष्कर्म का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
JAUNPUR CRIME: दुष्कर्म का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

JAUNPUR CRIME:जौनपुर : थाना जलालपुर पुलिस ने दुष्कर्म का वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है  पुलिस अधीक्षक डा0 कौस्तुभ के द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाएं जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर जौनपुर के निर्दशन व क्षेत्राधिकारी केराकत के पर्वेक्षण में थाना जलालपुर पुलिस टीम ने चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति वाहन के दौरान मुखबिर की सूचना के आधार पर हरीपुर मोड के पास से मु0अ0सं0-394/24 धारा-64/351(3) बीएनएस व 5/6 पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त अंकित बेनवंशी पुत्र सन्तोष बेनवंशी निवासी छातीडीह थाना जलालपुर जौनपुर को गिरफ्तार किया गया। TAFTISH OF CRIME JAUNPUR NEWS

JAUNPUR NEWS: स्व रोजगार की तरफ अग्रसर युवा

0
JAUNPUR NEWS स्व रोजगार की तरफ अग्रसर युवा
JAUNPUR NEWS: स्व रोजगार की तरफ अग्रसर युवा

स्व रोजगार की तरफ अग्रसर हो रहें युवा

JAUNPUR NEWS खुटहन [जौनपुर ] बढ़ती बेरोजगारी की समस्या से निजात पाने में युवा स्वरोजगार की तरफ उन्मुख हो रहें हैं सरकार भी कौशल विकास प्रशिक्षण शिविर आयोजित कर नये नये रोजगार के अवसर प्रदान कर रही हैइस क्रम में गुरुवार को लवायन गांव में गोपाल विल्डिंग मैटेरियल की दुकान का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित हुआ गांव निवासी युवा कुंवर राना सिंह द्वारा आगंतुको के प्रति आभार जताते हुए स्वरोजगार की तरफ युवाओं को बढ़ने का आग्रह कियाइस अवसर पर ग्राम प्रधान बिंदु यादव निरज तिवारी राहुल श्रीवास्तव अंकित सिंह रिंकू सिंह विवेक सिंह विपुल सिंह सुमित सिंह आदि मौजूद रहेसंचालन डॉ गुरु गोपाल ने किया l

रोजगार मेला समाचार : JAUNPUR NEWS

राजकीय आई०टी०आई० में 17 जनवरी को रोजगार मेला का आयोजन किया जाएगा शासन की मंशा एवं निदेशक, प्रशिक्षण एवं सेवायोजन उ०प्र० के निर्देश के कम में जिला सेवायोजन कार्यालय जौनपुर द्वारा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सिद्दीकपुर कैम्पस जौनपुर में 17 जनवरी को प्रातः 10:00 बजे रोजगार मेला का आयोजन किया गया है। जिसमें विभिन्न निजी क्षेत्र की कम्पनियों के द्वारा प्रतिभाग किया जाना है, रोजगार मेलें में प्रतिभागी अभ्यर्थियों की शैक्षिक योग्यताः-हाईस्कूल, इण्टर,आई०टी० आई० एवं स्नातक उत्तीर्ण एवं आयुसीमा 18 से 35 वर्ष के अभ्यर्थियों को भर्ती करेंगी।रोजगार मेलें में अभ्यर्थी अपने योग्यतानुसार प्रतिभाग करते हुए विभिन्न पदों पर साक्षात्कार के माध्यम से रोजगार प्राप्त कर सकते हैं।


 जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि रोजगार मेला में सम्मिलित होने के लिए अभ्यर्थियों को अपने साथ समस्त शैक्षिक प्रमाण पत्रों की छायाप्रति आई०डी०प्रुफ सहित एवं वेब पोर्टल https://rojgaarsangam.up.gov.in पर जॉबसीकर के रूप में पंजीकरण उपरांत आवेदन करते हुए, रोजगार मेले में अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करें। उक्त पोर्टल के माध्यम से नर्सिंग में डिप्लोमाधारी एवं वैध पासपोर्ट धारक पुरुष एवं महिलाएँ इजरायल, जर्मनी व जापान के लिए पंजीकरण कर नर्सिंग कैरियर गिवर के क्षेत्र में रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकते हैं, जिसकी अंतिम तिथि 31 जनवरी 2025 है। पंजीकरण हेतु वेब पोर्टल – https:// rojgaarsangam.up.gov.in पर रजिस्ट्रेशन कर सकते है, अधिक जानकारी हेतु किसी भी कार्य दिवस में जिला सेवायोजन कार्यालय से संपर्क कर सकते है।

