Home Blog Page 173

आवास सर्वे के लिए प्रधानों को दी विस्तृत जानकारी    

0
आवास सर्वे के लिए प्रधानों को दी विस्तृत जानकारी    
आवास सर्वे के लिए प्रधानों को दी विस्तृत जानकारी    

आवास सर्वेक्षण हेतु कार्यशाला का हुआ आयोजन

JAUNPUR NEWS खेतासराय(जौनपुर) विकासखण्ड शाहगंज सोंधी के सभागार में शुक्रवार को प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत आवास प्लस सर्वे 2024 हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला की अध्यक्षता खण्ड विकास अधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने की। इस दौरान बीडीओ श्री सिंह ने बताया कि सर्वेक्षण का मुख्य उद्देश्य कच्चे घरों में रहने वाले और बेघर लोगों को योजना का लाभ दिलाना है। उन्होंने सर्वेक्षणकर्ताओं को निर्देश दिया कि घर-घर जाकर पात्र व्यक्तियों का चयन करें और अपात्र व्यक्तियों को किसी भी स्थिति में सर्वे में शामिल न किया जाए। योजना में सेल्फ सर्वे का भी प्रावधान है। पात्र व्यक्ति स्वयं आवास ऐप पर अपना डेटा फीड कर सकते हैं।

सर्वेयर और ग्राम प्रधानों को पात्रता और अपात्रता के मानकों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने सभी प्रधान से सेल्फ सर्वे प्रक्रिया का प्रचार-प्रसार करने का अनुरोध किया। कार्यशाला के पश्चात खण्ड विकास अधिकारी द्वारा समस्त सर्वेयर के साथ ग्राम पंचायत खनुवाई का भ्रमण कर प्रधानमंत्री आवास के लाभार्थियों के सर्वे का डेमो दिया। इस दौरान एडीओ आइएसबी संजय श्रीवास्तव, कम्प्यूटर ऑपरेटर दुर्गेश शर्मा, एडीओ एसटी राकेश बहादुर सिंह, एडीओ एजी धर्मेंद्र कुमार, जेई रमेश कुमार , ग्राम विकास अधिकारी विपिन यादव सहित तमाम सर्वेयर और प्रधान उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े : PUBLIC HOLIDAY 2025: जौनपुर में सरकारी छुट्टियों का कैलेंडर जारी 
यह भी पढ़े : JAUNPURबीजेपी जिलाध्यक्ष पद के लिए 3 महिला समेत 54 ने भरा पर्चा 

PUBLIC HOLIDAY 2025: जौनपुर में सरकारी छुट्टियों का कैलेंडर जारी 

0
PUBLIC HOLIDAY 2025: जौनपुर में सरकारी छुट्टियों का कैलेंडर जारी 
PUBLIC HOLIDAY 2025 JAUNPUR NEWS

14 जनवरी ,28 मार्च ,3 अक्टूबर 5 नवम्बर ,17 सितंबर को जौनपुर में अवकाश रहेगा :PUBLIC HOLIDAYJAUNPUR NEWS

JAUNPUR PUBLIC HOLIDAY 2025 जौनपुर 10 जनवरी : दीवानी न्यायालय अधिवक्ता संघ की ओर से प्रस्तुत प्रस्ताव तथा गठित समिति द्वारा विचार-विमर्श के उपरान्त आख्या प्रस्तुत की गयी है जिसमें निम्न तिथियों को स्थानीय अवकाश एवं रविवार को पड़ने वाले अवकाश के एवज में अवकाश घोषित करने हेतु सहमति प्रदान की गयी है।

Date of restricted holiday of year 2025 announced जनपद न्यायाधीश अनिल कुमार वर्मा ने अवगत कराया है कि 14 जनवरी  दिन मंगलवार को मकर संक्रान्ति के त्यौहार हेतु स्थानीय अवकाश, 28 मार्च  दिन शुक्रवार को अलविदा जुमा के अवसर पर स्थानीय अवकाश, 05 नवम्बर  दिन बुधवार को कार्तिक पूर्णिमा व गुरूनानक जयन्ती के अवसर पर स्थानीय अवकाश, 03 अक्टूबर दिन शुक्रवार को दशहरा के अवसर पर स्थानीय अवकाश, 15 मार्च दिन शनिवार को होली के अवसर पर स्थानीय अवकाश, 06 अप्रैल दिन रविवार को रामनवमी के त्यौहार के एवज में 23 अक्टूबर  को अवकाश, 26 जनवरी  दिन रविवार गणतंत्र दिवस के एवज में 17 सितम्बर को अवकाश घोषित किया जाता है। 06 जुलाई  को मोहर्रम का निर्बन्धित अवकाश दर्शाया गया है जो चांद के दर्शन के बाद ही मनाया जाता है इसलिए इस अवकाश पर अभी सहमति प्रदान नही की गयी है।