यह भी पढ़े ; Jaunpur News:भीषण ठंड के चलते जिले भर के सभी विद्यालय अगले हप्ते खुलेंगे

JCI JAUNPUR 61वें वर्ष में एक नया इतिहास बनाएगा

JAUNPUR :150 जरूरतमंदों को निःशुल्क कम्बल वितरित

0
JAUNPUR 150 जरूरतमंदों को निःशुल्क कम्बल वितरित
JAUNPUR :150 जरूरतमंदों को निःशुल्क कम्बल वितरित

150 जरूरतमंदों को निःशुल्क वितरित किया गया कम्बल

JAUNPUR NEWS: खेतासराय (जौनपुर) क्षेत्र के पतहना गाँव में बुधवार को एक न्यूज़ के सम्पादक विनय कुमार द्वारा जरूरमदों को निःशुल्क कम्बल वितरित किया गया। कम्बल पाते ही लाभार्थियों के चेहरे पर मुस्कान छा गई और निःशुल्क कम्बल वितरण कार्यकम की सराहना किया। कम्बल वितरण कार्यक्रम में बतौर अतिथि के रूप में समाजसेविका मालती उपस्थित रही। उन्होंने भगवान गौतम बुद्ध और बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि समाजसेवा करने में किसी भी प्रकार का कोई संकोच नहीं करना चाहिए, ऐसे पुनीत कार्य के लिए हमेशा बढ़-चढ़ भूमिका निभानी चाहिए।

इस दौरान लगभग 150 महिला, पुरुष बुजुर्ग लोगों को कम्बल वितरित किया गया। जहाँ कम्बल पाते ही लाभार्थियों के चेहरे पर मुस्कान छा गई। कार्यक्रम के अंत में आयोजक सम्पादक विनय कुमार ने कहा कि निःशुल्क प्याऊ, स्वास्थ्य शिविर कैम्प, बच्चों को कॉपी, कलम इत्यादि वितरित करना जैसे कार्यक्रम समय-समय पर आयोजन किये जाते है। इस दौरान राजेश गौतम, सुरेश कुमार शर्मा, राकेश शर्मा, गोरख सोनकर, संदीप यादव, चन्द्रकेश प्रजापति, संजीव गुप्ता, रामप्रसाद, अरविंद कुमार राव, राकेश, अनिल, सुनील आदि लोग मौजूद रहे।

jaupur news: JCI JAUNPUR 61वें वर्ष में एक नया इतिहास बनाएगा

JCI JAUNPUR 61वें वर्ष में एक नया इतिहास बनाएगा

0
JCI JAUNPUR 61वें वर्ष में एक नया इतिहास बनाएगा
JCI JAUNPUR 61वें वर्ष में एक नया इतिहास बनाएगा

Swearing in of JCI Jaunpur : जेसीआई जौनपुर के नव चयनित अध्यक्ष नीरज श्रीवास्तव और उनकी टीम ने नगर के एक प्रतिष्ठित होटल में एक भव्य समारोह में गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में पद और गोपनीयता की शपथ लिया, 2024 के अध्यक्ष आशुतोष जायसवाल ने चयनित अध्यक्ष नीरज श्रीवास्तव को शपथ दिलाई। तत्पश्चात चेयरपर्सन मीनू श्रीवास्तव सहित पूरी कार्यकारिणी को नीरज श्रीवास्तव ने पद की शपथ दिलाई कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य अतिथियों ने आराध्य देव को नमन करते हुए दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। गणेश वंदना आदिति श्रीवास्तव द्वारा किया गया। आस्था पाठ सचिव सतीश जायसवाल द्वारा पढा़ गया कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत नीरज श्रीवास्तव द्वारा अंग वस्त्र एवं मोती माला पहना कर किया गया ।