JAUNPUR NEWS N0 2– जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में ब्लॉक मुंगराबादशाहपुर में शासन की प्राथमिकताओं में शामिल फार्मर रजिस्ट्री के कार्य, फैमिली आईडी, जीरो पॉवर्टी सर्वे, आदि के कार्य में लगाए गए ग्राम सचिव, पंचायत सहायक, सहित अन्य कार्मिकों के साथ संवाद स्थापित करते हुए कार्यों की समीक्षा की साथ ही उन्हें लक्ष्य प्राप्ति हेतु जागरूक और प्रोत्साहित किया गया। 

जिलाधिकारी द्वारा पंचायत सहायक, ग्राम प्रधान, ग्राम सचिव, सफाई कर्मी आदि के साथ संवाद करते हुए जीरो पॉवर्टी सर्वे, फैमिली आईडी, आवास पर लोगो लगाए जाने, फार्मर रजिस्ट्री आदि के संदर्भ में जानकारी लेते हुए कार्य की प्रगति को बढ़ाने तथा लक्ष्य को जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि रात में भी कैंप लगाकर कार्य किए जाए। ग्राम प्रधान के समन्वय से सीएससी सेंटर पर भी कार्य करते हुए प्रत्येक ग्राम में समस्त किसानों की फार्मर रजिस्ट्री किए जाए। 

भक्ति और समर्पण में डूबा जौनपुर

0
भक्ति और समर्पण में डूबा जौनपुर
भक्ति और समर्पण में डूबा जौनपुर

श्रीमद्भागवत कथा के पंचम दिवस पर भक्ति और समर्पण में डूबा जौनपुर


JAUNPUR NEWS। भक्ति और समर्पण में जौनपुर नगर के सिद्धार्थ उपवन में चल रहे अंतर्राष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ (इस्कॉन) द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के पंचम दिवस पर भक्तिमय वातावरण चरम पर पहुंच गया। कथा व्यास कमल लोचन प्रभु जी (अध्यक्ष, इस्कॉन मीरा रोड मुंबई एवं वापी—गुजरात) ने भगवान श्रीकृष्ण की लीला का ऐसा जीवंत वर्णन किया, जिसने श्रोताओं के मन को ईश्वर के प्रति भक्ति और समर्पण से भर दिया।


कथा व्यास ने कहा वेदान्त का निष्कर्ष इस प्रकार है। मुख्यतः जीवों की दो श्रेणियाँ हैं, क्षर और अक्षर। क्षर सामान्य जीव हैं और अक्षर परमेश्वर है। परमेश्वर को क्षर जीवों द्वारा तीन विभिन्न अवस्थाओं में अनुभव किया जाता है। ये अवस्थाएँ हैं (1) निराकार ब्रह्म (2) अन्तर्यामी परमात्मा और (3) परम प्रभु भगवान। इस अनुभूति को एक पर्वत को देखने के उदाहरण से वर्णित किया जा सकता है। जब हिमालय पर्वत को बहुत दूर से देखा जाता है, तो वह एक बड़े बादल के समान प्रतीत होता है। जब कोई और भी निकट जाता है, तो वह एक बड़ी पहाड़ी भूमि जैसा प्रतीत होता है, लेकिन जब कोई वास्तव में उस क्षेत्र में प्रवेश करता है, तो वह हिमालय को उसके संपूर्ण प्राकृतिक सौंदर्य के साथ देखता है, जिसमें सभी जीव निवास करते हैं। इसी प्रकार यदि वेदान्त का अध्ययन किसी की एबीसीडी शैक्षणिक योग्यता के अनुसार किया जाए, तो वह परम सत्य को निराकार ब्रह्म या हमारे इन्द्रिय ज्ञान के ठीक विपरीत जान सकता है। जब वेदान्त का अध्ययन योगी की दृष्टि से किया जाता है, जिसने इन्द्रिय-भोग में पूर्णतः विराम ले लिया है, तो परमसत्य परमात्मा के द्वारा स्वयं में ही प्रत्यक्ष हो जाता है। परन्तु इन सबसे बढ़कर जब वेदान्त का अध्ययन श्री व्यासदेव (जो भगवान के शक्ति अवतार हैं) की दृष्टि से किया जाता है, जो वेदान्त सूत्रों और उसके व्याख्या-ग्रन्थ श्रीमद्भागवतम् के मूल संकलनकर्ता हैं, तो परमसत्य उनके सारभूत रूप या परम सत्य में प्रकट होता है ।

वेदान्त सूत्र का आरम्भ “जन्माद्यस्य जथा” सूत्र से होता है और इसी सूत्र के साथ वास्तविक भाष्य ‘श्रीमद्भागवतम्’ भी आरम्भ होता है। श्रीमद्भागवतम् में सामान्य वेदों के चार मुख्य सिद्धांतों अर्थात् धार्मिकता का अभ्यास, आर्थिक परिस्थितियों की योजना, इन्द्रिय-इच्छा की पूर्ति और अंत में मानसिक चिन्तन द्वारा मोक्ष प्राप्ति को सावधानीपूर्वक छोड़ दिया गया है। वेदान्त सूत्र और श्रीमद्भागवतम् एक ही वस्तु हैं और इनका उद्देश्य भगवद्गीता में पुरुषोत्तम योग के अध्याय में बताया गया है। इसलिए एक पूर्ण वेदान्ती श्री कृष्ण का भक्त है।

निराकार ब्रह्म परमपुरुष का चमकता हुआ तेज है, जैसे अग्नि के लिए प्रकाश है। पुरुषोत्तम भगवान श्री कृष्ण स्वयं अग्नि हैं, इसलिए ब्रह्म और परमात्मा श्री कृष्ण के ही अंश हैं, और यही वेदान्त सूत्र के महान दर्शन का निर्णय है – जिसे भगवद्गीता के साथ-साथ पूरी दुनिया में बहुत अधिक पसंद किया जाता है। आज कथा के यजमान कुमार प्रिंस और मनीषा देवी रही। संयोजन डा. क्षितिज शर्मा ने सभी भक्तजनों से अपील की है कि वे कथा के शेष दिनों में भी सम्मिलित होकर भगवान श्रीकृष्ण की कृपा प्राप्त करें और उनके दिव्य संदेशों को अपने जीवन में अपनाएं।

यह भी पढ़े :JAUNPUR: बीजेपी जिलाध्यक्ष पद के लिए 3 महिला समेत 54 ने भरा पर्चा 

JAUNPUR: बीजेपी जिलाध्यक्ष पद के लिए 3 महिला समेत 54 ने भरा पर्चा 

0
JAUNPURबीजेपी जिलाध्यक्ष पद के लिए 3 महिला समेत 54 ने भरा पर्चा 
JAUNPURबीजेपी जिलाध्यक्ष पद के लिए 3 महिला समेत 54 ने भरा पर्चा 

54 people including 3 women filed nomination for the post of BJP District President in jaunpur :

JAUNPUR NEWS: जनपद जौनपुर के सीहीपुर स्थित पार्टी कार्यालय में 59 लोगों ने अपना आदेवन जमा किया। जिसमें से 55 लोगों ने जिलाध्यक्ष पद हेतु व 4 लोगों ने प्रदेश परिषद पद के लिए आवेदन किया राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा नियुक्त चुनाव अधिकारी प्रदेश उपाध्यक्ष त्रयम्बक त्रिपाठी की उपस्थिति में अंजू पाठक ने अपना नामांकन उठा लिया। इस प्रकार 3 महिला सोनिका सिंह अनिता रावत शशि मौर्य सहित 54 लोगों ने जिलाध्यक्ष के लिए आवेदन किया है जो इस प्रकार है।

JAUNPUR: बीजेपी जिलाध्यक्ष पद के लिए 3 महिला समेत 54 ने भरा पर्चा 

सुशील मिश्र,सुनील तिवारी, पीयूष गुप्ता, अमित कुमार श्रीवास्तव सुरेंद्र सिंघानिया, संतोष सिंह, संदीप सरोज, ओमप्रकाश निषाद राकेश वर्मा संदीप कुमार तिवारी रामसिंह मौर्य पंकज मिश्रा,नीरज कुमार सिंह,अजीत कुमार प्रजापति अंजना श्रीवास्तव राज पटेल सुभाष कुशवाहा धनंजय सिंह अभय राय अवधेश यादव राज पटेल श्याम मोहन अग्रवाल विजय कुमार विश्वकर्मा अजय कुमार उपाध्याय संतोष कुमार गुप्ता संजय माली धर्मपाल कन्नौजिया नवनीत कुमार सिंह,सूरज कुमार गाँड कृष्ण कुमार जायसवाल विजय प्रकाश तिवारी विनय कुमार सिंह निखिल कुमार सोनकर बेचन प्रसाद पाण्डेय रोहित सिंह भारद्वाज आशुतोष सिंह जितेन्द्र मिश्रा पवन कुमार पाल सुधांशु सिंह पंकज सिंह सजल कुमार सिंह विनय कुमार सिंह सुरेन्द्र कुमार सिंह सुनील सेठ नरेन्द्र कुमार उपाध्याय परविन्द चौहान पंकज कुमार जायसवाल अनिल कुमार गुप्ता आशीष कुमार सिंह आशु, आशीष कुमार गुप्ता आशू राजेश कुमार चौहान ने किया। और प्रदेश परिषद पद हेतु आशीष मिश्र ललित प्रबुद्ध दुबे विनोद मौर्य सुनील यादव ने किया। JAUNPUR NEWS

यह भी पढ़े : JAUNPUR: ट्रैफिक व्यवस्था को देखने सड़क पर उतरे डीएम 

JAUNPUR: ट्रैफिक व्यवस्था को देखने सड़क पर उतरे डीएम 

0
JAUNPUR: ट्रैफिक व्यवस्था को देखने सड़क पर उतरे डीएम 
JAUNPUR: ट्रैफिक व्यवस्था को देखने सड़क पर उतरे डीएम 

Regarding the preparation of Mahakumbh, DM inquired about the condition of traffic system.jaunpur news :