मुख्य अतिथि गिरीश चंद्र यादव,राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार,उत्तर प्रदेश सरकार ने जेसीआई टीम की सराहना एवं सुभाषिश देते हुए संस्था के द्वारा किए गए कार्यों की सराहना किया, उन्होंने अपने युवा विभाग को जेसीआई के साथ समन्वय करने की बात कही, उन्होंने संस्था के साथ नशा उन्मूलन को जड़ से समाप्त करने की बात रखी और नगर के एक एक वार्ड को जेसीआई के साथ-साथ  विभिन्न सामाजिक संगठनों को गोद लेने को कहा तथा स्वस्थ स्वच्छ रहेंगे तो स्वस्थ रहेंगे का निवेदन किया और हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया,अति विशिष्ट अतिथि मनोरमा रामसूरत मौर्य ने कहां कि यह जनपद की सबसे पुरानी सामाजिक संस्था है लोगों को इससे जुड़कर अपने व्यक्तित्व का विकास और सामाजिक सहयोग करना चाहिए, मुख्य वक्ता पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कपूर ने अपने उद्बोधन में बताया कि मंडल का सबसे पुराना अध्याय अपने 61वें वर्ष में एक नया इतिहास बनाएगा,और युवाओं का सहयोग लेते हुए इसे एक नई बुलंदियों पर ले जाने मार्गदर्शन दिया, विशिष्ट अतिथि पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष  रवि प्रकाश गुप्ता ने संस्था उद्देश्यों को बताते हुए विभिन्न सामाजिक बुराइयों को संस्था के माध्यम से दूर करने का दिशा निर्देश दिया ,विशिष्ट अतिथि पूर्व मंडल अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल ने 2024 के अध्यक्ष आशुतोष जायसवाल को उनके बेहतरीन कार्यकाल के लिए बधाई दिया और चयनित अध्यक्ष नीरज श्रीवास्तव को हर संभव मदद और सहयोग देने का आश्वासन दिया।

JCI JAUNPUR 61वें वर्ष में एक नया इतिहास बनाएगा
61वें वर्ष में JCI JAUNPUR एक नया इतिहास बनाएगा

मंडल अधिकारी संदीप पांडे ने लोगों से संस्था के साथ बढ़-चढ़कर जुड़ने की अपील की।मंडल उपाध्यक्ष सोनम चतुर्वेदी ने नए सदस्यों को शपथ दिलाई नए सदस्यों में डॉक्टर विकास यादव, इंद्रजीत मौर्य, डॉ.प्रमोद सैनी, विवेक मौर्य, संदीप वर्मा ने सदस्यता ग्रहण किया,कार्यक्रम को संपन्न कराने में विशेष सहयोग कोषाध्यक्ष प्रशांत सिंह लकी,सचिव सतीश जायसवाल,अंजनी प्रजापति ताहिर कादरी सोनू का रहा। संयोजक ताहिर कादरी द्वारा मुख्य अतिथि का जीवन परिचय  पढ़ा गया। भव्य कार्यक्रम का सुंदर संचालन हफिज शाह द्वारा किया गया।


इस अवसर पर JCI JAUNPUR के पिलर पूर्व मंडल अध्यक्ष क्रमशः शशांक सिंह रानू, रत्नेश गुप्ता, धर्मेंद्र सेठ, संजय गुप्ता, कृष्ण कुमार जायसवाल, दिलीप सिंह एवं सम्मानित सदस्य सर्वेश जायसवाल, सरदार रंजीत सिंह,प्रदीप सिंह,चित्रगुप्त वाचस्पति,कृष्ण गोपाल जयसवाल,श्रेश सेठ ,राजकुमार जायसवाल ,संतोष अग्रहरि ,अजय गुप्ता, रतन सीकरी , शुभम जायसवाल,सौरभ बरनवाल,अजय नाथ जायसवाल, जेसीरेट भाभिया क्रमशः कंचन पांडे, प्रीति जायसवाल, सोनी जायसवाल, यवनिका सिंह,सुधा जायसवाल ,श्रद्धा जायसवाल ,प्रिया सिंह, जेसीआई शाहगंज सिटी के अध्यक्ष दीपा सेठ को प्रतियोगिता में एक दिन का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया , राम अवतार अग्रहरि , रविकांत,  अजय गुप्ता, ब्रह्मेश्व शुक्ला,अतुल जायसवाल मनीष गुप्ता एवं मनीष देव, आशीष गुप्ता,ओम प्रकाश जायसवाल,राजेश अग्रहरि,सुरेंद्र जायसवाल, संतोष साहू,श्रवण जायसवाल यशवंत साहू, सुरेंद्र सिंघानिया, मोहम्मद मुस्तफा, सोमेश्वर केसरवानी, संजय अस्थाना सुरेश शर्मा,रविकांत जायसवाल सहित विभिन्न संस्थाओं के तमाम गणमान्य हस्तियां मौजूद रही।सभी ने अपनी-अपनी शुभकामनाएं  जेसीआई जौनपुर को अपने-अपने शब्दों में दिया। और उम्मीद किया की जेसीआई इस वर्ष सेवा की एक इबारत लिखेगा कार्यक्रम के संयोजक अंजनी प्रजापति एवं ताहिर कादरी सोनू ने समारोह में आए सभी लोगों का आभार व्यक्त किया,नीरज श्रीवास्तव और पदाधिकारी  ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह और उपहार आभार स्वरूप भेट किया ।