JAUNPUR NEWS जौनपुर 10 जनवरी : महाकुंभ 2025 की आवश्यक तैयारियां के संबंध में जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र एवं पुलिस अधीक्षक डॉ.कौस्तुभ की उपस्थिति में समीक्षा बैठक कार्यालय अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद में संपन्न ।  

बैठक में जिलाधिकारी ने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से सड़कों के मरम्मत, साइनेज बोर्ड, डिवाइडर पेंटिंग, सड़कों के ब्लैक टॉप कराए जाने आदि के संबंध में जानकारी ली। जिस पर संबंधित अधिकारियों द्वारा जिलाधिकारी को अवगत कराया गया कि कुंभ मेला के दृष्टिगत सड़कों की पैचिंग सहित अन्य आवश्यक तैयारियां कर दी गई है। उन्होंने बसों के डाइवर्जन के संबंध में जानकारी ली। जिलाधिकारी के द्वारा यातायात व्यवस्था के संबंध में जानकारी लेते हुए निर्देश दिया कि कुंभ मेला 2025 के दौरान यातायात प्रबंधन व्यवस्था सुव्यवस्थित होना चाहिए जिससे मेला के दौरान जाम न लगने पाए। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि टोल प्लाजा पर अलाव, रिफ्लेक्टर की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि अधिकारियों को जो भी दायित्व सौंपे गए हैं उनका शत प्रतिशत अनुपालन कराना सुनिश्चित करें अन्यथा की दशा में कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। 

जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों से कहा कि आस्था के इस महापर्व में सुदूर क्षेत्र से आए श्रद्धालु अपनी मनोकामना पूर्ति हेतु इस पावन पर्व में हिस्सा लेते हैं ,अतः हम सब का दायित्व बनता है कि उन्हें उत्तम व्यवस्था के साथ तीर्थ नगरी प्रयागराज में पहुंचाएं ,फिर पुनः वापस होते समय यातायात की सुगमता और अन्य व्यवस्थाएं जो हो सके प्रदान करते हुए उन्हें उनके गंतव्य स्थल की ओर रवाना करें, श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न होने पाए। इसके पूर्व मे अधिकारियों के द्वारा स्थलीय निरीक्षण भी किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ट्रैफिक व्यवस्था, प्रकाश की व्यवस्था, साफ सफाई ,साइनेज सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए निर्देशित किया कि सभी प्रकार की आवश्यकता तैयारी ससमय पूर्ण कर ली जाए इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही ना बरती जाए। 

इस अवसर पर अध्यक्ष नगर पालिका परिषद मुंगरा बादशाहपुर कपिल मुनि, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सौरभ कुमार,अपर जिलाधिकारी भू राजस्व अजय अंबिष्ट, अपर पुलिस अधीक्षक देहात शैलेन्द्र सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे। TAFTISH OF CRIME JAUNPUR NEWS

यह भी पढ़े : जौनपुर कर्मचारियों की व्यक्तिगत समस्याओं के निस्ता

JAUNPUR NEWS:चीनी मांझा बेचने वालों के  खिलाफ दिया गया ज्ञापन 

0
JAUNPUR NEWS:चीनी मांझा बेचने वालों के  खिलाफ दिया गया ज्ञापन 
JAUNPUR NEWS

चीनी मांझा बेचने वालों के विरुद्ध दर्ज हो गैर इरादतन हत्या का केस-विकास तिवारी: JAUNPUR NEWS

JTAFTISH OF CRIME AUNPUR NEWS : जौनपुर में बिक रहें प्रतिबंधित चाइनीज मांझा पर पूर्ण रोक लगाने की मांग को लेकर दीवानी न्यायालय के अधिवक्ता विकास तिवारी के कुशल नेतृत्व में युवाओं का एक जत्था जिलाधिकारी व अपर पुलिस अधीक्षक जौनपुर से मिलकर चीनी मांझा बेचने वालों के विरुद्ध कड़ा रुख अपनाते हुए गैर इरादतन हत्या का केस पंजीकृत कर कार्यवाही करने की मांग की।

तिवारी का कहना है कि जनपद प्रशासनिक अधिकारियों व पुलिस की लापरवाही व शिथिलता के कारण हमारे जनपद में पूर्ण प्रतिबंध के बाद भी चीनी मांझा और प्रतिबंधित नायलॉन धागा व प्रतिबंधित सिंथेटिक से लेपित धागा तथा गैर बायोडिग्रेडेबल मांझे बेचे जा रहे हैं। जनपद का ऐसी कोई बाजार नहीं है जहां ये प्रतिबंधित धागा और मांझा धड़ल्ले से ना बिक रहा हों लेकिन प्रशासन मुकदर्शक बना पड़ा है।