यह भी पढ़े : Jaunpur News:भीषण ठंड के चलते जिले भर के सभी विद्यालय अगले हप्ते खुलेंगे

jaunpur News : किसानों को अधिक से अधिक लोन दिया जाए , जिकाधिकारी

jaunpur News : किसानों को अधिक से अधिक लोन दिया जाए , जिकाधिकारी

0

JAUNUR NEWS जौनपुर 15 जनवरी: जौनपुर के डीएम ने किसानों को अधिक से अधिक लोन दिए जाने के लिए संवाबधित अधिकारियों को निर्देश दिए है, बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में किसान दिवस का आयोजन हुआ किसान दिवस के अवसर पर कृषि विभाग, विद्युत विभाग, उद्यान विभाग सहित विभिन्न विभागों के द्वारा संचालित योजनाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी किसानों को दी गई।


जिलाधिकारी ने जनपद में खाद की उपलब्धता के संबंध जानकारी ली जिस पर जिला कृषि अधिकारी और किसानों ने बताया कि खाद से सम्बन्धित कोई समस्या नहीं है। जिलाधिकारी द्वारा खराब नलकूपों की सूची बनाते हुए उन्हें अगले सोमवार तक ठीक कराने के निर्देश एक्सईएन को दिए गए। उन्होने एलडीएम को निर्देशित किया कि किसानों को अधिक से अधिक लोन दिया जाए जिससे किसानों को कृषि कार्य में सहायता मिलें और साथ ही जनपद का सीडी रेशियो भी बढाया जा सके।

डीएम ने कहा कि सम्बन्धित अधिकारी किसानों से संवाद स्थापित करें, उनकी आवश्यकता तथा समस्या को सुनते हुए गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें। उन्होने कहा कि किसान दिवस आयोजन करने का उददेश्य है कि किसानों को विभिन्न विभागों की योजनाओं की जानकारी दी जाए और उनसे जुडी समस्याओं को प्राथमिकता पर निस्तारित की जाए। उन्होंने किसानों से कहा कि सम्मान निधि की अगली किस्त के लिए फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य कर दिया गया है, 31 जनवरी से पहले सभी किसान अपने नजदीकी सीएससी पर जाकर अपनी आईडी बनवा ले, जिससे उन्हें अगली किस्त का लाभ प्राप्त हो सके।


डिप्टी आरएमओ नृपंजय पाठक ने बताया कि गेहूं क्रय केंद्र 1 मार्च से संचालित हो जाएंगे। इस वर्ष गेहूं के न्यूनतम समर्थन मूल्य में गत वर्ष से 150 रुपए प्रति कुंतल की वृद्धि हुई है। प्रति कुंतल गेहूं की एमएसपी 2425 रुपए है। गेहूं विक्रय के लिए किसान बंधु किसी भी जन सेवा केंद्र पर जाकर रजिस्ट्रेशन कराएं। किसान बंधु अपने मोबाइल में किसान मित्र ऐप डाउनलोड करके भी रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है। इसके अलावा अपने नजदीकी किसी भी धान क्रय केंद्र पर जाकर निःशुल्क अपना पंजीकरण करा सकते हैं। डिप्टी पीडी आत्मा डॉ. रमेश चंद्र यादव ने बताया कि जनपद में एग्री स्टेक का कार्य तेजी से चल रहा है, जिन किसानों ने अभी तक फॉर्मर रजिस्ट्री नहीं कराया है वे अनिवार्य रूप से करा ले। उन्होंने ई-खसरा पड़ताल के बारे में विस्तार से जानकारी दी। एक्सईएन सिंचाई ने बताया कि सभी नहरों में टेल तक पानी पहुंचाया जा रहा है, जिस पर जिलाधिकारी ने सत्यापन कराते हुए रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने किसान नेता राजनाथ, नीता पाल, सहित कुल 05 किसानों को डायरी देकर सम्मानित किया।
         

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी साई तेजा सीलम, अपर जिलाधिकारी भू राजस्व अजय अम्बष्ट, उप निदेशक कृषि हिमान्शु पाण्डेय, जिला कृषि अधिकारी, कृषि वैज्ञानिक डा. आरके सिंह, डा. सुरेंद्र सोनकर सहित अन्य अधिकारीगण और किसान उपस्थित रहे । jaunpur news

Jaunpur News:भीषण ठंड के चलते जिले भर के सभी विद्यालय अगले हप्ते खुलेंगे

0

JAUNPUR NEWS जौनपुर : बढ़ती ठंड को देखते हुए जिले के कक्षा 1 से लेकर 8 तक के सभी विद्यालय 18 जनवरी तक बंद रहेंगे 19 को 19 को रविवार का दिन पड ने की वजह से विद्यालय अब अगले हप्ते सोमवार को ही खुलेंगे , स्कूल के बच्चो की छुट्टी को लेकर इस विषय की जानकारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा जारी आदेश पत्र के अनुसार जिलाधिकारी के आदेश के कम में भीषण ठंड एवं शीतलहर घना कोहरा को देखते हुए जनपद के बेसिक शिक्षा विभाग के अन्तर्गत संचालित समस्त परिषदीय प्राथमिक उच्च प्राथमिक विद्यालय, मान्यता प्राप्त विद्यालय एवं सहायता प्राप्त विद्यालय इण्टरमीडिएट कक्षा 01 से 08 के समस्त छात्र/छात्राओं का विद्यालय 16 जनवरी से 18 जनवरी तक अवकाश घोषित किया जाता है।

प्रधानाध्यापक सहायक अध्यापक शिक्षामित्रअनुदेशक शिक्षणेत्तर कर्मचारी विद्यालय पर उपस्थित होकर ससमय डी०वी०टी० सहित अन्य विभागीय कार्य सम्पादित करते रहेंगे। समस्त सम्वन्धित को निर्देशित किया जाता है कि उक्त आदेश ‘का अनुपालन कड़ाई से करना सुनिश्चित करें।डॉ० (गोरखनाथ (पटेल) जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जौनपुर।

माता शीतला चौकियां के शृंगार महोत्सव में मंत्री भी शामिल होंगे

0
माता शीतला चौकियां के शृंगार महोत्सव में मंत्री शामिल होंगे
माता शीतला चौकियां के शृंगार महोत्सव में मंत्री शामिल होंगे

Minister will participate in Shringar Mahotsav of Mata Shitala Chowkiyan jaunpur :

JAUNPUR NEWS जौनपुर। देश की प्रसिद्ध मंदिरों में एक सिद्धपीठ माता शीतला मंदिर चौकियां धाम का शृंगार महोत्सव दिनांक 23,24,25 जनवरी को होगा जिसमें लाखों भक्त दर्शन करने आते है।प्रातः 5 बजे मंदिर खुलने से रात्रि 9 बजे तक दर्शन पूजन श्रद्धालु कर सकेंगें। शृंगार महोत्सव का शुभ उद्घाटन 23 जनवरी को शाम 6 बजे होगा। जिलाधिकारी जौनपुर डॉ दिनेश चन्द, पुलिस अधिकारी डॉ कौश्तुभ जी भी दर्शन करने आयेंगे। समस्त कार्यक्रम का आयोजन श्री शीतला जी मंदिर समिति ट्रस्ट द्वारा किया जाएगा जिसमें मंदिर शृंगार, सजावट,संस्कृति कार्यक्रम भजन संध्या प्रसाद भंडारा आदि शामिल होगा। शृंगार महोत्सव में प्रदेश सरकार के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह , राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीश चंद यादव सहित प्रदेश के कई मंत्री अधिकारी शामिल होंगे।