जिसके कारण आये दिन किसी ना किसी व्यक्ति का मांझे से गला कट जा रहा है। जनपद के प्रत्येक गांव व नगर की सड़कों पर यात्रा करने वाले लोग अत्यंत खौफजदा हैं उन्हें इस बात का डर सता रहा है कि कब उनका प्रतिबंधित धागे से उड़ने वाली पतंग के धागों से गला कट जायेगा इसका कोई भरोसा नहीं है। हमारे जनपद मे पिछले कुछ दिनों में उक्त प्रतिबंधित धागों से गला कटने की कई घटनाएं हुई हैं। यदि इन प्रतिबंधित धागे से गला कटने के कारण किसी की मृत्यु होती है तो उस मौत के जिम्मेदार प्रतिबंधित मांझा बेचने वाले ही होंगे।

इस मौके पर उच्च न्यायालय के अधिवक्ता अतुल सिंह ने बिन्दुवार व्याख्या करते हुए कहा कि हमारे जनपद में प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से माननीय राष्ट्रीय हरित अधिकरण, नई दिल्ली द्वारा मूल आवेदन संख्या 384 वर्ष 2016 में पारित दिनांक 11 जुलाई, 2017 के निर्णय को अक्षरशः लागू करने में पूर्ण विफलता रही है। cheenee maanjha चीनी मांझा/नायलॉन मांझा के कारण मनुष्यों के अलावा पक्षी, बंदर भी बार-बार घायल हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय हरित अधिकरण, नई दिल्ली ने एप्लिकेशन संख्या 384 वर्ष 2016 (खालिद अशरफ एवं अन्य बनाम भारत संघ एवं अन्य) में दिनांक 11 जुलाई, 2017 के निर्णय द्वारा नायलॉन या किसी भी सिंथेटिक सामग्री से बने माझे पर पूर्ण प्रतिबंध लागू करने के लिए छह बिंदु निर्देश जारी किए हैं।

 1. पतंग उड़ाने के लिए नायलॉन या किसी सिंथेटिक सामग्री से बने और/या सिंथेटिक पदार्थ से लेपित तथा गैर-बायोडिग्रेडेबल मांझे या धागे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

2.राज्य सरकारों को पतंग उड़ाने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले सिंथेटिक मांझे/नायलॉन धागे और अन्य सभी समान सिंथेटिक धागों के निर्माण, बिक्री, भंडारण, खरीद और उपयोग पर रोक लगाने का निर्देश दिया जाता है।

3.राज्य सरकारों और केंद्र शासित प्रदेशों के सभी मुख्य सचिवों/प्रशासकों को अपने राज्य/क्षेत्रों में पतंग उड़ाने के लिए सिंथेटिक मांझे/नायलॉन धागे के निर्माण और उपयोग पर प्रतिबंध लागू करने का निर्देश दिया जाता है।

4.प्रतिवादियों को देश के किसी भी हिस्से में सिंथेटिक मांझे/नायलॉन धागे या सिंथेटिक पदार्थों से लेपित अन्य समान धागे के आयात पर प्रतिबंध लगाने का निर्देश दिया जाता है।

5.सभी राज्यों/संघ शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों/प्रशासकों को यह भी निर्देश दिया जाता है कि वे इस आदेश की एक प्रति सभी जिला कलेक्टरों/जिला मजिस्ट्रेटों और पुलिस अधीक्षकों को भेजें ताकि इसका अक्षरशः अनुपालन हो और यह सुनिश्चित किया जा सके कि उनके क्षेत्र में कोई सिंथेटिक मांझा नायलॉन धागा और सिंथेटिक सामग्री से लेपित मांझा न खरीदा जाए, न बेचा जाए, न संग्रहीत किया जाए और न ही पतंग उड़ाने के लिए इस्तेमाल किया जाए।

6.राज्य सरकारों/संघ शासित प्रदेशों/मुख्य सचिवों/जिला कलेक्टरों को निर्देश दिया जाता है कि इस निर्णय में दिए गए किसी भी निर्देश का उल्लंघन होने की स्थिति में पर्यावरण (संरक्षण) अधिनियम, 1986; पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, 1960; वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972, भारतीय दंड संहिता या कानून के किसी अन्य प्रावधान के तहत दोषियों के खिलाफ उचित कदम उठाए जाएं।

ज्ञापन देने के दौरान विराज ठाकुर ने कहा कि उक्त आदेश के अनुपालन में अपने गांव व शहर में पंतग उड़ानें के लिए प्रयोग में लायें जा रहे प्रतिबंधित धागे के भंडारण,विक्रय व प्रयोग पर अविलंब पूर्ण प्रतिबंध लगाने के लिए आवश्यक कार्यवाही करने की मांग जिला प्रशासन से करते हैं।

 ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से विकास तिवारी, अतुल सिंह, विराज ठाकुर,राजकुमार प्रजापति, शैलेश कुमार, सर्वेश, निर्भय, अश्वनी सिंह मार्शल, धीरज सिंह धीरू,सोनू रजक,आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े : jaunpur News:12 जनवरी को लाखों लोग गायेंगे वन्दे मातरम् गीत : डा.सन्दीप पाण्डेय

jaunpur News:12 जनवरी को लाखों लोग गायेंगे वन्दे मातरम् गीत : डा.सन्दीप पाण्डेय

0

JAUNPUR NEWS : 12 जनवरी को लाखों लोग एक साथ गायेंगे वन्दे मातरम्: डा. सन्दीप पाण्डेय

जौनपुर। भारत विकास परिषद शौर्य के संस्थापक अध्यक्ष डा. सन्दीप पाण्डेय के नेतृत्व में राष्ट्रीय युवा दिवस 12 जनवरी को स्वामी विवेकानन्द जी की स्मृति में विशाल कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा।

जिसमें ऐसा अनुमान है कि लाखों लोग एक साथ वन्दे मातरम गीत गायेंगे। कार्यक्रम की पूर्ण योजना इस प्रकार है, सबसे पहले सुबह 11 बजे एक विशाल शोभायात्रा भण्डारी स्टेशन निकट राज कालेज के मैदान से प्रारम्भ की जायेगी जो सुतहट्टी, सब्जी मण्डी, कोतवाली, चहारसू, शाही पुल, ओलन्दगंज, जेसीज चौराहा, रोडवेज तिराहा होते हुए ​बीआरपी कालेज के मैदान में प्रवेश करेगी। जहां कार्यक्रम में 2:15 बजे वन्दे मातरम गीत परिसर से गाया जायेगा। जिसमें परिसर के बाहर भी जनपद में, जनपद के बाहर और पूरे देश में जहां तक यह सन्देश गया है, सभी लोग 2:15 बजे वन्दे मातरम गीत गायेंगे। पत्रकारों से बातचीत के दौरान डा. सन्दीप पाण्डेय ने बताया कि विदेशों में भी ऐसे बहुत सारे परिवार हैं जो हमारे निवेदन पर 2:15 बजे वन्दे मातरम गीत गायेंगे। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र कार्यवाहक वीरेन्द्र जायसवाल रहेंगे। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में जिलाधिकारी जौनपुर डा. दिनेश चन्द, विशिष्ट अतिथि के रूप में अनिल प्रताप सिंह राजा प्रतापगढ़ रहेंगे। इस मौके पर पंकज सिंह, अतुल जायसवाल, अमित पाण्डेय, अवधेश गिरि, जनार्दन पाण्डेय, जयशंकर सिंह, नित्यानन्द पाण्डेय, अतुल मिश्रा, विशाल सिंह, आनन्द देव वर्मा, राहुल अग्रहरि आदि उपस्थित रहे।

जौनपुर कर्मचारियों की व्यक्तिगत समस्याओं के निस्तारण की बैठक सकुशल संपन्न

0

जौनपुर कर्मचारियों की व्यक्तिगत समस्याओं के निस्तारण की बैठक सकुशल संपन्न

जौनपुर 10 जनवरी: मान्यता प्राप्त कर्मचारी संगठनों की समस्याओं मांगों तथा कार्मिकों की व्यक्तिगत समस्याओं के निस्तारण के लिए कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को एक बैठक आयोजित हुई ।
             

बैठक में जिलाधिकारी के समक्ष विभिन्न कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों के द्वारा कर्मचारियों के विभिन्न विभागीय समस्याओं मूलतः समय से वेतन, बोनस, वेतन वृद्धि, एरियर, चिकित्सा प्रतिपूर्ति, स्थायीकरण, एसीपी, पदोन्नति, यात्राभत्ता, निलंबन, स्थानांतरण एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों के पावने (देय भुगतान) का समय से न मिलना आदि विभिन्न समस्याओं के सन्दर्भ में अवगत कराया गया जिसपर जिलाधिकारी ने समस्त विभागाध्यक्षों को निर्देशित किया कि विभागों से लम्बित समास्याओं को तत्काल निस्तारित किया जाए।

जिलाधिकारी ने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देशित किया कि अपने कार्यरत कर्मचारियों तथा सेवानिवृत्त कर्मचारियों के प्रति संवेदनशील रहना चाहिए। सभी विभागाध्यक्ष को सचेत किया कि वे सुनिश्चित करें कि किसी भी कर्मचारी का अनावश्यक उत्पीड़न न होने पाये, पेंशनर्स की समस्याओं को गम्भीरतापूर्वक सुना जाए तथा इसका निस्तारण भी समय से किया जाए। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने सभी कार्मिक संगठनों से जनपद में चल रहे फार्मर रजिस्ट्री सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं में अपना शत-प्रतिशत योगदान देते हुए जनपद को शीर्ष स्थान पर लाने की अपील भी की।  


इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक (शहर) अरविन्द्र वर्मा, नगर मजिस्ट्रेट इन्द्र नन्दन सिंह, वरिष्ठ कोषाधिकारी उमाकान्त सहित विभिन्न कर्मचारी संगठनों के अध्यक्ष पदाधिकारीगण, जिला स्तरीय अधिकारीगण आहरण वितरण अधिकारी, प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर प्रदीप सिंह समेत,सेवानिवृत्त अधिकारी कर्मचारीगण सहित अन्य उपस्थित रहे।

जिलाधिकारी ने पुराने लंबित मुकदमे जल्द निस्तारित के निर्देश दिए

0
जिलाधिकारी ने पुराने लंबित मुकदमे जल्द निस्तारित के निर्देश दिए
जिलाधिकारी ने पुराने लंबित मुकदमे जल्द निस्तारित के निर्देश दिए

जिलाधिकारी ने पुराने लंबित मुकदमे जल्द निस्तारित करने के निर्देश दिए

JAUNPUR NEWS: जौनपुर :चकबंदी विभाग की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी द्वारा धारा 27 एवं धारा 52 में लक्षित ग्रामों की प्रगति निर्धारित कार्य योजना के साथ सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया तथा पुराने लंबित मुकदमे जल्द निस्तारित करने के निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने विभिन्न चकबंदी न्यायालयों में विचाराधीन वादों में से पुराने वादों को प्राथमिकता पर निस्तारित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि0 रा0 रामअक्षयवर चौहान, मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अंबष्ट, बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी,चकबंदी अधिकारी, सहायक चकबंदी अधिकारी सहित अन्य अधिकारीगण व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

JAUNPUR NEWS: 5 टन प्रतिदिन

IPC: INDIAN PENAL CODE क्या है ? 

0
IPC: INDIAN PENAL CODE क्या है ? 
IPC: INDIAN PENAL CODE क्या है ? 

IPC[आईपीसी] का क्या मतलब होता है,What is INDIAN PENAL CODE?

[IPC ] INDIAN PENAL CODE भारतीय दंड संहिता आईपीसी भारत का आपराधिक कानून है (इसमें कुल 511 धाराएं है जिसको 23 अध्याय में बांटा गया है

भारतीय दंड संहिता को संक्षेप में IPC (Indian Penal Code) कहते है,जो भारतीय कानूनी व्यवस्था का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह एक ऐसी कानूनी धारा है जो अपराधों और उनके लिए दंड का निर्धारण करती है।भारतीय दंड संहिता का उद्देश्य समाज में न्याय, समानता और शांति बनाए रखना है।

आईपीसी कब लागू हुआ था ?

यह संहिता ब्रिटिश शासन के दौरान 1860 में बनाई गई थी, और तब से इसे कई बार संशोधित किया गया है,लेकिन इसका मूल ढांचा आज भी वही है।

भारतीय दंड संहिता के इतिहास की बात करे तो भारतीय दंड संहिता की शुरुआत अंग्रेजी साम्राज्य के दौरान हुई थी। इसका मुख्य रूप से भारतीय न्यायिक प्रणाली को एक सूत्र में बांधने और उसे व्यवस्थित करने के लिए तैयार किया गया था। इसे लार्ड मेकाले (Lord Macaulay) के नेतृत्व में 1830 में तैयार किया गया था और 1860 में इसे कानून के रूप में पारित किया गया। यह संहिता भारतीय समाज की विभिन्न परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए तैयार की गई थी।

आईपीसी का नया नाम क्या है? क्या आप जानते है पिछले वर्ष संसद द्वारा पारित होने के बाद से आईपीसी IPC] की जगह भारतीय न्याय संहिता BNS [सीआरपीसी ] CRPC की जगह भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता [BNSS ]और इंडियन एविडेंस एक्ट की जगह भारतीय साक्ष्य अधिनियम [BSS ] को लागू कर दिया  गया है 

भारतीय दंड संहिता का उद्देश्य क्या है?

भारतीय दंड संहिता का उद्देश्य सामाजिक शांति बनाए रखना है भारतीय दंड संहिता का मुख्य उद्देश्य समाज में शांति बनाए रखना है। यह अपराधियों के लिए दंड का निर्धारण करती है ताकि अपराध को बढ़ने से रोका जा सके।

न्यायिक प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करना यह संहिता न्यायिक प्रक्रिया को स्पष्ट और व्यवस्थित करने का कार्य करती है, ताकि अपराधियों को सजा दी जा सके और निर्दोषों को बचाया जा सके।

अपराधों के लिए दंड का निर्धारण: यह कानून यह तय करता है कि किस प्रकार के अपराध के लिए कौन सा दंड दिया जाएगा। दंड का निर्धारण अपराध की गंभीरता और प्रकार के आधार पर किया जाता है।

आईपीसी में कुल कितनी धाराएं है?

[ IPC ] भारतीय दंड संहिता की संरचना की बात करे तो भारतीय दंड संहिता कुल 511 धाराओं में विभाजित है और यह कई प्रमुख भागों में बांटी गई है:

1. आधिकारिक सिद्धांत (General Principles) इसमें अपराध की परिभाषा,दंड के उद्देश्य और अपराधों के वर्गीकरण के बारे में बताया गया है।

2. अपराधों का वर्गीकरण भारतीय दंड संहिता में अपराधों को विभिन्न श्रेणियों में विभाजित किया गया है, जैसे:
   – संभाषण अपराध (Cognizable Offenses) इनमें पुलिस को तुरंत गिरफ्तारी करने की शक्ति होती है।
   – असंभाषण अपराध (Non-Cognizable Offenses) इन अपराधों के लिए पुलिस को पहले अदालत से अनुमति प्राप्त करनी होती है।

3. विशेष अपराध: इसमें उन अपराधों का वर्णन किया गया है जो विशेष रूप से भारतीय समाज में अत्यधिक गंभीर माने जाते हैं, जैसे हत्या (Section 302), बलात्कार (Section 376),चोरी (Section 378) आदि।

4. दंड और सजा भारतीय दंड संहिता में प्रत्येक अपराध के लिए दंड का प्रावधान है। सजा के रूप में जुर्माना, कारावास, और मृत्यु दंड तक की सजा का प्रावधान है।

5. न्यायिक प्रक्रिया इसमें अदालतों का काम,अपराधियों की जांच और अभियोजन की प्रक्रिया का उल्लेख किया गया है।

 भारतीय दंड संहिता के प्रमुख अपराध  

1. हत्या (Section 302) यदि कोई व्यक्ति दूसरे व्यक्ति की जान लेता है, तो इसे हत्या माना जाता है। यह भारतीय दंड संहिता का सबसे गंभीर अपराध है, जिसके लिए मृत्यु दंड या उम्रभर की सजा का प्रावधान है।

2. बलात्कार (Section 376) बलात्कार एक गंभीर अपराध है, जिसमें किसी महिला के साथ अनैतिक शारीरिक संबंध बनाए जाते हैं। यह अपराध महिला के सम्मान और अधिकारों का उल्लंघन है।

3. चोरी (Section 378) जब कोई व्यक्ति दूसरे की संपत्ति को चोरी करके अपने पास रखता है,तो यह चोरी का अपराध माना जाता है। इसमें सजा के रूप में कारावास और जुर्माना लगाया जा सकता है।

4. दंगे और हिंसा (Section 147, 148) यदि कोई समूह किसी प्रकार की हिंसा या दंगे करता है, तो यह अपराध की श्रेणी में आता है।

5. धोखाधड़ी (Section 420) यह अपराध तब होता है जब कोई व्यक्ति किसी अन्य व्यक्ति को धोखा देकर उसकी संपत्ति या धन हड़पता है।

 भारतीय दंड संहिता के अंतर्गत मिलने वाले दंड ?

भारतीय दंड संहिता में विभिन्न अपराधों के लिए अलग-अलग दंड निर्धारित किए गए हैं। जो इनमें शामिल हैं:

– मृत्यु दंड कुछ गंभीर अपराधों जैसे हत्या के लिए मृत्यु दंड की सजा दी जा सकती है।
– आजीवन कारावास यह सजा गंभीर अपराधों के लिए दी जाती है, जिसमें अपराधी को उम्रभर जेल में रहना पड़ता है।
– कारावास (साधारण या कठोर) अपराधी को कुछ वर्षों के लिए जेल में रखा जाता है।
– जुर्माना कई मामूली अपराधों के लिए जुर्माने की सजा दी जा सकती है।
– संपत्ति की जब्ती किसी भी अपराधी की अवैध संपत्ति को जब्त किया जा सकता है।

– समाज में बदलाव के साथ संहिता का अनुप्रयोग समाज में तेजी से बदलाव हो रहा है, जिससे कुछ पुराने अपराध और उनके दंड अब अप्रासंगिक हो सकते हैं। इसे ध्यान में रखते हुए समय-समय पर संहिता में संशोधन की आवश्यकता होती है।

– लिंग आधारित अपराध महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों को ध्यान में रखते हुए इस संहिता में और सुधार की आवश्यकता है,ताकि महिलाओं को अधिक सुरक्षा प्रदान की जा सके।

– प्रवर्तन में चुनौतियाँ कानून की संपूर्णता के बावजूद अपराधियों को सजा दिलवाने में कई बार न्यायिक प्रक्रिया में देरी होती है,जो इसे और भी चुनौतीपूर्ण बना देती है।भारतीय दंड संहिता (IPC) एक महत्वपूर्ण कानूनी दस्तावेज है,जो भारतीय समाज में अपराध और दंड के मध्य संतुलन बनाए रखने में मदद करता है। इसका उद्देश्य समाज में न्याय,शांति और समानता सुनिश्चित करना है।