चौकियां मंदिर के मंहत विवेकानंद विवेक गुरुजी ने बताया कि कोलकाता के अच्छे कारीगरों द्वारा दिव्य शृंगार सजावट किया जाएगा। शृंगार महोत्सव का सारा खर्च श्री शीतला जी मंदिर समिति ट्रस्ट द्वारा किया जाता हैं। जो भी भक्त शृंगार महोत्सव भंडारा में सहयोग स्वेच्छा से करना चाहते हैं मंदिर ट्रस्ट के एकाउंट नंबर 924020035649198 एक्सिस बैंक में IFSC CODE UTIB0005381 पर सहयोग कर सकते है या मंदिर में ट्रस्ट समिति के लोग से मिलकर कर सकते है । विदित हो कि कुछ वर्षों से देखा जा रहा है कि शृंगार महोत्सव भंडारा आदि के नाम पर कुछ लोग चंदा वसूली करते है जो ग़लत हैं। ट्रस्ट ने भक्तो से चौकियां धाम मंदिर के नाम पर किसी को भी किसी प्रकार का चंदा नहीं देने की अपील किया है। ट्रस्ट के अध्यक्ष विकास पड़ा, प्रबंधक अजय पंडा, पुजारी लल्लन पंडा, माता के भक्त बच्चा भईया एडवोकेट, ने प्रदेश जिले के सभी चौकियां माई भक्तों से 23, 24 25 जनवरी को शृंगार महोत्सव में भाग लेने का आग्रह किया है। विकास पड़ा जी ने समस्त समस्त मीडिया बंधुओं से शृंगार महोत्सव में शामिल होने का आग्रह किया है।

jaunpur Crime: चोरी की BIKE के साथ 3 गिरफ्तार,आधे फरार 

0
jaunpur Crime: चोरी की BIKE के साथ 3 गिरफ्तार,आधे फरार 
jaunpur Crime: चोरी की BIKE के साथ 3 गिरफ्तार,आधे फरार 

TAFTISH OF CRIME JAUNPUR CRIME NEWS जौनपुर :खुटहन पुलिस व स्वाट टीम ने आधा दर्जन चोरी की मोटरसाइकिल के साथ तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है पुलिस के अनुसार पुलिस अधीक्षक  डा0 कौस्तुभ,द्वारा अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए  चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के दिशा निर्देश एवं क्षेत्राधिकारी शाहगंज के पर्यवेक्षण में थाना खुटहन पुलिस व स्वाट टीम ने मुखबिर की सूचना पर सार्वजनिक शौचालय रसूलपुर के पास से चोरी की 6 बाइक  व तीन अभियुक्तगण, जो कि चोरी की मोटरसाइकिल  का नम्बर प्लेट कुट रचित कर कही बेचने के फिराक में थे, को मौके से आज  समय करीब 01.30 बजे गिरफ्तार किया गया एवं शेष तीन अभियुक्तगण मौके से फरार हो गये। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 15/2025 धारा 317(2),317(5),336(3),340 बीएनएस पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय भेजा गया। अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण का विवरण

1. शनि पाल पुत्र ओमप्रकाश पाल निवासी खजुरन थाना बदलापुर जनपद जौनपुर उम्र करीब 21 वर्ष।
2. अमित चौहान पुत्र दलगंजन निवासी खरौना थाना बक्शा जनपद जौनपुर उम्र करीब 20 वर्ष।
3. सिकन्दर निषाद उर्फ लड्डू पुत्र महेन्द्र निषाद निवासी पिलकिछा थाना खुटहन जनपद जौनपुर उम्र करीब 23 वर्ष।
पंजीकृत अभियोग-
1. मु0अ0सं0 15/2025 धारा 317(2),317(5),336(3),340 बीएनएस थाना खुटहन जनपद जौनपुर।

बरामदगी का विवरण-


1. स्पेलन्डर प्रो रंग काला लाल बिना नम्बर प्लेट चेचिस नम्बर MBLHA10BFFHH34704,
2. एचएफ डीलक्स रंग काला नम्बर प्लेट पर UP62BC3313 चेचिस नम्बर MBLHA7152J4B03808,
3. सुपर स्पेलन्डर रंग काला बिना नम्बर प्लेट जिसका चेचिस नम्बर BMLJA05EWG9M11811,  
4. मोटरसाइकिल होन्डा साइन रंग काला बिना नम्बर प्लेट चेचिस नम्बर ME4JCS58AEGT279253,  
5. एचएफ डिलक्स रंग नीला नम्बर प्लेट पर UP62BQ8851,
6. मोटरसाइकिल सुपर स्पेलन्डर रंग लाल नम्बर प्लेट पर UP62BL1690,

यह भी पढ़े : jaunpur Crime : ननिहाल के लड़के संग युवती फरार, पुलिस खोज रही है
यह भी पढ़े : jaunpur Crime: नहर किनारे 8 दिन बाद,पति का शव बरामद 

  • REPORT- MOHAMMAD KASIM